गर्मी का असर:पारा लगातार 40 डिग्री रहने से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25%बढ़े, बच्चे-बुजुर्गों पर ज्यादा असर

Hindi News Local Mp Indore With Temperatures Consistently Hovering Around 40 Degrees Celsius, Cases Of Heatstroke And Dehydration Have Risen By 20 25%, With Children And The Elderly Particularly Affected. इंदौर18 मिनट पहले कॉपी लिंक तापमान लगातार 40 डिग्री से अधिक रहने से लू-डिहाइड्रेशन के केस बढ़ गए हैं। एमवायएच की ओपीडी में 20 से 25 फीसदी ज्यादा मरीज पहुंचने लगे हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बार गर्मी अचानक बढ़ गई है, जिससे शरीर को अनुकूल होने का समय नहीं मिला। हीट स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक गर्मी का असर सबसे ज्यादा है। इस दौरान शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है और कई मरीज उल्टी, चक्कर, तेज बुखार की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। कई मामलों में ड्रिप और ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ रहा है। पहले से अस्थमा, हार्ट और शुगर के मरीज ज्यादा संवेदनशील 5 साल से कम उम्र के बच्चों में पानी की कमी जल्दी हो रही है, वहीं 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में हीट सहन करने की क्षमता कम होने से हालत तेजी से बिगड़ रही है। पहले से अस्थमा, हार्ट और शुगर के मरीज ज्यादा संवेदनशील हैं। लगातार पसीना निकलने के बावजूद पर्याप्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट नहीं लेने से शरीर का बैलेंस बिगड़ रहा है। यही कारण है कि सामान्य कमजोरी से सीधे हीट स्ट्रोक तक के केस सामने आ रहे हैं। यह करें : छोटी सावधानी से बड़ा बचाव डॉक्टरों की सलाह है कि दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं, खाली पेट धूप में न निकलें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, सिर ढंककर ही बाहर जाएं। बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर में बहुत जरूरी हो, तभी घर से निकलने दें। भास्कर एक्सपर्ट – डॉ. धर्मेंद्र झंवर, विभागाध्यक्ष, एमजीएम मेडिकल कॉलेज शुरुआती लक्षण को नजरअंदाज कर रहे ओपीडी में रोज हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के केस धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। लोग शुरुआती लक्षण को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो रही है। गर्म हवा और धूल के कारण सांस के मरीजों में दिक्कत बढ़ रही है। अलर्ट : बच्चे क्या करें, क्या न करें धूप से बचाव: 11 बजे से 4 बजे तक बच्चों को बाहर न ले जाएं। जरूरत हो तो कैप, हल्के कपड़े और छांव का उपयोग करें, सीधे धूप से बचाएं। क्या खिलाएं: तरबूज, खरबूजा, संतरा, दही-छाछ, नारियल पानी, हल्का खाना- दाल-चावल, खिचड़ी। क्या खाने से बचें : तला-भुना, मसालेदार और जंक फूड से बचाएं, ज्यादा ठंडी चीजें न दें। देखभाल: रोज नहलाएं, त्वचा सूखी रखें। संकेत: मुंह सूखना, यूरिन कम होना या सुस्ती दिखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Skincare Tips: धूप से खराब हो रही स्किन? आसान घरेलू उपायों से मिलेगा नैचुरल ग्लो और पूरी सुरक्षा

Last Updated:April 29, 2026, 06:03 IST Satna News: तेज धूप में ज्यादा देर तक रहने से त्वचा झुलस जाती है और काली पड़ने लगती है, जिसे सनबर्न और टैनिंग कहा जाता है. इससे बचाव के लिए ताजा एलोवेरा जेल स्किन पर लगाने से जलन और लालिमा कम होती है. बेसन और दही का पेस्ट टैनिंग हटाने में असरदार माना जाता है. सतना. गर्मियों की तेज धूप, बढ़ता तापमान और उमस भरा मौसम त्वचा के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है. इस मौसम में लापरवाही आपकी स्किन को डैमेज कर सकती है, जिससे टैनिंग, सनबर्न और मुहांसों जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं लेकिन अगर सही समय पर सही देखभाल की जाए, तो यही मौसम आपकी त्वचा को नैचुरल ग्लो भी दे सकता है. लोकल 18 से बातचीत में सतना के विशेषज्ञों ने बताया कि कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपनी त्वचा को हेल्दी, फ्रेश और चमकदार बनाए रख सकते हैं. कामदगिरि आयुर्वेद क्लिनिक के डॉ सूरज कुशवाहा ने बताया कि गर्मियों में सबसे जरूरी है त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना. वहीं शरीर को हाइड्रेट रखना भी बेहद अहम है, इसलिए भरपूर पानी पीना और रसदार फलों का सेवन करना चाहिए. धूप में निकलते समय चेहरे को कपड़े या स्कार्फ से ढकना स्किन प्रोटेक्शन के लिए बेहद कारगर उपाय है. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में गर्मियों के मौसम में पित्त दोष बढ़ जाता है, जो त्वचा संबंधी समस्याओं की मुख्य वजह बनता है. ज्यादा धूप में रहना, मसालेदार भोजन और कम पानी पीना इस समस्या को और बढ़ा सकता है. इससे बचने के लिए लोगों को छांव में रहना, हल्के और सूती कपड़े पहनना और ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. घमौरियां और रैशेज से ऐसे पाएं राहतगर्मियों में पसीने की ग्रंथियां बंद होने से घमौरियां हो जाती हैं, जिसमें लाल दाने, खुजली और जलन की समस्या होती है. इससे राहत पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का लेप बेहद फायदेमंद है. इसके अलावा बर्फ को कपड़े में लपेटकर प्रभावित जगह पर लगाने से ठंडक मिलती है. वहीं नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी से नहाना या पेस्ट बनाकर लगाना भी एंटीबैक्टीरियल असर देता है. सनबर्न और टैनिंग से बचने के घरेलू उपायतेज धूप में ज्यादा देर रहने से त्वचा झुलस जाती है और काली पड़ने लगती है, जिसे सनबर्न और टैनिंग कहा जाता है. इससे बचने के लिए ताजा एलोवेरा जेल त्वचा पर लगाने से जलन और लालिमा कम होती है. इसके अलावा दही और बेसन का पेस्ट टैनिंग हटाने में असरदार माना जाता है. वहीं खीरे का रस त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है, जिससे स्किन फ्रेश बनी रहती है. फंगल इंफेक्शन और मुहांसों से बचाव के तरीकेगर्मी में पसीने और नमी के कारण फंगल इंफेक्शन जैसे दाद और खुजली की समस्या बढ़ जाती है. इसके लिए नारियल तेल, नीम, दही और नींबू का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है. वहीं चेहरे पर जमा तेल और गंदगी रोमछिद्रों को बंद कर देती है, जिससे बैक्टीरिया पनपते हैं और मुहांसे बढ़ जाते हैं. दिनभर की धूल और पसीने के बाद रात में त्वचा को आराम देना भी उतना ही जरूरी है, इसलिए सोने से पहले नारियल तेल से हल्की मालिश करना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा को पोषण मिलता है और खुजली और रैशेज में राहत मिलती है. About the Author Rahul Singh राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Satna,Madhya Pradesh First Published : April 29, 2026, 06:03 IST
दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई-टली… अब 29 जुलाई को होगी:जेल से राहत, सजा पर "स्टे' का इंतजार, सुनवाई पर टिकी भारती की विधायकी

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती का कानूनी मामला अब दतिया विधानसभा के भविष्य पर भी असर डाल रहा है। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई टल गई और अगली तारीख 29 जुलाई तय हुई। इसके बाद शहर में उपचुनाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। नियमों के हिसाब से अगर जुलाई में फैसला आता है, तो निर्वाचन आयोग के पास चुनाव कराने के लिए करीब 60 दिन ही बचेंगे, क्योंकि 6 महीने की संवैधानिक समय-सीमा लागू होती है। तीन माह बाद सुनवाई, दतिया में तेज हुई सियासी हलचल तीन माह बाद की नई तारीख सामने आते ही दतिया में उपचुनाव की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। दरअसल, 3 अप्रैल को दतिया विधानसभा सीट रिक्त हो चुकी है और 3 अक्टूबर को 6 माह की समय सीमा पूरी होगी। नियम के अनुसार इस अवधि में चुनाव कराना अनिवार्य है। जानकारों का मानना है कि अभी सुनवाई की तारीख और आगे बढ़ सकती है, क्योंकि अदालत ने सजा पर कोई स्टे नहीं दिया है। कोर्ट ने कहा- मामला लंबित रहने तक जमानत जारी रहेगी एफडी में गड़बड़ी के मामले में 2 अप्रैल को एमपी एमएलए कोर्ट ने भारती को 3 साल की सजा और एक लाख रुपए जुर्माने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की है। भारती के बेटे अनुज के अनुसार, भारती की ओर से मामले की सुनवाई सीनियर एडवोकेट माधव खुराना ने की। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि मामला लंबित रहने तक भारती की जमानत जारी रहेगी। वहीं, सजा पर स्टे की मांग पर अब 29 जुलाई को सुनवाई होगी।
शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश:तापमान में गिरावट; सोलन का पारा 12॰C गिरा, 4 जिलों में आज भारी ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल की राजधानी शिमला और मंडी में बारिश हो रही है। कांगड़ा में भी सुबह के वक्त बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। राज्य के अन्य भागों में भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान भी चल सकता है। राज्य में अगले छह दिन भी बारिश जारी रहने के आसार हैं। IMD ने मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। कल व परसों (30 अप्रैल और 1 मई को) भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि व तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो मई को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन इस दिन भी ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश के आसार हैं। मगर तीन और चार मई को फिर से राज्य के ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। इससे अगले पांच-छह दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आएगी। तापमान में भारी गिरावट, सोलन का पारा 12 डिग्री लुढ़का कल (28 अप्रैल) भी हल्की बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। कई शहरों का तापमान पिछले कल (सोमवार) की तुलना में आज 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है। इससे राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे गिर गया है। सोलन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 12.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यहां का तापमान गिरकर 20.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। सुंदरनगर का पारा 12.0 डिग्री लुढ़कने के बाद 24.5 डिग्री, भुंतर का 10.4 डिग्री गिरने के बाद 24.0 डिग्री, मंडी का 10.4 डिग्री कम होने के बाद 25.6 डिग्री और ऊना का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 32.6 डिग्री रह गया है। बीते सोमवार को ऊना का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया था। पहाड़ों पर सुहावना हुआ मौसम राज्य के अन्य शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेशवासियों ने मौसम में बदलाव के बाद भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। सोलन में 2.2 मिमी, शिमला में 0.4 मिमी, कल्पा में 0.7 मिमी, भुंतर में 0.2 मिमी, मनाली में 1 मिमी और जुब्बड़हट्टी में 2 मिमी बारिश हुई है।
भोपाल में पारा 43.6°C, 10 साल में दूसरा सबसे ज्यादा:खजुराहो MP का सबसे गर्म; ग्वालियर समेत 15 जिलों में आज लू चलेगी

मध्य प्रदेश का टूरिस्ट स्पॉट खजुराहो सबसे ‘हॉट’ बना हुआ है। मंगलवार को यहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में पारा 43.6 डिग्री पहुंच गया, जो 10 साल में दूसरा और सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) के एक्टिव होने से उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग में पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, विदिशा, सागर, रायसेन, मंडला और छिंदवाड़ा में लू का अलर्ट है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा में दिन में लू चलेगी और शाम के बाद मौसम बदलेगा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, सिवनी और बैतूल में भी बारिश होने की संभावना है। दिन में जरूरी होने पर ही निकले लोग प्रदेश में लू के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने लोगों को चेताया है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। इसी समय लू का असर सबसे ज्यादा रहता है। भोपाल में गर्मी का असर बरकरार रहेगा। खजुराहो, सीधी-श्योपुर में पारा 44 डिग्री पार इससे पहले मंगलवार को खजुराहो समेत कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार ही रहा। टूरिस्ट स्पॉट खजुराहो में तापमान सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री रहा। हालांकि, सोमवार की तुलना में 1.2 डिग्री की गिरावट हुई है। सीधी में 44.6 डिग्री, श्योपुर में पारा 44 डिग्री रहा। इसी तरह रायसेन में 43.8 डिग्री, उमरिया में 43.5 डिग्री, खंडवा में 43.4 डिग्री, मुरैना में 43.3 डिग्री, मंडला में 43.2 डिग्री, रतलाम-दमोह में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 43.6 डिग्री, इंदौर में 42.2 डिग्री, ग्वालियर-उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में ऐसे दूसरा सबसे गर्म दिन रहा भोपाल में गर्मी के रिकॉर्ड की बात करें तो साल 2017 से 2025 के बीच एक बार ही पारा 43.7 डिग्री पर गया है, जो 30 अप्रैल 2019 को दर्ज किया गया था। इस हिसाब से इस साल 28 अप्रैल का दिन 10 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। भोपाल में अप्रैल का ओवरऑल रिकॉर्ड 29 अप्रैल 1996 को बना था। तब पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। गर्मी की देखिए तस्वीरें… अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम… गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी गर्मी का असर बढ़ते ही मौसम विभाग ने लोगों के लिए बचाव एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि वे दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में न रहें। हलके वजन और रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर अपना ध्यान रखें। अप्रैल में पड़ती है तेज गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, जिस तरह दिसंबर-जनवरी में सर्दी और जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश होती है, उसी तरह गर्मी के दो प्रमुख महीने अप्रैल और मई हैं। अप्रैल में तेज गर्मी पड़ती है। MP के 5 बड़े शहरों में अप्रैल में मौसम का ऐसा ट्रेंड… एमपी में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेज होने लगता है। महीने के आखिरी दिनों में तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ देता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के 10 साल की डेटा बेस्ड स्टडी में सामने आया कि भोपाल-इंदौर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि जबलपुर में इसने 44 डिग्री सेल्सियस को छू लिया। ग्वालियर में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। तीन साल इन शहरों में तेज गर्मी पड़ी। इस बार भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। भोपाल में 1996 में पड़ी थी सबसे ज्यादा गर्मी अप्रैल में गर्मी के ट्रेंड की बात करें तो भोपाल में 29 अप्रैल 1996 को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस महीने भोपाल में बारिश-आंधी के आसार भी बनते हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ साल से अप्रैल में बारिश का दौर चल रहा है। इस पर पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है। 20 अप्रैल 2013 को भोपाल में 24 घंटे के भीतर 30.8 मिमी, यानी एक इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। वहीं, 2023 में 22.6 मिमी पानी गिरा था। इंदौर में पिछले साल गिरा था 22.3 मिमी पानी इंदौर में भी अप्रैल में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल 1958 को सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इस महीने यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। गर्मी के साथ बादल छाए रहते हैं तो बौछारें भी गिरती हैं। हर साल बारिश का दौर भी बनता है। जबलपुर में तेज गर्मी का ट्रेंड जबलपुर में अप्रैल में एक बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल 1970 को दिन का तापमान 45.4 डिग्री रहा था। अप्रैल में यहां भी बारिश होने की संभावना रहती है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। रिकॉर्ड के अनुसार, जबलपुर में 3 अप्रैल 1935 को 24 घंटे के भीतर 50.3 मिमी बारिश हुई थी। 2023 में 20.2 मिमी पानी गिरा था। इस साल 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। ग्वालियर में पड़ती है सबसे ज्यादा गर्मी ग्वालियर में अप्रैल की गर्मी का ट्रेंड बाकी शहरों से अलग रहता है। यहां ज्यादा गर्मी पड़ती है। 10 साल में यहां पारा एक बार 45 डिग्री और 3 बार 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 28 अप्रैल 1958 को तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड वर्ष 1909 में बना था, जब 22 अप्रैल को कुल 67.6 मिमी बारिश हुई थी। इसी साल अप्रैल महीने में साढ़े 4 इंच पानी गिरा था। उज्जैन में भी गर्मी, बारिश का ट्रेंड उज्जैन में भी अप्रैल महीने में गर्मी और बारिश का ट्रेंड रहता है। 18 अप्रैल 2010 को तापमान रिकॉर्ड 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं, 2014 से 2025 के बीच दो बार पारा 43 डिग्री के पार जा चुका है। पिछले साल यह रिकॉर्ड 48.8 डिग्री पहुंच चुका है, जो ओवरऑल रिकॉर्ड भी है।
MP का बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज मान्यता फर्जीवाड़ा:हाईकोर्ट ने CBI से पूछा-कॉलेज अपात्र मिलने पर क्यों नहीं की कानूनी कार्रवाई

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कालेज मान्यता फर्जीवाड़े मामले पर हाईकोर्ट में आज मंगलवार को एक बार फिर से सुनवाई हुई। कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिए हैं कि सभी 800 नर्सिंग कालेजों का रिकॉर्ड पेश करे। इसके साथ ही यह पूछा कि जांच के दौरान जो 600 कालेज अपात्र मिले थे, अभी तक उन पर क्यों कानूनी कार्रवाई नहीं की है?। सुनवाई करते समय अदालत ने नर्सिंग काउंसिल से भी जवाब मांगा है कि अपात्र कालेजों को मान्यता देने में आखिर किसकी मिली भगत है, उन अधिकारियों की सूची पेश करों। कोर्ट ने 12 मई तक रिपोर्ट मांगी है। लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई, इंडियन नर्सिंग काउंसिल और मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को अगली सुनवाई से पूर्व विस्तृत हलफनामा और प्रगति रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने सीबीआई को निर्देशित किया है कि वह अगली सुनवाई तक यह स्पष्ट करे कि अब तक की जांच में किन-किन व्यक्तियों या संस्थानों की संलिप्तता पाई गई है,साथ ही, सीबीआई को यह भी बताना होगा कि दोषियों के विरुद्ध अब तक क्या दंडात्मक कार्रवाई की गई है ?। इंडियन नर्सिंग काउंसिल और मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को विशेष रूप से उन अधिकारियों के विरुद्ध उठाए गए कदमों की जानकारी देने को कहा है, जो समय-समय पर अनुपयुक्त और मानक विहीन कॉलेजों को मान्यता देने के लिए जिम्मेदार थे। संबंधित प्रतिवादियों को एक विस्तृत हलफनामा दाखिल करना होगा, जिसमें स्पष्ट रूप से उन प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाइयों का विवरण हो, जो इन कॉलेजों को अवैध रूप से फलने-फूलने देने वाले अधिकारियों पर की गई हैं । यह था मामला
NH-44 पर स्टार्ट करते ही बाइक में लगी आग:मुरैना में पलभर में जलकर खाक, बाइक चालक बाल-बाल बचा

मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 पर स्थित देवरी-हिंगोना मार्ग पर मंगलवार रात एक बाइक में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। हालांकि बाइक सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण युवक अपनी होंडा साइन बाइक स्टार्ट कर रहा था। जैसे ही उसने बाइक चालू की, उसमें अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही बाइक सवार युवक तुरंत पीछे की ओर कूद गया, जिससे वह सुरक्षित बच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि बाइक में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। बाइक पूरी तरह जल चुकी है, जबकि चालक सुरक्षित है। आग लगने के कारण तकनीकी मामला माना जा रहा है। साथ ही डायल-112 को भी सूचना दे दी गई है।
मक्सी में युवक पर चलती बाइक पर चाकू से हमला:पीड़ित बोला- ढाई लाख उधारी मांगने पर साडू भाई और उसके लोगों ने हमला किया

शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक पर चलती बाइक पर चाकू से हमला किया गया। मुरलीधर अस्पताल के पास हुई इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान देवास जिले के जलालपुरा निवासी प्रकाश मालवीय के रूप में हुई है। प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उस पर उसके साडू भाई नारायण और उसके साथियों ने हमला किया है। घटना की खबर मिलते ही एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय और एसडीओपी अजय मिश्रा सहित पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। ढाई लाख रुपए का विवाद विवाद की वजह पैसों का लेन-देन बताई जा रही है। प्रकाश के अनुसार, उसकी शादी फरवरी 2025 में हुई थी। शादी से पहले उसके साडू भाई नारायण ने उससे ढाई लाख रुपए लिए थे, जो वह वापस नहीं कर रहा था। पैसे मांगने पर आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहा था। इस मामले में प्रकाश ने 26 अप्रैल को देवास के टोककला पुलिस चौकी में शिकायत भी की थी। घेराबंदी कर किया हमला मंगलवार को प्रकाश मक्सी में किराने का सामान लेने आया था। इसी दौरान मुरलीधर अस्पताल और पाटीदार धर्मशाला के बीच चार लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकू से तीन-चार वार किए। जांच में जुटी पुलिस मक्सी टीआई संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मौके पर तहसीलदार गौरव पोरवाल भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे।
