दलौदा कृषि मंडी से लहसुन चोरी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, 75 किलो लहसुन बरामद, तफ्तीश जारी

मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस ने कृषि उपज मंडी से हुई लहसुन चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने रविवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 75 किलोग्राम चोरी का लहसुन बरामद किया है। यह घटना 28 फरवरी 2026 को सामने आई थी, जब दलौदा कृषि उपज मंडी के चौकीदार तूफानसिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि दो व्यक्ति मंडी परिसर से लहसुन के कट्टे चुराकर फरार हो गए थे। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर दलौदा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दलौदा पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। विवेचना के दौरान, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इस सूचना पर रविवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ईदगाह के सामने एलची रोड पर दबिश दी और वहां से दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राधेश्याम उर्फ राजेश पिता प्रेमचंद (निवासी भदवासा, थाना नामली, जिला रतलाम, हाल मुकाम एलची) और भानुप्रतापसिंह उर्फ राहुल पिता शंकर लौहार (निवासी कालुखेड़ा, जिला रतलाम) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दलौदा कृषि मंडी से चोरी किए गए लहसुन के कट्टे जब्त किए, जिनका कुल वजन लगभग 75 किलोग्राम है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल तो नहीं है।
आधी रात को फोन कर बुलाया, युवक को मारी गोली:पन्ना में ककरहाई हत्याकांड का खुलासा, खाने-पीने पर हुए विवाद में किया मर्डर; आरोपी गिरफ्तार

पन्ना के अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहाई 22 फरवरी को गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी दीपेंद्र सिंह बुन्देला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक बलीराम चौधरी (22) की हत्या के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार भी बरामद कर लिया गया है। तलाशी के दौरान लावारिश हालत में मिली बाइक पुलिस के अनुसार, मृतक बलीराम चौधरी 22 फरवरी की रात करीब 2 बजे एक फोन आने के बाद अपनी बाइक से घर से निकला था। सुबह तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान बलीराम की बाइक ग्राम खिरवा हार में लावारिस मिली। दाहिनी आंख में गोली लगने के मिले निशान बाइक के पास ही अमान सिंह बुन्देला के खेत की झोपड़ी के बाहर बलीराम का शव बरामद हुआ। मृतक की दाहिनी आंख में गोली लगने के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि सिंह जादौन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। खाने-पीने को लेकर दोनों में हुआ विवाद, दोस्त ने मारी गोली जांच के दौरान पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की मदद ली। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी दीपेंद्र सिंह बुन्देला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बलीराम को आधी रात को फोन कर बुलाया था। खाने-पीने को लेकर हुए विवाद के बाद उसने बलीराम की आंख में गोली मार दी। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया था चक्काजाम हत्या की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने मृतक की पत्नी के लिए जीवन निर्वाह भत्ते की भी मांग की, क्योंकि बलीराम चौधरी ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। झाड़ियों में छिपाकर रखा गया देसी कट्टा भी जब्त पुलिस को सूचना मिली कि घटना के समय संदेही दीपेंद्र सिंह बुंदेला को घटनास्थल के आसपास देखा गया था। जब संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया 12 बोर का देसी कट्टा और खाली खोखे बरामद किए गए। मृतक के अनुसूचित जाति वर्ग से होनी की वजह से पुलिस ने हत्या (धारा 103(1) BNS) के साथ-साथ SC/ST एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एएसपी बोली खाने-गुस्से में आकर किया मर्डर जब इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक बलिराम चौधरी और आरोपी दीपेंद्र सिंह बुंदेला के बीच खाने-पीने की किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी ने आवेश में आ कर बलिराम की हत्या कर दी थी।
एआई शिखर सम्मेलन में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार | भारत समाचार

आखरी अपडेट:24 फरवरी, 2026, 11:01 IST दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया। युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु चिब को शर्टलेस एआई शिखर सम्मेलन के विरोध में गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में भारत के एआई शिखर सम्मेलन में बड़े पैमाने पर नाटक देखने के कुछ दिनों बाद, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यूथ कांग्रेस प्रमुख को विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड बताया है. चिब को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के लिए तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता को कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है. पुलिस के अनुसार, उदय भानु चिब के पास विरोध प्रदर्शन के संबंध में सारी जानकारी थी और उन्होंने विरोध की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूछताछ के दौरान उदय भानु ने पुलिस को सहयोग नहीं किया. वह ज्यादातर सवालों से या तो बचते रहे या फिर उनसे बचने की कोशिश करते रहे। कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल के मुताबिक, चिब को दिल्ली पुलिस ने सुबह करीब 4:30 बजे उठाया था और वह करीब 20 घंटे से पुलिस हिरासत में हैं। बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना इस बीच, भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की और भारत विरोधी और विकास विरोधी प्रचार के लिए कांग्रेस की आलोचना की। एक्स को लेते हुए, भंडारी ने लिखा, “राहुल गांधी का बब्बर भारत विरोधी “शेर” गिरफ्तार! विश्व एआई शिखर सम्मेलन में नग्न भारत विरोधी प्रदर्शन में 15 घंटे की पूछताछ के बाद युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु को गिरफ्तार किया गया!” “भारत के युवा ‘नंगी’ कांग्रेस से नफरत करते हैं! बब्बर शेर को जेल में “बब्बर” इलाज मिलेगा! कांग्रेस भारत विरोधी, विकास विरोधी है!” उन्होंने जोड़ा. राहुल गांधी का बब्बर भारत विरोधी “शेर” गिरफ्तार! विश्व एआई शिखर सम्मेलन में नग्न भारत विरोधी प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु को 15 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया! भारत के युवाओं को ‘नंगी’ कांग्रेस से नफरत! बब्बर शेर को जेल में मिलेगा “बब्बर” इलाज!… pic.twitter.com/C3iwYLeuiJ — प्रदीप भंडारी(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) 24 फ़रवरी 2026 एआई शिखर सम्मेलन में आईवाईसी का ‘शर्टलेस’ विरोध प्रदर्शन भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों ने असहमति के प्रतीक के रूप में, राष्ट्रीय राजधानी में अल इम्पैक्ट इंडिया समिट के भारत मंडपम स्थल पर “समझौता करने वाले प्रधानमंत्री” के नारे लिखी अपनी शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। एक बयान में, भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा कि उसके कार्यकर्ता “समझौता करने वाले प्रधान मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिन्होंने एआई शिखर सम्मेलन में देश की पहचान का व्यापार किया है।” इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि पार्टी ने मांग की कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 24 फरवरी, 2026, 09:45 IST न्यूज़ इंडिया एआई शिखर सम्मेलन में शर्टलेस विरोध पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कांग्रेस(टी)उदय भानु चिब(टी)युवा कांग्रेस(टी)एआई शिखर सम्मेलन(टी)नई दिल्ली(टी)भारत मंडपम
भैंसदेही पुलिस ने कार से लाखों की अवैध शराब जब्त:एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार; कार्रवाई जारी

बैतूल। भैंसदेही पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लाख 44 हजार रुपये से अधिक मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर की गई, जिन्होंने जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि धामनगांव की ओर से एक स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक MP 04 CK 5106) में भारी मात्रा में शराब भैंसदेही की ओर लाई जा रही है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन में सवार एक व्यक्ति संगीत अमरुते निवासी चिचोलीढाना को गिरफ्तार कर लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 262.64 लीटर है। जब्त शराब का अनुमानित मूल्य 3 लाख 44 हजार 112 रुपये आंका गया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन सहित शराब को जब्त कर आरोपी संगीत अमरुते के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशीष कमरे, आरक्षक नारायण जाट और तनवीर खान की टीम शामिल थी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विशेष निगरानी रख रही है और हर स्तर पर तत्पर है।
गांधी नगर मार्केट में कैरी बैग से नकदी चोरी, दो गिरफ्तार

होमताजा खबरक्राइम दहशत में थे गांधी नगर के कारोबारी, बार-बार टटोलनी पड़ रही थी अपनी जेब, क्यों? Last Updated:February 22, 2026, 18:52 IST गांधी नगर मार्केट में कैरी बैग से नकदी चोरी की घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने सनी और हनी को गिरफ्तार कर 83 हजार रुपये बरामद किए, जिससे व्यापारियों को राहत मिली है. Delhi Crime News: दिल्ली के सबसे व्यस्त और नकदी आधारित बाजारों में शामिल गांधी नगर मार्केट में पिछले कुछ दिनों से कारोबारियों और ग्राहकों के बीच एक अजीब डर का माहौल था. लोग खरीदारी तो कर रहे थे, लेकिन उनका ध्यान अपने बैग और जेबों पर ही टिका रहता था. किसी अनहोनी के डर से वे बार-बार अपनी जेब टटोलने को मजबूरे थे. वजह थी लगातार हो रही कैरी बैग से नकदी चोरी की घटनाएं. अब दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद राहत की सांस जरूर मिली है, क्योंकि शातिर चोरों के इस गैंग को गिरफ्तार कर लिया है. शाहदरा जिले की गांधी नगर थाना पुलिस की क्रैक टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बाजार में सनसनी फैलाने वाली चोरी की वारदातों का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 83 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जिसमें दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर हासिल किए गए 65 हजार और 18 हजार रुपये शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी कैरी बैग में नकदी लेकर चलने वाले लोगों को निशाना बनाते थे. आपको बता दें कि गांधी नगर मार्केट सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि हजारों छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी का केंद्र है. यहां रोजाना लाखों रुपये का कैश लेन-देन होता है. ऐसे में जब 12 और 14 फरवरी को दो अलग-अलग मामलों में 1.50 लाख रुपये और 78 हजार रुपये चोरी होने की खबर फैली, तो व्यापारियों और ग्राहकों की घबराहट बढ़ गई. कई दुकानदारों ने तो अपने कर्मचारियों को कैश लेकर अकेले बाहर भेजना भी बंद कर दिया था. घटनाओं के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपियों की स्पष्ट तस्वीरें सामने आईं. एसएचओ गांधी नगर के निर्देश पर एसआई विकास के नेतृत्व में क्रैक टीम गठित की गई. 17 फरवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी मंगलवार बाजार में फिर वारदात को अंजाम देने आने वाले हैं. पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और दोनों आरोपियों—सनी (34) और हनी (32), निवासी उत्तम नगर—को दबोच लिया. पूछताछ में सामने आया कि दोनों सगे भाई जल्दी पैसा कमाने के लालच में चोरी की राह पर उतर आए थे. वे खासतौर पर उन लोगों को टारगेट करते थे जो सिर या पीठ पर बैग लेकर चलते थे और सामान संभालने में व्यस्त रहते थे. सनी चुपके से बैग की चेन खोलकर नकदी निकालता और तुरंत हनी को थमा देता, ताकि वह मौके से फरार हो सके. इसी तरीके से उन्होंने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें First Published : February 22, 2026, 18:52 IST
कौन है बांग्लादेशी हैंडलर शब्बीर शाह, जो हाफिज सईद और लखवी के संपर्क में था? जानें कैसे हुई गिरफ्तारी | delhi police special cell lashkar module bangladesh handler shabbir ahmed lone with 8 terrorist arrest from kolkata

होमताजा खबरDelhi कौन है बांग्लादेशी हैंडलर शब्बीर शाह, जो हाफिज सईद और लखवी के संपर्क में था? Last Updated:February 22, 2026, 17:56 IST दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. बांग्लादेश से संचालित इस गिरोह ने दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर देश विरोधी पोस्टर लगाए थे. पुलिस ने कोलकाता और तमिलनाडु से 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो फिदायीन हमले की फिराक में थे. गिरफ्तार आतंकी में 6 बांग्लादेशी हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 8 आतंकी को गिरफ्तार किया. नई दिल्ली. पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली सहित देश के कई बड़े शहरों को दहलाने की साजिश रच रहा है. भारतीय एजेंसियां इसको लेकर हाई अलर्ट पर है. इस बीच रविवार को दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक ऐसे मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसे बांग्लादेश में बैठा एक पुराना आतंकी हैंडलर संचालित कर रहा था. इस मॉड्यूल के तार दिल्ली से लेकर कोलकाता और तमिलनाडु तक फैले हुए थे. स्पेशल सेल की पूछताछ में पता चला है कि जिन 8 आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है, उस मॉड्यूल का हैंडलर शब्बीर शाह पाकिस्तान में बैठे हाफिज सईद और 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी के संपर्क में था. एडिशनल सीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुमार कुशवाहा ने इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे एक पोस्टर से शुरू हुई जांच ने देशव्यापी आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साजिश का खुलासा 7 फरवरी 2026 को हुआ, जब दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन और आसपास के कुछ अन्य स्टेशनों के पिलरों पर देश विरोधी और आतंकी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले पोस्टर चिपके पाए गए. सीआईएसएफ की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट और स्पेशल सेल को अलर्ट किया गया. जांच शुरू हुई तो पता चला कि यह किसी शरारती तत्व का काम नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आतंकी मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा था. कोलकाता में गिरफ्तारी और मुख्य हैंडलर का खुलासा स्पेशल सेल की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर कोलकाता में छापेमारी की. वहां स्थानीय पुलिस की मदद से दो संदिग्धों उमर फारूक और एक बांग्लादेशी नागरिक रोबिल उल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन दोनों को निर्देश बांग्लादेश में बैठा शब्बीर अहमद लोन दे रहा था. #WATCH | Delhi | Additional CP, Special Cell, Pramod Kumar Kushwaha says, “A total of eight people have been arrested in this case. Seven of them are Bangladeshi nationals. The arrest of the initial two persons was done on the 15th. On the 7th of February, anti-national posters… https://t.co/XDJ6DLwqpW pic.twitter.com/pRdIOgM4e2
दिल्ली: नंद नगरी गोलीबारी में उमर दीन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

होमताजा खबरक्राइम क्यों हुई उमर की दिनदहाड़े हत्या? दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया नरेंद्र Last Updated:February 22, 2026, 17:26 IST नंद नगरी में मोहम्मद उमर दीन की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने आदतन अपराधी सुनील उर्फ दीपु उर्फ नरेंद्र को गिरफ्तार कर पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं. जांच जारी है. Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में हुई गोलीबारी और हत्या की सनसनीखेज वारदात का दिल्ली पुलिस ने खुलासा कर दिया है. थाना नंद नगरी की टीम ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी एक आदतन अपराधी है और पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रह चुका है. पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 की शाम थाना नंद नगरी में गोली चलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बड़े स्कूल के पास नंद नगरी इलाके में पहुंची. वहां पता चला कि घायल व्यक्ति मोहम्मद उमर दीन (35) को उसके परिजन पहले ही जीटीबी अस्पताल लेकर जा चुके हैं. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर जरूरी साक्ष्य जुटाए. जांच के लिए इंस्पेक्टर आनंद यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एएसआई प्रमोद, हेड कांस्टेबल दीपक, विपिन, रोहित और कांस्टेबल जितेंद्र व विमल शामिल थे. लंबी कवायद के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ दीपु उर्फ नरेंद्र (34) दिल्ली के नंद नगरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए. विस्तृत जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही आठ आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, स्नैचिंग, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े अपराध शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और हत्या के पीछे की पूरी साजिश तथा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें First Published : February 22, 2026, 17:26 IST
सीहोर में 9 साल की बेटी की हत्या:मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही थी, इसलिए रची थी साजिश

सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरी में 9 वर्षीय बालिका राधिका की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी मां और मां के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपने प्रेम प्रसंग में बाधा बनने के कारण 17 फरवरी को साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया था। वर्तमान में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बाबरी निवासी सुषमा यदुवंशी ने रेहटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी 9 वर्षीय बेटी राधिका की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला घोंटकर हत्या कर दी है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की थी। पुलिस की पूछताछ में प्रेमी ने कबूला जुर्म सीहोर के पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान उपनिरीक्षक नंदराम अहिरवार और उनकी टीम ने ग्राम बाबरी पहुंचकर संदिग्ध आरोपी राहुल यदुवंशी (35) से पूछताछ की। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसका मृतका की मां सुषमा यदुवंशी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और राधिका उनके मिलने में बाधा बनती थी। साजिश के तहत मां गई काम पर, प्रेमी ने घोंटा गला आरोपी राहुल के अनुसार, उसने और सुषमा ने मिलकर राधिका की हत्या की साजिश रची थी। योजना के तहत सुषमा ने राहुल से कहा था कि वह 17 फरवरी को सुबह 9 बजे मजदूरी करने के लिए ढाबे पर चली जाएगी, तब राधिका घर पर अकेली होगी। इसी तय योजना के अनुसार, राहुल 17 फरवरी को दिन में 11:30 बजे सुषमा के घर में घुसा और वहां अकेली राधिका की लेगी (Legging) से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपी गिरफ्तार वारदात की पूरी साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल यदुवंशी (36), पिता रामगोपाल यदुवंशी और सुषमा यदुवंशी (35), पति स्व. मेहताब सिंह यदुवंशी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरी के निवासी हैं।
10 चैटिंग ऐप्स से अश्लील VIDEO कॉल, 2.5 करोड़ ठगे:MP में ‘डिजिटल अरेस्ट’ बताकर ब्लैकमेल करने वाली गैंग पकड़ाई; 20 गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में ऑनलाइन चैटिंग और वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर देशभर में लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने वाले बड़े साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह अब तक ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर चुका है। गिरोह HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY और COMET जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर रहा था। ये ऐप्स एपीके फाइल के जरिए आसानी से डाउनलोड हो जाते हैं। ऑनलाइन चैटिंग की तलाश में लोग इन्हें इंस्टॉल कर लेते थे, जिसका फायदा आरोपी उठाते थे। 7 कार, 29 मोबाइल समेत 1 करोड़ का माल जब्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32 नामजद आरोपियों में से 20 को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 कार, 1 बाइक, 29 मोबाइल, 16 एटीएम कार्ड, 7 बैंक पासबुक, एक मकान की रजिस्ट्री और 1.20 लाख रुपए नकद सहित करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। एसपी ने बताया- ऐसे फंसाते थे जाल में एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाते थे। ऑनलाइन चैटिंग के इच्छुक लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते। अश्लील बातचीत और वीडियो कॉल करते। पूरी कॉल और चैट की रिकॉर्डिंग कर लेते। फिर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कॉल करते। बलात्कार, चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी देते। “डिजिटल अरेस्ट” और केस सेटलमेंट के नाम पर रकम ट्रांसफर करवा लेते। सामाजिक बदनामी और कानूनी कार्रवाई के डर से कई पीड़ित बड़ी रकम भेज देते थे। ऑपरेशन मेट्रिक्स के तहत कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई मध्यप्रदेश में चल रहे “ऑपरेशन मेट्रिक्स” के तहत ग्वालियर जोन के निर्देशन में की गई। जिले में 9 विशेष टीमों का गठन किया गया। एसडीओपी करैरा और पिछोर के नेतृत्व में करैरा, भौंती, अमोला, सुरवाया, सतनबाड़ा, कोतवाली, पिछोर और कोलारस थाना पुलिस ने संयुक्त दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। 32 में से 20 गिरफ्तार, 12 फरार पुलिस ने 32 आरोपियों को नामजद किया था। अब तक 20 गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल हैं। एक आरोपी ने ठगी के पैसों से आलीशान मकान बनवाया था, जिसकी रजिस्ट्री भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने की लोगों से अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान वीडियो कॉल या अश्लील चैट से बचें। किसी भी “डिजिटल अरेस्ट” कॉल से घबराएं नहीं। तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें। सोशल मीडिया और चैटिंग ऐप्स का इस्तेमाल सतर्कता से करें।
