नेपाल ने T20 में दूसरी बार बनाया 300+ स्कोर:चीन को 221 रनों से हराया; कुशल ने ओवर में 6 छक्के लगाए

नेपाल ने टी-20 क्रिकेट में दूसरी बार 300 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है। टीम ने रविवार को एशियन गेम्स के क्वालिफायर में चीन के खिलाफ यह कारनामा किया है। इस मुकाबले में नेपाल को 221 रन की जीत मिली। सिंगापुर के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चीन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट पर 313 रन बनाए। जवाब में चीन 92 रन पर ऑलआउट हो गई। नेपाल की ओर से ओपनर कुशल भुर्तेल ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा भी किया। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। रोचक फैक्ट टी-20 इंटरनेशनल में 5वीं बार लगातार 6 छक्के लगे भुर्तेल ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा भी किया। उन्होंने 9वें ओवर में जोयू चेन की गेंद पर 6 छक्के लगाए। हालांकि, बीच में एक वाइड गेंद भी शामिल रही। उनके ओवर से कुल 37 रन आए। ओपनर कुशल ने रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की कुशल ने 43 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल का संयुक्त रूप से 5वां सबसे तेज शतक है। उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की। रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक जड़ा था। कुशल ने पारी में 16 छक्के लगाए, वैभव-अभिषेक से ज्यादा कुशल भुर्तेल ने इस पारी में 16 छक्के लगाए और एक टी-20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ा। वैभव ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 144 रन की पारी में 15 छक्के लगाए थे। भुर्तेल ने अभिषेक शर्मा के टी-20 इंटरनेशनल में 37 गेंदों पर शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। चीन के 4 बैटर्स जीरो पर आउट 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीनी टीम 19.2 ओवरों में 92 रन पर सिमट गई। चीन की तरफ से सिर्फ शेनझियान झेंग ने संघर्ष किया और 15 गेंदों में 31 रन बनाए। इसके अलावा चीन के 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। ———————————————-

‘जनता नष्ट हो गई इसलिए…’, कल्याण अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक और एनबीए पर हुए हमले के लेकर क्या कहा

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने रविवार को आसनसोल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मंच से रवींद्र संगीत प्रस्तुति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और कला प्रेमियों ने हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने विपक्ष से बातचीत करते हुए डेमोक्रेट कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि इन कहानियों के पीछे भाजपा का हाथ होने के आरोप निराधार साबित होते हैं। अग्निमित्रा पॉल ने कहा, ‘अभिषेक बनर्जी ने पहले इन आरोपों के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन गिरफ़्तारियों के बाद सामने आया है कि गैरमौजूदा लोग पूर्व विधायक लवली मैत्रा के करीबी और सहयोगी से जुड़े कार्यकर्ता हैं। यह जनता के वेबसाइट का परिणाम है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से ‘टोला बाजी’, सिंडिकेट और ‘कैट-मनी’ की राजनीति चल रही है। उनके अनुसार, जनता की सेवा करने के बजाय पार्टी का ध्यान अन्य हितों पर केंद्रित है, जिससे पश्चिम बंगाल का विकास प्रभावित हुआ है। मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी सबसे बड़ा असर डालते हुए कहा कि राज्य सरकार लगभग हर मामले में हस्तक्षेप करती है। उन्होंने कहा, ‘अगर किसी भी उद्योगपति को लगता है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है और जनता के साथ धोखा नहीं किया है, तो उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। ‘क़ाबू पर भरोसा किया जाना चाहिए।’ अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक बैंच के स्वास्थ्य और अस्पताल में भर्ती होने को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अंतिम निर्णय होता है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि मरीजों को गंभीर समस्या नहीं है और सामान्य उपचार पर्याप्त नहीं है तो अस्पताल में केवल राजनीतिक स्तर पर भर्ती की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘स्वास्थ्य संबंधी मामलों में विद्वानों की राय सर्वोपरि है। न तो सरकार और न ही किसी राजनीतिक दल के निर्णयों को प्रभावित किया जा सकता है। राजनीति को स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों से दूर रखा जाना चाहिए।’ (टैग्सटूट्रांसलेट)अग्निमित्रा पॉल(टी)पश्चिम बंगाल(टी)जनता का गुस्सा(टी)कल्याण बनर्जी(टी)अग्निमित्रा पॉल(टी)पश्चिम बंगाल(टी)जनता आश्रम(टी) कल्याण मुद्रा
JEE Advanced 2026 रिजल्ट जारी:दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप, 1,79 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा

सोमवार को JEE Advanced 2026 का रिजल्ट सुबह जल्दी जारी कर दिया गया। हालांकि इसे 10 बजे जारी किया जाना था। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। JEE Advanced 2026 परीक्षा में 1,79,694 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे और कुल 56,880 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। इस साल IIT दिल्ली जोन से शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में टॉप किया उनके टोटल 330 मार्क्स आए हैं। उसके बाद IIT दिल्ली जोन से ही कबीर छिल्लर और जतिन चाहर टॉपर लिस्ट में शामिल हैं। कैंडिडेट्स रोल नंबर/मोबाइल नंबर और DOB का यूज करके अपना JEE Advanced स्कोर 2026 देख सकते हैं। हालांकि, अभी तक JEE फाइनल आंसर की को लेकर को अपडेट नहीं दिया गया है। JEE Advanced रिजल्ट 2026 टॉपर्स लिस्ट शुभम कुमार : 330 अंक कबीर छिल्लर: 329 अंक जतिन चाहर: 319 अंक ऐसे देखें JEE Advanced स्कोरकार्ड
रिपोर्ट: ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान ने सुप्रीम लीडर को इस्तीफा भेजा:इस्लामिक सेना के कंट्रोल से नाराज, कहा- बड़े फैसलों में शामिल नहीं किया जाता

ईरान में राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इस्तीफा दे दिया है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई को अपना इस्तीफा भेज दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पजशकियान ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि देश की सत्ता पर अब पूरी तरह इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडरों का कंट्रोल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फरवरी में अमेरिका और इजराइल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से उनकी सरकार को अहम फैसलों की प्रक्रिया से लगभग अलग कर दिया गया है। पजशकियान के मुताबिक, उनकी सरकार को बड़े फैसलों में शामिल नहीं किया जा रहा है और वास्तविक नियंत्रण सैन्य नेतृत्व के हाथों में चला गया है। अभी यह साफ नहीं है कि सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई उनका इस्तीफा स्वीकार करेंगे या नहीं। हालांकि, फर्स्टपोस्ट के मुताबिक ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय में संचार और सूचना प्रसार विभाग के डिप्टी चीफ सैयद मेहदी तबातबाई ने इस रिपोर्ट को खारिज किया है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
फाइनल जीतने के बाद रजत ने ट्रॉफी चूम ली:कोहली ने उन्हें गले से लगाया, सूर्यवंशी अवॉर्ड लेने पहुंचे; IPL 2026 के टॉप-26 मोमेंट्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार IPL का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। जीत के साथ ही मैदान पर जश्न का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ, जिसने करोड़ों क्रिकेट फैंस को भावुक कर दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। फाइनल में जीत के बाद खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ यादगार तस्वीरें जैसे कई पल IPL 2026 को हमेशा के लिए खास बना गए। आइए नजर डालते हैं सीजन के ऐसे ही 26 सबसे यादगार मोमेंट्स पर… शुरुआत बेंगलुरु-गुजरात फाइनल की 6 फोटोज से… यहां से सीजन के टॉप-20 मोमेंट्स… मैच-1, भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई मैच 10, ईशान के बोल्ड पर गोयनका ने भगवान की तस्वीर माथे से लगाई मैच 11, बेंगलुरु स्टेडियम में द्रविड़-कुंबले के स्टैंड्स मैच 13, बारिश की वजह से मैच 2 घंटे 40 मिनट देरी से शुरू हुआ मैच 16, कोहली ने सूर्यवंशी को ऑटोग्राफ दिया मैच 21, फ्लड लाइट बंद हुई, दर्शकों ने फ्लैश लाइट जलाई मैच 24, श्रेयस के बेहतरीन कैच से हार्दिक आउट मैच-25, ग्रीन का सिक्स कार पर लगा, गाड़ी पर डेंट आया मैच 35, एनगिडी के सिर में चोट लगी, मैदान पर एंबुलेंस आई मैच 38, रघुवंशी फील्डिंग में रुकावट के लिए आउट दिए गए मैच 38, शमी ने छक्का लगा मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया मैच 39, धूलभरी आंधी ने खेल रोका मैच 42, पाटीदार को आउट देने के TV अंपायर के फैसले से नाराज दिखे कोहली मैच 46, रबाडा ने गुलाटी मारकर सेलिब्रेशन किया मैच 50, कोहली को प्रिंस यादव ने जीरो पर बोल्ड किया मैच 53, उर्विल ने 13 बॉल पर फिफ्टी लगाकर पर्ची निकाली, लिखा- पापा यह आपके लिए 63 मैच, धोनी ने ग्रुप फोटोशूट कराया मैच 67, कोहली-हेड के बीच नोकझोंक, मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया मैच 68, फैंस ने चीयरलीडर से बदसलूकी की मैच 69, सूर्या ने पेपर का प्लेन बनाकर उड़ाया एलिमिनेटर, वैभव 97 रन पर आउट हुए, स्टेडियम में सन्नाटा छाया क्वालीफायर-1 और 2, सुदर्शन लगातार दो मैच में हिट-विकेट आउट हुए क्वालिफायर-2, हार के बाद सूर्यवंशी रोए
बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर:टीम में 8 मैच विनर; कोहली ने 675 रन बनाए, भुवनेश्वर ने 28 विकेट लिए

18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार… फिर लगातार दो खिताब। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी ही बदल दी है। जिस टीम को कभी ‘अंडरअचीवर’ कहा जाता था, वही अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। उसने रविवार को खेले गए फाइनल में गुजरात को 5 विकेट से हराकर IPL 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। कप्तान रजत पाटीदार लगातार दो IPL ट्रॉफी जीतने वाले सिर्फ तीसरे कप्तान बने। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (2009, 2010) और रोहित शर्मा (2019, 2020) ही ऐसा कर पाए थे। RCB की सफलता की सबसे बड़ी वजह यह रही कि टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही। बल्लेबाजी में विराट कोहली, रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने रन बनाए। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जोश हेजलवुड ने जिम्मेदारी संभाली। टीम के 8 अलग-अलग खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। RCB के टाइटल जीतने के 5 फैक्टर्स… 1. टॉप ऑर्डर ने मिलकर दबाव नहीं बनने दिया बेंगलुरु की बल्लेबाजी इस सीजन उसकी सबसे बड़ी ताकत रही। ओपनर विराट कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन की पारी खेलकर टीम को चैंपियन बनाया। उन्होंने 16 मैचों में 675 रन बनाए। स्ट्राइक रेट 165.84 का रहा और एक शतक के साथ 5 अर्धशतक भी लगाए। कप्तान रजत पाटीदार ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 15 मैचों में 501 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 192.69 का रहा। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 464 रन बनाकर टॉप ऑर्डर को और मजबूत किया। इन तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर 1640 रन बनाए। वहीं वेंकटेश अय्यर 6 इनिंग में 209 रन बनाए। फाइनल में उन्होंने 16 बॉल पर 32 रन की पारी खेली। यही कारण रहा कि RCB को पूरे सीजन में मिडिल ऑर्डर में ज्यादा दबाव नहीं झेलना पड़ा। 2. भुवनेश्वर-हेजलवुड ने संभाली गेंदबाजी RCB की बॉलिंग यूनिट इस सीजन बेहद संतुलित नजर आई। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 16 मैचों में 28 विकेट लेकर टीम को लीड किया। रसिख सलाम ने 12 मैचों में 19 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया। वहीं जोश हेजलवुड ने सिर्फ 13 मैच खेलकर 15 विकेट लिए। जैकब डफी ने भी 6 मैचों में 9 विकेट निकालकर योगदान दिया। स्पिन डिपार्टमेंट में क्रुणाल पंड्या ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 226 रन बनाने के साथ 14 विकेट भी लिए। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देने के कारण वे टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर साबित हुए। जब तेज गेंदबाज विकेट नहीं निकाल पाते थे, तब क्रुणाल और सुयश शर्मा (9 विकेट) जैसे स्पिनर बीच के ओवरों में रन रोककर मैच का रुख बदल देते थे। यही बैलेंस RCB की गेंदबाजी को बाकी टीमों से अलग बनाता रहा। 3. अलग-अलग 8 मैच विनर किसी भी चैंपियन टीम की पहचान उसके मैच विनर्स होते हैं और RCB के पास उनकी कोई कमी नहीं थी। इस सीजन टीम के 8 अलग-अलग खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच बने। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 3 बार यह अवॉर्ड जीता। जोश हेजलवुड 2 बार और टिम डेविड, जैकब डफी, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, रजत पाटीदार और फिल सॉल्ट भी एक-एक बार प्लेयर ऑफ द मैच बने। यानी टीम की जीत सिर्फ कोहली या पाटीदार पर निर्भर नहीं रही। अलग-अलग मुकाबलों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को जीत दिलाई। यही कारण रहा कि जब किसी एक खिलाड़ी का दिन खराब रहा, तब दूसरा खिलाड़ी टीम को जीत की मंजिल तक ले गया। 4. होमग्राउंड में 86% मैच जीते RCB ने इस सीजन अपने घरेलू मैदान को किला बना दिया। टीम ने होम ग्राउंड पर खेले 7 में से 6 मुकाबले जीते और जीत प्रतिशत 86 रहा। पिछले सीजन टीम को घर पर हुए 6 मैचों में 3 में हार मिली थी। 2 में जीत मिली वहीं एक मैच बेनतीजा रहा। बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के अलावा रायपुर को भी अपने घरेलू मैदान के तौर पर इस्तेमाल किया और दोनों जगह शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि टीम पूरे सीजन कभी लगातार दो से ज्यादा मैच नहीं हारी। बेंगलुरु ने अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस जैसी मजबूत टीमों को हराया। घरेलू मैदान पर उसे सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार मिली। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के साथ-साथ रजत पाटीदार की कप्तानी भी शानदार रही। उन्होंने परिस्थितियों और बल्लेबाजों की कमजोरी के हिसाब से गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। यही वजह रही कि टीम लीग स्टेज में लगातार जीत दर्ज करती रही और प्लेऑफ में मजबूत स्थिति के साथ पहुंची। 5. कोहली के लगातार चौथे सीजन 600+ रन विराट कोहली का शानदार फॉर्म RCB की सफलता की सबसे बड़ी वजहों में शामिल रहा। उन्होंने लगातार चौथे सीजन 600 से ज्यादा रन बनाए। इससे भी खास बात यह रही कि पूरे सीजन टीम का ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदलता रहा, लेकिन कोहली के प्रदर्शन में कोई गिरावट नहीं आई। RCB के ओपनर फिल सॉल्ट चोट के कारण सिर्फ 6 मैच ही खेल सके। इसके बाद टीम ने जैकब बेथेल को मौका दिया, लेकिन वे 7 मैचों में सिर्फ 96 रन ही बना पाए। लीग स्टेज के आखिरी मुकाबलों और प्लेऑफ में वेंकटेश अय्यर ने कोहली के साथ पारी की शुरुआत की। लगातार बदलते ओपनिंग पार्टनर्स के बावजूद कोहली ने अपनी लय बरकरार रखी। उन्होंने सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा 675 रन बनाए। बड़े मैचों में उन्होंने पारी को संभाला, जबकि दूसरे बल्लेबाज अटैकिंग बैटिंग करते रहे। RCB की इस खिताबी जीत ने साबित कर दिया कि IPL सिर्फ स्टार खिलाड़ियों के दम पर नहीं जीता जाता। मजबूत टीम कॉम्बिनेशन, कई मैच विनर्स, बैलेंस्ड बॉलिंग और बेहतरीन कप्तानी ही किसी टीम को चैंपियन बनाते हैं।
पाटीदार ने धोनी और रोहित की बराबरी की:कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स

IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत पाटीदार ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली। वे लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बने। फाइनल में विराट कोहली ने अपने IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगाकर जीत दिलाई। दूसरी ओर, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक सीजन में 72 सिक्स लगाकर क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी भी बने। इस सीजन बल्लेबाजों ने मिलकर रन बनाने का नया इतिहास भी रच दिया। पूरे सीजन में 27,450 रन बने, जो IPL के किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा हैं। आइए नजर डालते हैं IPL 2026 के 15 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर… 1. बेंगलुरु सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली चौथी टीम बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। टीम लगातार दो सीजन (2025, 2026) चैंपियन बनने वाली सिर्फ तीसरी फ्रेंचाइजी बनी। इससे पहले केवल चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011) और मुंबई इंडियंस (2019, 2020) ही यह उपलब्धि हासिल कर सके थे। बेंगलुरु सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की लिस्ट में कोलकाता (3), मुंबई (5) और चेन्नई (5) के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गई। टीम ने अपने दोनों ट्रॉफी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीते। वे मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के बाद एक ही मैदान पर दो IPL फाइनल जीतने वाली चौथी टीम बन गई। 2. कोहली की 25 बॉल में फिफ्टी कोहली ने फाइनल में गुजरात के खिलाफ 25 बॉल में फिफ्टी लगा दी। यह IPL में उनकी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने 2018 में 26 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। कोहली फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। 