महेश्वर में नाबालिग के हत्यारे को फांसी देने रैली:दो हजार से अधिक लोग सड़कों पर उतरे, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग

महेश्वर में 6 दिन पहले हुई नाबालिग सोहन जाधव की हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा है। मंगलवार शाम को सकल हिंदू समाज के बुलावे पर दो हजार से अधिक लोग सड़कों पर उतरे और रैली निकाली। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी शानू खान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। श्रद्धांजलि सभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि हत्यारे को फांसी नहीं दी गई और अपराधी के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर नहीं चला, तो आंदोलन और उग्र होगा। 150 रुपए के विवाद में गई जान देर शाम हुई सभा में बंजारा समाज, हिंदू संगठनों और नेताओं ने सोहन को श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव ने कहा कि मात्र 150 रुपए के विवाद में परिवार के इकलौते बेटे की हत्या करना दिल दहला देने वाली घटना है। उन्होंने परिवार को मदद दिलाने और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी शानू खान ने विवाद के दौरान किशोर को जमीन पर गिराकर कोहनी से हमला किया और गर्दन पर पैर रखकर दबाया था। ज्ञापन में रखी गईं ये मुख्य मांगें आरोपी का सरकारी जमीन पर बना मकान तुरंत तोड़ा जाए। सोमाखेड़ी मार्ग पर कब्रिस्तान के बाहर बनी अवैध दुकानों को हटाया जाए। शहर के धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बाहर से आकर बसे संदिग्ध लोगों की जांच की जाए। कट्टरपंथी शिक्षा देने वालों पर नकेल कसी जाए। मृतक के परिवार को मुआवजा और व्यापार के लिए दुकान दी जाए। रैली के दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम तक करही इलाके में इस घटना को लेकर तनाव और गुस्से का माहौल बना रहा।
ग्वालियर में चोरी करने पहुंचे युवक का VIDEO:जाली में फंसा हाथ, पूरी रात खड़ा रहा; सुबह मकान मालिक पहुंचा तक चला पता

ग्वालियर में चोरी करने घुसा एक शातिर चोर रातभर जाली में फंसा रहा। दीनदयाल नगर इलाके के एक निर्माणाधीन मकान में सरिया चुराने पहुंचे चोर का हाथ जाली में ऐसा फंसा कि उसे पूरी रात उसी हालत में खड़ा रहना पड़ा। सुबह मकान मालिक ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। आरोपी पर पहले से ही सरिया चोरी के 6 मामले दर्ज हैं। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर की है। सोमवार रात शातिर चोर मनोज कुशवाह एक निर्माणाधीन मकान में सरिया चुराने की नीयत से घुसा था। अंदर जाने के बाद उसने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजे के बगल में लगी जाली से उसने अपना हाथ अंदर डाला और कुंडी खोलने लगा। काफी मशक्कत के बाद भी कुंडी नहीं खुली और मनोज का हाथ जाली में बुरी तरह फंस गया। पूरी रात न भाग सका, न ही बैठ सका मनोज ने अपना हाथ निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इस प्रयास में उसके हाथ में सूजन आ गई और दर्द बढ़ गया। हाथ न निकलने के कारण मनोज पूरी रात जाली के पास ही खड़ा रहा। वह न तो भाग सका और न ही बैठ सका। चोर को देख मकान मालिक रह गए हैरान सुबह जब मकान मालिक निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे, तो जाली में फंसे मनोज को देखकर हैरान रह गए। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मनोज का हाथ जाली से निकाला गया। निर्माणाधीन मकानों को बनाता था निशाना पुलिस के अनुसार, मनोज इलाके में सरिया चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह विशेष रूप से निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाता था। पूछताछ में उसने कई चोरियों को कबूल किया है। पुलिस उससे चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।