बेंगलुरु नेलमंगला में शोभा की हत्या, लूट के आरोपी शिवकुमार गिरफ्तार

Last Updated:February 19, 2026, 13:23 IST Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में 70 साल महिला की घर के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के दौरान उसका लकवाग्रस्त पति पास में ही असहाय पड़ा रहा. आरोपी ने 65 लाख रुपए के सोने के गहनों के लिए वारदात को अंजाम दिया. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. ख़बरें फटाफट आरोपी ने लकवाग्रस्त पति के सामने ही महिला की हत्या कर 65 लाख रुपए के गहने लूट लिए. (फोटो News18 कन्नड़) Bengaluru Crime News: देश के IT हब कहे जाने वाले बेंगलुरु से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. एक बुजुर्ग महिला अपने ही घर में तड़पती रही. उसका गला उसके पति के सामने ही रेत दिया गया. महिला के गले खून बहता रहा लेकिन उसके ठीक बगल में लेटा उसका लकवाग्रस्त पति कुछ भी नहीं कर सका. रात की खामोशी में घर के अंदर जो हुआ उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. सुबह जब डॉक्टर इलाज के लिए पहुंचे तो सामने का मंजर देख उनके भी होश उड़ गए. NDTV की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि लूट की नीयत से घर में घुसे आरोपी ने 70 वर्षीय महिला को बेरहमी से मार डाला. आरोपी ने पहले हत्या की और फिर आराम से घर में नकदी और सोना तलाशता रहा. जब पैसे नहीं मिले तो महिला के शरीर से ही लाखों रुपए के गहने उतार लिए. यह सब उस पति के सामने हुआ जो पिछले 15 साल से बिस्तर पर है और खुद हिल भी नहीं सकता. लालच ने कैसे इंसान को दरिंदा बना दिया, यह घटना उसी की भयावह मिसाल बन गई है. बेंगलुरु के नेलमंगला इलाके के हीरापुर स्थित कोटे बीड़ी में रहने वाली शोभा अपने पति रंगनाथ के साथ अकेली रहती थीं. दोनों की कोई संतान नहीं थी. रंगनाथ पिछले 15 सालों से लकवाग्रस्त हैं और पूरी तरह बिस्तर पर निर्भर हैं. घटना वाले दिन दोनों रोज की तरह वॉक से लौटे थे. देर रात आरोपी शिवकुमार घर में घुसा और करीब 1:03 बजे महिला पर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार उसने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने पूरे घर में पैसे तलाशे. जब नकदी नहीं मिली तो उसने महिला के शरीर से सोने की चेन, कंगन और अन्य गहने उतार लिए. पुलिस के मुताबिक करीब 450 ग्राम सोना चोरी हुआ, जिसकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये है. वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया. आसपास लगे CCTV कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद हो गईं. CCTV फुटेज से जांच को अहम सुराग मिला. CCTV और चालाकी से खुला पूरा खेल जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी शिवकुमार एक थोक दुकान चलाता है. हत्या के बाद वह दोबारा घटनास्थल पर लौट आया और भीड़ में आम लोगों की तरह खड़ा होकर पुलिस जांच देखता रहा ताकि शक न हो. बाद में वह अपनी एक्टिवा से घर चला गया. लेकिन पुलिस ने कैमरों के जरिए वाहन नंबर ट्रेस कर लिया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या में इस्तेमाल चाकू, बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए. हत्या का मकसद क्या था? पुलिस जांच के अनुसार यह पूरी तरह लूट के इरादे से की गई हत्या थी. आरोपी को पता था कि महिला सोने के गहने पहनती है. उसने घर में नकदी मिलने की उम्मीद की थी, लेकिन जब पैसा नहीं मिला तो उसने गहने लूटने के लिए महिला की हत्या कर दी. यह सुनियोजित अपराध माना जा रहा है. पति घटना के दौरान कुछ क्यों नहीं कर सके? मृतका के पति रंगनाथ पिछले 15 साल से लकवाग्रस्त हैं और बिस्तर पर ही रहते हैं. पुलिस का मानना है कि वह शारीरिक रूप से पूरी तरह असहाय थे और हमले के दौरान न तो विरोध कर सके और न ही मदद के लिए आवाज उठा सके. यही इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू है. आरोपी तक पुलिस कैसे पहुंची? CCTV फुटेज जांच में सबसे बड़ा सबूत बना. कैमरों में आरोपी बाइक से भागते हुए दिखा. बाद में उसने भीड़ में शामिल होकर शक से बचने की कोशिश की, लेकिन वाहन नंबर ट्रेस होने के बाद पुलिस सीधे उसके घर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. About the Author Sumit Kumar सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें First Published : February 19, 2026, 13:21 IST








