अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई:सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला, ऋतुराज गायकवाड़ ने डाइविंग कैच पकड़ा; टॉप मोमेंट्स

IPL के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। संजू सैमसन ने छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। SRH vs CSK मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने छक्के से फिफ्टी पूरी की पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने मैथ्यू शॉर्ट के खिलाफ छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस ओवर में अभिषेक ने शॉर्ट के खिलाफ लगातार 5 बाउंड्री लगाईं। इनमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना लिया। इससे पहले उन्होंने और ट्रैविस हेड ने 16-16 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। 2. ऋतुराज गायकवाड़ का डाइविंग कैच पावरप्ले के आखिरी ओवर में SRH ने 2 विकेट गंवा दिए। ओवर की पांचवीं बॉल मुकेश चौधरी ने फुल लेंथ फेंकी। ट्रैविस हेड ने शॉट खेला, लेकिन मिड ऑफ पर ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया। अगली ही गेंद पर ईशान किशन भी मिड ऑफ पर कैच हो गए। हैदराबाद ने पावरप्ले में 75 रन बनाए। 3. दुबे ने अभिषेक का कैच छोड़ा 7वें ओवर की पांचवीं गेंद को अभिषेक शर्मा ने डीप मिडविकेट की ओर पूरी ताकत से मारा। गेंद फुल लेंथ थी, अभिषेक ने फ्लिक किया, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। मिड-विकेट बाउंड्री पर खड़े शिवम दुबे ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 4. संजू के DRS से आउट हुए अभिषेक 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर हैदराबाद ने तीसरा विकेट गंवाया। अभिषेक शर्मा 22 बॉल पर 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विकेटकीपर संजू सैमसन ने जैमी ओवर्टन की बॉल पर कैच किया। पहली अपील पर फील्ड अंपायर ने अभिषेक को नॉटआउट करार दिया। ऐसे में सैमसन के कहने पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रिव्यू मांगा। रिव्यू से पता चला कि बॉल ने अभिषेक के बल्ले का बाहरी किनारा लिया था। 5. सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला विकेटकीपर संजू सैमसन ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई का खाता खोला। उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे की शॉर्ट पिच गेंद को स्क्वेयर लेग की दिशा में बाउंड्री के बाहर भेज दिया। हालांकि, सैमसन पारी के दूसरे ही ओवर में 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए, उन्हें नीतीश रेड्डी ने पवेलियन भजेा। 6. क्लासन ने म्हात्रे का कैच छोड़ा आयुष म्हात्रे को दूसरे ओवर में जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल नीतीश रेड्डी ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। आयुष म्हात्रे ने सामने की ओर शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। क्लासन पीछे की ओर दौड़ते हुए गेंद के नीचे पहुंचे, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए। म्हात्रे इस वक्त खाता भी नहीं खोल सके थे। 7. क्लासन के जंपिंग कैच से म्हात्रे आउट 5वें ओवर में हेनरिक क्लासन ने आयुष म्हात्रे का ही बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। ओवर की चौथी गेंद नीतीश रेड्डी ने फुलर लेंथ फेंकी। म्हात्रे ने इनसाइड आउट शॉट खेला, लेकिन क्लासन ने मिड ऑफ पर बेहतरीन जंप किया और कैच पकड़ लिया। म्हात्रे ने 13 गेंद पर 30 रन बनाए।
घरेलू विवाद में पत्नी का पत्थर से सिर कुचला:बेटे के साथ मिलकर जमीन पर पटका, गला दबाया; सबूत मिटाने बदले कपड़े, दोनों गिरफ्तार

मंडला जिले के ग्राम घुरनेर में हुई 45 वर्षीय महिला तुलसा बाई की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली है। महिला की हत्या उसके पति चंद्रिका प्रसाद और बेटे मनोहर प्रसाद ने मिलकर की थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। 15 साल से चल रहे घरेलू विवाद में मारा पुलिस जांच में सामने आया कि तुलसा बाई का अपने पति से पिछले 15-20 वर्षों से विवाद चल रहा था और वे अलग रह रहे थे। 15 अप्रैल की शाम पुराने विवाद को लेकर फिर झगड़ा हुआ। इस दौरान बेटे ने मां को जमीन पर पटक दिया और पति ने गला दबाने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से मिले सुराग 17 अप्रैल को महिला का शव घर में मिलने के बाद मुकेश पटेल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया था। एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। संदेह के आधार पर जब पति और बेटे से पूछताछ की गई, तो उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया। साक्ष्य छिपाने के लिए बदले कपड़े और धोए हाथ वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से अपने खून से सने कपड़े बदल लिए थे और हाथ धो लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पत्थर और छिपाए गए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। निवास पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा थाना प्रभारी गोपाल घासले के नेतृत्व वाली टीम ने एक दिन में हत्या की गुत्थी सुलझाई। TI ने बताया कि घरेलू हिंसा और आपसी रंजिश इस जघन्य हत्याकांड की मुख्य वजह रही। अधिकारियों ने साक्ष्य जुटाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की है।
बड़वानी में बारात पर पथराव, अलीराजपुर के पांच बाराती घायल:नाचने को लेकर विवाद, चार वाहनों में तोड़फोड़; बिना दुल्हन वापस लौटे बाराती

बड़वानी की मधुवन कॉलोनी में 15 अप्रैल को नाचने के विवाद में एक बारात पर पथराव कर दिया गया। इस हमले में पांच बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए और बारात को बिना विवाह की रस्में पूरी किए और बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। नाचने के विवाद में गाली-गलौज और हिंसक झड़प अलीराजपुर के नानपुर निवासी हारू बघेल अपने बेटे विक्की की बारात लेकर बड़वानी पहुंचे थे। शाम करीब 4 बजे नाचने की बात को लेकर स्थानीय युवकों से बहस शुरू हो गई। यह विवाद गाली-गलौज के बाद पथराव में बदल गया। पथराव में पांच बाराती घायल, वाहनों में तोड़फोड़ हमले में करण मावड़ा, अर्जुन डोडवे, करण डोडवे, प्रीतम कनेश और महेंद्र बघेल घायल हुए हैं। आरोपियों ने बारात की चार गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। हमले के कारण बारात को जान बचाकर वापस नानपुर लौटना पड़ा। अर्जुन परमार और पिंटू भूरिया सहित चार पर FIR बड़वानी पुलिस ने दूल्हे के पिता की शिकायत पर अर्जुन परमार, पिंटू भूरिया, लक्की जाधव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ितों ने पुलिस से वाहनों के नुकसान की भरपाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
महिदपुर रोड पर पुलिस पर किया था पथराव:3 आरोपी गिरफ्तार, सड़क दुर्घटना के बाद भड़का था विवाद

उज्जैन के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस पर पथराव करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। यह विवाद 17 अप्रैल को नागदा तिराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद भड़का था। दुर्घटना के बाद ग्राम शिकारीखेड़ा के कुछ लोग आक्रोशित होकर महिदपुर रोड थाने के बाहर बड़ी संख्या में जमा हो गए थे। स्थिति को संभालने के लिए थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और भीड़ ने पुलिस दल पर हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। हमले में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरक्षक मदन पग्गी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 59/2026 दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी जिसमें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और एसडीओपी महिदपुर जेंडेन लिंगजेरपा के नेतृत्व में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण (49), तोफानसिंह (28) और गीताबाई (58) शामिल हैं, जो सभी ग्राम शिकारीखेड़ा के निवासी हैं। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की शर्तों पर नोटिस:हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और MPESB से मांगा जवाब; अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की राहत

मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए जारी हालिया विज्ञापन को लेकर जबलपुर स्थित उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ में कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं। जबलपुर निवासी ज्योति साहू सहित अन्य याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि विज्ञापन में तय शर्तें ‘मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा (अराजपत्रित) सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2023’ के विपरीत हैं। इन नियमों में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) को नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए स्वतंत्र और पर्याप्त योग्यता माना गया है, लेकिन विज्ञापन में GNM पास अभ्यर्थियों के लिए ‘पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग’ की अतिरिक्त शर्त जोड़ दी गई है, जो मूल नियमों में कहीं भी उल्लेखित नहीं है। साथ ही, कंडिका 8 (क) के तहत 10+2 स्तर पर भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान को अनिवार्य कर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि जब उन्होंने GNM कोर्स में प्रवेश लिया था, तब जीव विज्ञान अनिवार्य नहीं था। ऐसे में कोर्स पूरा करने के बाद भर्ती के समय यह शर्त लागू करना कानूनन गलत है। उनका यह भी कहना है कि देश के अन्य राज्यों में GNM योग्य उम्मीदवारों के लिए 12वीं में जीव विज्ञान की अनिवार्यता नहीं रखी जाती, इसलिए यह शर्त तर्कहीन और भेदभावपूर्ण है। मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और कर्मचारी चयन मंडल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही, याचिकाकर्ताओं को भर्ती परीक्षा में शामिल होने की अनुमति भी दी है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता विशाल बघेल ने पैरवी की।
विपक्ष ने विधेयक को हराकर ‘भ्रूणहत्या’ की: महिला आरक्षण पर प्रधानमंत्री | भारत समाचार

आखरी अपडेट:18 अप्रैल, 2026, 21:35 IST लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल होने पर पीएम मोदी ने विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार, 33 फीसदी कोटा और अधिक सीटों का बिल दो तिहाई बहुमत से कम, सुधार का भविष्य अनिश्चित. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल होने पर पीएम मोदी ने विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार, 33 फीसदी कोटा और अधिक सीटों का बिल दो तिहाई बहुमत से कम, सुधार का भविष्य अनिश्चित. महिला आरक्षण विधेयक के लोकसभा में आवश्यक बहुमत हासिल करने में विफल रहने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और उन पर महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुधार को बाधित करने का आरोप लगाया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम जैसी पार्टियों ने ऐसा किया है जिसे उन्होंने “इस ईमानदार प्रयास की भ्रूण हत्या” कहा है। उन्होंने कहा, “उन्होंने संविधान और इस देश की नारीत्व के खिलाफ अपराध किया है।” लोकसभा में बिल कम पड़ गया सरकार शुक्रवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 पारित करने में विफल रही – प्रस्तावित को लागू करने के लिए एक प्रमुख आवश्यकता महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लोकसभा में. बिल प्राप्त हुआ पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़ेकी कमी हो रही है दो तिहाई बहुमत संवैधानिक संशोधन के लिए आवश्यक. झटके के बाद, सरकार दो अन्य संबंधित विधेयकों पर आगे नहीं बढ़ी जो व्यापक सुधार पैकेज का हिस्सा थे। बिल में क्या प्रस्तावित है प्रस्तावित कानून का उद्देश्य: से लोकसभा की ताकत बढ़ाएँ 543 से 850 सीटें संरक्षित महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें इस कदम को संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में पेश किया गया था। प्रधानमंत्री ने माफी मांगी, ‘स्वार्थी राजनीति’ को जिम्मेदार ठहराया मोदी ने देशभर की महिलाओं से माफी मांगते हुए बिल के फेल होने पर अफसोस जताया. उन्होंने कहा, “मैं सभी माताओं और देश से माफी मांगता हूं… हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हम सफल नहीं हुए हैं।” उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर राष्ट्रीय हित पर राजनीतिक हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ”इन पार्टियों की स्वार्थी राजनीति के कारण देश की महिलाओं को नुकसान उठाना पड़ा है।” राजनीतिक फ्लैशप्वाइंट विधेयक का पतन एक महत्वपूर्ण राजनीतिक टकराव का संकेत है, जिसमें सरकार और विपक्ष दोनों को विफलता के लिए जिम्मेदारी पर दोषारोपण जारी रखने की उम्मीद है। यह परिणाम महिला आरक्षण सुधारों के भविष्य पर भी सवाल उठाता है, जिस पर भारत में दशकों से बहस चल रही है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : दिल्ली, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 18 अप्रैल, 2026, 21:34 IST न्यूज़ इंडिया विपक्ष ने विधेयक को हरा कर ‘भ्रूणहत्या’ की: महिला आरक्षण पर पीएम अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)महिला आरक्षण विधेयक भारत(टी)नरेंद्र मोदी आलोचना(टी)महिला आरक्षण लोकसभा(टी)संविधान 131वां संशोधन विधेयक(टी)33 प्रतिशत कोटा महिला(टी)भारतीय विपक्षी दल(टी)महिला प्रतिनिधित्व संसद(टी)बिल लोकसभा में विफल
मेटा का 8,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान:20 मई से वर्कफोर्स घटाने की प्रोसेस शुरू होगी; ग्लोबल लेवल पर 10% स्टाफ कम होगा

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा इस साल मई में करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्लान बना रही है। यह छंटनी 2022 के आखिरी और 2023 की शुरुआत में हुई रिस्ट्रक्चरिंग के बाद कंपनी का सबसे बड़ा कदम होगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े पैमाने पर होने वाली यह वर्कफोर्स कटौती 20 मई के आसपास शुरू हो सकती है। शुरुआती फेज में मेटा अपनी कुल ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 10% हिस्सा कम करने की तैयारी में है। इसके अलावा कंपनी साल की दूसरी छमाही में भी कुछ और कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। हालांकि, छंटनी की सटीक तारीख और कर्मचारियों की संख्या में अभी भी बदलाव की संभावना है। AI निवेश और एफिशिएंसी को बताया जा रहा वजह मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारियों का मानना है कि AI की बढ़ती क्षमताओं के कारण अब भविष्य में मैनेजमेंट लेयर्स कम होंगी और AI-असिस्टेड वर्कर्स के जरिए काम में ज्यादा एफिशिएंसी आएगी। पहले ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थीं कि मेटा अपने कुल वर्कफोर्स का 20% या उससे ज्यादा हिस्सा कम कर सकती है। अमेजन और डिज्नी ने भी कम किया स्टाफ टेक और मीडिया सेक्टर में छंटनी का यह दौर केवल मेटा तक सीमित नहीं है। हाल के महीनों में अमेजन ने भी अपने लगभग 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों (करीब 10% व्हाइट-कॉलर स्टाफ) को बाहर का रास्ता दिखाया है। वहीं डिज्नी के सीईओ जोश डी’अमारो ने भी टीवी बिजनेस, ईएसपीएन और टेक्नोलॉजी विभाग से करीब 1,000 कर्मचारियों को हटाने की घोषणा की है। साल 2024 में अब तक 73,000 से ज्यादा लोग बेरोजगार टेक कंपनियों में नौकरियों की कटौती पर नजर रखने वाली वेबसाइट Layoffs.fyi के अनुसार, इस साल अब तक 73,000 से ज्यादा कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। पिछले साल यानी 2024 में यह आंकड़ा 1.53 लाख के पार था। मेटा ने पिछले साल AI पर भारी खर्च के बावजूद 200 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू और 60 बिलियन डॉलर का प्रॉफिट कमाया था। मेटा का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से समा भी छंटनी करेगी फेसबुक के लिए कंटेंट मॉडरेशन का काम करने वाली कंपनी ‘समा’ ने भी अपने 1,100 से ज्यादा कर्मचारियों को ले-ऑफ नोटिस जारी किया है। यह फैसला मेटा द्वारा समा के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के बाद लिया गया है। समा ने कहा है कि वे प्रभावित कर्मचारियों का सपोर्ट कर रहे हैं। क्या होता है ‘ले-ऑफ’ और ‘व्हाइट-कॉलर’ जॉब? ले-ऑफ (Layoff): जब कोई कंपनी अपनी खराब आर्थिक स्थिति, रिस्ट्रक्चरिंग या काम कम होने के कारण कर्मचारियों को नौकरी से निकालती है, तो इसे ले-ऑफ कहा जाता है। यह कर्मचारी के खराब प्रदर्शन की वजह से नहीं होता। व्हाइट-कॉलर जॉब: यह आमतौर पर उन पेशों के लिए इस्तेमाल होता है जिनमें कर्मचारी ऑफिस या डेस्क पर बैठकर प्रशासनिक, प्रोफेशनल या मैनेजिरियल काम करते हैं। इसके विपरीत ‘ब्लू-कॉलर’ वर्कर्स शारीरिक श्रम या मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े होते हैं। ये खबर भी पढ़ें… केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया: 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने DA-DR 58% से बढ़कर 60% किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इस फैसले से सरकार का सालाना 6,791 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा। इससे पहले अक्टूबर में महंगाई भत्ते को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था। पिछला रिविजन 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना गया था, जिसका भुगतान एरियर के साथ किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…
मेटा का 8,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान:20 मई से वर्कफोर्स घटाने की प्रोसेस शुरू होगी; ग्लोबल लेवल पर 10% स्टाफ कम होगा

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा इस साल मई में करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्लान बना रही है। यह छंटनी 2022 के आखिरी और 2023 की शुरुआत में हुई रिस्ट्रक्चरिंग के बाद कंपनी का सबसे बड़ा कदम होगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े पैमाने पर होने वाली यह वर्कफोर्स कटौती 20 मई के आसपास शुरू हो सकती है। शुरुआती फेज में मेटा अपनी कुल ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 10% हिस्सा कम करने की तैयारी में है। इसके अलावा कंपनी साल की दूसरी छमाही में भी कुछ और कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। हालांकि, छंटनी की सटीक तारीख और कर्मचारियों की संख्या में अभी भी बदलाव की संभावना है। AI निवेश और एफिशिएंसी को बताया जा रहा वजह मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारियों का मानना है कि AI की बढ़ती क्षमताओं के कारण अब भविष्य में मैनेजमेंट लेयर्स कम होंगी और AI-असिस्टेड वर्कर्स के जरिए काम में ज्यादा एफिशिएंसी आएगी। पहले ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थीं कि मेटा अपने कुल वर्कफोर्स का 20% या उससे ज्यादा हिस्सा कम कर सकती है। अमेजन और डिज्नी ने भी कम किया स्टाफ टेक और मीडिया सेक्टर में छंटनी का यह दौर केवल मेटा तक सीमित नहीं है। हाल के महीनों में अमेजन ने भी अपने लगभग 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों (करीब 10% व्हाइट-कॉलर स्टाफ) को बाहर का रास्ता दिखाया है। वहीं डिज्नी के सीईओ जोश डी’अमारो ने भी टीवी बिजनेस, ईएसपीएन और टेक्नोलॉजी विभाग से करीब 1,000 कर्मचारियों को हटाने की घोषणा की है। साल 2024 में अब तक 73,000 से ज्यादा लोग बेरोजगार टेक कंपनियों में नौकरियों की कटौती पर नजर रखने वाली वेबसाइट Layoffs.fyi के अनुसार, इस साल अब तक 73,000 से ज्यादा कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। पिछले साल यानी 2024 में यह आंकड़ा 1.53 लाख के पार था। मेटा ने पिछले साल AI पर भारी खर्च के बावजूद 200 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू और 60 बिलियन डॉलर का प्रॉफिट कमाया था। मेटा का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से समा भी छंटनी करेगी फेसबुक के लिए कंटेंट मॉडरेशन का काम करने वाली कंपनी ‘समा’ ने भी अपने 1,100 से ज्यादा कर्मचारियों को ले-ऑफ नोटिस जारी किया है। यह फैसला मेटा द्वारा समा के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के बाद लिया गया है। समा ने कहा है कि वे प्रभावित कर्मचारियों का सपोर्ट कर रहे हैं। क्या होता है ‘ले-ऑफ’ और ‘व्हाइट-कॉलर’ जॉब? ले-ऑफ (Layoff): जब कोई कंपनी अपनी खराब आर्थिक स्थिति, रिस्ट्रक्चरिंग या काम कम होने के कारण कर्मचारियों को नौकरी से निकालती है, तो इसे ले-ऑफ कहा जाता है। यह कर्मचारी के खराब प्रदर्शन की वजह से नहीं होता। व्हाइट-कॉलर जॉब: यह आमतौर पर उन पेशों के लिए इस्तेमाल होता है जिनमें कर्मचारी ऑफिस या डेस्क पर बैठकर प्रशासनिक, प्रोफेशनल या मैनेजिरियल काम करते हैं। इसके विपरीत ‘ब्लू-कॉलर’ वर्कर्स शारीरिक श्रम या मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े होते हैं। ये खबर भी पढ़ें… केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया: 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने DA-DR 58% से बढ़कर 60% किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इस फैसले से सरकार का सालाना 6,791 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा। इससे पहले अक्टूबर में महंगाई भत्ते को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था। पिछला रिविजन 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना गया था, जिसका भुगतान एरियर के साथ किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…
7 माह बाद दहेज-मौत केस में वकील पति गिरफ्तार:ट्रेन से गिरने की कहानी पर संदेह हुआ था; शिवपुरी में ससुर-सास भी गिरफ्तार

दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई शिवानी की मौत के मामले में शिवपुरी पुलिस ने आज (शनिवार) कार्रवाई की। करीब 7 महीने बाद वकील पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला 30 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था। उरई (जालौन) निवासी सुधीर कुमार शर्मा ने अपनी बेटी की मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। फरियादी के अनुसार, शिवानी की शादी इंदौर के गोविंद कॉलोनी निवासी विकास शर्मा से हुई थी, जो पेशे से वकील हैं। शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज देने के बावजूद ससुरालजन संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि पति विकास शर्मा, ससुर कृष्णकांत शर्मा, सास अर्चना शर्मा और दादी शांति शर्मा द्वारा शिवानी को लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। ट्रेन से गिरने से मौत बताई थी घटना के दिन विकास शर्मा ने फोन कर बताया था कि शिवानी को उल्टियां हो रही थीं और वह ट्रेन से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध मानते हुए दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे की टीम ने इंदौर पहुंचकर शनिवार को आरोपी वकील पति विकास शर्मा, ससुर कृष्णकांत शर्मा और सास अर्चना शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को शिवपुरी कोर्ट में पेश किया गया।
19 साल का हुआ IPL, कोहली 19 रन बनाकर आउट:जितेश का सिंगल हैंड कैच; RCB एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम

IPL के 19 साल पूरे हो गए हैं। 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता और बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच खेला गया था। इसी मैदान पर RCB और DC के बीच शनिवार का पहला मैच खेला गया, जिसे दिल्ली ने 6 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में दो संयोग देखने को मिले। पहला- विराट कोहली 19 रन पर ही आउट हुए। दूसरा- RCB ने चिन्नास्वामी में 100वां मैच खेला। वह एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली इस लीग के इतिहास की पहली टीम बन गई। बेंगलुरु-दिल्ली मैच के टॉप मोमेंट्स 1. 19 साल का हुआ IPL, चिन्नास्वामी में ही पहला मैच हुआ था इंडियन प्रीमियर लीग के 19 साल पूरे हो गए हैं। आज के दिन 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता और बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच खेला गया था। इसी मैदान पर बेंगलुरु ने 100 मैच भी पूरे कर लिए। टीम एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली IPL इतिहास की पहली टीम भी बन गई। 2. ग्रीन जर्सी के साथ उतरी बेंगलुरु की टीम इस मैच में बेंगलुरु की टीम ग्रीन जर्सी के साथ खेलने उतरी। मैच से पहले होम टीम बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को पौधा दिया। RCB हर सीजन में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक मैच में ग्रीन जर्सी पहनकर उतरती है। 3. सॉल्ट ने कुलदीप की बॉल पर छक्का मारकर फिफ्टी पूरी की बेंगलुरु की पारी के 9वें ओवर में फिल सॉल्ट ने कुलदीप यादव की बॉल पर छक्का मारकर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने वाइड लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारा। सॉल्ट ने 30 बॉल पर फिफ्टी बनाई। 4. फ्री-हिट पर कैच हुए जितेश शर्मा, एक रन मिला 15वें ओवर में मुकेश कुमार ने जितेश शर्मा को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। मुकेश की शॉर्ट लेंथ बॉल जितेश के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर विकेटकीपर के ऊपर खड़ी हो गई, जिसे केएल राहुल ने आसानी से केच किया। लेकिन विकेट नहीं मिला। दरअसल, जितेश शर्मा फ्री-हिट पर कैच हुए थे, क्योंकि मुकेश ने नो बॉल डाली थी। यहां जितेश शर्मा 3 रन पर खेल रहे थे। 5. कैच लेने के प्रयास में चोटिल हुए मुकेश, चेहरे पर चोट लगी 18वें ओवर में एक कैच लेने के प्रयास में मुकेश कुमार के चेहरे पर चोट लगी। दूसरी बॉल पर शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े मुकेश कुमार ने जितेश के शॉर्ट को पकड़ने के लिए डाइव लगाई। वे गेंद को जज नहीं कर पाए और कैच ड्रॉप हुआ। इसी डाइव के दौरान उनके चेहरे पर चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। 6. जितेश शर्मा ने एक हाथ से कैच पकड़ा दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर में बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने एक हाथ से कैच पकड़ा। भुवनेश्वर कुमार की गुड लेंथ से बाहर जाती बॉल समीर रिजवी के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप की ओर जा रही थी। जितेश ने अपने दाईं ओवर ड्राइव लगाई और एक हाथ से कैच किया। समीर रिजवी 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। 7. कोहली ने पकड़ा केएल राहुल का कैच 11वें ओवर की पहली बॉल पर विराट कोहली ने केएल राहुल का डाइविंग कैच पकड़ा। राहुल 103 किमी/घंटा की फ्लैट और फुल गेंद को आगे बढ़कर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में चली गई। विराट कोहली ने लॉन्ग-ऑफ से बाईं ओर भागते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। यहां कोहली का सेलिब्रेशन देखने लायाक था। स्टैंड्स में मौजूद कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी खुशी से झूम उठीं। 8. अक्षर पटेल क्रैम्प के कारण रिटायर्ड हर्ट 16वें ओवर में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल एक बार फिर क्रैम्प से परेशान दिखे। इस कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। अंपायरों ने फिजियो से बात की और आखिरकार अक्षर मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह डेविड मिलर मैदान पर आए। 9. मिलर ने चौका मारकर जिताया दिल्ली को आखिरी 3 बॉल पर 13 रनों की जरूरत थी। ऐसे में डेविड मिलर ने रोमारियो शेफर्ड की आखिरी तीन बॉल पर लगातार दो छक्के और एक चौका मारकर जिताया। मिलर 10 बॉल पर 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। —————————————————- बेंगलुरु-दिल्ली मैच की यह खबर भी पढ़िए… DC ने RCB को 6 विकेट से हराया; आखिरी ओवर में 15 रन बने दिल्ली कैपिटल्स ने IPL के रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। टीम ने आखिरी ओवर में 15 रन बनाए। टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 60 रन बनाए। केएल राहुल ने 57 रन का योगदान दिया। RCB ने 20 ओवर में 175 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर






