Friday, 02 Oct 2026 | 07:58 AM

Trending :

Ayushmann Khurrana Success Story; RJ MTV VJ Indian Idol Rejection 'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग 'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग 'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग NCERT Class 9 History Syllabus Update जयपुर एयरपोर्ट पर साथ दिखे एक्ट्रेस पलक तिवारी-एक्टर इब्राहिम:एक गाड़ी में रणथंभौर के लिए हुए रवाना; फैन से मिलिंद सोमन बोले- 20 पुशअप करो
EXCLUSIVE

भास्कर अपडेट्स:CBI ने आर्मी के कर्नल को गिरफ्तार किया, 50 लाख रिश्वत लेने का आरोप

भास्कर अपडेट्स:CBI ने आर्मी के कर्नल को गिरफ्तार किया, 50 लाख रिश्वत लेने का आरोप

CBI ने 50 लाख रुपए के रिश्वत मामले में सेना के एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। अधिकारी कोलकाता में ईस्टर्न कमांड के तहत आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में तैनात था। CBI के मुताबिक, कर्नल पर कानपुर की एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप है। एजेंसी का दावा है कि अधिकारी ने टेंडर दिलाने, घटिया सैंपल मंजूर करने और लंबित व बढ़े हुए बिल पास कराने में मदद की। जांच एजेंसी के FIR के मुताबिक, कर्नल ने कारोबारी से लंबित रिश्वत रकम मांगी थी। कारोबारी ने नकदी की कमी की बात कही। इसके बाद अधिकारी ने कारोबारी के ड्राइवर को फोन कर रकम अपने एक परिचित तक पहुंचाने को कहा। 50 लाख रुपए की रिश्वत हवाला के जरिए पहुंचाई जानी थी।

भास्कर अपडेट्स:CBI ने आर्मी के कर्नल को गिरफ्तार किया, 50 लाख रिश्वत लेने का आरोप

भास्कर अपडेट्स:CBI ने आर्मी के कर्नल को गिरफ्तार किया, 50 लाख रिश्वत लेने का आरोप

CBI ने 50 लाख रुपए के रिश्वत मामले में सेना के एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। अधिकारी कोलकाता में ईस्टर्न कमांड के तहत आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में तैनात था। CBI के मुताबिक, कर्नल पर कानपुर की एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप है। एजेंसी का दावा है कि अधिकारी ने टेंडर दिलाने, घटिया सैंपल मंजूर करने और लंबित व बढ़े हुए बिल पास कराने में मदद की। जांच एजेंसी के FIR के मुताबिक, कर्नल ने कारोबारी से लंबित रिश्वत रकम मांगी थी। कारोबारी ने नकदी की कमी की बात कही। इसके बाद अधिकारी ने कारोबारी के ड्राइवर को फोन कर रकम अपने एक परिचित तक पहुंचाने को कहा। 50 लाख रुपए की रिश्वत हवाला के जरिए पहुंचाई जानी थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच की फिर जांच होगी, DCA ने जांच के निर्देश दिए DCA ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच की फिर जांच के निर्देश दिए हैं। यह जांच बोइंग की सुविधा में डीजीसीए अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। मामला एयर इंडिया के वीटी-एएनएक्स विमान से जुड़ा है। 1 फरवरी को लंदन में इंजन स्टार्ट के दौरान फ्यूल स्विच में दिक्कत आई थी। इसके बाद पायलट ने तकनीकी खराबी की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि बाएं इंजन का फ्यूल स्विच हल्का दबाव पड़ने पर रन से कटऑफ पर खिसक रहा था और सही तरीके से लॉक नहीं हो रहा था। इसके बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया। ई-फार्मेसी के विरोध में आज मेडिकल स्टोर बंद, 12 लाख केमिस्ट के हड़ताल में शामिल होने का दावा ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) ने बंद का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि 12 लाख केमिस्ट, फार्मासिस्ट और दवा वितरक इस हड़ताल में शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। मप्र फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक, रिटेल और थोक दवा व्यापारी भी बंद में शामिल होंगे। बंद के बावजूद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, सभी अस्पतालों की दवा दुकानें और सरकारी अस्पतालों की फार्मेसी खुली रहेंगी। यहां से दवाएं खरीदी जा सकेंगी। गुजरात में ₹226 करोड़ का क्रिप्टो नेटवर्क पकड़ा; हमास लिंक के आरोप, 9 गिरफ्तार गुजरात CID ने क्रिप्टो के जरिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय टेरर फंडिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जांच एजेंसी ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। नेटवर्क का लिंक आतंकी संगठन हमास से जुड़े एक फ्रंट संगठन तक मिला है। CID के मुताबिक, इस नेटवर्क में करीब 226 करोड़ रुपए के लेनदेन का पता चला है। गिरफ्तार आरोपियों में 7 अहमदाबाद, 1 मुंबई और 1 हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि सिंडिकेट के Binance अकाउंट 935 साइबर फ्रॉड मामलों से जुड़े थे। इनका इस्तेमाल डार्क वेब पर ड्रग्स तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के लिए किया जा रहा था। CID का दावा है कि दुबई में बैठा मास्टरमाइंड मोहम्मद जुबेर पोपाटिया हमास से जुड़े फ्रंट संगठन के संपर्क में था। जांच में हूती विद्रोही, ईरान के IRGC-QF और रूस के प्रतिबंधित एक्सचेंज से जुड़े फंड ट्रांसफर के भी संकेत मिले हैं।

भास्कर अपडेट्स:CBI ने आर्मी के कर्नल को 50 लाख रिश्वत केस में गिरफ्तार किया

भास्कर अपडेट्स:CBI ने आर्मी के कर्नल को 50 लाख रिश्वत केस में गिरफ्तार किया

CBI ने 50 लाख रुपए के रिश्वत मामले में सेना के एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। अधिकारी कोलकाता में ईस्टर्न कमांड के तहत आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में तैनात था। CBI के मुताबिक, कर्नल पर कानपुर की एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप है। एजेंसी का दावा है कि अधिकारी ने टेंडर दिलाने, घटिया सैंपल मंजूर करने और लंबित व बढ़े हुए बिल पास कराने में मदद की। जांच एजेंसी के FIR के मुताबिक, कर्नल ने कारोबारी से लंबित रिश्वत रकम मांगी थी। कारोबारी ने नकदी की कमी की बात कही। इसके बाद अधिकारी ने कारोबारी के ड्राइवर को फोन कर रकम अपने एक परिचित तक पहुंचाने को कहा। 50 लाख रुपए की रिश्वत हवाला के जरिए पहुंचाई जानी थी।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन 25वीं बार चीन पहुंचे:चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात करेंगे; पिछले हफ्ते ट्रम्प ने भी बीजिंग का दौरा किया था

रूसी राष्ट्रपति पुतिन 25वीं बार चीन पहुंचे:चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात करेंगे; पिछले हफ्ते ट्रम्प ने भी बीजिंग का दौरा किया था

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार रात दो दिन के दौरे पर चीन पहुंचे। बीजिंग एयरपोर्ट पर चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पुतिन का स्वागत किया। इस दौरान वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। पुतिन की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब 5 दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी बीजिंग दौरे पर गए थे। चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरे में शी और पुतिन दोनों देशों के रिश्तों, व्यापार-रणनीतिक सहयोग और दुनिया के मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे। पुतिन बोले- रिश्ते अभूतपूर्व स्तर पर चीन पहुंचने से पहले जारी वीडियो संदेश में पुतिन ने कहा कि रूस और चीन के रिश्ते अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच भरोसा, आपसी समझ और बराबरी के सहयोग का रिश्ता है। पुतिन ने कहा कि दोनों देश संप्रभुता और राष्ट्रीय एकता जैसे मुद्दों पर एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। उनके मुताबिक, रूस और चीन राजनीति, अर्थव्यवस्था और ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं। पुतिन 40 से ज्यादा बार जिनपिंग से मिल चुके रूस के राष्ट्रपति पुतिन अब तक 20 से ज्यादा बार चीन का दौरा कर चुके हैं। दोनों नेता अब तक 40 से ज्यादा बार मुलाकात कर चुके हैं। पुतिन और जिनपिंग की दोस्ती दुनिया की सबसे मजबूत राजनीतिक साझेदारियों में मानी जाती है। 2013 में राष्ट्रपति बनने के बाद शी जिनपिंग ने अपनी पहली विदेश यात्रा रूस की की थी। वहीं पुतिन भी कई बार चीन को अपनी शुरुआती विदेशी यात्राओं में प्राथमिकता देते रहे हैं। दोनों नेता सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे को करीबी दोस्त और रणनीतिक साझेदार बता चुके हैं। क्रेमलिन के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच सिर्फ औपचारिक कूटनीति नहीं, बल्कि लगातार निजी संवाद भी होता रहा है। फरवरी 2026 में हुई वीडियो बैठक में शी जिनपिंग ने पुतिन को चीन आने का न्योता दिया था, जिसे पुतिन ने तुरंत स्वीकार कर लिया। दोनों नेता BRICS, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और एशिया-प्रशांत मंचों पर भी अक्सर साथ नजर आते हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों में अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव के मुकाबले रूस और चीन खुद को मल्टीपोलर वर्ल्ड ऑर्डर के समर्थक के रूप में पेश करते रहे हैं। मल्टीपोलर वर्ल्ड ऑर्डर यानी ऐसी दुनिया, जहां ताकत सिर्फ एक देश नहीं बल्कि कई बड़े देशों में बंटी हो। चीन-रूस के आर्थिक रिश्ते लगातार मजबूत हुए अमेरिकी प्रभाव को लेकर साझा चिंता के चलते चीन और रूस ने पिछले कुछ सालों में अपने रिश्ते काफी मजबूत किए हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा, विदेश नीति, कानून व्यवस्था और आर्थिक विकास जैसे मुद्दों पर लगातार उच्च स्तरीय बैठकें होती रही हैं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद चीन और रूस के बीच व्यापार तेजी से बढ़ा है। चीन ने रूस से तेल, कोयला और गैस की खरीद बढ़ाई है। वहीं, चीन रूस को कार, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी बड़ी वस्तुओं का निर्यात भी कर रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल दोनों देशों के बीच व्यापार 228.1 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था। रूस को इसमें 21.49 अरब डॉलर का ट्रेड सरप्लस मिला, जो 2024 के मुकाबले 55% ज्यादा है। हालांकि, पश्चिमी देशों ने चीन पर आरोप लगाया है कि वह यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस को आर्थिक सहारा दे रहा है। पावर ऑफ साइबेरिया-2 पाइपलाइन पर भी नजर माना जा रहा है कि पुतिन और शी जिनपिंग की आगामी बैठक में इस प्रोजेक्ट पर भी चर्चा हो सकती है। रूस लंबे समय से ‘पावर ऑफ साइबेरिया-2’ गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। यह एक बहुत बड़ा गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट है, जिसे रूस और चीन मिलकर बना रहे हैं। इसका मकसद रूस की गैस सीधे चीन तक पहुंचाना है, ताकि दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग और मजबूत हो सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पाइपलाइन के जरिए रूस के यामाल प्रायद्वीप से हर साल करीब 50 अरब क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस मंगोलिया के रास्ते उत्तरी चीन भेजी जा सकेगी। इतनी गैस से 15 से 20 करोड़ घरों की एक साल की जरूरत पूरी हो सकती है। दोनों देशों के बीच पहले से एक पाइपलाइन चल रही है, जिसका नाम पावर ऑफ साइबेरिया-1 है। यह रूस के पूर्वी हिस्से से चीन को गैस देती है, जो दिसंबर 2019 में शुरू हुई थी। दूसरी पाइपलाइन रूस के पश्चिमी हिस्से से गैस लाएगी। ईरान संकट और तेल कीमतों से रूस को राहत अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब दुनिया के ऊर्जा बाजार पर भी दिखने लगा है। होर्मुज स्ट्रेट के लगभग बंद होने जैसी स्थिति से तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे दुनियाभर में आर्थिक मंदी का खतरा भी गहराया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेल और गैस की कीमतें बढ़ने से फिलहाल रूस को कुछ फायदा मिला है। रूस दुनिया के सबसे बड़े तेल और प्राकृतिक गैस भंडार वाले देशों में शामिल है। हालांकि, यूक्रेन युद्ध के कारण रूस अब भी अमेरिका और यूरोपीय देशों के आर्थिक प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। इन प्रतिबंधों का असर रूसी अर्थव्यवस्था पर लगातार बना हुआ है।

बढ़ती गर्मी बन रही जानलेवा, डॉक्टर ने बताए लू और हीटस्ट्रोक के खतरनाक संकेत

authorimg

Last Updated:May 19, 2026, 22:43 IST देशभर में बढ़ती गर्मी अब लोगों की सेहत पर भी असर डालने लगी है. अस्पतालों में लू, चक्कर, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है. ख़बरें फटाफट गर्मी से बचने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें. इस समय देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू से लोगों का बुरा हाल है. तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग जल्दी थक रहे हैं और अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं. डॉक्टरों का कहना है कि कई लोग शुरुआत में शरीर के संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी परेशानी बाद में गंभीर रूप ले सकती है. इसलिए गर्मियों में शरीर का ध्यान रखना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है. आइए खुद डॉक्टर से समझें कि आपको अपने शरीर की कैसे देखभाल करनी है. अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एस चटर्जी के मुताबिक, गर्मी की वजह से लोगों में कई तरह की परेशानियां देखने को मिल रही हैं. कुछ लोगों को सिर्फ बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है, तो कुछ के शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं. गर्मी और पसीने की वजह से त्वचा पर जलन और खुजली जैसी दिक्कत भी हो सकती है. इसके अलावा कई लोगों को मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द होने लगता है. खासकर जो लोग धूप में ज्यादा देर काम करते हैं या पानी कम पीते हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने पर हालत और बिगड़ सकती है. #WATCH | Delhi: : Senior Consultant, Department of Internal Medicine, Apollo Hospital, Dr S Chatterjee says, “Nowadays, temperatures are rising significantly, and in the medical field it is referred as heat-related illnesses which is becoming quite rampant… Some people present… pic.twitter.com/cvSKWolVCe

मुल्लीवैक्कल दिवस पर विजय ने लिट्टे प्रमुख को याद किया, लंकाई तमिलों के साथ एकजुटता की शपथ ली | स्पार्क्स पंक्ति

मुल्लीवैक्कल दिवस पर विजय ने लिट्टे प्रमुख को याद किया, लंकाई तमिलों के साथ एकजुटता की शपथ ली | स्पार्क्स पंक्ति

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख विजय ने श्रीलंका में मुल्लीवैक्कल नामक स्थान को याद करते हुए श्रीलंकाई तमिलों के साथ एकजुटता व्यक्त की, जहां लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के संस्थापक और दुनिया के सबसे क्रूर गुरिल्ला नेताओं में से एक को 18 मई, 2009 को श्रीलंकाई सेना ने मार डाला था। समुद्र पार रहने वाले हमारे तमिल रिश्तेदारों के अधिकारों के लिए एकजुटता से खड़े हों!” -right-standNews18 मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube आखरी अपडेट: 19 मई, 2026, 21:12 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)ब्रेकिंग इंडिया न्यूज(टी)श्रीलंका गृहयुद्ध(टी)तमिलनाडु राजनीति

राष्ट्रपति भवन में ‘आखिरी सवाल’ की स्क्रीनिंग:संजय दत्त स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है

राष्ट्रपति भवन में ‘आखिरी सवाल’ की स्क्रीनिंग:संजय दत्त स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है

संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ इन दिनों लगातार विवादों में बनी हुई है। यूएई में फिल्म पर कथित प्रतिबंध और भारत में दायर पीआईएल की खबरों के बीच अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार (17 मई) को राष्ट्रपति भवन में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. यह स्क्रीनिंग ऐसे समय में की गई, जब फिल्म अपनी रिलीज़ से जुड़े विवादों के कारण पहले से ही सुर्खियां बटोर रही है।. ‘आखिरी सवाल’ अपनी बेबाक कहानी और ऐतिहासिक संदर्भों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फ़िल्म 15 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से लेकर अब तक यह दर्शकों और समीक्षकों, दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। राष्ट्रपति भवन जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर फिल्म की स्क्रीनिंग होने से फिल्म को लेकर इंडस्ट्री और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ‘आखिरी सवाल’ को एक गंभीर सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म अपने विषय और उससे जुड़े राजनीतिक विमर्श की वजह से पहले ही सुर्खियों में थी। अब राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग ने इसे और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है और इसे उत्कर्ष नैथानी ने लिखा है।

ओडिशा में युवक-युवती को सरेआम लाठियों से पीटा:हमलावरों ने बाइक रोकी, सड़क पर घसीटा; दोस्त को बचाने उसके ऊपर लेट गई लड़की

ओडिशा में युवक-युवती को सरेआम लाठियों से पीटा:हमलावरों ने बाइक रोकी, सड़क पर घसीटा; दोस्त को बचाने उसके ऊपर लेट गई लड़की

ओडिशा के बेरहामपुर शहर में सड़क पर सरेआम एक युवक और उसकी महिला मित्र पर डंडों से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात युवक और उसकी महिला मित्र बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बीजीपुर इलाके में कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद युवक को सड़क पर घसीटकर डंडों से पीटा गया। युवती अपने दोस्त को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई। इसके बावजूद हमलावर दोनों के पैरों पर लगातार लाठियां बरसाते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। देखिए घटना के 3 विजुअल्स…

ओडिशा में युवक-युवती को सरेआम लाठियों से पीटा:हमलावरों ने बाइक रोकी, सड़क पर घसीटा; दोस्त को बचाने उसके ऊपर लेट गई लड़की

ओडिशा में युवक-युवती को सरेआम लाठियों से पीटा:हमलावरों ने बाइक रोकी, सड़क पर घसीटा; दोस्त को बचाने उसके ऊपर लेट गई लड़की

ओडिशा के बेरहामपुर शहर में सड़क पर सरेआम एक युवक और उसकी महिला मित्र पर डंडों से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात युवक और उसकी महिला मित्र बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बीजीपुर इलाके में कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद युवक को सड़क पर घसीटकर डंडों से पीटा गया। युवती अपने दोस्त को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई। इसके बावजूद हमलावर दोनों के पैरों पर लगातार लाठियां बरसाते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। देखिए घटना के 3 विजुअल्स… 6 लोग हिरासत में, पुरानी रंजिश का मामला पुलिस ने मामले में अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना रात करीब 9:30 बजे गिरी रोड के व्यस्त इलाके में हुई। पीड़ित युवक का नाम उमेश राठ है। शुरुआती जांच में घटना के पीछे दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश और गैंगवार का एंगल सामने आया है। नवीन पटनायक बोले- राज्य में गुंडाराज मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्ष के नेता और पूर्व CM नवीन पटनायक ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना को अमानवीय बताया। नवीन पटनायक ने कहा- ओडिशा में गुंडाराज और अराजकता का माहौल है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। ——————– ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में दो हाथियों की लड़ाई में महिला की मौत-VIDEO:हाथियों को नहाते देख रही थी, नीचे दबी कर्नाटक के कोडागु (कूर्ग) जिले के डुबारे एलीफेंट कैंप में सोमवार को दो हाथियों की लड़ाई के दौरान एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। एक हाथी धक्का लगने से बैलेंस खो बैठा और महिला के ऊपर गिर गया। इससे महिला की दबकर मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का:पुलिस पकड़कर ले गई; 500 गाड़ियों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे

विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का:पुलिस पकड़कर ले गई; 500 गाड़ियों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे

बाड़मेर में विरोध प्रदर्शन के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। समर्थकों ने कपड़े से तुरंत पेट्रोल को पोंछ दिया। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी विधायक भाटी और उनके समर्थकों को धक्के मारते हुए ले गए। भाटी एक बैग में अपने साथ पेट्रोल भरी बोतल लेकर आए थे। उन्होंने बैग से बोतल निकाली और खुद पर छिड़क ली। पुलिस उन्हें पकड़कर कलेक्ट्रेट के अंदर ले गई है। यहां कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी चुनाराम जाट उनसे बात कर रहे हैं। 4 पॉइंट्स में समझ लीजिए पूरा मामला 1. दरअसल, मजदूरों की मांगों को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी 500 गाड़ियों के काफिले के साथ मंगलवार दोपहर गिरल गांव से कलेक्ट्रेट की तरफ कूच किया। कलेक्ट्रेट से 1 किमी पहले पुलिस ने बसें लगा कर भाटी का काफिला रोक लिया। 2. काफिला रोकने के बाद विधायक भाटी पैदल ही अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। समर्थकों को पुलिस ने पकड़ा तो विधायक भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। 3. भाटी ने सोमवार को घोषणा की थी कि अगर मजदूरों की मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे मंगलवार को मजदूर आंदोलन करेंगे। 4. इससे एक दिन पहले हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरल माइंस से लिग्नाइट परिवहन (ट्रांसपोर्टेशन) शुरू करने और वाहनों को सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। साथ ही एसपी और शिव थानाधिकारी से बाधा उत्पन्न करने वालों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। पहले पढ़िए मांगें देखें भाटी के कूच की तस्वीरें… क्यों हो रहा विरोध राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) की गिरल में लिग्नाइट माइंस की ओर से थुंबली समेत आसपास के इलाकों में जमीन अधिग्रहण कर कोयला खनन किया जा रहा है। आरोप है कि कंपनी ने स्थानीय लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब युवाओं को नौकरी से निकाला जा रहा है। इसी से प्रभावित किसान और गांव के युवा 9 अप्रैल से गिरल गांव में धरने पर बैठे हैं। बाड़मेर जिले के गिरल लिग्नाइट माइंस में स्थानीय श्रमिकों, ड्राइवरों और ग्रामीणों का आंदोलन पिछले 39 दिन से जारी है। उनकी मांग है कि 8 घंटे की ड्यूटी लागू की जाए और नौकरी के लिए स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए। राजस्थान सरकार का PSU है RSMML RSMML राजस्थान सरकार का एक सार्वजनिक उपक्रम (PSU) है, जो रॉक फॉस्फेट, लिग्नाइट, जिप्सम और लाइमस्टोन का खनन करती है। गिरल लिग्नाइट माइंस, बाड़मेर जिले के थुम्बली और गिरल गांव में स्थित है। इसे राजस्थान की पहली आधुनिक ओपनकास्ट (खुली) लिग्नाइट खदान भी माना जाता है। 1994 में RSMML द्वारा इस खदान की शुरुआत की गई थी। यह मुख्य रूप से लिग्नाइट का उत्पादन करती है, जो गिरल लिग्नाइट पावर प्लांट को ईंधन की सप्लाई करती है।