Friday, 24 Apr 2026 | 10:32 PM

Trending :

सोनकच्छ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर देवास कलेक्टर नाराज:ऋतुराज सिंह ने कहा-5 साल से अधिक समय से जमें स्टाफ को बदला जाए शिवपुरी में गुटखा की दो अवैध फैक्ट्री और गोदाम सील:छह घंटे की कार्रवाई में 11 मशीनें और वाहन जब्त; केमिकल ड्रम और कच्चा माल भी मिला रिलायंस का मुनाफा 13% गिरकर ₹16,971 करोड़ रहा:चौथी तिमाही में रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹2.98 लाख करोड़ पहुंचा; ₹6 का डिविडेंड मिलेगा छिंदवाड़ा में बीच शहर जली नरवाई:कॉलोनियों के पास तक आग फैली, दहशत मे निवासी Tips To treat scorpion poisoning: तुरंत उतर जाएगा बिच्छू का जहर, करें ये 5 रामबाण उपाय पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज:गुवाहाटी हाईकोर्ट बोला- ये फर्जी दस्तावेज का केस, कस्टोडियल पूछताछ जरूरी; CM सरमा की पत्नी पर आरोप लगाए थे
EXCLUSIVE

नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा:विजय चौधरी लेकर विधान परिषद पहुंचे; नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष के जरिए भेजवाया इस्तीफा

नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा:विजय चौधरी लेकर विधान परिषद पहुंचे; नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष के जरिए भेजवाया इस्तीफा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा लेकर विजय चौधरी विधान परिषद पहुंचे और उन्होंने इस्तीफा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सौंप दिया। मंत्री विजय चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री जी राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। ये तो संवैधानिक प्रक्रिया है। आज उन्हें इस्तीफा देना था। उनका त्याग पत्र एमएलसी संजय गांधी ने विधान परिषद के सभापति अवधेश नाराणय सिंह सौंप दिया है। इधर, सीएम हाउस के अंदर ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी मौजूद हैं। ये तीनों नेता सुबह 9 बजे ही सीएम हाउस पहुंच गए थे। बिजेन्द्र यादव नीतीश कुमार से मिलकर निकल गए हैं। इधर, नितिन नवीन के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कल रविवार को ही बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे आज वो जमा करेंगे। संजय सरावगी ने कहा, उनका असम जाना जरूरी था। नितिन नवीन ने अपने एक्स पर लिखा है कि ‘मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’ मां के लिए नितिन नवीन ने किया भावुक पोस्ट सियासी उठा-पटक के बीच बीजेपी अध्यक्ष ने मां को लेकर एक भावुक पोस्ट किया। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मां की परछाई तो नहीं है, पर मां का एहसास आज भी उसी तरह जीवंत है। पिछले 5 सालों में कई मुकाम और प्रतिष्ठा मिली, पर उन सब के बीच में कुछ खालीपन का एहसास हमेशा दिल को कचोटता भी है। मेरे मंत्री बनने के कुछ दिन बाद मां हम सब को छोड़कर चली गई, लगता है जैसे वो उसी दिन के इंतजार में थी। मुझे आशीर्वाद दिया फिर अपनी अंतिम यात्रा पर चली गईं। मां के होने और न होने का अंतर शायद वही लोग समझ सकते हैं जिन्होंने मां को खोया हो। मित्रों, जब तक मां है उसको पूरा सम्मान और समय दो, दुनिया की सबसे कीमती चीज मां है। जब तक वो है, उसको हमेशा खुश रखो और पूरा समय दो, क्योंकि जो उसने दिया है वो तुम्हें कोई दे ही नहीं सकता। मां तुम्हारे अंदर का विश्वास है, मां हर खुशी है, मां तुम्हारी ऊर्जा है जिससे तुम दुनिया से लड़ते हो। मां के श्री चरणों को शत्–शत् बार नमन।’ प्रेम कुमार बोले- नीतीश कुमार बने रह सकते सीएम बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने साफ किया है कि अगर नीतीश कुमार चाहें तो वे अगले 6 महीनों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रह सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनके साथ NDA के चार अन्य सदस्य भी चुने गए थे, जिनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई सदस्य दूसरे सदन के लिए चुना जाता है, तो उसे 14 दिनों के भीतर दोनों सदनों में से किसी एक से इस्तीफा देना जरूरी होता है। नीतीश कुमार और नितिन नवीन के इस्तीफे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी:चैटजीपीटी की मदद से घर ₹9.5 करोड़ में बिका, NSE पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी

वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी:चैटजीपीटी की मदद से घर ₹9.5 करोड़ में बिका, NSE पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी

कल की बड़ी खबर रेमंड से जुड़ी रही। टेक्सटाइल ब्रांड ‘रेमंड’ को घर-घर तक पहुंचाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का रविवार 29 मार्च को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं वित्त मंत्रालय ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हो सकती है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी: महंगे तेल-लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बिगड़ने का असर; महंगाई बढ़ने के संकेत वित्त मंत्रालय ने मार्च 2026 की अपनी मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं। मंत्रालय ने माना है कि इन बाहरी झटकों की वजह से देश के अंदर इनपुट कॉस्ट यानी प्रोडक्शन की लागत बढ़ गई है, जिससे आर्थिक गतिविधियों पर दबाव दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चैटजीपीटी की मदद से घर ₹9.5 करोड़ में बिका: ₹95 लाख ज्यादा कीमत मिली, बिना एजेंट 5 दिन में डील हुई अमेरिका के फ्लोरिडा में एक शख्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके अपना घर करीब 1 मिलियन डॉलर (लगभग 9.5 करोड़ रुपए) में बेच दिया है। मियामी में रहने वाले रॉबर्ट लेविन ने घर बेचने के लिए किसी रियल एस्टेट एजेंट की मदद नहीं ली, बल्कि चैटजीपीटी को अपना गाइड बनाया। लेविन ने केवल 5 दिनों के अंदर ही अपने घर की डील क्लोज कर दी। खास बात यह है कि घर की जो कीमत लोकल एजेंट्स ने बताई थी, लेविन को AI की सलाह की वजह से उससे 95 लाख रुपए ज्यादा मिले। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. NSE पर 13 अप्रैल से ब्रेंट-क्रूड-ऑयल की ट्रेडिंग होगी: सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग कर सकेंगे; कैश में सेटलमेंट होगा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अपने कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट का विस्तार करने जा रहा है। NSE 13 अप्रैल 2026 से ‘डेटेड ब्रेंट क्रूड ऑयल’ फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करेगा। इसके लिए एक्सचेंज को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है। इस नए कॉन्ट्रैक्ट के आने से भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों को ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क के साथ तालमेल बिठाने और रिस्क को मैनेज करने का एक नया जरिया मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन: बेटे गौतम सिंघानिया ने मुखाग्नि दी; पद्म भूषण से सम्मानित, वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था टेक्सटाइल ब्रांड ‘रेमंड’ को घर-घर तक पहुंचाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का रविवार 29 मार्च को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर 3 बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनके बेटे और रेमंड के मौजूदा चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम रस्में पूरी कीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. टॉप-10 कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.75 लाख-करोड़ घटी: रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹89 हजार करोड़ घटी; HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.75 लाख करोड़ रुपए घट गई। मिडिल ईस्ट में तनाव और इजराइल-ईरान जंग की वजह से यह गिरावट आई है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। रिलायंस का मार्केट कैप 89,720 करोड़ रुपए घटकर ₹18.24 लाख करोड़ पर आ गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. अप्रैल में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी अप्रैल में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 8 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को छुट्‌टी से होगी। पूरे देश में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे। इस दिन बैंक में कोई भी ऑफलाइन काम नहीं हो पाएगा। यहां देखें अप्रैल 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई:कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए, मुंबई ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया; रिकॉर्ड्स

रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई:कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए, मुंबई ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया; रिकॉर्ड्स

मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई। वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बने। रोहित के अब कोलकाता के खिलाफ 1161 रन हो गए हैं। इस जीत के साथ मुंबई ने 14 साल बाद IPL में अपना पहला मैच जीत लिया। टीम ने 2012 में आखिरी बार टूर्नामेंट में ऐसा किया था। तब चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। MI Vs KKR मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया मुंबई इंडियंस ने IPL इतिहास का अपना सबसे बड़ा रनचेज पूरा करते हुए 224 रन का लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले टीम का दूसरा सबसे बड़ा चेज 219 रन का था, जो उसने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2021 में किया था। रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई रोहित शर्मा ने ने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह IPL में उनकी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले उनका सबसे तेज अर्धशतक 25 गेंदों में आया था, जो उन्होंने 2015 के फाइनल में चेन्नई के खिलाफ लगाया था। रोहित ने 50वीं बार IPL में 50+ स्कोर बनाया रोहित ने IPL में 50वीं बार 50+ स्कोर बनाया। वे इस सूची में चौथे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 72 स्कोर के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद डेविड वॉर्नर (66) और शिखर धवन (53) का नंबर आता है। रोहित किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा 1161 रन बनाए हैं। वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सूची में विराट कोहली पंजाब किंग्स (1159) और चेन्नई सुपर किंग्स (1146) के खिलाफ रन बनाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। रहाणे ने MI के खिलाफ छठी बार 50+ स्कोर बनाया अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छठी बार 50+ स्कोर बनाया। वे इस लिस्ट में शिखर धवन, क्रिस गेल, मनीष पांडे और विराट कोहली के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि केएल राहुल 9 अर्धशतकों के साथ टॉप पर हैं। नरेन सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले विदेशी सुनील नरेन IPL में सबसे ज्यादा 190 मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। उनके बाद कीरोन पोलार्ड (189) दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर 184-184 मैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस 300 IPL मैच खेलने वाली पहली IPL टीम मुंबई इंडियंस 300 IPL मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई। इंग्लिश टीम समरसेट और पाकिस्तान ने टी-20 में सबसे ज्यादा 303-303 मैच खेले हैं।

भोपाल के काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा:डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने खुद को कमरों में किया बंद; लेबर पेन के दौरान बिगड़ी स्थिति

भोपाल के काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा:डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने खुद को कमरों में किया बंद; लेबर पेन के दौरान बिगड़ी स्थिति

भोपाल के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात नवजात की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। गुस्साए परिजन अस्पताल परिसर में विरोध करने लगे। महिला डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ खुद को कमरों में बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले। इस पूरे मामले में परिजन जहां डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं, वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इसे जटिल चिकित्सीय स्थिति बताते हुए अपनी सफाई दी है। पहला बच्चा था, अचानक बिगड़ी हालत परिजनों के अनुसार, संजना रैकवार को 9 माह की गर्भावस्था में शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया था। यह उनका पहला बच्चा था। रविवार शाम करीब 5 बजे उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई और लेबर रूम में सामान्य डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू हुई। परिजन बताते हैं कि बच्चा आधा बाहर आ चुका था, लेकिन अचानक स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने प्रसूता को ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट कर दिया। कुछ देर बाद उन्हें बताया गया कि बच्चा मृत पैदा हुआ है। यह सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप- लापरवाही से गई जान परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब प्रसव सामान्य हो रहा था, तो अंतिम समय में ऑपरेशन की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ मौजूद नहीं था, जिसके कारण ऑपरेशन में देरी हुई। इसी देरी के चलते गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन भड़क गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। प्रबंधन की सफाई- लेबर पेन में जटिलता आई अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को नकारते हुए घटना को चिकित्सीय जटिलता बताया है। अस्पताल इंचार्ज डॉ. रचना दुबे के अनुसार, प्रसूता की स्थिति शुरुआत में सामान्य थी, लेकिन लेबर पेन के दौरान बच्चे का रोटेशन रुक गया। उन्होंने बताया कि यह गंभीर स्थिति होती है, जिसमें बच्चे का सिर नीचे आने की प्रक्रिया बाधित हो जाती है। इसी कारण अंतिम समय में ऑपरेशन का निर्णय लिया गया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी और वह मृत अवस्था में पैदा हुआ।

असम चुनाव: 25 लाख का बीमा, युवाओं को 1250 रुपये की पेंशन…असम में चुनाव से पहले खरगे ने की कांग्रेस की 5 गारंटी की घोषणा

असम चुनाव: 25 लाख का बीमा, युवाओं को 1250 रुपये की पेंशन...असम में चुनाव से पहले खरगे ने की कांग्रेस की 5 गारंटी की घोषणा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को असम राज्य के लिए अपनी पार्टी की पांचवीं संस्था की घोषणा की है। इसमें महिला कल्याण, सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा, भूमि अधिकार और जुबिन गर्ग मृत्यु मामले में न्याय को शामिल किया गया है। खरगे ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर भी भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें निचले स्तर पर निर्माण में स्थिरता हो रही है और उनके नेताओं सहित उनके परिवार के सदस्यों की नियुक्ति के लिए काम करने का आरोप लगाया गया है। सिद्धार्थ जिले के नाओबोइचा में एक रैली को दिखाते हुए खड़गे ने पार्टी की पाँचवीं संस्था को एकजुट किया। महिलाओं को हर महीने सहायता राशि के साथ-साथ व्यवसाय स्थापित करने या उसके विस्तार की इच्छा रखने वाली महिलाओं को 50,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता शामिल है। उन्होंने कहा कि राशि का बंटवारा बिना शर्त होगा. यह आदर्श नहीं होगा, जैसा कि भाजपा सरकार कर रही है। जहां महिलाओं को उनकी पार्टी का सदस्य बनने के लिए कहा जाता है, सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही कांग्रेस ने सभी परिवारों के लिए 25 लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख जनजातीय लोगों के लिए प्रतिष्ठित भूमि और राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1,250 रुपये प्रति माह की घोषणा की है। जुबिन गर्ग की मौत के मामले में 100 दिनों की न्याय सुनिश्चित होगी: खर्गे खरगे ने कहा कि युवाओं से संबंधित मामलों की जांच के लिए एक विशेष विभाग भी स्थापित किया जाएगा। कांग्रेस के सत्य में एक बार फिर हम गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में 100 दिनों के अंदर न्याय सुनिश्चित करने का भी संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं, किसानों, छोटे उद्यमियों, चाय बागानों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग की टीमों पर ध्यान दें। खर्गे ने कहा कि उनकी पार्टी असम की जनता ने सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अपने सभी चुनावी वादों को लागू किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि इसमें पूंजीवादी पार्टी के नेता और परिवार के सदस्य भी शामिल हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि असम में सिर्फ एक परिवार के पास 12,00 के करीब जमीन है। ज़मीन अदानी और कारख़ाना बनाया गया। सरकारी जमीन की लूट हो रही है. अलीबाबा के 40 रॉक का लाभ होगा: खड़गे खर्गे ने कहा कि अली बाबा और उनकी 40 मूर्तियों को लाभ होगा। अली बाबा दिल्ली में राक्षस हैं, जबकि उनके 40 चोर अलग-अलग स्थानों पर उगे हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इतनी घटिया सरकार के समर्थन में भी आलोचना की। जातीय संघर्ष से प्रभावित डेमोक्रेट्स की यात्रा को लेकर मोदी पर शेयर शेयर करते हुए खड़गे ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ही हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात के लिए राज्य का दौरा किया. सरमा राफेल मुख्यमंत्री हैं, खड़गे ने सैद्धांतिक संरचना बनाई है मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा पर जोरदार बढ़त हासिल करते हुए खड़गे ने कहा कि वह मुख्यमंत्री हैं, क्योंकि 2021 के चुनाव में बीजेपी ने सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने दावा किया, लेकिन चुनाव के बाद शर्मा ने जदयू नेता सोनोवाल को असम के मुख्यमंत्री की कुर्सी हथिया ली. सरमा के पूर्व कांग्रेस में शामिल होने का ज़िक्र करते हुए खड़गे ने कहा कि वह हमारे साथ थे, लेकिन उन्होंने हमें धोखा दिया। ऐसे व्यक्ति को किसी को भी वोट नहीं देना चाहिए। खर्गे ने कहा कि उन्होंने युवा नेताओं के साथ जहां काम किया है और उनकी प्रोफाइल इमेज बेदाग है। यह भी पढ़ें: दो ट्रेलरों में चुनावी लड़ाई में अभिनेताओं की जीत, केनेम के नाम की घोषणा, लड़कों से किया बड़ा वादा

'एक मुलाकात' में जिंदा हुई साहिर-अमृता की अधूरी प्रेम कहानी:एक्टर शेखर सुमन की प्रस्तुति ने जीता दिल; इंडीमूंस फेस्टिवल का भव्य समापन

'एक मुलाकात' में जिंदा हुई साहिर-अमृता की अधूरी प्रेम कहानी:एक्टर शेखर सुमन की प्रस्तुति ने जीता दिल; इंडीमूंस फेस्टिवल का भव्य समापन

भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित इंडीमूंस आर्ट्स फेस्टिवल का चौथा और अंतिम दिन मशहूर कलाकार, गायक, टीवी होस्ट और राजनीतिक नेता शेखर सुमन की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। नाटक ‘एक मुलाकात’ में शेखर सुमन ने साहिर लुधियानवी और गीतिका त्यागी ने अमृता प्रीतम का किरदार निभाया। सैफ हैदर हसन के निर्देशन में मंचित यह नाटक का 122वां शो था। उर्दू शेरो-शायरी से सजे इस नाटक ने अमृता और साहिर की अधूरी प्रेम कहानी को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में साहिर लुधियानवी के प्रसिद्ध गीत “मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया”, “ढल गया दिन, हो गई शाम” और “ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है” के जिक्र ने उनके बॉलीवुड को दिए अमर गीतों की याद ताजा कर दी। नाटक ‘एक मुलाकात’ की तीन तस्वीरें देखिए मिडिल ईस्ट का जिक्र, जंग के खिलाफ संदेश कार्यक्रम के अंत में शेखर सुमन ने साहिर लुधियानवी की नज़्म ‘ए शरीफ़ इंसानों’ पढ़ते हुए विश्वभर में चल रहे युद्धों की निंदा की। उन्होंने मिडिल ईस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जंग में खून अपना हो या पराया, खून इंसान का ही होता है। इस जंग-विरोधी नज़्म के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्टूनिंग सत्र और ओपन स्टेज पर बैंड परफॉर्मेंस का तड़का नाटक से पहले मशहूर कार्टूनिस्ट हरिओम तिवारी ने कार्टूनिंग के इतिहास और वर्तमान पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत के पहले पॉलिटिकल कार्टूनिस्ट शंकर पिल्लई, आर.के. नारायण और मारियो मिरांडा जैसे चर्चित कलाकारों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान की सराहना की। ओपन स्टेज पर ‘बैटल ऑफ बैंड्स’ के विजेता ‘परिंदे बैंड’ ने ‘सुन रहा है ना तू’, ‘सैयां’ और ‘अगर तुम साथ हो’ जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महिला-बुजुर्गों को 2000 रुपए कीमत, मुफ्त बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप… डीएमके ने जारी किया मेनिफेस्टो

महिला-बुजुर्गों को 2000 रुपए कीमत, मुफ्त बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... डीएमके ने जारी किया मेनिफेस्टो

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक दलों में शामिल हैं। एक तरफ जेडीयू की सूची जारी हो रही है तो इसी बीच शिक्षकों और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने रविवार (29 मार्च) को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है. मेनिफेस्टो में बड़े पैमाने पर कई नारे लगाए गए हैं. महिलाओं और बुजुर्गों को दो हजार रुपये से लेकर मुफ्त बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप शामिल है। चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में घोषणा की गई कि पत्रिका जारी करने के दौरान स्टॉल ने कहा, मास्टर्स सरकार ने जनता से जुड़े वादों को पूरा किया है। यदि तमिल तमिल में मॅकेलके की सरकार बनी हुई है तो अंतिम पात्रता पूरी की जाएगी। महिला मुखियाओं को मिलेंगे 2 हजार महीने स्टालिन की ओर से प्रमुखों ने घोषणा की कि महिला मुखियाओं को अब तक दी जाने वाली 1 हजार रुपये की मासिक सहायता 2000 रुपये तक दी जाएगी। इससे राज्य को 1.37 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा होगा। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन को भी 2 हजार रुपये देने का वादा किया गया। अभी कक्षा एक से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए सरकार की ब्रेकफ़ास्ट योजना कक्षा 8 तक लागू करने का वादा किया गया है। 5 लाख तक बिना इंटरेस्ट लोन की घोषणा नौकरीपेशा प्रमुखों ने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी की सरकार चली गई तो महिला स्वयं सहायता कंपनी को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज देना होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मिलने वाले लाभ को 1 लाख रुपये देने का वादा किया गया है. शिक्षकों ने वादा किया है कि सरकार बनेगी तो अगले पांच साल में 10 लाख नए घर बनाएंगे। साथ ही सरकारी निजीकरण में डाया बस सर्विस को दोगुना किया जाएगा। मुफ़्त बिजली-लैपटॉप का वादा घोषणा पत्र में कहा गया है कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले 35 लाख छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। साथ ही 20 लाख से अधिक बिजली कंपनियों को मुफ्त बिजली की सहायता जारी रखने का वादा किया। साथ ही कहा कि बिना मीटर वाले पंप सेट भी उपलब्ध है। रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए आईटी पार्क की स्थापना की जाएगी। स्टालिन ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य राज्य उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 18 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल करना है। (टैग्सटूट्रांसलेट)डीएमके घोषणापत्र(टी)चुनाव 2026(टी)एमके स्टालिन(टी)तमिलनाडु(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026(टी)चुनाव 2026(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026(टी)एमके स्टालिन(टी)तमिलनाडु(टी) डेमोक्रेट घोषणापत्र(टी)महिला सहायता(टी)पेंशन वृद्धि(टी)मुफ्त बिजली(टी)मुफ्त लैपटॉप(टी)तमिलनाडु चुनाव

भोपाल में मृत बछड़ा फेंकने वाला गिरफ्तार:आरोपी को पकड़ने पुलिस ने 400 सीसीटीवी खंगाले; चमड़े के पर्स-बटुए बनाता है

भोपाल में मृत बछड़ा फेंकने वाला गिरफ्तार:आरोपी को पकड़ने पुलिस ने 400 सीसीटीवी खंगाले; चमड़े के पर्स-बटुए बनाता है

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास सड़क किनारे मृत बछड़ा फेंककर धार्मिक भावनाएं भड़काने की घटना के बाद शहर का माहौल गरमा गया था। आक्रोशित हिंदू संगठनों ने तलैया थाने का घेराव कर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बढ़ते दबाव और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को 5 दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने खंगाले 400 से ज्यादा CCTV घटना के बाद हिंदू संगठनों ने लगातार गौ-हत्या की बढ़ती घटनाओं पर सवाल उठाए थे और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस के अनुसार, 23 मार्च को दर्ज इस मामले में टीम ने 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और शहरभर में करीब 150 लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि जहांगीराबाद के अहीर मोहल्ला निवासी सुनील यादव उर्फ नंदू के यहां भैंस के बच्चे (मृत बछड़ा) की मौत हुई थी, जिसके बाद फूलसिंह चौधरी को बुलाकर उसकी खाल से बटुआ बनवाया गया। चमड़े के बटुए-पर्स बनाता है आरोपी तलैया थाना प्रभारी दीपक डहरिया ने बताया कि आरोपी चमड़े से बटुए व पर्स बनाने का काम करता था। आरोपी फूलसिंह चौधरी मृत बछड़े के अवशेष को प्लास्टिक की बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से ले गया और काली मंदिर के पास पुल किनारे फेंक दिया, जिससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छुरी, रस्सी और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। जोन-3 पुलिस द्वारा आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

आग से 2 गाड़ियां खाक, रंजिश में साजिश का आरोप:रीवा में देर रात हादसा; फायर ब्रिगेड ने अन्य वाहनों को बचाया, CCTV खंगाल रही पुलिस

आग से 2 गाड़ियां खाक, रंजिश में साजिश का आरोप:रीवा में देर रात हादसा; फायर ब्रिगेड ने अन्य वाहनों को बचाया, CCTV खंगाल रही पुलिस

रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड के पास बांस घाट स्थित एक वाहन गैरेज में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गैरेज में खड़ी दो गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से आसपास खड़े अन्य वाहन और दुकानें सुरक्षित बच गईं। गैरेज संचालक ने जताई साजिश की आशंका गैरेज संचालक निजाम मिस्त्री ने घटना को संदिग्ध बताया है। उनका आरोप है कि व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते किसी ने रंजिशन गैरेज में आग लगाई है। उन्होंने बंटी नाम के व्यक्ति पर नामजद आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आग में जिस वाहन को नुकसान पहुंचा है, उसके मालिक का नाम नामदेव चर्मकार बताया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग भी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।