Sunday, 06 Sep 2026 | 04:38 PM

Trending :

EXCLUSIVE

प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। पिछली प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस ने काल्कि 2898 AD शूट की गई थी, उसी तरह इस बार भी एक्ट्रेस काम से ब्रेक नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ फिल्म की शूटिंग की है। डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने हाल ही में ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका पादुकोण के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, यह शूट? 10/10। कोई कमी नहीं। शुक्रिया दीपिका पादुकोण, इतनी गर्मजोशी, विनम्रता और शानदार होने के लिए, सच में आभारी हूं। आपका एहसान रहा, मैं यह कर्ज जरूर चुकाऊंगा। इसके अलावा भी पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन से शूटिंग की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। पोस्ट के अनुसार, वो अपकमिंग प्रोजेक्ट की पिछले 6 दिनों से शूटिंग कर रहे हैं। पुनीत मल्होत्रा के प्रोजेक्ट के अलावा दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म राका की शूटिंग भी कर रही हैं। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। 19 अप्रैल को अनाउंस की है दूसरी प्रेग्नेंसी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की घोषणा की है। कपल ने इविल आई का इमोजी शेयर करते हुए बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है। दीपिका-रणवीर की इस पोस्ट को 4.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 2024 में पहली बार बनी थीं मां दीपिका और रणवीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका ने अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था। अब दुआ डेढ़ साल की होने वाली है और जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। दिसंबर 2026 में रिलीज होगी ‘किंग’ वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास इस समय दो सबसे बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा वे डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका रोल काफी पावरफुल और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एसपी दिलीप सोनी ने नईगढ़ी थाने का निरीक्षण किया:अवैध कारोबार पर सख्ती, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश

April 11, 2026/
10:10 pm

मऊगंज जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने शनिवार रात नईगढ़ी थाने का...

बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत को ED ने गिरफ्तार किया:नगर निगम में अवैध भर्ती का आरोप; 150 लोगों को नौकरी दिलाई, पैसे-फ्लैट लिए

May 12, 2026/
1:11 am

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और TMC नेता सुजीत बोस को नगर निगम भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

अमेरिका में जन्मजात नागरिकता कानून बरकरार:सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प का आदेश रद्द किया, कहा- देश में जन्मा हर बच्चा अमेरिकी नागरिक होगा

June 30, 2026/
10:32 pm

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा संवैधानिक फैसला सुनाते हुए कहा कि अमेरिका में जन्म लेने वाला हर बच्चा...

विजयवर्गीय बोले-एसपी को बचाने अनुनय की थी दिग्विजय ने:विधानसभा समितियों के पावर विधानसभा जैसे, सदस्य चाहें तो अधिकारी की खाट खड़ी कर सकते हैं

April 8, 2026/
8:45 am

संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा की समितियों को विधानसभा के बराबर बताते हुए कहा है कि इन समितियों...

प्रीति जिंटा ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा:लंगर हॉल में सेवा निभाई, कहा-वाहेगुरु जी का आया बुलावा; किंग्स पंजाब की जीत की अरदास

May 10, 2026/
6:51 am

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा शनिवार रात को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गुरु घर...

राजनीति

प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। पिछली प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस ने काल्कि 2898 AD शूट की गई थी, उसी तरह इस बार भी एक्ट्रेस काम से ब्रेक नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ फिल्म की शूटिंग की है। डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने हाल ही में ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका पादुकोण के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, यह शूट? 10/10। कोई कमी नहीं। शुक्रिया दीपिका पादुकोण, इतनी गर्मजोशी, विनम्रता और शानदार होने के लिए, सच में आभारी हूं। आपका एहसान रहा, मैं यह कर्ज जरूर चुकाऊंगा। इसके अलावा भी पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन से शूटिंग की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। पोस्ट के अनुसार, वो अपकमिंग प्रोजेक्ट की पिछले 6 दिनों से शूटिंग कर रहे हैं। पुनीत मल्होत्रा के प्रोजेक्ट के अलावा दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म राका की शूटिंग भी कर रही हैं। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। 19 अप्रैल को अनाउंस की है दूसरी प्रेग्नेंसी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की घोषणा की है। कपल ने इविल आई का इमोजी शेयर करते हुए बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है। दीपिका-रणवीर की इस पोस्ट को 4.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 2024 में पहली बार बनी थीं मां दीपिका और रणवीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका ने अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था। अब दुआ डेढ़ साल की होने वाली है और जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। दिसंबर 2026 में रिलीज होगी ‘किंग’ वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास इस समय दो सबसे बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा वे डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका रोल काफी पावरफुल और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket