Sunday, 11 Oct 2026 | 01:45 AM

Trending :

EXCLUSIVE

नर्मदापुरम में ईद उल फितर की नमाज:2500 से ज्यादा नमाजियों ने ईदगाह में झुकाया सिर; काजी बोले- ईमान की हिफाजत हमारा फर्ज

नर्मदापुरम में ईद उल फितर की नमाज:2500 से ज्यादा नमाजियों ने ईदगाह में झुकाया सिर; काजी बोले- ईमान की हिफाजत हमारा फर्ज

नर्मदापुरम में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह 8:30 बजे शहर के ईदगाह में करीब 2500 से ज्यादा मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मुख्य नमाज अदा की और देश, प्रदेश व शहर में अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। शहर काजी हाफिज अशफाक अली ने नमाज पढ़ाई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मुस्लिम समाज को बधाई देने के लिए ईदगाह पहुंचे। शहर काजी हाफिज अशफाक अली ने नमाज के बाद समाज को संबोधित करते हुए कहा, “ईमान की हिफाजत करना हर मुसलमान का फर्ज है। रमजान के पवित्र महीने में इबादत के बाद आने वाला त्योहार ईदुल फितर मीठी ईद के नाम से मनाया जाता है। मुस्लिमों को यह ईद रमजान के पाक महीने के बाद इनाम के तौर पर दी गई है।” उन्होंने समाजजनों से अपील करते हुए कहा, “भाईचारा और प्यार, मोहम्मद का पैगाम दें।” इसके साथ ही देश की खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। तस्वीरों में देखें ईद की झलकियां 2500 से ज्यादा लोग हुए शामिल, सजीं दरगाहें और मस्जिदें ईदगाह पर मुख्य नमाज में करीब 2500 से ज्यादा लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज पूरी होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। तय समय के अनुसार, ईद की नमाज ईदगाह के अलावा शहर की अलग-अलग मस्जिदों में भी संपन्न हुई। ईद पर्व को लेकर शहर की सभी मस्जिदों, ईदगाह और दरगाहों को विशेष रूप से सजाया गया है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे ईदगाह त्योहार के मद्देनजर प्रशासन भी मुस्तैद रहा। ईदगाह पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीओपी जितेंद्र पाठक और कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बधाई दी। इनके अलावा राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंचे। कांग्रेस से नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अनोखीलाल राजोरिया और धर्मेंद्र तिवारी ने भी ईदगाह पहुंचकर समाजजनों को ईद की बधाई दी।

अक्षय कुमार ने चक नॉरिस के निधन पर जताया दुख:बोले- मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के दौरान देखीं फिल्में, हर सीन से मिली सीख और प्रेरणा

अक्षय कुमार ने चक नॉरिस के निधन पर जताया दुख:बोले- मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के दौरान देखीं फिल्में, हर सीन से मिली सीख और प्रेरणा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हॉलीवुड एक्टर चक नॉरिस के निधन पर दुख जताया। अक्षय ने कहा कि मार्शल आर्ट सीखने के दौरान उन्होंने चक नॉरिस की फिल्में देखीं और ये फिल्में उनके लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सीख थीं। शुक्रवार को एक X पोस्ट में अक्षय ने लिखा, “वे ऑफ द ड्रैगन, मिसिंग इन एक्शन जैसी फिल्मों में चक नॉरिस को देखना मेरे लिए एक शिक्षा की तरह था। उनका अनुशासन, ताकत और स्क्रीन पर उनकी कमांड ने मुझे प्रभावित किया।” चक नॉरिस का गुरुवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए निधन की जानकारी दी। परिवार ने बताया कि उनका निधन अचानक हुआ और उस समय वे अपने परिवार के साथ थे। इससे पहले सिल्वेस्टर स्टेलोन ने भी चक नॉरिस के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उनके साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा और वे एक बेहतरीन इंसान थे। मार्शल आर्ट और टीवी शो से मिली पहचान चक नॉरिस को मार्शल आर्ट में महारत हासिल थी। उनके पास कराटे, ताइक्वांडो, तांग सू डो, ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और जूडो में ब्लैक बेल्ट थे। उन्होंने ब्रूस ली के साथ ‘द वे ऑफ द ड्रैगन’ में काम किया। इसके बाद वे कई एक्शन फिल्मों में दिखे और CBS शो ‘वॉकर, टेक्सास रेंजर’ में लीड रोल किया, जो नौ सीजन तक चला। उनकी मशहूर फिल्मों में ‘मिसिंग इन एक्शन’, ‘कोड ऑफ साइलेंस’ और ‘फायरवॉकर’ शामिल हैं। उन्हें 1983 की फिल्म ‘लोन वुल्फ मैकक्वाड’ में रोल के लिए खास पहचान मिली। वे टीवी शो ‘वॉकर, टेक्सास रेंजर’ के लगभग 200 एपिसोड में दिखे। शो का रीबूट 2020 में शुरू हुआ और 2024 तक चला।

अक्षय कुमार ने चक नॉरिस के निधन पर जताया दुख:बोले- मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के दौरान देखीं फिल्में, हर सीन से मिली सीख और प्रेरणा

अक्षय कुमार ने चक नॉरिस के निधन पर जताया दुख:बोले- मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के दौरान देखीं फिल्में, हर सीन से मिली सीख और प्रेरणा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हॉलीवुड एक्टर चक नॉरिस के निधन पर दुख जताया। अक्षय ने कहा कि मार्शल आर्ट सीखने के दौरान उन्होंने चक नॉरिस की कई फिल्में देखीं और ये फिल्में उनके लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सीख थीं। शुक्रवार को एक X पोस्ट में अक्षय ने लिखा, “वे ऑफ द ड्रैगन, मिसिंग इन एक्शन जैसी फिल्मों में चक नॉरिस को देखना मेरे लिए एक शिक्षा की तरह था। उनका अनुशासन, ताकत और स्क्रीन पर उनकी कमांड ने मुझे प्रभावित किया।” चक नॉरिस का गुरुवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए निधन की जानकारी दी। परिवार ने बताया कि उनका निधन अचानक हुआ और उस समय वे अपने परिवार के साथ थे। सिल्वेस्टर स्टेलोन ने भी चक नॉरिस के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उनके साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा और वे एक बेहतरीन इंसान थे। मार्शल आर्ट और टीवी शो से मिली पहचान चक नॉरिस को मार्शल आर्ट में महारत हासिल थी। उनके पास कराटे, ताइक्वांडो, तांग सू डो, ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और जूडो में ब्लैक बेल्ट थे। उन्होंने ब्रूस ली के साथ ‘द वे ऑफ द ड्रैगन’ में काम किया। इसके बाद वे कई एक्शन फिल्मों में दिखे और CBS शो ‘वॉकर, टेक्सास रेंजर’ में लीड रोल किया, जो नौ सीजन तक चला। उनकी मशहूर फिल्मों में ‘मिसिंग इन एक्शन’, ‘कोड ऑफ साइलेंस’ और ‘फायरवॉकर’ शामिल हैं। उन्हें 1983 की फिल्म ‘लोन वुल्फ मैकक्वाड’ में रोल के लिए खास पहचान मिली। वे टीवी शो ‘वॉकर, टेक्सास रेंजर’ के लगभग 200 एपिसोड में दिखे। शो का रीबूट 2020 में शुरू हुआ और 2024 तक चला।

देशभर में ईद-उल-फित्र आज:राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने बधाई दी; अजमेर शरीफ दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया

देशभर में ईद-उल-फित्र आज:राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने बधाई दी; अजमेर शरीफ दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया

देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोग इकट्‌ठे हो रहे हैं। ईद-उल-फित्र के मौके पर राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ में सुबह 5 बजे दरगाह का ‘जन्नती दरवाजा’ खोला गया। इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी X पोस्ट के जरिए ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। पीएम मोदी ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने X पर लिखा- ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। कामना है कि यह दिन चारों ओर भाईचारे और सद्भावना को और अधिक बढ़ाए। सभी लोग सुखी और स्वस्थ रहें। देशभर में ईद के जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….

असम में ममता बनर्जी की 17 जनवरी की पहली लिस्ट, जानें टीएमसी ने किसे दिया मौका?

असम में ममता बनर्जी की 17 जनवरी की पहली लिस्ट, जानें टीएमसी ने किसे दिया मौका?

असम विधानसभा चुनाव के लिए नामांकित ममता बनर्जी ने अपने गोल्फ खिलाड़ी शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में टीएमसी नंबर 17 की पहली लिस्ट जारी की गई है। अखिल भारतीय बौद्ध कांग्रेस (टीएमसी) ने असम प्रदेश में शुक्रवार को अपनी पहली नामांकन सूची जारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से यह घोषणा की गई है. जानिए किसे कहां दिया गया मौका?असम प्रदेश ऑर्केस्ट्रा कांग्रेस ने कुल 17 विधानसभा सीटों की घोषणा की है। इनमें विभिन्न मोटरसाइकिल और मोटरसाइकिलें शामिल हैं। टीएमसी ने कोकराझार जिले के बाओखुंगरी सीट (ए.सी. 4) से उदंगश्री नर्जरारी, धुबरी जिले के बिलासीपारा (ए.सी. 10) से मोमिनूर इस्लाम, गोलपारा जिले के जलेस्वर (ए.सी. 12) से आरिफ अख्तर अहमद, बोंगाईगांव जिले के अभयपुरी (ए.सी. 16) से कुशाल रमन दास और बजाली जिले के बजाली (ए.सी. 26) से कल्याणी कलिता को असुविधा बनी हुई है। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की pic.twitter.com/bimdWHPBvg – एएनआई (@ANI) 21 मार्च 2026 तिनसुकिया और कामरूप जिले में येहोगे मैदान मेंइसके अलावा पार्टी ने कामरूप जिले के चमरिया (ए.सी. 27) से डुलु अहमद, कामरूप जिले के बोको-चायगांव (एसटी) (ए.सी. 28) से भोगलाल राभा, नल बबी जिले के बरखेत्री (ए.सी. 38) से अरिपुल इस्लाम, तमुपुर जिले के गोरेस्वर (एसटी) (ए.सी. 44) से राजन चौहान और दर्रांग जिले के मंगलदाई (ए.सी. 50) से हरे कृष्णा टीएमसी ने धेमाजी जिले के धेमाजी (एसटी) (ए.सी. 78) से नरेंद्र कुमार पाव, तिनसुकिया जिले के डिगबोई (ए.सी. 84) से जितेन नाग और मकुम (ए.सी. 85) से दिलीप मोरन, खार जिले के पार्टबंद (ए.सी. 115) से तपस दास, कटिगोरा (ए.सी. 116) से प्रस्थान किया है। फजलुर रहमान लस्कर और सोनाई (ए.सी. 119) से शाहजहाँ लस्कर पर भरोसेमंद हैं। कांग्रेस और बीजेपी के अलावा तीसरा विकल्प टीएमसी में बनने की कोशिशयह सूची पहली है, जिसमें पार्टी के विभिन्न क्षेत्र, विशेष रूप से ब्रह्मपुत्र घाटी, बोडोलैंड क्षेत्र और दक्षिणी असम (बराक घाटी) शामिल हैं, में मजबूत आरक्षिती पेश की गई है। कई प्रतियोगी स्थानीय संगीतकारों और समुदायों के प्रतिनिधियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। असम टीएमसी ने सभी समर्थकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे जनता की सेवा के लिए आगे बढ़ें। पार्टी का लक्ष्य असम में भाजपा और कांग्रेस के अलावा तीसरा विकल्प पेश करना है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जातीय और भाषाई विविधता अधिक है। (आईएएनएस के गैजेट्स के साथ)

वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस इंडेक्‍स रैंकिंग में पाकिस्‍तान से भी पीछे भारत:सरकार ने 300 बेटिंग वेबसाइट्स, एप ब्‍लॉक कीं; 21 मार्च के करेंट अफेयर्स

वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस इंडेक्‍स रैंकिंग में पाकिस्‍तान से भी पीछे भारत:सरकार ने 300 बेटिंग वेबसाइट्स, एप ब्‍लॉक कीं; 21 मार्च के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. सरकार ने 300 ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट्स-एप्स ब्लॉक किए 20 मार्च को सरकार ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 वेबसाइट्स-एप्स को ब्लॉक किया है। 2. ISRO ने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के साथ MoU साइन किया 19 मार्च को हेडक्वाटर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (HQ IDS) और स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (SAC) ISRO ने एक MoU साइन किया। 3. लियोनेल मेसी 900 गोल क्लब में शामिल हुए 18 मार्च को अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ऑफिशियल मैचों में 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए। 4. भारत वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी करेगा 20 मार्च को भारत को वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी मिली। 5. हांगकांग फिल्ममार्ट 2026 में इंडियन पवेलियन शुरू हुआ 19 मार्च को भारत ने हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म और टीवी मार्केट – फिल्ममार्ट 2026 में एक इंडियन पवेलियन की शुरुआत की। 5. ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मलावी की ऊर्जा मंत्री ने मुलाकात की 19 मार्च को नई दिल्ली में इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 हुई। इस समिट में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टरऔर अफ्रीकी देश मलावी की ऊर्जा और खनन मंत्री डॉ. जीन मथांगा ने द्विपक्षीय बैठक की। 6. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 जारी 18 मार्च को यूनाइटेड नेशन ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 जारी की। आज का इतिहास 21 मार्च ————————— ये खबरें भी पढ़ें… उसूलों का हवाला देकर HDFC बैंक चेयरमैन का इस्‍तीफा: अर्जेंटीना ने WHO छोड़ा, कोरोनाकाल में भेदभाव का आरोप लगाया; 20 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

असम कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की:कर्नाटक उपचुनाव- पार्टी की घोषणा के बिना उम्मीदवारों का नामांकन, कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

असम कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की:कर्नाटक उपचुनाव- पार्टी की घोषणा के बिना उम्मीदवारों का नामांकन, कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। इससे 126 सीटों वाली विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की कुल संख्या 94 हो गई है। इस लिस्ट 2024 में BJP छोड़कर कांग्रेस में आए में जयंत बोरा भी शामिल हैं। उन्हें बिस्वनाथ सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस के टिकट के दावेदारों ने शुक्रवार को अपने नामांकन दाखिल कर दिए। पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है और दावेदारों के बीच टिकट को लेकर खींचतान जारी है। उधर, कोलकाता में BJP कार्यकर्ताओं के एक गुट ने शुक्रवार को पार्टी के पश्चिम बंगाल मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बेलेघाटा इलाके के करीब 50 पार्टी कार्यकर्ता इसमें शामिल रहे। उन्होंने उम्मीदवार पार्थ चौधरी को तुरंत बदलने की मांग की। उनका आरोप था कि संगठनात्मक कामों में चौधरी की भागीदारी बहुत कम है। साथ ही चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट 23 मार्च को जारी होने की संभावना है। 19 मार्च को होने वाली लिस्ट की रिलीज आखिरी समय पर टाल दी गई थी, क्योंकि यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई थी। असम में कांग्रेस ने रइजर दल के लिए 11 सीटें छोड़ीं AICC की प्रेस रिलीज के अनुसार, कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी राइजर दल के लिए 11 सीटें छोड़ी हैं। कांग्रेस ने अपने गठबंधन का विस्तार किया है और असम विधानसभा चुनावों के लिए राइजर दल के साथ हाथ मिलाया है। असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई और राइजर दल के नेता अखिल गोगोई ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन में असम जातीय परिषद (AJP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (CPI ML), और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (APHLC) भी शामिल हैं। कर्नाटक उपचुनाव- कांग्रेस विधायकों के निधन के बाद खाली हुईं सीटें कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव मौजूदा कांग्रेस विधायकों एच.वाई. मेती और शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद हो रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवारों ने इन सीटों पर ही बिना घोषणा के नामांकन दाखिल कर दिए। ये तब हुआ जब कर्नाटक के प्रभारी AICC महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डी.के. शिवकुमार सीटों के लिए उम्मीदवारों के बारे में चर्चा कर रहे थे। बाद में पत्रकारों से सुरजेवाला ने कांग्रेस के दोनों सीटें जीतने का विश्वास जताया और जोर देकर कहा कि पार्टी एकजुट है। BJP ने अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की मंज़ूरी के बाद बागलकोट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण से श्रीनिवास टी. दासकरियप्पा के नामों की घोषणा पहले ही कर दी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है और चुनाव 9 अप्रैल को होंगे। पुडुचेरी सीएम रंगासामी ने दो विधानसभा सीटों से नामांकन भरा मुख्यमंत्री और AINRC के संस्थापक एन. रंगासामी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन भरा। उन्होंने रंगासामी ने थट्टांचवाडी और मंगलम सीटों से नामांकन भरा। थट्टांचवाडी उनकी पारंपरिक सीट रही है और अब वह इस सीट को अपने पास बनाए रखना चाहते हैं। कृषि मंत्री थेनी सी. जेकुमार (AINRC) 2021 के चुनावों में मंगलम सीट से विजयी रहे थे। वह आगामी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। रंगासामी ने 2021 के चुनाव दो सीटों से लड़े थे – थट्टांचवाडी और यनम, जो आंध्र प्रदेश में स्थित एक क्षेत्र है। वह थट्टांचवाडी से विजयी रहे, वहीं 2021 में यनम में उन्हें एक निर्दलीय उम्मीदवार, गोलापल्ली श्रीनिवास अशोक के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। राज्यवार विधानसभा चुनाव शेड्यूल… 4 राज्यों में SIR, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नाम कटे जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था। अब 5 राज्यों में चुनौती और मौजूदा स्थिति पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री: 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। तमिलनाडु- भाजपा-कांग्रेस 60 साल से यहां सत्ता में नहीं आ सकीं: आजादी के बाद लगभग दो दशक तक यहां कांग्रेस की सरकार रही। 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई और इसके साथ ही राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आया। 1967 के बाद से तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से AIADMK और DMK के बीच घूमती रही है। फिलहाल तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई में DMK की सरकार है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई। पार्टी ने कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दल के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी ने कई चुनावों में AIADMK जैसे दलों के साथ गठबंधन जरूर किया, लेकिन राज्य में उसकी अपनी सरकार नहीं रही। केरल- दक्षिण का इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में: देश का इकलौता राज्य है, जहां आज भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम

राजनाथ बोले- पहाड़ का पानी-जवानी यहीं के काम आनी चाहिए:उत्तराखंड के CM साधारण नहीं धुरंधर; धामी ने रक्षा मंत्री को बताया अजातशत्रु

राजनाथ बोले- पहाड़ का पानी-जवानी यहीं के काम आनी चाहिए:उत्तराखंड के CM साधारण नहीं धुरंधर; धामी ने रक्षा मंत्री को बताया अजातशत्रु

हल्द्वानी में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने नहीं सोचा था कि उत्तराखंड इतनी तेजी से विकसित होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ का पानी और जवानी अब यहीं के काम आनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि वह साधारण नहीं, बल्कि धुरंधर हैं। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है और लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में रक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें अजातशत्रु बताया। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन प्रदेश के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है और उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम में नई ऊर्जा आई है। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह को सुनने के लिए करीब 15 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे, जिन्हें संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री अब पंतनगर एयरपोर्ट की ओर रवाना हो गए और फिर यहीं से वह दिल्ली के लिए निकल गए। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान की 5 बड़ी बातें… अब पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

असम कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की:कर्नाटक उपचुनाव- पार्टी की घोषणा के बिना उम्मीदवारों का नामांकन, कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

असम कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की:कर्नाटक उपचुनाव- पार्टी की घोषणा के बिना उम्मीदवारों का नामांकन, कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। इससे 126 सीटों वाली विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की कुल संख्या 94 हो गई है। इस लिस्ट 2024 में BJP छोड़कर कांग्रेस में आए में जयंत बोरा भी शामिल हैं। उन्हें बिस्वनाथ सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस के टिकट के दावेदारों ने शुक्रवार को अपने नामांकन दाखिल कर दिए। पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है और दावेदारों के बीच टिकट को लेकर खींचतान जारी है। उधर, कोलकाता में BJP कार्यकर्ताओं के एक गुट ने शुक्रवार को पार्टी के पश्चिम बंगाल मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बेलेघाटा इलाके के करीब 50 पार्टी कार्यकर्ता इसमें शामिल रहे। उन्होंने उम्मीदवार पार्थ चौधरी को तुरंत बदलने की मांग की। उनका आरोप था कि संगठनात्मक कामों में चौधरी की भागीदारी बहुत कम है। साथ ही चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट 23 मार्च को जारी होने की संभावना है। 19 मार्च को होने वाली लिस्ट की रिलीज आखिरी समय पर टाल दी गई थी, क्योंकि यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई थी। असम में कांग्रेस ने रइजर दल के लिए 11 सीटें छोड़ीं AICC की प्रेस रिलीज के अनुसार, कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी राइजर दल के लिए 11 सीटें छोड़ी हैं। कांग्रेस ने अपने गठबंधन का विस्तार किया है और असम विधानसभा चुनावों के लिए राइजर दल के साथ हाथ मिलाया है। असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई और राइजर दल के नेता अखिल गोगोई ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन में असम जातीय परिषद (AJP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (CPI ML), और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (APHLC) भी शामिल हैं। कर्नाटक उपचुनाव- कांग्रेस विधायकों के निधन के बाद खाली हुईं सीटें कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव मौजूदा कांग्रेस विधायकों एच.वाई. मेती और शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद हो रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवारों ने इन सीटों पर ही बिना घोषणा के नामांकन दाखिल कर दिए। ये तब हुआ जब कर्नाटक के प्रभारी AICC महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डी.के. शिवकुमार सीटों के लिए उम्मीदवारों के बारे में चर्चा कर रहे थे। बाद में पत्रकारों से सुरजेवाला ने कांग्रेस के दोनों सीटें जीतने का विश्वास जताया और जोर देकर कहा कि पार्टी एकजुट है। BJP ने अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की मंज़ूरी के बाद बागलकोट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण से श्रीनिवास टी. दासकरियप्पा के नामों की घोषणा पहले ही कर दी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है और चुनाव 9 अप्रैल को होंगे। पुडुचेरी सीएम रंगासामी ने दो विधानसभा सीटों से नामांकन भरा मुख्यमंत्री और AINRC के संस्थापक एन. रंगासामी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन भरा। उन्होंने रंगासामी ने थट्टांचवाडी और मंगलम सीटों से नामांकन भरा। थट्टांचवाडी उनकी पारंपरिक सीट रही है और अब वह इस सीट को अपने पास बनाए रखना चाहते हैं। कृषि मंत्री थेनी सी. जेकुमार (AINRC) 2021 के चुनावों में मंगलम सीट से विजयी रहे थे। वह आगामी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। रंगासामी ने 2021 के चुनाव दो सीटों से लड़े थे – थट्टांचवाडी और यनम, जो आंध्र प्रदेश में स्थित एक क्षेत्र है। वह थट्टांचवाडी से विजयी रहे, वहीं 2021 में यनम में उन्हें एक निर्दलीय उम्मीदवार, गोलापल्ली श्रीनिवास अशोक के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। राज्यवार विधानसभा चुनाव शेड्यूल… 4 राज्यों में SIR, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नाम कटे जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था। अब 5 राज्यों में चुनौती और मौजूदा स्थिति पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री: 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। तमिलनाडु- भाजपा-कांग्रेस 60 साल से यहां सत्ता में नहीं आ सकीं: आजादी के बाद लगभग दो दशक तक यहां कांग्रेस की सरकार रही। 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई और इसके साथ ही राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आया। 1967 के बाद से तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से AIADMK और DMK के बीच घूमती रही है। फिलहाल तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई में DMK की सरकार है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई। पार्टी ने कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दल के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी ने कई चुनावों में AIADMK जैसे दलों के साथ गठबंधन जरूर किया, लेकिन राज्य में उसकी अपनी सरकार नहीं रही। केरल- दक्षिण का इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में: देश का इकलौता राज्य है, जहां आज भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम

सीटों पर एक्सट्रा-चार्ज ना लगाने पर विमान कंपनियों का विरोध:कहा-हमें हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा; मंत्रालय से फैसला वापस लेने को कहा

सीटों पर एक्सट्रा-चार्ज ना लगाने पर विमान कंपनियों का विरोध:कहा-हमें हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा; मंत्रालय से फैसला वापस लेने को कहा

भारत की बड़ी विमान कंपनियां इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइस जेट ने 60 % सीटों पर एक्सट्रा चार्ज ना वसूलने का सरकार के फैसले विरोध किया है। एयरलाइंस का कहना है कि इस कदम से उन्हें अपनी खोई हुई कमाई की भरपाई के लिए हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा। तीनों एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करने वाली फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से इस फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है। फेडरेशन ने कहा… इस निर्देश का एयरलाइंस पर वित्तीय प्रभाव काफी अधिक होगा। इसके परिणामस्वरूप, सभी यात्रियों को, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो शायद पहले से सीटें नहीं चुनना चाहते, उन्हें भी अधिक किराया देना पड़ेगा। दरअसल, मिनिस्ट्री ने बुधवार को भारत में हवाई यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए नए नियम जारी किए थे। नए आदेश के मुताबिक एयरलाइंस की हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के बुक होंगी। ये निर्देश घरेलू फ्लाइट्स पर लागू होंगे। FIA ने और क्या कहा… अभी 20% सीटें ही बिना चार्ज बुक होती हैं मौजूदा नियमों में पैसेंजर्स के लिए 20% सीटें ही बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए बुक की जा सकती हैं, जबकि बाकी सीटों के लिए भुगतान करना पड़ता है। ये कदम इसलिए उठाए गए हैं क्योंकि एयरलाइंस सीट चुनने समेत कई सर्विसेस के लिए बहुता ज्यादा शुल्क वसूल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी एयरलाइंस पंसद की सीटें चुनने पर 500 से 3000 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक ही PNR (बुकिंग रेफरेंस) पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक साथ बिठाया जाएगा या उन्हें आस-पास की सीटें दी जाएंगी। एडिशनल चार्जेस को सवाल-जवाब में समझिए सवाल: क्या अब सीट चुनने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे? जवाब: नहीं, अब फ्लाइट की कम से कम 60% सीटें फ्री होंगी, यानी आपको हर बार सीट के लिए अतिरिक्त पैसे नहीं देने पड़ेंगे। सवाल: क्या परिवार या साथ यात्रा करने वाले लोग अलग-अलग बैठेंगे? जवाब: नहीं, अगर आपकी बुकिंग एक ही PNR पर है, तो आपको साथ या पास-पास सीट दी जाएगी। सवाल: क्या खेल का सामान या म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ले जाना आसान होगा? जवाब: हां, अब इसके लिए स्पष्ट और आसान नियम बनाए जाएंगे, जिससे आपको पहले से पता रहेगा क्या करना है। सवाल: क्या पालतू जानवर (pet) साथ ले जा सकते हैं? जवाब: हां, लेकिन नियम के साथ। एयरलाइंस को इसके लिए साफ पॉलिसी बतानी होगी, ताकि कोई कन्फ्यूजन न रहे। सवाल: अगर फ्लाइट लेट या कैंसिल हो जाए तो क्या मिलेगा? जवाब: आपको अधिकार मिलेंगे, जैसे- रिफंड, दूसरी फ्लाइट या वेटिंग रूम, जो नियम में तय है। सवाल: मुझे अपने अधिकार कैसे पता चलेंगे? जवाब: अब आसानी से एयरलाइंस को वेबसाइट, एप और एयरपोर्ट पर स्पष्ट जानकारी दिखानी होगी। ‘प्रेफर्ड सीट’ के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं ले सकेंगी एयरलाइंस अक्सर देखा जाता है कि टिकट बुकिंग के बाद जब यात्री वेब चेक-इन करते हैं, तो उन्हें फ्री सीट के नाम पर केवल 20% ऑप्शन ही मिलते थे। बाकी सीटों के लिए कंपनियां ‘प्रेफर्ड सीट’ के नाम पर भारी वसूली करती थीं। DGCA के नए आदेश के मुताबिक, अब हर फ्लाइट में 60% सीटें ऐसी होनी चाहिए, जिन्हें यात्री बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के चुन सकें। ————– ये खबर भी पढ़ें… एयर टिकट बुकिंग 48 घंटे में कैंसिल की तो फुल-रिफंड:फ्लाइट से 7 दिन पहले बुकिंग जरूरी, DGCA के नए नियम; जानें बदलाव नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 26 फरवरी को हवाई यात्रा के टिकट रिफंड और कैंसिल करने से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक, अब टिकट बुक करने के 48 घंटे के भीतर कैंसिल या बदलाव करने पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा, यानी टिकट का पूरा अमाउंट रिफंड किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…