Wednesday, 30 Sep 2026 | 07:50 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सतना में आंधी-बूंदाबांदी से गर्मी से राहत:सुबह से बादलों का डेरा, रात का तापमान 3 डिग्री गिरकर 28.2 पर पहुंचा

सतना में आंधी-बूंदाबांदी से गर्मी से राहत:सुबह से बादलों का डेरा, रात का तापमान 3 डिग्री गिरकर 28.2 पर पहुंचा

सतना में भीषण गर्मी के बीच बुधवार रात से मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। गुरुवार सुबह से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ यह 28.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि, बुधवार को दिन भर तेज धूप और बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी से खास राहत नहीं मिली थी। उमस और तपिश ने जनजीवन को प्रभावित किया था, लेकिन गुरुवार सुबह हुई बूंदाबांदी से स्थिति में सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश-हरियाणा में बने ऊपरी चक्रवात के कारण एक ट्रफ लाइन मणिपुर से मध्य प्रदेश तक बनी हुई है। इन्हीं मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से सतना समेत रीवा संभाग में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश तेज हवाओं के साथ होने की संभावना है।

'बुलेट बाबा' पर फिल्म, अंधविश्वास या आस्था की कहानी?:डायरेक्टर बोले-सोच कैसे हकीकत बनती है, यही दिखाया; बताया-क्यों नहीं ली ओम बन्ना के परिवार से परमिशन?

'बुलेट बाबा' पर फिल्म, अंधविश्वास या आस्था की कहानी?:डायरेक्टर बोले-सोच कैसे हकीकत बनती है, यही दिखाया; बताया-क्यों नहीं ली ओम बन्ना के परिवार से परमिशन?

हिंदी फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर राजस्थान में चर्चा में बना हुआ है। ट्रेलर में दिखाई गई बाइक (लूना), आस्था और चमत्कार वाली कहानी सीधे ओम बन्ना धाम (बुलेट बाबा) से मेल खाती नजर आ रही है। राजस्थान की लोक आस्था के बड़े प्रतीक पर बनी इस फिल्म को लेकर लोगों में कई सवाल हैं। कोई इसे अंधविश्वास पर तंज कह रहा है तो कोई हास्य व्यंग्य की कहानी मान रहा है। फिल्म के लेखक-निर्देशक ऋत्विक पारीक ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में इन्हीं सवालों के खुलकर जवाब दिए… सवाल : ट्रेलर रिलीज के बाद राजस्थान के दर्शकों से क्या रिएक्शन मिला है? जवाब : ट्रेलर से हमें अच्छा ही रेस्पॉन्स मिला है। हालांकि लोगों के मन में थोड़े सवाल भी हैं कि क्या आप सही चीज तो दिखा रहे हो न? अब ये तो आप जब फिल्म देखोगे तो अपने आप समझ में आ जाएगा कि सब कुछ सही है। इसमें हमने ऐसा कुछ दिखाया नहीं है जो सही नहीं हो। सवाल : डुग डुग फिल्म से बतौर लेखक और डायरेक्टर आप क्या कहना चाहते हैं? जवाब : लोगों को ट्रेलर देखकर लग रहा है कि ये अंधविश्वास पर है या धर्म पर सवाल कर रही है। पर यह फिल्म पूरी तरह से इस बात पर आधारित है कि आपके विचार ही आपकी वास्तविकता को आकार देते हैं। ये ठीक उसी तरह है कि जब आप किसी चीज में बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं तो वो मैनिफेस्ट हो जाती है। ऐसे में इस बिलीफ और मैनिफेस्टेशन का जरिया कुछ भी हो सकता है- ये एक बाइक भी हो सकती है, एक मूर्ति भी हो सकती है और बिना किसी माध्यम के भी हो सकता है। आपकी सोच ही आपका यूनिवर्स बनाती है, हम इस फिल्म में यही एक्सप्लेन करना चाहते हैं। सवाल : इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखते समय आपने ओम बन्ना धाम की घटना को कितना फॉलो किया और कितना फिक्शन बनाया? जवाब : ये मिक्स है। हमने डायरेक्ट उन पर नहीं रखा है। हमें सरकार ने भी कहा था कि आप ये बताओ कि आपने नाम, कास्ट और कुछ भी ऐसा मेंशन नहीं किया है। इसीलिए हमने बाइक बदल दी और बाकी सब चीजें भी बदली हैं। हालांकि ये थोड़ा उनसे सिमिलर ही है, जितना हम कर सकते थे। बाकी कुछ फिक्शन भी हैं, जैसे नाट्य रूपांतरण। हमने ये भी सुनिश्चित किया है कि किसी को कुछ बुरा न लगे। ऐसा कुछ इस फिल्म में रखा ही नहीं है तो सेंसर भी ये देखकर हैरान था कि अब इसमें कट कहां लगाएं। हमने फिल्म में रंग भी लिए तो इसका भी पूरा ध्यान रखा कि ये ऐसे हों कि अलग दिखें। क्योंकि हमारे यहां लाल रंग दुर्गा माता का हो गया, शिव जी के लिए कुछ लोग काला रंग मानते हैं और हरा रंग इस्लाम का हो गया। ऐसे में हमारे सामने ये भी चैलेंज था कि इनके लिए रंग क्या काम में लें। तो बाद में ये आइडिया आया कि इनकी गाड़ी का ही रंग काम में लेंगे। सीट का रंग गुलाबी और बॉडी नीली है तो मुख्य किरदार ठाकुर साहब के जाने के बाद लोगों ने यही कलर उठा लिए और वो कलर ही उनकी आइडेंटिटी बन जाते हैं। सवाल : ओम बन्ना (बुलेट बाबा) की सच्ची घटना आपको पहली बार कब और कैसे पता चली? जवाब : मेरी दादी मां ने इसके बारे में मुझे बताया था। मैं खुद जयपुर से हूं तो पूरा बचपन यहीं मालवीय नगर के आस-पास ही बीता है। दादी मां मुझे खाटू श्याम जी, सालासर और कई मंदिरों में ले जाती थीं तो ये सब देखा हुआ ही है। अब ये याद नहीं है कि वहां पहली बार कब गया था। आप जयपुर में हैं तो गोविंददेव जी कैसे पता हैं? बस यही मामला है। शायद मैं नौवीं क्लास में था जब हम जोधपुर गए थे, तब की बात होगी। तब लगा था कि कमाल है भाई, ये क्या चीज है! बाद में इसी इंस्पिरेशन को लेकर फिल्म बनाई है। सवाल : फिल्म में मुख्य किरदार की मौत के बाद बाइक (लूना) का ‘चमत्कार’ दिखाया गया है? क्या आपने असली ओम बन्ना घटना के गवाहों या स्थानीय लोगों से बात की थी? जवाब : हां, उनकी कहानी तो हमने सुनी हुई है। मैं सीधा जोधपुर और पाली के अपने रिश्तेदारों को फोन लगाता था और वो बताते थे। इसके अलावा न्यूज पर भी काफी मटेरियल था। फिल्म में एक सीन है कि जब रिपोर्टर आता है तो वो भी एंड तक बुलेट पर ही दिखता है। ये आइडिया हमें एक न्यूज से ही मिला था। स्टोरी की रिसर्च तो ऐसी है कि सब देखा हुआ है, पर जो मेन रिसर्च थी वो आर्ट और डिजाइनिंग में थी। इसके लिए हमने पेंटिंग्स का सहारा लिया था। हमने पिक्चर में काफी चीजें लोगों को पेंटिंग्स के जरिए भी समझाने का प्रयास किया है। ये लोकल हैंड पेंटर ने किया और इसमें काफी मेहनत लगी है। सवाल: फिल्म में कॉमेडी-सटायर के रूप में क्यों चुना गया? जवाब : मैं इस फिल्म से दोनों पॉइंट ऑफ व्यू बताना चाह रहा था। लोग देखें तो उन्हें लगे कि ये क्या है? इसीलिए हमने जब इसे ग्लोबली दिखाया तो फिल्म के बीच में इंटरवल के समय डिस्क्लेमर डाला कि ये रियल घटना पर बनाई गई फिल्म है। अगर हम ये स्टार्टिंग में डाल देते तो उन्हें लगता कि ऐसे ही लिख रखा है। अब ज्यादा मैं आपको बता नहीं सकता, लेकिन फिल्म के अंत में आप मानेंगे कि सटायर तो है, पर इसके साथ ही वो पहलू भी समझेंगे कि कुछ ऊपरी ताकतें हैं, जिन्हें डिस्क्राइब नहीं किया जा सकता, पर वो हैं। इंसान का काम ही यही है कि ऐसी चीजों के लिए सवाल करो। सवाल: क्या आपको लगता है कि फिल्म रिलीज के बाद कुछ लोग इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस मान सकते हैं? आप ऐसे विवाद को कैसे हैंडल करते हैं? जवाब : अब जब कोई फिल्म देखेगा तो उसे पता चल जाएगा कि कुछ पावर तो है। बाकी जिसने नहीं देखी है, उसे तो क्या ही कह पाऊंगा। आप फिल्म देखेंगे तो समझ ही जाएंगे कि मैंने अपना काम

मैहर में दादी करा रही थी बाल विवाह:कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रोकी; कानून के बारे में बताया

मैहर में दादी करा रही थी बाल विवाह:कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रोकी; कानून के बारे में बताया

मैहर जिले के ग्राम रामगढ़ में प्रशासन ने बुधवार रात करीब 8 बजे एक नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी को बाल विवाह की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अमरपाटन एसडीएम डॉ. आरती सिंह के मार्गदर्शन में महिला और बाल विकास विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विवाह रुकवाया। यहां करीब 13 साल की लड़की का विवाह कराया जा रहा था। बच्ची की दादी ही करा रही थी शादी बालिका के माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी दादी के साथ रह रही है। दादी ही उसका बाल विवाह करा रही थी। थाना प्रभारी ताला महेंद्र मिश्रा और नायब तहसीलदार अनिल सिंह को सूचना मिलते ही वे रात करीब 8 बजे ग्राम रामगढ़ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बालिका की दादी और अन्य परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समझाइश के बाद परिजनों ने विवाह तुरंत रोकने पर सहमति जताई और यह आश्वासन दिया कि बच्ची का विवाह 18 साल की आयु पूरी होने से पहले नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से मौके पर पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके कानूनी पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

छतरपुर में चाट दुकानदार को अगवा करने की कोशिश, VIDEO:बस स्टैंड पर दबंगों ने मारपीट कर गाड़ी में बैठाने का किया प्रयास

छतरपुर में चाट दुकानदार को अगवा करने की कोशिश, VIDEO:बस स्टैंड पर दबंगों ने मारपीट कर गाड़ी में बैठाने का किया प्रयास

छतरपुर : जिले के भगवां थाना क्षेत्र के रामटौरिया बस स्टैंड पर दिनदहाड़े एक चाट दुकानदार के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंगों ने सरेआम दुकानदार के साथ मारपीट की और उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से वारदात नाकाम हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश में हमला, बीच बाजार मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार पीड़ित जग्गी पटेल रामटौरिया बस स्टैंड पर चाट का ठेला लगाता है। बुधवार को वह रोज की तरह दुकान चला रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते गौरीशंकर यादव हलावनी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। दोनों ने अचानक दुकानदार पर हमला बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट कर जबरन गाड़ी में डालने की कोशिश प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने पहले जग्गी के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसे घसीटते हुए अपनी गाड़ी की ओर ले जाने लगे। वे उसे जबरदस्ती वाहन में डालकर अगवा करना चाहते थे। इस दौरान दुकानदार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बीच-बचाव किया। भीड़ की हिम्मत से नाकाम हुई वारदात स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर आरोपियों को घेरने की कोशिश की, जिससे घबराकर दोनों मौके से फरार हो गए। लोगों की तत्परता से दुकानदार की जान बच गई। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बस स्टैंड पर सुरक्षा पर उठे सवाल दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले:गाड़ी में से सिर्फ जली हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले:गाड़ी में से सिर्फ जली हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे

अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था। उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार कार सवार मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे। वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस श्योपुर लौट रहे थे। पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। एक्सीडेंट बुधवार रात 11 बजे हुआ। CNG के कारण भड़की आग अलवर ASP प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि रात करीब 11.15 बजे लक्ष्मणगढ़ पुलिस को कार में आग की जानकारी मिली थी। रात करीब 11.30 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझाने में करीब 15 मिनट का समय लगा। आशंका है कि सीएनजी के कारण आग तेजी से भड़की थी। इसलिए कार सवारों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। ड्राइवर की हालत गंभीर है। पोटलियों में रखी हड्डियां, मृतकों में एक नाबालिग पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 3 महिलाएं, एक नाबालिग बच्ची और एक पुरुष है। ये सब श्योपुर के चैनपुर के रहने वाले थे। सभी की केवल हड्डियां मिलीं हैं, इन्हें अलग-अलग पोटलियों में रखा गया है। शवों की पहचान के लिए डीएनएल सैम्पल लिए जाएंगे। …. एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में आग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में 4 लोग जिंदा जले:3 की मौत, सीट पर चिपक गए शव, एक गंभीर घायल जयपुर रेफर अलवर के रैणी एरिया में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चार महीने पहले एक पिकअप में आग लग गई थी। हादसे में 3 लोगों की बुरी तरह जलने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…

दतिया जिला अस्पताल में वार्ड बॉय पर कट्टा ताना:नवजात वार्ड में घुसने से रोकने पर दी जान से मारने की धमकी

दतिया जिला अस्पताल में वार्ड बॉय पर कट्टा ताना:नवजात वार्ड में घुसने से रोकने पर दी जान से मारने की धमकी

शहर के सरकारी अस्पताल अब गुंडों की शरणस्थली बनते जा रहे हैं। जिला अस्पताल के सबसे संवेदनशील हिस्से एसएनसीयू में सुरक्षा नियमों का पालन कराना एक वार्ड बॉय को इतना भारी पड़ गया कि, उसे मौत का सामना करना पड़ा। एक युवक ने न केवल मर्यादाएं लांघीं, बल्कि अस्पताल परिसर में ही वार्ड बॉय पर कट्टा तानकर जान से मारने की धमकी दी। करीब 30 मिनट तक अस्पताल में दहशत का माहौल बना रहा, जबकि वहां नवजात बच्चों की माएं मौजूद थीं। घटना का वीडियो बुधवार शाम सामने आया है। सोहिल मंसूरी की पत्नी की हाल ही में डिलीवरी हुई थी। उसके नवजात बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था। नियम के मुताबिक, फीडिंग रूम में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है, क्योंकि वहां अन्य महिलाएं भी अपने बच्चों को दूध पिलाती हैं। वार्ड बॉय सुमित बाल्मीकि ने जब सोहिल को अंदर जाने से रोका और नियमों का हवाला दिया, तो सोहिल आपा खो बैठा। उसने पहले वार्ड के अंदर ही गाली-गलौच की और फिर सुमित को बात करने के बहाने बाहर बुलाया। जैसे ही सुमित बाहर आया, सोहिल ने कमर से कट्टा निकालकर सीधे उसकी कनपटी पर तान दिया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी राजकुमार व राहुल जब बीच-बचाव करने आए, तो आरोपी ने उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी काफी देर तक अस्पताल परिसर में ही जमा रहा और दहशत फैलाता रहा। लेकिन चौकी पुलिस बाहर तक नहीं निकली। चर्चा है कि बदमाश बाद में चौकी में जाकर भी बैठा और पुलिसकर्मी से काफी देर तक बातचीत करता रहा। इस दौरान पीड़ित वार्ड बॉय भी वहां मौजूद था। इस घटना से अस्पताल स्टाफ में भारी आक्रोश है। सूचना मिलने पर पुलिस अगली सुबह मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी में सोहिल मंसूरी स्पष्ट रूप से कट्टा लहराते और कर्मचारियों को धमकाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

MP में पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत:टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; एक ही चिता पर चार महिलाओं का अंतिम संस्कार

MP में पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत:टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; एक ही चिता पर चार महिलाओं का अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश के धार में करीब 50 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से टकराया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं। सेमलीपूरा में गुरुवार को 4 महिलाओं का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। नयापुर में एक ही परिवार के 9 लोगों का भी एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्सीडेंट इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जियो पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक पिकअप की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा रही होगी। मैप से समझिए कहां हुआ हादसा… देखिए 6 तस्वीरें… खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

पेंच टाइगर रिजर्व के पास सड़क पार करते दिखा बाघ:बाइक सवारों ने बनाया वीडियो; वन विभाग ने सावधानी बरतने की अपील

पेंच टाइगर रिजर्व के पास सड़क पार करते दिखा बाघ:बाइक सवारों ने बनाया वीडियो; वन विभाग ने सावधानी बरतने की अपील

सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व से सटे खवासा-टुरिया मार्ग पर बुधवाक देर रात बाघ सड़क पार करता दिखा। इस मार्ग से गुजर रहे कुछ बाइक सवारों ने बाघ को सड़क पर आते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाघ जंगल से सड़क पर आया और आराम से दूसरी ओर चला गया। बाइक सवारों ने सुरक्षित दूरी बनाकर अपने वाहन रोक लिए। उन्होंने बिना किसी आवाज या हलचल के घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब आसपास के क्षेत्रों में वायरल हो रहा है। यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील खवासा-टुरिया मार्ग पेंच टाइगर रिजर्व के नजदीक है, इसलिए इस क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही सामान्य है। इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्रीय लोगों और यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेंच टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या अच्छी है और उनका मूवमेंट लगातार होता रहता है। ऐसे में जंगल से सटे मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। रात के समय वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, अनावश्यक हॉर्न न बजाने और वन्यजीव दिखने पर उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। ॉ पेंच राष्ट्रीय उद्यान में समृद्ध वन्यजीवों की विविधता पेंच राष्ट्रीय उद्यान अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहां बाघ के अतिरिक्त तेंदुआ, भेड़िया और जंगली बिल्ली जैसे शिकारी जीव पाए जाते हैं। चीतल, सांभर, गौर, जंगली सूअर, नीलगाय और चार सींगों वाला मृग जैसे शाकाहारी जीव भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसके अलावा, मोर सहित 200 से अधिक पक्षी प्रजातियां भी इस क्षेत्र में पाई जाती हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पेंच राष्ट्रीय उद्यान आते हैं, जहां उन्हें प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर मिलता है।

गुरुवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:बाबा के मस्तक पर रजत चंद्र भांग चन्दन और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर किया श्रृंगार

गुरुवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:बाबा के मस्तक पर रजत चंद्र भांग चन्दन और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर किया श्रृंगार

गुरुवार अलसुबह ठीक 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित देव प्रतिमाओं का विधिवत पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से निर्मित पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरि ओम’ के उच्चारण के साथ जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के पश्चात जटाधारी बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। मस्तक पर रजत चंद्र, भांग, चंदन और गुलाब के पुष्पों की माला अर्पित की गई। रजत मुकुट और त्रिपुण्ड धारण कर भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात भगवान को भांग, ड्रायफ्रूट, आभूषण और पुष्पों से सुसज्जित कर राजा स्वरूप प्रदान किया गया। गुलाब के सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित बाबा महाकाल के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आरती के अंत में फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान को भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भस्म अर्पित होने के पश्चात भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

अमेरिका ने ईरान युद्ध पर 25 अरब डॉलर खर्च किए:ईरान बोला- जंग किसी समस्या का समाधान नहीं, बातचीत ही एकमात्र रास्ता

अमेरिका ने ईरान युद्ध पर 25 अरब डॉलर खर्च किए:ईरान बोला- जंग किसी समस्या का समाधान नहीं, बातचीत ही एकमात्र रास्ता

अमेरिका ईरान युद्ध पर पिछले 2 महीने में अब तक 25 अरब डॉलर खर्च कर चुका है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के सीनियर अधिकारी जूल्स डब्ल्यू. हर्स्ट ने बुधवार को इसकी जानकारी संसद की आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की सुनवाई में दी। हर्स्ट के मुताबिक कुल खर्च का बड़ा हिस्सा हथियारों, मिसाइलों और गोला-बारूद पर हुआ है। दूसरी तरफ ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खातिबजादेह ने कहा कि जंग किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि समस्या का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट से निकलने का एकमात्र रास्ता बातचीत और कूटनीति है। खातिबजादेह ने कहा कि ईरान कई हफ्तों से युद्ध खत्म करने के लिए प्रस्ताव देता रहा है। युद्धविराम की कोशिशों के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ईरान ने समान शर्तों और बराबरी के आधार पर बातचीत का रास्ता सुझाया है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प ने राइफल के साथ फोटो शेयर की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राइफल के साथ फोटो पोस्ट कर ईरान को चेतावनी दी। फोटो पर लिखा था- नो मोर मिस्टर नाइस गाइ। 2. स्वीडिश PM ने अमेरिकी रणनीति पर सवाल उठाए स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने कहा कि ईरान जंग में अमेरिका के पास कोई साफ रणनीति नजर नहीं आ रही। 3. ईरान ने UN में अमेरिका की शिकायत की ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में शिकायत कर अमेरिका पर जहाज जब्त करने और 38 लाख बैरल तेल कब्जाने का आरोप लगाया। 4. लेबनान में 12 लाख लोगों पर भूखमरी का खतरा UN से जुड़ी रिपोर्ट में कहा गया कि युद्ध, विस्थापन और आर्थिक दबाव के कारण लेबनान में 12 लाख से ज्यादा लोग खाद्य संकट झेल सकते हैं। 5. भारत-ईरान विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने युद्धविराम, द्विपक्षीय रिश्तों और क्षेत्रीय हालात पर फोन पर चर्चा की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…