Tuesday, 08 Sep 2026 | 02:20 AM

Trending :

नारियल लस्सी रेसिपी: गर्मी में सादी नहीं, घर पर नारियल की लस्सी, कैसे होगी शरीर में ठंडक-कूल; विधि नोट करें

गर्मियों के लिए नारियल की लस्सी रेसिपी Narial Ki Lassi Banane Ki विधि दही के उपयोग से शरीर को ठंडक पहुँचाने वाली रेसिपी दही खाने के फायदे दही खाने के फ़ायदे

1 मई 2026 को 21:17 IST पर अपडेट किया गया गर्मियों के लिए नारियाल की लस्सी रेसिपी: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाली की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप रोज वही सादी लस्सी पी-पीकर बोर हो गए हैं, तो इस बार नारियल की लस्सी जैसा कुछ नया सितारा लें। इसका सिर्फ स्वाद ही अलग और मजेदार होता है, बल्कि शरीर को तुरंत ठंडक भी मिलती है। नारियल में मौजूद पोषक तत्व और दही की ठंडक मिलकर इसे एक प्रत्यक्ष समर ड्रिंक बनाते हैं। तो जानिए इसे घर पर बनाने की विधि सबसे आसान। अनुसरण करना : सामग्री:1 कप ताजा दही, ½ कप नारियल का दूध, 2-3 चीनी चीनी, ½ कप ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, तुरंत से कटे हुए स्वादिष्ट नुस्खे छवि: फ्रीपिक बनाने की आसान विधि: सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें ताकि कोई पेट न रहे। अब नारियल का दूध डालें और गुड से मिक्स करें। इसके बाद चीनी, इलायची पाउडर और ठंडा पानी या बर्फ डालें। छवि: फ्रीपिक सभी को प्लास्टर में 1-2 मिनट तक ब्लेंड करें। तैयार लस्सी को बोतलों में डालकर ऊपर से ग्लूकोस से सजाएं। यह लस्सी शरीर को तुरंत ठंडक प्रदान करती है और आहार से बचाती है। छवि: एआई इसके अलावा पाचन के लिए हानिकारक होता है। साथ ही, ऊर्जावान स्तर को बनाया गया है। अधिक मात्रा में क्रीमी स्वाद के लिए जेनरेटर दही का प्रयोग करें। यदि आप कार्मिक चाहते हैं तो चीनी की जगह शहद डाल सकते हैं। छवि: फ्रीपिक इसे और ताज़ा बनाने के लिए ऊपर से थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल सकते हैं. इसका स्वाद और ठंडक दोनों आपको ताज़ा महसूस कराएंगे। छवि: फ्रीपिक गर्मियों में जब भी कुछ ठंडा और स्टेक ड्रिंक का मन करे, तो बाजार के ड्रिंक घर की बनी यह कोको लस्सी जरूर ट्राई कर सकते हैं। छवि: एआई द्वारा प्रकाशित : समृद्धि ब्रेजा प्रकाशित 1 मई 2026 को 21:16 IST पर (टैग्सटूट्रांसलेट)नारियल की लस्सी रेसिपी(टी)नारियल की लस्सी(टी)नारियल लस्सी(टी)नारियल लस्सी रेसिपी(टी)गर्मियों के लिए नारियल लस्सी रेसिपी(टी)लस्सी रेसिपी(टी)नारियल रेसिपी(टी)दही रेसिपी(टी)दही रेसिपी(टी)नारियल लस्सी बनाने की विधि

गढ़ीमलहरा बस स्टैंड पर ट्रक ने पिता-पुत्र को कुचला:इलाज कराने आए थे; तेज रफ्तार बना हादसे का कारण

गढ़ीमलहरा बस स्टैंड पर ट्रक ने पिता-पुत्र को कुचला:इलाज कराने आए थे; तेज रफ्तार बना हादसे का कारण

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में तीन वर्षीय मासूम और उसके पिता की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुरा निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र यादव अपने 3 साल के पुत्र तनिश यादव को इलाज दिलाने के लिए बाइक से गढ़ीमलहरा आए थे। जैसे ही वे गढ़ीमलहरा बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। हादसे के तत्काल बाद राहगीरों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत 3 वर्षीय तनिश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सिंह यादव को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रोमा वार्ड में भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ट्रक को जब्त कर लिया है। जिला अस्पताल में दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

नाती ने रची थी दादी की हत्या की साजिश:शिवपुरी में सुपारी लेकर आए दोस्त ने पैर छूकर मार दी थी गोली

नाती ने रची थी दादी की हत्या की साजिश:शिवपुरी में सुपारी लेकर आए दोस्त ने पैर छूकर मार दी थी गोली

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में 22 अप्रैल को हुई बुजुर्ग महिला रामसखी धाकड़ की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस वारदात का मास्टरमाइंड महिला का नाती निकला, जिसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। घटना 22 अप्रैल की दोपहर की है, जब तीन युवक बाइक पर सवार होकर डेहरवारा गांव पहुंचे। उन्होंने शादी का कार्ड देने के बहाने रामसखी धाकड़ के घर का दरवाजा खुलवाया। जैसे ही महिला बाहर आईं, एक युवक ने पहले उनके पैर छुए और फिर तुरंत उनके सिर में गोली मार दी। यह वारदात नातिन के सामने हुई थी। बंटवारे से नाखुश था परिवार जांच में सामने आया कि रामसखी धाकड़ की शादी लक्ष्मी नारायण लोधी से हुई थी। परिवार के पास करीब 35 बीघा जमीन थी, जिसका बंटवारा पहले ही हो चुका था। रामसखी अपनी हिस्से की जमीन अपने बेटे मुनेश धाकड़ के नाम करना चाहती थीं, जिससे परिवार में विवाद बढ़ गया था। शुरुआत में शक सौतेले बेटों पर गया था, जिन पर नामांतरण का विरोध करने का आरोप था। एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच के बाद इस हत्या का मास्टरमाइंड रामसखी की सौतेली बेटी गुड्डी धाकड़ का बेटा पुष्पराज धाकड़ निकला। पुलिस के मुताबिक, पुष्पराज अपनी मां के साथ रामसखी द्वारा कथित दुर्व्यवहार से नाराज था और इसी का बदला लेने के लिए उसने हत्या की योजना बनाई। पैसों का लालच देकर कराई थी हत्या पुष्पराज की दोस्ती शिवपुरी में रहने वाले निकेंद्र रावत से थी, जो कर्ज में डूबा हुआ था। पुष्पराज ने निकेंद्र को पैसों का लालच देकर हत्या के लिए राजी किया। हत्या के दिन दोनों शादी का कार्ड लेकर घर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल निकेंद्र की थी और गोली भी उसी ने चलाई थी। वारदात से पहले करीब 36 हजार रुपए खर्च किए गए थे और आगे और पैसे देने की बात तय हुई थी। दोनों आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है। तेंदुआ थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के 2 गुर्गों को सजा:मोहाली की NIA कोर्ट का फैसला; मोगा DC ऑफिस पर फहराया था खालिस्तानी झंडा

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के 2 गुर्गों को सजा:मोहाली की NIA कोर्ट का फैसला; मोगा DC ऑफिस पर फहराया था खालिस्तानी झंडा

पंजाब की मोहाली स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने पांच साल पहले मोगा के डीसी आफिस में खालिस्तानी झंडा फहराने के मामले में दो आरोपियों को दोषी करार दिया करते हुए 5 साल 6 महीने की सजा सुनाई है। साथ ही 16-16 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। दोषियों में मोगा निवासी इंद्रजीत सिंह और जसपाल सिंह के रूप में उन्हें आईपीसी, यूए(पी) एक्ट और राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया गया। झंडा काटकर नीचे गिराया जांच के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मोगा के डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय की इमारत पर खालिस्तानी झंडा फहराया था। आरोपियों ने भारतीय तिरंगे की रस्सी काटकर उसे नीचे गिरा दिया और बाद में उसे घसीटा भी था। पन्नू के कहने पर रची साजिश NIA के अनुसार, यह पूरी साजिश सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के जनरल काउंसिल और घोषित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर रची गई थी। जांच में सामने आया कि SFJ से नकद इनाम के बदले यह काम कराया गया था। मामले में हरप्रीत सिंह नाम के SFJ सदस्य की भूमिका भी सामने आई है। जांच एजेंसी के मुताबिक, उसने इंद्रजीत और जसपाल को इस काम के लिए पैसे दिए थे। 2500 डॉलर नाम देने की घोषणा हुई NIA ने बताया कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पंजाब और हरियाणा के युवाओं को खालिस्तानी झंडे फहराने के लिए उकसाया था। उसने सरकारी दफ्तरों पर ऐसा झंडा लगाने वालों के लिए 2500 अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा भी की थी।

सनोज मिश्रा पर केरल में पॉक्सो में एफआईआर:कुंभ की वायरल गर्ल के साथ छेड़छाड़ में वीएचपी नेता सहित 4 पर केस दर्ज

सनोज मिश्रा पर केरल में पॉक्सो में एफआईआर:कुंभ की वायरल गर्ल के साथ छेड़छाड़ में वीएचपी नेता सहित 4 पर केस दर्ज

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपने एक वीडियो से देशभर में सुर्खियों में आई वायरल गर्ल की शिकायत पर केरल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक वरिष्ठ नेता और फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा सहित चार लोगों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने गुरुवार को पुष्टि की कि यह मामला नाबालिग द्वारा लगाए गए उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के बाद सामने आया है। वीएचपी नेता सहित 4 पर केस दर्ज पीटीआई के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की सूची में विहिप नेता और वकील अनिल विलायिल के साथ-साथ फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का नाम शामिल है। यह मामला तब और अधिक चर्चा में आ गया जब पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ यह दुर्व्यवहार उस समय हुआ जब वह नाबालिग थी। शिकायत के मुताबिक, निर्देशक सनोज मिश्रा ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर युवती के साथ दुर्व्यवहार किया था। मुस्लिम दोस्त से शादी के बाद चर्चा में मामला आया कुंभ मेले के वीडियो से वायरल हुई नाबालिग तब विवादों में आई थी, जब उसने केरल के एक मंदिर में अपने एक मुस्लिम दोस्त से शादी कर ली थी। नाबालिग ने आरोप लगाया कि अभिनय के अवसर देने के नाम पर उसका शोषण किया गया। बुधवार को दर्ज की गई एफआईआर के बाद पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना गोपनीय बयान भी दर्ज कराया है। सनोज मिश्रा बोले: ये सोची समझी साजिश दूसरी ओर, फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण निशाना बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठे दस्तावेजों के आधार पर मामला दर्ज कराया गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और चूंकि कथित घटना स्थल केरल से बाहर का है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत मामले को संबंधित क्षेत्राधिकार वाले पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अब युवती की उम्र और घटना से जुड़े साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

बुरहानपुर में बिना हेलमेट चालकों पर चालान:पुलिस ने जागरूक कर नियमों का पालन कराया, सीट बेल्ट और नशे में ड्राइविंग पर भी चेतावनी

बुरहानपुर में बिना हेलमेट चालकों पर चालान:पुलिस ने जागरूक कर नियमों का पालन कराया, सीट बेल्ट और नशे में ड्राइविंग पर भी चेतावनी

बुरहानपुर पुलिस ने शुक्रवार को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के चालान काटे और उन्हें हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी स्तर पर पुलिस टीमें सक्रिय हैं। ये टीमें आमजन से संवाद स्थापित कर रही हैं, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के बारे में बता रही हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली चोटें सबसे घातक होती हैं और हेलमेट जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन है। शुक्रवार को निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले और उनके स्टाफ ने निंबोला क्षेत्र में अभियान चलाया। इसी तरह, देड़तलाई चौकी प्रभारी शंकर लोने और उनके स्टाफ ने ग्राम देड़तलाई में यातायात विशेष जागरूकता अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा का पालन करना न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के चालान भी काटे गए। अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरों, नाबालिगों को वाहन न देने की जिम्मेदारी, राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

दलाई लामा का आह्वान: '21वीं सदी के बौद्ध' बनें:'बुद्ध पूर्णिमा पर धर्मशाला के कालचक्र मंदिर में दिया संदेश, विश्व शांति के लिए प्रार्थना

दलाई लामा का आह्वान: '21वीं सदी के बौद्ध' बनें:'बुद्ध पूर्णिमा पर धर्मशाला के कालचक्र मंदिर में दिया संदेश, विश्व शांति के लिए प्रार्थना

धर्मशाला में बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के पावन अवसर पर शुक्रवार, 1 मई को धर्मशाला के प्रसिद्ध कालचक्र मंदिर में एक भव्य प्रार्थना समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने विश्व शांति, आपसी भाईचारे और समस्त जीव जगत के कल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। समारोह के दौरान नामग्याल मठ के भिक्षुओं ने तिब्बती परंपरा के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूँज के बीच बुद्ध शाक्यमुनि के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और उनके परिनिर्वाण की स्मृति में विशेष प्रार्थनाएँ की गईं। पूरे मंदिर परिसर में इस दौरान गहरी आध्यात्मिक शांति और भक्ति का माहौल बना रहा। बौद्ध की शिक्षाओं का पढ़ना पर्याप्त नहीं, व्यवहार में उतारें वैश्विक बौद्ध समुदाय को संबोधित करते हुए दलाई लामा ने कहा कि 2500 वर्ष पूर्व भगवान बुद्ध द्वारा फैलाया गया ज्ञान का प्रकाश आज भी दुनिया के लिए उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने अनुयायियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें केवल नाम का बौद्ध नहीं, बल्कि ’21वीं सदी का बौद्ध’ बनना चाहिए। उनके अनुसार केवल शिक्षाओं को सुनना या पढ़ना पर्याप्त नहीं है। बुद्ध के संदेशों पर गहराई से मनन करना और उन्हें अपने व्यवहार में उतारना अनिवार्य है। करुणा और अहिंसा ही एकमात्र मार्ग अपने संबोधन में दलाई लामा ने ‘आश्रित उत्पत्ति’ के सिद्धांत पर जोर दिया और कहा कि किसी भी जीव को हानि न पहुँचाना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की वैश्विक चुनौतियों का समाधान केवल करुणा और ज्ञान के मार्ग पर चलकर ही संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब लोग बुद्ध की शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे, तभी एक सुखी और मानवीय विश्व का निर्माण होगा। समस्त विश्व को दिया आशीर्वाद समारोह के समापन पर दलाई लामा ने सभी बौद्ध अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी। उन्होंने समस्त मानवता के लिए अपनी मंगलकामनाएं प्रेषित कीं और प्रार्थना की कि करुणा का यह मार्ग हर हृदय में शांति लेकर आए।

क्या मच्छरों से बचाने वाली क्रीम स्किन के लिए है खतरा, डॉक्टर ने किया साफ, जानिए पूरी बात

authorimg

Last Updated:May 01, 2026, 18:26 IST Can mosquito creams harmful for skin: इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप इतना ज्यादा हो जाता है कि घर में जीना हराम कर देता है. इससे बचने के लिए आजकल स्किन पर मच्छरों को काटने से बचने के लिए क्रीम लगाते हैं. बाजार में कई तरह की क्रीम आती है पर कुछ सोशल मीडिया की खबरों में बताई जाती है कि इस क्रीम को लगाने से स्किन को काफी नुकसान होता है. इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके लिए डॉक्टरों की राय जानिए. क्या मच्चर वाली क्रीम नहीं लगानी चाहिए. क्या आपने कभी अपनी स्किन पर मच्छर से बचने के लिए क्रीम लगाई है. शहरों में रहने वाले अधिकांश लोग इस तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जब आप स्किन में इसे लगाते हैं तो क्या इससे स्किन को नुकसान होता है. सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप जानकारी के इस दौर में कुछ लोगों का मानना है कि अगर आप स्किन पर मॉस्क्विटो रिपैलेंट क्रीम लगाएंगे तो इससे स्किन को बेहद नुकसान होगा. इससे स्किन में जलन पैदा होता है और कई तरह की अन्य दिक्कतें होती हैं. आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है. आइए एक्सपर्ट की राय जानते हैं. क्या क्रीम नुकसान पहुंचाती हैएनडीटीवी ने इस बात को समझने के लिए कुछ डर्मेटोलॉजिस्ट से बात की है. एस्टर व्हाइटफील्ड हॉस्पिटल, बेंगलुरु में डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट की सीनियर कंस्लटेंट डॉ. प्रियंका कुरी बताती हैं कि बाजार में अधिकांश ब्रांडेंड रिपेलेंट क्रीम से कोई खास नुकसान नहीं होता लेकिन अगर आपका स्किन पर लगाने का तरीका गलत है तो इससे कुछ नुकसान हो सकता है. वैसे दुनिया की कोई ऐसी दवा नहीं जिससे थोड़ा-बहुत साइड इफेक्ट्स नहीं हो. लेकिन किसी भी मेडिसीन को लोगों पर इस्तेमाल से पहले कठिन परीक्षण से गुजरना पड़ता है और जब पूरी तरह से यह साबित हो जाता है कि इससे कोई ज्यादा नुकसान नहीं है या ऐसा नुकसान है जो अपने आप ठीक हो जाता है तभी उसे मंजूरी दी जाती है. इसलिए जो कहा जा रहा है कि इन क्रीम से स्किन को नुकसान है, वह गलत है. अगर आप गलत तरीके से लगाएंगे तो नुकसान हो सकता है. यह अच्छी बात है कि लोगों को अपनी स्किन को लेकर जागरुकता बढ़ी है लेकिन विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि मच्छर जनित बीमारियों से जितना नुकसान उठाना पड़ सकता है उससे कहीं बेहतर यह है कि रेयर स्किन दिक्कतों को सह लिया जाए. क्योंकि जब मच्छर काटते हैं तो इससे डेंगू, मलेरिया जैसी कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. क्या मच्छर भगाने वाली क्रीम त्वचा के लिए सुरक्षित हैं?डॉ. प्रियंका कुरी बताती हैं कि क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ के नजरिए से देखें तो रिपेलेंट क्रीम नुकसान से कहीं ज्यादा सुरक्षा देती हैं. DEET, पिकारिडिन और IR3535 जैसे तत्वों पर काफी रिसर्च हो चुकी है और लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अगर इस्तेमाल करें तो ये सुरक्षित माने जाते हैं. डब्ल्यूएचओ भी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए टॉपिकल (त्वचा पर लगाने वाले) रिपेलेंट्स के उपयोग को सुरक्षित माना है. ये क्रीम कई तरह की होती हैं. इसमें DEET (N,N-Diethyl-meta-toluamide), पिकारिडिन (जिसे इकारिडिन भी कहा जाता है), IR3535 आदि क्रीम पर बहुत ज्यादा परीक्षण हो चुके हैं. अगर इन क्रीम को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इससे नुकसान न के बराबर है. हालांकि ये क्रीम आमतौर पर सुरक्षित होती हैं, लेकिन पूरी तरह साइड इफेक्ट्स से मुक्त नहीं हैं. डॉ. प्रियंका कुरी कहती हैं कि सुरक्षित होने का मतलब यह नहीं कि कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा. कुछ लोगों को ज्यादा या लगातार इस्तेमाल करने पर हल्की जलन, लालिमा या रैशेज हो सकते हैं. किस तरह करें इस्तेमाल डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साईं लहारी के मुताबिक ज्यादातर लोग बिना किसी समस्या के इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन जिनकी त्वचा में पहले से कुछ दिक्कतें हैं, वे अगर लगाएं तो साइड इफेक्ट ज्यादा हो सकता है. मसलन अगर स्किन पहले से कटी है, बहुत ज्यादा सेंसेटिव है, एक्जिमा या खुजली है वाले लोगों में हल्की खुजली और लालिमा हो सकती है. एक्सपर्ट का मानना है कि अक्सर समस्या प्रोडक्ट में नहीं, बल्कि उसके गलत इस्तेमाल में होती है. डॉ. लाहिरी बताती हैं कि ज्यादातर दिक्कतें गलत इस्तेमाल से होती हैं. ज्यादा मात्रा में लगाना या टूटी-फटी त्वचा पर इस्तेमाल करना रिएक्शन का कारण बन सकता है. लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा क्रीम लगा लेते हैं या इसे अन्य क्रीम के साथ मिलाकर लगा लेते हैं. इन सब से परेशानी होती है. बेहतर रिजल्ट के लिए क्या करें आजकल नेचुरल या हर्बल रिपेलेंट्स की मांग बढ़ रही है, लेकिन डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं. डॉ. प्रियंका कुरी का कहना है कि ये क्रीम देखने में भले ही सौम्य लगते हैं, लेकिन इनका असर कम समय तक रहता है और कुछ जोखिम भी हो सकते हैं. ये सब कम समय तक सुरक्षा देती है और बार-बार लगाने की जरूरत होती है. इससे एलर्जी का खतरा है. इसके बेहतर इस्तेमाल के लिए केवल जरूरत के हिसाब से ही क्रीम को लगाएं. सीधे चेहरे पर न लगाकर पहले हाथों में लें और आंखों और मुंह से दूर रखें. घर लौटने के बाद इसे धो लें और अगर आप लगाने से पहले हाथ साफ कर लेते हैं तो यह और बेहतर होगा. About the Author Lakshmi Narayan 18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें

2 मई को 15 बूथ पर सामूहिक मतदान, सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान

2 मई को 15 बूथ पर सामूहिक मतदान, सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (2 मई, 2026) को दक्षिण 24 परगना के 15 पोलिंग बूथों पर फिर से वोटिंग होगी। मगराहाट वेस्ट के 11 पोलिंग बूथ और डायमंड हार्बर के चार पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग की जाएगी। इन नामांकन में 29 अप्रैल को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी, जिसे चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया था, फिर से मतदान की घोषणा की गई है। चुनाव आयोग ने कहा कि 29 अप्रैल को मतदान के दौरान इन पोलिंग बूथों की वोटिंग कराई जाएगी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया. मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र और हा डायमंडबार विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से मिली मतोल के आधार पर फिर से वोटिंग डिक्लेरेशन का निर्णय लिया गया है। चुनाव आयोग ने पीपल अधिनियम, 1951 के तहत मतदान को रद्द कर दिया। चुनाव आयोग के अनुसार दक्षिण 24 परगना जिले के 77 पोलिंग बूथ पर फिर से वोट की मांग की गयी है. हालाँकि, अभी चुनाव आयोग ने सिर्फ 15 पोलिंग बूथों पर ही रिपोलिंग का शुभारंभ किया है, बाकी 62 पोलिंग बूथों पर फिर से मतदान होने की जानकारी लेकर सामने नहीं आया है। यह भी पढ़ें:- सर में नाम कट, सूची में विवरण और फिर सूची में नाम… 104 साल के बंगाल चुनाव में वीआईपी यात्रा 29 अप्रैल को दक्षिण 24 परगना के बसंती इलाके में हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विकास सरदार पर जोरदार हमला हुआ था. जानकारी के अनुसार, बसंती में भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी में घोड़े की गाड़ियाँ चली गईं, जिससे वहां तनाव की स्थिति बनी रही। यह इवेंट बूथ नंबर 76 पर हुआ, जहां कथित तौर पर बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार बूथ पर कथित तौर पर हमला किया गया। यह भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल रिजल्ट से पहले फुल एक्शन में बीजेपी, इजिट पोल में जीत के अनुमान के बाद तैयार हुआ ये मास्टर प्लान अंतिम के अनुसार, जब उम्मीदवार पोलिंग बूथ का भुगतान करने गए, तो कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना के दौरान उनकी गाड़ी में भी दुश्मनी हो गई। उनके सुरक्षा कर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की गई। आरोप है कि सेंट्रल अक्रिकेट की स्थापना के बावजूद सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने या बचाव कार्य में मदद करने के लिए कोई प्रवेश नहीं दिया। इस घटना के कारण इलाके में तनाव और बढ़ गया था.

जयपुर में सूर्यवंशी का पहली गेंद पर चौका,अगली पर बोल्ड:राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग हुए चोटिल; दिल्ली ने 7 विकेट से हराया

जयपुर में सूर्यवंशी का पहली गेंद पर चौका,अगली पर बोल्ड:राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग हुए चोटिल; दिल्ली ने 7 विकेट से हराया

जयपुर के SMS स्टेडियम में खेले गए IPL मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने स्टार्क की पहली गेंद पर सिक्स मारा, लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। राजस्थान की पारी के दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने पहली बॉल पर चौका लगाया और अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद कप्तान रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंद में 90 रन की पारी खेली। उनके अलावा डोनोवन फरेरा ने 14 गेंद में 47 रन और ध्रुव जुरेल ने 30 गेंद में 42 रन की शानदार पारी खेली। राजस्थान ने 20 ओवर में 225 रन बनाए। 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दी। पथुम निसांका ने 33 गेंद में 62 रन और केएल राहुल ने 40 गेंद में 75 रन की पारी खेली। वहीं नीतीश राणा ने 17 गेंद में 33 रन बनाए। आखिर में स्टब्स ने 18 और आशुतोष शर्मा ने 25 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। फिल्डिंग के दौरान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके कारण उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा। राजस्थान के साथ ही अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में दर्शक अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। पास की कालाबाजारी करने वाली गैंग पकड़ी उधर, जयपुर पुलिस ने IPL मैच के पास की कालाबाजारी करने वाली गैंग पकड़ी है। डीएसटी साउथ टीम ने छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 13 वीवीआईपी पास बरामद किए। वहीं दूसरी ओर SMS स्टेडियम में पार्किंग के लिए लोगों को बड़ी राशि खर्च करनी पड़ रही है। टू व्हीलर के लिए 149 प्लस जीएसटी राशि निर्धारित की गई है। 4 व्हीलर के लिए चार कैटेगरी में पैसे वसूले जा रहे हैं। सिल्वर कैटेगरी में 399 प्लस जीएसटी, गोल्ड कैटेगरी में 599 में प्लस जीएसटी, प्लैटिनम कैटेगरी में 749 प्लस जीएसटी। वहीं एलीट क्लास में 999 + जीएसटी वसूली जा रही है। मैच से जुड़ी फोटोज…