Thursday, 16 Jul 2026 | 07:23 PM

Trending :

EXCLUSIVE

नेपाल ने T20 में दूसरी बार बनाया 300+ स्कोर:चीन को 221 रनों से हराया; कुशल ने ओवर में 6 छक्के लगाए

नेपाल ने टी-20 क्रिकेट में दूसरी बार 300 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है। टीम ने रविवार को एशियन गेम्स के क्वालिफायर में चीन के खिलाफ यह कारनामा किया है। इस मुकाबले में नेपाल को 221 रन की जीत मिली। सिंगापुर के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चीन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट पर 313 रन बनाए। जवाब में चीन 92 रन पर ऑलआउट हो गई। नेपाल की ओर से ओपनर कुशल भुर्तेल ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा भी किया। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। रोचक फैक्ट टी-20 इंटरनेशनल में 5वीं बार लगातार 6 छक्के लगे भुर्तेल ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा भी किया। उन्होंने 9वें ओवर में जोयू चेन की गेंद पर 6 छक्के लगाए। हालांकि, बीच में एक वाइड गेंद भी शामिल रही। उनके ओवर से कुल 37 रन आए। ओपनर कुशल ने रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की कुशल ने 43 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल का संयुक्त रूप से 5वां सबसे तेज शतक है। उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की। रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक जड़ा था। कुशल ने पारी में 16 छक्के लगाए, वैभव-अभिषेक से ज्यादा कुशल भुर्तेल ने इस पारी में 16 छक्के लगाए और एक टी-20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ा। वैभव ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 144 रन की पारी में 15 छक्के लगाए थे। भुर्तेल ने अभिषेक शर्मा के टी-20 इंटरनेशनल में 37 गेंदों पर शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। चीन के 4 बैटर्स जीरो पर आउट 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीनी टीम 19.2 ओवरों में 92 रन पर सिमट गई। चीन की तरफ से सिर्फ शेनझियान झेंग ने संघर्ष किया और 15 गेंदों में 31 रन बनाए। इसके अलावा चीन के 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। ———————————————-

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
क्रिकेट नहीं, आर्मी में जाना चाहते थे साकिब:मां ने गहनें गिरवी रखकर दिलाए थे जूते, IPL में डेब्यू मैच में ही लिए 4 विकेट

April 14, 2026/
11:46 am

गोपालगंज के साकिब हुसैन ने IPL के अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 24...

रिटायर्ड IPS, DGP और सैन्य अफसरों का राहुल को लेटर:कहा- संसद परिसर में आचरण नियमों के खिलाफ, देश से माफी मांगें

March 17, 2026/
5:48 pm

204 रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, IPS, IAS और वकीलों ने राहुल गांधी को ओपन लेटर लिखकर देश से माफी मांगने को...

सट्टे और जुए की कमाई का दान नहीं:गुना में सजेगा 9 फीट की महाकाली का दरबार; सदस्यों की तनख्वाह से होगा आयोजन

March 16, 2026/
1:53 pm

गुना के तलैया मोहल्ले में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आज जबलपुर से महाकाली की 9 फीट ऊंची प्रतिमा पहुंच...

वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी:केसरी दृष्टि की घातक गेंदबाजी, झटके 6 विकेट; रोमांचक मुकाबलों में गोवा और दिल्ली की भी शानदार जीत

March 7, 2026/
5:53 pm

बीसीसीआई (BCCI) की वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (एलीट) में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। देहरादून के अलग-अलग मैदानों पर खेले...

Smoke rises following Israeli bombardment in southern Lebanon as seen from a position across the border in the Upper Galilee, in northern Israel on June 5, 2026. (AFP)

June 6, 2026/
8:16 am

आखरी अपडेट:06 जून, 2026, 08:16 IST बागी टीएमसी विधायक रीतब्रत बनर्जी, जो बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता बने,...

पाकिस्तान का दावा- अफगानिस्तान के तीन ठिकानों पर हमले किए:TTP कमांडर समेत 29 आतंकी मारे; एक दिन पहले कराची में आतंकी हमला हुआ था

June 29, 2026/
3:36 am

पाकिस्तान ने रविवार रात को अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में 29 आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है।...

मुकेश अंबानी के घर पहुंची रिहाना:परिवार ने फूलों से किया स्वागत, अनंत और राधिका के साथ डांस और लंच किया

April 26, 2026/
4:22 pm

पॉप स्टार रिहाना अपने मेकअप ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ के भारत में लॉन्च के लिए इन दिनों मुंबई में हैं। इस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नेपाल ने T20 में दूसरी बार बनाया 300+ स्कोर:चीन को 221 रनों से हराया; कुशल ने ओवर में 6 छक्के लगाए

नेपाल ने T20 में दूसरी बार बनाया 300+ स्कोर:चीन को 221 रनों से हराया; कुशल ने ओवर में 6 छक्के लगाए

नेपाल ने टी-20 क्रिकेट में दूसरी बार 300 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है। टीम ने रविवार को एशियन गेम्स के क्वालिफायर में चीन के खिलाफ यह कारनामा किया है। इस मुकाबले में नेपाल को 221 रन की जीत मिली। सिंगापुर के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चीन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट पर 313 रन बनाए। जवाब में चीन 92 रन पर ऑलआउट हो गई। नेपाल की ओर से ओपनर कुशल भुर्तेल ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा भी किया। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। रोचक फैक्ट टी-20 इंटरनेशनल में 5वीं बार लगातार 6 छक्के लगे भुर्तेल ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा भी किया। उन्होंने 9वें ओवर में जोयू चेन की गेंद पर 6 छक्के लगाए। हालांकि, बीच में एक वाइड गेंद भी शामिल रही। उनके ओवर से कुल 37 रन आए। ओपनर कुशल ने रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की कुशल ने 43 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल का संयुक्त रूप से 5वां सबसे तेज शतक है। उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की। रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक जड़ा था। कुशल ने पारी में 16 छक्के लगाए, वैभव-अभिषेक से ज्यादा कुशल भुर्तेल ने इस पारी में 16 छक्के लगाए और एक टी-20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ा। वैभव ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 144 रन की पारी में 15 छक्के लगाए थे। भुर्तेल ने अभिषेक शर्मा के टी-20 इंटरनेशनल में 37 गेंदों पर शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। चीन के 4 बैटर्स जीरो पर आउट 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीनी टीम 19.2 ओवरों में 92 रन पर सिमट गई। चीन की तरफ से सिर्फ शेनझियान झेंग ने संघर्ष किया और 15 गेंदों में 31 रन बनाए। इसके अलावा चीन के 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। ———————————————-

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket