Sunday, 20 Sep 2026 | 08:01 AM

Trending :

EXCLUSIVE

न्यू चंडीगढ़ में टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन:अफगानिस्तान को फॉलो-ऑन का खतरा; भारत ने 113 रन पर लिए 5 विकेट

न्यू चंडीगढ़ में टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन:अफगानिस्तान को फॉलो-ऑन का खतरा; भारत ने 113 रन पर लिए 5 विकेट

मुल्लांपुर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की थी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान ने 5 विकेट खोकर 113 रन बनाए थे। ऐसे में आज भारत के पास उसे फॉलो-ऑन देने का अवसर है। भारतीय टीम अफगानिस्तान को जल्द आउट कर दूसरी पारी खेलने के लिए आमंत्रित कर सकती है। यह है फॉलो-ऑन का नियम टेस्ट क्रिकेट में फॉलो-ऑन का मतलब होता है कि यदि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दूसरी टीम पर कम से कम 200 रन की बढ़त हासिल कर लेती है, तो वह उसे तुरंत दूसरी पारी खेलने के लिए बुला सकती है। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम को फॉलो-ऑन से बचने के लिए अभी भी 365 रन और बनाने होंगे, ताकि बढ़त 200 रन से कम रह सके। दूसरे दिन मैच में गिरे 10 विकेट दूसरे दिन का खेल काफी रोमांचक रहा। पूरे दिन में कुल 10 विकेट गिरे, जिनमें से पांच भारतीय टीम के और पांच अफगानिस्तान के विकेट थे। वहीं पहले दिन केवल तीन विकेट ही गिरे थे। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया सर्वाधिक स्कोर दूसरे दिन के खेल में कई रिकॉर्ड भी बने। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ किसी एक पारी में अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया है। इससे पहले भारत ने 2018 में बेंगलुरु टेस्ट में 474 रन बनाए थे। क्रिकेट फैंस में मैच को लेकर उत्साह टेस्ट मैच होने के बावजूद दर्शकों में मुकाबले को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मैदान के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। इनमें से ज्यादातर दर्शक लोकल बॉय शुभमन गिल को समर्थन देने पहुंच रहे हैं। वहीं मोहाली के इस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच होने के कारण भी क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह बना हुआ है।

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई बिल्डिंग्स गिरीं:एक की मौत; 3 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी, जापान, इंडोनेशिया और मलेशिया तक अलर्ट

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई बिल्डिंग्स गिरीं:एक की मौत; 3 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी, जापान, इंडोनेशिया और मलेशिया तक अलर्ट

फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। फिलीपींस के भूकंप संस्थान के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे गहराई 10 में था, जबकि USGS ने 55 किलोमीटर गहराई दर्ज की। पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं, इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा है। फिलीपींस में भूकंप से जुड़ी तस्वीरें… भूकंप के बाद कई इलाकों में बिजली गुल जनरल सैंटोस सिटी पुलिस के मास्टर सार्जेंट रॉबर्ट डैगन ने AFP को बताया कि कई भवन प्रभावित हुए हैं और राहत-बचाव का काम लगातार जारी है। शहर के कुछ हिस्सों में बिजली भी चली गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। जनरल सैंटोस सिटी प्रशासन ने दुकानों और इमारतों को पहुंचे भारी नुकसान की तस्वीरें जारी की हैं। सरंगानी प्रांत के अलाबेल कस्बे के पुलिस प्रमुख बेंजी एंचेटा ने बताया कि पुलिस स्टेशन की इमारत में भी दरारें आ गई हैं। एंचेटा ने रॉयटर्स से कहा, “यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है जिसे हमने यहां महसूस किया है।” उनके मुताबिक झटकों के दौरान कुछ लोग डर के कारण बेहोश हो गए। इंडोनेशिया में भी भूकंप के झटके महसूस हुए भूकंप का असर फिलीपींस से बाहर भी महसूस किया गया। इंडोनेशिया के उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु क्षेत्रों में झटके महसूस हुए। मनाडो शहर के लोगों ने बताया कि कंपन काफी तेज था। इंडोनेशिया की मौसम और भूभौतिकी एजेंसी BMKG ने अपने उत्तर-पूर्वी तट के लिए सुनामी चेतावनी जारी की है। मलेशिया के कुछ तटीय इलाकों में भी एक मीटर तक ऊंची लहरों की आशंका जताई गई है। जापान मौसम एजेंसी ने इबाराकी प्रीफेक्चर से लेकर ओकिनावा प्रीफेक्चर तक दक्षिणी तटीय इलाकों के लिए सुनामी एडवाइजरी जारी की है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने गुआम के लिए भी चेतावनी जारी की है। हालांकि अमेरिकी एजेंसियों ने साफ किया है कि अमेरिका और कनाडा के प्रशांत तटों के लिए कोई सुनामी खतरा नहीं है। हवाई के लिए भी किसी खतरे की पुष्टि नहीं हुई है। भूकंप के बाद लगातार आ रहे हैं आफ्टरशॉक मुख्य भूकंप के बाद उसी इलाके में कई और झटके दर्ज किए गए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये आफ्टरशॉक हैं, जो बड़े भूकंप के बाद सामान्य रूप से आते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि आफ्टरशॉक कई दिनों, हफ्तों या वर्षों तक जारी रह सकते हैं। कुछ मामलों में इनकी तीव्रता मुख्य भूकंप के बराबर या उससे ज्यादा भी हो सकती है, जिससे पहले से क्षतिग्रस्त इमारतों को और नुकसान पहुंच सकता है। फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित हैं। यह दुनिया का सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र माना जाता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं। इसी वजह से फिलीपींस दुनिया के सबसे अधिक आपदा प्रभावित देशों में गिना जाता है। यहां हर साल कई भूकंप आते हैं और करीब 20 तूफान तथा उष्णकटिबंधीय चक्रवात भी पहुंचते हैं।

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी:तटीय इलाकों को खाली करने के निर्देश, इंडोनेशिया और जापान तक अलर्ट

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी:तटीय इलाकों को खाली करने के निर्देश, इंडोनेशिया और जापान तक अलर्ट

फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान के कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फिलीपींस के बुरियास शहर से करीब 25 किलोमीटर था। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 7:37 बजे आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि भूकंप उथली गहराई में आया, जिससे तेज झटके महसूस हुए और सुनामी का खतरा बढ़ गया। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने क्षेत्र में खतरनाक लहरों की आशंका जताई है। वहीं इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने भी उत्तर-पूर्वी तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। फिलीपींस में भूकंप से जुड़ी तस्वीरें… एक मीटर से ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप संस्थान (PHIVOLCS) ने कहा कि कुछ इलाकों में सामान्य ज्वार से एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने या सुरक्षित इलाकों में पहुंचने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भूकंप के बाद तेज झटके आ सकते हैं। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। फिलीपींस दुनिया के सबसे भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। यह प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं। खबर अपडेट हो रही है….

पंजाबी ड्राइवर को UK में 29 साल कैद:सेक्स वर्कर को गला घोंटकर मारा, नग्न हालत में लाश कूड़े में फेंकी, सबूत मिटाने को डीजल डाला

पंजाबी ड्राइवर को UK में 29 साल कैद:सेक्स वर्कर को गला घोंटकर मारा, नग्न हालत में लाश कूड़े में फेंकी, सबूत मिटाने को डीजल डाला

ब्रिटेन (UK) के वेस्ट मिडलैंड्स में सेक्स वर्कर की हत्या के मामले में पंजाबी मूल के ड्राइवर (32) को 29 साल की सजा सुनाई गई। वॉल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट के जज माइकल चेम्बर्स केसी ने यह फैसला सुनाया। जज ने कहा कि तनवीर सिंह चालाकी से फायदा उठाने वाला युवक है। इसकी सजा में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। 11 अगस्त 2025 की सुबह स्मेथविक के वुडबर्न रोड के इंडस्ट्रियल एस्टेट पर सेक्स वर्कर का शव मिला था। सैर करते हुए किसी व्यक्ति ने सुबह करीब 6 बजे उनका शव नग्न अवस्था में कूड़े के ढेर के पास पड़ा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसकी रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना बताया गया। मृतक सेक्स वर्कर शारा के चेहरे और सिर पर मुक्कों से लगी चोटें भी पाई गईं। हमले के बाद उसने शव सड़क किनारे कूड़े के पास फेंक दिया। उसके पर्स से पैसे भी चुराए गए और फॉरेंसिक एविडेंस मिटाने के लिए उनके शरीर पर डीजल डाल दिया। घटना को लेकर वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर जो डेवनपोर्ट ने कहा कि आरोपी युवक ने सेक्स वर्कर को क्रूरता से मार डाला था। हमने CCTV और वैन की ट्रेसिंग से उसे पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को घटना के बाद उसके घर के पास गिरफ्तार किया था। शारा की मौत से तनवीर की सजा तक पूरी कहानी… पुलिस ने कहा- खतरनाक शिकारी की तरह हमला किया पुलिस अधिकारी डिटेक्टिव इंस्पेक्टर जो डेवनपोर्ट ने कहा कि शारा को खतरनाक शिकारी की तरह क्रूरता से मार डाला गया। पूरे मामले में वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस की टीम ने सीसीटीवी, फॉरेंसिक और वैन रेंटल कंपनी से मिली जानकारी का इस्तेमाल कर तेजी से आरोपी तक पहुंच बनाई। तनवीर की वैन को रेंटल कंपनी से ट्रेस किया गया और रात के समय की गतिविधियां मैच करने के बाद गिरफ्तारी की गई। ज्यूरी ने तनवीर की दलीलों को कर दिया खारिज तनवीर सिंह पर वॉल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट में मुकदमा चला। ट्रायल दो हफ्तों तक चला, जिसमें ज्यूरी ने मर्डर का फैसला सुनाया। तनवीर ने अनजाने में हत्या की बात कबूली और दावा किया कि शारा मिलर की मौत एक्सीडेंट थी, लेकिन जूरी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और मर्डर का दोषी ठहराया। 27 मई 2026 को सजा सुनाई गई। जज माइकल चेम्बर्स केसी ने तनवीर को लाइफ इम्प्रिजनमेंट (उम्रकैद) की सजा सुनाई, जिसमें 29 साल जेल में रहना होगा। इस दौरान तनवीर को रिमांड पर बिताए 286 दिन भी सजा में जुड़ेंगे। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के नाम से मिली थी धमकी क्रिकेट कनाडा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंजाबी मूल के अरविंदर सिंह खोसा के घर पर बदमाशों ने एक बार फिर से हमला कर दिया। बदमाशों ने खोसा के घर पर तड़के जमकर गोलियां बरसाई। हालांकि खोसा व उनका परिवार उस समय घर में नहीं था। पढ़ें पूरी खबर…

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान हरियाणवी डांसर की कमर छूने के मामले में उत्तर प्रदेश के सासनी थाने में FIR दर्ज हो गई है। रविवार को डांसर ने हाथरस पहुंचकर थाने में अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 में मामला दर्ज कर लिया। यह घटना 3 जून को हुई थी। डांसर ने बदसलूकी करने वाले युवक को स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। इतना ही नहीं, डांसर ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी पोस्ट किया था। विवाद के बाद डांसर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, “मुझे स्टेज पर डांस करने का शौक नहीं है। मैं यह काम अपने परिवार के लिए करती हूं। इसी से मेरा घर चलता है। अगर मुझे सिर्फ पैसों का लालच होता, तो मेरी बहन मुझसे ज्यादा सुंदर है, वह भी मेरे साथ इसी लाइन में होती।” अब जानिए डांसर ने वीडियाे में क्या कहा… सभी कलाकारों के लिए इंसाफ मांग रही डांसर ने वीडियो जारी कर कहा- यह लड़ाई केवल आत्मसम्मान की नहीं, बल्कि उन सभी लड़कियों और कलाकारों की है, जो इस प्रकार की घटनाओं का सामना करती हैं। मैं मामले में न्याय चाहती हूं और इसके लिए लड़ाई लड़ूंगी। मैं मरने वालों में से नहीं हूं। मैं केवल अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी लड़कियों और कलाकारों के लिए इंसाफ मांग रही हूं, जिनके साथ मंचों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में गलत हरकतें होती हैं। दरिंदों को खत्म करना चाहती हूं आगे कहा- यदि समाज किसी बेटी के साथ खड़ा हो जाए तो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आज मैं हूं, कल आपकी बेटी भी हो सकती है। अगर आप लोग एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए खड़े होंगे तो उसे मजबूती मिलेगी और अच्छा भी लगेगा। मैं नहीं चाहती कि मैं खुद को खत्म कर लूं, क्योंकि मैं इस प्रकार के दरिंदों को खत्म करना चाहती हूं। अब जानिए किस तरह हुई डांसर से छेड़छाड़ पहले ड्रेस में पैसे डालने लगा 3 जून को डांसर हाथरस में एक जन्मदिन समारोह में परफॉर्मेंस देने पहुंची थीं। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान एक युवक मंच पर पहुंच गया और उनके साथ छेड़छाड़ की। डांसर ने इस घटना से जुड़े दो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किए। पहले वीडियो में युवक डांसर के पास जाकर उसकी ड्रेस में गलत तरीके से पैसे डालने की कोशिश करता दिखाई देता है। दूसरी बार कमर पर टच किया डांसर का आरोप है कि पहली घटना के बाद भी युवक नहीं माना। दूसरी परफॉर्मेंस के दौरान वह फिर मंच पर पहुंचा और उनकी कमर को छूने लगा। इस पर डांसर ने मंच पर ही युवक को थप्पड़ मार दिया और उसे खरी-खोटी सुनाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान हरियाणवी डांसर की कमर छूने के मामले में उत्तर प्रदेश के सासनी थाने में FIR दर्ज हो गई है। रविवार को डांसर ने हाथरस पहुंचकर थाने में अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 में मामला दर्ज कर लिया। यह घटना 3 जून को हुई थी। डांसर ने बदसलूकी करने वाले युवक को स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। इतना ही नहीं, डांसर ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी पोस्ट किया था। विवाद के बाद डांसर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, “मुझे स्टेज पर डांस करने का शौक नहीं है। मैं यह काम अपने परिवार के लिए करती हूं। इसी से मेरा घर चलता है। अगर मुझे सिर्फ पैसों का लालच होता, तो मेरी बहन मुझसे ज्यादा सुंदर है, वह भी मेरे साथ इसी लाइन में होती।” अब जानिए डांसर ने वीडियो में क्या कहा… सभी कलाकारों के लिए इंसाफ मांग रही डांसर ने वीडियो जारी कर कहा- यह लड़ाई केवल आत्मसम्मान की नहीं, बल्कि उन सभी लड़कियों और कलाकारों की है, जो इस प्रकार की घटनाओं का सामना करती हैं। मैं मामले में न्याय चाहती हूं और इसके लिए लड़ाई लड़ूंगी। मैं मरने वालों में से नहीं हूं। मैं केवल अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी लड़कियों और कलाकारों के लिए इंसाफ मांग रही हूं, जिनके साथ मंचों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में गलत हरकतें होती हैं। दरिंदों को खत्म करना चाहती हूं आगे कहा- यदि समाज किसी बेटी के साथ खड़ा हो जाए तो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आज मैं हूं, कल आपकी बेटी भी हो सकती है। अगर आप लोग एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए खड़े होंगे तो उसे मजबूती मिलेगी और अच्छा भी लगेगा। मैं नहीं चाहती कि मैं खुद को खत्म कर लूं, क्योंकि मैं इस प्रकार के दरिंदों को खत्म करना चाहती हूं। अब जानिए किस तरह हुई डांसर से छेड़छाड़ पहले ड्रेस में पैसे डालने लगा 3 जून को डांसर हाथरस में एक जन्मदिन समारोह में परफॉर्मेंस देने पहुंची थीं। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान एक युवक मंच पर पहुंच गया और उनके साथ छेड़छाड़ की। डांसर ने इस घटना से जुड़े दो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किए। पहले वीडियो में युवक डांसर के पास जाकर उसकी ड्रेस में गलत तरीके से पैसे डालने की कोशिश करता दिखाई देता है। दूसरी बार कमर पर टच किया डांसर का आरोप है कि पहली घटना के बाद भी युवक नहीं माना। दूसरी परफॉर्मेंस के दौरान वह फिर मंच पर पहुंचा और उनकी कमर को छूने लगा। इस पर डांसर ने मंच पर ही युवक को थप्पड़ मार दिया और उसे खरी-खोटी सुनाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

डिंपल कपाड़िया@69:बॉबी के सेट में इनके नाम से ऋषि कपूर को चिढ़ाते थे अमिताभ, अक्षय को समझती थीं गे, जेनेटिक टेस्ट करवाया, जानिए मजेदार किस्से

डिंपल कपाड़िया@69:बॉबी के सेट में इनके नाम से ऋषि कपूर को चिढ़ाते थे अमिताभ, अक्षय को समझती थीं गे, जेनेटिक टेस्ट करवाया, जानिए मजेदार किस्से

8 जून 1957 बॉम्बे के नामी इंडस्ट्रियलिस्ट चुन्नीभाई कपाड़िया के घर बेटी का जन्म हुआ। चुन्नीभाई एक रईस इस्माइल खोजा परिवार से ताल्लुक रखते थे। निजामी इस्लाइली के 41वें निजाम आगा खान 3 (फाउंडिंग फादर ऑफ पाकिस्तान) ने डिंपल के जन्म के ठीक बाद उन्हें अमीना नाम दिया। हालांकि, परिवार ने उन्हें डिंपल नाम से पहचान दी। पिता रईस घराने से थे, जिनका उठना-बैठना फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ था। डिंपल महज 14 साल की थीं, जब स्कूल में बैठे हुए एक रोज उनकी नजर अखबार में पड़ी। इश्तिहार में लिखा था- राज कपूर नई फिल्म बॉबी के लिए एक नए चेहरे की तलाश में हैं। डिंपल में पढ़ते ही साथ बैठीं दोस्तों से तुरंत कहा- ‘देखना, ये फिल्म मैं ही करूंगी।’ हैरत की बात थी क्योंकि इससे पहले भी डिंपल 13 साल की उम्र में ऋषिकेश मुखर्जी की मशहूर फिल्म ‘गुड्डी’ ठुकरा चुकी थीं, जिसमें बाद में जया भादुड़ी को लिया गया था। उनके पिता की दोस्त अंजना रवैल एक मशहूर स्क्रीनराइटर थीं, उनके रिश्तेदार डायरेक्टर एच.एस.रवैल की फिल्म संघर्ष (1968) में 11 साल की उम्र में डिंपल ने वैजयंतीमाला के बचपन का रोल निभाया था, हालांकि बाद में उनके सीन काट दिए गए थे। इश्तिहार पढ़ने के बाद स्कूल से घर लौटते ही उन्होंने पिता से कहकर सारी जानकारी इकट्ठा करवाई और अपनी दोस्त मुन्नी धवन के जरिए तस्वीरें राज कपूर के दफ्तर भिजवाईं। शक्ल देखकर राज कपूर ने उन्हें तुरंत रिजेक्ट कर दिया। वो फिल्म से बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च कर रहे थे और डिंपल, उस समय ऋषि से बड़ी दिखती थीं। तब नीतू सिंह की मां चाहती थीं कि राज कपूर इस फिल्म से उनकी बेटी को लॉन्च करेंगे। लेकिन राज कपूर को नया चेहरा चाहिए था और नीतू बचपन में कई फिल्में कर चुकी थीं, तो बात नहीं बन सकी। डिंपल को रिजेक्ट किए जाने के कुछ दिनों बाद पिता की सिफारिश पर उन्हें फिर राज कपूर की एक फिल्म के सेट पर स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया और इस बार वो चुनी गईं। ये फिल्म करना डिंपल का सपना था, लेकिन किसे पता था कि फिल्म बनते और रिलीज होते तक, उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी थी। एक नई लड़की ने भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को प्रपोज कर उनसे शादी कर ली थी। बॉबी रिलीज से पहले ही वो गर्भवती हो चुकी थीं। फिल्म बॉबी ब्लॉकबस्टर रही और डिंपल रातोंरात स्टार बन गईं, लेकिन शादी के लिए उन्हें इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। आज डिंपल कपाड़िया 69 साल की हो चुकी हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से, जो उनकी शख्सियत का सार हैं- किस्सा-1 ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड की अंगूठी रखी, जिससे हुआ विवाद 14 साल की उम्र में डिंपल कपाड़िया को फिल्म बॉबी मिली। राज कपूर ने वो फिल्म लगातार फिल्में फ्लॉप होने से चढ़े कर्ज को उतारने के लिए बनाई थी। उन्होंने डिंपल को एक्टिंग की ट्रेनिंग दी और पूरी ग्रूमिंग करवाई। सेट पर ऋषि कपूर के साथ समय बिताते हुए दोस्ती गहरी होने लगी। ऋषि कपूर उन दिनों पारसी यास्मीन मेहता को डेट कर रहे थे। वो उनकी जिंदगी का पहला प्यार थीं। यास्मीन ने ऋषि कपूर को एक अंगूठी दी, जो वो हमेशा पहने रखते। एक दिन डिंपल को वो अंगूठी इतनी पसंद आई कि वो अक्सर पहनने के लिए उसे लेने लगीं। समय के साथ अंगूठी डिंपल के पास ही रहने लगी। शूटिंग के दौरान डिंपल और ऋषि की नजदीकियों की खबरें अखबारों और मैगजीन में छपने लगीं। बात यास्मीन तक पहुंची, तो उन्होंने ऋषि से रिश्ता तोड़ दिया। ऋषि कपूर कैसे भी यास्मीन से रिश्ता बरकरार रखना चाहते थे, तो मनाने के लिए कभी उनके घर जाते, तो कभी को-स्टार्स से उन्हें कॉल करवाते। देखिए फिल्म बॉबी से डिंपल की तस्वीरें- किस्सा- 2 बॉबी के सेट पर लग्जरी कारों से आती थीं डिंपल, ऋषि की टूटी-फूटी फिएट देख चिढ़ाते थे अमिताभ बच्चन डिंपल कपाड़िया के पिता रईस बिजनेसमैन थे। उनके पास कई लग्जरी कारें थीं। बॉबी के सेट पर भी डिंपल लग्जरी इंपोर्टेड गाड़ियों से आती थीं। जबकि ऋषि कपूर के घर की आर्थिक स्थिति तब ठीक नहीं थी और वो एक टूटी-फूटी फिएट कार से आते थे। उसी समय फिल्मों में नए-नए आए अमिताभ बच्चन की फिल्म बॉम्बे टू गोवा की शूटिंग चलती थी। वो भी फिएट से आते-जाते थे। सेट से गुजरते हुए अमिताभ, अक्सर ऋषि कपूर को चिढ़ाकर कहते थे- आपकी हीरोइन तो बड़ी-बड़ी कारों से आती है। जब इसी बात पर डिंपल को चिढ़ाया जाता था, तो वो बड़े स्टाइल और कॉन्फिडेंस में कहती थीं, मैं राज कपूर की हीरोइन हूं, मैं एक स्टार हूं। फिल्म चली तो ठीक और नहीं चली तो भी मैं स्टार ही रहूंगी। द मूवी मोथ को दिए इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने ये किस्सा सुनाते हुए कहा था, ‘वाकई वो उस समय स्टार थीं।’ किस्सा- 3 राजेश खन्ना को करती थीं ब्लैंक कॉल, फिर फ्लाइट में किया प्रपोज बॉबी की शूटिंग के बीच डिंपल कपाड़िया को अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित एक इवेंट में पहुंची थीं। इस इवेंट के चीफ गेस्ट राजेश खन्ना था। आसपास से गुजरते हुए राजेश खन्ना की नजर डिंपल पर पड़ी, तो वो बार-बार उनकी ओर देखने लगे। डिंपल बचपन से राजेश खन्ना की फैन थीं। वो कई बार उनके नंबर पर कॉल किया करती थीं और हर बार उन्हें राजेश खन्ना के मैनेजर की डांट पड़ती थी। उस इवेंट में डिंपल भी राजेश खन्ना को छुप-छुपकर देख रही थीं। तभी राजेश खन्ना ने पास खड़े एक शख्स से डिंपल की पूरी डीटेल्स ले लीं। लौटते हुए राजेश खन्ना, ठीक डिंपल की साथ वाली सीट पर बैठे। डिंपल कपाड़िया कुछ न कुछ करके उनका ध्यान खींच रही थी। फिर एक दम से बोल उठीं- ‘हम जहां जा रहे हैं वहां भीड़ होगी, आप मेरा हाथ पकड़ोगे?’ राजेश खन्ना ने झट से कहा- ‘हां, बिल्कुल।’ डिंपल ने फिर कहा- ‘हमेशा के लिए।’ राजेश खन्ना ने उस वक्त तो कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन मुंबई पहुंचते ही उनके घर पहुंचे और शादी का प्रस्ताव रख दिया। डिंपल महज 16 साल की थीं और राजेश खन्ना उनसे 15 साल बड़े 31

इंडिया अलायंस ने ‘इंडिया जन गद्दा बंदन’ के रूप में पुनः ब्रांड बनाया: आंतरिक दरार के बीच 23 पार्टियां मिलेंगी | न्यूज18

इंडिया अलायंस ने 'इंडिया जन गद्दा बंदन' के रूप में पुनः ब्रांड बनाया: आंतरिक दरार के बीच 23 पार्टियां मिलेंगी | न्यूज18

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी। सर्वाधिकार सुरक्षित। सीएनएन और सीएनएन लोगो केबल न्यूज नेटवर्क, एलपी एलएलएलपी के पंजीकृत चिह्न हैं, जिन्हें अनुमति के साथ प्रदर्शित किया गया है। NEWS18.com पर या उसके हिस्से के रूप में CNN नाम और/या लोगो का उपयोग उनके संबंध में केबल न्यूज नेटवर्क के बौद्धिक संपदा अधिकारों का हनन नहीं करता है। © कॉपीराइट नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड 2026। सर्वाधिकार सुरक्षित। (टैग्सटूट्रांसलेट)2024 लोक सभा चुनाव(टी)भारतीय राजनीतिक समाचार

एक दिन में अंडे फेंकने की तीन घटनाएं: पूरे बंगाल में टीएमसी नेताओं को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा | भारत समाचार

Flavio Cobolli vs Alexander Zverev Live Score.

आखरी अपडेट:07 जून, 2026, 20:10 IST बंगाल में जनता का गुस्सा देखने को मिल रहा है क्योंकि निवासियों ने टीएमसी नेताओं पर अंडे फेंके हैं, जिसमें सुजॉय हाजरा, बप्पादित्य दासगुप्ता और मोहम्मद जसीमुद्दीन भ्रष्टाचार और आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। मिदनापुर में, स्थानीय लोगों ने टीएमसी नेता सुजॉय हाजरा को ले जा रहे एक पुलिस वाहन पर अंडे फेंके और उन पर आवास निर्माण के लिए पैसे लेने लेकिन वादा किए गए घर देने में विफल रहने का आरोप लगाया। रविवार को पूरे पश्चिम बंगाल में जनता के गुस्से की लहर फैल गई क्योंकि निवासियों ने भ्रष्टाचार और आपराधिक आरोपों से जुड़ी कई घटनाओं में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं पर अंडे फेंके। मिदनापुर में, स्थानीय लोगों ने टीएमसी नेता सुजॉय हाजरा को ले जा रहे एक पुलिस वाहन पर अंडे फेंके और उन पर आवास निर्माण के लिए पैसे लेने लेकिन वादा किए गए घर देने में विफल रहने का आरोप लगाया। वीडियो | मिदनापुर, पश्चिम बंगाल: निवासियों ने टीएमसी नेता सुजॉय हाजरा को ले जा रहे एक पुलिस वाहन पर अंडे फेंके, दावा किया कि उन्होंने आवास निर्माण के लिए पैसे लिए थे, लेकिन वादा किए गए घर देने में विफल रहे। (पूरा वीडियो पीटीआई वीडियो पर उपलब्ध है – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/o9LkCQu08B – प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 7 जून, 2026 सरकारी अभियोजक नजीम हबीब के अनुसार, हाजरा ने 2021 में इमरान नाम के एक शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 10 लाख रुपये लिए थे और बार-बार मांगने के बावजूद पैसे वापस नहीं किए या विवाद का समाधान नहीं किया। ताजा गिरफ्तारियों से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है कोलकाता में अलग-अलग घटनाओं में, दो टीएमसी पार्षदों को आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया गया, जिससे अराजक दृश्य और सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। पाटुली में पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता और उत्तरी कोलकाता में मोहम्मद जसीमुद्दीन पर गुस्साए निवासियों ने अंडे से हमला किया, क्योंकि पुलिस उन्हें ले जा रही थी। दासगुप्ता को जबरन वसूली, धमकी, आपराधिक अतिक्रमण और आगजनी के प्रयास सहित आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने निर्माण कार्य की अनुमति देने के लिए पैसे की मांग की थी और बाद में आंशिक भुगतान के बाद शिकायतकर्ताओं पर दबाव डाला। एक अलग मामले में, जसीमुद्दीन को यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (POCSO) मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि ताला बनाने वाले की मदद से हिरासत में लेने से पहले उसने कथित तौर पर कई घंटों तक खुद को अपने आवास के अंदर बंद कर लिया था। व्यापक अशांति कोलकाता के दोनों मामलों में, निवासियों के बड़े समूह पुलिस स्टेशनों के बाहर और एस्कॉर्ट मार्गों पर एकत्र हुए, नारे लगाए और नेताओं पर भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। जब आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत ले जाया गया तो अंडे फेंकने की घटनाएं सामने आईं। घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भाजपा सरकार में मंत्री इंद्रनील खान ने कहा कि ये घटनाएं कथित गलत कामों के खिलाफ बोलने की बढ़ती सार्वजनिक इच्छा को दर्शाती हैं। “लोगों का ये आक्रोश इन टीएमसी नेताओं द्वारा उन्हें लंबे समय तक प्रताड़ित किए जाने का नतीजा है। लोग अब शिकायत दर्ज कराने के लिए सामने आ रहे हैं क्योंकि उन्हें पीएम मोदी के ‘भोय बाहर, भरोसा अंदर’ के नारे पर भरोसा है।” खान ने कहा, “ये आरोपी नेता कानून से बच नहीं सकते, जो अपना काम करेगा। मैं केवल वही दोहराऊंगा जो हमारे मुख्यमंत्री ने बंगाल के लोगों से कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है।” (पीटीआई से इनपुट्स के साथ) चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में न्यूज़ डेस्क न्यूज़ डेस्क उत्साही संपादकों और लेखकों की एक टीम है जो भारत और विदेशों में होने वाली सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण और विश्लेषण करती है। लाइव अपडेट से लेकर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट से लेकर गहन व्याख्याताओं तक…और पढ़ें जगह : पश्चिम बंगाल, भारत, भारत न्यूज़ इंडिया एक दिन में अंडे फेंकने की तीन घटनाएं: पूरे बंगाल में टीएमसी नेताओं को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)सुजॉय हाजरा आवास घोटाला(टी)सुजॉय हाजरा(टी)टीएमसी नेता विवाद(टी)मिदनापुर विरोध(टी)पश्चिम बंगाल की राजनीति(टी)आवास निर्माण धोखाधड़ी(टी)पुलिस वाहन पर हमला(टी)अंडे फेंकने की घटना