Friday, 11 Sep 2026 | 11:24 PM

Trending :

Dainik bhaskar sports updatePV Sindhu Australian Open Semifinal Loss to Akane Yamaguchi

  • Hindi News
  • Sports
  • Dainik Bhaskar Sports UpdatePV Sindhu Australian Open Semifinal Loss To Akane Yamaguchi

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में सफर समाप्त हो गया है। महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु को जापान की वर्ल्ड नंबर-3 अकाने यामागुची के हाथों सीधे गेमों में 20-22, 12-22 से करारी हार झेलनी पड़ी। पहले गेम में कड़ी टक्कर देने के बाद सिंधु दूसरे गेम में पूरी तरह अपनी लय खो बैठीं और मुकाबला गंवा दिया।

इस जीत के साथ ही टॉप सीड अकाने यामागुची ने बीडब्ल्यूएफ (BWF) टूर पर लगातार अपने चौथे फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पिछले दो साल से खराब फॉर्म और चोट से जूझने के बाद वापसी की कोशिशों में जुटीं सिंधु का इस साल का पहला खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया।

पहले गेम में करीबी हार, आखिरी पलों की गलतियां पड़ीं भारी

सिंधु को पहले गेम में जापान की वर्ल्ड नंबर-3 अकाने यामागुची के खिलाफ 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन आखिर में सिंधु की अपनी दो गलतियां उन पर भारी पड़ गईं। इसके चलते गेम में बढ़त बनाने का शानदार मौका उनके हाथ से निकल गया।

उन्होंने शानदार शुरुआत की और मिड-गेम ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद भी उन्होंने मैच पर पकड़ बनाए रखी और एक समय स्कोर 17-15 कर लिया। हालांकि, बढ़त को जीत में बदलने में वे सफल नहीं रहीं। आखिरी पलों में यामागुची ने लगातार दबाव बनाया और स्कोर 20-20 से बराबर कर दिया। इसके बाद सिंधु का एक स्मैश कोर्ट के बाहर चला गया, जिसका फायदा उठाते हुए यामागुची ने पहला गेम 22-20 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में यामागुची का दबदबा

पहला गेम 20-22 से गंवाने के बाद पीवी सिंधु दूसरे गेम में भी लय हासिल नहीं कर सकीं। शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और स्कोर 5-5 की बराबरी पर था। सिंधु लंबी रैलियों के जरिए यामागुची पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने मैच की रफ्तार पूरी तरह अपने पक्ष में कर ली।

यामागुची ने मजबूत डिफेंस के साथ आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार पांच अंक हासिल किए और मिड-गेम ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने सिंधु को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। यामागुची ने ड्रॉप शॉट्स और बैककोर्ट शॉट्स का शानदार संयोजन इस्तेमाल करते हुए सिंधु को लगातार कोर्ट में दौड़ाया।

दूसरे हाफ में सिंधु का खेल बिखरा हुआ नजर आया। उनकी मूवमेंट और शॉट चयन में भी आत्मविश्वास की कमी दिखी, जिसका फायदा उठाकर यामागुची ने बढ़त 14-7 कर दी। इसके बाद जापानी शटलर ने मुकाबले पर पूरी पकड़ बनाए रखी और आसानी से दूसरा गेम 21-12 जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मैहर में भीड़ में फंसा मासूम, पुलिस ने बचाया:चक्कर खाकर गिरे श्रद्धालु को दिया प्राथमिक उपचार; चैत्र नवरात्रि मेले में सुरक्षा बल तैनात

March 21, 2026/
1:45 pm

मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग...

एयर टिकट बुकिंग 48 घंटे में कैंसिल की तो फुल-रिफंड:फ्लाइट से 7 दिन पहले बुकिंग जरूरी, DGCA के नए नियम; जानें बदलाव

February 26, 2026/
4:35 pm

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार को हवाई यात्रा के टिकट रिफंड और कैंसिल करने से जुड़े नियमों में बदलाव...

authorimg

April 24, 2026/
11:18 am

अंबाला: हरियाणा में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, क्योंकि प्रदेश के कई जिलों में तापमान...

शादी में शामिल होने गए युवक का शव मिला:धार के राजगढ़ में पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

April 27, 2026/
9:09 pm

धार के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धुलेट में सोमवार को एक युवक का शव इमली के पेड़ से लटका...

मोदी ने चुनावी रैली में फिल्मों का जिक्र किया:बोले- विपक्ष ने 'धुरंधर', 'कश्मीर फाइल्स' और 'केरल स्टोरी' को झूठ बताया, उनका यही काम

April 5, 2026/
9:30 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरलम के थिरुवल्ला में आयोजित एनडीए की रैली में फिल्म धुरंधर, द केरल स्टोरी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Dainik bhaskar sports updatePV Sindhu Australian Open Semifinal Loss to Akane Yamaguchi

Dainik bhaskar sports updatePV Sindhu Australian Open Semifinal Loss to Akane Yamaguchi
  • Hindi News
  • Sports
  • Dainik Bhaskar Sports UpdatePV Sindhu Australian Open Semifinal Loss To Akane Yamaguchi

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में सफर समाप्त हो गया है। महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु को जापान की वर्ल्ड नंबर-3 अकाने यामागुची के हाथों सीधे गेमों में 20-22, 12-22 से करारी हार झेलनी पड़ी। पहले गेम में कड़ी टक्कर देने के बाद सिंधु दूसरे गेम में पूरी तरह अपनी लय खो बैठीं और मुकाबला गंवा दिया।

इस जीत के साथ ही टॉप सीड अकाने यामागुची ने बीडब्ल्यूएफ (BWF) टूर पर लगातार अपने चौथे फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पिछले दो साल से खराब फॉर्म और चोट से जूझने के बाद वापसी की कोशिशों में जुटीं सिंधु का इस साल का पहला खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया।

पहले गेम में करीबी हार, आखिरी पलों की गलतियां पड़ीं भारी

सिंधु को पहले गेम में जापान की वर्ल्ड नंबर-3 अकाने यामागुची के खिलाफ 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन आखिर में सिंधु की अपनी दो गलतियां उन पर भारी पड़ गईं। इसके चलते गेम में बढ़त बनाने का शानदार मौका उनके हाथ से निकल गया।

उन्होंने शानदार शुरुआत की और मिड-गेम ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद भी उन्होंने मैच पर पकड़ बनाए रखी और एक समय स्कोर 17-15 कर लिया। हालांकि, बढ़त को जीत में बदलने में वे सफल नहीं रहीं। आखिरी पलों में यामागुची ने लगातार दबाव बनाया और स्कोर 20-20 से बराबर कर दिया। इसके बाद सिंधु का एक स्मैश कोर्ट के बाहर चला गया, जिसका फायदा उठाते हुए यामागुची ने पहला गेम 22-20 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में यामागुची का दबदबा

पहला गेम 20-22 से गंवाने के बाद पीवी सिंधु दूसरे गेम में भी लय हासिल नहीं कर सकीं। शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और स्कोर 5-5 की बराबरी पर था। सिंधु लंबी रैलियों के जरिए यामागुची पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने मैच की रफ्तार पूरी तरह अपने पक्ष में कर ली।

यामागुची ने मजबूत डिफेंस के साथ आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार पांच अंक हासिल किए और मिड-गेम ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने सिंधु को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। यामागुची ने ड्रॉप शॉट्स और बैककोर्ट शॉट्स का शानदार संयोजन इस्तेमाल करते हुए सिंधु को लगातार कोर्ट में दौड़ाया।

दूसरे हाफ में सिंधु का खेल बिखरा हुआ नजर आया। उनकी मूवमेंट और शॉट चयन में भी आत्मविश्वास की कमी दिखी, जिसका फायदा उठाकर यामागुची ने बढ़त 14-7 कर दी। इसके बाद जापानी शटलर ने मुकाबले पर पूरी पकड़ बनाए रखी और आसानी से दूसरा गेम 21-12 जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket