रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाया, 21 लाख वसूले:सोशल मीडिया से दोस्ती की,नशीला पदार्थ देकर बनाए वीडियो, झूठे रेप केस में फंसाने दी

मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में महिला ने युवक को प्रेम जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक रेलवे कर्मचारी है। शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला पूजा उर्फ सिया चौहान निवासी कसाई गली, सदर बाजार सीतामऊ ने सुनियोजित तरीके से पीड़िता के पति को अपने जाल में फंसाया। बताया गया कि आरोपी को यह जानकारी थी कि पीड़ित रेलवे कर्मचारी है, जिसके चलते उसने 25 अप्रैल 2025 से फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से उससे संपर्क बढ़ाया और धीरे-धीरे प्रेम संबंध स्थापित कर लिए। नशीला पदार्थ देकर बनाए वीडियो आरोप है कि आरोपी महिला पीड़ित को मंदसौर स्थित रामटेकरी क्षेत्र के एक मकान में ले गई, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोशी की हालत में पहुंचा दिया। इस दौरान उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए गए। होश में आने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 21 लाख की वसूली पीड़ित दलौदा स्थित रेलवे क्वार्टर में रहता है, आरोपी के दबाव और बदनामी के डर से लगातार पैसे देता रहा। आरोप है कि आरोपी महिला ने अलग-अलग तारीखों में उसके खाते में करीब 21 लाख 13 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके अलावा नकद राशि भी वसूली गई। पैसे देने के लिए पीड़ित को लोन तक लेना पड़ा और वेतन का अधिकांश हिस्सा भी इसी में चला गया। आरोपी महिला ने खुद को प्रभावशाली लोगों और पुलिस अधिकारियों से जुड़ा बताते हुए पीड़ित और उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। जब पीड़ित ने पैसे देने से मना किया, तो उसे झूठे बलात्कार के केस में फंसाने और नौकरी से निकलवाने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि जब उसने आरोपी से इस बारे में बात की, तो आरोपी ने उसके घर के सामने आकर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। मामला दर्ज, जांच जारी लगातार मानसिक और आर्थिक शोषण से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(6), 296 (ए) और 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस हनी ट्रैप गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं।
SMS Hospital: 4.61 करोड़ की लैब शुरू, फ्री में जांच की सुविधा, 32 लाख की मशीन से पथरी का होगा इलाज

Last Updated:May 01, 2026, 07:34 IST Jaipur SMS Hospital New Facility: जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए 4.61 करोड़ की लागत से न्यूरोओटोलॉजी लैब और कॉक्लियर इंप्लांट ओटी शुरू की गई है. इससे अब चक्कर आना, बहरेपन की जांच और बिना चीरा पथरी इलाज जैसी सुविधाएं एक ही जगह मुफ्त मिलेंगी. पहले इन जांचों के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता था. नई लैब में आधुनिक मशीनें और स्किल लैब के जरिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी मिलेगा. अस्पताल का ईएनटी विभाग अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित हो रहा है. ख़बरें फटाफट जयपुर. राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल में लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए लगातार नए नवाचार किए जा रहे हैं. इसी के तहत अस्पताल में अलग-अलग बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इंस्टीट्यूट और अत्याधुनिक सेंटर शुरू किए जा रहे हैं. पिछले 2 सालों में सवाई मानसिंह अस्पताल में जेनेटिक टेस्टिंग लैब और टॉक्सिकोलॉजी लैब जैसी कई हाईटेक लैब शुरू की गई हैं. इसी कड़ी में अब अस्पताल के ईएनटी विभाग में 4.61 करोड़ रुपए की लागत से न्यूरोओटोलॉजी लैब व कॉक्लियर इंप्लांट ओटी शुरू की गई है. इसके बाद अब यहां लोगों को चक्कर आने, बहरेपन की जांच और पथरी का बिना चीरा इलाज जैसी सुविधाएं मिलेंगी. पहले इन जांचों के लिए मरीजों को अस्पताल के बाहर जाना पड़ता था, जहां हजारों रुपए खर्च होते थे, लेकिन अब ये सभी जांचें यहीं मुफ्त में उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी. हाल ही में सवाई मानसिंह अस्पताल के ईएनटी विभाग में न्यूरोओटोलॉजी लैब के साथ स्किल लैब, सेमिनार रूम, ऑडियोलॉजी रूम और कॉक्लियर इंप्लांट ओटी का उद्घाटन कर इन्हें मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया है. करोड़ों की लागत से तैयार लैब में मिलेंगी ये खास सुविधाएं जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में 800 वर्ग फीट क्षेत्र में 10 स्टेशनों वाला आधुनिक स्किल लैब तैयार किया गया है. इस लैब में इलाज के साथ रेजिडेंट डॉक्टरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. वर्टिगो जैसे रोगों के समग्र उपचार के लिए न्यूरो-ओटोलॉजी लैब विकसित की गई है. यहां उन मरीजों की जांच हो सकेगी, जो ईएनटी से जुड़ी गंभीर समस्याओं के कारण बार-बार बेहोश हो जाते हैं. साथ ही जटिल कान सर्जरी और श्रवण क्षमता बहाली से जुड़े मरीजों को बेहतर ऑपरेशन सुविधा मिलेगी. इस आधुनिक ईएनटी विभाग को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया गया है, जो उन्नत चिकित्सा सेवाओं और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा. 32 लाख की लगाई गई है सियालेंडोस्कोपी मशीन अस्पताल में नई लैब्स में आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं. न्यूरोओटोलॉजी लैब में विशेष रूप से उन मरीजों का इलाज किया जाएगा, जिन्हें चक्कर आना या कान में आवाजें आने जैसी समस्याएं होती हैं. पहले इन जांचों के लिए मरीजों को बाहर हजारों रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यह सुविधा यहां मुफ्त में मिलेगी. लैब में 32 लाख रुपए की सियालेंडोस्कोपी मशीन लगाई गई है, जिससे लार ग्रंथि की पथरी का इलाज बिना चीरा लगाए मुंह के रास्ते एंडोस्कोपी तकनीक से किया जाएगा. इसके अलावा स्किल लैब और सेमिनार रूम में यूजी और पीजी छात्रों को प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. SMS में तैयार हो रहा नया IPD टावर सवाई मानसिंह अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक नया IPD टावर बनाया जा रहा है. इस 24 मंजिला भवन में 1200 बेड की क्षमता होगी. इसके बनने के बाद अस्पताल में कुल बेड की संख्या करीब 4000 हो जाएगी. वर्तमान में अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग में 2850 बेड हैं. 116 मीटर ऊंचे इस टावर की टॉप फ्लोर पर हेलीपैड भी बनाया जाएगा, जिससे मरीजों को एयरलिफ्ट की सुविधा मिल सकेगी. IPD टावर में 792 जनरल बेड, 150 कॉटेज बेड, 166 ICU बेड और 92 प्रीमियम रूम होंगे. इसके अलावा यहां वेटिंग हॉल, मेडिकल साइंस गैलरी, 20 ऑपरेशन थिएटर और रेडियोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी से जुड़ी एडवांस लैब्स भी बनाई जाएंगी. About the Author deep ranjan दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Jaipur,Rajasthan
LIVEजबलपुर में क्रूज डूबा, 22 को बचाया, 6 की मौत:आर्मी ने संभाला मोर्चा; पूरी रात चली सर्चिंग, क्रूज में और शव होने की आशंका

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया। . शुक्रवार सुबह तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं। 22 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि 15 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, क्रूज में और शव होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक, क्रूज में करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे। हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ। बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह से फिर रेस्क्यू जारी है। हैदराबाद से स्पेशल टीम एक हेलीकॉप्टर रवाना अंधेरा और बारिश के बीच SDRF टॉर्च की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है। क्रूज को रस्सियों से बांधकर किनारे लाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब भारतीय सेना की टीम भी रेस्क्यू में शामिल हो गई है। हैदराबाद से स्पेशल टीम और एक हेलीकॉप्टर भी रवाना किया गया है, जबकि कोलकाता से पैरामिलिट्री टीम जबलपुर पहुंच चुकी है। हाइड्रोलिक मशीन की मदद से नदी क्षेत्र को पाटकर क्रूज तक पहुंचने और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। क्रूज 20 फीट गहराई में फंसा जानकारी के अनुसार, क्रूज करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसा है। जेसीबी और नाव की मदद से उसे लगभग 30 मीटर तक खींचा गया, लेकिन आगे नहीं बढ़ सका। अब पोकलेन मशीन और भारी उपकरणों से उसे किनारे लाने का प्रयास जारी है। साथ ही गड्ढा खोदने की तैयारी भी की जा रही है। लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला क्रूज पायलट महेश ने बताया कि वह 10 साल से सेवा में है और सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों और लापता लोगों की संख्या में बदलाव संभव है, क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। हादसे की 7 तस्वीरें देखिए… तूफान के चलते एमपी टूरिज्म का क्रूज बरगी डैम में पलट गया। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा थी। बताया जा रहा है कि क्रूज में सवार ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। बरगी डैम में क्रूज डूबने के बाद बचाव के लिए नाव पहुंची। कैप्टन को बचाया गया। एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गई। रेस्क्यू जारी है। इस हादसे में क्रूज पर सवार कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए हैं। गैस कटर से क्रूज को काटकर एक शख्स को रेस्क्यू टीम ने बचाया। पर्यटन विभाग के अधिकारी बोले- 20 साल पुराना है क्रूज पर्यटन विभाग के अधिकारी योगेंद्र रिछारिया ने बताया कि बरगी डैम में एक क्रूज संचालित किया जा रहा है। इसका निर्माण 2006 में किया गया था। इसकी क्षमता 60 यात्रियों की है। वहीं दूसरा क्रूज खराब है। खमरिया के एक परिवार के 15 लोग थे सवार आयुध निर्माणी खमरिया के A3 सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी कामराज आर्य परिवार के 15 लोगों के साथ घूमने गए थे। कामराज के माता-पिता भी साथ में थे, लेकिन वह डैम के किनारे बैठे हुए थे। कामराज के साथ उनकी पत्नी, भाभी और बच्चे क्रूज में घूमने गए हुए थे। कामराज मूलत: कर्नाटक के रहने वाले हैं। कामराज के एक बेटे को बचा लिया गया है। वहीं कामराज, उनकी पत्नी और बेटा अब भी लापता है। कामराज, उनकी पत्नी और बेटे समेत परिवार के 15 लोग घूमने गए थे। प्रशासन ने जारी की सूची इन लोगों के शव मिले ये लोग लापता इन लोगों को बचाया गया खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए। यह खबर भी पढ़ें जबलपुर क्रूज हादसा-11 लोग बिना टिकट सवार थे:प्रत्यक्षदर्शी बोला- किसी ने नहीं पहना था लाइफ जैकेट मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज तेज आंधी में पलट गया। पुलिस के मुताबिक अब तक 6 लोगों के शव मिल गए हैं। वहीं कलेक्टर ने कहा कि 4 शव मिले हैं। 22 को सुरक्षित बचा लिया गया है। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक MP टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक इनमें से 11 लोग बिना टिकट सवार थे और किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था। पढ़ें पूरी खबर
बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्टे से सिर ढंककर आईं, गुरबाणी सुनी; पहली यात्रा का अनुभव साझा किया

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचीं। यहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान वह नीले रंग का सूट पहने नजर आईं। सूट पर गुलाबी रंग के फूल और हरे रंग की पत्तियों की कढ़ाई बनी हुई थी। उनका सिर दुपट्टे से ढंका हुआ रहा। पलक तिवारी आम श्रद्धालु की तरह यहां रहीं। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। पलक ने अपने इस खास दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। एक तस्वीर में वह परिक्रमा में बैठकर शांति से गुरबाणी का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह हाथ जोड़कर खड़ी दिखाई दे रही हैं। परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी कीर्तन सुना जानकारी के अनुसार, पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल पहुंचकर करीब आधे घंटे तक परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी कीर्तन सुना और आध्यात्मिक वातावरण को महसूस किया। अपनी पोस्ट के कैप्शन में पलक ने लिखा कि यह उनका गोल्डन टेंपल का पहला दौरा था, लेकिन जैसा उन्होंने सोचा था, वैसा ही अनुभव उन्हें जहां आकर महसूस हुआ। सलमान खान की फिल्म से किया था डेब्यू पलक तिवारी ने साल 2023 में सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ सेडेब्यू किया था। फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, पलक तिवारी, विनाली भटनागर और सतीश कौशिक भी नजर आए थे।
विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: पश्चिम बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम ‘ड्रामा’, थानी में ममता और बीजेपी, EC ने पूरी सफाई पर सफाई दी

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदान समाप्त होने के बाद, वोट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। अब सभी को 4 मई को आने वाले अंतिम नतीजों का इंतजार है जो इन राज्यों की तस्वीरें साफ करेंगे। क्या सर्वेक्षण के नतीजे सही साबित होंगे या फिर गलत, इस चार मई को ही नतीजे आएंगे। पश्चिम बंगाल सर्वेक्षण पोलपश्चिम बंगाल इंग्लैण्ड पोल को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। यहां अंतिम चरण में भारी मतदान हुआ। सूची में संशोधन, पहचान की राजनीति और मजबूत जमीनी स्तर की लामबंदी जैसी सूची ने चुनाव को प्रभावित किया। वोटो पोल्स, कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर का संकेत दे रहे हैं, और कई सर्वे त्रिशंकु विधानसभा की संभावनाएं जता रहे हैं। अनुमान के अनुमान तो भाजपा का राज्य में विस्तार दिख रहा है। टेम्प्लेट एकल पोल तमिल में, प्रतियोगिता पिछले चुनाव की तुलना में कम सीधा-सदा स्पष्ट हुआ। हालांकि कई एनेगेट पोल्स टीचर्स के नेतृत्व वाले गठबंधन की सत्ता में वापसी का संकेत दे रहे हैं, लेकिन अभिनेता-नेता विजय की तमिलगा वेट्री कज़गम के प्रवेश ने राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है। कुछ अनुमानों से संकेत मिलता है कि तमिलगा वेट्री कज़गम इस बार सरकार बन सकती है। अगर ऐसा हुआ तो राज्य की राजनीति पूरी तरह बदल जाएगी। असम, केरल और पुडुचेरी सर्वेक्षण पोल असममित पोल भाजपा के लिए आरामदायक बहुमत का अनुमान लगा रहे हैं। वहीं केरल में खंड की टक्कर है, जहां एलेक्ट्रोनिक पोल कांग्रेस के नेतृत्व वाले यू.एस. को मामूली का संकेत देते हैं। पुडुचेरी में स्थिति स्पष्ट रूप से स्पष्ट दिखती है, जहां खंडित स्टॉक और स्थिर नेतृत्व के लिए स्थिर समर्थन के लिए संगठन के आराम से सत्ता में बने रहने का अनुमान है। बंगाल चुनाव के बाद हिंसा पर रोक के लिए एसी स्थिति पर नजरबंदी चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय को पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद होने वाली हिंसा पर रोक लगाने के लिए स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में, सीईओ के रीक ने गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस कप्तानों के साथ एक आभासी बैठक की। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने अधिकारियों को दिया ये संदेश. रविवार को चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के खत्म होने के बाद, राज्य के अलग-अलग हिस्सों से चटपट राजनीतिक चुनावी नतीजों की खबरें आई हैं। इसे देखते हुए, मुख्य चुनाव अधिकारी के एक सूत्र ने बताया कि आयोग ने सबसे पहले ही कहा था
कोलकाता में स्ट्रांग रूम को लेकर विवाद तेज, अनेस्ट्री-भाजपा गठबंधन- सामने; चुनाव आयोग ने जारी की अवकाश रिपोर्ट

राज्य में विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के बाद अब तृतीय से पहले ही नोबेल हंगामा हो गया है। कोलकाता में स्ट्रांग रूम और पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया को लेकर पार्टी और पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता ग्लोबल घोष ने आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम को समय से पहले खोला गया था और अंदर कुछ लोग काम कर रहे थे, वैज्ञानिक जानकारी राजनीतिक व्यवस्था को नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम सुबह तक वहां मौजूद थी, लेकिन इस प्रक्रिया को लेकर विभाजन नहीं हुआ। इसी मुद्दे पर नामांकन नेता शशि पांजा ने भी सवाल उठाया. उन्होंने दावा किया कि “अज्ञात लोग पोस्टल बैलेट संभाल रहे हैं” और यह स्पष्ट नहीं किया गया कि अंदर क्या काम चल रहा है। उन्होंने यह भी पूछा कि जब स्ट्रॉन्ग रूम को केश में सील कर दिया गया तो उसका आधार खुल गया। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थक को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है. खबरों में कहा गया है कि वह कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्ट्रांग रूम परिसर में स्थित है। इस पर कलाकारी ने सवाल उठाया. भाजपा से जुड़े वकील सूर्यनिल दास ने आरोप लगाया कि किसी भी उम्मीदवार का लंबे समय तक मजबूत कमरे में रहना असंवैधानिक है। हालाँकि, भाजपा नेताओं ने इलेक्ट्रॉनिक्स के सहयोगियों को ख़ारिज कर दिया। मानिक ताला से बीजेपी उम्मीदवार तापस रॉय ने कहा कि ये सब ‘सिर्फ अफवाह’ है और हार की आशंका के चलते इस तरह का आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि मजबूत रूम में थ्री-स्टार सुरक्षा व्यवस्था है और बिना कुछ भी संभव नहीं है। एंटेली से बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने भी वीकेंड पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल इंजीनियरिंग की स्थापना के कारण ही राज्य में मुद्रांकित मतदान संभव हो पाया और रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है और अब ‘ड्रामा’ किया जा रहा है। यह पूरा विवाद भारत परिवहन आयोग ने स्मारक पर लिया है। राज्य के मुख्य अभियंता अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि आयोग की ओर से मामले की जानकारी दी गई है और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट जारी की गई है। कोलकाता उत्तर के जिला अधिकारी स्मिता पांडे ने स्पष्ट किया कि स्ट्रॉन्ग रूम से जुड़े सभी वास्तुशिल्प ढांचे पूरी तरह से गायब हैं। उन्होंने बताया कि वोटिंग के बाद मोनिका को स्टॉक में डाल दिया गया था और उनके दस्तावेजों को सील कर दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रक्रिया को लेकर विवाद हो रहा है, वह वैधानिक प्रक्रिया को अलग करने के लिए वैध पोस्टल बैलेट का हिस्सा है। यह कार्य पहले तय कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा था और इसकी जानकारी राजनीतिक आश्रम को ईमेल के माध्यम से दी गई थी। इस बीच, कोलकाता के अलग-अलग विचारधाराओं में भाजपा कम्युनिस्ट पार्टी और धार्मिक स्मारकों के बीच मराठा सम्राट की खबरें भी सामने आती हैं। दोनों के कार्यकर्ता स्ट्रॉन्ग रूम के बाहरी निगरानी कर रहे हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका जता रहे हैं। चुनाव आयोग एवं जिला प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।
अमेरिका क्रूज-हादसा, 6 दिन बाद भी कोटा का शख्स लापता:शिपिंग कंपनी का कर्मचारी, क्रूज से समुद्र में गिरा था; एक दिन पहले घर बात की थी

कोटा शहर में रहने वाला युवक अमेरिका के बोस्टन तट के पास समुद्र में लापता हो गया। वह एक प्राइवेट शिपिंग कंपनी के क्रूज (जहाज) पर कार्यरत है। 25 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान क्रूज से समुद्र में गिरने की सूचना परिवार को दी गई थी। छह दिन बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया है। दीपक सिंह राठौड़ (26) को साल 2024 में अमेरिका की प्राइवेट शिपिंग कंपनी में नौकरी मिली थी। वह क्रूज पर शेफ है। युवक के पिता महावीर सिंह राठौड़ कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के गनमैन हैं। पिता का कहना है कि हादसे से एक दिन पहले बेटे से बात हुई थी। शिपिंग कंपनी की ओर से रेस्क्यू किया जा रहा है। होटल मैनेजमेंट का किया था कोर्स दीपक का परिवार मूल रूप से सीकर का रहने वाला है। वर्तमान में परिवार कोटा के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास में रहता है। हादसे के बाद परिवार सीकर चला गया है। दीपक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोटा में ही पूरी की थी। इसके बाद उदयपुर से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। युवक के साथ से मिली समुद्र में गिरने की सूचना पिता महावीर सिंह राठौड़ ने बताया- बेटा हादसे वाले दिन अटलांटिक महासागर में क्रूज पर था। उसके साथी के फोन करने पर उसके समुद्र में गिरने का पता चला था। उसकी कंपनी के लोग लगातार रेस्क्यू कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कुछ सुराग नहीं मिल पाया है। हमने पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भी लेटर लिखा है। हमारे विभाग के आईपीएस अधिकारियों की ओर से भी मदद की जा रही है। दीपावली पर आया था घर पिता ने बताया कि मेरे दो बेटे हैं। दीपक बड़ा बेटा है। मैं कोटा में बेटों और पत्नी के साथ रहता हूं। अभी फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग मेरा भतीजा कर रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक दीपावली पर घर आया था तो अपने गांव सीकर भी गया था। वहां उसके दादा-दादी और चाचा रहते हैं। दीपक जैसलमेर में लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ के होटल गोरबंद ताज में भी काम कर चुका है। राष्ट्रपति सचिवालय में दायर की याचिका दीपक के मौसेरे भाई करण सिंह भाटी और कुणाल शर्मा ने राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक और कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा से संपर्क किया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर की है। विदेश मंत्रालय में भी अधिकृत शिकायत दर्ज कराई गई है। याचिका में मांग की गई है कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉर्डिनेशन कर बोस्टन समुद्र क्षेत्र में उच्च स्तरीय सर्च ऑपरेशन चलाए, ताकि दीपक को जल्द खोजकर भारत लाया जा सकें।
बंगाल में गिनती से पहले क्या खरीदा गया बैलेट बॉक्स? हंगामे के बीच चुनाव आयोग का आया जवाब, कहा- ‘वहां पर…’

स्ट्रांग रूम के बाहर के दिग्गज नेताओं के चित्र और संगीतकारों से अपराधियों के आरोपियों को लेकर माचे पर घमासान के बीच चुनाव आयोग ने गुरुवार (30 अप्रैल) को अपनी स्थिति साफ की है। टीएमसी नेताओं की ओर से दिए गए आरोप में राज्य के मुख्य अभियंता (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है। चुनाव आयोग ने सीसीटीवी से किया चुनाव आयोग का खंडन मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्ट्रांग रूम का कोई भी सीसीटीवी कैमरा बंद नहीं था. उन्होंने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम के ‘लाइव फुटेज’ के लिए सभी राजनीतिक आश्रमों को उपलब्ध कराया गया था, जिससे वे खुद की निगरानी कर सकें। आयोग ने उन मठाधीशों को सचिवालय से खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा है कि साक्षियों के साथ धोखाधड़ी हुई है। हाल ही में टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया था कि कुछ जगहों पर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कैमरे लगे हुए थे, जहां पर नेताओं के साक्षियों से पूछताछ की जा रही थी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल आठ मजबूत कमरे बनाए गए थे, जिनमें सात में ईवीएम मशीन और एक पोस्टल बैलेट रखे गए थे। इन साबिक साकी लाइव में साबिक सावेसी का लाइव रूप सामने आ रहा है। राजनीतिक के प्रतिनिधि सुरक्षा के कमरे से बाहर इस समुदाय के माध्यम से की निगरानी की जा सकती है। इसके लिए सुरक्षा के तीन-स्तरीय मानक तय किए गए हैं। ‘ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह से सुरक्षित’ – चुनाव आयोग बयान में कहा गया है कि खुदीराम अनुशीलन केंद्र पर साकेत स्टॉकहोम स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह से सुरक्षित, सीलबंद और सीक्वेल निगरानी में हैं। अधिकारियों ने साफ किया कि वहां केवल पोस्टल बैलेट की ड्रॉ की प्रक्रिया तय की गई थी, जिसे गलत तरीके से क्रॉन्ग स्ट्रॉन्ग रूम प्लेयर के रूप में पेश किया गया था। ईवीएम में बीजेपी के बटन पर चिपका दिया गया टेप, ममता बनर्जी के समर्थकों की सीट पर खेल, वोट के बीच बीजेपी का आरोप” href=’https://www.abplive.com/news/india/bjp-accuses-tmc-of-rigging-on-several-polling-booths-in-falta-diamond-harbour-area-during-third-phase-of-voting-in-west-engal-elections-3121860″ target=”_self”>ईवीएम में बीजेपी के बटन पर चिपका दिया गया टेप, ममता बनर्जी के समर्थकों की सीट पर खेल, वोट के बीच बीजेपी का आरोप बेलियाघाटा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कहा कि ‘खुदीराम अनुशीलन केंद्र परिसर में कुल 7 क्षेत्र के जिलों के स्ट्रांग रूम हैं और सभी की वोटिंग खत्म हो गई है, जिसके बाद जेडीयू, उनके चुनाव महासचिव और जनरल ऑब्जर्वर के समर्थकों को बंद कर दिया गया और सील कर दिया गया। अंतिम मोस्टॉल को स्ट्रॉन्ग रूम में रविवार देर रात पूरी होने के बाद गुरुवार सुबह करीब 5:15 बजे सील कर दिया गया। सभी मठ वाले स्ट्रॉन्ग रूम को सुरक्षित रूप से बंद कर दिया गया है और उनकी लगातार सुरक्षा निगरानी की जा रही है।’ क्या बोले रिटर्निंग अधिकारी ? रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि इसी परिसर में एक अलग स्ट्रॉन्ग रूम पोस्टल बैलेट भी है, जहां अलग-अलग क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट रखे गए हैं। गुरुवार शाम 4 बजे से इसी पोस्टल बैलेट की ड्रॉ की प्रक्रिया शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट की ड्राॅक मोनास्टिक स्ट्रांग रूम के आउट मेड मॅक में की जा रही थी, जबकि मेन मोके स्ट्रांग रूम पूरी तरह से बंद और सीलबंद रहे थे। इस प्रक्रिया की जानकारी सबसे पहले सभी पर्यवेक्षकों, रिटर्निंग अधिकारियों और राजनीतिक आश्रमों के बारे में दी गई थी। रिटर्निंग एक्टर्स को यह निर्देश दिया गया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सहयोगियों और उद्यमियों को इसकी सूचना दें। इस पर उन्होंने नोबेल के परमाणु घोष, मोनॉक के परमिता रॉय, भाजपा के पार्थ चौधरी, कांग्रेस के शाहीना जावेद, एएसयू सीआइ (सी) के जयंती मित्रा सहित सभी गुट और उनके चुनावी संगठन को आधिकारिक तौर पर सूचित किया गया था। इंस्पेक्टरों ने शाम 4 बजे पोस्टल बैलेट की ड्रॉ निकाली, जिसके बाद सभी राजनीतिक आश्रमों को जानकारी दी गई। बीजेपी कार्यकर्ता मोशारिफ मीर ने टीएमसी पर लगाया गद्दा, ऑफिस में भी धावा, ममता बनर्जी ने लगाया गंदगी फैलाने का आरोप” href=’https://www.abplive.com/news/india/west-bengal-assembly-election-volution-bjp-tmc-chapra-shantipur-and-bhangar-mamata-banerjee-called-terrorism-3121841′ target=”_self”>बीजेपी कार्यकर्ता मोशारिफ मीर ने टीएमसी पर लगाया गद्दा, ऑफिस में भी धावा, ममता बनर्जी ने लगाया गंदगी फैलाने का आरोप
हिमाचल में ओलावृष्टि का कहर, सेब के पेड़ टूटे:अगले 5 दिन भी राहत नहीं, 3-4 मई को फिर ऑरेंज अलर्ट, तापमान में भारी गिरावट

हिमाचल प्रदेश के बागवानों पर ओलावृष्टि कहर बनकर बरस रही है। इससे सेब की फसल तबाह हो गई है, साथ में एंटी हेल नेट, बांस और सेब के पेड़ बीच से दोफाड़ (टूट) हो गए। ओलावृष्टि से बागवानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। चिंता इस बात की है कि अगले पांच दिन भी बारिश व ओलावृष्टि से राहत के आसार नहीं है। खासकर तीन और चार मई को भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओलावृष्टि के साथ साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का भी पूर्वानुमान है। पांच और छह मई को भी येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। हालांकि, आज और कल कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन राज्य के कई भागों में अगले 48 घंटे के दौरान भी बारिश के आसार है। शिमला में भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। बीते 24 घंटे के दौरान भी ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। फागू निवासी बागवान सुभाष ने बताया कि उनके बगीचे में अधिकांश सेब के पेड़ ओलावृष्टि के कारण तबाह हो गए हैं। एंटी हेल नेट फट चुके हैं। इन्हें लगाने के लिए लगाए गए बांस भी टूट गए है। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि के एंटी हेल नेट पर जमने से सेब के पेड़ बीच से ही फट गए हैं। जुब्बड़हट्टी में 34 मिमी बारिश शिमला के जुब्बड़हट्टी में सबसे ज्यादा 34.0 मिमी, शिमला 15.8 मिमी, कसौली 11.0मिमी, जतोन बैराग 9.4, नाहन 9.2, भटियात में 30.0 मिमी, कुफरी 25, सराहन 28.5 मिमी, सलूणी 20.2 मिमी, मनाली 14.0 मिमी, सियोबाग 6.2 मिमी, शिलारू 6.0, पंडोह 6.0 मिमी, ऊना 1 मिमी, नाहन 6 मिमी और सोलन में 3 मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना पहाड़ों पर इसके बाद मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश में रात का पारा भी सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे गर गया है। सोलन के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 3.2 डिग्री की गिरावट आने के बाद पारा 11.7 डिग्री रह गया है। इसी तरह अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे गिरा है। मनाली का पारा सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे लुढ़का मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे गिरने के बाद 16.8 डिग्री, भुंतर का पारा 6.5 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 23.4 डिग्री, ऊना का 3.4 डिग्री की गिरावट के बाद 33.4 डिग्री, मंडी का सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 29.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इसी तरह, अन्य शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर अगले पांच दिनों के दौरान भी तापमान सामान्य से कम रहेगा।
पाटीदार के कैच पर विवाद, अंपायर से नाखुश दिखे कोहली:भुवनेश्वर के टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट, गुजरात का दूसरा सबसे तेज रनचेज; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में गुजरात ने 25 गेंद रहते 156 रन का टारगेट हासिल किया। यह IPL में गुजरात का दूसरा सबसे तेज रनचेज है। भुवनेश्वर कुमार टी20 में 350 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। RCB की पारी के दौरान रजत पाटीदार के कैच को लेकर विराट कोहली अंपयार से बहस करते दिखे। पढ़िए बेंगलुरु-गुजरात मैच में बने ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड और मोमेंट्स… सबसे पहले टॉप-2 रिकॉर्ड 1. भुवनेश्वर कुमार ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे किए बेंगलुरु के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पुरुष टी-20 क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। भुवी से पहले युजवेंद्र चहल यह कारनामा कर चुके हैं। चहल 391 विकेट के साथ टॉप पर हैं। भुवी ने बुमराह और अश्विन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। 2. गुजरात का दूसरा सबसे तेज रन चेज गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ 25 गेंद रहते जीत दर्ज की। यह गुजरात के इतिहास का दूसरा सबसे तेज रनचेज है। सबसे ज्यादा गेंद रहते उनकी सबसे बड़ी जीत 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी। तब टीम ने 37 गेंद रहते टारगेट हासिल किया था। यहां से मैच के टॉप-7 मोमेंट्स 1. कोहली ने रबाडा के ओवर में लगातार 5 चौके मारे विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ एक ओवर में 5 चौके मारे। उन्होंने कगिसो रबाडा पहली गेंद से ही प्रहार किया। उन्होंने पहली गेंद को मिडविकेट, दूसरी को मिड ऑफ, तीसरी को डिप प्वाइंट पर चौका जड़ा। चौथी गेंद को थर्ड मैन और पांचवी गेंद को कवर पर चार रन के लिए भेजा। 2. पाटीदार के कैच पर अंपायर के फैसले से नाराज दिखे कोहली बेंगलुरु की पारी के 8वें ओवर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अरशद खान के ओवर की चौथी गेंद पर रजत पाटीदार ने पुल शॉट खेला। गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर गई, जहां जेसन होल्डर ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। इस दौरान डग आउट पर बैठे विराट कोहली अंपायर के फैसले से नाराज दिखे। उनका मानना था कि कैच क्लीन नहीं है। हालांकि थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखकर आउट दिया था। 3. वेंकटेश अय्यर को कोहनी पर गेंद लगी 18वें ओवर में अरशद खान की तीखी शॉर्ट पिच गेंद वेंकटेश अय्यर की कोहनी पर जा लगी। इसके बाद वह काफी दर्द में नजर आए। अय्यर पुल शॉट मारने की कोशिश में जल्दी बल्ला घुमा बैठे और गेंद सीधे उनकी कोहनी पर जा लगी। फिजियो को तुरंत मैदान पर आना पड़ा। हालांकि अय्यर ने बल्लेबाजी जारी रखी। 4. बेंगलुरु की पारी में 23 गेंद बाद लगी बाउंड्री बेंगलुरु की पारी के दौरान 14 से 18 ओवर के बीच 23 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगी। आखिरकार 18वें ओवर में अरशद खान की चौथी गेंद पर चौका लगाकर भुवनेश्वर कुमार ने बाउंड्री का सूखा खत्म किया। इससे पहले 14वें ओवर में राशिद खान की चौथी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने छक्का लगाया था। 5. रनआउट से सिमटी बेंगलुरु की पारी पहली पारी के 20वें ओवर में बेंगलुरू ऑलआउट हो गई। ओवर की दूसरी गेंद पर रनआउट के जरिए टीम इस सीजन पहली बार ऑलआउट हुई। अरशद खान की गेंद पर जोश हेडलवुड ने पुश कर सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन शुभमन गिल ने डायरेक्ट थ्रो पर स्टंप बिखेर दी। 6. गिल ने हेजलवुड के ओवर में 24 रन बनाए गुजरात की पारी के दूसरे ओवर में शुभमन गिल ने 24 रन बना दिए। उन्होंने हेजलवुड के इस ओवर में 3 चौके और 2 छक्के जड़े। गिल ने पहली, दूसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर छक्का और पांचवी गेद पर चौका जड़ा। फिर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगा ओवर खत्म किया। 7. जितेश शर्मा ने बटलर का कैच छोड़ा दूसरी पारी के चौथे ओवर में जोश बटलर का कैच छूटा। जोश हेजलवुड ने ओवर की 5वीं गेंद शॉर्ट डाली। बटलर ने स्कूप मारना चाहा, लेकिन गेंद ग्लव्स से लगकर पीछे गई। कीपर जितेश शर्मा ने अपने दाईं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ने की कोशिश की, पर गेंद छिटक गई। 8. राशिद ने चौका जड़कर गुजरात को दिलाई जीत 16वें ओवर में सुयश शर्मा की गेंद पर राशिद खान ने मैच खत्म कर दिया। ऑफ-स्टंप के बाहर गिरी फ्लैट लेंथ डिलीवरी पर राशिद ने क्रीज से बाहर निकलकर ‘फ्लैट-बैट’ शॉट खेला। गेंद एक टप्पे के बाद एक्स्ट्रा कवर बाउंड्री के पार चली गई। गुजरात की जीत के बाद विराट कोहली ने मुस्कुराते हुए राशिद खान को गले लगा लिया। ——————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- बेंगलुरु सीजन में तीसरा मैच हारी; गुजरात ने 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने 156 रन का टारगेट 15.5 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। राशिद खान ने सुयश शर्मा की बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर







