Thursday, 27 Aug 2026 | 02:31 AM

Trending :

EXCLUSIVE

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाया; 30 दिन बाद लागू होगा फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा से आयात होने वाले कई उत्पादों पर 50% नया टैरिफ लगाने का आदेश दिया है। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकी शराब, ऑटोमोबाइल और डेयरी उत्पादों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रहा है। नया टैरिफ 30 दिन बाद लागू होगा। व्हाइट हाउस के मुताबिक एनर्जी, पोटाश और पहले से सेक्टर-विशेष टैरिफ के दायरे में आने वाले उत्पादों को इससे बाहर रखा गया है। सबसे अहम बात यह है कि USMCA (अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा मुक्त व्यापार समझौता) के तहत आने वाले कई उत्पाद भी अब इस नए टैरिफ के दायरे में आएंगे। ट्रम्प ने इस फैसले के लिए 1930 के टैरिफ एक्ट की धारा-338 का इस्तेमाल किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार इस प्रावधान के तहत टैरिफ लगाने का आदेश दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि उनकी सरकार अमेरिका के साथ बातचीत तेज करने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका पहले भी USMCA का उल्लंघन करते हुए एकतरफा टैरिफ लगाता रहा है और कनाडा ने सिर्फ उसका जवाब दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फैसला अमेरिका-कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ा सकता है। अमेरिकी शराब उद्योग ने भी चिंता जताई है कि जवाबी कार्रवाई से दोनों देशों के कारोबार और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर असर पड़ सकता है।

CJP आंदोलन पर आमने-सामने फिल्मी सितारे:शबाना आजमी-प्रकाश राज ने ट्रक पर चढ़कर किया प्रदर्शन, कंगना-हेमा ने कहा- प्रोटेस्ट का मतलब नहीं, उत्पात मचा रहे

नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में चल रहे CJP के आंदोलन पर बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है। एक तरफ जहां शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे सीनियर कलाकार सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद कंगना रनोट और हेमा मालिनी ने इस प्रदर्शन को गलत बताया है। सोमवार को मानसून सत्र के दौरान संसद मार्च को लेकर दिल्ली में भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए भी इस आंदोलन पर अपनी राय रखी है। शबाना आजमी और प्रकाश राज पहुंचे जंतर-मंतर सीनियर एक्ट्रेस शबाना आजमी सोमवार को सीजेपी के विरोध मार्च में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं। 75 साल की एक्ट्रेस प्रदर्शनकारियों के साथ ट्रक में सफर करती और बैरिकेड्स पार करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आखिरकार सरकार बातचीत के लिए तैयार हो गई है। जंतर-मंतर पर शिक्षा सुधारों के लिए यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन है। प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी की सांस फूलती दिखी, लेकिन वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच की मांग पर अड़ी रही। बाकी कलाकारों के शामिल न होने पर शबाना का जवाब न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के न आने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ फिल्मी सितारों की अनुपस्थिति पर बात करते हैं। कोई भी बड़े बिजनेसमैन या उद्योगपतियों के शामिल न होने पर सवाल नहीं उठाता। ऐसे सवाल पूछकर मुख्य मुद्दे को भटकाया जाता है और गैर-जरूरी विवाद खड़ा किया जाता है। कंगना ने आंदोलन को बताया दबाव बनाने की कोशिश दूसरी तरफ, बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने इस आंदोलन की कड़ी आलोचना की है। संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए संसद सही जगह है, न कि सड़कें। उन्होंने कहा कि जनता ने एक सरकार चुनी है और सरकार चलाने का फैसला उसी का होना चाहिए। कंगना ने कहा की ये सब जंतर-मंतर पर हुड़दंग कर रहे हैं, उत्पात मचा रहे हैं। जिस तरह से आंदोलन चल रहा है वो ठीक नहीं है। प्रदर्शन के जरिए सरकार को यह तय करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता कि किसे पद पर रखना है और किसे हटाना है। हेमा मालिनी बोलीं- छात्रों को गुमराह न करें बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में इस प्रदर्शन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आंदोलन से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। मोदी सरकार देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। हेमा मालिनी ने कहा कि इस मामले को बातचीत से हल किया जाना चाहिए और इसमें शामिल छात्रों को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इन बड़े सेलेब्रिटीज ने भी किया आंदोलन का समर्थन जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन में शबाना आजमी और प्रकाश राज के अलावा कुणाल कामरा और स्वरा भास्कर भी जमीनी स्तर पर शामिल हुए हैं। वहीं सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, ओमी वैद्य और सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए इस मुहिम का समर्थन किया है। गीतकार जावेद अख्तर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला खत लिखकर इस मामले पर बातचीत शुरू करने की मांग की है। इनके अलावा विशाल ददलानी, दीया मिर्जा और फिल्म मेकर ओनिर ने भी प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता जताई है।

यूक्रेन में शिप पर हमला, 4 भारतीयों की मौत:भारत ने कहा- कारोबारी जहाजों को निशाना बनाना निंदनीय; यूक्रेन बोला- रूसी मिसाइलों से हमला हुआ

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। भारत सरकार ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि कारोबारी जहाजों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना पूरी तरह निंदनीय है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय दूतावास लगातार यूक्रेनी अधिकारियों के संपर्क में है और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है। उधर, यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, गोल्डन लियो जहाज ओडेसा से मक्का लेकर रवाना हुआ था। पोर्ट से निकलने के कुछ देर बाद उस पर तीन रूसी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। यूक्रेन की नौसेना ने कहा कि हमले के बाद जहाज में आग लग गई। रॉयटर्स के मुताबिक, समुद्र में जहाज से घना धुआं उठता देखा गया, जिसकी बाद में पहचान हुई। जहाज पर कुल 17 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 5 भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, 19 जुलाई की शाम अफ्रीकी देश गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले इस जहाज पर हमला हुआ। उस समय जहाज पर कुल 17 क्रू मेंबर थे, जिनमें पांच भारतीय शामिल थे। विदेश मंत्रालय ने मारे गए भारतीयों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायल भारतीय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है। कारोबारी जहाजों और निर्दोष नागरिक क्रू को निशाना बनाना या समुद्री व्यापार और नेविगेशन की आजादी में बाधा डालना निंदनीय है और इससे बचा जाना चाहिए। वहीं, यूक्रेन के समुद्री बंदरगाह प्राधिकरण के मुताबिक घटना के बाद पूरी रात सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हमले में नौ क्रू मेंबर और एक समुद्री पायलट की मौत हुई, जबकि 17 में से आठ क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास ने शेयर की प्रपोजल की अनदेखी तस्वीर:मुह छुपाकर डायमंड रिंग पहने दिखाई दीं एक्ट्रेस; लिखा- हां कहने के 8 साल पूरे हुए

अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनास ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई की एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। निक ने इस फोटो को शेयर करते हुए बताया कि प्रियंका को उन्हें ‘हां’ कहे हुए 8 साल पूरे हो गए हैं। इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट करते हुए निक के प्रति अपना आभार जताया है। निक जोनास ने शेयर की प्रपोजल की फोटो निक जोनास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की । इस फोटो में निक ने प्रियंका का हाथ थाम रखा है और प्रियंका की उंगली में डायमंड रिंग साफ दिखाई दे रही है। फोटो में प्रियंका ने अपना चेहरा छिपा रखा है। निक ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘8 साल पहले उन्होंने हां कहा था।’ निक की इस पोस्ट को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है। प्रियंका ने लिखा, ‘बहुत आभारी हूं कि तुमने पूछा।’ हाल ही में प्रियंका ने मनाया है अपना 44वां बर्थडे इससे पहले निक जोनास ने 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा के 44वें जन्मदिन पर भी एक प्यारा वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में प्रियंका एक बोट राइड पर फ्लाइंग किस देती हुई नजर आ रही थीं। उन्होंने सनग्लासेज और सिर पर बैंडना बांध रखा है। निक ने इस पोस्ट के कैप्शन में स्पैनिश भाषा में लिखा, ‘फेलिज कमप्लेआनोस! मी अमोर’ यानी ‘जन्मदिन मुबारक हो, मेरा प्यार’। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने एक फ्लेमेंको गिटार सॉन्ग का इस्तेमाल किया है। निक ने बताया कैसे भेजा था पहला डायरेक्ट मैसेज हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति के बैंड ‘जोनास ब्रदर्स’ के एक पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं। इस दौरान निक ने याद किया कि उन्होंने प्रियंका को डेट करना कैसे शुरू किया था। निक ने बताया कि उनके भाई केविन जोनास ने उन्हें प्रियंका का शो ‘क्वांटिको’ देखने की सलाह दी थी। इसके बाद निक ने प्रियंका को सोशल मीडिया पर पहला मैसेज भेजा था। निक ने पॉडकास्ट में उस मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। निक ने लिखा था, ‘हेलो, मुझे कुछ लोगों से पता चला है कि हमें मिलना चाहिए। मैं भी उन लोगों की बात से सहमत हूं। क्या आप जल्द ही लॉस एंजिल्स (LA) आने वाली हैं?’ प्रियंका ने कहा था- पर्सनल नंबर पर बात करो निक के इस मैसेज का प्रियंका ने तुरंत जवाब दिया था। प्रियंका ने लिखा था, ‘हे, ग्राहम ने मुझे तुम्हारे बारे में बहुत कुछ बताया है। चलो फोन पर मैसेज पर बात करते हैं, वह ज्यादा प्राइवेट रहेगा। मेरा यह अकाउंट मेरी टीम भी संभालती है।’ पॉडकास्ट के दौरान जब निक के भाई जो जोनास और केविन जोनास ने इन मैसेजेस को पढ़कर सुनाया, तो प्रियंका और निक दोनों हंसने लगे और काफी शर्माते हुए नजर आए। 2018 में उदयपुर में हुई थी दोनों की शादी 2016 में सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू होने के बाद दोनों लगातार संपर्क में रहे। इसके बाद साल 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर-पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई। उसी साल दोनों ने मेट गाला के रेड कारपेट पर एक साथ वॉक किया, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आने लगीं। साल 2018 में निक ने प्रियंका को प्रपोज किया और दिसंबर 2018 में राजस्थान के उदयपुर में एक ग्रैंड सेरेमनी में दोनों ने शादी कर ली। साल 2022 में सरोगेसी के जरिए उनके घर बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ। फिल्म ‘वाराणसी’ से वापसी करेंगी प्रियंका प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वे फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ‘रुद्र’ और पृथ्वीराज सुकुमारन ‘कुंभ’ के किरदार में हैं। प्रियंका इस फिल्म में ‘मंदाकिनी’ का रोल प्ले कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर फिल्म से उनका एक अनसीन स्टिल रिलीज किया गया है, जिसमें वे ब्लैक कॉर्सेट पहने काफी पावरफुल लुक में दिख रही हैं। यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होने वाली है।

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे:डेटिंग की खबरों पर एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन, अनुष्का शर्मा समझ बैठे थे लोग

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस साहिबा बाली रविवार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक साथ देखा गया। दोनों वहां भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच को देखने पहुंचे थे। स्टेडियम से दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई। अब साहिबा बाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। साहिबा ने एक मैसेज लिखकर फैंस से ऐसी खबरों पर भरोसा न करने की बात कही है। स्टोरी पर लिखा- ‘हर बात पर भरोसा मत करो’ साहिबा बाली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लॉर्ड्स स्टेडियम की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अर्जुन कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ साहिबा ने सीधे तौर पर अफेयर की खबरों को खारिज नहीं किया, बल्कि एक अलग अंदाज में लिखा, ‘डोंट बिलीव एवरीथिंग पार्ट 2’ (हर बात पर भरोसा मत करो)। साहिबा की इस पोस्ट से साफ है कि वे अपने और अर्जुन के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को गलत बता रही हैं। अनुष्का शर्मा समझ बैठे थे लोग साहिबा ने अपनी पोस्ट में ‘पार्ट 2’ लिखने की वजह भी साफ की है। दरअसल, अर्जुन कपूर के साथ फोटो शेयर करने से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। उस पोस्ट में किसी यूजर ने साहिबा को भूल से विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा समझ लिया था। इस गलती पर रिएक्शन देते हुए साहिबा ने पहले लिखा था, ‘डोंट बिलीव एवरीथिंग पार्ट 1’। इसके तुरंत बाद उन्होंने अर्जुन के साथ वाली फोटो पोस्ट की और उसे पार्ट 2 नाम दिया। इम्तियाज अली की फिल्म से किया था डेब्यू साहिबा बाली ने साल 2018 में इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लैला मजनू’ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘बार्ड ऑफ ब्लड’, ‘अमर सिंह चमकीला’ और ‘तनाव’ जैसी चर्चित वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा साहिबा सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन, पॉडकास्ट और ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए भी जानी जाती हैं, जहां उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मलाइका अरोड़ा से 2024 में अलग हुए थे अर्जुन कपूर अर्जुन कपूर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। वे बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल्स में से एक थे। करीब 6 साल तक साथ रहने के बाद साल 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद से अर्जुन कपूर का नाम किसी के साथ नहीं जुड़ा था, लेकिन लंदन में साहिबा के साथ दिखने पर फिर से कयास लगाए जाने लगे। हाल ही में फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में आए नजर वर्कफ्रंट पर अर्जुन कपूर को आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में देखा गया था। मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में थीं। अर्जुन ने अभी अपने किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

पंजाबी सिंगर खान साब भड़के, बोले- डंडों से ही मानोगे:बापू लाल बादशाह मेले में पहुंचे, खड़े होकर हूटिंग पर गाना रोका, कहा- हार्टअटैक हो जाएगा

जालंधर के नकोदर में 19 जुलाई को आयोजित बापू लाल बादशाह के मेले के दौरान सिंगर खान साब फैंस पर भड़क गए। खान साब ने कहा कि बैठ जाओ। जब पुलिस आप पर डंडे बरसाएगी तब मजा आएगा क्या। इतनी गर्मी में बैठकर आराम से सुनो, एक आध को हार्ट अटैक हो जाएगा। सिंगर ने कहा कि किसी मां का एक भी बेटा यहां मर गया तो मैं क्या जवाब दूंगा। इतना बड़ा बच्चा मां-बाप को कहां से लाकर दूंगा। बता दें कि, जब खान साब स्टेज पर आए तो कुछ लोगों ने धुरंधर फिल्म का गीत सुनना चाहा। इस पर खान साब खड़े होकर गाने लगे। इतने में भीड़ में से कुछ युवक खड़े होकर हूटिंग करने लगे। खान साब का प्रोग्राम यहीं रोक दिया जाएगा खान साब ने युवकों को खड़े होते देख कहा कि बैठ जाओ, दूसरे लोगों को मैं दिखाई नहीं दे रहा हूं। इसके बाद मैनेजमेंट ने भी अपील की, लेकिन युवक बैठे नहीं। इस बीच मैनेजमेंट ने कह दिया कि अगर नहीं बैठोगे तो खान साब का प्रोग्राम यहीं रोक दिया जाएगा। खान साब ने धुरंधर फिल्म के गीत सुनाए इस बात से खान साब भड़क गए और कहा कि साल में एक बार प्रोग्राम में आने का मौका मिलता है, उसे भी खड़े होकर आप खराब कर रहे हो। मैं मानता हूं आप सब मुझसे बहुत प्यार करते हो, लेकिन शांति बनाकर रखें। युवकों के बैठने के बाद ही खान साब ने धुरंधर फिल्म के गीत सुनाए। जानें स्टेज से खान साब ने क्या कहा…

पंजाब में पहली बार ब्लूटूथ से नकल की पूरी कहानी:परीक्षार्थी ने पेन से पेपर स्कैन कर हरियाणा भेजा; राजस्थान के सॉल्वर ने सॉल्व किया

पंजाब हेल्थ विभाग में रविवार (19 जुलाई) को हुई फार्मेसी अफसर परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराई गई। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के लिए कराए 454 फार्मेसी अफसरों के एग्जाम के लिए फरीदकोट, कोटकपूरा व फिरोजपुर में सेंटर बनाए गए थे। फरीदकोट रेंज, फिरोजपुर रेंज और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त कार्रवाई कर 7 मुख्य आरोपियों और परीक्षा में शामिल 28 उम्मीदवारों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से 27 अत्याधुनिक बैटरी संचालित वायरलेस माइक्रो डिवाइस, पेन कैमरे और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि एक परीक्षार्थी ने पेन से प्रश्न पत्र स्कैन कर हरियाणा में भेजा। वहां से पेपर राजस्थान के पेपर सॉल्वर को भेजा गया। इसके बाद फरीदकोट में बनाए गए कंट्रोल रूम से ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए यह नकल कराई गई। इस गिरोह ने परीक्षा पास करवाने के नाम पर 3.5 लाख रुपए से लेकर 13 लाख रुपए तक की रकम तय की थी। जांच में पता चला है कि गिरोह ने नकल कराने के लिए किसी कॉर्पोरेट कंपनी की तरह पूरी लॉजिस्टिक्स और तकनीकी व्यवस्था तैयार की थी। पंजाब में हाइटेक नकल का यह इस तरह का पहला मामला है। गिरफ्तार किए 7 मुख्य आरोपियों में से 3 राजस्थान और 2 हरियाणा के रहने वाले हैं। बाबा फरीद पब्लिक स्कूल में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी करीब ढाई घंटे तक बाहर नहीं आए थे। इससे बाहर इंतजार कर रहे अभिभावक भड़क गए। गुस्साए परिजनों ने स्कूल के गेट पर हंगामा किया और गेट तोड़ने की भी कोशिश की। कैसे करवाई नकल, सिलसिलेवार जानिए… कैसे पकड़े गए, सिलसिलेवार जानिए… स्टूडेंट्स ने क्या कहा, जानिए… क्रिकेट अकादमी के परिचित ने नेटवर्क से जोड़ा: हरियाणा के झज्जर के रहने वाले परीक्षार्थी का कहना है कि मुझे एक क्रिकेट अकादमी के परिचित के जरिए इस नेटवर्क से जोड़ा गया था। परीक्षा से दो दिन पहले मुझे जींद रेलवे स्टेशन से ब्लूटूथ डिवाइस लेने के निर्देश दिए गए थे। डील के मुताबिक, नौकरी लगने के बाद 8 लाख रुपए दिए जाने तय हुए थे। हालांकि, परीक्षा के दौरान ही मेरा ईयरपीस गिर गया, जिसकी वजह से मैं उत्तर नहीं सुन सका। ईयरपीस से 20 सवालों के जवाब सुनाए गए पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले परीक्षार्थी का कहना है कि मेरी मुलाकात एक पूर्व सहपाठी के जरिए इन दलालों से हुई थी। सरकारी नौकरी में चयन के बदले मुझसे 13 लाख रुपए मांगे गए और गारंटी/सुरक्षा के तौर पर 2 कोरे चेक जमा करवा लिए गए। परीक्षा के दिन सुबह मुझे एक होटल में बुलाकर ब्लूटूथ डिवाइस दी गई। परीक्षा शुरू होने के लगभग 1 घंटे बाद मुझे ईयरपीस के जरिए करीब 20 सवालों के जवाब सुनाए गए। निजी कॉलेज संचालक ने नौकरी का भरोसा दिया तरनतारन और सिरसा के 2 परीक्षार्थियों का कहना है कि फाजिल्का के एक निजी कॉलेज संचालक ने सरकारी नौकरी पक्की कराने का भरोसा दिया था। उसने चयन के एवज में लाखों रुपए की मांग की और हमसे हस्ताक्षरित (साइन किए हुए) और कोरे चेक ऐंठ लिए। पुलिस ने इस मामले में क्या कहा, जानिए…