CNG-रसोई गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं:कतर में गैस उत्पादन बंद, भारत में 40% सप्लाई घटी; मिडिल-ईस्ट युद्ध के कारण संकट

मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण भारत में CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमतें बढ़ सकती हैं। ईरान के ड्रोन हमले के बाद भारत को गैस सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश कतर अपने लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) प्लांट का उत्पादन रोक चुका है। इससे भारत आने वाले जहाजों की आवाजाही रुक गई है और घरेलू बाजार में गैस की सप्लाई में 40% तक की बड़ी कटौती की गई है। भारत अपनी जरूरत की 40% LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) यानी करीब 2.7 करोड़ टन सालाना कतर से ही आयात करता है। विदेश से आने वाली LNG को गैस में बदलकर ही CNG और PNG सप्लाई की जाती है। इसकी सप्लाई रुकने से सिटी गैस कंपनियों (CGD) ने चेतावनी दी है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो CNG और PNG के दाम बढ़ सकते हैं। तेल और गैस सप्लाई करने का रास्ता लगभग बंद भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का लगभग बंद होना है। यह एक संकरा समुद्री रास्ता है जिससे होकर कतर और यूएई जैसे देश अपना तेल और गैस निर्यात करते हैं। ईरान और इजरायल जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। प्लांट पर ड्रोन हमला, LNG का प्रोडक्शन रुका कतर-एनर्जी के मुताबिक, ईरान ने कतर के ‘रास लफान’ और ‘मेसाईद’ इंडस्ट्रियल सिटी स्थित प्लांट पर ड्रोन से हमला किया था। सुरक्षा कारणों से कंपनी ने LNG का प्रोडक्शन फिलहाल रोक दिया है। पिछले हफ्ते अमेरिका और इजरायल ने ईरान के ठिकानों पर स्ट्राइक की थी, जिसके जवाब में ईरान ने UAE, कतर, कुवैत और सऊदी अरब जैसे देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और पोर्ट्स को निशाना बनाया है। खाद और बिजली उत्पादन पर भी खतरा भारत में आयातित LNG का इस्तेमाल सिर्फ घरों और गाड़ियों में ही नहीं, बल्कि बिजली बनाने और यूरिया (खाद) उत्पादन में भी होता है। CNG कंपनियों ने सरकार को लिखी चिट्ठी, संकट की चेतावनी गैस की किल्लत को देखते हुए ‘एसोसिएशन ऑफ सीजीडी एंटिटीज’ (ACE) ने सरकारी कंपनी गेल (GAIL) को पत्र लिखकर स्पष्टता मांगी है। कंपनियों का कहना है कि अगर कतर से आने वाली सस्ती गैस नहीं मिली, तो उन्हें ‘स्पॉट मार्केट’ से महंगी गैस खरीदनी पड़ेगी। पेट्रोनेट LNG ने जारी किया ‘फोर्स मेजर’ नोटिस भारत की सबसे बड़ी गैस आयात करने वाली कंपनी पेट्रोनेट LNG ने कतर की कंपनी कतर-एनर्जी को ‘फोर्स मेजर’ नोटिस भेजा है। फोर्स मेजर का मतलब है कि किसी बड़ी वजहजैसे युद्ध या संकट के कारण कंपनी अभी तय समझौते के मुताबिक गैस सप्लाई नहीं कर पा रही है। कंपनी ने गेल (GAIL), इंडियन ऑयल (IOC) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) जैसी कंपनियों को भी फोर्स मेजर नोटिस जारी कर सूचित किया है कि उन्हें मिलने वाली गैस की सप्लाई कम रहेगी। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि युद्ध के कारण होने वाले बिजनेस नुकसान पर इंश्योरेंस कवर भी नहीं मिलता है। —————————— ये खबर भी पढ़ें… दावा- भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा: इजराइल-ईरान जंग के बीच इम्पोर्ट रूट बंद; सरकार नए सप्लायर्स तलाश रही पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दावा किया जा रहा है कि भारत के पास अब सिर्फ 25 दिनों का क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल और रिफाइंड ऑयल का स्टॉक बचा है। न्यूज एजेंसी ANI ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर यह अपडेट सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिया है। हालांकि सरकार अभी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाएगी। पूरी खबर पढ़ें…
कटनी नगर निगम के 3.81 करोड़ सरकारी विभागों पर बकाया:नगर निगम आयुक्त बोलीं-वित्तीय संकट गहराया, विकास कार्य हो रहा है प्रभावित

कटनी नगर निगम इन दिनों वित्तीय संकट से जूझ रहा है। दरअसल, सरकारी विभागों पर सालों से लंबित सेवा कर की वजह से है। निगम के अनुसार विभिन्न शासकीय संपत्तियों पर कुल 3 करोड़ 81 लाख 48 हजार 560 रुपए का कर बकाया है। यह राशि वित्तीय 2010-11 से लेकर 2025-26 तक की अवधि से जुड़ी है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण निगम की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। विकास कार्यों पर पड़ रहा असर निगम अधिकारियों का कहना है कि बकाया राशि के चलते शहर के जरूरी विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और पार्कों के रखरखाव जैसे कामों के लिए पर्याप्त फंड नहीं मिल पा रहा है। जब संबंधित विभागों से संपर्क किया जाता है तो वे बजट की कमी का हवाला देकर भुगतान टाल देते हैं। 56 विभागों पर बकाया, पांच बड़े देनदार निगम की सूची में कुल 56 सरकारी विभाग शामिल हैं जिन पर सेवा कर बकाया है। इनमें पांच प्रमुख बकायादार इस प्रकार हैं: सचिव, कृषि उपज मंडी- 86 लाख 21 हजार 263 रुपए जिला अस्पताल- 53 लाख 32 हजार 035 रुपए शासकीय तिलक महाविद्यालय-37 लाख 62 हजार 719 रुपए शासकीय औद्योगिक संस्थान (आईटीआई) – 30 लाख 58 हजार 260 रुपए कलेक्टर कार्यालय (जिला दण्डाधिकारी)-14 लाख 79 हजार 653 रुपए अधिकारियों ने जारी किया नोटिस वित्तीय साल की समाप्ति नजदीक आते ही निगम ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बिलैया तलैया स्थित निगम की 15 दुकानों के आवंटियों को तीन दिन में किराया जमा करने का नोटिस दिया है। समय पर भुगतान नहीं होने पर लीज निरस्त कर दुकानों में ताला लगाने की चेतावनी दी गई है। आम नागरिकों के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं और बकाया न चुकाने वालों के नल कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। समयसीमा में वसूली का प्रयास नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि कर वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शासकीय विभागों को पत्र भेजकर समयसीमा में भुगतान करने को कहा गया है। उनका कहना है कि प्रयास है कि वसूली पूरी हो, ताकि शहर की मूलभूत सुविधाएं प्रभावित न हों।
कुछ इंच की दूरी से गुजरी मौत:मंदसौर में लोडिंग पिकअप के टायरों के नीचे आने से बाल-बाल बचा मासूम, स्कूटी से गिरा

मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छोटे बच्चे की जान बाल-बाल बचती नजर आ रही है। घटना में जरा सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते वाहन चालक ने ब्रेक लगा दिए और मासूम सुरक्षित बच गई। स्कूटी के आगे बैठा था बच्चा एक युवक अपनी स्कूटी से जा रहा था और उसके आगे एक बच्चा बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से एक लोडिंग पिकअप वाहन आ रहा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से मासूम स्कूटी से सड़क पर गिर गया। टायर से कुछ ही इंच की दूरी पर गिरा बच्चा हैरानी की बात यह रही कि बच्चा ठीक उसी समय सड़क पर गिरा जब सामने से लोडिंग वाहन गुजर रहा था। वाहन के अगले दोनों टायर मासूम को पार कर चुके थे, लेकिन बच्चा उनसे कुछ ही इंच की दूरी पर गिरा। यदि जरा सा भी फासला कम होता तो यह घटना गंभीर हादसे में बदल सकती थी। लोडिंग वाहन चालक ने तत्काल ब्रेक लगा दिए, जिससे वाहन वहीं रुक गया। चालक की सतर्कता के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे लोग घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा किस तरह वाहन के टायर से कुछ ही इंच की दूरी पर गिरती है। यह दृश्य किसी भी व्यक्ति को झकझोर देने के लिए काफी है। गनीमत रही कि इस बार कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह घटना सभी के लिए एक चेतावनी है कि सड़क पर जरा सी असावधानी भी जानलेवा साबित हो सकती है।
कर्नाटक संकट में: मुख्यमंत्री की हेलिकॉप्टर गाथा जारी, हेलीकॉप्टर यूनिट को ईमेल आमंत्रण पर विधायक का गुस्सा | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:23 फ़रवरी 2026, 16:52 IST एक विवाद कोलार जिले में एक हेलीकॉप्टर असेंबली यूनिट के उद्घाटन से जुड़ा है, जबकि दूसरा विवाद सीएम सिद्धारमैया की हेलीकॉप्टर यात्रा की जांच से जुड़ा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (बाएं) ने कथित तौर पर 50 मिनट की कार यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया; कोलार विधायक कोथुर मंजूनाथ ने अपने जिले में एक हेलीकॉप्टर असेंबली यूनिट के उद्घाटन के लिए एक ईमेल आमंत्रण प्राप्त करने पर निराशा व्यक्त की, जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में विवाद खड़ा हो गया। (छवि: पीटीआई/फ़ाइल) कर्नाटक और हेलीकॉप्टर: बस इतना ही। यही खबर है. लेकिन दो अलग-अलग मुद्दों को एक साथ जोड़ना बहुत आसान होगा, जिसने कांग्रेस शासित राज्य में राजनीतिक रस्साकशी का कारण बना दिया है, भले ही दोनों में कम से कम एक सामान्य कारक है – शक्तिशाली हेलिकॉप्टर। पहला, कोलार जिले में एक हेलीकॉप्टर असेंबली यूनिट के उद्घाटन पर बड़े पैमाने पर विवाद से जुड़ा है और दूसरा, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की हेलीकॉप्टर यात्रा पर जांच के बारे में है। कोलार में कांग्रेस बनाम जद(एस), भाजपा कोलार से कांग्रेस विधायक, कोथुर मंजूनाथ ने अपने जिले में एक हेलीकॉप्टर असेंबली यूनिट के उद्घाटन के लिए एक ईमेल आमंत्रण प्राप्त करने पर निराशा व्यक्त करने के बाद “प्रोटोकॉल चूक” को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। हालाँकि, कोथुर मंजूनाथ एक कदम आगे बढ़े और उन्होंने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा स्थानीय निवासियों को “अपर्याप्त रोजगार” दिए जाने के विरोध में हेलीकॉप्टर इकाई में बिजली कटौती का आह्वान किया। मजुनाथ ने वेमागल में पंचायत कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने हमारी जमीन ले ली है, लेकिन हमारे लोगों को नौकरी नहीं दे रहे हैं, न ही उन्हें अंदर आने दे रहे हैं। आइए देखें कि क्या वे निर्वाचित प्रतिनिधियों की ताकत को समझते हैं।” मंजूनाथ ने प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों को वेमागल औद्योगिक क्षेत्र में हेलीकॉप्टर असेंबली इकाई के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था, जहां 17 फरवरी को प्रधान मंत्री मोदी ने सुविधा का उद्घाटन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों, एमएलसी और वेमागल नगर पंचायत के सदस्यों को नजरअंदाज किया गया और इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया, इसे प्रोटोकॉल में एक गंभीर चूक बताया। उन्होंने क्षेत्र में जमीन पर परियोजना स्थापित होने के बावजूद स्थानीय प्रतिनिधियों को दरकिनार करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। धमकियों की तरह लगने वाली बात में, उन्होंने हेलीकॉप्टर इकाई का बिजली कनेक्शन काटने, या कारखाने के गेट के सामने खाई खोदने का आह्वान किया और कहा कि एक ट्रैक्टर को उस खंभे से टकराया जा सकता है जो सुविधा को बिजली की आपूर्ति करता है। इतना ही नहीं, कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि जमीन स्थानीय स्तर पर अधिग्रहित की गई थी, लेकिन निवासियों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिला और उन्हें गार्ड की नौकरियां दी जा रही थीं, जबकि “बाहरी लोगों” ने बेहतर पद छीन लिए। उन पर प्रतिक्रिया देते हुए, जद (एस) नेता निखिल कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी टिप्पणी उत्तेजक है और विधायकों को कर्नाटक में औद्योगिक विकास का समर्थन करने की जरूरत है। कुमारस्वामी ने कहा, “किसे आमंत्रित नहीं किया गया, किसे आमंत्रित किया गया, आदि के बारे में बात करने के बजाय कांग्रेस विधायक केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस प्रोजेक्ट का समर्थन करें तो बेहतर होगा।” कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक जन प्रतिनिधि के रूप में “धमकी” जारी करने के लिए बुलाया। विजयेंद्र ने कहा, “मुझे लगता है कि वह भूल गए हैं कि हम एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में रहते हैं, इस तरह की धमकी से उन्हें मदद नहीं मिलेगी। एक जन प्रतिनिधि के रूप में उन्हें अधिक जिम्मेदारी के साथ बात करनी चाहिए।” ‘सिद्धारमैया सिर्फ उड़ना चाहते हैं’ भाजपा ने सिद्धारमैया की हेलिकॉप्टर यात्रा को राजनीतिक मुद्दा बना दिया और आरोप लगाया कि उन्हें सरकारी खजाने पर बोझ की चिंता नहीं है. भाजपा ने आरोप लगाया कि जहां एससी/एसटी निगम के लिए फंड में कटौती की गई है, वहीं मुख्यमंत्री की हेलीकॉप्टर यात्रा 40 किमी से 50 किमी की दूरी तक भी जारी रही है। उन्होंने कथित तौर पर ‘मनरेगा बचाओ’ कार्यक्रम के लिए बेंगलुरु से चिकाबल्लापुरा तक 50 किमी की यात्रा की, जिससे 50 मिनट की यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर का उपयोग करने की उनकी आवश्यकता पर सवाल उठे, जबकि उनके पास पहले से ही सड़क पर “शून्य यातायात” विशेषाधिकार हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकारी खजाने पर बोझ की चिंता नहीं है और वह सिर्फ उड़ान भरना चाहते हैं. कथित तौर पर उन्हें विशेष उड़ानों, विमानों और हेलीकॉप्टरों के कथित अत्यधिक उपयोग के लिए जाना जाता है, उन्होंने ऐसी यात्राओं पर मई 2023 और नवंबर 2025 के बीच 47 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में सीएम ने बेंगलुरु से अपने गृहनगर मैसूरु तक उड़ान भरने के लिए 5 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं, जबकि दोनों शहर सड़क मार्ग से केवल दो घंटे की दूरी पर हैं। विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी ने कहा कि चिक्काबल्लापुर बेंगलुरु से केवल 48 किमी दूर है और सड़क यात्रा में एक घंटे का समय लगता है। नारायणस्वामी ने कहा, “सीएम के पास पूरी सुरक्षा है। फिर भी वह हेलिकॉप्टर का उपयोग कर रहे हैं…कर्नाटक के लोग इतनी समस्याओं से पीड़ित हैं, कुछ भी सुधार नहीं हो रहा है…पैसे नहीं हैं। यहां तक कि जब वह मैसूर की यात्रा कर रहे होते हैं, जो उनका निर्वाचन क्षेत्र है, तब भी वह वहां जाने के लिए हेलिकॉप्टर या निजी उड़ान लेते हैं। वह अपनी शक्ति का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं…उन्हें सरकारी खजाने पर बोझ की चिंता नहीं है।” सिद्धारमैया और कांग्रेस ने अभी तक आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 23 फ़रवरी 2026, 16:52 IST समाचार राजनीति कर्नाटक संकट में: मुख्यमंत्री की हेलिकॉप्टर गाथा जारी, हेलीकॉप्टर यूनिट को ईमेल आमंत्रण पर विधायक का गुस्सा अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध
पैट मैक्ग्रा की सौंदर्य प्रसाधन कंपनी संकट में:मैडोना-रिहाना इनकी क्लाइंट रहीं, किचन में बनाए उत्पादों से 9 हजार करोड़ की कंपनी खड़ी की

लंदन की अश्वेत लड़की पैट मैक्ग्रा, जिसने मां के किचन से शुरू करके पेरिस-मिलान के सबसे बड़े रैम्प तक मेकअप का जादू पहुंचाया। आज अपनी ही कंपनी पैट मैक्ग्रा लैब्स को दिवालियेपन से बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं। दुनिया उन्हें ‘मदर ऑफ मेकअप’ कहती है। मैडोना, टेलर स्विफ्ट, किम कार्दशियां से लेकर रिहाना तक के जिन चेहरों को हम रेड कार्पेट पर चमकता देखते हैं, उनमें पैट के ब्रश का स्पर्श होता है। 2015 में शुरू हुआ उनका ब्रांड पैट मैक्ग्रा लैब्स 2018 में 9000 करोड़ रु. से ज्यादा का सौंदर्य कारोबार कर रहा था। ऐसा करने वाला पहला अश्वेत महिला स्वामित्व का सौंदर्य ब्रांड बना। इसके आठ साल बाद ही पिछले महीने जनवरी में इसी कंपनी को कर्ज से राहत के लिए अमेरिका में दिवालिया होने की अर्जी देनी पड़ी। इसमें कंपनी पर 453 करोड़ रु. से अधिक के कर्ज की बात कही गई है। पेरिस या मिलान फैशन वीक में 80 बड़े सूटकेस के साथ आने के लिए मशहूर पैट के हर सूटकेस में हजारों आईशैडो, ग्लिटर और उनके बनाए सीक्रेट फॉर्मूले होते हैं। उनका सबसे चर्चित प्रोडक्ट ‘गोल्ड 001’ किसी हाई-टेक लैब में नहीं, बल्कि किचन में बना था। वे धातु जैसी चमक वाला गोल्ड शेड चाहती थीं और हाथ से पिगमेंट मिलाकर जो रंग निकला, वह पेरिस फैशन वीक में लॉन्च होते ही ऑनलाइन मिनटों में सोल्ड-आउट हो गया। 2024 के एक शो में उन्होंने मॉडल्स के चेहरे पर ऐसा ग्लास-स्किन इफेक्ट बनाया कि सोशल मीडिया में कई हफ्तों तक यही चर्चा होती रही कि यह ‘कांच की गुड़िया’ जैसा चेहरा आखिर कैसे बना। इस ग्लैमर की चमक के पीछे उनकी कंपनी की बैलेंस शीट बिगड़ गई। रिपोर्टों के अनुसार, तेज विस्तार, भारी मार्केटिंग खर्च, सप्लाई चेन में रुकावटें और रिटेल पार्टनरशिप की लागत ने पैट मैक्ग्रॉ लैब्स के बजट ढांचे को ध्वस्त कर दिया। पहचान: चलती-फिरती रिसर्च लैब लेकर घूमती हैं मैक्ग्रा ब्रिटेन में जमैका मूल की सिंगल मदर के घर जन्मी पैट मैक्ग्राॅ का रुझान बचपन से फैशन की ओर था। इटालियन वोग की कॉपियों को देखती थीं। 1990 के दशक में सोल सेकंड सोल की सिंगर कैरॉन व्हीलर के साथ टूर, फिर फोटोग्राफर स्टीवन मीजल के साथ काम ने उन्हें प्राडा, लुई वितां और वर्साचे जैसे फैशन हाउस की पहली पसंद बना दिया। वह शो में 70-80 बड़े ट्रंक मेकअप बैग लेकर पहुंचती हैं। कहा जाता है कि वे चलती-फिरती रिसर्च लैब लेकर घूमती हैं। 2021 में ब्रिटिश एम्पायर की ‘डेम’ की उपाधि मिली। सौंदर्य जगत से यह सम्मान पाने वाली वह पहली अश्वेत महिला हैं।









