200 मीटर रेस में बोल्ट से भी तेज निकले गाउट:ऑस्ट्रेलिया के 18 वर्षीय गाउट ने रेस 19.67 सेकंड में पूरी कर बोल्ट का इस उम्र का रिकॉर्ड तोड़ा

एथलेटिक्स की दुनिया में रविवार को एक ऐसा चमत्कार हुआ, जिसने भविष्य की सुनहरी झलक पेश कर दी। सिडनी ओलिंपिक पार्क एथलेटिक सेंटर में 18 वर्षीय स्प्रिंट सनसनी गाउट गाउट ने 200 मीटर के फाइनल में 19.67 सेकंड का अविश्वसनीय समय निकालकर इतिहास रच दिया। यह समय न केवल महान उसैन बोल्ट के रिकॉर्ड से तेज है, बल्कि इसने ऑस्ट्रेलियाई एथलेटिक्स के एक नए युग का सूत्रपात भी कर दिया है। खेल इतिहास में तुलनाएं अक्सर की जाती हैं, लेकिन गाउट ने आंकड़ों से अपनी श्रेष्ठता साबित की। साल 2004 में उसैन बोल्ट ने 18 साल की उम्र में 19.93 सेकंड का समय निकाला था। ऑस्ट्रेलियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गाउट ने उनसे कहीं आगे निकलते हुए 19.67 सेकंड में फिनिश लाइन पार की और गोल्ड मेडल जीता। यह इस साल दुनिया का सबसे तेज समय है। गाउट के लिए यह जीत एक भावनात्मक पल भी थी। पिछले साल उन्होंने 19.84 सेकंड का समय निकाला था, लेकिन वह ‘अवैध टेलविंड’ के कारण आधिकारिक नहीं हो सका था। इस बार 1.7 मीटर प्रति सेकंड की वैध हवा की गति के साथ उन्होंने रफ्तार पर मुहर लगा दी। रेस की शुरुआत सामान्य थी। उम्मीद थी कि गाउट जल्द ही बढ़त बना लेंगे, लेकिन एडन मर्फी ने गाउट को कदम-कदम पर कड़ी टक्कर दी। मर्फी की इस चुनौती ने गाउट के भीतर के ‘एथलेटिक दानव’ को जगा दिया। अंतिम मीटरों में गाउट ने अपनी सिग्नेचर टॉप-स्पीड पकड़ी और जब स्कोरबोर्ड पर समय चमका, तो पूरा स्टेडियम स्तब्ध रह गया। इस प्रदर्शन में एडन मर्फी की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। मर्फी ने 19.88 सेकंड का समय निकाला और दूसरे स्थान पर रहे। यह पहली बार है, जब एक ही रेस में दो ऑस्ट्रेलियाई धावकों ने 20 सेकंड से कम में रेस पूरी की है। मर्फी ने पीटर नॉर्मन के 1968 के उस रिकॉर्ड को तोड़ने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की, जो दशकों से अभेद्य लग रहा था। उन्होंने गाउट को उनके सर्वश्रेष्ठ स्वरूप तक धकेलने में अहम भूमिका निभाई। गाउट जिस ट्रैक पर दौड़े, वह सिडनी 2000 ओलिंपिक का वार्म-अप ट्रैक था। जब वे पोडियम पर खड़े थे, तो ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने पुरानी पीढ़ी से मशाल थाम ली। विशेषज्ञों का मानना है कि गाउट अब लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक के मेडल के लिए भी प्रबल दावेदार बन चुके हैं। गाउट गाउट ने साबित कर दिया है कि वे केवल भविष्य का नाम नहीं हैं, बल्कि वे ‘आज’ के महानायक हैं। सिडनी का यह रविवार ऑस्ट्रेलियाई खेल इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। गाउट के इस प्रदर्शन को इन फैक्टर्स से समझें – 19.67 सेकंड का यह समय पेरिस ओलिंपिक में नोआह लाइल्स को पछाड़कर ब्रॉन्ज मेडल दिला देता। – सिडनी 2000 ओलिंपिक में यह प्रदर्शन गोल्ड मेडल जीतने के लिए पर्याप्त होता। – यह किसी भी अंडर-20 एथलीट द्वारा इतिहास में दौड़ा गया सबसे तेज समय है।
ब्यौहारी में किराना दुकान में आग:हजारों का सामान राख; गांव के लोगों पर संदेह

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खड्डा गांव में बीती रात एक झोपड़ीनुमा किराना दुकान में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस घटना में दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे दुकानदार को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, खड्डा गांव निवासी सालिकराम पटेल सड़क किनारे एक झोपड़ीनुमा दुकान में किराना सामग्री बेचकर अपना व्यवसाय चलाते थे। रविवार शाम को वे रोज की तरह दुकान का सारा सामान पेटी में बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान पूरी तरह जली हुई मिली और अंदर रखा सारा सामान राख में बदल चुका था। पीड़ित सालिकराम पटेल ने बताया कि उन्हें संदेह है कि गांव के कुछ लोगों ने जानबूझकर उनकी दुकान में आग लगाई है। हालांकि, उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। घटना के बाद उन्होंने ब्यौहारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की तलाश के साथ-साथ आगजनी के कारणों की जांच कर रही है।
2 बाइकों की टक्कर में 1 की मौत:बैतूल-नागपुर हाईवे पर हादसा; ढाबे के पास टकराए वाहन, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बानूर खापा के पास रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक अपने साथी के साथ ससुंद्रा क्षेत्र से लौट रहा था और ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका था। पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज कर लिया है और सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। ससुंद्रा क्षेत्र से लौटते समय ढाबे के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, झिरी खापा निवासी सुखराम भूरा (36) अपने साथी तुलसीदास मस्कोले के साथ ससुंद्रा क्षेत्र गए थे। लौटते समय वे बानूर खापा के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान रात में दो बाइकों की जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में सुखराम भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गणेश सहित दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुखराम भूरा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक के भांजे रोशन ने बताया कि सुखराम खेती-किसानी का काम करते थे और परिवार में सबसे बड़े भाई थे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूदखोरी से परेशान युवक ने खाया जहर:5 हजार का कर्ज 1 लाख पहुंचा, परिजन ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया आरोप

पन्ना जिले के अमानगंज में सूदखोरी से परेशान होकर एक 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए सतना ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मझगवां शेख निवासी कल्याण सिंह राजपूत के रूप में हुई है। परिजनों ने एक झोला छाप डॉक्टर पर सूदखोरी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक के पिता पहलवान सिंह ने बताया कि कल्याण सिंह ने कुछ समय पहले अमानगंज निवासी झोलाछाप डॉक्टर राघव ताम्रकार से 5 हजार रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि राघव ने ब्याज पर ब्याज लगाकर इस राशि को 1 लाख रुपए में बदल दिया था। मानसिक दवाब में था पहलवान सिंह के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से राघव ताम्रकार लगातार कल्याण सिंह पर पैसे चुकाने का दबाव बना रहा था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर कल्याण सिंह ने यह कदम उठाया। यह घटना 12 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे की है। कल्याण सिंह अमानगंज बाईपास पहुंचा, जहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद उसने अपने परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी। सतना ले जाते समय हुई मौत सूचना मिलते ही उसका बड़ा भाई मौके पर पहुंचा, जहां कल्याण सिंह गंभीर हालत में मिला। परिजन उसे तत्काल अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया। पन्ना में भी स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे सतना ले जाने की सलाह दी। हालांकि, सतना ले जाते समय रास्ते में ही कल्याण सिंह की मौत हो गई। कल्याण सिंह की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। उसके परिवार में एक 9 वर्षीय बच्चा भी है। सूदखोर पर कार्रवाई की मांग मृतक के परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी सूदखोर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी और का परिवार इस तरह तबाह न हो। फिलहाल पुलिस ने आज सोमवार 13 अप्रैल सुबह शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरी महिला:RPF जवान ने बचाया, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर शनिवार देर रात जीटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। मौके पर तैनात RPF आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार सामने आया है। सुनीता नाम की महिला ग्वालियर से आगरा जाने के लिए जीटी एक्सप्रेस में सवार होने आई थी। ट्रेन चलने लगी तो उसने जल्दबाजी में चढ़ने का प्रयास किया, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरी महिला पैर फिसलने से महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। घटना के बाद वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात RPF जवान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को खींचकर बाहर निकाला। कुछ सेकंड की देरी से बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील की है। घटना के बाद महिला की हालत सामान्य बताई गई है।
सेंसेक्स 1613 अंक गिरा, 77,550 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 461 अंक गिरी 23,590 पर पहुंची; PSU बैंकों में बिकवाली

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार 13 अप्रैल को सेंसेक्स 1613 अंक (2.08%) की गिरावट के साथ 77,550 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 461 अंकों (1.92%) की गिरावट है, ये 23,590 पर पहुंच गई है। आज के कारोबार में PSU बैंक शेयरों में बिकवाली है। एशियन मार्केट में गिरावट अमेरिकी मार्केट में भी गिरावट शुक्रवार को सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,632 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में 10 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 919 अंक (1.20%) नीचे 77,550 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 276 अंक (1.16%) गिरकर 24,051 पर आ गया। कारोबार में बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी रही।
सेंसेक्स 1500 अंक गिरकर 76,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 450 नीचे, 23,600 पर आया; सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार 13 अप्रैल को सेंसेक्स 1500 अंक (1.98%) की गिरावट के साथ 76,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 450 अंकों (1.98%) की गिरावट है, ये 23,590 पर आ गया है। आज के कारोबार में सरकार बैंक के शेयरों में बिकवाली है। मिडिल-ईस्ट में तनाव कम करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में चल रही 21 घंटे की लंबी बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वे बिना किसी डील के वापस लौट रहे हैं। इसका सीधा असर दुनियाभर के बाजारों पर दिख रहा है। एशियन मार्केट में गिरावट 10 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में गिरावट रही शुक्रवार को सेंसेक्स 919 अंक चढ़कर बंद हुआ था शेयर बाजार में 10 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 919 अंक (1.20%) नीचे 77,550 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 276 अंक (1.16%) गिरकर 24,051 पर आ गया। कारोबार में बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी रही।
टीकमगढ़ में लव जिहाद के खिलाफ हिंदू संगठन एकजुट:बुंदेलखंड पीठाधीश्वर की अगुवाई में बैठक, पुलिस पर लगाए गए गंभीर आरोप

टीकमगढ़ में ‘लव जिहाद’ की बढ़ती घटनाओं को लेकर हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी है। रविवार रात बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज के नेतृत्व में नजरबाग मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दरअसल, छह दिन पहले जिला अस्पताल में जमालुद्दीन काजी नामक युवक ने एक महिला से छेड़छाड़ की थी। इस घटना के बाद कुछ लोगों ने आरोपी के साथ मारपीट भी की थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था। विवाद के बाद पीड़ित महिला ने सामने आकर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने जमालुद्दीन पर अपनी पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने, दुष्कर्म करने और बाद में ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप वहीं, दूसरी ओर आरोपी जमालुद्दीन जिला अस्पताल से फरार हो गया। परिजनों द्वारा मारपीट के बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया था, जिसके बाद उसकी अस्पताल से फरारी पर सवाल उठ रहे हैं। संदेह के घेरे में पुलिस की भूमिका इस घटनाक्रम के बाद रविवार रात बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास के नेतृत्व में हिंदू संगठन नजरबाग प्रांगण में एकत्रित हुए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और ‘लव जिहाद’ के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया। इससे पहले महंत सीताराम दास ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी पुलिस के रवैए पर सवाल उठाते हुए आरोपी जमालुद्दीन की गिरफ्तारी की मांग की थी। आरोपी का जुलूस निकालने की मांग महंत की अपील पर बड़ी संख्या में लोग नजरबाग प्रांगण में जुटे और पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति रोष प्रकट किया। बैठक के दौरान ही कोतवाली टीआई का फोन महंत के पास आया, जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी उनकी गिरफ्त में है। इस पर महंत ने आरोपी का शहर में जुलूस निकालने की मांग की। साथ ही, बैठक में एसपी और टीआई को हटाने की भी मांग की गई।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: सुभाष चंद्र बोस की सीट का बड़ा फैसला! बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी में शामिल हुई बीजेपी पर बोला हमला

अप्रैल में सुभाष चंद्र बोस के पद पर चंद्र बोस ने रविवार (12 2026) को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले आयोडीन कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया था। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु और पार्टी अल्पसंख्यक कीर्ति आजाद मौजूद रहे. आंध्र प्रदेश में शामिल होने के बाद चंद्र बोस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी के क्रिएटिव फ़्रांसीसी सांप्रदायिक हैं और संविधान के ख़िलाफ़ हैं। उनका मानना है कि बीजेपी चुनाव के लिए धर्म का इस्तेमाल करती है, जो समाज को रोशनी वाली है। चंद्र बोस ने आगे कहा कि सरदार ने भी अपने शासन के दौरान इसी तरह की नीति अपनाई थी और देश को चमकाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि जैसे भारत ने नाइजीरिया को देश से बाहर कर दिया था, वैसे ही अब समय आ गया है कि बीजेपी को भी सत्ता से बाहर कर दिया जाए. शत्रु हैं कि चंद्र बोस ने साल 2023 में बीजेपी छोड़ दी थी और अब वे पश्चिम बंगाल की राजनीति में शामिल होकर नई भूमिका की शुरुआत कर रहे हैं। #घड़ी कोलकाता, पश्चिम बंगाल: सुमथुसुसुबा चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस टीएमसी में शामिल हुए। pic.twitter.com/989JDB4fzo – ANI_हिन्दीन्यूज़ (@Aहिन्दीन्यूज़) 12 अप्रैल 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा की योजना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव देश के सबसे बड़े और अहम चुनाव में से एक माना जा रहा है। यह चुनाव सिर्फ राज्य की सरकार तय नहीं करेगी, बल्कि इसका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है। इस बार चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहला चरण 23 अप्रैल 2026 को और दूसरा चरण 29 अप्रैल 2026 को होगा। इसके बाद 4 मई 2026 को तीसरी होगी और नतीजे सामने आये। राज्य की कुल 294 रेज़्यूमे पर वोट हो रही है और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 148 रेज़्यूमे की ज़रूरत होगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा में आदिवासियों के साथ मुकाबला इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सैद्धांतिक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच है। इलाहाबाद कांग्रेस की प्रयोगशाला ममता बनर्जी कर रही हैं और यह पार्टी राज्य की सत्ता में है। 2021 के चुनाव में सुपरस्टार ने 200 से ज्यादा बड़ी गोलपोस्ट की बड़ी उपलब्धि हासिल की थी और अब वह एक बार फिर से सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी भी इस चुनाव में पूरी ताकत लगा रही है। पार्टी की तरफ से सुवेंदु अधिकारी एक बड़ा चेहरा देखे जा रहे हैं। भाजपा केंद्र में सत्ता है और वह पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: बंगाल चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन! कोयले से लेकर कई बड़े नाम तक (टैग्सटूट्रांसलेट)डब्ल्यूबी चुनाव 2026(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव 2026(टी)चंद्र बोस टीएमसी(टी)सुभाष बोस परिवार(टी)टीएमसी में शामिल हों(टी)बीजेपी के आरोप(टी)पश्चिम बंगाल की राजनीति(टी)ब्रत्य बसु(टी)कीर्ति आजाद(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव 2026(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव 2026(टी)चंद्र आशंका(टी)सुभाष बोस परिवार(टी)टीएमसी में शामिल माननीय(टी)भाजपा के आरोप(टी)पश्चिम बंगाल की राजनीति(टी)ब्रत्य बसु(टी)कीर्ति आजाद
हापुड़ में ट्रक-बस की टक्कर, 6 बारातियों की मौत:टकराने के बाद बस पर गिरा, लोग अंदर दबे, गाड़ी काटकर निकाले गए

यूपी के हापुड़ में रविवार देर रात 1.30 बजे बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 बारातियों समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर घायल हो गए। बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। पुलिस के मुताबिक, बस में 20 से 25 बाराती सवार थे। वापस लौटते वक्त ग्रामीण इलाके में खड़ी थी। 10-12 लोग नीचे उतरकर कुछ दूरी पर चाय-नाश्ता कर रहे थे। रास्ता काफी सकरा था। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। बस तुरंत ही पलट गई। ट्रक भी बेकाबू होकर बस के ऊपर जा गिरा। बस के परखच्चे उड़ गए। बाराती अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार मच गई। बाहर टहल रहे बारातियों ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू चलाया। बस के शीशे तोड़कर कुछ लोगों को बाहर निकाला। कुछ लोगों को कटर की मदद से बस की बॉडी काटकर निकालना पड़ा। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा। हादसा जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर थाना क्षेत्र धौलाना में धौलाना-गुलावठी रोड पर हुआ। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया- शादी समारोह से लौट रही यात्रियों से भरी एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा तेज रफ्तार और अंधेरे की वजह से हुआ। पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव काम शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। हादसे की तस्वीरें देखिए… खड़ी बस को मारी टक्कर, मरने वाले सभी रिश्तेदार प्रत्यक्षदर्शी चांद कुरैशी ने बताया- मैं भी बारात के साथ था। दूसरी कार से लौट रहा था। बाकी बारातियों की बस रास्ते में खड़ी थी। करीब 20-25 बाराती अंदर थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक बस पर ही पलट गया। मरने वालों में सभी मेरे रिश्तेदार थे। सभी हताहत गाजियाबाद में डासना के रहने वाले पुलिस ने बताया- मृतकों की पहचान यूनुस (50) पुत्र कदीर, युसूफ (55) पुत्र बशीर, अख्तर (40) पुत्र हामिद, सोनू (25) पुत्र जहीर, मुन्ना (60) पुत्र मेहरबान और खेड़ा निवासी ट्रक चालक शामिल है। हादसे में नदीम (32) पुत्र इलियास, नईम (23) पुत्र यासीन, जुनेद (24) पुत्र शाहिद, अय्युब (45) पुत्र साहबुद्दीन, सिराजुद्दीन (35) पुत्र ननवा, हसरत (45) पुत्र अशफाक, हबीब (45) पुत्र समसु घायल हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनका पिलखुवा स्थित रामा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से इलाज चल रहा है। सभी घायलों और मृतकों गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के हैं। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया थाना प्रभारी धौलाना अवनीश शर्मा ने बताया- घायलों को पहले धौलाना सीएचसी ले जाया गया। वहां से कुछ को रामा मेडिकल कॉलेज और बाकी को जीएस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। खबर अपडेट की जा रही है… ———————- ये खबर भी पढ़िए- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ऊपर गाड़ियां चलेंगी, नीचे जानवर निकलेंगे:135KM यूपी से गुजरेगा, 6 घंटे का सफर 3 घंटे में पूरा होगा पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन करेंगे। इसकी सबसे खास बात यह है कि शुरुआत के 18 किलोमीटर तक कोई टोल नहीं देना होगा। 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का करीब 135 किलोमीटर (64%) हिस्सा यूपी से होकर गुजरता है। इसी वजह से ये जितना फायदेमंद उत्तराखंड के लिए है, उतना ही यूपी के लिए भी है। पूरी खबर पढ़िए





