घरेलू विवाद में पत्नी का पत्थर से सिर कुचला:बेटे के साथ मिलकर जमीन पर पटका, गला दबाया; सबूत मिटाने बदले कपड़े, दोनों गिरफ्तार

मंडला जिले के ग्राम घुरनेर में हुई 45 वर्षीय महिला तुलसा बाई की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली है। महिला की हत्या उसके पति चंद्रिका प्रसाद और बेटे मनोहर प्रसाद ने मिलकर की थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। 15 साल से चल रहे घरेलू विवाद में मारा पुलिस जांच में सामने आया कि तुलसा बाई का अपने पति से पिछले 15-20 वर्षों से विवाद चल रहा था और वे अलग रह रहे थे। 15 अप्रैल की शाम पुराने विवाद को लेकर फिर झगड़ा हुआ। इस दौरान बेटे ने मां को जमीन पर पटक दिया और पति ने गला दबाने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से मिले सुराग 17 अप्रैल को महिला का शव घर में मिलने के बाद मुकेश पटेल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया था। एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। संदेह के आधार पर जब पति और बेटे से पूछताछ की गई, तो उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया। साक्ष्य छिपाने के लिए बदले कपड़े और धोए हाथ वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से अपने खून से सने कपड़े बदल लिए थे और हाथ धो लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पत्थर और छिपाए गए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। निवास पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा थाना प्रभारी गोपाल घासले के नेतृत्व वाली टीम ने एक दिन में हत्या की गुत्थी सुलझाई। TI ने बताया कि घरेलू हिंसा और आपसी रंजिश इस जघन्य हत्याकांड की मुख्य वजह रही। अधिकारियों ने साक्ष्य जुटाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की है।
महिदपुर रोड पर पुलिस पर किया था पथराव:3 आरोपी गिरफ्तार, सड़क दुर्घटना के बाद भड़का था विवाद

उज्जैन के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस पर पथराव करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। यह विवाद 17 अप्रैल को नागदा तिराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद भड़का था। दुर्घटना के बाद ग्राम शिकारीखेड़ा के कुछ लोग आक्रोशित होकर महिदपुर रोड थाने के बाहर बड़ी संख्या में जमा हो गए थे। स्थिति को संभालने के लिए थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और भीड़ ने पुलिस दल पर हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। हमले में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरक्षक मदन पग्गी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 59/2026 दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी जिसमें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और एसडीओपी महिदपुर जेंडेन लिंगजेरपा के नेतृत्व में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण (49), तोफानसिंह (28) और गीताबाई (58) शामिल हैं, जो सभी ग्राम शिकारीखेड़ा के निवासी हैं। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
खेत विवाद में पूर्व CRPF जवान की हत्या:बैतूल में दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने हथियार बरामद किए

बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र में पूर्व सीआरपीएफ जवान बाबूराव सातनकर की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 17 अप्रैल को बरसाली क्षेत्र में खेत की मेड को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई थी, जिसमें बाबूराव को डंडों और नोजल पाइप से पीटा गया था। गंभीर रूप से घायल बाबूराव की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, फरियादी विशाल सातनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ओमप्रकाश यादव, नवीन यादव और पिल्लू उर्फ फूलचंद करोचे ने उनके पिता बाबूराव पर हमला किया था। इस मामले में गंज थाना में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। दो आरोपी सोनाघाटी क्षेत्र से गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार जैन के निर्देश पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर ओमप्रकाश यादव और पिल्लू उर्फ फूलचंद करोचे को सोनाघाटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी नवीन यादव की तलाश जारी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाबूराव के साथ उनका खेत की मेड को लेकर पुराना विवाद था। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को फिर विवाद हुआ और उन्होंने डंडों व पाइप से हमला कर बाबूराव की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद कर लिए हैं। जमीन को लेकर विवाद चल रहा था गौरतलब है कि दोनों पक्षों के बीच वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वर्ष 2014 में भी इसी विवाद में गोलीकांड हुआ था, जिसमें बाबूराव को सजा हुई थी। बताया जा रहा है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते इस बार भी यह घटना हुई।
7 माह बाद दहेज-मौत केस में वकील पति गिरफ्तार:ट्रेन से गिरने की कहानी पर संदेह हुआ था; शिवपुरी में ससुर-सास भी गिरफ्तार

दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई शिवानी की मौत के मामले में शिवपुरी पुलिस ने आज (शनिवार) कार्रवाई की। करीब 7 महीने बाद वकील पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला 30 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था। उरई (जालौन) निवासी सुधीर कुमार शर्मा ने अपनी बेटी की मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। फरियादी के अनुसार, शिवानी की शादी इंदौर के गोविंद कॉलोनी निवासी विकास शर्मा से हुई थी, जो पेशे से वकील हैं। शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज देने के बावजूद ससुरालजन संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि पति विकास शर्मा, ससुर कृष्णकांत शर्मा, सास अर्चना शर्मा और दादी शांति शर्मा द्वारा शिवानी को लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। ट्रेन से गिरने से मौत बताई थी घटना के दिन विकास शर्मा ने फोन कर बताया था कि शिवानी को उल्टियां हो रही थीं और वह ट्रेन से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध मानते हुए दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे की टीम ने इंदौर पहुंचकर शनिवार को आरोपी वकील पति विकास शर्मा, ससुर कृष्णकांत शर्मा और सास अर्चना शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को शिवपुरी कोर्ट में पेश किया गया।
सीहोर में दो पक्षों की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज:एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया; दो आरोपी अस्पताल में भर्ती

सीहोर के मिलन गार्डन रोड पर हुए दो पक्षों के झगड़े में भैरुंदा पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को फरियादी और उसके जीजा अंकेश को रोहित तथा संतोष परते ने गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से मारा था। इस हमले में अंकेश को गंभीर चोटें आईं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैरुंदा में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के पीड़ित रोहित बिले निवासी धौलपुर की रिपोर्ट पर आरोपी अंकेश और एक अन्य बाल अपचारी निवासी पलाशी कलां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायल व्यक्तियों को थाने के वाहन से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। मामले की जांच के लिए गठित टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर एक पक्ष से फरार आरोपी संतोष परते (पिता रमेश, उम्र 35 साल, निवासी वार्ड क्रमांक एक, आईटीआई कॉलोनी, भेरूंदा, सीहोर) को बाइपास भेरुंदा से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने पर जेल भेज दिया गया। घटना का एक अन्य आरोपी रोहित एम्स अस्पताल में भर्ती है। दूसरे पक्ष के आरोपियों में से एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है, जिस पर विधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही, अन्य आरोपी अंकेश (उम्र 35 साल, निवासी पलासी कला, सीहोर) अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। इलाजरत दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार में बैठकर लगा रहे थे IPL मैच पर सट्टा:मॉल के पास से पुलिस ने पकड़ा, 10 लाख नगद 5 मोबाइल फोन सहित दो गिरफ्तार

विजय नगर पुलिस ने मॉल के पास कार में बैठकर IPL मैच पर सट्टा लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 लाख रुपए नगद, 5 मोबाइल और एक कार जब्त की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मोबाइल के इनके नेटवर्क का पता लगा रही है। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। एसीपी पराग सैनी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि ऑर्बिट मॉल के पास के एक कार में दो लोग बैठे और अवैध गतिविधि संचालित कर रहे है। पुलिस को जैसी ही इनकी जानकारी मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को रंगे हाथ धरदबोचा। मोबाइल चेक किया तो पता चला सट्टा लगा रहे उन्होंने बताया कि जब दोनों के मोबाइल फोन चेक किए गए तो पता चला कि दोनों IPL के मैच में क्रिकेट के सट्टे के दांव लगा रहे थे, इस पर तत्काल उनको मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 10 लाख रुपए नगद, 5 मोबाइल फोन और कार को जब्त किया गया है। पकड़ाए आरोपी आकाश बिंदल निवासी और प्रियांश जैन निवासी नीमच है। दोनों से पूछताछ कर जानकारी निकाली जा रही है। मोबाइल से निकाल रहे जानकारी इधर, बताया जा रहा है कि पुलिस जब्त मोबाइल से इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी निकाल रही है। ये बात भी सामने आ रही है कि ये कार में घूमकर सट्टा लगाने के काम कर रहे थे, इस बारे में पुलिस जानकारी निकाल रही है। वहीं जो दस लाख रुपए इनके पास से बरामद किए है, उसकी भी जानकारी जुटा रही है।
नरसिंहपुर में 11 पेटी देशी शराब के साथ कार जब्त:अवैध परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक इंडिगो कार से 11 पेटी देशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई शुक्रवार को कंधरापुर तिराहे पर की गई। सीट और डिक्की से मिली शराब पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद इंडिगो कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट से 3 पेटी और डिक्की से 8 पेटी शराब बरामद हुई। वाहन चालक शराब के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आबकारी एक्ट में केस दर्ज, कार भी जब्त गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र साहू (30), निवासी ग्राम रीछा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 80 हजार रुपये की शराब और 3.20 लाख रुपए की इंडिगो कार भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर में एक घर से मिले 50 चाइनीज चाकू:पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया; अवैध चाकू कारोबार पर रोक लगाने एसपी के निर्देश

जबलपुर में अवैध चाकू सप्लाई के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार रात कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मदर टेरेसा क्षेत्र में दबिश देकर पारस जैन को पकड़ा और उसके पास से करीब 50 चाइनीज चाकू बरामद किए। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि माढ़ोताल के एक घर में बड़ी संख्या में चाकू रखकर सप्लाई की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। घर की तलाशी में 50 चाइनीज चाकू मिले दबिश के दौरान घर में मौजूद पारस जैन को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 50 चाइनीज चाकू बरामद हुए, जिन्हें बेचने की तैयारी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर माढ़ोताल थाना पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि चाकू कहां से लाए गए और किन लोगों को सप्लाई किए जाने थे। एसपी के निर्देश पर चल रही सख्त कार्रवाई जिले में अवैध चाकू कारोबार पर रोक लगाने के लिए एसपी संपत उपाध्याय ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गढ़ा थाना में पहले भी हुआ था चाकू बरामदगी मामला करीब तीन महीने पहले गढ़ा थाना पुलिस ने एक जनरल स्टोर से 50 चाइनीज चाकू बरामद किए थे। मामले में ब्रजेश यादव को गिरफ्तार किया गया था, जिसने ओमती के एक व्यक्ति से थोक में चाकू खरीदने की जानकारी दी थी। वर्तमान मामले को उसी नेटवर्क से जोड़कर जांच की जा रही है।
माचलपुर में बाइक साइड करने पर विवाद:शादी समारोह के लिए गंगा जल यात्रा निकालते टाइम झड़प, दो पक्षों में मारपीट, 9 गिरफ्तार

राजगढ़ जिले के माचलपुर नगर में बुधवार शाम एक शादी समारोह के दौरान गंगा जल यात्रा निकालते समय मामूली बात पर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, माचलपुर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रामबाबू गुप्ता के पुत्र पीयूष गुप्ता का विवाह कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घर की महिलाएं गंगा पूजन कर लौट रही थीं। तभी अल्फेज नाम का युवक बाइक से वहां से गुजर रहा था। साइड देने की बात को लेकर गुप्ता समाज के लोगों और युवक के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। दूसरे समारोह से पहुंचे लोग फिर मारपीट शुरू की बताया जा रहा है कि पास में ही दूसरे समुदाय का भी शादी समारोह चल रहा था। विवाद की सूचना मिलते ही वहां से करीब 25 से 30 लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे गाली-गलौज के साथ स्थिति और अधिक बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही माचलपुर पुलिस और खिलचीपुर एसडीओपी धर्मराज सिंह नागर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हुड़दंग करने वाले करीब 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल नगर में स्थिति सामान्य है, हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: वोटर्स को धमकाने के आरोप में पूर्व टीएमसी गिरफ़्तार, बीजेपी ने की थी याचिका

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित दत्तबाद में खतरनाक खतरों के बाद चुनाव आयोग में शिकायत। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले कैथेड्रल को प्रभावित करने और प्रभावित करने की कोशिश पर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बिधाननगर पुलिस ने बुधवार (15 अप्रैल, 2026) को विधाननगर इलाके में विधायकों को कथित रूप से ड्राने, धमाके और प्रभावित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वैधानिक, पूर्व पौराणिक स्मारक के खिलाफ यह कार्रवाई बिधाननगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रमुख शरदवत मुखर्जी की याचिका के बाद हुई है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार शरदवत मुखर्जी ने मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को निर्मल डाटा के खिलाफ इन आरोपों के साथ चुनाव आयोग से संपर्क किया था। उन्होंने इस संबंध में विधाननगर पुलिस आयुक्त से भी किसानों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद याचिका के आधार पर अखिल भारतीय कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि निर्मल सुधाकर्स की पत्नी बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 38 से नोएडा कांग्रेस (टीएमसी) की स्थायी संस्थाएं हैं। पुरोहित में थी लोगों को धमकाने की कोशिश रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी के पूर्व बाहुबली निर्मल समर्थकों की एक मीटिंग में यह कहा गया था, ‘हमें पता चलेगा कि दत्ताबाद इलाके के लोग कौन हैं और वे कहां वोट देते हैं, हमारे पास सभी के आधार कार्ड और वोटर कार्ड हैं।’ यह विवाद सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को सॉल्ट लेक में हुई एक रैली में एक घोटाले में शामिल हुए थे, जो कि निर्मल गांधी के कथित बयान के बाद शुरू हुए, जिस पर भाजपा उम्मीदवार ने चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 24 घंटे के अंदर, कोर्ट ने 10 दिनों की कस्टडी में भेजा 24 घंटे के भीतर लोगों को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद रविवार (15 अप्रैल, 2026) को उन्हें बिधाननगर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में उत्पाद शुल्क का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: इन चार जगहों पर आज रिश्तों को बताएंगे अमित शाह, ममता बनर्जी दो रोड शो








