Friday, 16 Oct 2026 | 08:21 PM

Trending :

EXCLUSIVE

अक्षय को OMG-2 से दूर रखना चाहते थे परेश रावल:फिल्म का क्रेडिट मांगने पर भड़के मेकर्स; बोले- फिल्म की कहानी चुराना चाहते थे परेश

फिल्म ‘ओएमजी-2’ के निर्माता अश्विन वर्दे ने अभिनेता परेश रावल के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। अश्विन ने परेश के दावों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है। हाल ही में परेश रावल ने एक पॉडकास्ट में आरोप लगाया था कि ओह माय गॉड 2 उन्होंने लिखी थी, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया। इस पर पलटवार करते हुए अश्विन ने कहा कि परेश रावल इस स्क्रिप्ट को किसी दूसरे नाम से बनाना चाहते थे और वे अक्षय कुमार को इस प्रोजेक्ट से दूर रखना चाहते थे। अश्विन ने पूरी कहानी को सबके सामने रखा है। ‘फिल्म का नाम बदलकर बनाना चाहते थे परेश’ अश्विन वर्दे के मुताबिक, फिल्म ‘ओएमजी’ के कॉपीराइट और बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकार केवल अक्षय कुमार के पास हैं। लेखक अमित राय ने ‘ओएमजी-2’ की मूल स्क्रिप्ट लिखी थी। परेश रावल इस स्क्रिप्ट को किसी दूसरे नाम से बनाना चाहते थे ताकि अक्षय कुमार को इस प्रोजेक्ट से पूरी तरह दूर रखा जा सके। अश्विन ने परेश की इस कोशिश को सीधे-सीधे स्क्रिप्ट चोरी और अनैतिक काम बताया है, क्योंकि वे बिना अक्षय कुमार की मंजूरी के उनकी फिल्म के फॉर्मेट का इस्तेमाल करना चाहते थे। फिल्म इंडस्ट्री के अन्य अभिनेताओं ने भी इसमें काम करने से इसीलिए मना कर दिया था क्योंकि वे जानते थे कि यह अक्षय कुमार की फिल्म है और उनकी अनुमति के बिना इसे बनाना गलत होगा। अक्षय कुमार को दूर रखने की कोशिश की इस चोरी को रोकने और स्क्रिप्ट को सुरक्षित करने के लिए अश्विन वर्दे की कंपनी ने अमित राय से इसके अधिकार खरीद लिए। इसके बाद जब अश्विन ने परेश रावल से कहा कि नैतिकता के नाते वे यह स्क्रिप्ट सबसे पहले अक्षय कुमार को दिखाएंगे, तो परेश अड़ गए कि फिल्म ‘ओएमजी’ के नाम से नहीं बननी चाहिए। अक्षय कुमार और अश्विन के काफी समझाने के बाद भी परेश रावल फिल्म में काम करने को तैयार नहीं हुए और वे फिल्म से अलग हो गए। इसके बावजूद, फिल्म रिलीज होने पर परेश रावल को बिना किसी योगदान के उनकी पत्नी और बिजनेस पार्टनर के नाम पर निर्माता का क्रेडिट दिया गया और उनकी पूरी फीस भी दी गई। अश्विन ने साफ किया कि उन्होंने परेश के साथ कोई धोखा नहीं किया, बल्कि उन्हें एक अनैतिक काम करने से रोका था। फिल्म के डायरेक्टर भी परेश पर भड़के ओएमजी-2 के डायरेक्टर और लेखक अमित राय ने भी परेश रावल के दावों को पूरी तरह खारिज किया है। अमित ने साफ किया कि फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट, कॉन्सेप्ट और किरदारों के डिजाइन से लेकर हर एक चीज उनकी खुद की लिखी हुई है। यह पूरा काम स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में उनके नाम पर रजिस्टर्ड है और इसके हर ड्राफ्ट पर एसोसिएशन की मुहर लगी है। उन्होंने परेश रावल के करियर पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पूरे सफर में ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसे उन्होंने खुद सोचकर किसी को बनाने के लिए दिया हो। अमित ने हैरानी जताते हुए कहा कि फिल्म रिलीज होने के तीन साल बाद परेश रावल गलत इरादे से ये बातें क्यों कह रहे हैं, जबकि फिल्म की शुरुआत में ही उन्हें और उनके पार्टनर को प्रोड्यूसर का क्रेडिट साफ तौर पर दिया गया है। OMG-2 मैंने लिखी, क्रेडिट तक नहीं दिया अक्षय कुमार से विवाद के बीच परेश रावल ने दावा किया है कि उन्होंने ही फिल्म ओह माय गॉड 2 की स्क्रिप्ट लिखी थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया और उन्हें क्रेडिट भी नहीं दिया गया। विक्की लालवानी ने इंटरव्यू में परेश रावल से ओह माय गॉड 2 फिल्म न करने की वजह पूछी, तो उन्होंने कहा- ‘मैंने अमित राय (डायरेक्टर) के साथ रोड टू संगम की थी। मैं उनका प्रशंसक हूं। तो मैंने उनसे पूछा कि क्या कुछ और करने का सोचा है। मैंने उनसे कहा कि मेरे पास एक आइडिया है मिलकर करते हैं।’ ‘आइडिया था कि एक लड़का पकड़ा गया है, मास्टरबेट करते हुए, उसका वीडियो वायरल हुआ है, मजाक बन रहा है। उसके पिता खजुराहो का टूरिस्ट गाइड हैं। लेकिन अमित ने पिता को महाकाल का पुजारी भी दिखाने का सोचा। मैंने सेक्सोलॉजिस्ट फ्रेंड से 5-5 घंटे बैठकर इस पर चर्चा किया, जिससे ये आइडिया वल्गर न दिखे।’ सलमान-अजय को करना चाहते थे कास्ट आगे परेश रावल ने कहा, ‘फिर हमने एक बाइकर या सामान बेचने वाले शख्स का ऐसा कैरेक्टर जोड़ा, जो बीच-बीच में 4-5 सीन के लिए आएगा और नॉलेज देकर चला जाएगा। मैं अजय देवगन के पास गया बाइकर के रोल के लिए, सलमान खान के पास भी गया। अगर मैं अक्षय के पास जाता तो यही लगता कि ये ओह माय गॉड 2 बन रही है। विपुल शाह के पास भी गया, मीटिंग भी हुई। बाद में मेरे पास अमित का कॉल आया कि थोड़ी गड़बड़ हो गई है। मैंने पूछा ’क्या हुआ?’, तो उसने कहा, ‘वो लोग इस फिल्म में दिलचस्पी ले रहे हैं।’ जब पूछा गया कौन, तो उन्होंने कहा- ‘अक्षय को फिल्म करनी है।’ आगे परेश रावल ने कहा, ‘अमित ने अनजाने में या बेवकूफी में इस स्क्रिप्ट के ऊपर ओएमजी 2 लिख दिया था। जबकि हमें ओहएमजी जैसा आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया करना था, ये ओएमजी 2 नहीं थी। उन लोगों ने अमित से स्क्रिप्ट ले ली। मैंने अमित से कहा कि ये फ्रैंचाइजी नहीं है। लेकिन मैं तुमसे झगड़ा नहीं कर सकता।’ अक्षय चाहते थे फिल्म करें परेश रावल परेश रावल ने बताया है कि अक्षय उनके पास आए और फिल्म करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर परेश रावल ने कहा- ‘अगर ये सीक्वल होती, तो मैं फिल्म जरूर करता, दबाकर पैसे लेता, स्टोरी का क्रेडिट भी लेता। दुख की बात है कि मुझे तो स्टोरी का क्रेडिट भी नहीं मिला। मैं कहानीकार नहीं हूं, लेकिन कहानी का आइडिया परेश का था, ऐसा क्रेडिट भी नहीं दिया।’ परेश ने आगे बताया कि अक्षय कुमार जानते थे कि कहानी उन्होंने लिखी। करण जौहर को भी पता है, सोमेन मिश्रा, अश्विन वर्दे को भी पता है। सलमान खान को भी पता था। अमित राय ने ही डायरेक्ट की ओएमजी 2 परेश रावल के फिल्म से हटने के बाद उनकी स्क्रिप्ट पर बनी फिल्म को अमित राय ने ही डायरेक्ट किया। स्टोरी का क्रेडिट भी अमित राय को ही दिया गया। इसमें अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में रहे। ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई और हिट रही, जिसे 2012 में आई ओएमजी की सीक्वल फिल्म है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव करवाए थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
New Zealand vs South Africa Live Cricket Score, 2nd T20I: Stay updated with NZ vs SA Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Hamilton. (Picture Credit: X@ICC)

March 17, 2026/
1:41 pm

आखरी अपडेट:मार्च 17, 2026, 13:41 IST पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन की विश्वसनीयता की रक्षा के लिए अनुशासनात्मक कदम...

Govt Support Less Than 2% of Tesla, SpaceX Value

June 16, 2026/
3:36 pm

सैन फ्रांसिस्को13 मिनट पहले कॉपी लिंक टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO इलॉन मस्क ने उन दावों को पूरी तरह खारिज...

authorimg

March 30, 2026/
7:21 pm

Healthy Cooking Hacks: अधिकतर लोग इस बात पर काफी ध्यान देते हैं कि वे क्या खा रहे हैं, लेकिन इस...

Sharjeel Imam Gets 10-Day Interim Bail

March 20, 2026/
4:32 pm

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक तिहाड़ जेल से निकलकर परिवार की कार में बैठे शरजील इमाम। दिल्ली दंगा (2020)...

बार-बार शिकायतें करने से अपने भी दूर हो सकते हैं:मन हल्का करें, लेकिन सामने वाले को भी बोलने दें

September 9, 2026/
1:50 pm

ऑफिस या जिंदगी की परेशानियां किसी करीबी से शेयर करने पर मन हल्का होता है। लेकिन अगर हर बातचीत में...

ईरान का इजराइली शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला:20 लोग घायल, यहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर

March 22, 2026/
6:50 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 23वां दिन है। ईरान ने शनिवार रात इजराइल के दक्षिणी शहर डिमोना पर बैलिस्टिक...

राजनीति

अक्षय को OMG-2 से दूर रखना चाहते थे परेश रावल:फिल्म का क्रेडिट मांगने पर भड़के मेकर्स; बोले- फिल्म की कहानी चुराना चाहते थे परेश

अक्षय को OMG-2 से दूर रखना चाहते थे परेश रावल:फिल्म का क्रेडिट मांगने पर भड़के मेकर्स; बोले- फिल्म की कहानी चुराना चाहते थे परेश

फिल्म ‘ओएमजी-2’ के निर्माता अश्विन वर्दे ने अभिनेता परेश रावल के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। अश्विन ने परेश के दावों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है। हाल ही में परेश रावल ने एक पॉडकास्ट में आरोप लगाया था कि ओह माय गॉड 2 उन्होंने लिखी थी, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया। इस पर पलटवार करते हुए अश्विन ने कहा कि परेश रावल इस स्क्रिप्ट को किसी दूसरे नाम से बनाना चाहते थे और वे अक्षय कुमार को इस प्रोजेक्ट से दूर रखना चाहते थे। अश्विन ने पूरी कहानी को सबके सामने रखा है। ‘फिल्म का नाम बदलकर बनाना चाहते थे परेश’ अश्विन वर्दे के मुताबिक, फिल्म ‘ओएमजी’ के कॉपीराइट और बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकार केवल अक्षय कुमार के पास हैं। लेखक अमित राय ने ‘ओएमजी-2’ की मूल स्क्रिप्ट लिखी थी। परेश रावल इस स्क्रिप्ट को किसी दूसरे नाम से बनाना चाहते थे ताकि अक्षय कुमार को इस प्रोजेक्ट से पूरी तरह दूर रखा जा सके। अश्विन ने परेश की इस कोशिश को सीधे-सीधे स्क्रिप्ट चोरी और अनैतिक काम बताया है, क्योंकि वे बिना अक्षय कुमार की मंजूरी के उनकी फिल्म के फॉर्मेट का इस्तेमाल करना चाहते थे। फिल्म इंडस्ट्री के अन्य अभिनेताओं ने भी इसमें काम करने से इसीलिए मना कर दिया था क्योंकि वे जानते थे कि यह अक्षय कुमार की फिल्म है और उनकी अनुमति के बिना इसे बनाना गलत होगा। अक्षय कुमार को दूर रखने की कोशिश की इस चोरी को रोकने और स्क्रिप्ट को सुरक्षित करने के लिए अश्विन वर्दे की कंपनी ने अमित राय से इसके अधिकार खरीद लिए। इसके बाद जब अश्विन ने परेश रावल से कहा कि नैतिकता के नाते वे यह स्क्रिप्ट सबसे पहले अक्षय कुमार को दिखाएंगे, तो परेश अड़ गए कि फिल्म ‘ओएमजी’ के नाम से नहीं बननी चाहिए। अक्षय कुमार और अश्विन के काफी समझाने के बाद भी परेश रावल फिल्म में काम करने को तैयार नहीं हुए और वे फिल्म से अलग हो गए। इसके बावजूद, फिल्म रिलीज होने पर परेश रावल को बिना किसी योगदान के उनकी पत्नी और बिजनेस पार्टनर के नाम पर निर्माता का क्रेडिट दिया गया और उनकी पूरी फीस भी दी गई। अश्विन ने साफ किया कि उन्होंने परेश के साथ कोई धोखा नहीं किया, बल्कि उन्हें एक अनैतिक काम करने से रोका था। फिल्म के डायरेक्टर भी परेश पर भड़के ओएमजी-2 के डायरेक्टर और लेखक अमित राय ने भी परेश रावल के दावों को पूरी तरह खारिज किया है। अमित ने साफ किया कि फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट, कॉन्सेप्ट और किरदारों के डिजाइन से लेकर हर एक चीज उनकी खुद की लिखी हुई है। यह पूरा काम स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में उनके नाम पर रजिस्टर्ड है और इसके हर ड्राफ्ट पर एसोसिएशन की मुहर लगी है। उन्होंने परेश रावल के करियर पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पूरे सफर में ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसे उन्होंने खुद सोचकर किसी को बनाने के लिए दिया हो। अमित ने हैरानी जताते हुए कहा कि फिल्म रिलीज होने के तीन साल बाद परेश रावल गलत इरादे से ये बातें क्यों कह रहे हैं, जबकि फिल्म की शुरुआत में ही उन्हें और उनके पार्टनर को प्रोड्यूसर का क्रेडिट साफ तौर पर दिया गया है। OMG-2 मैंने लिखी, क्रेडिट तक नहीं दिया अक्षय कुमार से विवाद के बीच परेश रावल ने दावा किया है कि उन्होंने ही फिल्म ओह माय गॉड 2 की स्क्रिप्ट लिखी थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया और उन्हें क्रेडिट भी नहीं दिया गया। विक्की लालवानी ने इंटरव्यू में परेश रावल से ओह माय गॉड 2 फिल्म न करने की वजह पूछी, तो उन्होंने कहा- ‘मैंने अमित राय (डायरेक्टर) के साथ रोड टू संगम की थी। मैं उनका प्रशंसक हूं। तो मैंने उनसे पूछा कि क्या कुछ और करने का सोचा है। मैंने उनसे कहा कि मेरे पास एक आइडिया है मिलकर करते हैं।’ ‘आइडिया था कि एक लड़का पकड़ा गया है, मास्टरबेट करते हुए, उसका वीडियो वायरल हुआ है, मजाक बन रहा है। उसके पिता खजुराहो का टूरिस्ट गाइड हैं। लेकिन अमित ने पिता को महाकाल का पुजारी भी दिखाने का सोचा। मैंने सेक्सोलॉजिस्ट फ्रेंड से 5-5 घंटे बैठकर इस पर चर्चा किया, जिससे ये आइडिया वल्गर न दिखे।’ सलमान-अजय को करना चाहते थे कास्ट आगे परेश रावल ने कहा, ‘फिर हमने एक बाइकर या सामान बेचने वाले शख्स का ऐसा कैरेक्टर जोड़ा, जो बीच-बीच में 4-5 सीन के लिए आएगा और नॉलेज देकर चला जाएगा। मैं अजय देवगन के पास गया बाइकर के रोल के लिए, सलमान खान के पास भी गया। अगर मैं अक्षय के पास जाता तो यही लगता कि ये ओह माय गॉड 2 बन रही है। विपुल शाह के पास भी गया, मीटिंग भी हुई। बाद में मेरे पास अमित का कॉल आया कि थोड़ी गड़बड़ हो गई है। मैंने पूछा ’क्या हुआ?’, तो उसने कहा, ‘वो लोग इस फिल्म में दिलचस्पी ले रहे हैं।’ जब पूछा गया कौन, तो उन्होंने कहा- ‘अक्षय को फिल्म करनी है।’ आगे परेश रावल ने कहा, ‘अमित ने अनजाने में या बेवकूफी में इस स्क्रिप्ट के ऊपर ओएमजी 2 लिख दिया था। जबकि हमें ओहएमजी जैसा आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया करना था, ये ओएमजी 2 नहीं थी। उन लोगों ने अमित से स्क्रिप्ट ले ली। मैंने अमित से कहा कि ये फ्रैंचाइजी नहीं है। लेकिन मैं तुमसे झगड़ा नहीं कर सकता।’ अक्षय चाहते थे फिल्म करें परेश रावल परेश रावल ने बताया है कि अक्षय उनके पास आए और फिल्म करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर परेश रावल ने कहा- ‘अगर ये सीक्वल होती, तो मैं फिल्म जरूर करता, दबाकर पैसे लेता, स्टोरी का क्रेडिट भी लेता। दुख की बात है कि मुझे तो स्टोरी का क्रेडिट भी नहीं मिला। मैं कहानीकार नहीं हूं, लेकिन कहानी का आइडिया परेश का था, ऐसा क्रेडिट भी नहीं दिया।’ परेश ने आगे बताया कि अक्षय कुमार जानते थे कि कहानी उन्होंने लिखी। करण जौहर को भी पता है, सोमेन मिश्रा, अश्विन वर्दे को भी पता है। सलमान खान को भी पता था। अमित राय ने ही डायरेक्ट की ओएमजी 2 परेश रावल के फिल्म से हटने के बाद उनकी स्क्रिप्ट पर बनी फिल्म को अमित राय ने ही डायरेक्ट किया। स्टोरी का क्रेडिट भी अमित राय को ही दिया गया। इसमें अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में रहे। ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई और हिट रही, जिसे 2012 में आई ओएमजी की सीक्वल फिल्म है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव करवाए थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket