Saturday, 03 Oct 2026 | 05:00 PM

Trending :

रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ते युवक का पैर स्लिप:ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच आने से दो टुकड़े हुए; VIDEO सामने आया, UP का रहने वाला था

रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ते युवक का पैर स्लिप:ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच आने से दो टुकड़े हुए; VIDEO सामने आया, UP का रहने वाला था

रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक युवक का पैर स्लिप हो गया। युवक प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गया। चलती ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच घोल घुमते युवक ट्रेन के नीचे चला गया। जिससे युवक की दो टुकड़े होने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। जिसका वीडियो शनिवार शाम को सामने आया। मृतक का नाम मृतक दाऊद (38) पिता आयझा बैग निवासी जोगी नवादा बरेली (यूपी) हाल मुकाम अमरुद नगर मुंद्रा जिला ठाणे मुंबई (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। प्लेटफार्म पर बैठा था जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया घटना 10 अप्रैल दोपहर 14.30 बजे की है। युवक पहले से प्लेटफार्म पर बैठा था। मुबंई की तरफ से ट्रेन संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल एक्सप्रेस रतलाम प्लेटफार्म पर आईष चलती ट्रेन में इसने चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर स्लिप हो गया। वह ट्रेन के नीचे घूमते चला गया। जिससे दो टुकड़े हो गए। आधार कार्ड से हुए पहचान घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई थी। ट्रेन रवाना होने के बाद शव को निकाला। तब तक युवक के दो टुकड़े हो गए थे। जिस जगह युवर बैठा था वहां पर एक बैग रखा था। उसकी जांच करने पर आधार कार्ड व एक की-पैड मोबाइल मिला। आधार कार्ड से युवक की पहचान हो पाई। परिजनों को सूचना दी। टिकट भी नहीं मिला घटना के बाद जीआरपी ने युवक के बैग व उसकी तलाशी ली। लेकिन टिकट भी नहीं मिला। सूचना पर मतक युवक का भाई हेज बैग शनिवार सुबह रतलाम पहुंचा। दोपहर में मेडिकल कॉलेज में पीएम के बाद शव जीआरपी ने सौंपा। जीआरपी घटनाक्रम की जांच कर रही है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बालाघाट में चर्चा:महिलाएं बोलीं- संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण से बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी, 16 अप्रैल से विशेष सत्र

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बालाघाट में चर्चा:महिलाएं बोलीं- संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण से बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी, 16 अप्रैल से विशेष सत्र

केंद्र सरकार की ओर से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए जा रहे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर बालाघाट में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने अपनी राय साझा की। शनिवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में सांसद भारती पारधी सहित अन्य महिला प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया। 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा संसद का विशेष सत्र सांसद भारती पारधी ने जानकारी दी कि केंद्र की मोदी सरकार 16 से 18 अप्रैल तक तीन दिवसीय विशेष सत्र आयोजित करने जा रही है। इस सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पेश किया जाएगा, जिससे देश की आधी आबादी को विधायी संस्थाओं में सीधा प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर बढ़ेगा फोकस महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना शुक्ला ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से जब महिलाएं सदन में पहुंचेंगी, तो वे महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार जैसे विषयों पर अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगी। अधिवक्ता साधना शुक्ला ने इसे नारियों के राजनीतिक उत्थान पर लगने वाली अंतिम मुहर करार दिया। समाज में संतुलन और अधिकारों में होगी वृद्धि शिक्षाविद लता एलकर ने विश्वास जताया कि इस अधिनियम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने के साथ-साथ उनकी आत्मनिर्भरता और अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे समाज में बेहतर संतुलन स्थापित होगा। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन सहित कई समाजसेवियों ने भी बिल की सराहना की। महिला प्रतिनिधियों ने किया केंद्र सरकार का समर्थन नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य अनुपमा नेताम और स्कूल प्राचार्य अलका चौधरी सहित उपस्थित सभी महिलाओं ने एक स्वर में आरक्षण बिल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से महिलाएं समाज के निर्माण में अपनी भूमिका को और अधिक मजबूती से निभा सकेंगी।

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बोलीं- फिल्म हजारों लोगों मेहनत नतीजा, बड़े पर्दे पर देखें

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बोलीं- फिल्म हजारों लोगों मेहनत नतीजा, बड़े पर्दे पर देखें

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक होने के बाद इंडस्ट्री में चिंता बढ़ी है। फिल्म की फीमेल लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इसे दुखद बताया और दर्शकों से इसे थिएटर में देखने की अपील की। पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि हजारों लोगों की मेहनत, क्रिएटिविटी और त्याग का नतीजा होती है। उन्होंने कहा कि लीक होना तकनीशियन और कलाकार के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे पाइरेसी को बढ़ावा न दें और फिल्म को बड़े पर्दे पर एंजॉय करें। इससे पहले भी कई सेलेब्स, जिनमें रजनीकांत, चिरंजीवी, सूर्या और सिवकार्तिकेयन शामिल हैं, इस लीक पर नाराजगी जता चुके हैं। फिल्म के मेकर्स ने सख्त बयान जारी कर कहा कि यह गंभीर डिजिटल पाइरेसी का मामला है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। बढ़ते विवाद के बीच मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है और इसे विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म 22 जून 2026 को विजय के 52वें जन्मदिन पर रिलीज हो सकती है।

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बोलीं- फिल्म हजारों लोगों मेहनत नतीजा, बड़े पर्दे पर देखें

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बोलीं- फिल्म हजारों लोगों मेहनत नतीजा, बड़े पर्दे पर देखें

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक होने के बाद इंडस्ट्री में चिंता बढ़ी है। फिल्म की फीमेल लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इसे दुखद बताया और दर्शकों से इसे थिएटर में देखने की अपील की। पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि हजारों लोगों की मेहनत, क्रिएटिविटी और त्याग का नतीजा होती है। उन्होंने कहा कि लीक होना तकनीशियन और कलाकार के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे पाइरेसी को बढ़ावा न दें और फिल्म को बड़े पर्दे पर एंजॉय करें। इससे पहले भी कई सेलेब्स, जिनमें रजनीकांत, चिरंजीवी, सूर्या और सिवकार्तिकेयन शामिल हैं, इस लीक पर नाराजगी जता चुके हैं। फिल्म के मेकर्स ने सख्त बयान जारी कर कहा कि यह गंभीर डिजिटल पाइरेसी का मामला है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। बढ़ते विवाद के बीच मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है और इसे विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म 22 जून 2026 को विजय के 52वें जन्मदिन पर रिलीज हो सकती है।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला अधेड़ का शव:गढ़ाकोटा का रहना वाला था मृतक; सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला अधेड़ का शव:गढ़ाकोटा का रहना वाला था मृतक; सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त

दमोह जिले के बांदकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शनिवार दोपहर एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यात्रियों की सूचना दिए जाने के बाद जीआरपी और बांदकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। मृतक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई, जिसके बाद आजाद वार्ड, गढ़ाकोटा निवासी उमाशंकर भोरहरि (50 वर्ष) के रूप में उसकी शिनाख्त हुई। बांदकपुर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी है। परिजन गढ़ाकोटा से बांदकपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल, शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मृतक ने प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर यात्रियों के बैठने के लिए रखी कुर्सियों के ऊपर लगे टीन शेड की रॉड से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक ने पैंट-शर्ट पहन रखी थी। टीन शेड से बांधा था फंदा जीआरपी पुलिस के एसआई होरीलाल चौधरी ने बताया कि बांदकपुर स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म क्रमांक एक के कटनी साइड सबसे आखिर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव टीन शेड के नीचे फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की शिनाख्त गढ़ाकोटा निवासी के रूप में हुई है। परिजनों के आने के बाद ही मृतक के बारे में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छोटा स्टेशन है बांदकपुर बांदकपुर स्टेशन बहुत छोटा स्टेशन है। यहां एक्सप्रेस ट्रेन गिनी चुनी ही रुकती है। पैसेंजर ट्रेन यहां पर रूकती है। इसलिए यात्रियों की आवाजाही भी बहुत कम रहती है। प्लेटफार्म सुनसान होने के चलते अधेड़ के द्वारा फांसी लगाई गई। यदि समय पर किसी की नजर पड़ जाती तो उसकी जान बच भी सकती थी।

नवविवाहिता ने सुसाइड से पहले बनाए VIDEO:बोली- मैं ऐसे लोगों के बीच नहीं जी सकती, सास ने शरीर पर जो खरोंचें मारी

नवविवाहिता ने सुसाइड से पहले बनाए VIDEO:बोली- मैं ऐसे लोगों के बीच नहीं जी सकती, सास ने शरीर पर जो खरोंचें मारी

बालाघाट में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका प्रशांति पति ललित राणा ने आत्महत्या से पहले दो वीडियो बनाए थे, जिनमें उसने अपनी सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। ये वीडियो रविवार को सामने आए। यह घटना शनिवार को नवेगांव में हुई। पति ललित राणा ने पुलिस को बताया कि प्रशांति ने अपने बेडरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एक वीडियो में प्रशांति रोते हुए कह रही है कि उसकी सास उसे बहुत परेशान करती थी, कपड़ों से लेकर हर बात पर। उसने बताया कि जब वह आठ महीने की गर्भवती थी, तब भी सास उसे मारने दौड़ी थी। प्रशांति ने कहा, “मैं ऐसे लोगों के बीच नहीं जी सकती। मेरे शरीर पर जो खरोंचें हैं, वह मेरी सास ने मारी हैं।” 56 सेकंड के दूसरे वीडियो में प्रशांति ने बताया कि वह बहुत परेशान है और उसकी सास उसे प्रताड़ित करती है। उसने कहा कि पुराने सूट पहनने को लेकर सास ने उसे ताना मारा कि वह उसके बेटे के पैसे उड़ाती है। प्रशांति ने वीडियो में कहा, “मैं सुसाइड करने जा रही हूं, मैं अब नहीं जी सकती। शादी के चार साल होने को आए लेकिन इन्होंने मुझे हर समय परेशान किया। जा रही हूं, बाय।” यह वीडियो उसने अपने मासूम बेटे को गोद में लेकर बनाया था। जानकारी के अनुसार, लालबर्रा थाना क्षेत्र के बल्लारपुर निवासी प्रशांति उर्फ मोनिका का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व नवेगांव निवासी ललित राणा के साथ हुआ था। उनकी एक वर्षीय बेटी गायत्री भी है। प्रशांति की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में पति ललित राणा के परिचित की कार में तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद अस्पताल में घंटों तक गहमागहमी का माहौल रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक पदाधिकारियों की समझाईश पर मायके पक्ष वाले माना और मृतिका प्रशांति का पीएम कराया गया था। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार किया गया था। इस मामले में मृतिका के पिता रेवनलाल पटले ने बताया कि बेटी को दामाद और सास, मायके से दहेज लाने के लिए परेशान करते थे। बीच में हमने एक लाख रूपए भी दिए थे। पिता का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। जिसके जिम्मेदार, उसकी सास और पति है। सीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में परिजनो के बयान दर्ज किए जा रहे है, जिसके बाद मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर क्रिएटिव चोरी का आरोप:फिल्ममेकर राजीव राय ने कहा- बिना अनुमति गाने रीक्रिएट और इस्तेमाल किए गए

‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर क्रिएटिव चोरी का आरोप:फिल्ममेकर राजीव राय ने कहा- बिना अनुमति गाने रीक्रिएट और इस्तेमाल किए गए

फिल्ममेकर राजीव राय ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी फिल्म ‘त्रिदेव’ के गाने ‘ओए ओए’ और ‘तिरछी टोपीवाले’ को बिना अनुमति रीक्रिएट कर फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। DNA India को दिए इंटरव्यू में राजीव राय ने कहा कि उनकी फिल्म के गानों का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया और इसे क्रिएटिव चोरी माना जाना चाहिए। राजीव राय ने कहा कि उन्होंने ये गाने किसी दूसरी फिल्म में इस तरह इस्तेमाल के लिए नहीं बनाए थे। उनका आरोप है कि डायरेक्टर आदित्य धर और उनकी टीम ने बिना सही लाइसेंस और अधिकार के इन्हें रीमिक्स किया, जिससे मूल रचनाकारों के अधिकारों का उल्लंघन हुआ। इस मामले में राजीव राय ने ‘धुरंधर 2’ और इसके प्रोडक्शन हाउस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में क्रिएटिव वर्क की चोरी बढ़ रही है और इसे रोकना जरूरी है। उनका कहना है कि रीमेक के नाम पर पुराने गानों की असल पहचान बदली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विवाद तब बढ़ा जब सामने आया कि ‘धुरंधर 2’ का गाना ‘रंग दे लाल’ त्रिदेव के ट्रैक ‘ओए ओए’ का रीक्रिएटेड वर्जन है। इस पर ट्रिमूर्ति फिल्म्स ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामला अदालत में पहुंच चुका है। राजीव राय ने कहा कि यह सिर्फ एक गाने का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरी क्रिएटिव इंडस्ट्री के सम्मान का सवाल है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति पुराने गानों का इस्तेमाल जारी रहा, तो भविष्य में ओरिजिनल क्रिएटर्स का काम खत्म हो जाएगा। इस बीच, ‘धुरंधर 2’ की टीम की तरफ से अभी तक विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन विवाद से इसकी छवि पर असर पड़ने लगा है।

युवती की मौत पर बवाल, परिजनों ने किया चक्काजाम:सड़क पर बैठी महिलाएं बोलीं-खून के बदले खून चाहिए, कार्रवाई के आश्वासन पर खोला जाम

युवती की मौत पर बवाल, परिजनों ने किया चक्काजाम:सड़क पर बैठी महिलाएं बोलीं-खून के बदले खून चाहिए, कार्रवाई के आश्वासन पर खोला जाम

सागर के जरुआखेड़ा-बांदरी रोड पर सड़क दुर्घटना में हुई युवती की मौत के मामले में शनिवार को परिजन ने चक्काजाम कर दिया। महिला और पुरुष सड़क पर बैठ गए। वे वर्ग विशेष के युवक पर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। साथ ही पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाने की मांग की। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। दरअसल, शुक्रवार शाम जरुआखेड़ा-बांदरी रोड पर मूड़रा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवती की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे युवक को कोई भी गंभीर चोट नहीं आई। मामला सामने आते ही परिजन ने जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने युवक पर मृतका को ब्लैकमेल कर परेशान करने का आरोप लगाया है। परिजन ने बताया कि युवती की 21 अप्रैल को शादी होने वाली थी। परिवार के सदस्य रिश्तेदारों में कार्ड बांट रहे थे। इसी बीच यह घटना हो गई। परिवार का आरोप है कि साजिश के तरह बेटी को मारा गया है। मामले में शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। 50 लाख परिवार को सहायता राशि दिलाने की मांग परिजन शव लेकर जरुआखेड़ा पहुंचे और सागर-खुरई रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। महिला और पुरुष बड़ी संख्या में सड़क पर बैठ गए। चक्काजाम में बैठी महिलाओं ने कहा कि हमें खून के बदले खून चाहिए। घटना हुई तो परिवार के आने से पहले मृतका को क्यों उठाया गया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। लेकिन वे मामले में युवक पर कार्रवाई करने की बात पर अड़े रहे। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए इसी बीच चक्काजाम कर रहे लोगों ने प्रशासन के सामने मांगें रखी। उन्होंने मृतका के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी, चार एकड़ जमीन और 50 लाख रुपए की सहयोग राशि, बंदूक का लाइसेंस, आरोपी का मकान गिराने और पीड़ित परिवार को पक्का आवास दिलाने की मांग की। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कार्रवाई की बात कही। पुलिस ने मामले के सभी बिंदुओं पर जांच कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन माने और चक्काजाम खोला गया। इस दौरान करीब ढाई घंटे सागर-खुरई मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

बालाघाट में ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई:मरार माली समाज ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाली

बालाघाट में ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई:मरार माली समाज ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाली

बालाघाट में शनिवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर के सरेखा चौक स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर सामाजिक लोगों ने माल्यार्पण किया। जयंती समारोह समिति ने आंबेडकर चौक से सरेखा चौक तक एक बाइक रैली निकाली। रैली से पहले समिति पदाधिकारियों ने आंबेडकर चौक पर झंडावंदन कर बाबा साहेब आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन किया। मरार माली समाज के अध्यक्ष रमेश पंचे ने बताया कि ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती उनके जीवन समर्पण, त्याग और तपस्या की थीम पर मनाई जा रही है। सरेखा चौक पर प्रतिमा माल्यार्पण के बाद महात्मा फुले चौक से रैली निकाली गई। यह रैली हनुमान चौक, नया सराफा, सुभाष चौक, महावीर चौक, राजघाट चौक, काली पुतली होते हुए आंबेडकर चौक से रानी अवंतीबाई चौक पहुंची, जहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। रानी अवंतीबाई चौक पर मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देश की सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना में ज्योतिबा फुले का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने जाति प्रथा और छुआछूत के खिलाफ काम किया। वक्ताओं ने यह भी बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर शिक्षा और समाज की उन्नति के लिए कार्य किया। उन्होंने ऐसे समय में शिक्षा की अलख जगाई, जब लड़कियों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल था। ज्योतिबा राव फुले के जयंती कार्यक्रम की अन्य तस्वीरें…

अक्षय कुमार के इवेंट में बेकाबू भीड़, बड़ा हादसा टला:मॉल में फैंस एस्केलेटर पर चढ़े और जान जोखिम में डाली, सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठे

अक्षय कुमार के इवेंट में बेकाबू भीड़, बड़ा हादसा टला:मॉल में फैंस एस्केलेटर पर चढ़े और जान जोखिम में डाली, सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठे

अक्षय कुमार के इवेंट में फैंस की दीवानगी खतरनाक दिखी। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल में फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान हुई घटनाओं ने फैंस की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए। अक्षय कुमार अपने को-स्टार्स राजपाल यादव और वामिका गब्बी के साथ प्रमोशन के लिए मॉल पहुंचे थे। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई। हालात बिगड़े और भगदड़ जैसी स्थिति बनी। लोग जान जोखिम में डालते नजर आए। वायरल वीडियो में दिखा कि कुछ फैंस बेहतर व्यू के लिए एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़ गए। ग्राउंड फ्लोर पर बैरिकेड्स टूटे और लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए आगे बढ़े। यह स्थिति बड़े हादसे में बदल सकती थी। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ऐसे पब्लिक इवेंट्स के लिए सही सुरक्षा इंतजाम थे? बंद जगह में हजारों की भीड़ जुटना और कंट्रोल का टूटना, मॉल मैनेजमेंट और इवेंट ऑर्गनाइजर्स की तैयारियों पर सवाल उठाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स नाराज दिखे। कई लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया और कहा कि स्टार्स और उनकी टीम को ऐसे इवेंट्स में फैंस की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। हालांकि, इस दौरान अक्षय कुमार स्टेज पर शांत नजर आए और फैंस से बातचीत करते रहे। लेकिन भीड़ का बेकाबू होना बड़ी चेतावनी है। फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। लेकिन प्रमोशन के दौरान सामने आई तस्वीरें सवाल छोड़ती हैं कि क्या स्टारडम के नाम पर लोगों की जान जोखिम में डालना सही है?