Tuesday, 20 Oct 2026 | 10:03 AM

Trending :

EXCLUSIVE

भिंड में प्राइवेट गार्ड से लाइसेंसी बंदूक लूटने की कोशिश:चलते वाहन पर छीना-झपटी, कट्टे से फायर; 1 गिरफ्तार

भिंड में प्राइवेट गार्ड से लाइसेंसी बंदूक लूटने की कोशिश:चलते वाहन पर छीना-झपटी, कट्टे से फायर; 1 गिरफ्तार

भिंड जिले के लहार क्षेत्र (भटपुरा रोड) पर मंगलवार शाम बदमाशों ने एक निजी सुरक्षा गार्ड से उसकी लाइसेंसी बंदूक लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने चलते वाहन पर छीना-झपटी की और इस दौरान एक बदमाश ने कट्टे से फायर भी किया, लेकिन गार्ड के अपनी बंदूक लोड कर तानते ही 6 बदमाश भाग निकले। वर्तमान में गार्ड और स्थानीय लोगों ने मौके से गिरे एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ग्वालियर ड्यूटी पर जा रहा था गार्ड जानकारी के अनुसार, लहार निवासी संतोष खौरिया ग्वालियर स्थित करौली माता मंदिर में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। वह मंगलवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से लाइसेंसी बंदूक लेकर लहार से ग्वालियर जा रहा था। इसी दौरान भटपुरा रोड पर गांव से कुछ दूरी पर दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और चलते वाहन पर ही बंदूक छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी में गिरा बदमाश, कट्टे से किया फायर अचानक हुए हमले से संतोष ने खुद को संभालते हुए बाइक से नीचे गिरकर स्थिति पर नियंत्रण पाया। छीना-झपटी के दौरान एक बदमाश भी बाइक से नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान बाइक पर बैठे एक अन्य बदमाश ने कट्टे से फायर कर दिया। बचाव में गार्ड संतोष ने तुरंत अपनी बंदूक लोड कर ली और बदमाशों पर तान दी। हालात बिगड़ते देख बाकी 6 आरोपी अपने साथी को छोड़कर मौके से फरार हो गए। लूट के कई मामलों में नामजद है पकड़ा गया आरोपी मौके पर मौजूद लोगों की मदद से संतोष ने गिर पड़े बदमाश को पकड़ लिया और सूचना देकर उसे लहार थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास यादव (निवासी गहवत, थाना उमरी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी लूट के कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात में कुल 6 लोग शामिल थे, जो दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। पुलिस जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

31 साल की उम्र में मर गई ब्राजील की यह खूबसूरत मॉडल, कारण जानकर हर कोई करेगा अफसोस

authorimg

Last Updated:April 22, 2026, 11:21 IST Brazilian Beauty Queen Death: ब्राजील की ब्यूटी क्वीन माईरा क्रिस्टीना डी लीमा फील की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. वे महज 31 साल की थीं और अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जानी जाती थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मौत की वजह फुलमिनेंट मायोकार्डाइटिस बताई जा रही है. यह एक दुर्लभ, लेकिन खतरनाक दिल की बीमारी है. ब्राजीलियन मॉडल की 31 साल की उम्र में मौत हो गई. (Image- Instagram) Maiara Cristina de Lima Death Reason: एक जमाने में हार्ट डिजीज को बुजुर्गों की बीमारी माना जाता है, लेकिन अब 30-35 साल की उम्र में लोग हार्ट अटैक से जान गंवा रहे हैं. ब्राजील से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. ब्राजील की मशहूर ब्यूटी क्वीन माईरा क्रिस्टीना डी लीमा फील की 31 साल की उम्र में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और निधन हो गया. वह पूरी तरह स्वस्थ मानी जाती थीं और उन्हें पहले से किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं थी. उनकी अचानक मौत ने परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. खास बात यह है कि वह कुछ ही दिनों बाद एक बड़े ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने वाली थीं. द संडे गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक माईरा क्रिस्टीना न सिर्फ एक जानी-मानी मॉडल थीं, बल्कि एक बच्चे की मां भी थीं. उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते थे. पिछले साल उन्हें मिस लॉन्ड्रिना का खिताब मिला था और हाल ही में मिस सरंडी 2025/26 में वे रनर-अप रही थीं. उनकी जिंदगी का यह समय उनके करियर का सबसे अहम दौर था और वह अपने सपनों को पूरा करने के बेहद करीब थीं. लेकिन अचानक आई इस त्रासदी ने सब कुछ बदल दिया. बताया जा रहा है कि उनकी मौत का संभावित कारण फुलमिनेंट मायोकार्डाइटिस (Fulminant Myocarditis) हो सकता है, जो दिल की एक गंभीर बीमारी है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डॉक्टर्स के अनुसार फुलमिनेंट मायोकार्डाइटिस एक हार्ट डिजीज है, जिसमें हार्ट की मसल्स में अचानक सूजन आ जाती है. यह आमतौर पर वायरल इंफेक्शन, ऑटोइम्यून समस्याओं या कुछ दवाओं के कारण हो सकती है. इस बीमारी की सबसे खतरनाक बात यह है कि यह बिना किसी स्पष्ट चेतावनी के अचानक गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है. फुलमिनेंट मायोकार्डाइटिस में थकान, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. कई बार ये लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह तेजी से बढ़कर कार्डियोजेनिक शॉक तक पहुंच सकता है, जिससे दिल ठीक से काम करना बंद कर देता है. यही वजह है कि समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी होता है. हालांकि कई मामलों में यह इतना तेजी से बढ़ता है कि बचाव मुश्किल हो जाता है. यह घटना हमें एक महत्वपूर्ण सीख भी देती है कि गंभीर बीमारियां हमेशा पहले से संकेत नहीं देतीं. भले ही कोई व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ दिखे, फिर भी शरीर में छिपी समस्याएं अचानक सामने आ सकती हैं. इसलिए नियमित हेल्थ चेकअप, किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करना और समय पर डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है. कम उम्र में भी लोगों को हार्ट की बीमारियां हो सकती हैं और इससे बचने के लिए समय-समय पर चेकअप कराना जरूरी होता है. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 22, 2026, 11:21 IST

डॉक्टर की पर्ची में लिखा Rx, Dx, Tx का क्या मतलब? जान लेंगे तो दवा समझना होगा आसान, जिंदगी भर आएगा काम

authorimg

Last Updated:April 22, 2026, 11:02 IST Rx, Dx, Sx Meaning: जब आप डॉक्टरों से दिखाने जाएंगे तो आपको वे पर्ची पर दवाई लिखेगे. दवाई का नाम तो सबसे लास्ट में होता है लेकिन इससे पहले कई चीजें लिखी होती है. इनमें कई बातें बहुत शॉर्ट फॉर्म में लिखी होती है. इनमें Rx, Dx, Tx, Sx जैसे कोड वर्ड लिखे होते हैं. लेकिन क्या आप इनमें से किसी कोड वर्ड के बारे में जानते हैं. आइए इनमें से कई वर्ड के बारे में हम यहां आपको बताते हैं. मेडिकल पर्ची पर Rx का मतलब क्या होता है. Rx, Dx, Sx Meaning: डॉक्टरों की पर्ची में लिखे शब्दों को आम लोग शायद ही समझ पाते हैं. ज्यादा से ज्यादा कुछ लोग दवा के नाम जान लेते हैं लेकिन अधिकांश लोगों को यह नहीं पता होता है कि डॉक्टर ने क्या बीमारी लिखी हैं, क्या लक्षण लिखे हैं और क्या मर्ज लिखा है. इस पढ़ पाना भी मुश्किल है क्योंकि ज्यादादर चीजें ग्रीक या रोमन के शॉर्ट फॉर्म में लिखा जाता है.वास्तव में डॉक्टर अपनी पर्ची में मरीज से संबंधित सारी बातें लिख देते हैं. मसलन मरीज को क्या बीमारी है, इसके क्या-क्या लक्षण है, इसका इतिहास क्या है और आगे क्या-क्या करना चाहिए. चूंकि आधुनिक चिकित्सा में रोमन और लैटिन शब्दों का बहुत प्रयोग किया गया है, इसलिए इन शब्दों की भरमार होती है. ऐसे में अगर इसका फुल फॉर्म भी पता चल जाए तो इसे समझना मुश्किल होता है. तो चलिए इन कोड वर्ड वाले शब्दों का मतलब समझते हैं. इन वर्ड का मतलब Rx- Rx लैटिन शब्द है जिसका मतलब होता Recipe. लैटिन में इसका मतलब लीजिए या प्रेस्क्राइब होता है. इसका मतलब है डॉक्टर आपको इन दवाओं को लेने की सलाह दे रहे हैं. पुराने जमाने में डॉक्टर पर्चे की शुरुआत में Recipe लिखकर निर्देश देते थे कि मरीज को कौन सी दवा लेनी है. प्रतीकात्मक रूप से, R के साथ लगा क्रॉस (x) प्राचीन रोमन देवता ज्यूपिटर का प्रतीक भी माना जाता है, जिसे स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना के रूप में पर्चे पर अंकित किया जाता था. Dx-Dx का मतलब Diagnosis से है. यानी रोग या निदान. इसका मतलब होता है रोग की पहचान करना. यह ग्रीक शब्द Diagignoskein से आया है. इसमें Dia का अर्थ है आर-पार और Gignoskein का अर्थ है जानना. सीधे शब्दों में कहे तो बीमारी के आर-पार को जानना. इसमें डॉक्टर बीमारी की पहचान के लिए लक्षणों और परीक्षणों के आधार पर किसी बीमारी के सटीक नाम या स्थिति का निर्धारण करता है. यह शब्द डॉक्टरों को मरीज की स्थिति का संक्षिप्त सारांश देने में मदद करता है, जिससे इलाज की दिशा तय होती है. Sx- Sx का मतलब Symptoms होता है. Sx का इस्तेमाल मरीज द्वारा महसूस किए जाने वाले लक्षणों को दर्शाने के लिए किया जाता है. यह ग्रीक शब्द ‘Symptoma’ से आया है जिसका अर्थ है कुछ ऐसा जो घटित हुआ हो. चिकित्सा चार्ट में Sx के सामने वे शिकायतें लिखी जाती हैं जो मरीज खुद बताता है, जैसे दर्द, बुखार या चक्कर आना. Dx तक पहुंचने के लिए Sx (लक्षणों) का विश्लेषण करना डॉक्टर के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम होता है. Tx-Tx का अर्थ है ‘ट्रीटमेंट’ यानी उपचार की योजना. यह लैटिन शब्द Tractare से आया है, जिसका अर्थ है संभालना या प्रबंधन करना. एक बार जब Dx हो जाता है, तो डॉक्टर Tx सेक्शन में दवाइयां, सर्जरी, थेरेपी या परहेज के निर्देश लिखता है. यह संक्षिप्त शब्द स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को यह समझने में मदद करता है कि मरीज को ठीक करने के लिए वर्तमान में कौन सी प्रक्रिया अपनाई जा रही है. Hx-Hx का मतलब बीमारी या मरीज की सेहत का इतिहास से संबंधित है. यह ग्रीक शब्द Historia से आया है, जिसका अर्थ है पूछताछ से प्राप्त ज्ञान. इसमें मरीज की पिछली बीमारियां, सर्जरी, एलर्जी और जीवनशैली का विवरण होता है. सटीक इलाज के लिए Hx अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि कई बार वर्तमान बीमारी की जड़ें मरीज के अतीत में छिपी होती हैं. डॉक्टर फाइल में Hx लिखकर मरीज की पुरानी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को संक्षेप में दर्ज करते हैं. Fx -इसका मतलब Fracture है. यानी हड्डियों में टूट-फूट होती है तो डॉक्टर Fx लिखते हैं. Fx का मेडिकल अर्थ है ‘फ्रैक्चर’ यानी हड्डी का टूटना. यह लैटिन शब्द Fractura से निकला है, जिसका अर्थ है ब्रेक. एक्स-रे रिपोर्ट और आर्थोपेडिक नोट्स में इसका व्यापक उपयोग होता है. यह शब्द केवल हड्डी टूटने के लिए ही नहीं, बल्कि हड्डी में आई मामूली दरार के लिए भी उपयोग किया जाता है. आपातकालीन स्थिति में Fx लिखकर डॉक्टर तुरंत हड्डी की चोट की गंभीरता को संकेतित करते हैं. 7. Px – Px का अर्थ है प्रोग्नोसिस जिसका मतलब है बीमारी के ठीक होने की संभावना या भविष्य का अनुमान. यह ग्रीक शब्द Pro (पहले) और Gnosis (ज्ञान) से बना है. इसका उपयोग यह बताने के लिए किया जाता है कि मरीज के स्वास्थ्य में सुधार की कितनी उम्मीद है या बीमारी आगे क्या मोड़ ले सकती है. उदाहरण के लिए, Px: Good का अर्थ है कि मरीज के पूरी तरह ठीक होने की संभावना बहुत अधिक है. 8. Bx-Bx का मतलब Biopsy बायोप्सी है. बायोप्सी में शरीर के किसी हिस्से से टिशू का छोटा नमूना लेकर जांच की जाती है. यह ग्रीक शब्द Bios (जीवन) और Opsis (देखना) से आया है. कैंसर या गंभीर संक्रमणों की पुष्टि के लिए Bx एक अनिवार्य प्रक्रिया है. मेडिकल रिपोर्ट में Bx का उल्लेख यह बताता है कि माइक्रोस्कोप के नीचे कोशिकाओं की जांच करके बीमारी की प्रकृति का पता लगाया जाना है. 9. ABx-इसका मतलब एंटीबायोटिक्स है. ABx का उपयोग ‘एंटीबायोटिक्स’ दवाओं के लिए किया जाता है. A और B Anti और Bio को दर्शाते हैं, जहां ग्रीक में Anti का अर्थ है विपरीत और Bios का अर्थ है जीवन. यह शब्द उन दवाओं के लिए उपयोग किया जाता है जो बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को रोकने या उन्हें मारने का काम करती हैं. अस्पताल के चार्ट में ABx लिखकर डॉक्टर यह सुनिश्चित करते हैं कि मरीज को संक्रमण रोधी दवाएँ सही समय पर दी जा रही हैं. About the Author Lakshmi Narayan 18 साल से

मुंबई-चेन्नई मुकाबले में दिख सकते हैं धोनी:वानखेड़े में विकेटकीपिंग और बैटिंग की प्रैक्टिस; MI में विल जैक्स की एंट्री

मुंबई-चेन्नई मुकाबले में दिख सकते हैं धोनी:वानखेड़े में विकेटकीपिंग और बैटिंग की प्रैक्टिस; MI में विल जैक्स की एंट्री

IPL 2026 में गुरुवार रात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच में एमएस धोनी और विल जैक्स एक्शन में नजर आ सकते हैं। धोनी मंगलवार रात वानखेड़े में अभ्यास करते दिखे, वहीं विल जैक्स मुंबई के कैंप से जुड़ चुके हैं। चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है और उसे जीत की सख्त जरूरत है। धोनी ने आधा घंटा विकेटकीपिंग की: मांसपेशियों के खिंचाव के बाद पहली बार दिखे लय में सीजन से पहले एमएस धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे थे। मंगलवार को वानखेड़े में उन्होंने आधे घंटे विकेटकीपिंग और 30 मिनट बल्लेबाजी की। इस दौरान 44 साल के धोनी बिना परेशानी बड़े शॉट्स लगाते नजर आए। अगर वे कल खेलते हैं, तो चेन्नई की बैटिंग को मजबूती मिलेगी। टीम ने 6 में से 2 मैच जीते हैं। विल जैक्स की मुंबई इंडियंस में एंट्री: वर्ल्ड कप में जीते थे 4 प्लेयर ऑफ द मैच इंग्लैंड के खिलाड़ी विल जैक्स भारत पहुंच गए हैं। वे निजी कारणों से शुरुआती 6 मैचों से बाहर थे। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे जैक्स ने सोमवार और मंगलवार को मुंबई के नेट सेशन में अभ्यास किया। उन्होंने करीब एक घंटे बल्लेबाजी की और ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी की। उनके आने से मुंबई का मिडिल ऑर्डर और स्पिन विभाग मजबूत होंगे। वे मिचेल सैंटनर या अल्लाह गजनफर की जगह प्लेइंग-XI में शामिल हो सकते हैं। CSK के कैंप में आए पेसर स्पेंसर जॉनसन: खलील अहमद की जगह ले सकते हैं चेन्नई के लिए राहत की खबर है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन टीम से जुड़ गए हैं। उन्हें चोटिल नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। जॉनसन ने मंगलवार को वानखेड़े में टीम के साथ ट्रेनिंग की। संभावना है कि वे खलील अहमद की जगह खेलेंगे, जो पिछले हफ्ते चोट से बाहर हो गए थे। यह सीजन चेन्नई के लिए चोटों के लिहाज से खराब रहा है। पिछले मैच में आयुष म्हात्रे भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरे सीजन से बाहर हो गए। मुंबई की फॉर्म लौटी: गुजरात को 99 रन से हराकर आ रही है टीम मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया है। इस जीत से टीम का मनोबल ऊंचा है। विल जैक्स के आने से फिनिशिंग डिपार्टमेंट मजबूत होगा। दूसरी तरफ, चेन्नई को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मैच जीतना होगा। धोनी की मौजूदगी टीम का स्कोर बढ़ाने के साथ कप्तानी में भी मदद करेगी। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL- अभिषेक के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत: दिल्ली को 47 रन से हराया; ईशान मलिंगा ने 4 विकेट झटके अभिषेक की शतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की। मंगलवार को टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रन से हराया। पूरी खबर

कार की टक्कर से उछलकर सड़क पर जा गिरा छात्र:ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, छात्र को मामूली चोट

कार की टक्कर से उछलकर सड़क पर जा गिरा छात्र:ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, छात्र को मामूली चोट

ग्वालियर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे छात्र को टक्कर मार दी। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। छात्र को मामूली चोटें आई हैं।घटना मंगलवार को बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर 100 फुटा रोड पर हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि छात्र सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक एक तेज गति से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र उछलकर काफी दूर सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में छात्र की जान बच गई और उसे केवल हल्की चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल छात्र को संभाला और उसे प्राथमिक उपचार दिलाया। कार चालक मौके से फरार टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वीडियो सामने आने के बाद बहोड़ापुर थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है डायरिया का खतरा? अचानक उल्टी-दस्त होने लगें, तो क्या करें, डॉक्टर ने दिए टिप्स

authorimg

Last Updated:April 22, 2026, 10:19 IST Diarrhea Risk in Summer: गर्मी के मौसम में उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ जाती है. डॉक्टर सोनिया रावत के अनुसार गर्मी में दूषित खाना और पानी डायरिया का खतरा बढ़ा देता है. इससे लोगों को उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन की परेशानी हो जाती है. ऐसी कंडीशन में तुरंत ORS पीना जरूरी है. अगर कंडीशन लगातार बिगड़ रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. अचानक उल्टी-दस्त होने पर ORS घोलकर पीना शुरू कर दें. Summer Diarrhea Causes: गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब हो जाती है. इस मौसम में उल्टी और दस्त सबसे कॉमन समस्या है. तापमान बढ़ने के साथ ही बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपने लगते हैं, जिससे खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. यही कारण है कि इस मौसम में फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है. इसलिए समय रहते इसके कारण और बचाव के उपाय जानना बेहद जरूरी है. नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया गर्मियों में उल्टी-दस्त की समस्या हो जाती है, जिसे मेडिकल की भाषा में डायरिया कहा जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह दूषित खाना और पानी है. खुले में रखा खाना, स्ट्रीट फूड या ठीक से न धुले फल-सब्जियां खाने से ई.कोलाई और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया शरीर में घुस जाते हैं. इसके अलावा तेज गर्मी में पानी की कमी भी पाचन तंत्र को कमजोर कर देती है, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है. बाहर का खाना खाने या साफ-सफाई का ध्यान न रखने से भी यह समस्या अचानक हो सकती है. अचानक उल्टी-दस्त हो जाएं, तो क्या करें? डॉक्टर ने बताया कि जब डायरिया होता है, तो शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकलने लगते हैं. बार-बार दस्त होना, उल्टी, पेट दर्द, कमजोरी, चक्कर आना और कभी-कभी बुखार भी हो सकता है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह स्थिति गंभीर डिहाइड्रेशन में बदल सकती है, जो जानलेवा भी हो सकता है. इसलिए जैसे ही ये लक्षण दिखें, तुरंत सावधानी बरतना जरूरी है. डायरिया होने पर सबसे पहले पानी में घोलकर ORS पीना चाहिए. आप थोड़ी-थोड़ी देर में ओआरएस पिएं. इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर होती है. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और सादा पानी भी बार-बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीते रहना चाहिए. इससे आपको काफी हद तक राहत मिल जाएगी. कब करना चाहिए डॉक्टर से संपर्क? अगर उल्टी-दस्त लगातार हो रहे हों या मरीज बहुत ज्यादा कमजोर महसूस कर रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. डॉक्टर जरूरत पड़ने पर दवाइयां या ड्रिप देने की सलाह दे सकते हैं, ताकि शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहे. ऐसे मरीज खाने में खिचड़ी, दही-चावल और केला लें. इस दौरान तला-भुना या मसालेदार खाना बिल्कुल न खाएं. गर्मी में डायरिया के कैसे करें बचाव? एक्सपर्ट ने बताया कि गर्मियों में डायरिया से बचने के लिए हमेशा साफ और उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं. खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं और बाहर के खुले खाने से परहेज करें. स्ट्रीट फूड या जंक फूड से जितना दूर रहेंगे, पेट की सेहत उतनी बेहतर बनी रहेगी. गर्मियों में फलों और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं. थोड़ी सी सावधानी और साफ-सफाई का ध्यान रखकर आप इस खतरनाक समस्या से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 22, 2026, 10:19 IST

मीठी तुलसी गर्मियों में शरीर को दे ठंडक, शुगर कंट्रोल करने में रामबाण, भीषण गर्मी में दे ढेरों फायदे

authorimg

What is Sweet Basil or Stevia: हिंदू परंपरा में तुलसी का धार्मिक महत्व तो है ही, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद उपयोगी पौधा माना जाता है. आम तुलसी के बारे में आप सभी जानते हैं, जो आपके घर के आंगन, बालकनी में भी लगी होती है, लेकिन बहुत कम लोग ही ‘मीठी तुलसी’ यानी स्टीविया के बारे में जानते होंगे. स्टीविया के गुणों से बहुत कम लोग ही परिचित होंगे. स्टीविया को मीठी तुलसी भी कहा जाता है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती है. जानिए मीठी तुलसी या स्टीविया के फायदों के बारे में यहां… क्या है मीठी तुलसी (स्टीविया)? आयुर्वेद में मीठी तुलसी को खासतौर पर डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी बताया गया है. इसे स्टीविया या ‘शुगर-फ्री प्लांट’ भी कहा जाता है. इसकी मिठास सामान्य चीनी से लगभग 30 गुना ज्यादा होती है, लेकिन यह ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाती, क्योंकि इसमें ग्लूकोज और सुक्रोज नहीं होता. डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद मीठी तुलसी का सेवन सीमित मात्रा में करने पर डायबिटीज के पेशेंट के लिए सुरक्षित माना जाता है. यह मीठा खाने की इच्छा को शांत करती है और इससे शरीर को नुकसान भी नहीं होता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. वजन बढ़ने से रोके इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए यह वजन को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकती है. जो लोग मीठा खाने से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है. गर्मियों में शरीर को दे ठंडक स्टीविया की तासीर ठंडी होती है. गर्मी के मौसम में इसके पत्तों से बना शरबत पेट की जलन को शांत करता है और पित्त को संतुलित करने में मदद करता है. दांतों के लिए लाभकारी इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो दांतों को सड़न और कैविटी से बचाने में मदद कर सकते हैं. वहीं, रिफाइंड शुगर दांतों के लिए हानिकारक मानी जाती है. ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल गर्मियों में लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर मीठी तुलसी का सेवन शरीर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है और ठंडक प्रदान करता है. पाचन और त्वचा के लिए उपयोगी मीठी तुलसी पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है, पेट को ठंडक देती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी सहायक हैं. कुल मिलाकर, मीठी तुलसी स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का बेहतरीन संतुलन है, खासकर गर्मियों के मौसम में.

प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। पिछली प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस ने काल्कि 2898 AD शूट की गई थी, उसी तरह इस बार भी एक्ट्रेस काम से ब्रेक नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ फिल्म की शूटिंग की है। डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने हाल ही में ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका पादुकोण के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, यह शूट? 10/10। कोई कमी नहीं। शुक्रिया दीपिका पादुकोण, इतनी गर्मजोशी, विनम्रता और शानदार होने के लिए, सच में आभारी हूं। आपका एहसान रहा, मैं यह कर्ज जरूर चुकाऊंगा। इसके अलावा भी पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन से शूटिंग की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। पोस्ट के अनुसार, वो अपकमिंग प्रोजेक्ट की पिछले 6 दिनों से शूटिंग कर रहे हैं। पुनीत मल्होत्रा के प्रोजेक्ट के अलावा दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म राका की शूटिंग भी कर रही हैं। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। 19 अप्रैल को अनाउंस की है दूसरी प्रेग्नेंसी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की घोषणा की है। कपल ने इविल आई का इमोजी शेयर करते हुए बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है। दीपिका-रणवीर की इस पोस्ट को 4.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 2024 में पहली बार बनी थीं मां दीपिका और रणवीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका ने अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था। अब दुआ डेढ़ साल की होने वाली है और जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। दिसंबर 2026 में रिलीज होगी ‘किंग’ वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास इस समय दो सबसे बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा वे डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका रोल काफी पावरफुल और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है।

प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। पिछली प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस ने काल्कि 2898 AD शूट की गई थी, उसी तरह इस बार भी एक्ट्रेस काम से ब्रेक नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ फिल्म की शूटिंग की है। डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने हाल ही में ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका पादुकोण के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, यह शूट? 10/10। कोई कमी नहीं। शुक्रिया दीपिका पादुकोण, इतनी गर्मजोशी, विनम्रता और शानदार होने के लिए, सच में आभारी हूं। आपका एहसान रहा, मैं यह कर्ज जरूर चुकाऊंगा। इसके अलावा भी पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन से शूटिंग की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। पोस्ट के अनुसार, वो अपकमिंग प्रोजेक्ट की पिछले 6 दिनों से शूटिंग कर रहे हैं। पुनीत मल्होत्रा के प्रोजेक्ट के अलावा दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म राका की शूटिंग भी कर रही हैं। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। 19 अप्रैल को अनाउंस की है दूसरी प्रेग्नेंसी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की घोषणा की है। कपल ने इविल आई का इमोजी शेयर करते हुए बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है। दीपिका-रणवीर की इस पोस्ट को 4.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 2024 में पहली बार बनी थीं मां दीपिका और रणवीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका ने अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था। अब दुआ डेढ़ साल की होने वाली है और जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। दिसंबर 2026 में रिलीज होगी ‘किंग’ वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास इस समय दो सबसे बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा वे डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका रोल काफी पावरफुल और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में जाम में फंसे:शादी में शामिल हुए बिना लौटे; एक जगह दो VIP शादियों से हुई अव्यवस्था

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में जाम में फंसे:शादी में शामिल हुए बिना लौटे; एक जगह दो VIP शादियों से हुई अव्यवस्था

भाजपा नेता की बेटी की शादी के लिए सोमवार को लखनऊ आए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जाम में फंस गए। हालात ऐसे बने कि शादी में शिरकत किए बिना ही उन्हें वापस लौटना पड़ा। भाजपा के दिग्गज नेता का इस तरह से लौट जाना सरकार और संगठन के नेताओं के लिए किरकिरी का सबब बन गया। दरअसल, 20 अप्रैल को भाजपा के 2 दिग्गज नेताओं के यहां शादी थी। दोनों का समारोह जनेश्वर मिश्र पार्क के अलग-अलग हिस्से में था। एक हिस्से में भाजपा एमएलसी और मध्यप्रदेश के भाजपा प्रभारी महेंद्र सिंह की बेटी की शादी थी। दूसरे में योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी की शादी थी। दोनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी, आरएसएस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी समेत विधायक, सांसद और अधिकारी पहुंचे थे। मंत्री की भतीजी की शादी में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया शिवराज सिंह चौहान भी शादी समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद देने आए थे। शिवराज के प्रोटोकॉल में प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह को लगाया गया था। शिवराज का निजी विमान शाम 7.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करना था। हालांकि, उनका विमान 30 मिनट की देरी से रात 8 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से ब्रजेश सिंह शिवराज को लेकर 21 किमी. दूर जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। सबसे पहले शिवराज ने दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी की शादी में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उपहार दिया। महेंद्र सिंह की बेटी के शादी समारोह के लिए निकले तो जाम में फंसे दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी को शादी में शामिल होने के बाद शिवराज का काफिला जनेश्वर पार्क के दूसरे हिस्से की ओर बढ़ा। दोनों शादियों में VVIP समेत 10 हजार से ज्यादा मेहमान पहुंचे थे। इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम लगा था। इसी जाम में शिवराज का काफिला फंस गया। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जाम नहीं खुल पाया। इस दौरान शिवराज का काफिला करीब 15 मिनट तक जाम में फंसा रहा। उन्हें रात 9.30 बजे तक अपने निजी विमान से वापस दिल्ली रवाना होना था। निजी विमान को 9.30 बजे तक ही एयरपोर्ट पर रुकने की अनुमति थी। ऐसे में लेट होने की संभावना को देखते हुए शिवराज सिंह ने जाम को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने महेंद्र सिंह की बेटी के लिए लाए तोहफे को ब्रजेश सिंह को सौंप दिया। इसके बाद शिवराज बिना शादी समारोह में शिरकत किए लौट गए। ब्रजेश सिंह ने मंच पर पहुंचकर महेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी। साथ ही शिवराज सिंह की ओर से दिया गया तोहफा भी भेंट किया। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह का कहना है- शिवराज सिंह चौहान थोड़ा विलंब से पहुंचे थे। जनेश्वर मिश्र पार्क में शादियों में बहुत वीवीआईपी आए थे। वीवीपीआई की फ्लीट क्रैश हो रही थी। शिवराज जिस निजी प्लेन से आए थे, उसका एफएलटी रात 9.30 बजे तक था। इसलिए उन्हें महेंद्र सिंह जी के यहां शादी में शामिल हुए बिना ही लौटना पड़ा। भाजपा एमएलसी महेंद्र सिंह की बेटी की शादी की तस्वीरें- लखनऊ के जाम में अमित शाह भी फंस चुके मार्च 2022 में जब यूपी में योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण समारोह था। इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी आना था। वे आए भी, लेकिन जाम की वजह से उन्हें पैदल लंबा रास्ता तय करना पड़ा। इस घटना के करीब एक महीने बाद तत्कालीन एडीजी यातायात ज्योति नारायण को हटाकर पीटीएस जालौन भेज दिया गया था। लगभग चार साल जालौन में पीटीएस में रहने के बाद हाल ही में उन्हें प्रयागराज जोन का एडीजी बनाया गया है। यातायात का जिम्मा पूरी तरह से जिले की पुलिस के हाथ में जिलों में यातायात का जिम्मा पूरी तरह से जिले की पुलिस के हाथ में होता है। छोटे जिलों में एक से दो ट्रैफिक इंस्पेक्टर के जिम्मे पूरे जिले की ट्रैफिक व्यवस्था की कमान होती है, जो सीधे पुलिस कप्तान को रिपोर्ट करते हैं। वहीं, बड़े जिलों में एडिशनल एसपी के हाथ में यातायात व्यवस्था की कमान होती है। जिन जिलों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू है, वहां एसपी रैंक के अधिकारी (आईपीएस) के पास ट्रैफिक कंट्रोल की जिम्मेदारी होती है। यानी ट्रैफिक इंफोर्समेंट का जिम्मा पूरी तरह से जिले की पुलिस कप्तान या पुलिस कमिश्नर के हाथ में होता है। —————————– ये खबर भी पढ़िए- मुस्कान बोली- मैं साहिल के साथ शिमला-मसूरी घूम रही थी:सौरभ की हत्या में फंसाया गया; मेरठ कोर्ट में जज ने पूछे 32-32 सवाल मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान-साहिल ने 21 अप्रैल (मंगलवार) को जिला कोर्ट में अपना पक्ष रखा। जज अनुपम कुमार ने दोनों से 32-32 सवाल पूछे। दोनों ने कहा- सौरभ राजपूत की हत्या में झूठा फंसाया जा रहा है। 29 सवालों में मुस्कान-साहिल ने आरोपों को सिरे से नकार दिया। हालांकि, हत्या के बाद कसौल-मसूरी और शिमला साथ घूमने, रुकने की बात पर हां में जवाब दिया। दोनों ने अपने जवाब में कहा कि हम साथ घूमने गए थे, हम रुके भी थे, लेकिन हत्या नहीं की है। पूरी खबर पढ़िए