Saturday, 12 Sep 2026 | 12:49 AM

Trending :

डॉक्टर की पर्ची में लिखा Rx, Dx, Tx का क्या मतलब? जान लेंगे तो दवा समझना होगा आसान, जिंदगी भर आएगा काम

authorimg

Last Updated:

Rx, Dx, Sx Meaning: जब आप डॉक्टरों से दिखाने जाएंगे तो आपको वे पर्ची पर दवाई लिखेगे. दवाई का नाम तो सबसे लास्ट में होता है लेकिन इससे पहले कई चीजें लिखी होती है. इनमें कई बातें बहुत शॉर्ट फॉर्म में लिखी होती है. इनमें Rx, Dx, Tx, Sx जैसे कोड वर्ड लिखे होते हैं. लेकिन क्या आप इनमें से किसी कोड वर्ड के बारे में जानते हैं. आइए इनमें से कई वर्ड के बारे में हम यहां आपको बताते हैं.

Zoom

मेडिकल पर्ची पर Rx का मतलब क्या होता है.

Rx, Dx, Sx Meaning: डॉक्टरों की पर्ची में लिखे शब्दों को आम लोग शायद ही समझ पाते हैं. ज्यादा से ज्यादा कुछ लोग दवा के नाम जान लेते हैं लेकिन अधिकांश लोगों को यह नहीं पता होता है कि डॉक्टर ने क्या बीमारी लिखी हैं, क्या लक्षण लिखे हैं और क्या मर्ज लिखा है. इस पढ़ पाना भी मुश्किल है क्योंकि ज्यादादर चीजें ग्रीक या रोमन के शॉर्ट फॉर्म में लिखा जाता है.वास्तव में डॉक्टर अपनी पर्ची में मरीज से संबंधित सारी बातें लिख देते हैं. मसलन मरीज को क्या बीमारी है, इसके क्या-क्या लक्षण है, इसका इतिहास क्या है और आगे क्या-क्या करना चाहिए. चूंकि आधुनिक चिकित्सा में रोमन और लैटिन शब्दों का बहुत प्रयोग किया गया है, इसलिए इन शब्दों की भरमार होती है. ऐसे में अगर इसका फुल फॉर्म भी पता चल जाए तो इसे समझना मुश्किल होता है. तो चलिए इन कोड वर्ड वाले शब्दों का मतलब समझते हैं.

इन वर्ड का मतलब

  • Rx- Rx लैटिन शब्द है जिसका मतलब होता Recipe. लैटिन में इसका मतलब लीजिए या प्रेस्क्राइब होता है. इसका मतलब है डॉक्टर आपको इन दवाओं को लेने की सलाह दे रहे हैं. पुराने जमाने में डॉक्टर पर्चे की शुरुआत में Recipe लिखकर निर्देश देते थे कि मरीज को कौन सी दवा लेनी है. प्रतीकात्मक रूप से, R के साथ लगा क्रॉस (x) प्राचीन रोमन देवता ज्यूपिटर का प्रतीक भी माना जाता है, जिसे स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना के रूप में पर्चे पर अंकित किया जाता था.
  • Dx-Dx का मतलब Diagnosis से है. यानी रोग या निदान. इसका मतलब होता है रोग की पहचान करना. यह ग्रीक शब्द Diagignoskein से आया है. इसमें Dia का अर्थ है आर-पार और Gignoskein का अर्थ है जानना. सीधे शब्दों में कहे तो बीमारी के आर-पार को जानना. इसमें डॉक्टर बीमारी की पहचान के लिए लक्षणों और परीक्षणों के आधार पर किसी बीमारी के सटीक नाम या स्थिति का निर्धारण करता है. यह शब्द डॉक्टरों को मरीज की स्थिति का संक्षिप्त सारांश देने में मदद करता है, जिससे इलाज की दिशा तय होती है.
  • Sx- Sx का मतलब Symptoms होता है. Sx का इस्तेमाल मरीज द्वारा महसूस किए जाने वाले लक्षणों को दर्शाने के लिए किया जाता है. यह ग्रीक शब्द ‘Symptoma’ से आया है जिसका अर्थ है कुछ ऐसा जो घटित हुआ हो. चिकित्सा चार्ट में Sx के सामने वे शिकायतें लिखी जाती हैं जो मरीज खुद बताता है, जैसे दर्द, बुखार या चक्कर आना. Dx तक पहुंचने के लिए Sx (लक्षणों) का विश्लेषण करना डॉक्टर के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम होता है.
  • Tx-Tx का अर्थ है ‘ट्रीटमेंट’ यानी उपचार की योजना. यह लैटिन शब्द Tractare से आया है, जिसका अर्थ है संभालना या प्रबंधन करना. एक बार जब Dx हो जाता है, तो डॉक्टर Tx सेक्शन में दवाइयां, सर्जरी, थेरेपी या परहेज के निर्देश लिखता है. यह संक्षिप्त शब्द स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को यह समझने में मदद करता है कि मरीज को ठीक करने के लिए वर्तमान में कौन सी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.
  • Hx-Hx का मतलब बीमारी या मरीज की सेहत का इतिहास से संबंधित है. यह ग्रीक शब्द Historia से आया है, जिसका अर्थ है पूछताछ से प्राप्त ज्ञान. इसमें मरीज की पिछली बीमारियां, सर्जरी, एलर्जी और जीवनशैली का विवरण होता है. सटीक इलाज के लिए Hx अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि कई बार वर्तमान बीमारी की जड़ें मरीज के अतीत में छिपी होती हैं. डॉक्टर फाइल में Hx लिखकर मरीज की पुरानी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को संक्षेप में दर्ज करते हैं.
  • Fx -इसका मतलब Fracture है. यानी हड्डियों में टूट-फूट होती है तो डॉक्टर Fx लिखते हैं. Fx का मेडिकल अर्थ है ‘फ्रैक्चर’ यानी हड्डी का टूटना. यह लैटिन शब्द Fractura से निकला है, जिसका अर्थ है ब्रेक. एक्स-रे रिपोर्ट और आर्थोपेडिक नोट्स में इसका व्यापक उपयोग होता है. यह शब्द केवल हड्डी टूटने के लिए ही नहीं, बल्कि हड्डी में आई मामूली दरार के लिए भी उपयोग किया जाता है. आपातकालीन स्थिति में Fx लिखकर डॉक्टर तुरंत हड्डी की चोट की गंभीरता को संकेतित करते हैं.
  • 7. Px – Px का अर्थ है प्रोग्नोसिस जिसका मतलब है बीमारी के ठीक होने की संभावना या भविष्य का अनुमान. यह ग्रीक शब्द Pro (पहले) और Gnosis (ज्ञान) से बना है. इसका उपयोग यह बताने के लिए किया जाता है कि मरीज के स्वास्थ्य में सुधार की कितनी उम्मीद है या बीमारी आगे क्या मोड़ ले सकती है. उदाहरण के लिए, Px: Good का अर्थ है कि मरीज के पूरी तरह ठीक होने की संभावना बहुत अधिक है.
  • 8. Bx-Bx का मतलब Biopsy बायोप्सी है. बायोप्सी में शरीर के किसी हिस्से से टिशू का छोटा नमूना लेकर जांच की जाती है. यह ग्रीक शब्द Bios (जीवन) और Opsis (देखना) से आया है. कैंसर या गंभीर संक्रमणों की पुष्टि के लिए Bx एक अनिवार्य प्रक्रिया है. मेडिकल रिपोर्ट में Bx का उल्लेख यह बताता है कि माइक्रोस्कोप के नीचे कोशिकाओं की जांच करके बीमारी की प्रकृति का पता लगाया जाना है.
  • 9. ABx-इसका मतलब एंटीबायोटिक्स है. ABx का उपयोग ‘एंटीबायोटिक्स’ दवाओं के लिए किया जाता है. A और B Anti और Bio को दर्शाते हैं, जहां ग्रीक में Anti का अर्थ है विपरीत और Bios का अर्थ है जीवन. यह शब्द उन दवाओं के लिए उपयोग किया जाता है जो बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को रोकने या उन्हें मारने का काम करती हैं. अस्पताल के चार्ट में ABx लिखकर डॉक्टर यह सुनिश्चित करते हैं कि मरीज को संक्रमण रोधी दवाएँ सही समय पर दी जा रही हैं.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमिताभ बच्चन ने ₹21.88 करोड़ में 3-फ्लोर किराए पर दिए:हर महीने ₹33 लाख किराया मिलेगा; न्यूट्रिशन ब्रांड से 5 साल के लिए डील साइन

August 17, 2026/
7:27 pm

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में एक और बड़ी डील की है। उन्होंने मुंबई के...

कर्नाटक उर्वरक संकट का कारण क्या है? बीजेपी का सरकार पर हमला | यूटी खादर एक्सक्लूसिव | न्यूज18

June 11, 2026/
4:07 pm

मानसून की बुआई का मौसम शुरू होते ही कर्नाटक में उर्वरक संकट का कारण क्या है? राज्य के कुछ हिस्सों...

‘रामायण’ में रणबीर के लुक और कॉस्ट्यूम पर उठे सवाल:डिजाइनर्स बोलीं- टीवी में सीमित बजट और समय के बावजूद डिजाइन ज्यादा समृद्ध और जीवंत था

April 4, 2026/
7:00 pm

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर सामने आने के बाद से ही इसके हर पहलू पर बहस शुरू हो...

कामत ने चेताया,उधार लेकर शेयर ट्रेडिंग का ट्रेंड डुबो देगा:मिड, स्मॉल कैप शेयरों में सर्किट लगने पर न निवेशक निकल सकता है, न ब्रोकर

May 20, 2026/
1:33 pm

देश के शेयर बाजार में इन दिनों मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी यानी एमटीएफ का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। जीरोधा...

authorimg

April 21, 2026/
12:53 pm

Last Updated:April 21, 2026, 12:53 IST घास जैसा दिखने वाला दूधिया पौधा आयुर्वेद में बेहद गुणकारी माना जाता है. यह...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

डॉक्टर की पर्ची में लिखा Rx, Dx, Tx का क्या मतलब? जान लेंगे तो दवा समझना होगा आसान, जिंदगी भर आएगा काम

authorimg

Last Updated:

Rx, Dx, Sx Meaning: जब आप डॉक्टरों से दिखाने जाएंगे तो आपको वे पर्ची पर दवाई लिखेगे. दवाई का नाम तो सबसे लास्ट में होता है लेकिन इससे पहले कई चीजें लिखी होती है. इनमें कई बातें बहुत शॉर्ट फॉर्म में लिखी होती है. इनमें Rx, Dx, Tx, Sx जैसे कोड वर्ड लिखे होते हैं. लेकिन क्या आप इनमें से किसी कोड वर्ड के बारे में जानते हैं. आइए इनमें से कई वर्ड के बारे में हम यहां आपको बताते हैं.

Zoom

मेडिकल पर्ची पर Rx का मतलब क्या होता है.

Rx, Dx, Sx Meaning: डॉक्टरों की पर्ची में लिखे शब्दों को आम लोग शायद ही समझ पाते हैं. ज्यादा से ज्यादा कुछ लोग दवा के नाम जान लेते हैं लेकिन अधिकांश लोगों को यह नहीं पता होता है कि डॉक्टर ने क्या बीमारी लिखी हैं, क्या लक्षण लिखे हैं और क्या मर्ज लिखा है. इस पढ़ पाना भी मुश्किल है क्योंकि ज्यादादर चीजें ग्रीक या रोमन के शॉर्ट फॉर्म में लिखा जाता है.वास्तव में डॉक्टर अपनी पर्ची में मरीज से संबंधित सारी बातें लिख देते हैं. मसलन मरीज को क्या बीमारी है, इसके क्या-क्या लक्षण है, इसका इतिहास क्या है और आगे क्या-क्या करना चाहिए. चूंकि आधुनिक चिकित्सा में रोमन और लैटिन शब्दों का बहुत प्रयोग किया गया है, इसलिए इन शब्दों की भरमार होती है. ऐसे में अगर इसका फुल फॉर्म भी पता चल जाए तो इसे समझना मुश्किल होता है. तो चलिए इन कोड वर्ड वाले शब्दों का मतलब समझते हैं.

इन वर्ड का मतलब

  • Rx- Rx लैटिन शब्द है जिसका मतलब होता Recipe. लैटिन में इसका मतलब लीजिए या प्रेस्क्राइब होता है. इसका मतलब है डॉक्टर आपको इन दवाओं को लेने की सलाह दे रहे हैं. पुराने जमाने में डॉक्टर पर्चे की शुरुआत में Recipe लिखकर निर्देश देते थे कि मरीज को कौन सी दवा लेनी है. प्रतीकात्मक रूप से, R के साथ लगा क्रॉस (x) प्राचीन रोमन देवता ज्यूपिटर का प्रतीक भी माना जाता है, जिसे स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना के रूप में पर्चे पर अंकित किया जाता था.
  • Dx-Dx का मतलब Diagnosis से है. यानी रोग या निदान. इसका मतलब होता है रोग की पहचान करना. यह ग्रीक शब्द Diagignoskein से आया है. इसमें Dia का अर्थ है आर-पार और Gignoskein का अर्थ है जानना. सीधे शब्दों में कहे तो बीमारी के आर-पार को जानना. इसमें डॉक्टर बीमारी की पहचान के लिए लक्षणों और परीक्षणों के आधार पर किसी बीमारी के सटीक नाम या स्थिति का निर्धारण करता है. यह शब्द डॉक्टरों को मरीज की स्थिति का संक्षिप्त सारांश देने में मदद करता है, जिससे इलाज की दिशा तय होती है.
  • Sx- Sx का मतलब Symptoms होता है. Sx का इस्तेमाल मरीज द्वारा महसूस किए जाने वाले लक्षणों को दर्शाने के लिए किया जाता है. यह ग्रीक शब्द ‘Symptoma’ से आया है जिसका अर्थ है कुछ ऐसा जो घटित हुआ हो. चिकित्सा चार्ट में Sx के सामने वे शिकायतें लिखी जाती हैं जो मरीज खुद बताता है, जैसे दर्द, बुखार या चक्कर आना. Dx तक पहुंचने के लिए Sx (लक्षणों) का विश्लेषण करना डॉक्टर के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम होता है.
  • Tx-Tx का अर्थ है ‘ट्रीटमेंट’ यानी उपचार की योजना. यह लैटिन शब्द Tractare से आया है, जिसका अर्थ है संभालना या प्रबंधन करना. एक बार जब Dx हो जाता है, तो डॉक्टर Tx सेक्शन में दवाइयां, सर्जरी, थेरेपी या परहेज के निर्देश लिखता है. यह संक्षिप्त शब्द स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को यह समझने में मदद करता है कि मरीज को ठीक करने के लिए वर्तमान में कौन सी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.
  • Hx-Hx का मतलब बीमारी या मरीज की सेहत का इतिहास से संबंधित है. यह ग्रीक शब्द Historia से आया है, जिसका अर्थ है पूछताछ से प्राप्त ज्ञान. इसमें मरीज की पिछली बीमारियां, सर्जरी, एलर्जी और जीवनशैली का विवरण होता है. सटीक इलाज के लिए Hx अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि कई बार वर्तमान बीमारी की जड़ें मरीज के अतीत में छिपी होती हैं. डॉक्टर फाइल में Hx लिखकर मरीज की पुरानी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को संक्षेप में दर्ज करते हैं.
  • Fx -इसका मतलब Fracture है. यानी हड्डियों में टूट-फूट होती है तो डॉक्टर Fx लिखते हैं. Fx का मेडिकल अर्थ है ‘फ्रैक्चर’ यानी हड्डी का टूटना. यह लैटिन शब्द Fractura से निकला है, जिसका अर्थ है ब्रेक. एक्स-रे रिपोर्ट और आर्थोपेडिक नोट्स में इसका व्यापक उपयोग होता है. यह शब्द केवल हड्डी टूटने के लिए ही नहीं, बल्कि हड्डी में आई मामूली दरार के लिए भी उपयोग किया जाता है. आपातकालीन स्थिति में Fx लिखकर डॉक्टर तुरंत हड्डी की चोट की गंभीरता को संकेतित करते हैं.
  • 7. Px – Px का अर्थ है प्रोग्नोसिस जिसका मतलब है बीमारी के ठीक होने की संभावना या भविष्य का अनुमान. यह ग्रीक शब्द Pro (पहले) और Gnosis (ज्ञान) से बना है. इसका उपयोग यह बताने के लिए किया जाता है कि मरीज के स्वास्थ्य में सुधार की कितनी उम्मीद है या बीमारी आगे क्या मोड़ ले सकती है. उदाहरण के लिए, Px: Good का अर्थ है कि मरीज के पूरी तरह ठीक होने की संभावना बहुत अधिक है.
  • 8. Bx-Bx का मतलब Biopsy बायोप्सी है. बायोप्सी में शरीर के किसी हिस्से से टिशू का छोटा नमूना लेकर जांच की जाती है. यह ग्रीक शब्द Bios (जीवन) और Opsis (देखना) से आया है. कैंसर या गंभीर संक्रमणों की पुष्टि के लिए Bx एक अनिवार्य प्रक्रिया है. मेडिकल रिपोर्ट में Bx का उल्लेख यह बताता है कि माइक्रोस्कोप के नीचे कोशिकाओं की जांच करके बीमारी की प्रकृति का पता लगाया जाना है.
  • 9. ABx-इसका मतलब एंटीबायोटिक्स है. ABx का उपयोग ‘एंटीबायोटिक्स’ दवाओं के लिए किया जाता है. A और B Anti और Bio को दर्शाते हैं, जहां ग्रीक में Anti का अर्थ है विपरीत और Bios का अर्थ है जीवन. यह शब्द उन दवाओं के लिए उपयोग किया जाता है जो बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को रोकने या उन्हें मारने का काम करती हैं. अस्पताल के चार्ट में ABx लिखकर डॉक्टर यह सुनिश्चित करते हैं कि मरीज को संक्रमण रोधी दवाएँ सही समय पर दी जा रही हैं.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket