Friday, 01 May 2026 | 11:07 PM

Trending :

गर्मियों में कांजी वड़ा रेसिपी: चिलचिलाती गर्मी में घर पर बनाएं राजस्थानी कांजी वड़ा, न शौकीन लू, न होगी बदहजमी; शरीर रहेगा ठंडा-ठंडा सत्येन्द्र भूषण सिंह लघु उद्योग निगम के चेयरमेन बने:गुड्‌डी आदिवासी सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष नियुक्त गिनती से पहले ग्रेगे शुभेंदु- सीएम ममता आश्रम दो दिन और नाटक रहता है,लेकिन… ट्रम्प ने यूरोपीय यूनियन की कार-ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाया:कहा- व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहे, छूट चाहिए तो अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग करो गुणवत्ता में कमी पर मंत्री सारंग सख्त:स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण में लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार पेरी-पेरी पराठा: पेरी-पेरी आलू का पराठा, चीज के साथ स्वाद हो दोगुना; स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है
EXCLUSIVE

7 माह बाद दहेज-मौत केस में वकील पति गिरफ्तार:ट्रेन से गिरने की कहानी पर संदेह हुआ था; शिवपुरी में ससुर-सास भी गिरफ्तार

7 माह बाद दहेज-मौत केस में वकील पति गिरफ्तार:ट्रेन से गिरने की कहानी पर संदेह हुआ था; शिवपुरी में ससुर-सास भी गिरफ्तार

दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई शिवानी की मौत के मामले में शिवपुरी पुलिस ने आज (शनिवार) कार्रवाई की। करीब 7 महीने बाद वकील पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला 30 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था। उरई (जालौन) निवासी सुधीर कुमार शर्मा ने अपनी बेटी की मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। फरियादी के अनुसार, शिवानी की शादी इंदौर के गोविंद कॉलोनी निवासी विकास शर्मा से हुई थी, जो पेशे से वकील हैं। शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज देने के बावजूद ससुरालजन संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि पति विकास शर्मा, ससुर कृष्णकांत शर्मा, सास अर्चना शर्मा और दादी शांति शर्मा द्वारा शिवानी को लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। ट्रेन से गिरने से मौत बताई थी घटना के दिन विकास शर्मा ने फोन कर बताया था कि शिवानी को उल्टियां हो रही थीं और वह ट्रेन से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध मानते हुए दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे की टीम ने इंदौर पहुंचकर शनिवार को आरोपी वकील पति विकास शर्मा, ससुर कृष्णकांत शर्मा और सास अर्चना शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को शिवपुरी कोर्ट में पेश किया गया।

सीहोर में दो पक्षों की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज:एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया; दो आरोपी अस्पताल में भर्ती

सीहोर में दो पक्षों की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज:एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया; दो आरोपी अस्पताल में भर्ती

सीहोर के मिलन गार्डन रोड पर हुए दो पक्षों के झगड़े में भैरुंदा पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को फरियादी और उसके जीजा अंकेश को रोहित तथा संतोष परते ने गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से मारा था। इस हमले में अंकेश को गंभीर चोटें आईं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैरुंदा में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के पीड़ित रोहित बिले निवासी धौलपुर की रिपोर्ट पर आरोपी अंकेश और एक अन्य बाल अपचारी निवासी पलाशी कलां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायल व्यक्तियों को थाने के वाहन से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। मामले की जांच के लिए गठित टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर एक पक्ष से फरार आरोपी संतोष परते (पिता रमेश, उम्र 35 साल, निवासी वार्ड क्रमांक एक, आईटीआई कॉलोनी, भेरूंदा, सीहोर) को बाइपास भेरुंदा से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने पर जेल भेज दिया गया। घटना का एक अन्य आरोपी रोहित एम्स अस्पताल में भर्ती है। दूसरे पक्ष के आरोपियों में से एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है, जिस पर विधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही, अन्य आरोपी अंकेश (उम्र 35 साल, निवासी पलासी कला, सीहोर) अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। इलाजरत दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार में बैठकर लगा रहे थे IPL मैच पर सट्‌टा:मॉल के पास से पुलिस ने पकड़ा, 10 लाख नगद 5 मोबाइल फोन सहित दो गिरफ्तार

कार में बैठकर लगा रहे थे IPL मैच पर सट्‌टा:मॉल के पास से पुलिस ने पकड़ा, 10 लाख नगद 5 मोबाइल फोन सहित दो गिरफ्तार

विजय नगर पुलिस ने मॉल के पास कार में बैठकर IPL मैच पर सट्टा लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 लाख रुपए नगद, 5 मोबाइल और एक कार जब्त की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मोबाइल के इनके नेटवर्क का पता लगा रही है। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। एसीपी पराग सैनी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि ऑर्बिट मॉल के पास के एक कार में दो लोग बैठे और अवैध गतिविधि संचालित कर रहे है। पुलिस को जैसी ही इनकी जानकारी मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को रंगे हाथ धरदबोचा। मोबाइल चेक किया तो पता चला सट्टा लगा रहे उन्होंने बताया कि जब दोनों के मोबाइल फोन चेक किए गए तो पता चला कि दोनों IPL के मैच में क्रिकेट के सट्टे के दांव लगा रहे थे, इस पर तत्काल उनको मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 10 लाख रुपए नगद, 5 मोबाइल फोन और कार को जब्त किया गया है। पकड़ाए आरोपी आकाश बिंदल निवासी और प्रियांश जैन निवासी नीमच है। दोनों से पूछताछ कर जानकारी निकाली जा रही है। मोबाइल से निकाल रहे जानकारी इधर, बताया जा रहा है कि पुलिस जब्त मोबाइल से इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी निकाल रही है। ये बात भी सामने आ रही है कि ये कार में घूमकर सट्टा लगाने के काम कर रहे थे, इस बारे में पुलिस जानकारी निकाल रही है। वहीं जो दस लाख रुपए इनके पास से बरामद किए है, उसकी भी जानकारी जुटा रही है।

नरसिंहपुर में 11 पेटी देशी शराब के साथ कार जब्त:अवैध परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

नरसिंहपुर में 11 पेटी देशी शराब के साथ कार जब्त:अवैध परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक इंडिगो कार से 11 पेटी देशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई शुक्रवार को कंधरापुर तिराहे पर की गई। सीट और डिक्की से मिली शराब पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद इंडिगो कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट से 3 पेटी और डिक्की से 8 पेटी शराब बरामद हुई। वाहन चालक शराब के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आबकारी एक्ट में केस दर्ज, कार भी जब्त गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र साहू (30), निवासी ग्राम रीछा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 80 हजार रुपये की शराब और 3.20 लाख रुपए की इंडिगो कार भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर में एक घर से मिले 50 चाइनीज चाकू:पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया; अवैध चाकू कारोबार पर रोक लगाने एसपी के निर्देश

जबलपुर में एक घर से मिले 50 चाइनीज चाकू:पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया; अवैध चाकू कारोबार पर रोक लगाने एसपी के निर्देश

जबलपुर में अवैध चाकू सप्लाई के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार रात कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मदर टेरेसा क्षेत्र में दबिश देकर पारस जैन को पकड़ा और उसके पास से करीब 50 चाइनीज चाकू बरामद किए। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि माढ़ोताल के एक घर में बड़ी संख्या में चाकू रखकर सप्लाई की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। घर की तलाशी में 50 चाइनीज चाकू मिले दबिश के दौरान घर में मौजूद पारस जैन को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 50 चाइनीज चाकू बरामद हुए, जिन्हें बेचने की तैयारी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर माढ़ोताल थाना पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि चाकू कहां से लाए गए और किन लोगों को सप्लाई किए जाने थे। एसपी के निर्देश पर चल रही सख्त कार्रवाई जिले में अवैध चाकू कारोबार पर रोक लगाने के लिए एसपी संपत उपाध्याय ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गढ़ा थाना में पहले भी हुआ था चाकू बरामदगी मामला करीब तीन महीने पहले गढ़ा थाना पुलिस ने एक जनरल स्टोर से 50 चाइनीज चाकू बरामद किए थे। मामले में ब्रजेश यादव को गिरफ्तार किया गया था, जिसने ओमती के एक व्यक्ति से थोक में चाकू खरीदने की जानकारी दी थी। वर्तमान मामले को उसी नेटवर्क से जोड़कर जांच की जा रही है।

माचलपुर में बाइक साइड करने पर विवाद:शादी समारोह के लिए गंगा जल यात्रा निकालते टाइम झड़प, दो पक्षों में मारपीट, 9 गिरफ्तार

माचलपुर में बाइक साइड करने पर विवाद:शादी समारोह के लिए गंगा जल यात्रा निकालते टाइम झड़प, दो पक्षों में मारपीट, 9 गिरफ्तार

राजगढ़ जिले के माचलपुर नगर में बुधवार शाम एक शादी समारोह के दौरान गंगा जल यात्रा निकालते समय मामूली बात पर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, माचलपुर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रामबाबू गुप्ता के पुत्र पीयूष गुप्ता का विवाह कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घर की महिलाएं गंगा पूजन कर लौट रही थीं। तभी अल्फेज नाम का युवक बाइक से वहां से गुजर रहा था। साइड देने की बात को लेकर गुप्ता समाज के लोगों और युवक के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। दूसरे समारोह से पहुंचे लोग फिर मारपीट शुरू की बताया जा रहा है कि पास में ही दूसरे समुदाय का भी शादी समारोह चल रहा था। विवाद की सूचना मिलते ही वहां से करीब 25 से 30 लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे गाली-गलौज के साथ स्थिति और अधिक बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही माचलपुर पुलिस और खिलचीपुर एसडीओपी धर्मराज सिंह नागर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हुड़दंग करने वाले करीब 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल नगर में स्थिति सामान्य है, हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: वोटर्स को धमकाने के आरोप में पूर्व टीएमसी गिरफ़्तार, बीजेपी ने की थी याचिका

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: वोटर्स को धमकाने के आरोप में पूर्व टीएमसी गिरफ़्तार, बीजेपी ने की थी याचिका

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित दत्तबाद में खतरनाक खतरों के बाद चुनाव आयोग में शिकायत। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले कैथेड्रल को प्रभावित करने और प्रभावित करने की कोशिश पर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बिधाननगर पुलिस ने बुधवार (15 अप्रैल, 2026) को विधाननगर इलाके में विधायकों को कथित रूप से ड्राने, धमाके और प्रभावित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वैधानिक, पूर्व पौराणिक स्मारक के खिलाफ यह कार्रवाई बिधाननगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रमुख शरदवत मुखर्जी की याचिका के बाद हुई है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार शरदवत मुखर्जी ने मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को निर्मल डाटा के खिलाफ इन आरोपों के साथ चुनाव आयोग से संपर्क किया था। उन्होंने इस संबंध में विधाननगर पुलिस आयुक्त से भी किसानों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद याचिका के आधार पर अखिल भारतीय कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि निर्मल सुधाकर्स की पत्नी बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 38 से नोएडा कांग्रेस (टीएमसी) की स्थायी संस्थाएं हैं। पुरोहित में थी लोगों को धमकाने की कोशिश रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी के पूर्व बाहुबली निर्मल समर्थकों की एक मीटिंग में यह कहा गया था, ‘हमें पता चलेगा कि दत्ताबाद इलाके के लोग कौन हैं और वे कहां वोट देते हैं, हमारे पास सभी के आधार कार्ड और वोटर कार्ड हैं।’ यह विवाद सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को सॉल्ट लेक में हुई एक रैली में एक घोटाले में शामिल हुए थे, जो कि निर्मल गांधी के कथित बयान के बाद शुरू हुए, जिस पर भाजपा उम्मीदवार ने चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 24 घंटे के अंदर, कोर्ट ने 10 दिनों की कस्टडी में भेजा 24 घंटे के भीतर लोगों को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद रविवार (15 अप्रैल, 2026) को उन्हें बिधाननगर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में उत्पाद शुल्क का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: इन चार जगहों पर आज रिश्तों को बताएंगे अमित शाह, ममता बनर्जी दो रोड शो

अमरावती में लव ट्रैप में फंसाकर 180 लड़कियों का शोषण:350 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले, आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन ने घर पर बुलडोजर चलाया

अमरावती में लव ट्रैप में फंसाकर 180 लड़कियों का शोषण:350 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले, आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन ने घर पर बुलडोजर चलाया

महाराष्ट्र में अमरावती जिले के परवाड़ा में 180 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। आरोपी के पास 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं जिनसे वह लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने बुधवार को परतवाड़ा में मोहम्मद अयाज के घर बुलडोजर चलाया। आरोपी के तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। लड़कियों को मुंबई और पुणे ले जाकर अश्लील वीडियो बनाए पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़कियों को “लव ट्रैप” में फंसाता था, उन्हें मुंबई और पुणे ले जाकर उनके अश्लील वीडियो बनाता था। इन वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर देह व्यापार के लिए मजबूर करता था। राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने ग्रामीण एसपी विशाल आनंद को ज्ञापन देकर मामले की जांच के लिए SIT बनाने की मांग भी की थी। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी व्हाट्सएप और स्नैपचैट ग्रुप के जरिए नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाता था। वह उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर अपने साथ ले जाता और फिर उनका शोषण करता था। बताया गया है कि वीडियो की जांच साइबर सेल को अब पुलिस यह जांच कर रही है कि ये वीडियो आरोपी ने अपने दोस्तों या किसी संगठित गिरोह के साथ शेयर किए थे या नहीं। इसी बीच, पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस डिवाइस में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनकी जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। इस मामले में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों से पूरे समुदाय की छवि खराब होती है, इसलिए कड़ी कार्रवाई जरूरी है। आरोपी AIMIM में भी रहा वहीं, आरोपी का संबंध सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से भी बताया जा रहा है। उसके सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो और फोटो में वह पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आता है और अमरावती के अध्यक्ष हाजी इरफान खान से पत्र लेते हुए दिखता है। हालांकि, मामला सामने आने के बाद उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियो हटा दिए गए हैं। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह अभी साफ नहीं है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। ———————- ये खबर भी बने: टाटा सन्स चेयरमैन बोले- नासिक की घटना परेशान करने वाली:सीनियर अफसर से जांच करा रहे, TCS कैंपस में यौन उत्पीड़न, जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप हैं टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने TCS नासिक में लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीर और परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सीनियर अफसर से कराई जा रही है और दोषियों पर सख्त एक्शन लेंगे। रविवार को अपनी पहली प्रतिक्रिया में कंपनी ने कहा था कि कंपनी में किसी भी तरह के उत्पीड़न के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है। जैसे ही उसे मामले की जानकारी मिली, उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से 2 की मौत:दोनों MBA स्टूडेंट, पुलिस बोली- पता नहीं कौन सा नशा किया था; 5 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से 2 की मौत:दोनों MBA स्टूडेंट, पुलिस बोली- पता नहीं कौन सा नशा किया था; 5 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के गोरेगांव में एक इवेंट में ड्रग के ओवरडोज से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना नेस्को सेंटर की है, जहां 11 अप्रैल की रात एक म्यूजिक कॉन्सर्ट था। मरने वाले युवक और युवती MBA स्टूडेंट्स हैं। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि मरने वालों ने कौन सा नशीला पदार्थ लिया था। मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक व्यक्ति इस इवेंट से जुड़ा हुआ है। पुलिस का दावा है कि मरने वालों को ड्रग्स देने वाला व्यक्ति भी स्टूडेंट है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से छह से सात गोलियां बरामद की गई हैं। मामले को 4 पॉइंट्स में समझें… पुलिस इंवेंट से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही नेस्को सेंटर ने कहा कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि हम इस मामले की गंभीरता को समझते हैं। अधिकारियों को हर संभव जानकारी और सहायता दे रहे हैं, ताकि सच्चाई जल्द सामने आ सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक इवेंट ऑर्गनाइजर विहान उर्फ आकाश सामल, नेस्को इवेंट ऑर्गनाइजेशन एंड मैनेजमेंट से जुड़े सनी विनोद जैन, इंटरनल सिक्योरिटी टीम के सदस्य बालकृष्णन बलराम और दो अन्य छात्रों को भी गिरफ्तार किया गया है। ————— ये खबर भी पढ़ें… पंजाबी महिला ड्रग डीलर को 15 साल कैद:केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस, हॉलीवुड सेलिब्रिटीज कस्टमर; ड्रग्स लेने से एक्टर की हुई मौत अमेरिका में केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस पंजाबी मूल की महिला जसवीन संघा को 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस फेडरल कोर्ट के जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने 8 अप्रैल को सजा सुनाते हुए कहा कि संघा ने हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स को ड्रग्स सप्लाई कर लग्जरी जिंदगी जी। पूरी खबर पढ़ें…

गैंगवार में युवक को मारी गोली, 4दिन में तीसरी वारदात:धार्मिक नगरी में दहशत; आगजनी और फायरिंग में 6 बदमाश गिरफ्तार

गैंगवार में युवक को मारी गोली, 4दिन में तीसरी वारदात:धार्मिक नगरी में दहशत; आगजनी और फायरिंग में 6 बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन में गैंगवार की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। चार दिन में तीसरी वारदात सामने आई, जिसमें बीती रात शहर में फिर गोलीबारी हुई और एक युवक घायल हो गया। लगातार हो रही घटनाओं से धार्मिक नगरी में दहशत का माहौल है। वहीं, हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर में आगजनी के मामले में चिमनगंज पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़ कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार रात करीब एक बजे विष्णुपुरा निवासी लव सांडिया, दोस्त की बारात से लौटने के बाद हिरामिल क्षेत्र स्थित ब्रिज के नीचे खड़ी बाइक लेने जा रहा था। इसी दौरान उस पर पिस्टल से फायरिंग की गई, जिसमें वह घायल हो गया। लव के अनुसार, अनमोल और उसके साथी जय बच्चा ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया। एक गोली उसे छूकर निकल गई, जबकि दूसरी उसके पैर में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लव के दोस्त ध्रुव और देव मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत कार से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही देवासगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जय बच्चा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अनमोल फरार है। घायल लव ने बताया कि करीब एक साल पहले विशाल सांडिया से उसका विवाद हुआ था। अनमोल, विशाल का साथी है और उसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। चार दिन में तीसरी घटना 10 अप्रैल को ढांचा भवन क्षेत्र में 12वीं के छात्र अतीक माहोरकर जांघ में गोली लगने से घायल हो गया था। अतीक, जिसे बदमाश रोशन का साथी माना जाता है, ने छंबू बुंदेला गैंग के सदस्य आला बाथम पर गोली मारने का आरोप लगाया था, हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मान रही थी। इसके बाद 11 अप्रैल की रात करीब एक दर्जन बदमाशों ने रौनक गुर्जर के घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना का वीडियो दो दिन बाद वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। वहीं, 13 अप्रैल की रात एक बार फिर गोलीकांड ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार रौनक गुर्जर और बुंदेला गैंग के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। रौनक के घर में आगजनी के मामले में अब तक कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कमल परमार सहित आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि लव पर गोली चलाने के मामले में जय को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आगजनी प्रकरण में राहुल को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।