3. पाटीदार ने लगातार दूसरा खिताब जीता रजत पाटीदार ने बेंगलुरु को लगातार दूसरा IPL टाइटल जिताया। वे ऐसा करने वाले तीसरे कप्तान बने। उन्होंने एमएस धोनी और रोहित शर्मा की बराबरी की। धोनी ने 2010 और 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जिताया था, जबकि रोहित ने 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया था। 4. वैभव ने क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने इस सीजन 72 छक्के लगाए। गेल ने 2012 में बेंगलुरु के लिए 59 छक्के लगाए थे। 5. IPL के एक दिन में 986 रन बने इस सीजन 25 अप्रैल रिकॉर्ड का दिन रहा, जब दो मुकाबलों में कुल 986 रन बन गए। दिन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 264/2 का स्कोर बनाया, जिसे पंजाब ने 5 विकेट रहते चेज कर लिया। दूसरे मैच में राजस्थान के 229 रन के टारगेट को हैदराबाद ने चेज किया। इससे पहले 2024 में एक दिन में 899 रन बने थे। 6. पंजाब ने सबसे बड़ा रन चेज किया पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने 18.5 ओवर में 265 रन बना डाले। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2024 में कोलकाता के खिलाफ 262 रन चेज कर बनाया था। 7. एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगे IPL 2026 के सीजन में कुल 14 बल्लेबाजों ने 15 शतक लगाए। संजू 2 शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे। इससे पहले 2024 में सबसे ज्यादा 14 शतक लगे थे। 8. वैभव सबसे कम बॉल पर हजार रन बनाने वाले बैटर वैभव ने IPL में सबसे कम गेंद में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने इसके लिए 440 गेंद खेली। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने हजार रन बनाने के लिए 545 गेंद खेली थी। 9. वैभव ने वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा वैभव ने इस सीजन पावरप्ले में 521 रन बनाए। उन्होंने 233.63 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। वॉर्नर ने 2016 के पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। 10. वैभव सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर वैभव को सीजन में 776 रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप मिली। वे IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए। पहले यह रिकॉर्ड उनके ही साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल के नाम था, जिन्होंने 2023 में राजस्थान के लिए 625 रन बनाए थे। 11. राहुल IPL में 150 रन बनाने पहले भारतीय राहुल ने पंजाब के खिलाफ 67 गेंद पर नाबाद 152 रन बनाए। यह किसी भारतीय का IPL में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था। उन्होंने पंजाब के खिलाफ ही 141 रन बनाए थे। ओवरऑल IPL के सबसे बड़े इंडिविजुअल स्कोर में पहले स्थान पर क्रिस गेल (175*) और दूसरे पर ब्रेंडन मैकुलम (158*) हैं। राहुल का 152 रन टी-20 में किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 में भारतीय डोमेस्टिक टूर्नामेंट सैय्यद मुस्ताक अली में राजकोट के मैदान में मेघालय के खिलाफ 151 रन बनाए थे। 12. पाटीदार सबसे तेज 200 टी-20 छक्के लगाने वाले भारतीय पाटीदार ने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ 105 पारियों में 200 छक्के लगाए। वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अभिषेक शर्मा (125 पारी) को पीछे छोड़ा। 13. हैदराबाद एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाली टीम बनी हैदराबाद IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर करने वाली टीम बन गई। टीम ने 9 बार इस आंकड़े को पार किया। ये रिकॉर्ड पहले गुजरात के नाम था, जिन्होंने 2025 में 8 बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। 14. प्रभसिमरन लगातार दो सीजन में 500+ रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड बैटर प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन 510 रन बना दिए। वे पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2025 में भी 549 रन बनाए थे। 15. गिल-सुदर्शन ने 11 बार शतकीय साझेदारी की शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने एलिमिनेटर में राजस्थान के खिलाफ 167 रन की साझेदारी
फाइनल जीतने के बाद रजत ने ट्रॉफी चूम ली:कोहली ने उन्हें गले लगाया, सूर्यवंशी अवॉर्ड लेने पहुंचे; IPL 2026 के टॉप-26 मोमेंट्स