पार्किंग विवाद पर मन्नारा की सफाई:गलत पार्किंग कर एटीट्यूड में निकलने पर शख्स ने चिल्लाकर कहा- ओ मैडम, गाड़ी हटाओ वर्ना पंचर कर दूंगा

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक्ट्रेस पर जमकर चिल्लाता नजर आया था। शख्स ने मन्नारा को धमकी दी कि अगर उन्होंने कार ठीक तरह पार्क नहीं की, तो वो उसे पंचर कर देगा। इस विवाद पर अब एक्ट्रेस ने सफाई दी है। यह घटना मुंबई की एक कमर्शियल बिल्डिंग की पार्किंग में हुई। वायरल वीडियो में देखा गया कि मन्नारा चोपड़ा अपनी टीम के साथ एक ऑफिस में एंटर कर रही थीं, तभी एक शख्स उनके पीछे आकर चिल्लाने लगा। एक्ट्रेस उस शख्स को नजरअंदाज करती रहीं, लेकिन वो चिल्लाते हुए उन्हें धमकी देने लगा। पैपराजी की भीड़ के बीच मन्नारा काफी असहज दिखी थीं। वीडियो वायरल होने के बाद मन्नारा को जमकर ट्रोल भी किया गया। अब एक्ट्रेस ने विवाद पर सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि वह एक ब्रांड के ऑफिस में शूट के लिए गई थीं और बिल्डिंग के गार्ड के कहने पर उन्होंने अपनी कार पार्क की थी। वो अंदर जा रही थीं, तभी एक अंकल ने उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया। मन्नारा ने कहा, “मैंने देखा कि एक रैंडम अंकल चिल्ला रहे थे। जब भी कोई मुझ पर चिल्लाता है, तो मेरी हार्टबीट अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। मैं डर गई। एक तो वहां पैपराजी थे।” गंदी तरह बात कर रहे थे- मन्नारा मन्नारा ने आगे कहा, वो अंकल बहुत गंदी तरह बात कर रहे थे, गार्ड से और सब से। मुझे नहीं पता ऐसे लोगों को उनके घरवाले कैसे झेलते होंगे। उन्होंने वहां पैप्स को देखा और फुटेज लेने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। ये बहुत दुखद और अपमानजनक था। अंकल प्लीज तमीज से रहिए। जिस तरह आप बोलते हैं, हम नहीं बोल सकते। इस तरह अगर आप घर पर भी बात करते हैं, अगर आपकी बेटी है बेटा है, तो वो घर छोड़कर भाग जाएंगे। आपको पता होना चाहिए कि कैसे बिहेव करना है, खासकर तब जब 50 लोग वहां खड़े हैं। वीडियो के चलते ट्रोल हुईं मन्नारा पार्किंग विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने मन्नारा के बिहेव की आलोचना की। एक कमेंट में लिखा था, ‘अगर आपने अपनी कार गलत जगह पर खड़ी की है, तो अंकल का कहना सही है।’ कमेंट में आगे लिखा था, ‘चाहे आप सेलिब्रिटी हों या आम इंसान, नियम सभी के लिए एक जैसे होने चाहिए।’ एक अन्य कमेंट में लिखा था, ‘ये सेलिब्रिटीज हद से ज्यादा करते हैं। वे आम लोगों का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखते।’
सैयार स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज:लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस की इंटेंस स्पीच ने सन्नाटा बिखेरा, फातिमा सना भी पहुंचीं

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ, जहां सीरीज की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही, हालांकि इस दौरान अन्य सेलेब्स की मौजूदगी से ज्यादा अनीत पड्डा की एक स्पीच ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इवेंट में शोर के बीच अनीत पड्डा ने सीरीज और उसकी कहानी से जुड़ी एक इंटेंस स्पीच दी। जैसे ही अनीत ने बोलना शुरू किया, वैसे ही इवेंट का शोर सन्नाटे में तब्दील हो गया। स्पीच सुनने के लिए कवर पर क्लिक कर वीडियो देखिए- अनीत पड्डा ट्रेलर लॉन्च पर मिनी ड्रेस पहने पहुंची। वहीं फातिमा सना शेख फॉर्मल लुक में नजर आईं। मंच पर दोनों की खास बॉन्डिंग दिखी। हुंकार सीरीज के ट्रेलर के बारे में- सीरीज हुंकार में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख और मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आएंगे। सीरीज 17 साल की मीनू रावत की कहानी है, जो प्रभावशाली धर्मगुरु ‘बापजी’ पर यौन शोषण का आरोप लगाती है। एक बड़े शख्स पर आरोप लगाने के बाद मीनू को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, सीरीज की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी। देखिए ट्रेलर से अनीत पड्डा और स्टारकास्ट का लुक- जियोहॉटस्टार ने ट्रेलर साझा करते हुए X पर लिखा, “जब एक लड़की की आवाज टकराएगी समाज की भक्ति से, तो जीत किसकी होगी?” सीरीज का निर्देशन करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया ने किया है। इसमें रघुबीर यादव और राम कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये अनीत पड्डा के करियर की तीसरी सीरीज अनीत पड्डा ने एड फिल्म्स से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद 2022 की फिल्म सलाम वेंकी से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। आगे वह ओटीटी सीरीज बिग गर्ल डोन्ट क्राय और युवा सपनों का शहर जैसी सीरीज का हिस्सा रहीं। इन फिल्मों और सीरीज से अनीत को पहचान नहीं मिली। अनीत पड्डा 2025 में मोहित सुरी के निर्देशन की फिल्म सैयारा में अहान पांडे के साथ नजर आईं। माउथ पब्लिसिटी से फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म के गाने जबरदस्त हिट रहे और अनीत को देश भर में पहचान मिल गई। ओटीटी सीरीज हुंकार के बाद अनीत पड्डा इसी साल रिलीज होने वाली मेडॉक हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइजी की फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आने वाली हैं।
सैयार स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज:लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस की इंटेंस स्पीच ने सन्नाटा बिखेरा, फातिमा सना भी पहुंचीं

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ, जहां सीरीज की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही, हालांकि इस दौरान अन्य सेलेब्स की मौजूदगी से ज्यादा अनीत पड्डा की एक स्पीच ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इवेंट में शोर के बीच अनीत पड्डा ने सीरीज और उसकी कहानी से जुड़ी एक इंटेंस स्पीच दी। जैसे ही अनीत ने बोलना शुरू किया, वैसे ही इवेंट का शोर सन्नाटे में तब्दील हो गया। स्पीच सुनने के लिए कवर पर क्लिक कर वीडियो देखिए- अनीत पड्डा ट्रेलर लॉन्च पर मिनी ड्रेस पहने पहुंची। वहीं फातिमा सना शेख फॉर्मल लुक में नजर आईं। मंच पर दोनों की खास बॉन्डिंग दिखी। उनकी अपकमिंग सीरीज 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हुंकार सीरीज के ट्रेलर के बारे में- सीरीज हुंकार में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख और मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आएंगे। सीरीज 17 साल की मीनू रावत की कहानी है, जो प्रभावशाली धर्मगुरु ‘बापजी’ पर यौन शोषण का आरोप लगाती है। एक बड़े शख्स पर आरोप लगाने के बाद मीनू को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, सीरीज की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी। देखिए ट्रेलर से अनीत पड्डा और स्टारकास्ट का लुक- जियोहॉटस्टार ने ट्रेलर साझा करते हुए X पर लिखा, “जब एक लड़की की आवाज टकराएगी समाज की भक्ति से, तो जीत किसकी होगी?” सीरीज का निर्देशन करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया ने किया है। इसमें रघुबीर यादव और राम कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये अनीत पड्डा के करियर की तीसरी सीरीज अनीत पड्डा ने एड फिल्म्स से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद 2022 की फिल्म सलाम वेंकी से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। आगे वह ओटीटी सीरीज बिग गर्ल डोन्ट क्राय और युवा सपनों का शहर जैसी सीरीज का हिस्सा रहीं। इन फिल्मों और सीरीज से अनीत को पहचान नहीं मिली। अनीत पड्डा 2025 में मोहित सुरी के निर्देशन की फिल्म सैयारा में अहान पांडे के साथ नजर आईं। माउथ पब्लिसिटी से फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म के गाने जबरदस्त हिट रहे और अनीत को देश भर में पहचान मिल गई। ओटीटी सीरीज हुंकार के बाद अनीत पड्डा इसी साल रिलीज होने वाली मेडॉक हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइजी की फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आने वाली हैं।
काला हिरण फिल्म पर सलमान की याचिका पर सुनवाई:दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर से 2 हफ्ते में जवाब मांगा, रिलीज रोकने की मांग, जानिए पूरा विवाद

दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ पर रोक लगाने की सलमान खान की याचिका पर प्रोड्यूसर से जवाब मांगा है। जस्टिस ज्योति सिंह ने प्रोड्यूसर अमित जानी के वकील को दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सलमान खान ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। यह फिल्म कथित तौर पर 1998 के काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। 10 सितंबर को हुई सुनवाई में दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्ममेकर्स की तरफ से आए वकील से पूछा कि ये फिल्म कब रिलीज होगी, हालांकि इसके जवाब में वकील ने कहा है कि फिल्म अभी रिलीज के लिए तैयार नहीं है। इसके कंटेंट को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलना बाकी है। सलमान की ओर से पेश सीनियर वकील रवि प्रकाश ने इस पर कहा, “वे खुद कह रहे हैं कि यह सितंबर में रिलीज होने वाली है।” इस पर कोर्ट ने कहा कि वह 2 हफ्तों के अंदर फिल्म रिलीज की डेट बताएं। मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी। सलमान के वकील ने OTT रिलीज पर भी आपत्ति जताई सुनवाई के दौरान सलमान खान के वकील ने कहा कि फिल्म को OTT पर रिलीज करने के लिए मेकर्स को किसी सर्टिफिकेशन की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने इस बात को भी रिकॉर्ड पर लिया। सलमान के वकील ने कहा, “मान लीजिए कि फिल्म रिलीज हो जाती है, तो इससे बहुत नुकसान होगा।” सलमान ने पहले भी दायर किया था केस सलमान खान ने पहले कई अनजान लोगों यानी जॉन डो के खिलाफ ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ का केस दायर किया था। याचिका में उन्होंने कहा कि फिल्म काला हिरण में दिखाए गए शख्स का हुलिया उनसे प्रेरित रखा गया है, जो उनके पर्सनालिटी राइट्स के विरुद्ध है। उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। पिछले साल हाईकोर्ट ने सलमान के ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ केस की सुनवाई की थी। कोर्ट ने उनकी तस्वीर और शक्ल का इस्तेमाल करके बिना अनुमति बनाए गए सामान यानी मर्चेंडाइज पर रोक लगा दी थी। जुलाई में हाईकोर्ट ने मेकर्स को फिल्म के टीजर से जुड़े कई लिंक हटाने का आदेश दिया था। जानिए क्या है फिल्म से जुड़ा पूरा विवाद? 27 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के टीजर को सोशल मीडिया से हटाने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि अगर प्रोड्यूसर 24 घंटे के अंदर टीजर के लिंक नहीं हटाते हैं, तो एक्स (ट्विटर) और यूट्यूब जैसी इंटरनेट कंपनियों को इसे हटाने के आदेश दिए जाएंगे। मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस ज्योति सिंह ने फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि आरोपी हर दिन अपनी सीमाएं पार कर रहा है और खुद को कानून से ऊपर समझ रहा है। जज ने टिप्पणी की कि किसी सामान्य नागरिक के साथ भी ऐसा बर्ताव नहीं किया जा सकता। साख बनाने में बहुत मेहनत लगती है और एक बार छवि खराब होने के बाद उसे वापस पाना आसान नहीं होता। अदालत ने फिल्म निर्माता अमित जानी के दिए गए इंटरव्यू भी हटाने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा था कि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा की सुरक्षा जरूरी है। कोर्ट ने फिल्म में अभिनेता के संदर्भ दिखाई देने पर चिंता भी जताई थी। सुप्रीम कोर्ट पहुंचे फिल्म काला हिरण के मेकर्स फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपनी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगेसी’ का टीजर हटाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। जानी ने अपनी अपील में कहा है कि यह आदेश अनुचित सेंसरशिप है और उनके अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार को सीमित करता है। उनका कहना है कि सार्वजनिक रिकॉर्ड और ऐतिहासिक कानूनी मामलों पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता। कानूनी विवाद के बीच फिल्म निर्माता की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सामने आई है। जानी का दावा है कि संगठित आपराधिक समूहों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी हैं। इन समूहों ने उनसे फिल्म प्रोजेक्ट छोड़ने की मांग की है। जानी ने अपील में कहा कि हाईकोर्ट ने उनकी कानूनी टीम को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिए बिना ही रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया।

सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:हेलन ने लिया, कहा-उनकी तबीयत ठीक, रानी मुखर्जी अवॉर्ड लेकर भावुक हुईं; देवेंद्र फणडवीस ने दिया अवॉर्ड

वेटरन स्क्रीनराइटर और लिरिसिस्ट सलीम खान को हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए 62वें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2026 समारोह में सम्मानित किया गया। बुधवार को सेरेमनी का आयोजन हुआ, हालांकि सलीम खान खुद इसमें नहीं पहुंचे। उनकी ओर से हेलेन अवॉर्ड लेने पहुंचीं। तबीयत खराब होने के कयास पर हेलेन ने कहा है कि वो बिल्कुल ठीक हैं। वहीं रानी मुखर्जी को भी समारोह में अवॉर्ड मिला है। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में हेलेन ने सलीम खान की सेहत का अपडेट दिया। हेलेन ने कहा, “मैं सलीम साहब के लिए यह अवॉर्ड पाकर आभारी हूं। उनकी सभी फिल्में मेरी पसंदीदा हैं। उनकी सेहत बहुत अच्छी है। वे बहुत मजबूत इंसान हैं। वह आप सभी, पूरे महाराष्ट्र और भारत के लोगों को शुभकामनाएं भेजते हैं।” सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं हेलेन हेलेन और सलीम खान का प्रोफेशनल रिश्ता कई दशक पुराना है। दोनों ने 1963 की फिल्म ‘कबली खान’ में पहली बार साथ काम किया था। इस फिल्म में हेलेन ने फीमेल लीड रोल निभाया था। सलीम खान फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आए थे। ‘डॉन’ के दौरान बढ़ी नजदीकियां दोनों 1978 में फिल्म ‘डॉन’ के दौरान फिर साथ आए। अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म की कहानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। फिल्म में हेलेन ने कामिनी का किरदार निभाया था। वह लोकप्रिय गाने ‘ये मेरा दिल यार का दीवाना’ में भी नजर आई थीं। ‘डॉन’ की शूटिंग के दौरान ही हेलेन और सलीम खान एक-दूसरे के करीब आए। दोनों ने 1981 में शादी कर ली। उस समय सलीम खान पहले से सलमा खान से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे। शुरुआत में इस रिश्ते को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, समय के साथ हेलेन खान परिवार का अहम हिस्सा बन गईं। रानी मुखर्जी भी अवॉर्ड पाकर हुईं भावुक रानी मुखर्जी को 62वें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2026 समारोह में राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड दिया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रानी मुखर्जी को यह पुरस्कार दिया। इस मौके पर सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार और फिल्म जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। रानी ने महाराष्ट्र को बताया अपनी जन्मभूमि सम्मान स्वीकार करते हुए रानी ने महाराष्ट्र से अपने जुड़ाव के बारे में बात की। उन्होंने राज्य को अपने निजी और पेशेवर सफर का अहम हिस्सा बताया। रानी ने कहा, “मेरे लिए महाराष्ट्र सिर्फ एक राज्य नहीं है। महाराष्ट्र मेरी जन्मभूमि है। यह वह जगह है, जहां मैंने अपना करियर बनाया। यह मेरी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा है।” आगे उन्होंने कहा, “मुंबई ने मुझे मेरी पहचान दी। इसने मुझे दर्शक दिए। इसने मुझे करियर दिया। मुंबई मेरा घर, मेरी सुरक्षित जगह और मेरी पूरी दुनिया रही है। इसलिए यह पुरस्कार मेरे दिल में खास जगह रखेगा। जब भी मैं इसे देखूंगी, मुझे सिर्फ एक पुरस्कार नजर नहीं आएगा। मुझे अपनी मुंबई और अपना महाराष्ट्र नजर आएगा।” एक नजर सलीम खान के करियर पर- 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। । वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर में गिने जाते हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और संवाद लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुषिला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलेन ने अर्पिता को गोद लिया। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है।

पार्टनर झगड़े के बाद चुप है तो पीछे न पड़ें:शांत होने का समय दें, भरोसा रखें; बार-बार हो तो खुलकर बात करें

झगड़े के बाद पार्टनर अचानक बात करना बंद कर दे तो मन में कई सवाल आने लगते हैं- आखिर हुआ क्या, गलती किसकी थी और अब रिश्ता किस दिशा में जाएगा? विशेषज्ञों के मुताबिक, हर चुप्पी ‘साइलेंट ट्रीटमेंट’ यानी दबाव बनाने की कोशिश नहीं होती। कई बार इंसान गुस्से या भावनाओं से इतना भर जाता है कि तुरंत बात नहीं कर पाता। कुछ लोग इस डर से भी बातचीत रोक देते हैं कि गुस्से में ऐसी बात न कह दें, जिसका बाद में पछतावा हो। इसलिए पहले यह समझना जरूरी है कि पार्टनर शांत होने के लिए समय मांग रहा है या बिना बताए बात बंद कर रहा है। बिना बताए लंबे समय तक चुप रहना परेशानी बनता है अगर पार्टनर बिना बताए लंबे समय तक बात न करे, तो दूसरे व्यक्ति को समझ नहीं आता कि वह नाराज है, दुखी है या रिश्ता खत्म करना चाहता है। यही अनिश्चितता बेचैनी और असुरक्षा बढ़ाती है। मनोवैज्ञानिक रेचल नीडल के मुताबिक, चुप्पी सामने वाले को इस तरह महसूस करा सकती है जैसे उसे ठुकरा दिया गया हो। मैसेज पर यह स्थिति और मुश्किल हो जाती है, क्योंकि सामने वाले की आवाज, चेहरे के भाव और तुरंत मिलने वाले संकेत नहीं होते। ऐसे में छोटी बात भी बड़ी गलतफहमी बन सकती है। बार-बार जवाब मांगने से दूरी बढ़ सकती है ऐसी स्थिति में अक्सर एक व्यक्ति तुरंत बात करके झगड़ा सुलझाना चाहता है, जबकि दूसरा तनाव से बचने के लिए और दूर चला जाता है। पहला जितना ज्यादा फोन या मैसेज करता है, दूसरे को उतना ही ज्यादा दबाव महसूस हो सकता है। इसलिए पार्टनर को एक साफ संदेश देने के बाद थोड़ा समय दें। बार-बार फोन या मैसेज करने और बदले में खुद भी चुप हो जाने से बचें। इस दौरान टहलना, किसी भरोसेमंद दोस्त से बात करना या किसी दूसरे काम में ध्यान लगाना बेचैनी कम करने में मदद कर सकता है। बार-बार हो तो अपनी सीमा साफ बताएं एक बार की चुप्पी से पूरे रिश्ते को खराब नहीं मानना चाहिए। लेकिन अगर बिना बताए बात बंद करना बार-बार हो और बातचीत के बाद भी व्यवहार न बदले, तो अपनी सीमा साफ बताना जरूरी है। ऐसे में कह सकते हैं- “अगर तुम्हें समय चाहिए तो मैं दूंगा, लेकिन अनिश्चित समय तक बात बंद रहना मेरे लिए ठीक नहीं है।” सीमा तय करने का मतलब रिश्ता खत्म करना नहीं है। इसका मतलब है कि दोनों के लिए यह साफ हो कि शांत होने के लिए स्पेस मिलेगा, लेकिन दूसरे को अनिश्चितता में छोड़ना रिश्ते का तरीका नहीं बनेगा। बात दोबारा शुरू होने पर पुराने झगड़े का पूरा हिसाब लगाने के बजाय यह समझने की कोशिश करें कि उस समय पार्टनर को किस चीज की जरूरत थी। इससे अगली बार ऐसी स्थिति को संभालना आसान हो सकता है।
AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स:सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज, परिणीति, रवि किशन और अमीषा पटेल ने भी तस्वीरें शेयर कीं

सोशल मीडिया पर 80s का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग AI की मदद से अपनी तस्वीरों को 80s के अंदाज में बदलकर शेयर कर रहे हैं। कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रुति हासन समेत कई सेलेब्स भी इस ट्रेंड का हिस्सा बने हैं। कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ AI से बनाई तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों रेट्रो अवतार में नजर आए। सिद्धार्थ ने डबल-डेनिम लुक के साथ डार्क एविएटर सनग्लासेस पहने। वहीं कियारा ने 80s के रंगीन फैशन को अपनाया। वह पिंक आउटफिट में नजर आईं, जिसमें पफ स्लीव्स थीं। उन्होंने बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियां पहनीं। कियारा ने पोस्ट में सिद्धार्थ की अपकमिंग फिल्म ‘द व्वान’ के रोमांटिक ट्रैक ‘समझो ना’ को भी एड किया। परिणीति और राघव भी ट्रेंड में शामिल हुए परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ विंटेज स्टाइल की कई तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक तस्वीर में दोनों कॉटन कैंडी का आनंद लेते नजर आए। अमीषा पटेल भी रेट्रो लुक में नजर आईं। उन्होंने वन-शोल्डर टॉप और डेनिम शॉर्ट्स के साथ नियोन पिंक आउटफिट पहना। उन्होंने लेग वॉर्मर्स और व्हाइट-पिंक स्नीकर्स पहने और एक बड़े बूमबॉक्स पर बैठी नजर आईं। एक्टर रवि किशन ने भी इस वायरल AI ट्रेंड में हिस्सा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 80s के अंदाज में अपनी AI-जेनरेटेड तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उनका लुक 1980s के बॉलीवुड हीरो जैसा नजर आया। दूसरी ओर, श्रुति हासन 80s से कुछ दशक पीछे 1960s के लुक में नजर आईं। तस्वीर में वह प्रिंटेड टॉप, मैचिंग हेडस्कार्फ और ब्लू जींस पहने दिखीं। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर अपने रेट्रो अंदाज की तस्वीर शेयर की। रणबीर कपूर की बहन और एक्ट्रेस रिद्धिमा कपूर साहनी भी 80s के AI ट्रेंड में शामिल हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका लुक 1980 के दशक के अंदाज में नजर आया। रिद्धिमा ने तस्वीर के साथ लिखा, “जब 80s ने बुलाया, तो मैंने इसी अंदाज में जवाब दिया।” रिद्धिमा ने इसी साल कॉमेडी फिल्म ‘दादी की शादी’ से एक्टिंग की शुरुआत की है। फिल्म में उनकी मां नीतू कपूर और कपिल शर्मा भी नजर आए थे। वहीं, डेजी शाह ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया। AI से बनाई तस्वीरों में वह 80s की हीरोइन जैसी नजर आईं। उनका हेयरस्टाइल और पूरा लुक पुराने दौर की याद दिलाता है। एक्टर अभय वर्मा ने भी 1980 के दशक वाला अंदाज अपनाया। उन्होंने लंबे घुंघराले बालों और डेनिम आउटफिट में तस्वीरें शेयर कीं। अभय जल्द ही शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगे। ऐसे बना सकते हैं 80s जैसा AI फोटो 80s इंस्पायर्ड AI फोटो बनाने के लिए यूजर्स किसी AI इमेज जनरेशन टूल, जैसे ChatGPT, में अपनी साफ तस्वीर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद व्यक्ति के चेहरे की पहचान बरकरार रखते हुए उसे 80s के माहौल में दिखाने का प्रॉम्प्ट दिया जा सकता है। फोटो को रेट्रो लुक देने के लिए वॉल्यूमिनस हेयरस्टाइल, रंगीन कपड़े, डेनिम जैकेट, स्टेटमेंट एक्सेसरीज, विंटेज इंटीरियर, बॉलीवुड इंस्पायर्ड बैकग्राउंड, वार्म लाइटिंग, फीके रंग और फिल्म-ग्रेन इफेक्ट जैसी डिटेल्स जोड़ी जा सकती हैं। यूजर्स हेयरस्टाइल, आउटफिट या बैकग्राउंड में बदलाव करके तस्वीर को अपनी पसंद के मुताबिक भी तैयार कर सकते हैं। भारत में वायरल हुए कुछ प्रमुख सोशल मीडिया ट्रेंड जनवरी 2026 में सोशल मीडिया पर 10 साल पुरानी फोटोज शेयर करने का ट्रेंड आया था, जिसमें लोग अपनी 2016 की तस्वीरें दिखाने में लगे हुए थे। जिसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सोनम कपूर जैसी कई सेलेब्स ने 2016 की अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। मार्च 2025 में घिबली लुक का ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ। यह AI फोटो ट्रेंड था। इसमें लोग AI टूल्स की मदद से अपनी सामान्य तस्वीरों को स्टूडियो गिबली की एनिमेशन शैली में बदलते थे। तस्वीरें ऐसी दिखती थीं, जैसे वे किसी खूबसूरत एनिमेशन फिल्म का हिस्सा हों। इस ट्रेंड में लोगों ने अपनी, परिवार और दोस्तों की तस्वीरें गिबली अंदाज में बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस ट्रेंड में अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर शामिल हुए थे। 10 इयर्स चैलेंज सोशल मीडिया के सबसे चर्चित फोटो ट्रेंड्स में से एक रहा। जनवरी 2019 में इसमें लोग अपनी 10 साल पुरानी और मौजूदा तस्वीर को एक साथ शेयर करते थे। दोनों तस्वीरों को देखकर पता चलता था कि इतने सालों में उनका लुक कितना बदल गया। कई लोगों ने अपने पुराने और नए लुक का अंतर दिखाते हुए तस्वीरें पोस्ट कीं।
AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स:सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज, परिणीति, रवि किशन और अमीषा पटेल ने भी तस्वीरें शेयर कीं

सोशल मीडिया पर 80s का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग AI की मदद से अपनी तस्वीरों को 80s के अंदाज में बदलकर शेयर कर रहे हैं। कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रुति हासन समेत कई सेलेब्स भी इस ट्रेंड का हिस्सा बने हैं। कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ AI से बनाई तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों रेट्रो अवतार में नजर आए। सिद्धार्थ ने डबल-डेनिम लुक के साथ डार्क एविएटर सनग्लासेस पहने। वहीं कियारा ने 80s के रंगीन फैशन को अपनाया। वह पिंक आउटफिट में नजर आईं, जिसमें पफ स्लीव्स थीं। उन्होंने बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियां पहनीं। कियारा ने पोस्ट में सिद्धार्थ की अपकमिंग फिल्म ‘द व्वान’ के रोमांटिक ट्रैक ‘समझो ना’ को भी एड किया। परिणीति और राघव भी ट्रेंड में शामिल हुए परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ विंटेज स्टाइल की कई तस्वीरें शेयर कीं। अमीषा पटेल भी रेट्रो लुक में नजर आईं। उन्होंने वन-शोल्डर टॉप और डेनिम शॉर्ट्स के साथ नियोन पिंक आउटफिट पहना। उन्होंने लेग वॉर्मर्स और व्हाइट-पिंक स्नीकर्स पहने और एक बड़े बूमबॉक्स पर बैठी नजर आईं। एक्टर रवि किशन ने भी इस वायरल AI ट्रेंड में हिस्सा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 80s के अंदाज में अपनी AI-जेनरेटेड तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उनका लुक 1980s के बॉलीवुड हीरो जैसा नजर आया। दूसरी ओर, श्रुति हासन 80s से कुछ दशक पीछे 1960s के लुक में नजर आईं। तस्वीर में वह प्रिंटेड टॉप, मैचिंग हेडस्कार्फ और ब्लू जींस पहने दिखीं। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर अपने रेट्रो अंदाज की तस्वीर शेयर की। रणबीर कपूर की बहन और एक्ट्रेस रिद्धिमा कपूर साहनी भी 80s के AI ट्रेंड में शामिल हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका लुक 1980 के दशक के अंदाज में नजर आया। रिद्धिमा ने तस्वीर के साथ लिखा, “जब 80s ने बुलाया, तो मैंने इसी अंदाज में जवाब दिया।” रिद्धिमा ने इसी साल कॉमेडी फिल्म ‘दादी की शादी’ से एक्टिंग की शुरुआत की है। फिल्म में उनकी मां नीतू कपूर और कपिल शर्मा भी नजर आए थे। वहीं, डेजी शाह ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया। AI से बनाई तस्वीरों में वह 80s की हीरोइन जैसी नजर आईं। उनका हेयरस्टाइल और पूरा लुक पुराने दौर की याद दिलाता है। एक्टर अभय वर्मा ने भी 1980 के दशक वाला अंदाज अपनाया। उन्होंने लंबे घुंघराले बालों और डेनिम आउटफिट में तस्वीरें शेयर कीं। अभय जल्द ही शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगे। ऐसे बना सकते हैं 80s जैसा AI फोटो 80s इंस्पायर्ड AI फोटो बनाने के लिए यूजर्स किसी AI इमेज जनरेशन टूल, जैसे ChatGPT, में अपनी साफ तस्वीर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद व्यक्ति के चेहरे की पहचान बरकरार रखते हुए उसे 80s के माहौल में दिखाने का प्रॉम्प्ट दिया जा सकता है। फोटो को रेट्रो लुक देने के लिए वॉल्यूमिनस हेयरस्टाइल, रंगीन कपड़े, डेनिम जैकेट, स्टेटमेंट एक्सेसरीज, विंटेज इंटीरियर, बॉलीवुड इंस्पायर्ड बैकग्राउंड, वार्म लाइटिंग, फीके रंग और फिल्म-ग्रेन इफेक्ट जैसी डिटेल्स जोड़ी जा सकती हैं। यूजर्स हेयरस्टाइल, आउटफिट या बैकग्राउंड में बदलाव करके तस्वीर को अपनी पसंद के मुताबिक भी तैयार कर सकते हैं। भारत में वायरल हुए कुछ प्रमुख सोशल मीडिया ट्रेंड जनवरी 2026 में सोशल मीडिया पर 10 साल पुरानी फोटोज शेयर करने का ट्रेंड आया था, जिसमें लोग अपनी 2016 की तस्वीरें दिखाने में लगे हुए थे। जिसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सोनम कपूर जैसी कई सेलेब्स ने 2016 की अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। मार्च 2025 में घिबली लुक का ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ। यह AI फोटो ट्रेंड था। इसमें लोग AI टूल्स की मदद से अपनी सामान्य तस्वीरों को स्टूडियो गिबली की एनिमेशन शैली में बदलते थे। तस्वीरें ऐसी दिखती थीं, जैसे वे किसी खूबसूरत एनिमेशन फिल्म का हिस्सा हों। इस ट्रेंड में लोगों ने अपनी, परिवार और दोस्तों की तस्वीरें गिबली अंदाज में बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस ट्रेंड में अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर शामिल हुए थे। 10 इयर्स चैलेंज सोशल मीडिया के सबसे चर्चित फोटो ट्रेंड्स में से एक रहा। जनवरी 2019 में इसमें लोग अपनी 10 साल पुरानी और मौजूदा तस्वीर को एक साथ शेयर करते थे। दोनों तस्वीरों को देखकर पता चलता था कि इतने सालों में उनका लुक कितना बदल गया। कई लोगों ने अपने पुराने और नए लुक का अंतर दिखाते हुए तस्वीरें पोस्ट कीं।