Tuesday, 15 Sep 2026 | 11:31 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर:IPL में आज राजस्थान Vs दिल्ली; सीजन में पहली बार भिड़ंत

IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन की पहली टक्कर होगी। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। इसके अलावा, सूर्यवंशी IPL 2026 में 167 गेंदों में सबसे तेज 400 रन का रिकॉर्ड बना चुके हैं। राजस्थान 9 मैच में 6 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ 7वें पायदान पर हैं। राजस्थान ने 15 मैच जीते IPL में दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान ने 15 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 14 जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में दिल्ली ने जीता था। वैभव 400 रन बना चुके राजस्थान के लिए इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 238.09 टीम को तेज शुरुआत दिला रहा है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं, 3/20 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। राहुल पर टिकी दिल्ली की बैटिंग दिल्ली की बल्लेबाजी काफी हद तक केएल राहुल पर निर्भर है। राहुल ने 8 मैचों में 358 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 185.49 है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल गेंदबाजी में अहम साबित हो रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 7 विकेट लिए हैं और 8.33 की इकोनॉमी से रन रोके हैं। एनगिडी RR के खिलाफ बाहर लुंगी एनगिडी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कंकशन के चलते डॉक्टरों ने उन्हें 7 दिन आराम की सलाह दी है। इसी वजह से वे RCB के बाद RR के खिलाफ भी बाहर रहेंगे। उनकी वापसी 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में संभव मानी जा रही है। जयपुर की पिच बैटिंग-फ्रेंडली सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। एक बार बल्लेबाज सेट हो जाएं तो बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में 150-160 के बीच है। जयपुर में गर्मी का असर, ओस बनेगी गेम चेंजर जयपुर में आज मौसम गर्म रहेगा। मैच की शुरुआत में तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ह्यूमिडिटी करीब 14% रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में ओस बड़ा फैक्टर बन सकती है। दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए ग्रिप करना मुश्किल होगा, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर और यश राज पुनिया। इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे दिल्ली- अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विप्रज निगम, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
MI vs PBKS Live Cricket Score, IPL 2026: Stay updated with Mumbai Indians vs Punjab Kings Match Updates and Live Scorecard from Mumbai. (Picture Credit: PTI)

April 16, 2026/
5:11 pm

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 17:11 IST अखिलेश यादव को ‘कभी-कभी सहायता प्रदान करने वाला’ मित्र कहकर पीएम मोदी ने इस...

जड़ी-बूटियों, आयुर्वेदिक फॉर्मुलेशन के लिए क्लीनिकल ट्रायल जरूरी:लाइफ क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए भारत ही नहीं, अब दुनियाभर में अपनाया जा रहा ‘साइंटिफिक-आयुर्वेद’

July 9, 2026/
5:21 pm

आयुर्वेद की प्रसिद्ध अवधारणा ‘दिनचर्या’ आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी आधुनिक जीवनशैली से पहले थी। तय समय पर...

'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कुशविहार में पीएम मोदी का हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन बंगाल बेहाल से

April 5, 2026/
5:48 pm

पश्चिम बंगाल के कुमकुम बिहार में वैश्यावृत्ति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून-व्यवस्था और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। पीएम...

नेचिरवान बरजानी कौन हैं, जिनके जरिए हुई अमेरिका-ईरान बातचीत:ट्रम्प IRGC चीफ तक नहीं पहुंच पाए, बरजानी के जरिए हुई सीक्रेट बात

August 17, 2026/
7:30 pm

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान मई में दोनों देशों ने बातचीत के लिए एक सीक्रेट चैनल...

धुरंधर जैसी फिल्मों पर राजनीतिक दबाव दिखता है:नफीसा बोलीं- युवा बदलते सिनेमा की राजनीति समझें, नासर बोले- ब्रेकअप जिंदगी का अंत नहीं

July 14, 2026/
5:30 am

क्या ब्रेकअप के बाद जिंदगी खत्म हो जाती है? क्या हिंसक रिश्ते को सिर्फ इसलिए निभाते रहना चाहिए क्योंकि वह...

इंडक्शन कुकटॉप ख़रीदना गाइड: नए इन्सलाइक चूल्हे कोसेसे से पहले जान लें ये 4 जरूरी बातें, बाकी होगा पचतावा

March 14, 2026/
11:45 pm

इंडक्शन कुकटॉप ख़रीदना गाइड: विक्रय गैस सेलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इस समय रसोई के उपकरणों को आसान और...

ग्वालियर में PTS परिसर की दीवारें बन गई कैनवास:25 आरक्षक कर रहे दीवारों पर चित्रकारी; राजस्थान से ट्रेनिंग लेने आया है 1020 नवआरक्षकों का बैच

April 28, 2026/
5:30 am

ग्वालियर के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) तिघरा में एक अनूठी पहल शुरू की गई है। राजस्थान पुलिस से आए 1020...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर:IPL में आज राजस्थान Vs दिल्ली; सीजन में पहली बार भिड़ंत

सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर:IPL में आज राजस्थान Vs दिल्ली; सीजन में पहली बार भिड़ंत

IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन की पहली टक्कर होगी। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। इसके अलावा, सूर्यवंशी IPL 2026 में 167 गेंदों में सबसे तेज 400 रन का रिकॉर्ड बना चुके हैं। राजस्थान 9 मैच में 6 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ 7वें पायदान पर हैं। राजस्थान ने 15 मैच जीते IPL में दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान ने 15 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 14 जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में दिल्ली ने जीता था। वैभव 400 रन बना चुके राजस्थान के लिए इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 238.09 टीम को तेज शुरुआत दिला रहा है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं, 3/20 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। राहुल पर टिकी दिल्ली की बैटिंग दिल्ली की बल्लेबाजी काफी हद तक केएल राहुल पर निर्भर है। राहुल ने 8 मैचों में 358 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 185.49 है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल गेंदबाजी में अहम साबित हो रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 7 विकेट लिए हैं और 8.33 की इकोनॉमी से रन रोके हैं। एनगिडी RR के खिलाफ बाहर लुंगी एनगिडी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कंकशन के चलते डॉक्टरों ने उन्हें 7 दिन आराम की सलाह दी है। इसी वजह से वे RCB के बाद RR के खिलाफ भी बाहर रहेंगे। उनकी वापसी 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में संभव मानी जा रही है। जयपुर की पिच बैटिंग-फ्रेंडली सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। एक बार बल्लेबाज सेट हो जाएं तो बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में 150-160 के बीच है। जयपुर में गर्मी का असर, ओस बनेगी गेम चेंजर जयपुर में आज मौसम गर्म रहेगा। मैच की शुरुआत में तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ह्यूमिडिटी करीब 14% रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में ओस बड़ा फैक्टर बन सकती है। दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए ग्रिप करना मुश्किल होगा, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर और यश राज पुनिया। इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे दिल्ली- अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विप्रज निगम, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket