Thursday, 15 Oct 2026 | 05:42 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पाटीदार के कैच पर विवाद, अंपायर से नाखुश दिखे कोहली:भुवनेश्वर के टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट, गुजरात का दूसरा सबसे तेज रनचेज; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

पाटीदार के कैच पर विवाद, अंपायर से नाखुश दिखे कोहली:भुवनेश्वर के टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट, गुजरात का दूसरा सबसे तेज रनचेज; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में गुजरात ने 25 गेंद रहते 156 रन का टारगेट हासिल किया। यह IPL में गुजरात का दूसरा सबसे तेज रनचेज है। भुवनेश्वर कुमार टी20 में 350 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। RCB की पारी के दौरान रजत पाटीदार के कैच को लेकर विराट कोहली अंपयार से बहस करते दिखे। पढ़िए बेंगलुरु-गुजरात मैच में बने ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड और मोमेंट्स… सबसे पहले टॉप-2 रिकॉर्ड 1. भुवनेश्वर कुमार ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे किए बेंगलुरु के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पुरुष टी-20 क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। भुवी से पहले युजवेंद्र चहल यह कारनामा कर चुके हैं। चहल 391 विकेट के साथ टॉप पर हैं। भुवी ने बुमराह और अश्विन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। 2. गुजरात का दूसरा सबसे तेज रन चेज गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ 25 गेंद रहते जीत दर्ज की। यह गुजरात के इतिहास का दूसरा सबसे तेज रनचेज है। सबसे ज्यादा गेंद रहते उनकी सबसे बड़ी जीत 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी। तब टीम ने 37 गेंद रहते टारगेट हासिल किया था। यहां से मैच के टॉप-7 मोमेंट्स 1. कोहली ने रबाडा के ओवर में लगातार 5 चौके मारे विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ एक ओवर में 5 चौके मारे। उन्होंने कगिसो रबाडा पहली गेंद से ही प्रहार किया। उन्होंने पहली गेंद को मिडविकेट, दूसरी को मिड ऑफ, तीसरी को डिप प्वाइंट पर चौका जड़ा। चौथी गेंद को थर्ड मैन और पांचवी गेंद को कवर पर चार रन के लिए भेजा। 2. पाटीदार के कैच पर अंपायर के फैसले से नाराज दिखे कोहली बेंगलुरु की पारी के 8वें ओवर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अरशद खान के ओवर की चौथी गेंद पर रजत पाटीदार ने पुल शॉट खेला। गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर गई, जहां जेसन होल्डर ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। इस दौरान डग आउट पर बैठे विराट कोहली अंपायर के फैसले से नाराज दिखे। उनका मानना था कि कैच क्लीन नहीं है। हालांकि थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखकर आउट दिया था। 3. वेंकटेश अय्यर को कोहनी पर गेंद लगी 18वें ओवर में अरशद खान की तीखी शॉर्ट पिच गेंद वेंकटेश अय्यर की कोहनी पर जा लगी। इसके बाद वह काफी दर्द में नजर आए। अय्यर पुल शॉट मारने की कोशिश में जल्दी बल्ला घुमा बैठे और गेंद सीधे उनकी कोहनी पर जा लगी। फिजियो को तुरंत मैदान पर आना पड़ा। हालांकि अय्यर ने बल्लेबाजी जारी रखी। 4. बेंगलुरु की पारी में 23 गेंद बाद लगी बाउंड्री बेंगलुरु की पारी के दौरान 14 से 18 ओवर के बीच 23 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगी। आखिरकार 18वें ओवर में अरशद खान की चौथी गेंद पर चौका लगाकर भुवनेश्वर कुमार ने बाउंड्री का सूखा खत्म किया। इससे पहले 14वें ओवर में राशिद खान की चौथी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने छक्का लगाया था। 5. रनआउट से सिमटी बेंगलुरु की पारी पहली पारी के 20वें ओवर में बेंगलुरू ऑलआउट हो गई। ओवर की दूसरी गेंद पर रनआउट के जरिए टीम इस सीजन पहली बार ऑलआउट हुई। अरशद खान की गेंद पर जोश हेडलवुड ने पुश कर सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन शुभमन गिल ने डायरेक्ट थ्रो पर स्टंप बिखेर दी। 6. गिल ने हेजलवुड के ओवर में 24 रन बनाए गुजरात की पारी के दूसरे ओवर में शुभमन गिल ने 24 रन बना दिए। उन्होंने हेजलवुड के इस ओवर में 3 चौके और 2 छक्के जड़े। गिल ने पहली, दूसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर छक्का और पांचवी गेद पर चौका जड़ा। फिर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगा ओवर खत्म किया। 7. जितेश शर्मा ने बटलर का कैच छोड़ा दूसरी पारी के चौथे ओवर में जोश बटलर का कैच छूटा। जोश हेजलवुड ने ओवर की 5वीं गेंद शॉर्ट डाली। बटलर ने स्कूप मारना चाहा, लेकिन गेंद ग्लव्स से लगकर पीछे गई। कीपर जितेश शर्मा ने अपने दाईं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ने की कोशिश की, पर गेंद छिटक गई। 8. राशिद ने चौका जड़कर गुजरात को दिलाई जीत 16वें ओवर में सुयश शर्मा की गेंद पर राशिद खान ने मैच खत्म कर दिया। ऑफ-स्टंप के बाहर गिरी फ्लैट लेंथ डिलीवरी पर राशिद ने क्रीज से बाहर निकलकर ‘फ्लैट-बैट’ शॉट खेला। गेंद एक टप्पे के बाद एक्स्ट्रा कवर बाउंड्री के पार चली गई। गुजरात की जीत के बाद विराट कोहली ने मुस्कुराते हुए राशिद खान को गले लगा लिया। ——————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- बेंगलुरु सीजन में तीसरा मैच हारी; गुजरात ने 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने 156 रन का टारगेट 15.5 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। राशिद खान ने सुयश शर्मा की बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर

सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर:IPL में आज राजस्थान Vs दिल्ली; सीजन में पहली बार भिड़ंत

सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर:IPL में आज राजस्थान Vs दिल्ली; सीजन में पहली बार भिड़ंत

IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन की पहली टक्कर होगी। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। इसके अलावा, सूर्यवंशी IPL 2026 में 167 गेंदों में सबसे तेज 400 रन का रिकॉर्ड बना चुके हैं। राजस्थान 9 मैच में 6 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ 7वें पायदान पर हैं। राजस्थान ने 15 मैच जीते IPL में दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान ने 15 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 14 जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में दिल्ली ने जीता था। वैभव 400 रन बना चुके राजस्थान के लिए इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 238.09 टीम को तेज शुरुआत दिला रहा है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं, 3/20 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। राहुल पर टिकी दिल्ली की बैटिंग दिल्ली की बल्लेबाजी काफी हद तक केएल राहुल पर निर्भर है। राहुल ने 8 मैचों में 358 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 185.49 है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल गेंदबाजी में अहम साबित हो रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 7 विकेट लिए हैं और 8.33 की इकोनॉमी से रन रोके हैं। एनगिडी RR के खिलाफ बाहर लुंगी एनगिडी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कंकशन के चलते डॉक्टरों ने उन्हें 7 दिन आराम की सलाह दी है। इसी वजह से वे RCB के बाद RR के खिलाफ भी बाहर रहेंगे। उनकी वापसी 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में संभव मानी जा रही है। जयपुर की पिच बैटिंग-फ्रेंडली सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। एक बार बल्लेबाज सेट हो जाएं तो बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में 150-160 के बीच है। जयपुर में गर्मी का असर, ओस बनेगी गेम चेंजर जयपुर में आज मौसम गर्म रहेगा। मैच की शुरुआत में तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ह्यूमिडिटी करीब 14% रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में ओस बड़ा फैक्टर बन सकती है। दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए ग्रिप करना मुश्किल होगा, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर और यश राज पुनिया। इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे दिल्ली- अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विप्रज निगम, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर:IPL में आज राजस्थान Vs दिल्ली; सीजन में पहली बार भिड़ंत

सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर:IPL में आज राजस्थान Vs दिल्ली; सीजन में पहली बार भिड़ंत

IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन की पहली टक्कर होगी। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। इसके अलावा, सूर्यवंशी IPL 2026 में 167 गेंदों में सबसे तेज 400 रन का रिकॉर्ड बना चुके हैं। राजस्थान 9 मैच में 6 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ 7वें पायदान पर हैं। राजस्थान ने 15 मैच जीते IPL में दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान ने 15 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 14 जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में दिल्ली ने जीता था। वैभव 400 रन बना चुके राजस्थान के लिए इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 238.09 टीम को तेज शुरुआत दिला रहा है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं, 3/20 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। राहुल पर टिकी दिल्ली की बैटिंग दिल्ली की बल्लेबाजी काफी हद तक केएल राहुल पर निर्भर है। राहुल ने 8 मैचों में 358 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 185.49 है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल गेंदबाजी में अहम साबित हो रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 7 विकेट लिए हैं और 8.33 की इकोनॉमी से रन रोके हैं। एनगिडी RR के खिलाफ बाहर लुंगी एनगिडी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कंकशन के चलते डॉक्टरों ने उन्हें 7 दिन आराम की सलाह दी है। इसी वजह से वे RCB के बाद RR के खिलाफ भी बाहर रहेंगे। उनकी वापसी 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में संभव मानी जा रही है। जयपुर की पिच बैटिंग-फ्रेंडली सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। एक बार बल्लेबाज सेट हो जाएं तो बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में 150-160 के बीच है। जयपुर में गर्मी का असर, ओस बनेगी गेम चेंजर जयपुर में आज मौसम गर्म रहेगा। मैच की शुरुआत में तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ह्यूमिडिटी करीब 14% रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में ओस बड़ा फैक्टर बन सकती है। दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए ग्रिप करना मुश्किल होगा, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर और यश राज पुनिया। इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे दिल्ली- अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विप्रज निगम, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

दान दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगी का खुलासा:CCTV की चेन बनाकर सतनवाड़ा से दो ठग गिरफ्तार, महाराष्ट्र से आकर शिवपुरी में बसे थे

दान दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगी का खुलासा:CCTV की चेन बनाकर सतनवाड़ा से दो ठग गिरफ्तार, महाराष्ट्र से आकर शिवपुरी में बसे थे

ग्वालियर के सदर बाजार सौदागर संतर में बुजुर्ग महिला को दान दिलाने का झांसा देकर उससे गहने ठगकर फरार हुए दो ठगों को पुलिस ने सतनवाड़ा शिवपुरी से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद बाजार से मिले CCTV फुटेज की चेन बनाकर पुलिस ठगों के पीछे-पीछे सतनवाड़ा के टेह गांव में पहुंच गई। यहां तिराहा पर खड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ के बाद ठगे गए कान के बाले, मंगलसूत्र, पेंडल व 500 रुपए बरामद कर लिए हैं। पता लगा है कि यह गिरोह मूल रूप से नांदेड़ महाराष्ट्र का रहने वाला हैं और शिवपुरी में आकर बस गया है। यह वारदात के लिए ग्वालियर आता था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुरार में हुई ठगी की वारदात के बाद पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरू कर दी थी। टीआई मुरार मैना पटेल के नेतृत्व में घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किए। दो आरोपियों के फुटेज मिले, जिनको पुलिस ने अपने मुखबिरों के बीच चलाया तो इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि CCTV फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान श्रीनिवास उर्फ कन्हैया एवं सैलानी आदिवासी निवासी टेह सतनवाड़ा शिवपुरी के रूप में हुई। ऐसे समझिए पूरी घटना शहर के मुरार थाना क्षेत्र के सांई नगर लाल टिपारा निवासी साठ वर्षीय रामवती पत्नी लख्खू कुशवाह ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी कि बुधवार दोपहर वह सदर बाजार सौदागर संतर से पंखा खरीदकर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में दो अनजान युवक मिले। युवकों ने उन्हें रोका और बताया कि उनके सेठ के यहां पर सालों बाद लड़का हुआ है और वह गरीबों को दान बांट रहे है। साथ ही बताया कि वह उसे भी दान दिला देंगे। उनकी बातों में फंसकर बुजुर्ग महिला को लालच आ गया। दोनों युवक महिला को महेश्वरी इलेक्ट्रॉनिक्स के पास ले गए और कहा कि दान पाने के लिए गरीब दिखना पड़ेगा, इसलिए वह अपने पहने हुए जेवर उतार ले। उनकी बातों में आकर बुजुर्ग महिला ने मंगलसूत्र, कानों के बाले, एक ओम का पेंडल और पांच सौ रुपए पर्स में रख लिए। इसके बाद दोनों युवक अभी आने की कहकर पर्स लेकर गागयब हो गए थे।

