Tuesday, 05 May 2026 | 12:38 AM

Trending :

तेजपत्ता के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, गैस से लेकर शुगर तक में मददगार इन 8 फलों में भरपूर विटामिन C, इम्यूनिटी मजबूत करने में बेहद असरदार, गर्मी में जमकर करें सेवन सिर्फ 2 मिनट बर्फ रगड़ते ही चेहरा हो जाएगा ग्लोइंग! जानिए ये सस्ता ब्यूटी हैक कितना असरदार? लौकी पुदीने का रायता रेसिपी: गर्मी में शरीर को बर्फ जैसी ठंडक देगा लौकी पुदीने का रायता, खाने का स्वाद भी हो जाएगा दोगुना; नोट करें रेसिपी सोयाबीन चुकंदर कबाब रेसिपी: शाम के स्वाद में सोयाबीन चुकंदर कबाब, बच्चों से लेकर बड़े भी जाएंगे मशहूर; नोट करें रेलवे रेसिपी ‘बंगाली हिंदुओं ने मेरे लिए वोट किया’: सुवेंदु अधिकारी ने अपनी भवानीपुर जीत को हिंदुत्व की जीत बताया | भारत समाचार
EXCLUSIVE

खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर हुई नैन्सी ग्रेवाल की हत्या:मां बोली- 20 बार चाकू मारे, जीभ भी काट दी; सुक्खा-हरिके ने जिम्मा लिया

खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर हुई नैन्सी ग्रेवाल की हत्या:मां बोली- 20 बार चाकू मारे, जीभ भी काट दी; सुक्खा-हरिके ने जिम्मा लिया

पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैन्सी ग्रेवाल की हत्या खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर की गई थी। गैंगस्टर आकाश हरिके ने नैन्सी की हत्या का जिम्मा लिया है। एक पोस्ट कर कहा कि वो धर्म के खिलाफ बोलती थी, इसलिए उसे निपटा दिया। हालांकि, दैनिक भास्कर इस पोस्ट में किए दावे की पुष्टि नहीं करता। नैन्सी की मंगलवार (3 मार्च) रात को कनाडा के विंडसर में घर में चाकू मारकर हत्या की गई थी। नैन्सी की मां छिंदरपाल कौर ने कहा कि बेटी किसी घर में नर्सिंग केयर करने गई थी। जैसे ही वह बाहर निकली तो उस पर 2 लोगों ने हमला कर दिया। उसके पेट में 20 बार चाकू मारे गए। कनाडा की पुलिस से हुई बातचीत में पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने नैंसी की जुबान (जीभ) भी काट दी थी। नैन्सी 2018 में कनाडा जाने के साथ ही विवादों में रही। हर किसी पर विवादित टिप्पणियां नैन्सी की मौत का कारण बन गईं। खासकर कनाडा के गुरुद्वारों में खालिस्तानियों के कब्जे के वीडियो डालने से नैन्सी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई। नैंसी की मां ने बताया कि खालिस्तानी चाहते थे कि वो उनके साथ काम करे। विवादित टिप्पणियों पर माफी मांगे। लेकिन नैन्सी ने ऐसा करने से मना कर दिया था। मां ने कहा कि जंग न होती तो शायद मैं वहां होती और बेटी जिंदा होती। नैन्सी ने अपनी लास्ट पोस्ट में पंजाब के डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि बाबा का तो उसे नाम भी लेना नहीं आता। बाबा ढिल्लों शातिर खिलाड़ी हैं। डेरा प्रमुख राजनेताओं को शरण देते हैं और वोटों की सौदेबाजी करते हैं। नैन्सी ने बिक्रम मजीठिया पर भी पंजाब के युवाओं की जवानी बर्बाद करने का आरोप लगाया था। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की चूड़ेदार पायजामा को लेकर टिप्पणी की। निज्जर की मौत के बाद नैन्सी ने खालिस्तानियों पर हमले तेज कर दिए। नैन्सी ने निज्जर को आतंकी कहा और बोला कि उसे ये कहने में कोई गुरेज नहीं। इसके साथ निज्जर की संपत्ति पर सवाल उठाया था। इसके साथ गुरपतवंत सिंह पन्नू को किराए का टट्‌टू कहा था। खालिस्तानियों को खोतेस्तानी कहने पर भी विवाद हो चुका है। गैंगस्टर आकाश हरीके और सुखा संधू ने ली जिम्मेदारी आकाश हरीके और सुखा संधू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। इंस्टाग्राम पर आकाश हरीके नाम से बनी आईडी पर लिखा है.. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। जो विंडसर, ओंटारियो (कनाडा) में नैंसी ग्रेवाल का कत्ल हुआ है, यह काम हमारे भाइयों ने किया है।इसकी जिम्मेदारी मैं आकाश हरीके और सुखा संधू लेते हैं। यह महिला धर्म और खालिस्तान के बारे में गलत बोलती थी, और उसे इसका परिणाम मिल गया है। बाकी हमारा किसी भी धर्म के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन जो भी इसके जैसे कौम के खिलाफ बोलेगा, उसका यही हाल होगा। विवादित बयान जो नैन्सी के कत्ल की वजह बने… अब जानें बेटी की मौत पर मां ने क्या कहा.. पापा के ज्यादा क्लोज थी नैन्सी नैन्सी ने अपने पापा के जवानी के वक्त के फोटो भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर किए हैं। नैन्सी अपने पापा के ज्यादा क्लोज थी। पापा को यादा करते हुए नैन्सी की कई पोस्ट अपलोड कर रखी हैं। एक पोस्ट पर नैन्सी ने लिखा- जब मेरे पापा जवान थे और सिरसा के नेशनल कॉलेज से अपनी इंजीनियरिंग कर रहे थे, ये तब का फोटो है। लव यू पापा। मैंने पापा को वचन दिया था कि उनके बाद मैं उनके परिवार का ख्याल रखूंगी। मैं मरते दम तक अपने इस वादे पर कायम हूं। काश पापा, आप इस वक्त मेरे साथ होते। गुरुद्वारा के किचन में गोली मारने की कोशिश, घर भी जलाया मां ने बताया कि कनाडा में बेटी को मारने की कई बार कोशिश की गई। कत्ल से कुछ दिन पहले एक लड़का रेकी करने के लिए पहुंचा था। वो सीधा घर में घुस आया था। जब उसने कैमरे लगे देखे तो भाग गया। इससे पहले नैन्सी जिस घर में रह रही थी वो लकड़ी का था। बेटी के घर को भी कुछ लोगों ने आग लगा दी थी। मारने की कोशिश की थी तब वह बच निकली थी। एक बार गुरुद्वारा में बर्तन की सेवा के दौरान उस पर गन से हमला करने की कोशिश की गई थी। 2009 में सिंगिंग से करियर शुरू किया नैन्सी ने जालंधर और लुधियाना में रहते हुए 2009 में सिंगिंग से अपना करियर शुरू किया। उसने पंजाबी में कई हिट सॉन्ग भी दिए। बब्बू मान और कई कलाकारों से साथ आए कंबाइंड ट्रैक में नैन्सी ग्रेवाल का पहला सॉन्ग टौर जट्टी दी आया, जिसने उसे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में रातों-रात हिट कर दिया। इसके बाद उसने ओखे हुंदे कुड़ियां नूं चन्ना लग्गियां दे बोल पुगोणे और धार्मिक गीत भोले दा डमरू बोल पेया जैसे गीत गाए। नैन्सी ग्रेवाल पंजाब में लगने वाले अखाड़ों में भी गाती रही है। —————– ये खबर भी पढ़ेंः नैन्सी ग्रेवाल के टारगेट पर रहते थे निहंग-खालिस्तानी:जट्‌ट की जगह ब्राह्मण-बंगाली कहा जाता, पति से तलाक हुआ, कनाडा में कत्ल यूट्यूबर की कहानी कनाडा में कत्ल की गई पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल हमेशा निहंगों और खालिस्तानियों को टारगेट करती थी। खालिस्तानियों को वह गुंडा कहती थी तो निहंगों को क्रिमिनल, हालांकि वह ये भी साफ करती थी कि अच्छे निहंगों का वह दिल से सम्मान करती है। पढ़ें पूरी खबर…

लद्दाख में स्‍नोलेपर्ड, हिमालयन वुल्‍फ का संरक्षण करेगी इंडियन आर्मी:ATM से कैश निकालने की डेली लिमिट PNB ने आधी की; 6 मार्च करेंट अफेयर्स

लद्दाख में स्‍नोलेपर्ड, हिमालयन वुल्‍फ का संरक्षण करेगी इंडियन आर्मी:ATM से कैश निकालने की डेली लिमिट PNB ने आधी की; 6 मार्च करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने रायसीना डायलॉग का उद्घाटन किया 5 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग के 11वें संस्करण का उद्घाटन किया। 2. इंडियन आर्मी ने लद्दाख फॉरेस्ट के साथ MoU साइन किया 3 मार्च को इंडियन आर्मी और लद्दाख फॉरेस्ट, इकोलॉजी एंड एनवायरमेंट डिपार्टमेंट ने लद्दाख के ऊंचाई वाले हिस्सों में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने के लिए एक MoU साइन किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारत और फिनलैंड ने एग्रीमेंट साइन किया 5 मार्च को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। निधन (DEATH) 4. पूर्व राज्यसभा सांसद एचके दुआ का निधन 4 मार्च को पूर्व राज्यसभा सांसद हरि कृष्ण (एच के) दुआ का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. PNB ने डेबिट कार्ड्स से कैश निकालने की लिमिट घटाई 5 मार्च को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने डेबिट कार्ड्स (ATM कार्ड) पर रोजाना कैश निकालने की लिमिट आधी करने का फैसला किया। 6. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी हुई 5 मार्च को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ मुंबई में शादी की। आज का इतिहास 6 मार्च ———————– ये खबर भी पढ़ें… भारत से चोरी करोड़ों की मूर्ति इंग्‍लैंड म्‍यूजियम ने लौटाई: ईरान के डूबते जहाज से श्रीलंका ने 32 सेलर्स को बचाया; 5 मार्च करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में लापता:दावा- कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च

वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में लापता:दावा- कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च

भारतीय वायु सेना (IAF) का एक सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट गुरुवार को असम में अचानक रडार से गायब हो गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान से रडार संपर्क टूटने के बाद तुरंत स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4.5 जेनरेशन का एयरक्राफ्ट सुखोई-30 जेट गुरुवार शाम करीब 7 बजे कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लापता हुआ। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है और वहां लोगों ने धमाका सुना है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। यह फाइटर जेट नियमित उड़ान या मिशन पर था, तभी अचानक उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। रडार से संपर्क समाप्त होने के बाद वायु सेना ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए घटना की जांच के लिए IAF टीम को असम रवाना किया है। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल विमान की सटीक स्थिति और संपर्क टूटने की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल वायु सेना की टीमें घटनास्थल का पता लगाने में जुटी हुई हैं। इलाके में खोज अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि विमान और उसमें सवार पायलटों के बारे में जानकारी मिल सके। मल्टीरोल फाइटर जेट है सुखोई सुखोई Su‑30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे उन्नत और ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। यह दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसका इस्तेमाल वायु रक्षा, लंबी दूरी की स्ट्राइक और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण मिशनों में किया जाता है। भारत में SU-30MKI 12 सालों में 8 बार क्रैश 1. 4 जून 2024- नासिक, महाराष्ट्र भारतीय वायुसेना का SU-30MKI जेट ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर विमान नासिक के पास खेत में गिर गया। दोनों पायलटों ने समय रहते इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बच गए। 2. 28 जनवरी 2023- मध्य प्रदेश- ग्वालियर से ट्रेनिंग मिशन पर उड़े दो लड़ाकू विमान SU-30MKI और Mirage-2000 हवा में टकरा गए। SU-30 के दोनों पायलट सुरक्षित निकल आए, लेकिन मिराज-2000 के पायलट की मौत हो गई। 3. 8 अगस्त 2019- तेजपुर, असम तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी समस्या आ गई। पायलटों ने विमान से इजेक्ट कर लिया। दोनों सुरक्षित बच गए। 4. 27 जून 2018- नासिक, महाराष्ट्र हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के टेस्ट पायलट SU-30MKI की टेस्ट उड़ान कर रहे थे। इसी दौरान विमान क्रैश हो गया। दोनों पायलट समय पर बाहर निकल गए और सुरक्षित रहे। 5. 23 मई 2017- अरुणाचल प्रदेश सीमा क्षेत्र तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद SU-30MKI से संपर्क टूट गया। बाद में अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में विमान का मलबा मिला। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई। 6. 15 मार्च 2017- बाड़मेर, राजस्थान ट्रेनिंग मिशन के दौरान विमान क्रैश हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में जमीन पर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। 7. 14 अक्टूबर 2014- पुणे, महाराष्ट्र पुणे के पास ट्रेनिंग उड़ान के दौरान SU-30MKI दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों ने समय रहते विमान छोड़ दिया और सुरक्षित रहे। 8. 19 मई 2015- तेजपुर, असम विमान ने तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। पायलटों ने इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बच गए। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… भारत का तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश, पायलट की भी मौत, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक हादसा 3.40 बजे हुआ। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया। एयरफोर्स ने बताया कि हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

डीजी वरुण कपूर ने मैहर सब जेल का निरीक्षण किया:गंदगी पर जताई नाराजगी, बोले- जल्द होगा नई जेल का निर्माण

डीजी वरुण कपूर ने मैहर सब जेल का निरीक्षण किया:गंदगी पर जताई नाराजगी, बोले- जल्द होगा नई जेल का निर्माण

मध्य प्रदेश के जेल महानिदेशक (डीजी) वरुण कपूर ने गुरुवार को मैहर सब जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान जेल अधीक्षक लीना कोष्ठा, एसडीएम दिव्या पटेल और जेलर रामजी त्रिपाठी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान डीजी कपूर ने बैरकों का दौरा किया। उन्होंने कैदियों के खान-पान की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीजी ने बंदियों को दिए जाने वाले अनाज की गुणवत्ता भी जांची। एक बैरक में बने टैंक में पानी और सफाई का अभाव पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और जेलर को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में डीजी वरुण कपूर ने बताया कि मैहर सब जेल का भवन काफी पुराना और छोटा है। इसकी क्षमता केवल 55 कैदियों की है, जबकि यहां हमेशा क्षमता से अधिक बंदी रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैहर में एक नई और बड़ी जेल के निर्माण की सख्त आवश्यकता है। इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है और शासन की योजना के तहत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। जल्द मिल सकती है प्रस्ताव को स्वीकृति पुलिस विभाग की तर्ज पर जेल कर्मचारियों को भी साल में 13 महीने का वेतन दिए जाने के सवाल पर डीजी कपूर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इस विषय पर काफी समय से विचार चल रहा है और मुख्यालय की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। डीजी ने आश्वस्त किया कि मुख्यालय इस प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयासरत है।

अटरिया मोड़ पर बुलेट फिसलने से युवक घायल:हादसे के बाद बोलेरो ले जाने पर विवाद; पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शांत कराया मामला

अटरिया मोड़ पर बुलेट फिसलने से युवक घायल:हादसे के बाद बोलेरो ले जाने पर विवाद; पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शांत कराया मामला

मऊगंज थाना क्षेत्र के अटरिया मोड़ के पास गुरुवार शाम एक बुलेट बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। इस हादसे में पाड़र निवासी राहुल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया है। बेकाबू होकर सड़क पर गिरी बाइक राहुल पटेल शाम करीब 5 बजे अपनी बुलेट से साथियों से मिलने छुहिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया मोड़ के समीप उनकी बाइक बेकाबू हो गई। सड़क पर गिरने से राहुल के पैर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे साथियों ने उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। बोलेरो ले जाने को लेकर अस्पताल में हंगामा घायल को अस्पताल ले जाने के लिए साथियों ने छुहिया गांव में खड़ी एक बोलेरो मालिक को बिना बताए उठा ली। वाहन न मिलने पर मालिक को गाड़ी चोरी होने का संदेह हुआ। बोलेरो की तलाश करते हुए मालिक और गांव के अन्य युवक अस्पताल पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर सुलझाया विवाद अस्पताल में तनाव की स्थिति निर्मित होने पर मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद वाहन मालिक अपनी गाड़ी लेकर वापस लौटा। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य होने के बाद डॉक्टरों ने घायल राहुल को एंबुलेंस के जरिए रीवा रवाना किया।

नीतीश कुमार ने नितिन नबीन के साथ राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया | राजनीति समाचार

Arjun Tendulkar is tying the knot with Saaniya Chandhok in Mumbai on March 5.

आखरी अपडेट:मार्च 05, 2026, 17:51 IST राज्यसभा नामांकन प्रक्रिया के लिए पटना पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी मुलाकात की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में 5 मार्च, 2026 को पटना में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। (छवि: हैंडआउट/पीटीआई) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिससे राज्य में उनके दो दशक के शासन का अंत हो गया और संभवत: भाजपा नेता के लिए शीर्ष पद पर कब्जा करने का मार्ग प्रशस्त हो गया। नीतीश कुमारपिछले साल नवंबर में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस अवसर पर उपस्थित थे और उन्होंने नीतीश से मुलाकात की, जिन्होंने एक दिन पहले घंटों की अटकलों के बाद और अपने बेटे के रूप में राज्यसभा में जाने की घोषणा की थी। निशांत कुमारजद (यू) नेताओं के साथ सक्रिय राजनीति में प्रवेश करते हुए कहा कि वह पार्टी में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया है जद(यू) कार्यकर्ता और समर्थक आश्चर्यचकित रह गये। पटना में उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए कई लोगों ने कहा कि उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला किया है। नीतीश ने राज्यसभा जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि नये मंत्रिमंडल को उनका पूरा समर्थन रहेगा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “मैं इस बार होने वाले चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा रिश्ता भविष्य में भी जारी रहेगा और विकसित बिहार बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने का मेरा संकल्प दृढ़ रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसे मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।” यह भी पढ़ें | सत्ता पलट: नीतीश कुमार के राज्यसभा स्विच के साथ, कैसे जेडीयू ने बिहार में बीजेपी के हाथों अपना दबदबा खो दिया बाद में, शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को राज्य के इतिहास में एक “सुनहरा अध्याय” बताया और राष्ट्रीय राजनीति में उनकी वापसी का स्वागत किया। उन्होंने 1998 से 2004 के बीच तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अधीन एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार में रेलवे, भूतल परिवहन और कृषि मंत्री के रूप में संसद में कार्य किया। शाह ने मुख्यमंत्री के “शानदार” कार्यकाल पर जोर दिया, जिसके दौरान उन्होंने बिहार की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। “बिहार के सीएम ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ, लंबे अंतराल के बाद, वह एक बार फिर राज्यसभा सांसद के रूप में राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करेंगे। नीतीश कुमार ने 2005 से अब तक बिहार के सीएम के रूप में कार्य किया। उनका कार्यकाल वास्तव में गौरवशाली था। यह कार्यकाल बिहार के इतिहास में एक सुनहरे अध्याय के रूप में लिखा जाएगा, जिसने बिहार के विकास के पूरे आयाम को आकार दिया… एक विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में अपने लंबे करियर के दौरान, उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा। उनका पूरा जीवन भ्रष्टाचार से मुक्त था। आरोप, “शाह ने कहा। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों तक उन्होंने हर तरह से बिहार की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया और यह उनके नेतृत्व में ही था कि पीएम मोदी की सभी पहल बिहार के लोगों तक पहुंची… वह एक बार फिर राज्यसभा सांसद के रूप में दिल्ली लौट रहे हैं। मैं और हमारे सभी एनडीए सहयोगी उनका दिल से स्वागत करते हैं, और मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को बिहार के लोग हमेशा याद रखेंगे और उनका सम्मान करेंगे।” उनके अलावा, नबीन, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा के शिवेश कुमार और जदयू के राम नाथ ठाकुर सहित अन्य एनडीए उम्मीदवारों ने भी उच्च सदन के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम की घोषणा पर कई प्रतिक्रियाएं आईं, विपक्षी राजद ने कहा कि भाजपा का हमेशा से ही उन्हें हटाने का इरादा था शीर्ष पद. यह भी पढ़ें | दिल्ली के बाद बिहार के लिए महिला मुख्यमंत्री चुनेगी बीजेपी? नीतीश कुमार की जगह लेने की दौड़ में 4 नाम! तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका “हाईजैक” का आरोप सच साबित हुआ। उन्होंने कहा, “सभी जानते हैं कि बिहार चुनाव में एनडीए ने ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’ का नारा दिया था। बीजेपी और एनडीए के घटक दल जानते हैं कि कैसे तंत्र-मंत्र और तंत्र-मंत्र के जरिए चुनाव कराया गया था। उस वक्त भी हमने कहा था कि बीजेपी के लोगों ने नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ कर लिया है और वे उन्हें दोबारा कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे। हमने कहा था कि वह छह महीने से ज्यादा कुर्सी पर नहीं रहेंगे।” कहा. (एजेंसी इनपुट के साथ) पहले प्रकाशित: मार्च 05, 2026, 13:46 IST समाचार राजनीति बिहार के मुख्यमंत्री की चर्चा के बीच नीतीश कुमार ने नितिन नबीन के साथ राज्यसभा नामांकन दाखिल किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(टी)नीतीश कुमार नामांकन(टी)राज्यसभा चुनाव(टी)बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष(टी)नितिन नबीन(टी)बिहार की राजनीति(टी)नीतीश कुमार बीजेपी(टी)बिहार चुनाव

नाबालिग का सिर कुचला…खून पीकर भेजा खाया, VIDEO:दमोह में हथौड़े से 15-20 वार किए, बहन के घर जा रहा था; भाई ने मांस खाते देखा

नाबालिग का सिर कुचला...खून पीकर भेजा खाया, VIDEO:दमोह में हथौड़े से 15-20 वार किए, बहन के घर जा रहा था; भाई ने मांस खाते देखा

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक शख्स ने हथौड़े से सिर कुचलकर नाबालिग को मार डाला। नाबालिग के सिर से भेजा निकालकर खाया, फिर खून पिया। खून अपने चेहरे पर भी लगाया। खून पीने और मांस खाने का वीडियो भी सामने आया है। वारदात देहात थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह भाई दूज पर अपनी बहन के पास समन्ना गांव आया था। बहन के घर पहुंचने से पहले वारदात हो गई। मृतक के चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा ने बताया कि रास्ते में गांव के ही रहने वाले गुड्डा पटेल ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने भरत के सिर पर रॉड से हमला किया। इसके बाद करीब 15-20 बार हथौड़े से वार किया। गंभीर चोट लगने के कारण भरत की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने मेरे सामने भाई का मांस खाया इस दौरान साथ में मौजूद चचेरा भाई विजय विश्वकर्मा किसी तरह बच गया। उसने बताया कि आरोपी ने मेरे सामने भाई का मांस खाया। वह नरभक्षी की तरह बर्ताव कर रहा था। गांव वाले उसकी क्रूरता से डर गए थे। भाई ने मेरे सामने दम तोड़ दिया। वह उसे बचा नहीं पाया। वारदात से जुड़ी 5 तस्वीरें देखिए… हथौड़ा लेकर खेतों की ओर भागा आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डा पटेल हाथ में हथौड़ा लेकर खेतों की ओर भाग गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत देहात थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान आरोपी खेतों में छिप गया था। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उसकी घेराबंदी की। आरोपी ने हाथ में हथियार लेकर पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को डराने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए लोग पीछे हट गए। हालांकि बाद में जब आरोपी के हाथ से हथियार छूट गया, तब ग्रामीणों ने उस पर पथराव कर उसे काबू में कर लिया। पत्नी की भी हत्या कर चुका है आरोपी प्रत्यक्षदर्शी भगवानदास पटेल ने बताया कि आरोपी ने 20 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वह जेल की सजा काट चुका है। 2 साल पहले ही उसकी सजा पूरी हुई थी। घर में एक बेटा और दो बेटियां हैं। तीनों की शादी हो गई है। उसका बेटा अलग रहकर खेती करता है। आरोपी गांव में ही घूमता रहता था। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव मामले में सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। …………………………. यह खबर भी पढ़ें सागर में युवक चीखता रहा…छोड़ दो… मत मारो, डंडों से पीट-पीटकर हत्या सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लाजपतपुर में हिस्ट्रीशीटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को वारदात का वीडियो सामने आया है, जिसमें बदमाश को हमलावर डंडों से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वह छोड़ दो… मत मारो की गुहार लगा रहा है। लेकिन हमलावर कह रहे है कि इसके पैर तोड़ दो। पढ़ें पूरी खबर…

भारत ईरान नवीनतम समाचार आज: अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा श्रीलंका के पास ईरान युद्धपोत को नष्ट करने के बाद कांग्रेस ने सुरक्षा जोखिमों को चिह्नित किया | भारत समाचार

Stock Market Today

आखरी अपडेट:मार्च 05, 2026, 13:47 IST कांग्रेस के अनुसार, ईरानी जहाज का डूबना समुद्री युद्ध के एक कृत्य का प्रतिनिधित्व करता है जिसने भारत के करीब “खुले अंत वाले संघर्ष” को जन्म दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी (छवि: पीटीआई) ईरान इजराइल युद्ध आज: एईरान पर अमेरिकी-इजरायल हमले पर भारत की चुप्पी की आलोचना करने के बाद, कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को दावा किया कि पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष “भारत के दरवाजे तक पहुंच गया है”। यह टिप्पणी उन रिपोर्टों के बाद आई है कि एक ईरानी युद्धपोत को संयुक्त राज्य अमेरिका की पनडुब्बी ने श्रीलंका के तट से लगभग 40 मील दूर डुबो दिया था। एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने इस घटना को एक गंभीर चेतावनी बताया कि संघर्ष भारत के क्षेत्र के करीब बढ़ रहा है। कांग्रेस के अनुसार, ईरानी जहाज का डूबना समुद्री युद्ध के एक कृत्य का प्रतिनिधित्व करता है जिसने भारत के करीब “खुले अंत वाले संघर्ष” को जन्म दिया है। पार्टी ने कहा कि वह इस बात से बेहद चिंतित है कि संयुक्त राज्य अमेरिका, जिसे भारत एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार मानता है, ने नई दिल्ली को सूचित या परामर्श किए बिना कार्रवाई को अंजाम दिया। पार्टी ने कहा कि उसी ईरानी जहाज ने एक सप्ताह पहले ही अंतरराष्ट्रीय बेड़े की समीक्षा में भारतीय नौसेना के अतिथि के रूप में भाग लिया था और भारतीय जल क्षेत्र छोड़ने के तुरंत बाद उसे निशाना बनाया गया था। कांग्रेस ने कहा कि तनाव ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए सीधा खतरा पैदा कर दिया है। इसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया कि भारत अपनी लगभग 80 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर करता है, जिसका अधिकांश हिस्सा फारस की खाड़ी या होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान ने मंगलवार को जलडमरूमध्य को बंद कर दिया था। पार्टी ने चेतावनी दी कि युद्ध को खुले समुद्र तक फैलाने से वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति बाधित हो सकती है। इसमें कहा गया है कि माल ढुलाई और बीमा लागत पहले से ही बढ़ रही है और जल्द ही भारतीय नागरिकों को प्रभावित कर सकती है। कांग्रेस मजबूत विदेश नीति का आह्वान करती है कांग्रेस ने सार्वजनिक संदेश देने में बहुत सतर्क रहने के लिए भारत के विदेश नीति नेतृत्व की आलोचना की। कांग्रेस ने कहा कि सच्ची रणनीतिक स्वायत्तता के लिए भारत को तब बोलना पड़ता है जब राष्ट्रीय हित खतरे में हों। इसने सरकार से वाशिंगटन को आधिकारिक तौर पर अपनी नाराजगी और चिंताओं से अवगत कराने का आग्रह किया, साथ ही कहा कि भारत को अपने पड़ोस को ऐसे संघर्ष का युद्धक्षेत्र नहीं बनने देना चाहिए, जिसमें उसका कोई प्रत्यक्ष हित नहीं है। भारत के दरवाजे तक पहुंचा युद्ध? | श्रीलंका के तट से मात्र चालीस मील दूर संयुक्त राज्य अमेरिका की पनडुब्बी द्वारा एक ईरानी युद्धपोत का डूबना एक बड़ी चेतावनी है जिसे हम अब नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। समुद्री युद्ध के इस कृत्य ने एक संवेदनहीन और खुले अंत वाले संघर्ष को जन्म दिया है…- कांग्रेस केरल (@INCKerala) 5 मार्च 2026 कांग्रेस ने कहा कि भारत को अपनी संप्रभुता और आर्थिक भविष्य की रक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए। पार्टी ने कहा कि ऐसे युद्ध में राष्ट्रीय हितों की कीमत पर अन्य देशों के साथ दोस्ती नहीं होनी चाहिए, जिसका भारत हिस्सा नहीं है। जगह : दिल्ली, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 05, 2026, 11:17 IST न्यूज़ इंडिया ‘युद्ध भारत के दरवाजे तक पहुंच गया’: श्रीलंका के पास ईरान के युद्धपोत पर अमेरिकी हमले के बाद कांग्रेस ने सुरक्षा जोखिमों पर चिंता जताई अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कांग्रेस(टी)ईरान युद्ध पर कांग्रेस(टी)कांग्रेस ने भारत सरकार को चेतावनी दी(टी)राहुल गांधी(टी)सोनिया गांधी(टी)ईरान युद्ध पर भारत के रुख पर कांग्रेस(टी)ईरान युद्ध पर भारत(टी)पश्चिम एशिया(टी)हमें ईरान इज़राइल(टी)ईरान इज़राइल

भारत के लिए खतरा बन सकते हैं 5 इंग्लिश खिलाड़ी:ब्रूक ने सेंचुरी लगाई, जैक्स 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच; बटलर ने सेमीफाइनल हराया था

भारत के लिए खतरा बन सकते हैं 5 इंग्लिश खिलाड़ी:ब्रूक ने सेंचुरी लगाई, जैक्स 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच; बटलर ने सेमीफाइनल हराया था

टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सेमीफाइनल इंग्लैंड से होगा। जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड से फाइनल खेलेगी। भारत टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच हार चुका है। अमेरिका और वेस्टइंडीज ने टीम को परेशान किया। अब इंग्लिश टीम में भी 5 ऐसे प्लेयर्स हैं, जो टीम इंडिया की परेशानियां बढ़ा सकते हैं। भारत को 5 प्लेयर्स से खतरा… 1. हैरी ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी लगाई 27 साल के हैरी ब्रूक पहली बार ICC टूर्नामेंट में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे हैं। ग्रुप स्टेज में टीम को वेस्टइंडीज से हार मिली, लेकिन सुपर-8 में ब्रूक ने टीम को तीनों मैच जिताकर सेमीफाइनल में पहुंचाया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ रन चेज करते हुए शतक लगाया और टीम को अहम मैच जिताया। टूर्नामेंट में एक सेंचुरी और एक फिफ्टी के सहारे ब्रूक के नाम 228 रन हैं, वे टीम के टॉप स्कोरर भी हैं। ब्रूक वर्ल्ड क्रिकेट के टॉप उभरते हुए प्लेयर हैं। उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहद मुश्किल पिच पर फिफ्टी लगाकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। 2022 में डेब्यू करने के बाद वे तीनों फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बना चुके हैं। वे तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे ही प्लेयर भी हैं। 2. जोस बटलर भारत को सेमीफाइनल हरा चुके इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे और एक बार भी 30 रन का स्कोर पार नहीं कर सके। हालांकि, भारत के खिलाफ मौजूदा टीम में सबसे ज्यादा टी-20 रन बटलर ने ही बनाए हैं। उनके नाम 5 फिफ्टी के सहारे 644 रन है। बटलर ने ही 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 49 गेंद पर 80 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। बटलर इस टूर्नामेंट की पिछली 5 पारियों में 10 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। हालांकि, 2 बार जब उन्होंने 21 और 26 रन की पारियां खेलीं, तब वे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही बैटिंग कर रहे हैं। यहां बैटिंग फ्रेंडली पिच रहती है और बटलर अगर फॉर्म में वापसी चाहते हैं तो वानखेड़े स्टेडियम से बेहतर पिच उन्हें नहीं मिल सकती। 3. सैम करन 20वें ओवर में 10 रन डिफेंड कर चुके इंग्लैंड 2022 में जब चैंपियन बनी थी, तब ऑलराउंडर सैम करन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। 2023 से 2024 तक उनका फॉर्म खराब रहा, वे बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में फ्लॉप रहे। 2025 में उन्होंने वापसी की, UAE की ILT20 लीग में डेजर्ट वाइपर्स की कप्तानी करते हुए टीम को पहली बार चैंपियन भी बनाया। करन टीम की जरूरत के हिसाब से परफॉर्म करते हैं, शुरुआत में जल्दी विकेट गिरने पर बैटिंग से टीम को संभालते हैं। वहीं गेंदबाजी में मुश्किल ओवर फेंकते हैं और ज्यादा रन नहीं देते। नेपाल के खिलाफ उन्होंने ही आखिरी ओवर में 10 रन डिफेंड कर टीम को 4 रन से जीत दिलाई थी। करन भारत के खिलाफ अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे। 4. विल जैक्स 4 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते इंग्लैंड की टीम टी-20 की सबसे मजबूत टीमों में शामिल है, इसकी बड़ी वजह उसके ऑलराउंडर हैं। विल जैक्स भी इसी किरदार को निभाते हैं। वे फ्रेंचाइजी और घरेलू क्रिकेट में अपनी टीम के लिए टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हैं, लेकिन इंग्लैंड के लिए नंबर-7 पर बैटिंग कर रहे हैं। इस पोजिशन पर उन्होंने कई उपयोगी पारियां खेलीं। जैक्स ने अपनी ऑफ स्पिन से भी इसी टूर्नामेंट में कई बार मैच पलटा। वे पावरप्ले में नई गेंद के साथ पुरानी गेंद से मिडिल ओवर्स में भी किफायती रहते हैं। टीम इंडिया भी टूर्नामेंट में ऑफ स्पिनर के खिलाफ स्ट्रगल करते नजर आई। ऐसे में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा के खिलाफ जैक्स बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं। वे टीम के 7 मुकाबलों में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। 5. जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के टॉप तेज गेंदबाज टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेग स्पिनर आदिल रशीद और लेफ्ट आर्म स्पिनर लियम डॉसन ने लिए। दोनों के नाम 11-11 विकेट हैं। हालांकि, वानखेड़े स्टेडियम की पिच पेसर्स के लिए ज्यादा मददगार रहती है। ऐसे में टीम के टॉप पेसर जोफ्रा आर्चर नई गेंद से ज्यादा प्रभाव छोड़ सकते हैं। वे टूर्नामेंट में 10 विकेट ले चुके हैं। आर्चर भारत के खिलाफ 11 टी-20 खेल चुके हैं, इनमें उनके नाम 14 विकेट हैं। वे 9 से कम की इकोनॉमी रखते हैं और विकेट नहीं मिलने पर ज्यादा रन भी नहीं देते। आर्चर भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट में भी 14 विकेट ले चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने वाले संजू सैमसन को आर्चर की पेस परेशान कर सकती है। ——————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा सेमीफाइनल आज IND vs ENG टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। पढ़ें पूरी खबर…

करणवीर बोहरा के पिता और प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन:एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी; तेजा, टक्कर जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं

करणवीर बोहरा के पिता और प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन:एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी; तेजा, टक्कर जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं

एक्टर करणवीर बोहरा के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी बेटे करणवीर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। महेंद्र बोहरा लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। उन्होंने प्रोड्यूसर के तौर पर तेजा और प्यार का कर्ज जैसी फिल्मों में काम किया था। करणवीर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पिता को याद किया। उन्होंने लिखा, “लव यू डैड। मैं आपको शब्दों से ज्यादा मिस करूंगा। जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह दर्द कैसा होता है, लेकिन इस दुख के बीच मुझे सुकून है कि आपने एक अच्छी और पूरी जिंदगी जी।” उन्होंने आगे लिखा, “आप हमेशा कहते थे कि आप इस दुनिया से शांति से जाना चाहते हैं और बिना किसी तकलीफ के। ऐसा ही हुआ। आप मजबूत थे और आपने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी।” एक्टर ने कहा- पिता ने उम्मीद रखना सिखाया करणवीर बोहरा ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें जिंदगी की कई अहम बातें सिखाईं। उन्होंने कहा, “आपने मुझे और दीदी को सिखाया कि हालात कितने भी मुश्किल हों, उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अगर गिरो तो दोबारा खड़े होना चाहिए। जिंदगी को जोश और पॉजिटिविटी के साथ जीना चाहिए।” करणवीर ने यह भी कहा कि उनके पिता ने उन्हें सपने देखना और मेहनत करना सिखाया। उन्होंने लिखा, “आपने मुझे सिखाया कि एक प्रोड्यूसर के एक्टर बनो और अपना शॉट पूरा किए बिना सेट मत छोड़ो। आपने मुझे क्रिएट करना सिखाया। आपने सिखाया कि लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।” एक्टर ने पोस्ट में यह भी लिखा कि जो भी उनके पिता के बारे में बात करता है, वही कहता है कि वह बहुत अच्छे इंसान थे। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें ऐसा पिता मिला। कई दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे महेंद्र बोहरा कई दशकों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। वह फिल्म प्रोड्यूसर रामकुमार बोहरा के बेटे थे। अपने करियर में महेंद्र ने कई हिंदी फिल्मों का निर्माण किया। इनमें तेजा, लश्कर, टक्कर, प्यार का कर्ज और हमें तुमसे प्यार कितना जैसी फिल्में शामिल हैं। बोहरा ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे जैसे सितारों के साथ फिल्में बनाई।