Tuesday, 15 Sep 2026 | 05:02 PM

Trending :

EXCLUSIVE

दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया:सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद

दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया:सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद

पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तानी टीम 47.3 ओवर में 274 रन पर ऑलआउट हो गई और मेजबान टीम को 275 रन का टारगेट दिया। इसे बांग्लादेश की पारी के दौरान बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। ऐसे में टारगेट को रिवाइज करके 243 रन कर दिया गया। इसे चेज करते हुए बांग्लादेशी टीम 23.3 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच सदाकत माज ने दोहरा प्रदर्शन किया। उन्होंने 46 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इतना ही नहीं, 3 विकेट भी झटके। पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने 62 बॉल पर 64 रन बनाए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने रनआउट कर दिया। इस रनआउट पर विवाद खड़ा हो गया। मैच के 2 मोमेंट्स 1. सलमान आगा का विवादित रनआउट 39वें ओवर में पाकिस्तान ने सलमान अली आगा का विकेट गंवाया। यहां पर मेहदी हसन मिराज की चौथी बॉल को रिजवान ने डिफेंड किया। गेंद लुढ़कते हुए नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े सलमान की ओर गई। वे क्रीज से बाहर थे। मिराज गेंद की तरफ दौड़े, जिसे आगा ने रोक लिया। इससे पहले कि आगा झुककर गेंद उठाते, मिराज ने गेंद उठा ली और उसे स्टंप्स पर मार दी। यहां सलमान के पास क्रीज तक पहुंचने का मौका नहीं था, क्योंकि मेहदी सामने खड़े थे। इस तरह आउट होने से आगा नाखुश दिखे। उन्होंने मैदान से लौटते हुए ग्लव्स और हेलमेट उतार कर फेंक दी। 2. तलत हुसैन के कंधे पर चोट लगी बांग्लादेश की पारी के 7वें ओवर की तीसरी बॉल पर एक बाउंड्री रोकने के प्रयास में हुसैन तलत चोटिल हो गए। उनका बायां कंधा डिसलोकेट हो गया। उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक उनकी चोट पर PCB की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। मैच रिपोर्ट… पाकिस्तानी ओपनर्स की मजबूत शुरुआत, सदाकत की फिफ्टी टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पहले पावरप्ले में बगैर विकेट गंवाए 85 रन बनाए। सदाकत माज ने 9वें ओवर में नाहिद राणा की दूसरी बॉल पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने साहिबजादा फरहान के साथ 103 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। माज को मेहदी हसन मिराज ने कैच आउट कराया और ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक की। फरहान और शमील आउट, सलमान ने पारी संभाली 103 रन पर पहला विकेट गंवाने वाली पाकिस्तान ने 121 पर दूसरा और 122 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर फरहान 31 और शमील 6 रन बनाकर आउट हुए। एक समय टीम का स्कोर 122/3 हो गया था। यहां से मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके पाकिस्तानी टीम की वापसी कराई। लेकिन, सलमान 64 रन के स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होने से यह साझेदारी टूट गई। बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने 3 विकेट झटके। मेहदी हसन मिराज को दो विकेट मिले। तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान ओर नाहिद राणा ने भी एक-एक विकेट हासिल किए। बांग्लादेश की खराब बल्लेबाजी, कोई बैटर फिफ्टी नहीं 243 रन के संशोधित लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती 15 रन बनाने 3 विकेट गंवा दिए थे। तंजीद हसन ने एक रन, सैफ हसन ने 12 और नजमुल हसन शांतो ने 12 रन बनाए। विकेटकीपर लिटन दास (41 रन) और तौहीद ह्रिदॉय (28 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन इनके आउट होने के बाद बांग्लादेश को ऑलआउट होने में टाइम नहीं लगा। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ और सदाकत माज ने 3-3 विकेट झटके। शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद वसीम और फहीम अशरफ को एक-एक विकेट मिला। —————————– क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर खरीदा भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद पर बोली लगाई। सनराइजर्स की CEO काव्या मारन ने खुद उन्हें 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपए) में खरीदा। इसी के साथ अबरार 21 जुलाई से शुरू हो रही द हंड्रेड लीग में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए। पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में युवक की हत्या पर एमपी में विरोध:धार में समाज जन बोले- दोषियों को फांसी दी जाए, परिवार को मिले मुआवजा

दिल्ली में युवक की हत्या पर एमपी में विरोध:धार में समाज जन बोले- दोषियों को फांसी दी जाए, परिवार को मिले मुआवजा

दिल्ली के उत्तमनगर में होली के दिन दलित युवक तरुण खटीक की हत्या के विरोध में धार में प्रदर्शन किया गया। क्षत्रिय मालवा खटीक सेना धार के नेतृत्व में समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर आशा परमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। समाजजनों ने बताया कि होली जैसे पावन पर्व पर हुई इस घटना से समाज में चिंता का माहौल है। समाजजनों ने मांग की कि इस हत्या के सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोरतम दंड, यानी फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके अतिरिक्त, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई। यह मांग परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से की गई है। ज्ञापन में दोषियों की अवैध संपत्तियों और घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग शामिल थी। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से इस गंभीर घटना का संज्ञान लेने और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग और विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

विजय के लिए गणना का क्षण यहां है: एनडीए के लिए या अपने रास्ते पर जाएं? | राजनीति समाचार

Nahid Rana bowls a delivery to Pakistan's Saad Masood (Picture credit: AP)

आखरी अपडेट:मार्च 13, 2026, 17:26 IST जैसे-जैसे तमिलनाडु चुनाव नजदीक आ रहा है, विजय को एनडीए खेमे में शामिल होने के लिए कई तरह से प्रेरित किया जा रहा है खंडित गढ़ों के राजनीतिक परिदृश्य में, कोई भी पार्टी विजय जैसी ताकत को पसंद करेगी। (फोटो क्रेडिट: एक्स) अभिनेता से राजनेता बने कुछ ही लोगों को इतने बड़े संकटों का सामना करना पड़ा है जितना अभिनेता विजय को एक राजनेता के रूप में झेलना पड़ा है। हालाँकि इनमें से बहुत से, यदि अधिकांश नहीं, तो संकट उनके ही दरवाजे पर रखे जा सकते हैं, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि वह क्षेत्रीय और राष्ट्रीय, समान रूप से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यह स्पष्ट है कि गलतियाँ, या गलतियाँ, राजनीतिक लाभ उठाने के लिए की जा रही हैं, चाहे वह करूर त्रासदी हो या उनका अपना हालिया निजी संकट। हाल ही में, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, विजय को एनडीए खेमे में शामिल होने के लिए कई तरह से प्रेरित किया जा रहा है। तमिलनाडु में उनकी अद्वितीय राजनीतिक स्थिति को देखते हुए यह महत्वपूर्ण है। एक तरफ डीएमके है, जिसमें कांग्रेस, वामपंथी संगठन, विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), दिवंगत अभिनेता विजयकांत की डीएमडीके और वाइको की एमडीएमके शामिल हैं। यह एक विजयी संयोजन है जिसने एक सफल भाजपा विरोधी कहानी के साथ एक मजबूत मोर्चा खड़ा किया है। दूसरी तरफ एनडीए है, जिसमें एआईएडीएमके, पीएमके (अंबुमणि रामदास के नेतृत्व में) और अन्य क्षेत्रीय दल शामिल हैं। खंडित गढ़ों के राजनीतिक परिदृश्य में, कोई भी पार्टी विजय जैसी ताकत को पसंद करेगी। यहां एक ऐसा अभिनेता है जिसकी उपस्थिति मात्र से हजारों की भीड़ उमड़ पड़ती है, इस हद तक कि उसे परेशान प्रशंसकों से अपने काफिले का पीछा न करने के लिए अनुरोध करना पड़ता है। क्या विजय को असमंजस में अपना सिर छिपा लेना चाहिए, उसे इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। 2000 के दशक के मध्य में अभिनेता विजयकांत की प्रसिद्ध प्रविष्टि निश्चित रूप से विजय की वर्तमान स्थिति से तुलनीय है, हालांकि काफी भिन्न भी है। जबकि उनके पास एक शक्तिशाली अनुयायी थे, उनके शक्तिशाली प्रतिद्वंद्वी भी थे: एम करुणानिधि और जे जयललिता अपने-अपने राजनीतिक प्रभाव के चरम पर थे। हालाँकि विजय के पास दोनों के बराबर नहीं है, फिर भी उन्हें दिल्ली में एक सर्वशक्तिमान एनडीए का सामना करना पड़ता है। क्या उन्हें अकेले चुनाव लड़ना चाहिए, यह उनकी व्यक्तिगत क्षमता की कड़ी परीक्षा होगी। इससे यह संकेत भी जाएगा कि वह दबाव के आगे नहीं झुकते। इससे स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों को यह संकेत मिलेगा कि वह लंबी अवधि का खेल खेलकर अपना रास्ता अलग कर रहे हैं। क्या उन्हें इस बारे में अनिश्चित होना चाहिए कि एनडीए के बाद उनका राजनीतिक कद कैसा होगा, उनके पास संदर्भ लेने के लिए कमल हासन हैं। अभिनेता से नेता बने अभिनेता ने मजबूत शुरुआत की और अपने पहले चुनाव में 3% से अधिक की बढ़त हासिल की, लेकिन जल्द ही, उनकी राजनीतिक ताकत खत्म हो गई और डीएमके के साथ साझेदारी ने उनकी पार्टी को इसके साथ जोड़ दिया। विजय खुद को एक दुर्लभ प्रकार के चौराहे पर पाता है। एक तरफ, राजनीतिक गठबंधन की संभावना है – आरामदायक भोजन के बराबर (उनके साक्षात्कारों से, मटन बिरयानी)। दूसरी तरफ एक कड़वी गोली है. उनका चयन राजनीति को लेकर उनके दिल में कितनी गंभीरता है, यह प्रतिबिंबित करेगा। पहले प्रकाशित: मार्च 13, 2026, 17:26 IST समाचार राजनीति विजय के लिए गणना का क्षण यहां है: एनडीए के लिए या अपने रास्ते पर जाएं? अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)तमिलनाडु(टी)विजय(टी)एनडीए(टी)डीएमके(टी)चेन्नई अनफ़िल्टर्ड

रियल एस्टेट- छोटे शहरों में प्रॉपर्टी नया सोना:बुनियादी ढांचे पर निवेश; 2-4 साल में 100% तक बढ़ सकते हैं दाम, इंदौर-जयपुर नए हॉटस्पॉट

रियल एस्टेट- छोटे शहरों में प्रॉपर्टी नया सोना:बुनियादी ढांचे पर निवेश; 2-4 साल में 100% तक बढ़ सकते हैं दाम, इंदौर-जयपुर नए हॉटस्पॉट

अगर आप जमीन-जायदाद में निवेश की सोच रहे हैं तो जल्द फैसला करना फायदेमंद हो सकता है। इंदौर, भोपाल, जयपुर, पटना, रांची और लुधियाना जैसे टियर-2,3 शहर बेहतर विकल्प हो सकते हैं। प्रॉपटेक कंपनी स्क्वेयर यार्ड्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 2 से 4 साल में इन शहरों में प्लॉट के दाम 25% से लेकर 100% तक बढ़ सकते हैं। स्क्वेयर यार्ड्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में ₹12.2 लाख करोड़ के सरकारी पूंजी निवेश, नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और रोजगार विस्तार की वजह से छोटे शहरों की जमीन आगामी वर्षों में सबसे तेज रफ्तार से महंगी होगी। इंदौर, जयपुर, भुवनेश्वर, कटक, वाराणसी और पुरी जैसे शहर इस लहर की अगुआई करेंगे। मुख्य शहर के बाहरी इलाकों में सबसे तेज बढ़ेंगे दाम 15-40% – मेट्रो कॉरिडोर के 1 किमी दायरे में 30-70% – नए एयरपोर्ट/ एक्सप्रेसवे के पास 80-100% – हाई-ग्रोथ पेरिफेरल प्लॉटेड एरिया 20-60% – इंडस्ट्रियल कॉरिडोर/ लॉजिस्टिक हब (स्रोत: स्क्वेयर यार्ड्स रिपोर्ट 2026) 2020-25 – टियर-2 और टियर 3 शहरों में 5 साल में दोगुना तक हो चुके दाम यह कोई नई शुरुआत नहीं है। 2020 से 2025 के बीच भी छोटे-मझोले शहरों में जमीन और मकान, दोनों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। हर शहर में प्लॉट की बढ़त फ्लैट से 10-25% अधिक रही है। इंदौर में इस दौरान फ्लैट 72% तक और प्लाट में 85-100% तक तेजी देखी गई। शहर फ्लैट महंगे प्लॉट के दाम बढ़े इंदौर 72% 85-100% जयपुर 65% 75-90% भोपाल 49% 60-75% नागपुर 47% 55-70% चंडीगढ़ 44% 50-65% रायपुर 40% 45-60% लुधियाना 38% 45-60% पटना 35% 40-55% रांची 33% 40-55% जबलपुर 28% 35-50% उदयपुर 25% 35-50% स्रोत: एनएचबी रेजिडेक्स एचपीआई, प्रॉपइक्विटी 50 लाख से 1 करोड़ रुपए के घरों की मांग सबसे ज्यादा निवेशक – लंबे समय के लिए प्लॉट सबसे बेहतर विकल्प। इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स के पास लिए गए प्लॉट अगले 5-10 वर्षों में मल्टी-बैगर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। नौकरीपेशा वर्ग – 50 से 1 करोड़ रुपए के मकानों की मांग सबसे ज्यादा। पहली बार घर खरीदने वाले – ब्याज दरें घटने, आसान सुविधाएं मददगार। 200 इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स और ‘अर्बन चैलेंज फंड’ से रियल एस्टेट में क्रांति टियर-2,3 शहरों में 200 से ज्यादा पुराने इंडस्ट्रियल क्लस्टर की बहाली, सेमीकंडक्टर मिशन-2.0 और इलेक्ट्रॉनिक्स-केमिकल सेक्टर में विस्तार से बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होंगे, जो इन शहरों में घर-प्लॉट की मांग बढ़ाएंगे। सरकार का 1 लाख करोड़ का ‘अर्बन चैलेंज फंड’ इसे रफ्तार देगा। आखिर टियर-2 और 3 शहरों में उछाल क्यों? मेट्रो शहरों में सीमित और महंगी जमीन से विस्तार की सीमित संभावनाएं हैं। छोटे शहरों में कम कीमतों पर बड़े प्लॉट खरीदे जा सकते हैं। इन्फ्रा निवेश का सबसे ज्यादा लाभ उन्हीं इलाकों को, जहां अभी विकास कम है। 70% ब्लू-कॉलर और बड़ी संख्या में वाइट-कॉलर जॉब्स महानगरों से निकलकर छोटे शहरों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं।

CBSE के पैटर्न पर चला राजस्थान बोर्ड:साल में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा, फरवरी और मई में होंगे एग्‍जाम; ड्रॉपआउट में आएगी कमी

CBSE के पैटर्न पर चला राजस्थान बोर्ड:साल में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा, फरवरी और मई में होंगे एग्‍जाम; ड्रॉपआउट में आएगी कमी

राजस्थान बोर्ड साल 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने की तैयारी में है। पहला सेशन की परीक्षा फरवरी और दूसरे सेशन की परीक्षा मई महीने में होगी। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी RBSE ने गुरुवार, 12 मार्च को इसकी जानकारी दी। मीडिया को एड्रेस करते हुए RBSE के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है। CBSE-MP बोर्ड भी 2 बार एग्जाम की घोषणा कर चुके हैं इससे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी CBSE ने साल 2026 से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराने की घोषणा की थी। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एमपी बोर्ड की परीक्षाएं साल में 2 बार आयोजित करने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि छात्रों का साल खराब नहीं होना चाहिए और उनकी पढ़ाई चलती रहे। ड्रॉपआउट रेट में कमी आएगी मौजूदा दौर में राजस्थान बोर्ड 10वीं में फेल होने या कम मार्क्स आने पर पूरे 1 साल का इंतजार करना पड़ता है या सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी पड़ती है। नई व्यवस्था लागू होने से छात्रों के पास अपनी तैयारी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने का विकल्प रहेगा। इससे न केवल ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी, बल्कि सीखने की क्षमता में भी सुधार होगा। यही सिस्टम CBSE 10वीं परीक्षा में 2026 से लागू किया गया है। 1 महीने चली बोर्ड परीक्षा इस साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गईं। वहीं, बोर्ड से आंसर शीट इकट्ठे करने के लिए राज्य भर में 66 कलेक्शन सेंटर बनाए गए। इसके अलावा सेंट्रलाइज्ड इवैलुएशन सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। 20 मार्च तक जारी हो सकता है रिजल्ट सचिव ने गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि वर्तमान में 30,915 टीचर्स आंसर शीट को जांचने में लगे हुए हैं। बोर्ड का लक्ष्य सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करके 20 मार्च तक परीक्षा रिजल्ट घोषित करना है। —————- ये खबर भी पढ़ें… MBBS की 11,682 सीटें बढ़ीं, 43 नए मेडिकल कॉलेज खुले:2014 से अबतक 150% से ज्यादा की बढ़ोतरी, PG की सीटों में 8,967 का इजाफा हुआ एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए MBBS यानी बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी की 11,682 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 8,967 पोस्टग्रेजुएट (PG) सीटों को भी मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार, 11 मार्च को संसद में इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर…

कृतिका-गौरव ने शादी के बाद ग्रैंड आफ्टर-पार्टी दी:कपल ने 'मुझसे शादी करोगी' गाने पर डांस किया; सचिन, युवराज और मलाइका समेत कई सेलेब्स पहुंचे

कृतिका-गौरव ने शादी के बाद ग्रैंड आफ्टर-पार्टी दी:कपल ने 'मुझसे शादी करोगी' गाने पर डांस किया; सचिन, युवराज और मलाइका समेत कई सेलेब्स पहुंचे

न्यूली मैरिड कपल कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपनी शादी के बाद 12 मार्च की रात मुंबई में आफ्टर-पार्टी दी। इस जश्न में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। सचिन तेंदुलकर, विद्या बालन और मलाइका अरोड़ा जैसे स्टार्स इस कपल को बधाई देने पहुंचे। इस रिसेप्शन का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गौरव कपूर ‘मुझसे शादी करोगी’ गाने पर कृतिका कामरा के लिए डांस करते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी में कृतिका ब्लू बॉडी हगिंग गाउन और डायमंड नेकलेस में पहुंची, वहीं गौरव भी ब्लू फॉर्मल सूट में दिखाई दिए। पार्टी में शामिल हुए क्रिकेट और बॉलीवुड सेलेब्स पार्टी में क्रिकेट की दुनिया सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और जहीर खान इस कपल को बधाई देने पहुंचे। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शामिल हुईं। पार्टी में मलाइका अरोड़ा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ दिखीं, तो फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने भी शिरकत की। इनके अलावा नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोहा अली खान, नकुल मेहता अपनी पत्नी जानकी पारेख के साथ और एक्ट्रेस पूजा गौर भी इस मौके पर मौजूद रहीं। कपल ने घर पर की थी रजिस्टर्ड मैरिज कृतिका कामरा और गौरव कपूर शादी ने 11 मार्च की शाम मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर दोनों ने एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। कृतिका और गौरव ने किसी बड़े ताम-झाम और पारंपरिक शादी की बजाय घर पर ही शादी करने का फैसला किया। समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

बेतवा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का छापा:नायब तहसीलदार व खनिज विभाग ने उपकरण नष्ट किए

बेतवा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का छापा:नायब तहसीलदार व खनिज विभाग ने उपकरण नष्ट किए

विदिशा जिले के कुरवाई में बेतवा नदी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात कार्रवाई की। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने नावकुंड और दुनातर घाट क्षेत्र में अवैध उत्खनन की सूचना पर छापा मारा। नायब तहसीलदार और खनिज विभाग की टीम ग्राम दुनातर क्षेत्र में नदी के भीतर चल रहे अवैध उत्खनन को रोकने के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने नदी किनारे रेत निकालने में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर ट्यूब नष्ट किए और मौके पर मिले तीन रेत छानने के उपकरण भी तोड़ दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बेतवा नदी के नावकुंड और पीरोंठा दुनातर घाट क्षेत्र में काफी समय से पनडुब्बी, नावों और ट्यूबों के सहारे बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही थी। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत लगातार प्रशासन से की जा रही थी। प्रशासनिक टीम ने रात करीब 9 बजे मौके पर पहुंचकर अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की और भविष्य में ऐसी गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ऐसी कार्रवाई लगातार करता रहे तो अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

सेंसेक्स 900 अंक गिरकर 75,100 पर आया:निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स 900 अंक गिरकर 75,100 पर आया:निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच शेयर बाजार में आज यानी 12 मार्च को लगातार तीसरे दिन भी गिरावट है। सेंसेक्स 900 अंक (1.20%) की गिरावट के साथ 75,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक (1.40%) की गिरावट है, ये 23,300 पर आ गया है। आज मेटल और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट है। FMCG शेयर्स में तेजी दिख रही है। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें एशियाई बाजार अपडेट अमेरिकी बाजार में 12 मार्च को गिरावट रही कच्चा तेल 100 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी है। ब्रेंट क्रूड करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। इससे पहले 9 मार्च को ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर पर पहुंच गया था। कल सेंसेक्स 829 अंक गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार में में यानी 12 मार्च को लगातार दूसरे गिरावट रही थी। सेंसेक्स 829 अंक (1.08%) की गिरावट के साथ 76,034 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 228 अंक की गिरावट रही।

सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की छूट:अमेरिका ने जंग की वजह से 30 दिन की रियायत दी; कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर पार

सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की छूट:अमेरिका ने जंग की वजह से 30 दिन की रियायत दी; कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर पार

अमेरिका ने दुनिया भर के देशों को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दे दी है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि ईरान जंग की वजह से दुनिया में ऑयल सप्लाई पर असर पड़ रहा है। इस छूट के तहत देश सीमित मात्रा में रूसी तेल खरीद सकेंगे। अमेरिका का कहना है कि इससे बाजार में ऑयल सप्लाई बढ़ेगी और कीमतों को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी। जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमत भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, जो अगस्त 2022 के बाद पहली बार हुआ है। युद्ध की वजह से ग्लोबल ऑयल मार्केट में चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह इजाजत सिर्फ उस रूसी तेल के लिए है जो पहले से जहाजों में लोड होकर समुद्र में फंसा हुआ है। इसका मकसद बाजार में सप्लाई बढ़ाना है। इराक में अमेरिकी प्लेन क्रैश, शिया गुट ने जिम्मेदारी ली इराक में अमेरिकी सेना का एक KC-135 सैन्य विमान क्रैश हो गया है। इसके बाद इराक के एक विद्रोही गुट ने दावा किया है कि विमान को उसी ने मार गिराया। इससे पहले 2 मार्च को कुवैत में फ्रेंडली फायरिंग में भी तीन अमेरिका विमान क्रैश हो गए थे। ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक’ नाम के संगठन ने कहा कि उसके लड़ाकों ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी विमान पर एयर डिफेंस सिस्टम से हमला किया, जिससे वह गिर गया। यह संगठन ईरान समर्थित कई गुटों का गठबंधन है। हालांकि अमेरिकी सेना ने इस दावे को गलत बताया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक दो अमेरिकी विमानों से जुड़ी एक घटना हुई थी। इसमें एक विमान पश्चिमी इराक में क्रैश हो गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित रूप से इजराइल में उतर गया। अमेरिकी सेना का कहना है कि विमान किसी हमले या गोलीबारी की वजह से नहीं गिरा। सेना के मुताबिक हादसा ऐसे इलाके में हुआ जिसे वह फ्रेंडली एयरस्पेस कहती है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर हुईं दिव्या अग्रवाल:बोलीं- गेम समझ से बाहर था, पति संग डिवॉर्स की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी

रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर हुईं दिव्या अग्रवाल:बोलीं- गेम समझ से बाहर था, पति संग डिवॉर्स की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी

रियलिटी शो ‘द 50’ से हाल ही में बाहर हुईं एक्ट्रेस और रियलिटी स्टार दिव्या अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। शो के दौरान उनके गेम, रिश्तों और कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ हुई तकरार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। खासकर कंटेस्टेंट भव्या सिंह के साथ उनकी बहस और भव्या द्वारा उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहे जाने को लेकर भी मामला सुर्खियों में रहा। शो से बाहर आने के बाद दिव्या ने अपने अनुभव, कंटेस्टेंट्स की रणनीति और आगे के करियर प्लान पर खुलकर बात की। दैनिक भास्कर से बातचीत में दिव्या अग्रवाल ने भव्या के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी और अपने तलाक को लेकर चल रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। ‘द 50’ से बाहर होने के बाद आपके फैंस थोड़े निराश नजर आए, क्या आपको भी इस शो से जल्दी बाहर होने का कोई अफसोस या रिग्रेट है? अफसोस जैसा कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हर चीज का एक्सपीरियंस जरूरी होता है। फ्रेंडशिप, स्ट्रेटेजी और इस सोशल मीडिया की पावरफुल दुनिया में रहकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। लेकिन सच कहूं तो इस फॉर्मेट में मुझे उतना मजा नहीं आ रहा था। मेरा मन नहीं लग रहा था। हम न खुलकर झगड़ पा रहे थे, न खुलकर बातें कर पा रहे थे। शो में एक तरह का ‘परिवार वाला’ माहौल चल रहा था और शायद मैं उस स्पेस में फिट नहीं हो पा रही थी। आपने पहले भी बड़े रियलिटी शोज जीते हैं, ऐसे में क्या इस बार भी ट्रॉफी जीतने की उम्मीद या प्रेशर महसूस कर रही थीं? सच कहूं तो मैंने इस शो में उतनी मेहनत ही नहीं की। जब आपका दिल ही नहीं लग रहा होता तो आप ट्रॉफी के हकदार भी नहीं होते। मैंने अपनी जिंदगी में जितनी भी ट्रॉफियां जीती हैं, वो दिल से और बहुत नैचुरली जीती हैं। यहां वो फीलिंग ही नहीं आ रही थी, इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझे इसकी जरूरत थी। शो में लगातार अलायंस बनते और टूटते दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में आपको क्या लगता है कि आखिर में कौन सा कंटेस्टेंट ट्रॉफी तक पहुंच सकता है? अब तो इतना ज्यादा अलायंस बन चुका है कि शायद पूरा अलायंस ही एक फैनडम की तरह काम करेगा। इसलिए किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल है। इस शो में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कोई भी जीत सकता है, कोई भी आगे जा सकता है और कोई भी अचानक बाहर हो सकता है। मेरे से पहले भी बहुत अच्छे खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, इसलिए यह गेम काफी अनप्रेडिक्टेबल है। शो में प्रिंस को लेकर यह भी आरोप लगाए गए कि कुछ कंटेस्टेंट्स ने पहले से मिलकर एक कॉन्फ्रेंस की थी और अलायंस बनाकर शो में एंट्री ली थी, क्या आपने भी ऐसा कुछ सुना था? हां, मैंने भी ऐसी बातें सुनी थीं। मुझे भी उस कॉन्फ्रेंस का ऑफर आया था, लेकिन मैं उसमें शामिल नहीं हुई। अगर कुछ लोगों ने पहले से प्लानिंग की थी तो वह उनकी अपनी गलती है। इसमें शो या चैनल की कोई गलती नहीं है। इस शो के दौरान क्या आपको कुछ नए रिश्ते मिले या कुछ पुराने रिश्तों में दूरी भी आई? कुछ रिश्ते बने और कुछ बने हुए रिश्ते बिगड़ गए। लेकिन कई बार ऐसा भी लगता है कि जो रिश्ते टूटे, शायद वो पहले से ही असली नहीं थे। इंडस्ट्री में अक्सर लोग सिर्फ हेलो-हाय तक ही सीमित रहते हैं। भव्या के साथ आपका विवाद काफी चर्चा में रहा, क्या आगे चलकर उनसे बात करने या रिश्ते सुधारने की कोई संभावना है? मैंने पहले कभी उसके बारे में कुछ नहीं कहा था और अभी भी बहुत ज्यादा बोलना नहीं चाहती। लेकिन अगर किसी को मुझसे इतनी परेशानी है तो फिर मेरे पॉडकास्ट को अपने चैनल पर क्यों रखा है? मैं चाहती तो उसे कह सकती थी कि उसे हटा दे, लेकिन अगर उससे उसका घर चलता है तो ठीक है। लाइफ सबको सिखा देती है। शो के दौरान आपके और आपके पति के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी फैलती रहीं, उस पर आप क्या कहना चाहेंगी? यही सबसे गलत चीज है कि लोगों को भरोसा दिलाने के लिए हमें अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर दिखाना पड़ता है। मेरी जिंदगी सोशल मीडिया से डिफाइन नहीं होती। हमारी पीआर टीम ने मेरे पति से कहा था कि एक फोटो पोस्ट कर दो ताकि डिवोर्स की अफवाहें बंद हो जाएं। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि अगर दिव्या कहेगी तभी मैं पोस्ट करूंगा। हमें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। अर्चना गौतम के साथ शो में आपका रिश्ता कभी दोस्ती तो कभी तकरार वाला नजर आया, आप इसे कैसे देखती हैं? अर्चना बहुत फनी हैं और हमारा लव-हेट रिलेशन रहा है। लेकिन अगर सच में देखा जाए तो शो में उन्होंने सबसे ज्यादा एंटरटेन किया है। उन्होंने झगड़े भी किए, मस्ती भी की और पूरे दिल से शो को एंजॉय किया। सपना चौधरी के साथ आपकी दोस्ती भी शो के दौरान काफी चर्चा में रही, उनके बारे में क्या कहना चाहेंगी? सपना बहुत स्वीट हैं। शो से निकलने के बाद मैंने उनसे उनका नंबर मांगा और उन्होंने दे भी दिया। हम फोन पर बात भी कर चुके हैं। वह कमाल की डांसर हैं और अगर कभी उनके साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला तो मुझे बहुत खुशी होगी। अब आगे के करियर प्लान क्या हैं और क्या आप भविष्य में फिर से किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहेंगी? मुझे लगता है कि अब रियलिटी शोज का चैप्टर खत्म हो चुका है। अगर कुछ करना हुआ तो शायद होस्टिंग करना पसंद करूंगी, लेकिन फिलहाल मेरा पूरा फोकस एक्टिंग पर है। अब मेरा समय मेरे क्राफ्ट, फैमिली और अपनी लाइफ को बेहतर बनाने में लगेगा।