Tuesday, 21 Jul 2026 | 08:36 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे:डेटिंग की खबरों पर एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन, अनुष्का शर्मा समझ बैठे थे लोग

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस साहिबा बाली रविवार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक साथ देखा गया। दोनों वहां भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच को देखने पहुंचे थे। स्टेडियम से दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई। अब साहिबा बाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। साहिबा ने एक मैसेज लिखकर फैंस से ऐसी खबरों पर भरोसा न करने की बात कही है। स्टोरी पर लिखा- ‘हर बात पर भरोसा मत करो’
साहिबा बाली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लॉर्ड्स स्टेडियम की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अर्जुन कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ साहिबा ने सीधे तौर पर अफेयर की खबरों को खारिज नहीं किया, बल्कि एक अलग अंदाज में लिखा, ‘डोंट बिलीव एवरीथिंग पार्ट 2’ (हर बात पर भरोसा मत करो)। साहिबा की इस पोस्ट से साफ है कि वे अपने और अर्जुन के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को गलत बता रही हैं। अनुष्का शर्मा समझ बैठे थे लोग
साहिबा ने अपनी पोस्ट में ‘पार्ट 2’ लिखने की वजह भी साफ की है। दरअसल, अर्जुन कपूर के साथ फोटो शेयर करने से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। उस पोस्ट में किसी यूजर ने साहिबा को भूल से विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा समझ लिया था। इस गलती पर रिएक्शन देते हुए साहिबा ने पहले लिखा था, ‘डोंट बिलीव एवरीथिंग पार्ट 1’। इसके तुरंत बाद उन्होंने अर्जुन के साथ वाली फोटो पोस्ट की और उसे पार्ट 2 नाम दिया। इम्तियाज अली की फिल्म से किया था डेब्यू
साहिबा बाली ने साल 2018 में इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लैला मजनू’ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘बार्ड ऑफ ब्लड’, ‘अमर सिंह चमकीला’ और ‘तनाव’ जैसी चर्चित वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा साहिबा सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन, पॉडकास्ट और ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए भी जानी जाती हैं, जहां उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मलाइका अरोड़ा से 2024 में अलग हुए थे अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। वे बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल्स में से एक थे। करीब 6 साल तक साथ रहने के बाद साल 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद से अर्जुन कपूर का नाम किसी के साथ नहीं जुड़ा था, लेकिन लंदन में साहिबा के साथ दिखने पर फिर से कयास लगाए जाने लगे। हाल ही में फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में आए नजर
वर्कफ्रंट पर अर्जुन कपूर को आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में देखा गया था। मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में थीं। अर्जुन ने अभी अपने किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
खाली जेब नर्मदा परिक्रमा पर निकले थे राजीव:180 दिन की पैदल यात्रा का समापन; लौटते समय जेब में थे 2800 रुपए

March 15, 2026/
2:36 pm

प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री और ‘मैं हूं नर्मदा पुत्र’ अभियान के संस्थापक राजीव पटेल की 180 दिवसीय नर्मदा पैदल यात्रा...

10 रुपए के लिए किया बुकिंग क्लर्क को बर्खास्त:जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा- विभागीय जांच निष्पक्ष होनी चाहिए; 25 साल बाद मिला न्याय

April 13, 2026/
12:02 am

रेलवे में नौकरी के दौरान एक बुकिंग क्लर्क को सिर्फ 10 रुपए अधिक लेने के आरोप में विजिलेंस ने पकड़कर...

पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का साथ देगा मौसम:इकाना में आज RCB vs LSG; दिन में छिटपुट बारिश, क्या हो पाएगा मैच?

May 7, 2026/
12:34 pm

लखनऊ में आज तड़के ही मौसम खराब हो गया। आंधी के साथ करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसका...

निफ्टी 23,500 तक गिर सकता है:FII ने अप्रैल में ₹56 हजार करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव समेत 5 फैक्टर तय करेंगे चाल

April 26, 2026/
11:58 am

भारतीय शेयर बाजार में कल यानी 27 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में काफी हलचल देखने को मिल सकती...

एअर इंडिया अब हर दिन 100 फ्लाइट्स कम करेगी:वजह- फ्यूल की बढ़ती कीमतें और स्पेयर पार्ट्स की कमी; ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अमेरिका के रूट प्रभावित होंगे

May 1, 2026/
8:30 am

एअर इंडिया अपनी इंटरनेशनल और डोमेस्टिक उड़ानों में करीब 10% की कटौती करने जा रही है। टाटा ग्रुप की यह...

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल आज:लॉर्ड्स में टूर्नामेंट की दो अजेय टीमें आमने-सामने; इंग्लैंड दूसरे, ऑस्ट्रेलिया सातवें खिताब की तलाश में

July 5, 2026/
4:30 am

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। मेजबान इंग्लैंड एक बार 2009...

बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया:दूसरा वनडे 5 विकेट से जीता; मुस्तफिजुर-तस्कीन ने 3-3 विकेट लिए

June 12, 2026/
12:33 am

बांग्लादेश ने गुरुवार को ढाका स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इसके...

राजपाल यादव बोले:‘भूत बंगला’ में हॉरर और कॉमेडी दोनों, प्रियन सर की फिल्म के लिए रोल नहीं पूछता

March 15, 2026/
4:47 pm

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ में राजपाल यादव भी नजर आएंगे। तीनों की यह तिकड़ी पहले...

PM Modi Inaugurates Projects, Addresses Rally in Kerala & Tamil Nadu

March 11, 2026/
5:30 am

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम2 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम केरल के एर्नाकुलम...

राजनीति

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे:डेटिंग की खबरों पर एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन, अनुष्का शर्मा समझ बैठे थे लोग

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे:डेटिंग की खबरों पर एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन, अनुष्का शर्मा समझ बैठे थे लोग

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस साहिबा बाली रविवार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक साथ देखा गया। दोनों वहां भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच को देखने पहुंचे थे। स्टेडियम से दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई। अब साहिबा बाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। साहिबा ने एक मैसेज लिखकर फैंस से ऐसी खबरों पर भरोसा न करने की बात कही है। स्टोरी पर लिखा- ‘हर बात पर भरोसा मत करो’
साहिबा बाली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लॉर्ड्स स्टेडियम की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अर्जुन कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ साहिबा ने सीधे तौर पर अफेयर की खबरों को खारिज नहीं किया, बल्कि एक अलग अंदाज में लिखा, ‘डोंट बिलीव एवरीथिंग पार्ट 2’ (हर बात पर भरोसा मत करो)। साहिबा की इस पोस्ट से साफ है कि वे अपने और अर्जुन के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को गलत बता रही हैं। अनुष्का शर्मा समझ बैठे थे लोग
साहिबा ने अपनी पोस्ट में ‘पार्ट 2’ लिखने की वजह भी साफ की है। दरअसल, अर्जुन कपूर के साथ फोटो शेयर करने से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। उस पोस्ट में किसी यूजर ने साहिबा को भूल से विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा समझ लिया था। इस गलती पर रिएक्शन देते हुए साहिबा ने पहले लिखा था, ‘डोंट बिलीव एवरीथिंग पार्ट 1’। इसके तुरंत बाद उन्होंने अर्जुन के साथ वाली फोटो पोस्ट की और उसे पार्ट 2 नाम दिया। इम्तियाज अली की फिल्म से किया था डेब्यू
साहिबा बाली ने साल 2018 में इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लैला मजनू’ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘बार्ड ऑफ ब्लड’, ‘अमर सिंह चमकीला’ और ‘तनाव’ जैसी चर्चित वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा साहिबा सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन, पॉडकास्ट और ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए भी जानी जाती हैं, जहां उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मलाइका अरोड़ा से 2024 में अलग हुए थे अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। वे बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल्स में से एक थे। करीब 6 साल तक साथ रहने के बाद साल 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद से अर्जुन कपूर का नाम किसी के साथ नहीं जुड़ा था, लेकिन लंदन में साहिबा के साथ दिखने पर फिर से कयास लगाए जाने लगे। हाल ही में फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में आए नजर
वर्कफ्रंट पर अर्जुन कपूर को आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में देखा गया था। मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में थीं। अर्जुन ने अभी अपने किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket