Friday, 11 Sep 2026 | 07:02 AM

Trending :

अटरिया मोड़ पर बुलेट फिसलने से युवक घायल:हादसे के बाद बोलेरो ले जाने पर विवाद; पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शांत कराया मामला

मऊगंज थाना क्षेत्र के अटरिया मोड़ के पास गुरुवार शाम एक बुलेट बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। इस हादसे में पाड़र निवासी राहुल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया है। बेकाबू होकर सड़क पर गिरी बाइक राहुल पटेल शाम करीब 5 बजे अपनी बुलेट से साथियों से मिलने छुहिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया मोड़ के समीप उनकी बाइक बेकाबू हो गई। सड़क पर गिरने से राहुल के पैर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे साथियों ने उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। बोलेरो ले जाने को लेकर अस्पताल में हंगामा घायल को अस्पताल ले जाने के लिए साथियों ने छुहिया गांव में खड़ी एक बोलेरो मालिक को बिना बताए उठा ली। वाहन न मिलने पर मालिक को गाड़ी चोरी होने का संदेह हुआ। बोलेरो की तलाश करते हुए मालिक और गांव के अन्य युवक अस्पताल पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर सुलझाया विवाद अस्पताल में तनाव की स्थिति निर्मित होने पर मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद वाहन मालिक अपनी गाड़ी लेकर वापस लौटा। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य होने के बाद डॉक्टरों ने घायल राहुल को एंबुलेंस के जरिए रीवा रवाना किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Iranian President Masoud Pezeshkian and US President Donald Trump. (AFP)

May 19, 2026/
8:23 am

आखरी अपडेट:19 मई, 2026, 08:23 IST केरल के कोट्टायम जिले के पाला के पोडिमट्टम परिवार से आने वाले जॉर्ज पिछले...

होर्मुज रूट खुलने के बाद कच्चा-तेल 86 डॉलर पर आया:13 प्रतिशत सस्ता हुआ; अमेरिकी शेयर बाजार 2% चढ़ा, डाउ जोन्स 49,500 के पार

April 17, 2026/
8:38 pm

ईरान के होर्मुज रूट को कॉमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खोलने के ऐलान के बाद क्रूड ऑयल (कच्चा तेल)...

राष्ट्रपति ट्रम्प से टकराव, इटली की प्रधानमंत्री को सियासी फायदा:आलोचना से मेलोनी की छवि मजबूत हुई; अब विपक्ष भी समर्थन में आया

April 29, 2026/
12:50 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी मीडिया की तल्ख टिप्पणियों ने इटली की राजनीति को नया मोड़ दिया है। ये...

शाजापुर में कल रविवार को 4 घंटे बिजली कटौती:मेंटनेंस के कारण सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नहीं रहेगी लाइट

March 14, 2026/
10:05 am

शाजापुर शहर के लालघाटी उपकेंद्र से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कल रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने...

authorimg

April 2, 2026/
4:01 pm

Last Updated:April 02, 2026, 16:01 IST Pregnancy me Paneer: प्रेग्नेंसी में पनीर खाना पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद है, क्योंकि...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अटरिया मोड़ पर बुलेट फिसलने से युवक घायल:हादसे के बाद बोलेरो ले जाने पर विवाद; पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शांत कराया मामला

अटरिया मोड़ पर बुलेट फिसलने से युवक घायल:हादसे के बाद बोलेरो ले जाने पर विवाद; पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शांत कराया मामला

मऊगंज थाना क्षेत्र के अटरिया मोड़ के पास गुरुवार शाम एक बुलेट बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। इस हादसे में पाड़र निवासी राहुल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया है। बेकाबू होकर सड़क पर गिरी बाइक राहुल पटेल शाम करीब 5 बजे अपनी बुलेट से साथियों से मिलने छुहिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया मोड़ के समीप उनकी बाइक बेकाबू हो गई। सड़क पर गिरने से राहुल के पैर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे साथियों ने उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। बोलेरो ले जाने को लेकर अस्पताल में हंगामा घायल को अस्पताल ले जाने के लिए साथियों ने छुहिया गांव में खड़ी एक बोलेरो मालिक को बिना बताए उठा ली। वाहन न मिलने पर मालिक को गाड़ी चोरी होने का संदेह हुआ। बोलेरो की तलाश करते हुए मालिक और गांव के अन्य युवक अस्पताल पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर सुलझाया विवाद अस्पताल में तनाव की स्थिति निर्मित होने पर मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद वाहन मालिक अपनी गाड़ी लेकर वापस लौटा। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य होने के बाद डॉक्टरों ने घायल राहुल को एंबुलेंस के जरिए रीवा रवाना किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket