Friday, 09 Oct 2026 | 03:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भास्कर अपडेट्स:CBI ने आर्मी के कर्नल को गिरफ्तार किया, 50 लाख रिश्वत लेने का आरोप

CBI ने 50 लाख रुपए के रिश्वत मामले में सेना के एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। अधिकारी कोलकाता में ईस्टर्न कमांड के तहत आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में तैनात था। CBI के मुताबिक, कर्नल पर कानपुर की एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप है। एजेंसी का दावा है कि अधिकारी ने टेंडर दिलाने, घटिया सैंपल मंजूर करने और लंबित व बढ़े हुए बिल पास कराने में मदद की। जांच एजेंसी के FIR के मुताबिक, कर्नल ने कारोबारी से लंबित रिश्वत रकम मांगी थी। कारोबारी ने नकदी की कमी की बात कही। इसके बाद अधिकारी ने कारोबारी के ड्राइवर को फोन कर रकम अपने एक परिचित तक पहुंचाने को कहा। 50 लाख रुपए की रिश्वत हवाला के जरिए पहुंचाई जानी थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच की फिर जांच होगी, DCA ने जांच के निर्देश दिए DCA ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच की फिर जांच के निर्देश दिए हैं। यह जांच बोइंग की सुविधा में डीजीसीए अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। मामला एयर इंडिया के वीटी-एएनएक्स विमान से जुड़ा है। 1 फरवरी को लंदन में इंजन स्टार्ट के दौरान फ्यूल स्विच में दिक्कत आई थी। इसके बाद पायलट ने तकनीकी खराबी की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि बाएं इंजन का फ्यूल स्विच हल्का दबाव पड़ने पर रन से कटऑफ पर खिसक रहा था और सही तरीके से लॉक नहीं हो रहा था। इसके बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया। ई-फार्मेसी के विरोध में आज मेडिकल स्टोर बंद, 12 लाख केमिस्ट के हड़ताल में शामिल होने का दावा ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) ने बंद का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि 12 लाख केमिस्ट, फार्मासिस्ट और दवा वितरक इस हड़ताल में शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। मप्र फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक, रिटेल और थोक दवा व्यापारी भी बंद में शामिल होंगे। बंद के बावजूद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, सभी अस्पतालों की दवा दुकानें और सरकारी अस्पतालों की फार्मेसी खुली रहेंगी। यहां से दवाएं खरीदी जा सकेंगी। गुजरात में ₹226 करोड़ का क्रिप्टो नेटवर्क पकड़ा; हमास लिंक के आरोप, 9 गिरफ्तार गुजरात CID ने क्रिप्टो के जरिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय टेरर फंडिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जांच एजेंसी ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। नेटवर्क का लिंक आतंकी संगठन हमास से जुड़े एक फ्रंट संगठन तक मिला है। CID के मुताबिक, इस नेटवर्क में करीब 226 करोड़ रुपए के लेनदेन का पता चला है। गिरफ्तार आरोपियों में 7 अहमदाबाद, 1 मुंबई और 1 हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि सिंडिकेट के Binance अकाउंट 935 साइबर फ्रॉड मामलों से जुड़े थे। इनका इस्तेमाल डार्क वेब पर ड्रग्स तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के लिए किया जा रहा था। CID का दावा है कि दुबई में बैठा मास्टरमाइंड मोहम्मद जुबेर पोपाटिया हमास से जुड़े फ्रंट संगठन के संपर्क में था। जांच में हूती विद्रोही, ईरान के IRGC-QF और रूस के प्रतिबंधित एक्सचेंज से जुड़े फंड ट्रांसफर के भी संकेत मिले हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

May 20, 2026/
7:48 pm

Last Updated:May 20, 2026, 19:48 IST गर्मियों में मिलने वाला कच्चा आम सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए...

Smoke rises from the site of an Israeli airstrike that targeted a neighborhood in the southern Lebanese coastal city of Tyre on June 7. (Photo: AFP)

June 9, 2026/
8:28 am

आखरी अपडेट:09 जून, 2026, 08:28 IST सूत्रों ने कहा कि बनर्जी को गठबंधन सहयोगियों से समर्थन मिला, नेताओं ने कहा...

शाजापुर में बदला मौसम, तापमान दो डिग्री गिरा:वेस्टर्न डिस्टरबेंस से गर्मी से राहत; आगामी 2 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

April 29, 2026/
1:18 pm

शाजापुर में बुधवार को मौसम के तेवर नरम पड़े, जिससे तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी...

एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर आंधी में फंसा:शादी समारोह में जा रहे थे, पायलट रास्ते से लौटा; जुहू हेलीपैड पर सेफ लैंडिंग

May 7, 2026/
5:53 pm

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर कल्याण के पास खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान में फंस गया। जानकारी...

प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ की कहानी लीक:विलेन के मिशन पर टाइम ट्रैवल करेंगे महेश, इतिहास से 2027 तक का दिखेगा सफर

April 8, 2026/
7:18 pm

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ फिल्म का प्लॉट लीक हो गया है। प्रियंका चोपड़ा और महेश...

खजुराहो महोत्सव- मंत्री के भाषण पर पर्यटकों की हूटिंग:नाराज इटालियन कपल बोला-हम डांस देखने के आए थे, न कि लंबे भाषण सुनने

February 21, 2026/
8:10 am

विश्व प्रसिद्ध खजुराहो नृत्य महोत्सव का आगाज हो चुका है, लेकिन शुक्रवार को पहले ही दिन मंच पर ऐसी स्थिति...

चोट के कारण आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से नीतीश रेड्डी बाहर:टीम में सूर्यांश शेडगे की एंट्री; मुश्ताक अली ट्रॉफी में रहा था 251.92 का स्ट्राइक रेट

June 23, 2026/
2:27 pm

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह मिडिल ऑर्डर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भास्कर अपडेट्स:CBI ने आर्मी के कर्नल को गिरफ्तार किया, 50 लाख रिश्वत लेने का आरोप

भास्कर अपडेट्स:CBI ने आर्मी के कर्नल को गिरफ्तार किया, 50 लाख रिश्वत लेने का आरोप

CBI ने 50 लाख रुपए के रिश्वत मामले में सेना के एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। अधिकारी कोलकाता में ईस्टर्न कमांड के तहत आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में तैनात था। CBI के मुताबिक, कर्नल पर कानपुर की एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप है। एजेंसी का दावा है कि अधिकारी ने टेंडर दिलाने, घटिया सैंपल मंजूर करने और लंबित व बढ़े हुए बिल पास कराने में मदद की। जांच एजेंसी के FIR के मुताबिक, कर्नल ने कारोबारी से लंबित रिश्वत रकम मांगी थी। कारोबारी ने नकदी की कमी की बात कही। इसके बाद अधिकारी ने कारोबारी के ड्राइवर को फोन कर रकम अपने एक परिचित तक पहुंचाने को कहा। 50 लाख रुपए की रिश्वत हवाला के जरिए पहुंचाई जानी थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच की फिर जांच होगी, DCA ने जांच के निर्देश दिए DCA ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच की फिर जांच के निर्देश दिए हैं। यह जांच बोइंग की सुविधा में डीजीसीए अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। मामला एयर इंडिया के वीटी-एएनएक्स विमान से जुड़ा है। 1 फरवरी को लंदन में इंजन स्टार्ट के दौरान फ्यूल स्विच में दिक्कत आई थी। इसके बाद पायलट ने तकनीकी खराबी की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि बाएं इंजन का फ्यूल स्विच हल्का दबाव पड़ने पर रन से कटऑफ पर खिसक रहा था और सही तरीके से लॉक नहीं हो रहा था। इसके बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया। ई-फार्मेसी के विरोध में आज मेडिकल स्टोर बंद, 12 लाख केमिस्ट के हड़ताल में शामिल होने का दावा ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) ने बंद का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि 12 लाख केमिस्ट, फार्मासिस्ट और दवा वितरक इस हड़ताल में शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। मप्र फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक, रिटेल और थोक दवा व्यापारी भी बंद में शामिल होंगे। बंद के बावजूद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, सभी अस्पतालों की दवा दुकानें और सरकारी अस्पतालों की फार्मेसी खुली रहेंगी। यहां से दवाएं खरीदी जा सकेंगी। गुजरात में ₹226 करोड़ का क्रिप्टो नेटवर्क पकड़ा; हमास लिंक के आरोप, 9 गिरफ्तार गुजरात CID ने क्रिप्टो के जरिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय टेरर फंडिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जांच एजेंसी ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। नेटवर्क का लिंक आतंकी संगठन हमास से जुड़े एक फ्रंट संगठन तक मिला है। CID के मुताबिक, इस नेटवर्क में करीब 226 करोड़ रुपए के लेनदेन का पता चला है। गिरफ्तार आरोपियों में 7 अहमदाबाद, 1 मुंबई और 1 हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि सिंडिकेट के Binance अकाउंट 935 साइबर फ्रॉड मामलों से जुड़े थे। इनका इस्तेमाल डार्क वेब पर ड्रग्स तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के लिए किया जा रहा था। CID का दावा है कि दुबई में बैठा मास्टरमाइंड मोहम्मद जुबेर पोपाटिया हमास से जुड़े फ्रंट संगठन के संपर्क में था। जांच में हूती विद्रोही, ईरान के IRGC-QF और रूस के प्रतिबंधित एक्सचेंज से जुड़े फंड ट्रांसफर के भी संकेत मिले हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket