Saturday, 07 Nov 2026 | 04:26 AM

Trending :

रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर हुईं दिव्या अग्रवाल:बोलीं- गेम समझ से बाहर था, पति संग डिवॉर्स की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी

रियलिटी शो ‘द 50’ से हाल ही में बाहर हुईं एक्ट्रेस और रियलिटी स्टार दिव्या अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। शो के दौरान उनके गेम, रिश्तों और कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ हुई तकरार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। खासकर कंटेस्टेंट भव्या सिंह के साथ उनकी बहस और भव्या द्वारा उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहे जाने को लेकर भी मामला सुर्खियों में रहा। शो से बाहर आने के बाद दिव्या ने अपने अनुभव, कंटेस्टेंट्स की रणनीति और आगे के करियर प्लान पर खुलकर बात की। दैनिक भास्कर से बातचीत में दिव्या अग्रवाल ने भव्या के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी और अपने तलाक को लेकर चल रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। ‘द 50’ से बाहर होने के बाद आपके फैंस थोड़े निराश नजर आए, क्या आपको भी इस शो से जल्दी बाहर होने का कोई अफसोस या रिग्रेट है?
अफसोस जैसा कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हर चीज का एक्सपीरियंस जरूरी होता है। फ्रेंडशिप, स्ट्रेटेजी और इस सोशल मीडिया की पावरफुल दुनिया में रहकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। लेकिन सच कहूं तो इस फॉर्मेट में मुझे उतना मजा नहीं आ रहा था। मेरा मन नहीं लग रहा था। हम न खुलकर झगड़ पा रहे थे, न खुलकर बातें कर पा रहे थे। शो में एक तरह का ‘परिवार वाला’ माहौल चल रहा था और शायद मैं उस स्पेस में फिट नहीं हो पा रही थी। आपने पहले भी बड़े रियलिटी शोज जीते हैं, ऐसे में क्या इस बार भी ट्रॉफी जीतने की उम्मीद या प्रेशर महसूस कर रही थीं? सच कहूं तो मैंने इस शो में उतनी मेहनत ही नहीं की। जब आपका दिल ही नहीं लग रहा होता तो आप ट्रॉफी के हकदार भी नहीं होते। मैंने अपनी जिंदगी में जितनी भी ट्रॉफियां जीती हैं, वो दिल से और बहुत नैचुरली जीती हैं। यहां वो फीलिंग ही नहीं आ रही थी, इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझे इसकी जरूरत थी। शो में लगातार अलायंस बनते और टूटते दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में आपको क्या लगता है कि आखिर में कौन सा कंटेस्टेंट ट्रॉफी तक पहुंच सकता है?
अब तो इतना ज्यादा अलायंस बन चुका है कि शायद पूरा अलायंस ही एक फैनडम की तरह काम करेगा। इसलिए किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल है। इस शो में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कोई भी जीत सकता है, कोई भी आगे जा सकता है और कोई भी अचानक बाहर हो सकता है। मेरे से पहले भी बहुत अच्छे खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, इसलिए यह गेम काफी अनप्रेडिक्टेबल है। शो में प्रिंस को लेकर यह भी आरोप लगाए गए कि कुछ कंटेस्टेंट्स ने पहले से मिलकर एक कॉन्फ्रेंस की थी और अलायंस बनाकर शो में एंट्री ली थी, क्या आपने भी ऐसा कुछ सुना था? हां, मैंने भी ऐसी बातें सुनी थीं। मुझे भी उस कॉन्फ्रेंस का ऑफर आया था, लेकिन मैं उसमें शामिल नहीं हुई। अगर कुछ लोगों ने पहले से प्लानिंग की थी तो वह उनकी अपनी गलती है। इसमें शो या चैनल की कोई गलती नहीं है। इस शो के दौरान क्या आपको कुछ नए रिश्ते मिले या कुछ पुराने रिश्तों में दूरी भी आई? कुछ रिश्ते बने और कुछ बने हुए रिश्ते बिगड़ गए। लेकिन कई बार ऐसा भी लगता है कि जो रिश्ते टूटे, शायद वो पहले से ही असली नहीं थे। इंडस्ट्री में अक्सर लोग सिर्फ हेलो-हाय तक ही सीमित रहते हैं। भव्या के साथ आपका विवाद काफी चर्चा में रहा, क्या आगे चलकर उनसे बात करने या रिश्ते सुधारने की कोई संभावना है? मैंने पहले कभी उसके बारे में कुछ नहीं कहा था और अभी भी बहुत ज्यादा बोलना नहीं चाहती। लेकिन अगर किसी को मुझसे इतनी परेशानी है तो फिर मेरे पॉडकास्ट को अपने चैनल पर क्यों रखा है? मैं चाहती तो उसे कह सकती थी कि उसे हटा दे, लेकिन अगर उससे उसका घर चलता है तो ठीक है। लाइफ सबको सिखा देती है। शो के दौरान आपके और आपके पति के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी फैलती रहीं, उस पर आप क्या कहना चाहेंगी? यही सबसे गलत चीज है कि लोगों को भरोसा दिलाने के लिए हमें अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर दिखाना पड़ता है। मेरी जिंदगी सोशल मीडिया से डिफाइन नहीं होती। हमारी पीआर टीम ने मेरे पति से कहा था कि एक फोटो पोस्ट कर दो ताकि डिवोर्स की अफवाहें बंद हो जाएं। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि अगर दिव्या कहेगी तभी मैं पोस्ट करूंगा। हमें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। अर्चना गौतम के साथ शो में आपका रिश्ता कभी दोस्ती तो कभी तकरार वाला नजर आया, आप इसे कैसे देखती हैं?
अर्चना बहुत फनी हैं और हमारा लव-हेट रिलेशन रहा है। लेकिन अगर सच में देखा जाए तो शो में उन्होंने सबसे ज्यादा एंटरटेन किया है। उन्होंने झगड़े भी किए, मस्ती भी की और पूरे दिल से शो को एंजॉय किया। सपना चौधरी के साथ आपकी दोस्ती भी शो के दौरान काफी चर्चा में रही, उनके बारे में क्या कहना चाहेंगी? सपना बहुत स्वीट हैं। शो से निकलने के बाद मैंने उनसे उनका नंबर मांगा और उन्होंने दे भी दिया। हम फोन पर बात भी कर चुके हैं। वह कमाल की डांसर हैं और अगर कभी उनके साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला तो मुझे बहुत खुशी होगी। अब आगे के करियर प्लान क्या हैं और क्या आप भविष्य में फिर से किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहेंगी?
मुझे लगता है कि अब रियलिटी शोज का चैप्टर खत्म हो चुका है। अगर कुछ करना हुआ तो शायद होस्टिंग करना पसंद करूंगी, लेकिन फिलहाल मेरा पूरा फोकस एक्टिंग पर है। अब मेरा समय मेरे क्राफ्ट, फैमिली और अपनी लाइफ को बेहतर बनाने में लगेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Cash Payments End April 1, 2026

February 21, 2026/
9:52 am

नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) देश के टोल प्लाजा को पूरी तरह डिजिटल...

हरियाणा बीजेपी: बंगाल और असम के बाद यहां बीजेपी की बम्पर जीत, पीएम मोदी ने किया शानदार स्वागत

May 14, 2026/
9:37 am

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को हरियाणा नगर के प्रमुखों को चुनाव में शानदार जीत दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Gas Shortage Slashes Food Orders

March 12, 2026/
6:47 pm

नई दिल्ली26 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत का असर फूड...

खेत पर पानी देने गए मजदूर की संदिग्ध मौत:हरदा में 1 घंटे बाद गेट पर मिला शव; बेटे को हत्या का शक, पुलिस कर रही एक्सीडेंट की जांच

April 15, 2026/
9:49 am

हरदा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रन्हाईकला में बीती मंगलवार रात खेत पर पानी देने गए एक मजदूर...

Tata Trust Vice Chairman Vijay Singh Resigns

August 12, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर प्लास्टिक नोटों से जुड़ी रही। सरकार ने 10 और 20...

राजपाल यादव को मिली सलमान खान की फिल्म:शूटिंग भी शुरू; चेक बाउंस केस का मजाक उड़ने पर भाईजान का मिला था सपोर्ट

April 29, 2026/
2:00 pm

राजपाल यादव ने सलमान खान और नयनतारा स्टारर फिल्म SVC63 की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में राजपाल सलमान...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर हुईं दिव्या अग्रवाल:बोलीं- गेम समझ से बाहर था, पति संग डिवॉर्स की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी

रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर हुईं दिव्या अग्रवाल:बोलीं- गेम समझ से बाहर था, पति संग डिवॉर्स की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी

रियलिटी शो ‘द 50’ से हाल ही में बाहर हुईं एक्ट्रेस और रियलिटी स्टार दिव्या अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। शो के दौरान उनके गेम, रिश्तों और कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ हुई तकरार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। खासकर कंटेस्टेंट भव्या सिंह के साथ उनकी बहस और भव्या द्वारा उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहे जाने को लेकर भी मामला सुर्खियों में रहा। शो से बाहर आने के बाद दिव्या ने अपने अनुभव, कंटेस्टेंट्स की रणनीति और आगे के करियर प्लान पर खुलकर बात की। दैनिक भास्कर से बातचीत में दिव्या अग्रवाल ने भव्या के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी और अपने तलाक को लेकर चल रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। ‘द 50’ से बाहर होने के बाद आपके फैंस थोड़े निराश नजर आए, क्या आपको भी इस शो से जल्दी बाहर होने का कोई अफसोस या रिग्रेट है?
अफसोस जैसा कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हर चीज का एक्सपीरियंस जरूरी होता है। फ्रेंडशिप, स्ट्रेटेजी और इस सोशल मीडिया की पावरफुल दुनिया में रहकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। लेकिन सच कहूं तो इस फॉर्मेट में मुझे उतना मजा नहीं आ रहा था। मेरा मन नहीं लग रहा था। हम न खुलकर झगड़ पा रहे थे, न खुलकर बातें कर पा रहे थे। शो में एक तरह का ‘परिवार वाला’ माहौल चल रहा था और शायद मैं उस स्पेस में फिट नहीं हो पा रही थी। आपने पहले भी बड़े रियलिटी शोज जीते हैं, ऐसे में क्या इस बार भी ट्रॉफी जीतने की उम्मीद या प्रेशर महसूस कर रही थीं? सच कहूं तो मैंने इस शो में उतनी मेहनत ही नहीं की। जब आपका दिल ही नहीं लग रहा होता तो आप ट्रॉफी के हकदार भी नहीं होते। मैंने अपनी जिंदगी में जितनी भी ट्रॉफियां जीती हैं, वो दिल से और बहुत नैचुरली जीती हैं। यहां वो फीलिंग ही नहीं आ रही थी, इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझे इसकी जरूरत थी। शो में लगातार अलायंस बनते और टूटते दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में आपको क्या लगता है कि आखिर में कौन सा कंटेस्टेंट ट्रॉफी तक पहुंच सकता है?
अब तो इतना ज्यादा अलायंस बन चुका है कि शायद पूरा अलायंस ही एक फैनडम की तरह काम करेगा। इसलिए किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल है। इस शो में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कोई भी जीत सकता है, कोई भी आगे जा सकता है और कोई भी अचानक बाहर हो सकता है। मेरे से पहले भी बहुत अच्छे खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, इसलिए यह गेम काफी अनप्रेडिक्टेबल है। शो में प्रिंस को लेकर यह भी आरोप लगाए गए कि कुछ कंटेस्टेंट्स ने पहले से मिलकर एक कॉन्फ्रेंस की थी और अलायंस बनाकर शो में एंट्री ली थी, क्या आपने भी ऐसा कुछ सुना था? हां, मैंने भी ऐसी बातें सुनी थीं। मुझे भी उस कॉन्फ्रेंस का ऑफर आया था, लेकिन मैं उसमें शामिल नहीं हुई। अगर कुछ लोगों ने पहले से प्लानिंग की थी तो वह उनकी अपनी गलती है। इसमें शो या चैनल की कोई गलती नहीं है। इस शो के दौरान क्या आपको कुछ नए रिश्ते मिले या कुछ पुराने रिश्तों में दूरी भी आई? कुछ रिश्ते बने और कुछ बने हुए रिश्ते बिगड़ गए। लेकिन कई बार ऐसा भी लगता है कि जो रिश्ते टूटे, शायद वो पहले से ही असली नहीं थे। इंडस्ट्री में अक्सर लोग सिर्फ हेलो-हाय तक ही सीमित रहते हैं। भव्या के साथ आपका विवाद काफी चर्चा में रहा, क्या आगे चलकर उनसे बात करने या रिश्ते सुधारने की कोई संभावना है? मैंने पहले कभी उसके बारे में कुछ नहीं कहा था और अभी भी बहुत ज्यादा बोलना नहीं चाहती। लेकिन अगर किसी को मुझसे इतनी परेशानी है तो फिर मेरे पॉडकास्ट को अपने चैनल पर क्यों रखा है? मैं चाहती तो उसे कह सकती थी कि उसे हटा दे, लेकिन अगर उससे उसका घर चलता है तो ठीक है। लाइफ सबको सिखा देती है। शो के दौरान आपके और आपके पति के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी फैलती रहीं, उस पर आप क्या कहना चाहेंगी? यही सबसे गलत चीज है कि लोगों को भरोसा दिलाने के लिए हमें अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर दिखाना पड़ता है। मेरी जिंदगी सोशल मीडिया से डिफाइन नहीं होती। हमारी पीआर टीम ने मेरे पति से कहा था कि एक फोटो पोस्ट कर दो ताकि डिवोर्स की अफवाहें बंद हो जाएं। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि अगर दिव्या कहेगी तभी मैं पोस्ट करूंगा। हमें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। अर्चना गौतम के साथ शो में आपका रिश्ता कभी दोस्ती तो कभी तकरार वाला नजर आया, आप इसे कैसे देखती हैं?
अर्चना बहुत फनी हैं और हमारा लव-हेट रिलेशन रहा है। लेकिन अगर सच में देखा जाए तो शो में उन्होंने सबसे ज्यादा एंटरटेन किया है। उन्होंने झगड़े भी किए, मस्ती भी की और पूरे दिल से शो को एंजॉय किया। सपना चौधरी के साथ आपकी दोस्ती भी शो के दौरान काफी चर्चा में रही, उनके बारे में क्या कहना चाहेंगी? सपना बहुत स्वीट हैं। शो से निकलने के बाद मैंने उनसे उनका नंबर मांगा और उन्होंने दे भी दिया। हम फोन पर बात भी कर चुके हैं। वह कमाल की डांसर हैं और अगर कभी उनके साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला तो मुझे बहुत खुशी होगी। अब आगे के करियर प्लान क्या हैं और क्या आप भविष्य में फिर से किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहेंगी?
मुझे लगता है कि अब रियलिटी शोज का चैप्टर खत्म हो चुका है। अगर कुछ करना हुआ तो शायद होस्टिंग करना पसंद करूंगी, लेकिन फिलहाल मेरा पूरा फोकस एक्टिंग पर है। अब मेरा समय मेरे क्राफ्ट, फैमिली और अपनी लाइफ को बेहतर बनाने में लगेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket