ग्वालियर में चोरी करने पहुंचे युवक का VIDEO:जाली में फंसा हाथ, पूरी रात खड़ा रहा; सुबह मकान मालिक पहुंचा तक चला पता

ग्वालियर में चोरी करने घुसा एक शातिर चोर रातभर जाली में फंसा रहा। दीनदयाल नगर इलाके के एक निर्माणाधीन मकान में सरिया चुराने पहुंचे चोर का हाथ जाली में ऐसा फंसा कि उसे पूरी रात उसी हालत में खड़ा रहना पड़ा। सुबह मकान मालिक ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। आरोपी पर पहले से ही सरिया चोरी के 6 मामले दर्ज हैं। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर की है। सोमवार रात शातिर चोर मनोज कुशवाह एक निर्माणाधीन मकान में सरिया चुराने की नीयत से घुसा था। अंदर जाने के बाद उसने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजे के बगल में लगी जाली से उसने अपना हाथ अंदर डाला और कुंडी खोलने लगा। काफी मशक्कत के बाद भी कुंडी नहीं खुली और मनोज का हाथ जाली में बुरी तरह फंस गया। पूरी रात न भाग सका, न ही बैठ सका मनोज ने अपना हाथ निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इस प्रयास में उसके हाथ में सूजन आ गई और दर्द बढ़ गया। हाथ न निकलने के कारण मनोज पूरी रात जाली के पास ही खड़ा रहा। वह न तो भाग सका और न ही बैठ सका। चोर को देख मकान मालिक रह गए हैरान सुबह जब मकान मालिक निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे, तो जाली में फंसे मनोज को देखकर हैरान रह गए। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मनोज का हाथ जाली से निकाला गया। निर्माणाधीन मकानों को बनाता था निशाना पुलिस के अनुसार, मनोज इलाके में सरिया चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह विशेष रूप से निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाता था। पूछताछ में उसने कई चोरियों को कबूल किया है। पुलिस उससे चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर में नगर निगम के खोदे गड्ढे में गिरा युवक:पैर कटकर आधा लटका; पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो बैरिकेड्स लगाकर लौट गए

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में मंगलवार रात एक युवक बाइक सहित एक गड्ढे में जा गिरा। हादसे में युवक के पैर का पंजा आधे से ज्यादा कटकर लटक गया। उसका दूसरा पैर भी फ्रैक्चर है। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा। घटना वीआईपी परस्पर रोड की है। यहां नगर निगम ने नर्मदा लाइन डालने के लिए गड्ढे खोदे हुए हैं। रात करीब 9 बजे राकेश पिता हरीश यादव, उम्र 33 साल, निवासी श्रद्धा सबूरी कॉलोनी, बाइक सहित एक गड्ढे में जा गिरा। लोगों ने उसे देखा तो तुरंत बाहर निकालकर यूनिक अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। वह कार पेंटर है और सिलिकॉन सिटी में काम पर जा रहा था। उसके 3 बच्चे हैं। पाइपलाइन डालने का चल रहा है काम रहवासियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से यहां पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए सड़क पर कई गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन किसी तरह की चेतावनी या सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। बैरिकेड्स लगाकर लौट गए पुलिसकर्मी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो पुलिसकर्मी बाइक से आए और आसपास बैरिकेड्स लगाकर लौट गए।
बड़वानी में दूल्हे ने बैलगाड़ी पर निकाला बाना:चचेरे भाई-बहन की वर निकासी, निमाड़ की पुरानी परंपरा निभाई

बड़वानी जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। मंगलवार रात 9 बजे शहर की वृंदावन कॉलोनी में सेन समाज के चचेरे भाई-बहन की वर निकासी बैलगाड़ी में निकाली गई। इस पारंपरिक अंदाज को देखकर शहरवासी और मेहमान हैरान रह गए। पुरानी परंपरा को याद दिलाते हुए दूल्हा घोड़ी, बग्गी या कार के बजाय बैलगाड़ी पर सवार होकर निकला। इस अनोखी वर निकासी को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बैलगाड़ी को बांस, फूल और आकर्षक रंगों से सजाया गया था। घोड़ी और डीजे से बनाई दूरी किसान श्री वास, जो दूल्हा बने थे, अपनी बहन के साथ एक ही दिन शादी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी वर निकासी में घोड़ी, बैंड-बाजे, डीजे या किसी आधुनिक साधन का उपयोग नहीं किया गया। इसके बजाय एक साधारण सजी हुई बैलगाड़ी पर ढोल बजाते हुए यह रस्म पूरी की गई। ये निमाड़ की पुरानी परंपरा रही है। सांस्कृतिक परंपरा को सहेजने की कोशिश इस दौरान रिश्तेदार, मेहमान और दोस्त नाचते-गाते हुए दूल्हे के साथ शामिल रहे। यह अनोखी वर निकासी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घर पहुंची। लोगों ने इस आयोजन को अपनी संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों को याद दिलाने वाला बताया, खासकर ऐसे समय में जब लोग अपनी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं।
पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी: ‘जनता पर विवाद की मार’, आखिरी चरण की वोट से पहले राहुल गांधी का पेट्रोल-डीजल की कीमत पर बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पारंपरिक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और इसमें शामिल सभी पार्टियां जोरशोर से मेहनत कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की दुकानों को लेकर बड़ा बयान दिया। राहुल ने मंगलवार (28 अप्रैल) को दावा किया कि मोदी सरकार बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद जनता पर भारी दबाव डालेगी। हालांकि सरकार इस मामले में पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुकी है। राहुल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘चुनावी राहत खत्म, लड़ाई की गर्मी तैयार! 29 अप्रैल के बाद देखें- पेट्रोल, डीजल, सब महंगे होंगे। जब अपना तेल सस्ता था, तो मोदी सरकार ने घोषणा की। अब महंगा है, तो लोड आप पर डालेगी। ‘वर्चस्व की लूट मचाती सरकार – जनता को बस लड़ाई की मार।’ पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ने को लेकर सरकार ने क्या कहा केंद्र सरकार ने मंगलवार को यह स्पष्ट कर दिया कि रविवार को विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल की बिक्री की कोई योजना नहीं है। सरकार की ओर से यह सर्वसम्मति ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया की ओर से लेकर वैश्विक तेल बाजार में सम्मिलित हुई है। तेल की कीमत को लेकर क्यों शुरू हुई चर्चा पेट्रोल और डीजल के ऑनलाइन रिकॉर्ड में चौथे साल भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण पिछले दो महीनों में रॉ ऑयल 50 प्रतिशत से अधिक महंगा हो गया है। लागत और बिक्री मूल्य के बीच अंतर बढ़ने के कारण सरकारी तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है। कुछ अनुमानों के अनुसार यह दैनिक क्षति लगभग 2,400 करोड़ रुपये है। इसी कारण से तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभाओं में चुनाव के बाद आरक्षण जारी किया जा सकता है। टिप – 2 यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ‘सर के कारण पश्चिम बंगाल में बीजेपी को होगा नुकसान’, टीएमसी ने किया बड़ा दावा (टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी(टी)राहुल गांधी(टी)पश्चिम बंगाल(टी)डीजल(टी)पेट्रोल(टी)पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी(टी)राहुल गांधी पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी(टी)पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव
श्योपुर के नौनार धाम पर 351 कन्याओं का विवाह:मुख्यमंत्री ने इसे समाज सेवा का कार्य बताया, तोमर बोले- अस्पताल बनाने में सरकार मदद करेगी

कराहल आदिवासी विकासखंड के नौनार सरकार धाम पर मंगलवार को 351 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो के जरिए जुड़कर कहा कि सामूहिक विवाह कराना समाज सेवा का सबसे बड़ा काम है। मुख्यमंत्री ने सभी नए जोड़ों को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद भी अपने बेटे की शादी सामूहिक सम्मेलन में ही की थी। डॉ. यादव ने कहा कि विवाह हमारी संस्कृति का एक खास हिस्सा है, जो वंश को आगे बढ़ाता है। उन्होंने सभी के सुखी जीवन की कामना की। प्रमुख हस्तियां रहीं शामिल नौनार सरकार मंदिर में हुए इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, कलेक्टर शीला दाहिमा और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल समेत कई अधिकारी और नेता मौजूद रहे। नौनार सरकार के महंत गोपालदास जी महाराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जोर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प पर काम कर रही है। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में शादियां कराने के लिए महंत गोपालदास जी की तारीफ की। महाराज ने अगले साल 561 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य रखा है। अस्पताल बनाने का संकल्प नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि महाराज ने यहां एक अस्पताल बनाने की इच्छा जताई है, जिसके लिए सरकार पूरी मदद करेगी। पहले भी सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए दिए गए थे। वहीं, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने आज 10 लाख रुपए की और मदद देने की बात कही है।
राजगढ़ खरीदी केंद्रों पर सैंपल के नाम पर ज्यादा कटौती:500 ग्राम नियम के बावजूद 800 ग्राम तक गेहूं निकाल रहे, बिना तौल प्रक्रिया पर सवाल

राजगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीदी के बीच अब सैंपल लेने की प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में आ गई है। कागजों में जहां सैंपल के लिए अधिकतम 500 ग्राम गेहूं लेने का नियम बताया जा रहा है, वहीं जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। कई खरीदी केंद्रों पर किसानों की उपज से तय सीमा से अधिक गेहूं निकाले जाने की बात सामने आई है। मंगलवार को दैनिक भास्कर की टीम ने इस पूरे मामले की पड़ताल के लिए खिलचीपुर से करीब 6 किलोमीटर दूर बड़वेली गांव स्थित मां यशोदा वेयरहाउस का दौरा किया। यहां सुबह से ही किसान ट्राली में अपनी उपज लेकर बेचने पहुंचे थे और सात कांटों पर तुलाई का काम चल रहा था। पहली नजर में व्यवस्था सामान्य दिखी, लेकिन जैसे ही टीम ने सैंपल लेने की प्रक्रिया पर ध्यान दिया, कई अनियमितताएं सामने आने लगीं। तुलाई के दौरान किसानों की ट्रॉलियों से सैंपल के नाम पर गेहूं निकाला जा रहा था, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं थी। न तो सैंपल का वजन मौके पर किया जा रहा था और न ही किसानों को यह बताया जा रहा था कि उनकी उपज से कितना गेहूं लिया जा रहा है। प्लास्टिक की पन्नियों में हाथ से गेहूं भरकर अलग किया जा रहा था। अतिरिक्त गेंहू को बेच दिया जाता है टीम ने मौके पर मौजूद सर्वेयर गिरिराज दांगी से जब पूछा कि सैंपल के लिए कितना गेहूं लिया जा रहा है, तो उन्होंने बताया कि आमतौर पर 600 से 750 ग्राम तक सैंपल लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी माना कि सैंपल लेने की प्रक्रिया में तौल का उपयोग नहीं किया जा रहा है। स्थिति की सच्चाई जानने के लिए टीम ने मौके पर ही सैंपल का वजन कराने का निर्णय लिया। सर्वेयर द्वारा लाई गई दो अलग-अलग प्लास्टिक की थैलियों का कांटे पर वजन किया गया। पहली थैली में 750 ग्राम गेहूं निकला, जबकि दूसरी में 810 ग्राम। यह अंतर साफ तौर पर दिखाता है कि तय सीमा से ज्यादा गेहूं किसानों की ट्रॉलियों से सैंपल के नाम पर निकाला जा रहा है। वेयरहाउस के आसपास मौजूद एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सैंपल के नाम पर जो अतिरिक्त गेहूं लिया जाता है, उसे बाद में इकट्ठा कर बेच दिया जाता है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। जब इस मामले को लेकर नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक महेश चौधरी से बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सैंपल के लिए अधिकतम 500 ग्राम गेहूं ही लिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस 500 ग्राम में से भी केवल 50 ग्राम गेहूं जांच के लिए उपयोग किया जाता है और शेष मात्रा किसान को वापस करना जरूरी है। उन्होंने साफ कहा कि यदि कहीं 800 ग्राम तक गेहूं लिया जा रहा है, तो यह नियमों के खिलाफ है और मैं इसका पता करता हूं। सर्वेयर इंचार्ज बोले- एक किलो तक सैंपल ले सकते हैं वहीं दूसरी तरफ सर्वेयर इंचार्ज मुकेश दांगी का बयान अधिकारियों के दावों से अलग नजर आया। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार 500 ग्राम से लेकर 1 किलो तक सैंपल लिया जा सकता है। उनका तर्क था कि सैंपल “राउंड फिगर” में लिया जाता है, इसलिए यह 500, 700 या 800 ग्राम तक हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि नियम पुस्तिका में 2 किलो तक सैंपल निकालने का प्रावधान है, जिसमें से 500 ग्राम से 700 ग्राम तक हिस्सा हमें रखना है और बाकी वापस किया जाता है।
सतना फ्लाईओवर पर बाइक को टक्कर मारी, मौत:रीवा रोड पर लगा जाम; जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से फ्लाईओवर से गुजर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद रीवा रोड पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई थी। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास से करीब 10 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक यह रकम किसी व्यक्ति को देने जा रहा था। हादसे के बाद मृतक के मोबाइल फोन पर एक कॉल आया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान देवेंद्रनगर, जिला पन्ना निवासी प्रकाश बागरी के रूप में की। पुलिस अब फ्लाईओवर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश तेज कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
धामनोद में युवक पर चाकू हमला:बीच-बचाव करने पर वार, परिवार का आरोप- पुलिस ने आरोपियों को बनाया फरियादी

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम सेमल्दा में 19 अप्रैल की रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक का इलाज इंदौर के एक अस्पताल में चल रहा है, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। पीड़ित परिवार ने आज (मंगलवार) को पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र कुशवाह अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान पास ही रहने वाले कुछ लोगों के घर से विवाद की आवाजें आने लगीं। बताया जा रहा है कि जब सुरेंद्र बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। चाकू से पेट में वार किया परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान दुर्गेश पिता शांतिलाल कुशवाहा ने सुरेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया और उनके पेट में वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमले के बाद युवक को एक कमरे में बंद कर दिया गया था। किसी तरह युवक ने फोन कर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल धामनोद अस्पताल ले जाया गया। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे पहले धार और फिर इंदौर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। 5-6 लोगों ने मिलकर मारपीट की पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घटना में 5-6 लोगों ने मिलकर मारपीट की, लेकिन कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। युवक की बहन अर्चना कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी पक्ष को ही फरियादी बना दिया है, जबकि वास्तविक पीड़ित उनका भाई है। उनका कहना है कि इस तरह मामले को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। घटना से आक्रोशित परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अक्षय कुमार का हील्स पहनकर 'लाल परी' गाने पर डांस:महिलाओं को किया सलाम, बोले- इसे कैसे पहन लेती हो आप; मुझे तो बहुत डर लगा

अक्षय कुमार के गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का सोमवार रात ग्रैंड फिनाले हुआ। इस आखिरी एपिसोड में अक्षय कुमार ने हाई हील्स पहनकर डांस किया। शो में जैकलीन के साथ भूमि पेडनेकर और फराह खान भी मौजूद थीं। शो की मेहमान जैकलीन फर्नांडिस के कहने पर अक्षय ने लाल पारी गाने पर डांस करते दिखाई दिए। टास्क में दी हील्स पहनने की चुनौती शो के दौरान जैकलीन और भूमि ने शिकायत की कि अक्षय सेट पर उनके साथ डरावने प्रैंक (मजाक) करते हैं। इसका बदला लेने के लिए जैकलीन ने अक्षय को एक टास्क दिया। उन्होंने अक्षय को हील्स पहनकर 1 मिनट तक डांस करने को कहा। जैकलीन ने शर्त रखी कि अगर अक्षय बीच में रुके, तो उन्हें उनके अकाउंट में 1 लाख रुपए ट्रांसफर करने होंगे। पहले तो अक्षय डरे और बोले, “पागल है क्या, मोच आ जाएगी। मैंने लाइफ में कभी ऐसा नहीं किया है।” हील्स टूटने पर अक्षय बोले- महिलाओं को सलाम फराह खान के कहने पर अक्षय आखिरकार हील्स पहनने को तैयार हो गए। उन्होंने अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के गाने ‘लाल परी’ पर हील्स पहनकर जबरदस्त डांस किया। अक्षय को हील्स में घूमते देखकर फराह और भूमि भी उनके साथ शामिल हो गईं। टास्क पूरा होने के बाद फराह खान ने अक्षय को सलाम किया। डांस के दौरान हील्स टूट गई, जिस पर अक्षय ने हंसते हुए कहा, “सारी औरतों को सलाम है, कैसे पहनती हो आप लोग ये? मुझे तो बहुत डर लग रहा था।” अब ‘वेलकम टू द जंगल’ की तैयारी अक्षय कुमार की हालिया रिलीज ‘भूत बंगला’ ने भारत में 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। अब उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है, जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अक्षय कुमार का हील्स पहनकर 'लाल परी' गाने पर डांस:महिलाओं को किया सलाम, बोले- इसे कैसे पहन लेती हो आप; मुझे तो बहुत डर लगा

अक्षय कुमार के गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का सोमवार रात ग्रैंड फिनाले हुआ। इस आखिरी एपिसोड में अक्षय कुमार ने हाई हील्स पहनकर डांस किया। शो में जैकलीन के साथ भूमि पेडनेकर और फराह खान भी मौजूद थीं। शो की मेहमान जैकलीन फर्नांडिस के कहने पर अक्षय ने लाल पारी गाने पर डांस करते दिखाई दिए। टास्क में दी हील्स पहनने की चुनौती शो के दौरान जैकलीन और भूमि ने शिकायत की कि अक्षय सेट पर उनके साथ डरावने प्रैंक (मजाक) करते हैं। इसका बदला लेने के लिए जैकलीन ने अक्षय को एक टास्क दिया। उन्होंने अक्षय को हील्स पहनकर 1 मिनट तक डांस करने को कहा। जैकलीन ने शर्त रखी कि अगर अक्षय बीच में रुके, तो उन्हें उनके अकाउंट में 1 लाख रुपए ट्रांसफर करने होंगे। पहले तो अक्षय डरे और बोले, “पागल है क्या, मोच आ जाएगी। मैंने लाइफ में कभी ऐसा नहीं किया है।” हील्स टूटने पर अक्षय बोले- महिलाओं को सलाम फराह खान के कहने पर अक्षय आखिरकार हील्स पहनने को तैयार हो गए। उन्होंने अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के गाने ‘लाल परी’ पर हील्स पहनकर जबरदस्त डांस किया। अक्षय को हील्स में घूमते देखकर फराह और भूमि भी उनके साथ शामिल हो गईं। टास्क पूरा होने के बाद फराह खान ने अक्षय को सलाम किया। डांस के दौरान हील्स टूट गई, जिस पर अक्षय ने हंसते हुए कहा, “सारी औरतों को सलाम है, कैसे पहनती हो आप लोग ये? मुझे तो बहुत डर लग रहा था।” अब ‘वेलकम टू द जंगल’ की तैयारी अक्षय कुमार की हालिया रिलीज ‘भूत बंगला’ ने भारत में 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। अब उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है, जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।








