Tuesday, 10 Nov 2026 | 03:59 PM

Trending :

एक रील बनाने के ₹76 लाख लेते हैं ओरी:बोले- शादी-बर्थडे पार्टी में बुलाने पर 25 लाख रुपए चार्ज करता हूं

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी, जिनका असली नाम ओरहान अवत्रामानी है, लंबे समय से अपनी कमाई और प्रोफेशन को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वे पैसे कैसे कमाते हैं। एक पॉडकास्ट में ओरी ने बताया कि ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड कंटेंट उनकी कमाई का बड़ा जरिया है। उन्होंने एक रील के लिए 76 लाख रुपए तक लेने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा, ओरी प्राइवेट इवेंट्स में शामिल होने के लिए भी मोटी फीस वसूलते हैं। उन्होंने अपने बिजनेस मॉडल और पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट से जुड़ी कई बातें साझा की हैं। ओरी को पहली बार अंबानी परिवार के कार्यक्रमों शामिल होकर चर्चा में आए थे। शादियों में गेस्ट बनकर कमाते हैं लाखों
ओरी ने के के क्रीऐशन के साथ अपने पॉडकास्ट में बताया कि कोई भी व्यक्ति उन्हें निजी कार्यक्रमों के लिए हायर कर सकता है। इसमें शादी, जन्मदिन, लंच या डिनर जैसे इवेंट्स शामिल हैं। ओरी के मुताबिक, इन इवेंट्स में शामिल होने के लिए वे 15 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक की फीस चार्ज करते हैं। उन्होंने इसे ‘खरीदे जा सकने वाले अनुभव’ के रूप में परिभाषित किया। ओरी ने कहा कि इतने पैसे में वे उस व्यक्ति के साथ घुल-मिलकर रहेंगे, स्पीच देंगे और परिवार के साथ समय भी बिताएंगे। शाहरुख खान से की अपनी सिग्नेचर पोज की तुलना
पॉडकास्ट के दौरान ओरी ने अपने सिग्नेचर पोज का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि भारत में शाहरुख खान के अलावा केवल वही एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपने सिग्नेचर पोज के लिए जाने जाते हैं। ओरी अक्सर बॉलीवुड सितारों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं, जिसमें उनका हाथ सामने वाले सेलिब्रिटी की छाती पर होता है। यह पोज सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहता है और उनकी इसी पहचान को वे सेलिब्रिटी स्टारडम की तरह देखते हैं। देखें बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ओरी कि तस्वीरें… पेरेंट्स संभालते हैं ओरी का पैसा
सफल पर्सनल ब्रांड बनाने के बावजूद ओरी ने बताया कि वे आज भी अपनी कमाई का मैनेजमेंट खुद नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ही उनका पैसा संभालते हैं और उन्हें नहीं लगता कि भविष्य में इसमें कोई बदलाव आएगा। ओरी का मानना है कि वे इस मामले में अपने माता-पिता पर ही निर्भर रहेंगे। उनके इस जवाब ने लोगों को हैरान कर दिया, क्योंकि वे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए काफी चर्चित रहते हैं। कौन हैं ओरहान अवत्रामानी?
ओरी को पहली बार अंबानी परिवार के कार्यक्रमों और बॉलीवुड हस्तियों के साथ वैकेशन्स पर स्पॉट किया गया था। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और इंडस्ट्री के अन्य बड़े सितारों के साथ देखे जाते हैं। ओरी ने अब तक बॉलीवुड के कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में अपनी मौजूदगी से एक खास जगह बना ली है। वे अक्सर अपने क्रिप्टिक जवाबों के कारण भी चर्चा में रहते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
New Delhi: Firefighters at the site after a fire broke out at a bed-and-breakfast in a five-storey building (Photos: PTI)

June 3, 2026/
2:44 pm

आखरी अपडेट:03 जून, 2026, 14:44 IST इस प्रयास का उद्देश्य “आप जो उपदेश देते हैं उसका अभ्यास करें” के सिद्धांत...

मैहर अस्पताल पहुंची 5 सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम:लेबर रूम के स्ट्रक्चर में मिली खामी; 6 बेड का MNCU शुरू करने के निर्देश

April 30, 2026/
10:46 pm

सतना जिले में कुपोषण से हुई मौतों की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम ने गुरुवार को मैहर...

Toll Plazas Cashless April 1; Trump Raises Tariffs

February 22, 2026/
5:13 am

नई दिल्ली19 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टैरिफ से जुड़ी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्लोबल...

WhatsApp Accounts Ban & Dabur Products Row

August 5, 2026/
5:05 am

1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर डाबर से जुड़ी रही। डाबर के कई प्रोडक्ट की बिक्री पर...

ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल में पहुंची:विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया; बेथ मूनी की नाबाद फिफ्टी

June 30, 2026/
10:57 pm

ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया...

मिर्जापुर: द फिल्म के गाने शूरवीर पर विवाद खत्म:राजस्थानी सिंगर का आरोप था- बिना इजाजत इस्तेमाल किया गाना लिया, राज्य की छवि बिगाड़ी, कैसे सुलझा मामला

September 7, 2026/
3:40 pm

राजस्थानी रैपर और कलाकार रैपरिया बालम के गाने ‘शूरवीर’ को ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में इस्तेमाल करने पर विवाद हो गया...

विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियल की भगवा ड्रेस पर सवाल:पूछा गया- ये रंग क्यों पहना, फैंस हुए नाराज, एक्ट्रेस के जवाब को मिलीं सराहना

August 7, 2026/
1:50 pm

फिल्म ‘ओरु अदार लव’ में अपनी मशहूर विंक से चर्चा में आईं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर हाल ही में एक...

राजनीति

एक रील बनाने के ₹76 लाख लेते हैं ओरी:बोले- शादी-बर्थडे पार्टी में बुलाने पर 25 लाख रुपए चार्ज करता हूं

एक रील बनाने के ₹76 लाख लेते हैं ओरी:बोले- शादी-बर्थडे पार्टी में बुलाने पर 25 लाख रुपए चार्ज करता हूं

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी, जिनका असली नाम ओरहान अवत्रामानी है, लंबे समय से अपनी कमाई और प्रोफेशन को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वे पैसे कैसे कमाते हैं। एक पॉडकास्ट में ओरी ने बताया कि ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड कंटेंट उनकी कमाई का बड़ा जरिया है। उन्होंने एक रील के लिए 76 लाख रुपए तक लेने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा, ओरी प्राइवेट इवेंट्स में शामिल होने के लिए भी मोटी फीस वसूलते हैं। उन्होंने अपने बिजनेस मॉडल और पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट से जुड़ी कई बातें साझा की हैं। ओरी को पहली बार अंबानी परिवार के कार्यक्रमों शामिल होकर चर्चा में आए थे। शादियों में गेस्ट बनकर कमाते हैं लाखों
ओरी ने के के क्रीऐशन के साथ अपने पॉडकास्ट में बताया कि कोई भी व्यक्ति उन्हें निजी कार्यक्रमों के लिए हायर कर सकता है। इसमें शादी, जन्मदिन, लंच या डिनर जैसे इवेंट्स शामिल हैं। ओरी के मुताबिक, इन इवेंट्स में शामिल होने के लिए वे 15 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक की फीस चार्ज करते हैं। उन्होंने इसे ‘खरीदे जा सकने वाले अनुभव’ के रूप में परिभाषित किया। ओरी ने कहा कि इतने पैसे में वे उस व्यक्ति के साथ घुल-मिलकर रहेंगे, स्पीच देंगे और परिवार के साथ समय भी बिताएंगे। शाहरुख खान से की अपनी सिग्नेचर पोज की तुलना
पॉडकास्ट के दौरान ओरी ने अपने सिग्नेचर पोज का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि भारत में शाहरुख खान के अलावा केवल वही एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपने सिग्नेचर पोज के लिए जाने जाते हैं। ओरी अक्सर बॉलीवुड सितारों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं, जिसमें उनका हाथ सामने वाले सेलिब्रिटी की छाती पर होता है। यह पोज सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहता है और उनकी इसी पहचान को वे सेलिब्रिटी स्टारडम की तरह देखते हैं। देखें बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ओरी कि तस्वीरें… पेरेंट्स संभालते हैं ओरी का पैसा
सफल पर्सनल ब्रांड बनाने के बावजूद ओरी ने बताया कि वे आज भी अपनी कमाई का मैनेजमेंट खुद नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ही उनका पैसा संभालते हैं और उन्हें नहीं लगता कि भविष्य में इसमें कोई बदलाव आएगा। ओरी का मानना है कि वे इस मामले में अपने माता-पिता पर ही निर्भर रहेंगे। उनके इस जवाब ने लोगों को हैरान कर दिया, क्योंकि वे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए काफी चर्चित रहते हैं। कौन हैं ओरहान अवत्रामानी?
ओरी को पहली बार अंबानी परिवार के कार्यक्रमों और बॉलीवुड हस्तियों के साथ वैकेशन्स पर स्पॉट किया गया था। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और इंडस्ट्री के अन्य बड़े सितारों के साथ देखे जाते हैं। ओरी ने अब तक बॉलीवुड के कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में अपनी मौजूदगी से एक खास जगह बना ली है। वे अक्सर अपने क्रिप्टिक जवाबों के कारण भी चर्चा में रहते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket