नोरा-संजय के विवादित गाने पर महिला आयोग का एक्शन:कहा- दोनों 24 मार्च तक पेश हों, नहीं तो कानून कार्रवाई हो सकती है

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गाने “सरके चुनर तेरी सरके” को लेकर नोरा फतेही, संजय दत्त, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर समेत संबंधित लोगों को नोटिस भेजा है। सभी को 24 मार्च को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। NCW ने चेतावनी दी है कि तय तारीख पर उपस्थित न होने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। NCW ने इस गाने के कथित अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर खुद संज्ञान लिया है। आयोग के मुताबिक, गाने के बोल पहली नजर में आपत्तिजनक और यौन संकेतों वाले लगते हैं, जो कानून का उल्लंघन कर सकते हैं। वहीं, गाने को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शिकायत मिलने पर सेंसर बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गूगल इंडिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बता दें कि गाने को मंगलवार को यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। संसद में भी उठा गाने का मुद्दा संसद में भी समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने बुधवार को गाने के अश्लील लिरिक्स का मुद्दा उठाया था। इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘अध्यक्ष जी, जिस गाने के बारे में सांसद जी ने कहा है, उस गाने पर पहले ही बैन लग चुका है। मैं स्पष्ट तौर पर आपके माध्यम से पूरे सदन को कहना चाहूंगा कि हमें फ्रीडम ऑफ स्पीच पर भारत के संविधान निर्माताओं ने जो रीजनेबल रिस्ट्रिक्शन लगाए हैं, उसी के हिसाब से चलना चाहिए।’ आगे उन्होंने कहा, ‘आने वाले समय में डिजिटल के माध्यम से जिस तरह से तेजी से चीजें फैलती हैं, उसमें हमें समाज के प्रोटेक्शन खासकर बच्चों के प्रोटेक्शन, महिलाओं के प्रोटेक्शन और पिछड़े वर्ग के प्रोटेक्शन के लिए जो भी कड़े एक्शन लेने पड़ें, वो लेने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।’ वहीं, गाने को लेकर विवादों में आई नोरा फतेही ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि उन्हें कन्नड़ में गलत ट्रांसलेशन बताकर पूरा गाना शूट करवाया गया और फिर बिना उनकी अनुमति गाने को हिंदी में बना दिया गया। नोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, मैं इस गाने से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर डिस्कस करना चाहती हूं। इस वक्त में अपने करीबी की मौत के सदमे में हूं। मैं नेटवर्क में नहीं थी, जिससे मुझे पता नहीं चला कि क्या चल रहा है। आज मैं नेटवर्क में आई तो मुझे इसकी जानकारी मिली। मैं कुछ चीजें साफ करना चाहती हूं। मैंने ये गाना तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था। जो एक अलग इंडस्ट्री का हिस्सा है, जिसे सैंडलवुड कहा जाता है। जब मैंने 3 साल पहले ये गाना शूट किया तो मैंने इसके लिए हां इसलिए कहा क्योंकि ये बड़ी फिल्म का हिस्सा था, जिसमें बड़े आइकन संजय दत्त थे। कौन उनके साथ काम करने से मना करता। वो एक रीमेक था, नायक नहीं खलनायक हूं में, जैसा कि मैंने सोचा। वो भी एक आइकॉनिक गाना था। वीडियो में नोरा ने आगे कहा था, जब मैं ये गाना शूट कर रही थी तो मैं ट्रांसलेशन के लिए पूरी तरह मेकर्स पर डिपेंडेंट थी। जब उन्होंने गाना ट्रांसलेट किया, तो कुछ भी वल्गर और इनअप्रोप्रिएट नहीं था। मैं कन्नड़ नहीं समझती, तो वो जो भी कह रहे थे, मैं वही मान रही थी। जो उन्होंने अब किया कि उस गाने का हिंदी में बनाया, उसकी डबिंग करवाई, जिसकी लिरिक्स वाकई बहुत इनअप्रोप्रिएट है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसके लिए मुझसे कोई परमिशन नहीं ली, न ही मुझे बताया। जब मुझे लॉन्च इवेंट में बुलाया, तब मैंने वो कन्नड़ गाना देखा, जो लिरिकल था, उसमें मेरे फोटोज लगाए गए। नोरा फतेही ने मेकर्स पर लगाए संगीन आरोप नोरा ने स्टेटमेंट में मेकर्स पर भी कई संगीन आरोप लगाए। उन्होंने कहा, उन्होंने (मेकर्स ने) मेरे अप्रूवल के बिना वो लिरिकल वीडियो बनाया। इसके बाद उन्होंने मेरी और संजय दत्त की फोटो बनाई, जो AI जनरेटेड है। मैं पहले ही AI के खिलाफ हूं। मैं इवेंट में ही बहुत इरिटेट हो गई थी। मैं इस चीज के लिए जिम्मेदार हूं। वहां लोगों की मौजूदगी थी। मीडिया की मौजूदगी थी। वहां वो लोग थे, जिन्होंने मुझे मौका दिया था। अंदर से मैं बहुत फंसी हुई थी, जो मैंने देखा उसके बाद। जब मैंने वहां हिंदी गाना देखा, तो मैं समझ गई कि मैं इसमें नहीं हूं। मैं समझ गई कि इससे दिक्कत होने वाली है क्योंकि कम से कम मैं हिंदी समझती हूं। मैंने डायरेक्टर से कहा कि ये ठीक नहीं है। मैंने कहा कि इससे काफी आलोचना होने वाली है। मैंने कहा कि मैं इसे प्रमोट नहीं करती। मैंने कहा कि मेरी इमेज और रेपुटेशन दाव पर है। नोरा बोलीं- मैं नेपोकिड्स नहीं, हमारे पीछे पावर नहीं है वीडियो में नोरा ने अंत में यह भी कहा, हम आर्टिस्ट। खासकर मेरी तरह के आर्टिस्ट जिनके पास कोई बैकअप नहीं है, हम नेपोकिड्स नहीं हैं, हमारे पीछे किसी तरह का पावर नहीं है। हम सिर्फ इंडिविजुअल्स हैं और हमारे साथ सिर्फ ऑडियंस है। हमारे पास बहुत कम पावर है। हमारे पास बहुत कम कंट्रोल है। खुशकिस्मती से मैं लकी हूं कि बॉलीवुड में मैंने उन लोगों के साथ काम किया है, जो मेरी ओपनियन की इज्जत करते हैं। जो मेरे क्रिएटिव कॉल की इज्जत करते हैं। जो मेरी सुनते हैं। हालांकि कुछ इंडस्ट्री में हमारी नहीं सुनी जाती। उन्हें मेरी ओपनियन से फर्क नहीं पड़ता। इस बैकलैश के बाद उन्हें वो गाना हटाना पड़ा। मैं इस चीज की शुक्रगुजार हूं। वीडियो में नोरा ने मीडिया के लिए कहा है कि जब इस तरह की घटना होती है तो मीडिया को बढ़-चढ़कर उन फिल्ममेकर्स के नाम और तस्वीरें पब्लिश करना चाहिए, जिससे वो उसकी जिम्मेदारी ले सकें और उन्हें डर हो। क्या है गाने सरके चुनर तेरी सरके का पूरा विवाद पैन इंडिया फिल्म केडीः द डेविल, 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। 14 मार्च को इस फिल्म का गाना सरके चुनर तेरी कई भाषाओं में रिलीज हुआ। ये गाना नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया था। यूट्यूब पर गाना जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसका कारण था, गाने के अश्लील और डबल मीनिंग बोल।
खरगोन में तीन दिन ओला-बारिश का अलर्ट:खेतों में पड़ी 60% गेहूं की फसल पर खतरा; 70-80 km/h की रफ्तार से चली हवाएं

खरगोन में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से 39 डिग्री के तापमान वाली गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन खेतों में खड़ी 60 प्रतिशत गेहूं की फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। खरगोन में तेज गर्मी के बीच बुधवार रात गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई और गुरुवार सुबह भी हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे 39 डिग्री सेल्सियस तापमान वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 60 प्रतिशत गेहूं की फसल पर बढ़ा खतरा जिले में इन दिनों गेहूं की कटाई का काम चल रहा है, लेकिन लगभग 60 प्रतिशत फसल अभी भी खेतों में खड़ी है या कटाई के बाद पड़ी हुई है। अचानक बदले मौसम और ओलावृष्टि की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान अपनी कटी हुई फसल को बारिश से बचाने के लिए उसे प्लास्टिक तिरपाल से ढंकने का प्रयास कर रहे हैं। किसान बोले- तैयार फसल खराब होने का डर वड़ा गांव के किसान वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया, “ओला-बारिश से तैयार फसल खराब होने का डर है।” इस साल खरगोन जिले में 1.65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की गई थी, जिसमें से लगभग 70 हजार हेक्टेयर में कटाई पूरी हो चुकी है। 1 अप्रैल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी खेतों में फसल की कटाई के साथ-साथ जिले में थ्रेसिंग और भंडारण का काम भी जारी है। किसानों की उपज के लिए जिले में 1 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू की जाएगी।
चैत्र नवरात्रि शुरू, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा:नरसिंहपुर के सदर मड़िया मंदिर में मांगी हर मुराद पूरी होती; दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आज गुरुवार से शुरू हो गया है। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नरसिंहपुर शहर के प्राचीन सदर मड़िया मंदिर में भी आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां को जल अर्पित कर पूजा की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि मांगी गई हर मुराद पूरी होती मंदिर को लेकर लोगों में गहरी आस्था है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इसी कारण दूर-दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त घट-कलश स्थापना भी कराते हैं। मंदिर के पुजारी मोहित कृष्ण शास्त्री ने बताया कि चैत्र नवरात्रि का पहला दिन हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस नौ दिवसीय पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। उन्होंने ब्रह्म पुराण का हवाला देते हुए कहा कि इसी कालखंड में ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी, इसलिए इस पर्व का विशेष महत्व है। सच्ची श्रद्धा से मां भगवती सभी मनोकामनाएं पूर्ण करतीं पुजारी ने आगे कहा कि यदि कोई भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से मां भगवती का स्मरण करता है, तो मां उसकी पुकार अवश्य सुनती हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। यही कारण है कि देशभर में चैत्र नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
अगर लगातार 9 दिन नमक नहीं खाएंगे, तो शरीर पर क्या होगा असर? डॉक्टर से समझ लीजिए साइड इफेक्ट

Last Updated:March 19, 2026, 09:38 IST Dangers of No-Salt Diet: कई लोग नवरात्रि में 9 दिन तक फास्ट रखते हैं और नमक का सेवन नहीं करते हैं. डॉक्टर अमरेंद्र पाठक के अनुसार नमक की कमी से शरीर का फ्लूड बैलेंस बिगड़ जाता है. इससे लो बीपी और ब्रेन फॉग जैसी कंडीशन पैदा हो सकती हैं. एक्सपर्ट्स लोगों को व्रत के दौरान पूरी तरह नमक बंद करने की सलाह नहीं देते हैं. 9 दिन तक नमक न खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. Navratri Fasting Tips: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान कई लोग 9 दिन व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. कई लोग नवरात्रि के उपवास में सेंधा नमक का सेवन कर लेते हैं, लेकिन कुछ लोग लगातार 9 दिन तक बिल्कुल नमक नहीं खाते हैं. डॉक्टर्स की मानें तो नमक हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है. अगर आप लगातार 9 दिनों तक नमक नहीं खाएंगे, तो इससे शरीर के कामकाज पर बुरा असर पड़ेगा. जिन लोगों को लो बीपी की समस्या है, उनके लिए यह कदम बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में लोगों को नवरात्रि व्रत के दौरान भी व्रत वाले नमक का सेवन जरूर करना चाहिए. नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया कि नमक मुख्य रूप से सोडियम और क्लोराइड से बना होता है. सोडियम हमारे शरीर में तरल पदार्थों के संतुलन यानी फ्लूड बैलेंस को बनाए रखता है. जब आप 9 दिनों तक नमक नहीं लेते, तो शरीर में सोडियम का स्तर तेजी से गिर सकता है, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपोनेट्रेमिया कहते हैं. इससे कोशिकाओं में सूजन आ सकती है, जो ब्रेन के लिए खतरनाक हो सकती है. हमारे नर्वस सिस्टम और मसल्स के संकुचन के लिए सोडियम इलेक्ट्रिक सिग्नल की तरह काम करता है. नमक की कमी से मांसपेशियों में असहनीय ऐंठन, कमजोरी और नसों में झनझनाहट महसूस हो सकती है. आप बिना किसी भारी काम के भी थक सकते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डॉक्टर ने बताया कि नमक ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. जो लोग पहले से ही लो बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए 9 दिन तक बिना नमक के रहना जानलेवा हो सकता है. इससे चक्कर आना, आंखों के आगे अंधेरा छाना और बेहोशी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, क्योंकि ऐसी कंडीशन में हार्ट को शरीर के सभी अंगों तक खून पंप करने में संघर्ष करना पड़ता है. लंबे समय तक नमक का बहुत कम सेवन करने से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी कम हो सकती है. इसका मतलब है कि शरीर ब्लड शुगर को प्रभावी ढंग से रेगुलेट नहीं कर पाता, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है. एक्सपर्ट की मानें तो नमक अचानक छोड़ने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर में थोड़ा बढ़ोतरी देखी जा सकती है. यह शरीर की एक रक्षात्मक प्रतिक्रिया होती है, जो लंबे समय में हार्ट हेल्थ के लिए अच्छी नहीं मानी जाती. इसके अलावा ब्रेन की कोशिकाओं को संदेश भेजने के लिए सोडियम की आवश्यकता होती है. नमक की कमी से ब्रेन फॉग यानी सोचने-समझने की क्षमता में कमी, चिड़चिड़ापन और सिरदर्द की समस्या आम हो जाती है. आप मानसिक रूप से खुद को केंद्रित करने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : March 19, 2026, 09:38 IST
गोआंग, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में राजस्थान के लिए बीजेपी ने निकाली लॉटरी, कोलोराडो की लिस्ट जारी, जानिए किस पर दांव

उद्योग ने गोएग, नागालैंड, कर्नाटक और त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा के लिए अपने पैमाने के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. ये स्केल्स उन पार्सल पर हो रहे हैं जहां पर स्टैट्स का निधन हो गया था। वोटिंग 9 अप्रैल 2026 को आएगी और नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे। किस नेता को मिला किस सीट से मौका? बीजेपी ने स्थानीय स्तर के मजबूत और लोकप्रिय टिकटों की डिलीवरी का निर्णय लिया है। पार्टी महासचिव का कहना है कि स्थानीय संगठन का चयन में राय को काफी महत्व दिया गया है. पार्टी ने गोआ की पोंडा सीट से रितेश नायक को उम्मीदवार बनाया है. यह सीट संख्या 21 है और यहां पर एक साधारण कार्यकर्ता की मृत्यु हो गई थी। नागालैंड की कोरिडांग (अनुसूचित जनजाति) सीट से दाओचियर इल इंचेन को टिकट दिए गए हैं। यह सीट नंबर 28 है और यहां किसी भी नेता की मौत का कारण गंभीर हो रहा है। कर्नाटक में दो रेज़्यूमे पर उम्मीदवार घोषित किये गये हैं। बागलकोट सीट से श्री वीरभद्रैया चारन्तिमठ को उम्मीदवार बनाया गया है, जो सीट नंबर 24 है। वहीं दावणगेरे साउथ सीट से श्रीनिवास टी. दासाकिरप्पा को टिकटें मिलीं। यह सीट नंबर 107 है और यहां किसी भी नेता की मृत्यु के बाद मृत्यु हो जाती है। त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से श्री जवाहरलाल नेहरू सीट के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। यह सीट नंबर 56 है और यहां नेताओं के निधन के कारण चुनाव हो रहा है। बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक में हुआ फैसला भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 18 मार्च 2026 को नई दिल्ली में हुई, जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में विश्वनाथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गणेश ने की। इस बैठक में 2026 के लिए ग्रेनाइट के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।
खंडवा में गुड़ी पड़वा पर भगवा यात्रा आज:सकल हिंदू समाज निकालेगा वाहन रैली, भवानी माता मंदिर से होगी शुरू; बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस स्थगित किया

गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर आज (गुरुवार) सकल हिंदू समाज द्वारा एक विशाल भगवा वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली शाम 4 बजे भवानी माता मंदिर प्रांगण से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए इंदिरा चौक के पास समाप्त होगी। आयोजन को देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, वहीं नववर्ष के आयोजनों के चलते बिजली कंपनी ने भी आज का अपना प्रस्तावित मेंटेनेंस कार्य स्थगित कर दिया है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा और आयोजन की अध्यक्षता कर रहे राकेश बंसल ने बताया कि हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में यह वाहन रैली निकाली जा रही है। इस रैली में हजारों लोग अपने हाथों में भगवा झंडा थामे वाहनों से शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे। इन प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी रैली वाहन रैली गौशाला, अंजनी टॉकीज होते हुए दुबे कॉलोनी और जीडीसी कॉलेज से पड़ावा पहुंचेगी। यहां से रैली मेडिकल चौराहा, शिवाजी चौक, मोघट थाना, शक्कर तालाब, मरी माता मंदिर से रामेश्वर पुलिस चौकी जाएगी। इसके बाद बड़ाबम के रास्ते तीन पुलिया, रेलवे स्टेशन, बॉम्बे बाजार, घंटाघर, नगर निगम, जलेबी चौक, बजरंग चौक, मछली बाजार, टपालचाल और बस स्टैंड से ओवरब्रिज क्रॉस करके इंदिरा चौक माता मंदिर पर समाप्त होगी। बिजली कंपनी ने स्थगित किया मेंटेनेंस गुड़ी पड़वा पर बाजार क्षेत्र में बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस शेड्यूल तय किया था। जिसे आयोजनों और नववर्ष को देखते हुए कैंसिल कर दिया गया है। सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी ने बताया कि, “आज सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कंपनी की ओर से मेंटेनेंस कार्य किया जाना था, जिसे कि स्थगित कर दिया गया हैं।” इस मेंटेनेंस कार्य के तहत शहर के बॉम्बे बाजार, बुधवारा बाजार और घंटाघर क्षेत्र की बिजली प्रभावित होने वाली थी।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने चाकू से रेता अपना गला, देखें VIDEO:मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने खून से लथपथ शव देखा

धार शहर के आनंद चौपाटी क्षेत्र में खून से लथपथ शव मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि युवक ने खुद पर हमला किया था, जिससे अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। लोगों ने 6 बजे के करीब शव देखा था। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के मुताबिक, मृतक की पहचान आनंद चौपाटी के पास रहने वाले 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी के रूप में हुई है। मौके पर सीएसपी सुजावल जग्गा और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है। शराब का आदी और मानसिक रूप से था परेशान सीएसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। फुटेज में युवक खुद अपने आप का चाकू से गला काटते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने अपने शरीर को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया। सीएसपी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। कुछ समय से परेशान था। देखिए तस्वीरें लकवाग्रस्त पिता की देखभाल के लिए छोड़ दी थी जॉब कुणाल जोशी पहले इंदौर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। दो साल पहले उसके पिता सूर्यनारायण जोशी को पैरालिसिस हो गया था, जिससे वह बेड पर रहते हैं। उनकी देखभाल करने के लिए कुणाल ने करीब दो साल पहले अपनी जॉब छोड़ दी थी और धार में रहने लगा था। उसका छोटा भाई इंदौर में रहता है।
कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला:विदेश मंत्रालय बोला- ईरान ने हद पार की; ईरान की धमकी- लारीजारी की हत्या का बदला लेंगे

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है। ईरान ने बुधवार रात को कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान’ पर मिसाइल हमला किया। हमले के बाद वहां आग लग गई और काफी नुकसान हुआ, जिसे काबू करने के लिए तुरंत इमरजेंसी टीमें भेजी गईं। कतर ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। कतर के विदेश मंत्रालय का कहना है कि ईरान ने “रेड लाइन पार कर दी है” क्योंकि उसने आम लोगों और जरूरी जगहों को निशाना बनाया। कतर ने कहा कि ऐसे हमले से पूरे इलाके में हालात बिगड़ सकते हैं, इसलिए सभी देशों को मिलकर तनाव कम करना चाहिए और शांति बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने धमकी दी है कि सिक्योरिटी चीफ अली लाराजानी की हत्या का बदला लिया जाएगा। खामेनेई ने चेतावनी दी कि ‘हर खून की एक कीमत होती है’ और शहीदों के खून का हिसाब जल्द लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले ईरान को कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत करेंगे। अली लारीजानी के अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए… ईरान में दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला अमेरिका-इजराइल ने बुधवार को दक्षिणी ईरान में साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर की तेल-गैस सुविधाओं पर एयरस्ट्राइक की। साउथ पार्स दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस फील्ड मानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में गैस के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल और तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया। इजराइली मीडिया ने भी बुशहर क्षेत्र में गैस फैसिलिटी पर हमले की जानकारी दी। इससे पहले इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा था कि आज ईरान और लेबनान में ‘बड़े सरप्राइज’ देखने को मिलेंगे, जिसे इन हमलों से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में बड़े हमलों की चेतावनी दी। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने लोगों से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर के प्रमुख तेल और गैस ठिकानों से दूर रहने को कहा। वहीं कतर ने ईरान के गैस फील्ड पर हमले की निंदा की। भारतीय जहाज ‘जग लाडकी’ गुजरात पहुंचा भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ बुधवार को गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर पहुंच गया है। यह UAE के फुजैराह पोर्ट से होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए आया है। इसपर 80,886 मीट्रिक टन (लगभग 5.8-6 लाख बैरल) कच्चा तेल लदा है। भारत में हर रोज लगभग 5.5-5.6 मिलियन बैरल (करीब 90 करोड़ लीटर) तेल की खपत होती है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
केरल- 70% विधायकों पर क्रिमिनल-केस, आधे से ज्यादा करोड़पति:तमिलनाडु- PMK का 1-2 दिन में NDA में शामिल होने का फैसला; भाजपा की चुनाव को लेकर बैठक

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में मौजूदा विधायकों में से लगभग 70 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार आधे से ज्यादा विधायक करोड़पति हैं। वहीं तमिलनाडु की पट्टाली मक्कल काची (PMK) पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है। पार्टी के संस्थापक डॉ. एस. रामदास के बेटे डॉ. अंबुमणि के नेतृत्व वाला गुट AIADMK के नेतृत्व वाले NDA का हिस्सा बन गया। दूसरे गुट का नेतृत्व करने वाले जी.के. मणि ने कहा कि इसको लेकर हमने दो बार बैठक की। इस पर फैसला एक से दो दिन में किया जाएगा। इधर, दिल्ली में BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को एक बैठक की। इसमें असम और पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में संबंधित राज्यों की इकाइयों द्वारा सुझाए गए उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर विस्तार से चर्चा की गई। 132 विधायकों के हलफनामों की जांच ADR और केरल इलेक्शन वॉच के इस एनालिसिस में 132 मौजूदा विधायकों के हलफनामों की जांच की गई और पाया गया कि 92 विधायकों पर आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 33 विधायकों, यानी 25 प्रतिशत ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जिनमें हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़े आरोप शामिल हैं। बंगाल में ₹1 लाख कैश के साथ व्यकित हिरासत में विधानसभा चुनावों से पहले, दक्षिण 24 परगना जिले में वाहनों की चेकिंग के दौरान बुधवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसके पास से 1 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी जब्त की गई। यह घटना बारुईपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत जयतला इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि नाका चेकिंग के दौरान, एक बाइक सवार संदिग्ध लगा और उसे पहचान की पुष्टि के लिए रोका गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली और नकदी से भरा एक बैग बरामद किया। पैसे के सोर्स की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। राज्यवार विधानसभा चुनाव शेड्यूल… 4 राज्यों में SIR, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नाम कटे जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था। अब 5 राज्यों में चुनौती और मौजूदा स्थिति पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री: 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। तमिलनाडु- भाजपा-कांग्रेस 60 साल से यहां सत्ता में नहीं आ सकीं: आजादी के बाद लगभग दो दशक तक यहां कांग्रेस की सरकार रही। 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई और इसके साथ ही राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आया। 1967 के बाद से तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से AIADMK और DMK के बीच घूमती रही है। फिलहाल तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई में DMK की सरकार है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई। पार्टी ने कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दल के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी ने कई चुनावों में AIADMK जैसे दलों के साथ गठबंधन जरूर किया, लेकिन राज्य में उसकी अपनी सरकार नहीं रही। केरल- दक्षिण का इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में: देश का इकलौता राज्य है, जहां आज भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता। असम- कांग्रेस ने किया 8 पार्टियों से अलायंस: राज्य में 10 साल से भाजपा की सरकार है। पार्टी तीसरे चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पीएम मोदी 6 महीने में 3 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। यहां पार्टी ने 126 सीटों में से 100+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। असम में बांग्लादेश, घुसपैठियों/सीमा सुरक्षा, असमिया पहचान जैसे मुद्दे हैं। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इसमें वामपंथी और क्षेत्रीय दल शामिल हैं। पुडुचेरी- सबसे कम सीटों वाली विधानसभा: 2021 में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद AINRC-BJP गठबंधन ने सत्ता हासिल की और एन. रंगास्वामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। यह पहली बार था जब BJP सत्ता में सीधे तौर पर भागीदार बनी। इस बार कांग्रेस DMK के साथ गठबंधन में वापसी की कोशिश कर रही है और सरकार गिरने के मुद्दे को एंटी-इनकम्बेंसी में बदलना चाहती है। गुजरात-महाराष्ट्र सहित 6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव
केरल- 70% विधायकों पर क्रिमिनल-केस, आधे से ज्यादा करोड़पति:तमिलनाडु- PMK का 1-2 दिन में NDA में शामिल होने का फैसला; भाजपा की चुनाव को लेकर बैठक

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में मौजूदा विधायकों में से लगभग 70 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार आधे से ज्यादा विधायक करोड़पति हैं। वहीं, तमिलनाडु की पट्टाली मक्कल काची (PMK) पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है। पार्टी के संस्थापक डॉ. एस. रामदास के बेटे डॉ. अंबुमणि के नेतृत्व वाला गुट AIADMK के नेतृत्व वाले NDA का हिस्सा बन गया। दूसरे गुट का नेतृत्व करने वाले जी.के. मणि ने कहा कि इसको लेकर हमने दो बार बैठक की। इस पर फैसला एक से दो दिन में किया जाएगा। इधर, दिल्ली में BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को एक बैठक की। इसमें असम और पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में संबंधित राज्यों की इकाइयों द्वारा सुझाए गए उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर विस्तार से चर्चा की गई। 132 विधायकों के हलफनामों की जांच ADR और केरल इलेक्शन वॉच के इस एनालिसिस में 132 मौजूदा विधायकों के हलफनामों की जांच की गई और पाया गया कि 92 विधायकों पर आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 33 विधायकों, यानी 25 प्रतिशत ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जिनमें हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़े आरोप शामिल हैं। बंगाल में ₹1 लाख कैश के साथ व्यकित हिरासत में विधानसभा चुनावों से पहले, दक्षिण 24 परगना जिले में वाहनों की चेकिंग के दौरान बुधवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसके पास से 1 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी जब्त की गई। यह घटना बारुईपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत जयतला इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि नाका चेकिंग के दौरान, एक बाइक सवार संदिग्ध लगा और उसे पहचान की पुष्टि के लिए रोका गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली और नकदी से भरा एक बैग बरामद किया। पैसे के सोर्स की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। राज्यवार विधानसभा चुनाव शेड्यूल…







