Sunday, 13 Sep 2026 | 10:12 PM

Trending :

बांग्लादेश बोला- भारत से रिश्ते रीसेट करना चाहते हैं:हसीना के दौर के संबंधों को असहज बताया, विदेश राज्य मंत्री ने कहा- सीधी बातचीत जरूरी ओमान के पास जहाज पर हमला, 14 भारतीय सवार थे:13 का रेस्क्यू हुआ, एक लापता; भारत ने हमले की निंदा की ब्रिटेन के बंटवारे पर साथ आएंगे स्कॉटलैंड, वेल्स-नॉर्दर्न आयरलैंड:तीनों जगहों के नेताओं की कल मीटिंग, अलग होने के पक्ष में Shilpa Shetty Ganpati Bappa Arrival अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:डायमंड-सोने की जूलरी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस बोलीं- शुक्र है किसी को चोट नहीं पहुंचाई, सब सुरक्षित हैं अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:डायमंड-सोने की जूलरी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस बोलीं- शुक्र है किसी को चोट नहीं पहुंचाई, सब सुरक्षित हैं
EXCLUSIVE

6.5 फीट के गुरनूर बराड़ भारत के तीसरे लंबे खिलाड़ी:डेब्यू वनडे में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए; पिता चाहते थे बास्केटबॉल खेलें

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शनिवार को 6 फुट 5 इंच लंबे तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह भारतीय टीम के लिए खेलने वाले तीसरे सबसे लंबे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले अबय कुरुविला और पंकज सिंह (6 फुट 6 इंच) टीम इंडिया में खेल चुके हैं।
अपने पहले ही मैच में गुरनूर ने 145+ किमी/घंटे की रफ्तार, तेज उछाल और सटीक लाइन-लेंथ से प्रभावित किया। उन्होंने 4.5 ओवर में महज 27 रन देकर 3 विकेट झटके गुरनूर के टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर किसी फिल्मी कहानी जैसा है। उनके पिता सुखवीर सिंह बराड़ पंजाब पुलिस में एएसआई हैं और खुद राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। पिता चाहते थे कि उनका बेटा भी बास्केटबॉल कोर्ट में अपना जलवा बिखेरे। लेकिन गुरनूर ने साउथ अफ्रीकी दिग्गज डेल स्टेन के वीडियो देखकर तेज गेंदबाजी करने की ठान ली। हालांकि, 15 साल की उम्र तक गुरनूर ने कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली थी। वह सिर्फ गली-मोहल्लों में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे। तब उनका सीधा सा फंडा था- ‘तेज डालूंगा, तो ही बचूंगा’, ताकि कोई भी बल्लेबाज उन्हें आसानी से छक्का न मार सके। बाद में उन्होंने ‘चैम्पियंस क्रिकेट एकेडमी’ में कोच रवि वर्मा और वरिंदर सिंह की देखरेख में अपनी रफ्तार व स्विंग को निखारा। 2023 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू करने के बाद गुरनूर को स्लिप डिस्क (पीठ की चोट) का सामना करना पड़ा। एक तेज गेंदबाज के लिए यह करियर खत्म करने वाली चोट हो सकती थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने बॉलिंग एक्शन और रन-अप में जरूरी बदलाव किए। इसी का नतीजा था कि 2025 की आईपीएल नीलामी में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से उन्होंने सीधे भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाया। जब अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तब गुरनूर दोपहर की गहरी नींद ले रहे थे। आंख खुली, तो परिवार और साथियों की बधाइयों ने उनकी दुनिया ही बदल दी। पंजाब के गिल ने ही सौंपी कैप, पहला कैच भी पकड़ा भारतीय कप्तान शुभमन गिल और गुरनूर दोनों पंजाब से ही आते हैं। 2024 की आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद गिल ने उन्हें गुजरात टाइटंस का नेट बॉलर बनने की सलाह दी और कहा- ‘तू आ जा, यहां काफी कुछ सीखेगा।’ इसके बाद इंटरनेशनल में गिल ने ही गुरनूर को डेब्यू कैप सौंपी और उनके पहले इंटरनेशनल विकेट (इब्राहिम जादरान) का कैच भी लपका। गिल ने कहा, ‘गुरनूर की शानदार रफ्तार, उनका स्विंग और जिस सटीक लेंथ पर वह लगातार गेंदबाजी कर रहे थे, वह वाकई कमाल था।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RPSC SI Exam Re-Exam Sept 20

May 16, 2026/
8:18 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का पुनः आयोजन 20 सितम्बर को किया जाएगा।...

यूपी के प्रयागराज, महाराष्ट्र के अमरावती में तापमान 44°C पार:ओडिशा के 4 जिलों में स्कूल बंद; राजस्थान में मनरेगा मजदूरों के काम का समय बदला

April 24, 2026/
5:08 am

देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों...

सीधी में 16 साल की लड़की का अपहरण:गुजरात में होने का आशंका, वापस लाने पुलिसल ने मांगेै 50 हजार

April 26, 2026/
4:45 pm

सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची को वापस लाने के लिए पुलिसकर्मी पर ₹50 हजार मांगने...

निवाड़ी में सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने पर प्रदर्शन:पृथ्वीपुर और जेरोन में PM आवास और भूमि पट्टे की मांग; तहसीलदार को दिया ज्ञापन

April 30, 2026/
4:27 pm

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर और जेरोन नगर परिषद के पात्र हितग्राहियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ न मिलने के विरोध...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

6.5 फीट के गुरनूर बराड़ भारत के तीसरे लंबे खिलाड़ी:डेब्यू वनडे में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए; पिता चाहते थे बास्केटबॉल खेलें

6.5 फीट के गुरनूर बराड़ भारत के तीसरे लंबे खिलाड़ी:डेब्यू वनडे में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए; पिता चाहते थे बास्केटबॉल खेलें

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शनिवार को 6 फुट 5 इंच लंबे तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह भारतीय टीम के लिए खेलने वाले तीसरे सबसे लंबे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले अबय कुरुविला और पंकज सिंह (6 फुट 6 इंच) टीम इंडिया में खेल चुके हैं।
अपने पहले ही मैच में गुरनूर ने 145+ किमी/घंटे की रफ्तार, तेज उछाल और सटीक लाइन-लेंथ से प्रभावित किया। उन्होंने 4.5 ओवर में महज 27 रन देकर 3 विकेट झटके गुरनूर के टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर किसी फिल्मी कहानी जैसा है। उनके पिता सुखवीर सिंह बराड़ पंजाब पुलिस में एएसआई हैं और खुद राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। पिता चाहते थे कि उनका बेटा भी बास्केटबॉल कोर्ट में अपना जलवा बिखेरे। लेकिन गुरनूर ने साउथ अफ्रीकी दिग्गज डेल स्टेन के वीडियो देखकर तेज गेंदबाजी करने की ठान ली। हालांकि, 15 साल की उम्र तक गुरनूर ने कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली थी। वह सिर्फ गली-मोहल्लों में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे। तब उनका सीधा सा फंडा था- ‘तेज डालूंगा, तो ही बचूंगा’, ताकि कोई भी बल्लेबाज उन्हें आसानी से छक्का न मार सके। बाद में उन्होंने ‘चैम्पियंस क्रिकेट एकेडमी’ में कोच रवि वर्मा और वरिंदर सिंह की देखरेख में अपनी रफ्तार व स्विंग को निखारा। 2023 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू करने के बाद गुरनूर को स्लिप डिस्क (पीठ की चोट) का सामना करना पड़ा। एक तेज गेंदबाज के लिए यह करियर खत्म करने वाली चोट हो सकती थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने बॉलिंग एक्शन और रन-अप में जरूरी बदलाव किए। इसी का नतीजा था कि 2025 की आईपीएल नीलामी में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से उन्होंने सीधे भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाया। जब अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तब गुरनूर दोपहर की गहरी नींद ले रहे थे। आंख खुली, तो परिवार और साथियों की बधाइयों ने उनकी दुनिया ही बदल दी। पंजाब के गिल ने ही सौंपी कैप, पहला कैच भी पकड़ा भारतीय कप्तान शुभमन गिल और गुरनूर दोनों पंजाब से ही आते हैं। 2024 की आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद गिल ने उन्हें गुजरात टाइटंस का नेट बॉलर बनने की सलाह दी और कहा- ‘तू आ जा, यहां काफी कुछ सीखेगा।’ इसके बाद इंटरनेशनल में गिल ने ही गुरनूर को डेब्यू कैप सौंपी और उनके पहले इंटरनेशनल विकेट (इब्राहिम जादरान) का कैच भी लपका। गिल ने कहा, ‘गुरनूर की शानदार रफ्तार, उनका स्विंग और जिस सटीक लेंथ पर वह लगातार गेंदबाजी कर रहे थे, वह वाकई कमाल था।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket