फैशन की दुनिया को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम:अमेजन के संस्थापक बेजोस और उनकी पत्नी ने इको फ्रेंडली कपड़ा बनाने किया 2322 करोड़ दान

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी पत्नी लॉरेन सांचेज ने फैशन की दुनिया को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए करीब 2322 करोड़ दान में दिए हैं। यह रकम लैब में बने फाइबर, बैक्टीरिया से निर्मित धागे और खेती के कचरे से तैयार कपड़ों पर खर्च होगी। लॉरेन के लिए यह भावुक फैसला है। गरीबी के कारण उन्होंने अपनी प्रोम ड्रेस खुद ही सिली थी। अब ये उन वैज्ञानिकों की मदद कर रही हैं, जो कपड़े तैयार करने के पारंपरिक तरीकों को बदल रहे हैं। इस फंड का लक्ष्य 3-5 साल में पर्यावरण के अनुकूल कपड़े ग्राहकों तक पहुंचाना है। इससे प्रदूषणकारी सिंथेटिक मटेरियल और जीवाश्म इंधन पर फैशन इंडस्ट्री की निर्भरता कम होगी। ब्लूमबर्ग बिलियनेवर्स इंडेक्स के मुताबिक, बेजोस ₹26.45 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लॉरेन का बचपन संघर्षों के बीच बीता। उनके पास हाई स्कूल की विदाई पार्टी (प्रोम) के लिए महंगी ड्रेस खरीदने के पैसे नहीं थे। उन्होंने दादी से सिलाई सीखी और खुद लाल रंग की पफ-स्लीव ड्रेस तैयार की। ये पैसे कमाने के लिए कॉफी सर्व और दादी के साथ हाउसकीपिंग करती थीं। लेकिन अब वे सिर्फ महंगे गाउन पहनने तक सीमित नहीं है। यह भी तय कर रही हैं कि भविष्य में कपड़े किस चीज से बनेंगे। उनका दान न केवल पर्यावरण को बचाने में मदद करेगी, बल्कि फैशन जगत में ऐसे इनोवेशन भी लाएगी, जिनसे कपड़ों का उत्पादन पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा। सांचेज को ग्रांट फैशन का भविष्य संवारने के लिए दी गई है। इससे औद्योगिक कचरे से तैयार रेशम जैसे धागे और कपास की जेनेटिक्स पर रिसर्च की जाएगी। बेजोस और लॉरेन उन वैज्ञानिकों का समर्थन कर रहे हैं, जो कपड़े बनाने के पारंपरिक और प्रदूषणकारी तरीकों का विकल्प खोज रहे हैं। फैशन इंडस्ट्री में पॉलिएस्टर जैसे सिंथेटिक मटेरियल का इस्तेमाल ज्यादा होता है। ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी कपड़ा रिटेलर है, इसलिए सांचेज का यह कदम प्रदूषण कम करने, फैशन को सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभी मशरूम, समुद्री कचरे से इको-फ्रेंडली कपड़े बनाना महंगा, अब दाम कम होंगे सांचेज के दान से पांच प्रमुख संस्थानों को सहायता मिलेगी। बेजोस अर्थ फंड की सहायता राशि कोलंबिया यूनिवर्सिटी, यूसी बर्कले और कॉटन फाउंडेशन जैसे पांच संस्थानों को दी जाएगी। अब तक मशरूम और समुद्री कचरे से इको-फ्रेंडली कपड़े बनाना काफी महंगा रहा है। बेजोस दंपती की मदद से अब इन टिकाऊ कपड़ों का बड़े पैमाने पर उत्पादन संभव होगा और कीमत कम होगी।
अनूपपुर में कुएं की दीवार धंसी, अधेड़ की मौत:खेत में सिंचाई के लिए कुआं खोदते समय हादसा, बेटे ने बचाने की कोशिश की

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनगवां के दर्रीटोला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं की ऊपरी दीवार धंसने से 46 वर्षीय हीरालाल राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। वह कुएं के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा उन पर गिर गया। बेटे ने दिखाई हिम्मत, लेकिन नहीं बचा सके पिता घटना के समय उनका 11 वर्षीय बेटा पंकज राठौर वहीं मौजूद था। पिता को मलबे में दबा देख वह तुरंत कुएं में उतरा और मिट्टी हटाकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने घर जाकर अपनी मां और आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने निकाला शव, अस्पताल में किया गया मृत घोषित सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर हीरालाल राठौर को कुएं से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खेत में बनवा रहे थे कुआं और मकान की थी योजना बताया जा रहा है कि हीरालाल राठौर ने एक साल पहले मौहरी गांव में दो एकड़ जमीन खरीदी थी। वह वहां खेती के साथ-साथ नया मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। खेत में पत्थर भी डलवाए गए थे। परिवार के अनुसार, पत्नी अंजू बाई ने पत्थर चोरी होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद उन्होंने खेत में सिंचाई के लिए कुआं बनवाने का फैसला लिया। काम के दौरान हुआ हादसा पंकज राठौर ने बताया कि करीब 25 हाथ गहरा कुआं खोदा जा चुका था। मिट्टी धंसने से बचाने के लिए पत्थरों से आधी दीवार बनाई गई थी। हीरालाल कुएं की दीवार और मिट्टी के बीच खाली जगह को भर रहे थे, तभी ऊपर की मिट्टी अचानक धंस गई और हादसा हो गया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ घटना के समय हीरालाल कुएं में अकेले काम कर रहे थे। उनकी पत्नी दूसरे गांव गई हुई थीं। बड़ा बेटा घर पर था, जबकि छोटा बेटा पंकज उनके साथ मौजूद था। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मुरैना के मैरिज गार्डन में आग:रात 2.30 बजे गोदाम में रखे गद्दे और कुर्सियां जलीं; दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू

मुरैना शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित अंबाह बाईपास पर वैष्णो मैरिज गार्डन के गोदाम में दरम्यानी बुधवार रात करीब 2.30 बजे अचानक आग लग गई। आग से गोदाम में रखी कुर्सियां, गद्दे, रजाई और अन्य सामान जल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त गार्डन में कोई शादी समारोह नहीं था, जिससे कोई जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। रात 2.30 बजे भड़की आग, दमकल ने बुझाई अंबाह बाईपास पर स्थित वैष्णो मैरिज गार्डन के उस हिस्से में रात 2.30 बजे आग लगी, जहां शादी समारोह में उपयोग होने वाले सामान का स्टॉक रखा जाता है। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखकर दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पानी डालकर आग पर नियंत्रण पाया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। थाना प्रभारी बोले- नुकसान का आकलन करेगा राजस्व विभाग स्टेशन रोड थाना प्रभारी एसआई संजय वरैया ने बताया कि, “बाई पास पर स्थित वैष्णो मैरिज गार्डन में आग लगी है । गार्डन का वह हिस्सा है जहां रजाई, गद्दे,कुर्सी स्टॉक किया जाता है। आग क्यों लगी इसकी जांच कर रहे हैं,बाकी राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आंकलन किया जाता है।” प्रशासन आग के कारणों का पता लगाने के साथ ही नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।
76 साल के नाना पाटेकर ट्राइसेप डिप्स करते दिखे:जिम में गमछे में दिखे एक्टर, शिल्पा शेट्टी ने की फिटनेस की तारीफ

76 साल के एक्टर नाना पाटेकर का जिम में ट्राइसेप डिप्स करते वीडियो सामने आया है, जिसे फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया। अतुल कासबेकर द्वारा पोस्ट की गई रील में नाना पाटेकर हल्के भूरे शॉर्ट्स और सफेद बनियान में नजर आते हैं। गले में गमछा डाले वे बिना किसी कठिनाई के ट्राइसेप डिप्स करते हैं और अंत में मुस्कुराते हैं। अतुल ने दावा किया कि नाना ने कुल 15 डिप्स किए, हालांकि रिकॉर्डिंग थोड़ी देर से शुरू हुई थी। अतुल ने पोस्ट के कैप्शन में उनकी फिटनेस की तारीफ करते हुए लिखा कि नाना ने उन्हें अपने फिटनेस गोल्स दोबारा तय करने पर मजबूर कर दिया। शिल्पा शेट्टी-बादशाह ने तारीफ की नाना का वीडियो सामने आने पर कई यूजर्स ने उनकी उम्र में इस लेवल की फिटनेस पर हैरानी जताई। कुछ सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। शिल्पा शेट्टी ने क्लैप इमोजी के साथ उनकी फिटनेस की तारीफ की। सिंगर बादशाह ने “OG” लिखा। एक्टर राहुल देव और विनीत सिंह ने भी उनके फिटनेस लेवल की तारीफ की। नाना ने हाल ही में ओटीटी डेब्यू किया वर्क फ्रंट की बात करें तो नाना पाटेकर ने हाल ही में प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘संकल्प’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है। यह वेब सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 11 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी। इसके अलावा नाना फिल्म ‘ओ रोमियो’ में भी नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने इस्माइल खान नाम के एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। मूवी 13 फरवरी को रिलीज हुई थी।
स्मेलिंग फ्रीजर: बर्फ की गंदगी ने किया परेशान? बस 2 मिनट का यह उपाय चमका देगा आपका रेफ़्रिजरेटर

30 अप्रैल 2026 को 10:57 IST पर अपडेट किया गया स्मेलिंग फ्रीजर: रेफ्रीजिरेटर से आने वाली बर्फ की अजीब दुर्गंध में केवल पानी का स्वाद नहीं होता है, बल्कि यह फ्रिज में रखे हुए खाने से भी खराब होता है। अक्सर पुराने जमाने के कण, चट्टानें या लंबे समय तक जमी हुई बर्फ इस चट्टान का मुख्य कारण होती है। लेकिन डरने की कोई जरूरत नहीं है, एक सामान्य 2 मिनट का घरेलू उपाय रेफ्रीजिरेटर को फिर से ताजा बना सकता है। आइए जानते हैं। अनुसरण करना : बिना पकाए खाना अपनी गंध बर्फ और दीवारों में छोड़ देता है। रेफ़्रिजरेटर में जमे हुए पदार्थ के कारण स्टोन जैम हो सकता है जो बर्फ को तोड़कर बनाया जाता है। छवि: फ्रीपिक एक बेहतरीन सुपरमार्केट और ओडोर एबॉर्बर है। एक छोटी कटोरी में 3-4 सोडा सोडा लें। इसे रेफ्रिजरेटर के पिछले हिस्से में एक कोने में रख दें। अम्लीय और कार्बनिक गंध को सूक्ष्मजीवी बना देंगे। छवि: फ्रीपिक ताजगी के लिए प्रयोगशाला के लिए रेफ़्रिजरेटर में स्थान। यह बर्फ की गंध तुरंत ख़त्म हो जाती है। छवि: फ्रीपिक थोक व्यापारी या पाउडर तेज गंध को सोखने में सबसे ज्यादा बाजारू होते हैं। इसे एक रात के लिए पोस्ट करें। छवि: फ्रीपिक सफाई के दौरान सिरके और पानी का छिड़काव करें। यह सामग्री को गहराई से साफ़ करना है। छवि: फ्रीपिक एक ताज़ातरीन को बीच से आधा काट लें। कटे हुए हिस्सों में 4-5 लंगूर कठिनो शामिल हैं। इसे रेफ़्रिजरेटर के बीच वाली रेफ़्रिजरेटर पर रख दें। 2 मिनट के लिए इंटरनैशनल गायब हो गया और भीनी बातचीत में शामिल हो गया। छवि: फ्रीपिक द्वारा प्रकाशित : आर्या पांडे प्रकाशित 30 अप्रैल 2026, 10:57 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)फ्रीजर टिप्स(टी)बदबूदार बर्फ(टी)किचन हैक्स(टी)बर्फ के टुकड़े की गंध(टी)फ्रीजर की सफाई(टी)बेकिंग सोडा(टी)एयरटाइट कंटेनर(टी)फ्रिज का रखरखाव(टी)ताजा बर्फ(टी)खाद्य भंडारण
कलेक्टर ने स्कूलों का निरीक्षण किया, 16 शिक्षक गायब:सभी का वेतन कटा, बीईओ की 15 दिन की सैलरी काटने के निर्देश; DEO को नोटिस

अशोकनगर जिले के सहराई गांव में बुधवार रात चौपाल लगाने के बाद गुरुवार सुबह निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर साकेत मालवीय को 2 स्कूलों से कुल 16 शिक्षक अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी 16 शिक्षकों के अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने पर मुंगावली बीईओ का 15 दिन का वेतन काटने और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) व डीपीसी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं। दौरे के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बेलन नदी के गहरीकरण कार्य का भी जायजा लिया। माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चे और 9 शिक्षक नदारद कलेक्टर मालवीय ने गुरुवार सुबह शासकीय माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां कक्षा 9 से 12 तक एक भी छात्र उपस्थित नहीं था और 9 शिक्षक भी अनुपस्थित मिले। इस पर कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां 7 शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। यहां भी अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। बेलन नदी में फावड़ा चलाकर किया श्रमदान, स्वास्थ्य केंद्र भी देखा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर ने बेलन नदी के गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ श्रमदान करते हुए फावड़ा भी चलाया। इस दौरान उन्होंने घाट जीर्णोद्धार, पार्क निर्माण और स्टॉप डैम की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एवीएन आरोग्य केंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी संचालन, मौसमी बीमारियों की स्थिति और स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आसपास के गांवों से आने वाले मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिले। नल-जल योजना के निरीक्षण में पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश गांव भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने नल-जल योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सम्पवेल की साफ-सफाई, घरों तक नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, नलों में टोंटी लगाने और पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने संचालन व्यवस्था में सुधार पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन और मुंगावली एसडीएम इसरार खान भी मौजूद रहे।
गर्मियों में करते हैं वर्कआउट, तो भूलकर भी न पहनें इस फैब्रिक के जिम वियर, जानें कौन सा कपड़ा है बेस्ट

Mens gym wear in summer: गर्मी हो या सर्दी, जो लोग जिम जाकर वर्कआउट रेगलुर करते हैं, वे हर दिन जिम जाना पसंद करते हैं. फिर चाहे कितनी भी भीषण गर्मी क्यों न पड़ रही हो. इनके लिए अपनी फिटनेस सबसे बढ़कर होती है. लेकिन, वर्कआउट करते समय एक बात सबसे ज्यादा परेशान करती है पसीने से गीले कपड़े जो शरीर से बार-बार चिपक जाते हैं. यह काफी इर्रिटेट करता है. ऐसे में जिम में भी सही फैब्रिक के कपड़ों का चुनाव करना जरूरी है, ताकि पसीना एब्जॉर्ब हो जाए. गर्मी में पुरुषों के लिए जिम में घंटों वर्कआउट करने के लिए अंडरवियर और फिटनेस वियर का फैब्रिक कैसा होना चाहिए, ताकि पसीने से ये गीले ना हों, तो इस वीडियो में आप सही जानकारी पा सकते हैं. यूट्यूब चैनल Health & Beauty with Arun पर शेयर किए गए इस वीडियो में ये बताया गया है कि गर्मी में अंडरवियर और फिटनेस वियर का फैब्रिक कैसा हो, ताकि आप कंफर्टेबल महसूस करें और स्किन की सेहत भी अच्छी बनी रहे. गलत फैब्रिक के फिटनेस वियर पहनने से पसीना तो अधिक आएगा ही, साथ ही खुजली, बदबू, फंगल इंफेक्शन आदि समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. जानिए सही फैब्रिक का चुनाव करके पुरुष वर्कआउट के दौरान स्किन की सेहत और हाइजीन का ध्यान कैसे रखें. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
महापौर निधि का कानून में प्रावधान नहीं:ग्वालियर हाईकोर्ट में सरकार का जवाब, 6 मई को अगली सुनवाई; महापौर ने बताया भेदभावपूर्ण फैसला

ग्वालियर में महापौर निधि पर रोक को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में अपना जवाब पेश करते हुए इस रोक को पूरी तरह वैध बताया है। मामले की अगली सुनवाई 6 मई को होगी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 2 मार्च को जारी आदेश में केवल महापौर निधि पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए ग्वालियर की महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। राज्य सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि नगर निगम अधिनियम में महापौर निधि का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है, इसलिए इस पर रोक लगाना पूरी तरह कानूनी है। महापौर की ओर से दायर याचिका में इस आदेश को भेदभावपूर्ण और नियमों के विरुद्ध बताया गया है। इसमें सवाल उठाया गया है कि जब सभापति और पार्षद निधि जारी रखी गई हैं, तो केवल महापौर निधि पर ही रोक क्यों लगाई गई। महापौर ने 2 मार्च के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने की मांग भी की है। अब 6 मई को होने वाली सुनवाई इस पूरे विवाद में अहम मानी जा रही है, जहां कोर्ट का रुख आगे की दिशा तय करेगा। याचिका में तीन मुख्य आपत्तियां रखी गई हैं
मैहर में दादी करा रही थी बाल विवाह:कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रोकी; कानून के बारे में बताया

मैहर जिले के ग्राम रामगढ़ में प्रशासन ने बुधवार रात करीब 8 बजे एक नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी को बाल विवाह की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अमरपाटन एसडीएम डॉ. आरती सिंह के मार्गदर्शन में महिला और बाल विकास विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विवाह रुकवाया। यहां करीब 13 साल की लड़की का विवाह कराया जा रहा था। बच्ची की दादी ही करा रही थी शादी बालिका के माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी दादी के साथ रह रही है। दादी ही उसका बाल विवाह करा रही थी। थाना प्रभारी ताला महेंद्र मिश्रा और नायब तहसीलदार अनिल सिंह को सूचना मिलते ही वे रात करीब 8 बजे ग्राम रामगढ़ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बालिका की दादी और अन्य परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समझाइश के बाद परिजनों ने विवाह तुरंत रोकने पर सहमति जताई और यह आश्वासन दिया कि बच्ची का विवाह 18 साल की आयु पूरी होने से पहले नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से मौके पर पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके कानूनी पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
छतरपुर में चाट दुकानदार को अगवा करने की कोशिश, VIDEO:बस स्टैंड पर दबंगों ने मारपीट कर गाड़ी में बैठाने का किया प्रयास

छतरपुर : जिले के भगवां थाना क्षेत्र के रामटौरिया बस स्टैंड पर दिनदहाड़े एक चाट दुकानदार के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंगों ने सरेआम दुकानदार के साथ मारपीट की और उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से वारदात नाकाम हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश में हमला, बीच बाजार मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार पीड़ित जग्गी पटेल रामटौरिया बस स्टैंड पर चाट का ठेला लगाता है। बुधवार को वह रोज की तरह दुकान चला रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते गौरीशंकर यादव हलावनी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। दोनों ने अचानक दुकानदार पर हमला बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट कर जबरन गाड़ी में डालने की कोशिश प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने पहले जग्गी के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसे घसीटते हुए अपनी गाड़ी की ओर ले जाने लगे। वे उसे जबरदस्ती वाहन में डालकर अगवा करना चाहते थे। इस दौरान दुकानदार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बीच-बचाव किया। भीड़ की हिम्मत से नाकाम हुई वारदात स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर आरोपियों को घेरने की कोशिश की, जिससे घबराकर दोनों मौके से फरार हो गए। लोगों की तत्परता से दुकानदार की जान बच गई। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बस स्टैंड पर सुरक्षा पर उठे सवाल दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।







