Wednesday, 23 Sep 2026 | 05:59 AM

Trending :

आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी:गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी को कहा लव जिहाद, बोले- सबक सिखाएंगे; कुछ दिन पहले एक्टर ने दी सफाई

आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी:गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी को कहा लव जिहाद, बोले- सबक सिखाएंगे; कुछ दिन पहले एक्टर ने दी सफाई

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लॉरेंस गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंग ने आमिर खान की 5 जुलाई को हुई गौरी स्प्रैट से शादी को लव जिहाद बताया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है।

स्वरा भास्कर भड़ककर बोलीं- सरकार बेशर्मी में नंगी है:CJP प्रोटेस्ट से दूर सेलेब्स पर कहा-मेरे साथ जो हुआ, उन्हें उसका डर, सेलिब्रिटीज पर भरोसा मत करो

स्वरा भास्कर भड़ककर बोलीं- सरकार बेशर्मी में नंगी है:CJP प्रोटेस्ट से दूर सेलेब्स पर कहा-मेरे साथ जो हुआ, उन्हें उसका डर, सेलिब्रिटीज पर भरोसा मत करो

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में जंतर-मंतर पहुंचकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट और सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन दिया है। इसी बीच एक्ट्रेस ने मौजूदा सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने ये भी कहा कि कई सेलेब्स इस डर से इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि उनके साथ भी वही होगा, जो स्वरा के साथ हुआ। जंतर-मंतर में लल्लनटॉप से बातचीत करते हुए स्वरा ने सेलेब्स के न पहुंचने पर कहा, ‘वो मेरी हालत देखकर नहीं आ रहा है। उनको पता है ज्यादा बोलने से स्वरा भास्कर के साथ जो हुआ, वो हम सबके साथ होगा। 2010-2011 की बात अलग थी। जो सरकार केंद्र में थी वो अलग सरकार थी। हां उन्होंने भी भ्रष्टाचार किया होगा। गलत चीजें की होंगी, लेकिन किस हद तक ये सरकार चली जाती है। उन्होंने इतने सालों तक बिना किसी वजह के जेल में नहीं सड़ाया था इतने लोगों को, एक्टिविस्ट को, स्टूडेंट को। बिना बेल के, बिना केस के।’ आगे स्वरा ने कहा, ‘ये ऐसी सरकार है कि 84 साल के फादर स्टेन स्वामी जेल मैं मर गए। कौन जिम्मेदार होगा। वो दौर अलग था, जैसा भी करप्शन था, सिटिजन को इतना हक था कि वो मांग रख सकें, बिना ऐसी नाजायज सजा के। ये सरकार मैं कहती हूं निर्लज है, नंगी है अपने अहंकार में, नंगी है अपनी बेशर्मी में।’ सेलिब्रिटीज की चुप्पी पर स्वरा ने कहा है, ‘मैं कोई बॉलीवुड की क्लास मॉनिटर तो हूं नहीं। लेकिन मैं एक बात कहना चाहूंगी। सेलिब्रिटीज पर इतना भरोसा मत करो। सेलिब्रिटी जरूरी नहीं है। वजह अपने आप में ही जरूरी है। ये जो सारे लोग जो मेहनत कर रहे हैं, ये अपने आप में जरूरी हैं। इन्हें सेलिब्रिटी की जरुरत नहीं है। मैं यहां सेलिब्रिटी के रूप में नहीं आई हूं। मैं यहां एक नागरिक और मां के रूप में आई हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि ये जो प्रोटेस्ट है, ये मेरी बेटी के लिए भी जरूरी है। मैं मजबूरी में गोल्डन वीजा लेकर दुबई शिफ्ट नहीं होना चाहती। मेरी बेटी इस देश में पले और बढ़े और उसे वो मौका मिले, जो मुझे मिला।’ प्रोटेस्ट में शामिल हो चुके हैं ये सेलेब्स स्वरा भास्कर के अलावा, पॉपुलर एक्टर प्रकाश राज और रोडीज होस्ट रघु भी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हो चुके हैं। इनके अलावा कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए प्रोटेस्ट को समर्थन दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा, जीनत अमान, ओमी वैद्य, सोनी राजदान, समय रैना समेत कई सेलेब्स ने प्रोटेस्ट पर पोस्ट शेयर की है। आमिर खान बोले- उनके लिए चिंतित हूं लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म लगान की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान से सोनम वांगचुक के अनशन पर बात करते हुए चिंता व्यक्त की है। किरण राव ने किया कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन आमिर खान से पहले उनकी पूर्व पत्नि किरण राव ने सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत डिपके, CJP और इस देश के उन सभी नागरिकों, युवा और बुजुर्ग, के साथ एकजुटता से खड़ा हूं, जो हमारे छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और उन सभी लोगों को मेरा सलाम, जिन्होंने न्याय सुनिश्चित करने के लिए भूख हड़ताल शुरू की है। हमें इस बात का एहसानमंद होना चाहिए कि आपने हमें हमारी उदासीनता से जगाया और याद दिलाया कि हर आवाज मायने रखती है।’ 3 इडियट्स में चतुर बने ओमी वैद्य बोले- नहीं चाहता वो मरें सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के 16वें दिन ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामलिंगम का किरदार निभा चुके ओमी वैद्य ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘मैं अक्सर ऐसे वीडियो नहीं बनाता, इसलिए मेरी बात ध्यान से सुनिए। क्या आपको पता है कि 3 इडियट्स में आमिर खान का किरदार फुंसुख वांगडू असल जिंदगी के लद्दाख के इंजीनियर, इनोवेटर, शिक्षक और समाज सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था? मैं उनसे मिल चुका हूं। वह बहुत ही दिलचस्प और सादगी पसंद इंसान हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बेहतरीन काम किए हैं। इसलिए मैं आपसे कहूंगा कि उनके बारे में जानिए और देखिए कि इस समय वह क्या कर रहे हैं। फिलहाल सोनम वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं। कई हफ्ते बीत चुके हैं और उनका ब्लड शुगर काफी कम हो गया है।’ ‘यह बहुत गंभीर मामला है। वह भूख हड़ताल क्यों कर रहे हैं? क्योंकि उन्हें भारत की शिक्षा व्यवस्था, लद्दाख से जुड़े कुछ मुद्दों और पर्यावरण की चिंता है। आप उनकी बात से सहमत हों या नहीं, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए। मेरे लिए वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं और मैं चाहता हूं कि वह सुरक्षित रहें और जिंदा रहें।’ सोनाक्षी बोलीं- अब चुप रहना संभव नहीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि देश के युवा अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर संवाद शुरू नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि वह भी देश की युवा हैं और देश का भला चाहती हैं, इसलिए उन्होंने अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा, “मैं बस यह पूछना चाहती हूं कि यह कब काफी होगा? जब ये लोग मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? और इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? जो हो रहा है, वह सही नहीं है। मैं बस यही कहना चाहती हूं।” शत्रुघ्न सिन्हा ने की नरेंद्र मोदी से अपील सोनाक्षी का वीडियो सामने आने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके खुलकर बोलने की तारीफ की और पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर बात करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है, ‘पिछले कुछ दिनों में देश और विदेश के कई राजनीतिक नेताओं, राजनीतिक दलों, जानी-मानी हस्तियों, कलाकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है। सोनम वांगचुक की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए सरकार, संबंधित अधिकारियों, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से अपील है कि वे तुरंत हस्तक्षेप करें, उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करें और जल्द से जल्द इस आंदोलन का समाधान निकालें। वांगचुक को बचाइए!’ आगे सोनाक्षी

अक्षय को OMG-2 से दूर रखना चाहते थे परेश रावल:फिल्म का क्रेडिट मांगने पर भड़के मेकर्स; बोले- फिल्म की कहानी चुराना चाहते थे परेश

अक्षय को OMG-2 से दूर रखना चाहते थे परेश रावल:फिल्म का क्रेडिट मांगने पर भड़के मेकर्स; बोले- फिल्म की कहानी चुराना चाहते थे परेश

फिल्म ‘ओएमजी-2’ के निर्माता अश्विन वर्दे ने अभिनेता परेश रावल के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। अश्विन ने परेश के दावों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है। हाल ही में परेश रावल ने एक पॉडकास्ट में आरोप लगाया था कि ओह माय गॉड 2 उन्होंने लिखी थी, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया। इस पर पलटवार करते हुए अश्विन ने कहा कि परेश रावल इस स्क्रिप्ट को किसी दूसरे नाम से बनाना चाहते थे और वे अक्षय कुमार को इस प्रोजेक्ट से दूर रखना चाहते थे। अश्विन ने पूरी कहानी को सबके सामने रखा है। ‘फिल्म का नाम बदलकर बनाना चाहते थे परेश’ अश्विन वर्दे के मुताबिक, फिल्म ‘ओएमजी’ के कॉपीराइट और बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकार केवल अक्षय कुमार के पास हैं। लेखक अमित राय ने ‘ओएमजी-2’ की मूल स्क्रिप्ट लिखी थी। परेश रावल इस स्क्रिप्ट को किसी दूसरे नाम से बनाना चाहते थे ताकि अक्षय कुमार को इस प्रोजेक्ट से पूरी तरह दूर रखा जा सके। अश्विन ने परेश की इस कोशिश को सीधे-सीधे स्क्रिप्ट चोरी और अनैतिक काम बताया है, क्योंकि वे बिना अक्षय कुमार की मंजूरी के उनकी फिल्म के फॉर्मेट का इस्तेमाल करना चाहते थे। फिल्म इंडस्ट्री के अन्य अभिनेताओं ने भी इसमें काम करने से इसीलिए मना कर दिया था क्योंकि वे जानते थे कि यह अक्षय कुमार की फिल्म है और उनकी अनुमति के बिना इसे बनाना गलत होगा। अक्षय कुमार को दूर रखने की कोशिश की इस चोरी को रोकने और स्क्रिप्ट को सुरक्षित करने के लिए अश्विन वर्दे की कंपनी ने अमित राय से इसके अधिकार खरीद लिए। इसके बाद जब अश्विन ने परेश रावल से कहा कि नैतिकता के नाते वे यह स्क्रिप्ट सबसे पहले अक्षय कुमार को दिखाएंगे, तो परेश अड़ गए कि फिल्म ‘ओएमजी’ के नाम से नहीं बननी चाहिए। अक्षय कुमार और अश्विन के काफी समझाने के बाद भी परेश रावल फिल्म में काम करने को तैयार नहीं हुए और वे फिल्म से अलग हो गए। इसके बावजूद, फिल्म रिलीज होने पर परेश रावल को बिना किसी योगदान के उनकी पत्नी और बिजनेस पार्टनर के नाम पर निर्माता का क्रेडिट दिया गया और उनकी पूरी फीस भी दी गई। अश्विन ने साफ किया कि उन्होंने परेश के साथ कोई धोखा नहीं किया, बल्कि उन्हें एक अनैतिक काम करने से रोका था। फिल्म के डायरेक्टर भी परेश पर भड़के ओएमजी-2 के डायरेक्टर और लेखक अमित राय ने भी परेश रावल के दावों को पूरी तरह खारिज किया है। अमित ने साफ किया कि फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट, कॉन्सेप्ट और किरदारों के डिजाइन से लेकर हर एक चीज उनकी खुद की लिखी हुई है। यह पूरा काम स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में उनके नाम पर रजिस्टर्ड है और इसके हर ड्राफ्ट पर एसोसिएशन की मुहर लगी है। उन्होंने परेश रावल के करियर पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पूरे सफर में ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसे उन्होंने खुद सोचकर किसी को बनाने