कहानियों का टकराव: यूपी विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर बीजेपी और विपक्ष में खींचतान | भारत समाचार

Gujarat Titans' Rahul Tewatia hits a boundary during the Indian Premier League cricket match between Gujarat Titans and Royal Challengers Bengaluru in Ahmedabad, India, Thursday, April 30, 2026. (AP Photo/Ajit Solanki)

आखरी अपडेट:01 मई, 2026, 00:54 IST यह चर्चा हालिया संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक के संसद में पारित नहीं हो पाने की पृष्ठभूमि में आयोजित की गई थी। विपक्ष के नेता और सपा विधायक माता प्रसाद पांडे ने कहा कि यह दिलचस्प है कि संसद के लिए निर्धारित मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा क्यों की जा रही है। फ़ाइल चित्र/पीटीआई महिला सशक्तिकरण पर चर्चा के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने संसद में “महिला आरक्षण मुद्दे” के विरोध के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की निंदा की, जबकि प्रतिद्वंद्वी दलों ने राज्य विधानसभा में संसद के लिए एक विधेयक पर चर्चा करने के लिए भाजपा की आलोचना की। हाल ही में संसद के समक्ष रखे गए संविधान (एक सौ इकतीसवें संशोधन) विधेयक की पृष्ठभूमि में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा के लिए गुरुवार को यूपी विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था। चुनावी राजनीति में महिलाओं के लिए आरक्षण का वादा करने वाली केंद्र की भाजपा नीत एनडीए सरकार द्वारा लाया गया विधेयक विपक्षी दलों द्वारा पराजित हो गया। बुधवार को विपक्ष के खिलाफ हमले का नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे थे. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने संसद और विधानसभा में धर्म परिवर्तन का मुद्दा उठाकर महिला सशक्तिकरण और उनके लिए आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को भटकाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का समर्थन किया है लेकिन धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी मानसिकता के कारण देश को 1947 में विभाजन का सामना करना पड़ा और सभी राजनीतिक दलों को इससे ऊपर उठकर राष्ट्रीय मुद्दों का समर्थन करना चाहिए। सीएम योगी ने कहा, “हम ओबीसी, एससी और एसटी के अधिकारों को सुनिश्चित करने का समर्थन करते हैं। लेकिन राजनीति में महिलाओं को भी अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। इस विधेयक का उद्देश्य यही था। विपक्ष इसे मुसलमानों के आरक्षण से जोड़कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। इसका उद्देश्य देश को विभाजित करना है और हम ऐसा नहीं होने देंगे। मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा उठाकर विपक्ष देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहा है।” उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रिजेश पाठक ने भी विधानसभा के भीतर और बाहर सपा और कांग्रेस पर हमला बोला। विपक्ष के नेता और सपा विधायक माता प्रसाद पांडे ने कहा कि यह दिलचस्प है कि संसद के लिए निर्धारित मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा क्यों की जा रही है। पांडे ने कहा, “यह मुद्दा संसद में पेश किया गया था। विधेयक संसद में लाया गया और विपक्ष ने इसे हरा दिया। विधानसभा में इस पर चर्चा क्यों की जा रही है? इसका कोई तर्क नहीं है।” उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में संसद द्वारा पारित किया गया था, फिर भी भाजपा इस पर आगे नहीं बढ़ रही है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति से किसी भी मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं. चर्चा में कई विधायकों, जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं, ने भाग लिया। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर कुछ घंटों में चर्चा नहीं की जा सकती और विपक्ष को सारे तथ्य सामने लाने के लिए और समय दिया जाना चाहिए. बाद में करीब छह घंटे की चर्चा के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया कहानियों का टकराव: यूपी विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर बीजेपी और विपक्ष में खींचतान अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें

कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप:भोपाल के 75 इलाकों में आज जलप्रदाय नहीं; 25 में बिजली कटौती होगी

कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप:भोपाल के 75 इलाकों में आज जलप्रदाय नहीं; 25 में बिजली कटौती होगी

भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस वजह से इन इलाकों में गुरुवार को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इधर, शुक्रवार को करीब 25 इलाकों में 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जानकारी के अनुसार, कोलार फिल्टर प्लांट में बिजली सप्लाई ठप होने और मनुआभान फिल्टर प्लांट वॉल्व खराब होने के कारण गुरुवार को जलप्रदाय प्रभावित रहा। इस वजह से शुक्रवार को सुबह के समय इन इलाकों में पानी नहीं पहुंचेगा। 800 एमएम व्यास का वॉल्व इसी तरह मनुआभान टेकरी स्थित फिल्टर प्लांट पर जीएसआर के 800 एमएम व्यास के वॉल्व में खराबी हो जाने के कारण जोन नंबर-16 एवं 17 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी शुक्रवार को पानी नहीं मिलेगा। इन इलाकों में पानी नहीं मिलेगा यहां बिजली कटौती भी होगी

भोपाल में जीएसटी नियमों में सख्ती:सिर्फ नंबर या नाम के आधार पर नहीं रोके जाएंगे मालवाहक वाहन; जानकारी देना होगी

भोपाल में जीएसटी नियमों में सख्ती:सिर्फ नंबर या नाम के आधार पर नहीं रोके जाएंगे मालवाहक वाहन; जानकारी देना होगी

मध्यप्रदेश में अब व्यापारियों के माल से भरे वाहनों को मनमाने ढंग से रोकना आसान नहीं होगा। कमर्शियल टैक्स विभाग ने नया सर्कुलर जारी कर स्पष्ट किया है कि जीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई का अधिकार मुख्य रूप से उसी विभाग के पास रहेगा। अब यदि पुलिस या कोई अन्य विभाग किसी वाहन को रोकता है, तो उसे पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड रखना होगा। केवल गाड़ी का नंबर, ड्राइवर का नाम या अधूरी जानकारी के आधार पर कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। संबंधित अधिकारी को यह स्पष्ट करना होगा कि वाहन को किस सूचना के आधार पर, कब और क्यों रोका गया। साथ ही, पहले की तरह वाहन रोककर बाद में कमर्शियल टैक्स विभाग को सूचना देकर कार्रवाई करने का दबाव बनाने की प्रक्रिया भी अब खत्म कर दी गई है। इनफार्मर पर भी सख्ती नई व्यवस्था में सूचना देने वाले (इनफार्मर) की जवाबदेही भी तय की गई है। यदि जांच में सूचना गलत पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति को दस्तावेजों के साथ बुलाया जा सकता है। इससे विभाग को उम्मीद है कि झूठी या अपुष्ट सूचनाओं में कमी आएगी। कारोबारियों को राहत अब टैक्स चोरी की सूचना पर छापा या जब्ती की कार्रवाई करने से पहले संबंधित सर्किल प्रभारी को वेब पोर्टल पर इसकी जानकारी दर्ज करनी होगी। इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी।

इंदौर में आज से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे:41 टीमें गठित, एक माह तक घर-घर पहुंचेंगी; नागरिकों से सहयोग की अपील

इंदौर में आज से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे:41 टीमें गठित, एक माह तक घर-घर पहुंचेंगी; नागरिकों से सहयोग की अपील

इंदौर शहर में जनगणना के तहत हॉउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) सर्वे का शुभारंभ 1 मई से किया जाएगा। सेल्फ इन्युमरेशन की अवधि समाप्त होने के बाद अब प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। यह सर्वे आगामी एक माह तक चलेगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि सर्वे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार्ज ऑफिसर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत ब्रीफिंग की गई है और प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण भी पूर्ण हो चुका है। इंदौर में 41 अधिकारियों के साथ एक टीम का गठन किया गया है। सभी सदस्यों को अपने-अपने काम की जानकारी और पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आज से सभी टीम के सदस्य घर-घर पहुंचकर सर्वे का काम करेंगे। यह सर्वे जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। इसमें जुटाए गए आंकड़े देश की विभिन्न नीतियों और योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अब सर्वे टीम शहर के हर क्षेत्र में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेगी, जिससे सटीक और व्यापक डेटा तैयार किया जा सके। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि सर्वे टीम के पहुंचने पर सही और पूर्ण जानकारी दें और सहयोग करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी गई है।

भोपाल के बड़ा तालाब किनारे कार्रवाई:50 मीटर के दायरे में 11 कब्जे हटाए; फार्म हाउस, स्विमिंग पूल भी तोड़ा

भोपाल के बड़ा तालाब किनारे कार्रवाई:50 मीटर के दायरे में 11 कब्जे हटाए; फार्म हाउस, स्विमिंग पूल भी तोड़ा

नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने भोपाल के बड़े तालाब के एफटीएल (फुल टैंक लेवल) से 50 मीटर के दायरे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को सैवनिया गौंड इलाके में 11 अवैध निर्माण हटाए गए। आज शुक्रवार को भी यह कार्रवाई चलेगी। कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को सुनवाई का अवसर दिया गया था। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाउंड्री वॉल, टीन शेड और कच्ची-पक्की फेंसिंग को हटाया। साथ ही तालाब की सीमा में बने स्विमिंग पूल को भी ध्वस्त किया गया। इस अभियान में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की सास रेखा तिवारी का फार्म हाउस भी शामिल रहा। सीमांकन के दौरान फार्महाउस का बड़ा हिस्सा 50 मीटर के प्रतिबंधित दायरे में पाया गया, जहां बने स्विमिंग पूल पर बुलडोजर चलाया गया। अब तक यह कार्रवाई प्रशासन के अनुसार, 2026 के सर्वे में कुल 302 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे। जिनमें से अब तक 49 से अधिक हटाए जा चुके हैं। एसडीएम अर्चना शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगी। इन बड़े अतिक्रमण पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई बड़ा तालाब की हद जानने इनका सीमांकन भी सूत्रों के अनुसार, वन विहार रोड स्थित होटल रंजीत, होटल टोरकस, अन्नतास गार्डन, लेक हाउस का कुछ हिस्सा आ रहा है। वहीं, मैथलीशरण गुप्ता, कीर्ति जैन, पीएस भटनागर, मोहिनी देवी, बसंत कौर, सौम्या श्रीवास्तव, प्रकाश चंदेल, मुकेश शर्मा आदि के निर्माण भी जद में आ रहे हैं। इसके अलावा बैरागढ़ तहसील क्षेत्र में शामिल बड़ा तालाब का काफी हिस्सा भी जद में है। भास्कर पड़ताल में देखिए, तालाब की हद में बने आलिशान घर दैनिक भास्कर ने 200 फीट की ऊंचाई से भोपाल की लाइफ लाइन से खिलवाड़ करने वाले अतिक्रमण को ड्रोन कैमरे में कैद किया। करीब 9 महीने पहले ही एफटीएल से जुड़कर ही एक 2 मंजिला मकान बना दिया गया। इसी में स्वीमिंग पूल भी है। इसे टीटी नगर एसडीएम वृत की टीम ने लिस्टेड किया है। इन अतिक्रमण की जद में रसूखदारों के साथ-साथ होटल जहांनुमा, सायाजी, वन विहार समेत नगर निगम के सरकारी निर्माण भी हैं। बावजूद अब तक इन्हें नहीं हटाया गया है। प्राइवेट के साथ सरकारी अतिक्रमण भी बता दें कि पिछले महीने हुए सर्वे में प्राइवेट के साथ सरकारी अतिक्रमण भी सामने आए हैं। एफटीएल के 50 मीटर के दायरे में सैर सपाटा, बोट क्लब, विंड एंड वेव्स होटल और वन विहार का कुछ हिस्सा भी आ रहा है। इन जगहों पर ज्यादा अतिक्रमण बैरागढ़ सर्किल में 220 अतिक्रमण हैं। टीटी नगर में 127 अतिक्रमण चिह्नित कर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें 59 निजी और 78 सरकारी शामिल हैं। प्रशासन ने सेवनिया गोंड, प्रेमपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी सीमांकन किया था। वन विहार के पास जॉक रेस्टोरेंट, लहर रेस्टोरेंट, विंड्स एंड वेब, होटल रंजीत लेकव्यू, फूड जोन की 26 दुकानें, गेम जोन, कचरा कैफे, सुलभ कॉम्प्लेक्स और लहर जिम सहित अन्य निर्माण शामिल हैं।एक्सपर्ट राशिद नूर ने बताया, शहरी सीमा में 50 मीटर और ग्रामीण सीमा में 250 मीटर के दायरे में कोई निर्माण नहीं होना चाहिए, लेकिन एफटीएल मुनार से सटकर ही पक्के निर्माण बना दिए गए हैं। सिलसिलेवार जानिए, अब तक क्या हुआ… पहला सर्वे: साल 2016 में डीजीपीएस सर्वे, पर रिपोर्ट सामने नहीं आई साल 2016 में नगर निगम ने डीजीपीएस (डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) सर्वे कराया था। यह जमीन का सटीक माप करने की तकनीक है, जो जीपीएस की तुलना में ज्यादा जानकारी सामने लाती है। जमीन की सीमा, आकार का सटीक डेटा इकट्ठा करती है। इस सर्वे में बड़ा तालाब का क्षेत्र 38.72 वर्ग किमी बताया गया था, जबकि पहले यह एरिया 32 वर्ग किमी माना जाता था। इसकी रिपोर्ट में तालाब के एफटीएल के को-ऑर्डिनेट्स दर्ज हैं। इन को-ऑर्डिनेट्स के आधार पर धरातल पर भी सीमाएं तय की जा सकती हैं। तालाब की सीमा में आ रही निजी जमीन के मालिकाना हक का भी निर्धारण हो सकता है, लेकिन यह रिपोर्ट निगम की फाइलों में दबकर रह गई। रिपोर्ट का आज तक खुलासा नहीं हो सका। दूसरा सर्वे: 141 मुनारें ही गायब हो गईं इसी साल एनजीटी ने बड़े तालाब का सर्वे करने के निर्देश दिए थे। इसमें 943 में से 802 मुनारें ही मिली थीं। इसमें भी 337 मुनारें पानी के भीतर डूबी हुईं थीं, यानी उन्हें एफटीएल से पहले ही लगाया गया था। 141 मुनारें मौके से गायब थीं, लेकिन इसके बाद मुनारें दोबारा लगाने और अतिक्रमण रोकने की कोई ठोस पहल नहीं हुई। तीसरा सर्वे: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सर्वे हुआ, रिपोर्ट का अता-पता नहीं इस साल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सर्वे किया गया। जिला प्रशासन ने मप्र झील संरक्षण प्राधिकरण के साथ मिलकर सर्वे किया, लेकिन इसकी रिपोर्ट का कोई अता-पता नहीं है। ये रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। न ही सरकार के किसी दस्तावेज में यह जिक्र आया है कि इस सर्वे का क्या हुआ? एक मोबाइल ऐप पर इसकी रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही जाती है। जब तक यह दस्तावेज में नहीं आएगा तब तक धरातल पर सीमांकन नहीं हो सकता। 6 महीने पहले CM दे चुके निर्देश, सांसद ने कहा-मास्टर प्लान बने बड़ा तालाब को लेकर सरकार तो गंभीर है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। करीब छह महीने पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने तालाब के आसपास के अतिक्रमण का नए सिरे से सर्वे करने के निर्देश नगरीय आवास एवं विकास विभाग की बैठक में दिए थे। वहीं, कुछ समय पहले भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बड़ा तालाब का मास्टर प्लान बनाने की पैरवी की थी। कहा था कि मास्टर प्लान बनने से तालाब को सुरक्षित किया जा सकेगा। बड़ा तालाब के 50 मीटर के दायरे में 1300 से ज्यादा अतिक्रमण सामने आया था। 10 साल में सिर्फ 1 बड़ी कार्रवाई, महीनों तक विस्थापन नहीं करीब दो साल पहले भदभदा झुग्गी बस्ती से कुल 386 घरों को हटाया गया था। एनजीटी ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण की 10 साल में यही बड़ी कार्रवाई थी। इसके बाद प्लान बने, लेकिन जमीन पर नहीं आए।

ग्वालियर में 26 साल की युवती से दुष्कर्म:सहेली के भाई ने शादी के बाद युवती के पति को भेजे अश्लील फोटो-वीडियो, रिश्ता तुड़वाया

ग्वालियर में 26 साल की युवती से दुष्कर्म:सहेली के भाई ने शादी के बाद युवती के पति को भेजे अश्लील फोटो-वीडियो, रिश्ता तुड़वाया

ग्वालियर में 26 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। सहेली के भाई ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती की शादी हो गई। शादी के बाद भी ब्लैकमेल कर आरोपी उसका शोषण करता रहा। जब युवती ने एक दो बार आने से मना किया तो आरोपी ने अपने संबंध की बात उसके पति को बता दी। यकीन दिलाने के लिए कुछ अश्लील फोटो-वीडियो भेज दिए। सच्चाई सामने आने पर पति ने युवती को छोड़ दिया। इसके बाद फिर आरोपी उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। घटना जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 के बीच की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय महिला ने थाने आकर शिकायत की है कि उसकी दोस्ती वर्ष 2025 में मुश्फिक हुसैन, निवासी तेली की बजरिया, से हुई थी। मुश्फिक हुसैन उसकी सहेली का भाई है। दोस्ती होने के बाद मुश्फिक ने उससे प्यार का इजहार किया। प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ अवैध तरीके से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उसका शोषण करता रहा। इसी बीच घरवालों ने युवती की शादी कर दी। शादी के बाद भी आरोपी उसे मिलने के लिए बुलाता रहा और ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पति को बताया अवैध संबंध की बात, दिखाए फोटो जब महिला ने मुश्फिक के बुलाने पर विरोध किया तो इसके बाद मुश्फिक ने उसके पति को उसके और अपने संबंधों की जानकारी दी। साथ ही, यकीन दिलाने के लिए उसके पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिए। जिसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया और वह मायके में रहने लगी। शादी का वादा कर किया गलत काम, अब मुकरा पति के छोड़ने के बाद आरोपी मुश्फिक ने युवती से फिर नजदीकियां बढ़ाकर उसके साथ शादी का वादा का संबंध स्थापित किए। अब जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। विरोध करने पर युवती व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना में की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया ने बताया- एक युवती की शिकायत पर उसके पूर्व दोस्त पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।