के लिए दिया हो। अमित ने हैरानी जताते हुए कहा कि फिल्म रिलीज होने के तीन साल बाद परेश रावल गलत इरादे से ये बातें क्यों कह रहे हैं, जबकि फिल्म की शुरुआत में ही उन्हें और उनके पार्टनर को प्रोड्यूसर का क्रेडिट साफ तौर पर दिया गया है। OMG-2 मैंने लिखी, क्रेडिट तक नहीं दिया अक्षय कुमार से विवाद के बीच परेश रावल ने दावा किया है कि उन्होंने ही फिल्म ओह माय गॉड 2 की स्क्रिप्ट लिखी थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया और उन्हें क्रेडिट भी नहीं दिया गया। विक्की लालवानी ने इंटरव्यू में परेश रावल से ओह माय गॉड 2 फिल्म न करने की वजह पूछी, तो उन्होंने कहा- ‘मैंने अमित राय (डायरेक्टर) के साथ रोड टू संगम की थी। मैं उनका प्रशंसक हूं। तो मैंने उनसे पूछा कि क्या कुछ और करने का सोचा है। मैंने उनसे कहा कि मेरे पास एक आइडिया है मिलकर करते हैं।’ ‘आइडिया था कि एक लड़का पकड़ा गया है, मास्टरबेट करते हुए, उसका वीडियो वायरल हुआ है, मजाक बन रहा है। उसके पिता खजुराहो का टूरिस्ट गाइड हैं। लेकिन अमित ने पिता को महाकाल का पुजारी भी दिखाने का सोचा। मैंने सेक्सोलॉजिस्ट फ्रेंड से 5-5 घंटे बैठकर इस पर चर्चा किया, जिससे ये आइडिया वल्गर न दिखे।’ सलमान-अजय को करना चाहते थे कास्ट आगे परेश रावल ने कहा, ‘फिर हमने एक बाइकर या सामान बेचने वाले शख्स का ऐसा कैरेक्टर जोड़ा, जो बीच-बीच में 4-5 सीन के लिए आएगा और नॉलेज देकर चला जाएगा। मैं अजय देवगन के पास गया बाइकर के रोल के लिए, सलमान खान के पास भी गया। अगर मैं अक्षय के पास जाता तो यही लगता कि ये ओह माय गॉड 2 बन रही है। विपुल शाह के पास भी गया, मीटिंग भी हुई। बाद में मेरे पास अमित का कॉल आया कि थोड़ी गड़बड़ हो गई है। मैंने पूछा ’क्या हुआ?’, तो उसने कहा, ‘वो लोग इस फिल्म में दिलचस्पी ले रहे हैं।’ जब पूछा गया कौन, तो उन्होंने कहा- ‘अक्षय को फिल्म करनी है।’ आगे परेश रावल ने कहा, ‘अमित ने अनजाने में या बेवकूफी में इस स्क्रिप्ट के ऊपर ओएमजी 2 लिख दिया था। जबकि हमें ओहएमजी जैसा आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया करना था, ये ओएमजी 2 नहीं थी। उन लोगों ने अमित से स्क्रिप्ट ले ली। मैंने अमित से कहा कि ये फ्रैंचाइजी नहीं है। लेकिन मैं तुमसे झगड़ा नहीं कर सकता।’ अक्षय चाहते थे फिल्म करें परेश रावल परेश रावल ने बताया है कि अक्षय उनके पास आए और फिल्म करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर परेश रावल ने कहा- ‘अगर ये सीक्वल होती, तो मैं फिल्म जरूर करता, दबाकर पैसे लेता, स्टोरी का क्रेडिट भी लेता। दुख की बात है कि मुझे तो स्टोरी का क्रेडिट भी नहीं मिला। मैं कहानीकार नहीं हूं, लेकिन कहानी का आइडिया परेश का था, ऐसा क्रेडिट भी नहीं दिया।’ परेश ने आगे बताया कि अक्षय कुमार जानते थे कि कहानी उन्होंने लिखी। करण जौहर को भी पता है, सोमेन मिश्रा, अश्विन वर्दे को भी पता है। सलमान खान को भी पता था। अमित राय ने ही डायरेक्ट की ओएमजी 2 परेश रावल के फिल्म से हटने के बाद उनकी

चाय के साथ कुछ एक्स्ट्रा चाहिए? इस ट्रिक से नारियल के गरमा-गरम क्रिस्पी पकौड़े; हर कोई बोलेगा वाह!

चाय के साथ कुछ एक्स्ट्रा चाहिए? इस ट्रिक से नारियल के गरमा-गरम क्रिस्पी पकौड़े; हर कोई बोलेगा वाह!

पकोड़ा रेसिपी: बारिश का मौसम आते ही अक्सर कुछ न कुछ चटपटा खाने के लिए मन मचल जाता है। ऐसे में अगर चाय के साथ थाली में गरम-गरम गोभी के पकौड़े मिलें तो बात ही कुछ और है। अगर आप भी घर बैठे हलवाई बनाना पसंद करते हैं और खाने के शौकीन हैं तो ये शानदार रेसिपी तुरंत नोट कर लें। बकरी के पकौड़े झटपट तैयार हो जाते हैं और यही इसकी मूल प्रकृति है। स्वाद से भरपूर ये नाश्ता ना सिर्फ बेहद टेस्टी होता है, बल्कि घर पर अचानक आ गई ग्लास या शाम की चाय के लिए एक बेहद ही स्वादिष्ट और लाजवाब विकल्प भी है। सबसे पहले पानी में थोड़ा सा नमक और हल्दी का सहारा लें। ऐसा करने से बकरी का रॉपन पूरी तरह निकल जाता है। इसके अलावा, सब्जियों के मौसम में गोभी में छोटे-छोटे दुकानदार भी रहते हैं; पानी में नमक-हल्दी स्टॉइकलाईन से वे कीड़े आसानी से मार्कर बाहर निकल जाते हैं और पानी में पूरी तरह से साफ हो जाता है। बेसन में आटा का चावल मिश्रण करें इसके बाद बेसन और थोड़ा सा चावल का आटा एक साथ मिलाएं। अब इसमें छोटे-छोटे टुकड़ों में अच्छी तरह से कोटिंग कर लें। चावल का आटा मिलाने से पकौड़े बहुत ही क्रिस्पी बनते हैं और ठंडे हो जाने पर भी इनका कुरकुरापन बरकरार रहता है। इन मूर्तिकला कोस्टामिक स्वाद गोभी के पकौड़े का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें सभी मौलिक उद्धरण शामिल हैं। कुल मिलाकर 1 में जीरा, आधा धनिया पाउडर, 1 धनिया पाउडर, कुटी हुई अदरक और हरी मिर्च शामिल हैं। इन सभी कलाकृतियों को बेसन में रखा गया। साथ ही इन अजमोद, हल्दी और स्वाद मसाला दाल लें। अगर आप कदम रखते हैं तो इसमें इलेक्ट्रिक कटा हुआ हरा धनिया भी डाल सकते हैं। क्रिस्पी पकौड़े हो जायेंगे तैयार अंतिम में सकली हुई बागान के मिश्रण को बेसन के मिश्रण में अच्छी तरह से कोट करें। फिर वैसे ही दूसरे पॉश्चर में प्लांट और ऊपर से सीधे पानी का मिश्रण करें। इसके बाद कंपनी की वेबसाइट पर बेसबॉल की कोटिंग करें। इस डबल कोटिंग की मदद से पकौड़े बेहद कुरकुरा और स्वादिष्ट। अगर आप भी घर पर गोभी के कुरकुरे पकौड़े का आनंद लेना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं।

गिलगित-बाल्टिस्तान को 5वां राज्य बनाने की तैयारी में पाकिस्तान:विधानसभा में प्रस्ताव पास, संसद से संविधान संशोधन की मांग

गिलगित-बाल्टिस्तान को 5वां राज्य बनाने की तैयारी में पाकिस्तान:विधानसभा में प्रस्ताव पास, संसद से संविधान संशोधन की मांग

पाकिस्तान ने अपने अवैध कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान को देश का पांचवां प्रांत बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार को गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा में इसे लेकर एक जॉइंट रेजोल्यूशन निर्विरोध पास किया गया। इस प्रस्ताव में पाकिस्तान सरकार से संविधान में संशोधन कर इस क्षेत्र को औपचारिक रूप से प्रांत घोषित करने की मांग की गई है। प्रस्ताव की कॉपी पर मुख्यमंत्री, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, नेता विपक्ष और दो निर्दलीय विधायकों के हस्ताक्षर हैं। इसे अब पाकिस्तानी संसद के पास भेजा जाएगा। प्रस्ताव में मांग की गई है कि गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और सीनेट में भी प्रतिनिधित्व दिया जाए। अभी तक पाकिस्तान में केवल चार प्रांत पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा हैं। पिछले महीने गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव हुए थे गिलगित-बाल्टिस्तान में पिछले महीने 7 जून चुनाव हुआ था जिसमें बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं। एक पार्टी के पास पूर्ण बहुमत ना होने की वजह से PPP और शहबाज शरीफ की पार्टी PML-N के बीच पॉवर शेयरिंग एग्रीमेंट हुआ था जिसके तहत मुख्यमंत्री और स्पीकर PPP का हुआ। वहीं गवर्नर और डिप्टी स्पीकर PML-N मिला।

गिलगित-बाल्टिस्तान को 5वां राज्य बनाने की तैयारी में पाकिस्तान:विधानसभा में प्रस्ताव पास, संसद से संविधान संशोधन की मांग

गिलगित-बाल्टिस्तान को 5वां राज्य बनाने की तैयारी में पाकिस्तान:विधानसभा में प्रस्ताव पास, संसद से संविधान संशोधन की मांग

पाकिस्तान ने अपने अवैध कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान को देश का पांचवां राज्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार को गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से संविधान में संशोधन करके इस क्षेत्र को प्रांत का दर्जा देने की मांग की। प्रस्ताव में कहा गया है कि गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों को पाकिस्तान के दूसरे राज्यों के नागरिकों की तरह समान संवैधानिक, राजनीतिक और लोकतांत्रिक अधिकार दिए जाएं। इसके तहत इस क्षेत्र को नेशनल असेंबली, सीनेट और अन्य संघीय संवैधानिक संस्थाओं में भी प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है। प्रस्ताव की कॉपी पर मुख्यमंत्री, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, नेता विपक्ष और दो निर्दलीय विधायकों के हस्ताक्षर हैं। इसे अब पाकिस्तानी संसद के पास भेजा जाएगा। अस्थायी राज्य बनाने का प्रस्ताव अभी तक पाकिस्तान में केवल चार प्रांत पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान अब तक सीमित स्वशासन (लिमिटेड सेल्फ-गवर्नेंस) के तहत संचालित होता रहा है और उसे पाकिस्तान के अन्य प्रांतों जैसा संवैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं है। प्रस्ताव में कहा गया है कि गिलगित-बाल्टिस्तान को अभी स्थायी नहीं, बल्कि अस्थायी तौर पर पाकिस्तान का राज्य बनाया जाएगा। अगर भविष्य में जम्मू-कश्मीर विवाद का कोई समाधान निकलता है, तो उस फैसले के अनुसार इस क्षेत्र की स्थिति दोबारा तय की जा सकती है। यानी पाकिस्तान ने यह रास्ता खुला रखा है कि कश्मीर विवाद के अंतिम समाधान के बाद गिलगित-बाल्टिस्तान का दर्जा बदला जा सके। यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान कई आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। देश में बलूचिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ते आतंकी हमलों को लेकर सरकार दबाव में है। विपक्षी दलों और सरकार के आलोचकों का आरोप है कि सरकार इन घरेलू समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए लंबे समय से लंबित गिलगित-बाल्टिस्तान को प्रांत बनाने के मुद्दे को फिर से सामने लाई है। पिछले महीने गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव हुए थे गिलगित-बाल्टिस्तान में पिछले महीने 7 जून चुनाव हुआ था जिसमें बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं। एक पार्टी के पास पूर्ण बहुमत ना होने की वजह से PPP और शहबाज शरीफ की पार्टी PML-N के बीच पॉवर शेयरिंग एग्रीमेंट हुआ था जिसके तहत मुख्यमंत्री और स्पीकर PPP का हुआ। वहीं गवर्नर और डिप्टी स्पीकर PML-N मिला। गिलगिट-बाल्टिस्तान और भारत का क्या कनेक्शन है? गिलगिट-बाल्टिस्तान ट्रांस-हिमालयन क्षेत्र में कश्मीर घाटी के उत्तर-पश्चिम में है। यह जम्मू-कश्मीर रियासत का हिस्सा था। तब यह रियासत पांच क्षेत्रों में बंटी थी- जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट वजाहत और गिलगिट एजेंसी। 1947 से भारत के जिस हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा है, उसमें सिर्फ 15% एरिया पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में है। 85% हिस्सा तो गिलगिट-बाल्टिस्तान या नॉर्दर्न एरियाज में है। यह चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का मुख्य इलाका है। सिंधु नदी पाकिस्तान में गिलगिट-बाल्टिस्तान से ही होकर प्रवेश करती है। गिलगिट-बाल्टिस्तान भारत से अलग कब हुआ? 1947 में। दरअसल, 1917 में USSR बनने के बाद ब्रिटिश इंडिया ने गिलगिट एजेंसी को 1935 में जम्मू-कश्मीर के महाराजा से 60 साल की लीज पर लिया था। पर जब भारत आजाद हुआ तो 15 दिन बाद गिलगित भी महाराजा हरिसिंह के अधीन आ गया था। 26 अक्टूबर 1947 को हरि सिंह ने अपनी रियासत को भारत में मर्ज करने का फैसला किया, तब ब्रिटिश कमांडर विलियम एलेक्जेंडर ब्राउन के नेतृत्व में गिलगिट स्काउट्स ने बगावत कर दी। उसने बाल्टिस्तान पर भी कब्जा कर लिया था, जो लद्दाख का हिस्सा था। स्कार्दू, करगिल और द्रास पर भी गिलगिट स्काउट्स का कब्जा था। युद्ध में भारतीय सेनाओं ने अगस्त 1948 में करगिल और द्रास पर फिर से कब्जा हासिल किया। पर गिलगिट पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा कायम रहा। 1 नवंबर 1947 को राजनीतिक दल रिवॉल्युशनरी काउंसिल ऑफ गिलगिट-बाल्टिस्तान ने गिलगिट-बाल्टिस्तान को स्वतंत्र देश घोषित किया था। 15 नवंबर को उसने पाकिस्तान में मर्जर की घोषणा की। पर इस मर्जर की भी शर्त ये थी कि पूरी तरह एडमिनिस्ट्रेटिव कंट्रोल के लिए यह होगा। पिछले साल पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने 1 नवंबर को गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया।

दावा- BLA ने पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मारा:बलूचिस्तान में काफिले को बनाया निशाना, क्वेटा-कराची हाइवे से गुजर रहे थे

दावा- BLA ने पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मारा:बलूचिस्तान में काफिले को बनाया निशाना, क्वेटा-कराची हाइवे से गुजर रहे थे

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने मस्तुंग जिले में पाकिस्तान सेना के एक काफिले पर हमला किया है। इस हमले में 45 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है, जबकि दर्जनों जवान घायल हुए हैं। यह घटना गुरुवार को क्वेटा-कराची हाइवे पर खदकुचा के पास हुई। पाकिस्तान सेना ने काफिले पर हमले की पुष्टि की है, लेकिन हताहत हुए जवानों की संख्या पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। BLA प्रवक्ता जियांद बलूच ने बयान जारी कर बताया कि इस हमले में काफिले, सुरक्षा टीम और बाद में पहुंची सेना की टुकड़ियों को निशाना बनाया गया। BLA ने इस हमले को ‘फतेह स्क्वाड’ द्वारा अंजाम दिया गया एक सुनियोजित और जबरदस्त हमला बताया है।

वर्ल्ड अपडेट्स:जापान के पूर्व मंत्री बोले- भारत के रवैये से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट लेट हुआ; वादे नहीं निभाए, बार-बार फैसला बदला

वर्ल्ड अपडेट्स:जापान के पूर्व मंत्री बोले- भारत के रवैये से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट लेट हुआ; वादे नहीं निभाए, बार-बार फैसला बदला

भारत-जापान के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जापान के पूर्व मंत्री हिदेकी माकिहारा ने भारतीय पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। X पर की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा कि प्रोजेक्ट के लेट होने की सबसे बड़ी वजह भारत का रवैया रहा। माकिहारा ने कहा कि वे खुद इस प्रोजेक्ट से जुड़े रहे हैं। उनके मुताबिक, भारतीय पक्ष ने कई बार किए वादे पूरे नहीं किए। समझौते किए, फिर उनसे पीछे हट गया। आखिरी समय तक अपने हिसाब से शर्तें बदलता रहा। उन्होंने यह भी लिखा कि इसी वजह से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया। माकिहारा के मुताबिक, जापानी टीम ने पूरी मेहनत से काम किया, लेकिन उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले। पूर्व मंत्री ने अपनी पोस्ट में टॉयो केइजाई ऑनलाइन की एक रिपोर्ट भी शेयर की। इसमें दावा किया गया है कि बुलेट ट्रेन के सबसे अहम सेफ्टी सिस्टम (सिग्नलिंग सिस्टम) में जापान को शामिल नहीं किया गया। हालांकि, ये आरोप हिदेकी माकिहारा की X पोस्ट और उनके साझा किए गए लेख पर आधारित हैं। भारत सरकार या मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वर्ल्ड अपडेट्स:जापान के पूर्व मंत्री बोले- भारत के रवैये से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट लेट हुआ; वादे नहीं निभाए, बार-बार फैसला बदला

वर्ल्ड अपडेट्स:जापान के पूर्व मंत्री बोले- भारत के रवैये से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट लेट हुआ; वादे नहीं निभाए, बार-बार फैसला बदला

भारत-जापान के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जापान के पूर्व मंत्री हिदेकी माकिहारा ने भारतीय पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। X पर की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा कि प्रोजेक्ट के लेट होने की सबसे बड़ी वजह भारत का रवैया रहा। माकिहारा ने कहा कि वे खुद इस प्रोजेक्ट से जुड़े रहे हैं। उनके मुताबिक, भारतीय पक्ष ने कई बार किए वादे पूरे नहीं किए। समझौते किए, फिर उनसे पीछे हट गया। आखिरी समय तक अपने हिसाब से शर्तें बदलता रहा। उन्होंने यह भी लिखा कि इसी वजह से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया। माकिहारा के मुताबिक, जापानी टीम ने पूरी मेहनत से काम किया, लेकिन उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले। पूर्व मंत्री ने अपनी पोस्ट में टॉयो केइजाई ऑनलाइन की एक रिपोर्ट भी शेयर की। इसमें दावा किया गया है कि बुलेट ट्रेन के सबसे अहम सेफ्टी सिस्टम (सिग्नलिंग सिस्टम) में जापान को शामिल नहीं किया गया। हालांकि, ये आरोप हिदेकी माकिहारा की X पोस्ट और उनके साझा किए गए लेख पर आधारित हैं। भारत सरकार या मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… युगांडा में स्कूल बस हादसा, 20 बच्चों समेत 21 की मौत; एजुकेशनल टूर से लौट रहे थे छात्र पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा में एक स्कूल बस हादसे में 20 बच्चों समेत एक शख्स की मौत हो गई। AP के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार रात पूर्वी युगांडा के कपचोरवा जिले में हुआ। पुलिस के मुताबिक, सभी छात्र एजुकेशनल टूर के तहत सिपी फॉल्स घूमकर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस सड़क से उतरकर एक चट्टान से टकराई और पलट गई। हादसे में कई बच्चों समेत 3 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फिलहाल घायलों की सटीक संख्या नहीं बताई है।