Wednesday, 30 Sep 2026 | 02:23 PM

Trending :

EXCLUSIVE

वैशाख पूर्णिमा पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:बूढ़े बाबा के रूप में होगा भगवान का श्रृंगार

वैशाख पूर्णिमा पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:बूढ़े बाबा के रूप में होगा भगवान का श्रृंगार

दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर में वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन किए। दोपहर एक बजे तक लगभग 50 हजार भक्तों ने दर्शन लाभ लिया। इस विशेष दिन भगवान का ‘बूढ़े बाबा’ के रूप में आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। यह विशेष श्रृंगार साल में केवल एक बार वैशाख पूर्णिमा की रात को किया जाता है। इस अनोखे श्रृंगार को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहेंगे। जागेश्वर नाथ धाम को 13वें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है। यहां केवल प्रदेश से ही नहीं, बल्कि देशभर से श्रद्धालु साल भर भगवान के दर्शनों के लिए आते हैं। 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी शुक्रवार सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिसर में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा और अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, छाया और दवाइयों की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बांदकपुर मंदिर के प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक ने बताया कि वैशाख माह में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन करने आते हैं। वैशाख पूर्णिमा पर पूरे प्रदेश से भक्त यहां पहुंचे हैं।

सिवनी के घंसौर में युवक ने फांसी लगाई:छितापार गांव में की आत्महत्या, सुबह परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

सिवनी के घंसौर में युवक ने फांसी लगाई:छितापार गांव में की आत्महत्या, सुबह परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम छितापार में गुरुवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 24 वर्षीय निलेश सैयाम ने अपने घर में यह कदम उठाया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई, जब उन्होंने निलेश को घर के अंदर फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तत्काल घंसौर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मृतक की पहचान निलेश पिता देव सिंह सैयाम (24 वर्ष) निवासी ग्राम छितापार के रूप में हुई है। निलेश अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। यदि कोई संदिग्ध स्थिति सामने आती है, तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आज DC-RR का मुकाबला, वैभव तोड़ेंगे किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड:T-20 में फास्टेस्ट 100-सिक्स लगाने से एक कदम दूर, दिल्ली हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगी

आज DC-RR का मुकाबला, वैभव तोड़ेंगे किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड:T-20 में फास्टेस्ट 100-सिक्स लगाने से एक कदम दूर, दिल्ली हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगी

IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। RR के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने के करीब हैं। उन्होंने टी20 की 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। राजस्थान के लिए इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं, जबकि 350 से ज्यादा रन उन्होंने छक्के-चौकों से बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 238.09 टीम को तेज शुरुआत दिला रहा है। 36 गेंद में शतक, IPL इतिहास में तीसरे सबसे तेज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में 103 रन बनाकर अपना दूसरा IPL शतक जड़ दिया। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी हैं। एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए।

‘राजा शिवाजी’ से सामने आया सलमान का लुक:मूंछ और भगवा पगड़ी में नजर आए, फिल्म में जिवा महाले के किरदार में दिखे

‘राजा शिवाजी’ से सामने आया सलमान का लुक:मूंछ और भगवा पगड़ी में नजर आए, फिल्म में जिवा महाले के किरदार में दिखे

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वे मूंछों और भगवा पगड़ी में नजर आ रहे हैं। रितेश देशमुख निर्देशित यह फिल्म आज थिएटर्स में रिलीज हुई, जहां सलमान कैमियो भूमिका में जिवा महाले के किरदार में दिखे। फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित राजा शिवाजी मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसमें रितेश देशमुख मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म एक मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट है, जिसमें अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, विद्या बालन, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर और भाग्यश्री जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म रिलीज के साथ ही उनका लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे पारंपरिक मराठा वेशभूषा में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सलमान के किरदार की आधिकारिक पुष्टि पहले नहीं की गई थी। अब फिल्म रिलीज के बाद यह साफ हुआ है कि वे एक स्पेशल रोल में नजर आए हैं। सलमान ने खुद फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी रितेश देशमुख ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि सलमान ने खुद फिल्म में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा कि उनकी पिछली फिल्मों ‘लय भारी’ और ‘वेद’ में भी सलमान मौजूद थे। ऐसे में इस फिल्म में भी उन्होंने दोस्ती के चलते काम करने की इच्छा जताई। फिल्म में सलमान के कैमियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, कई यूजर्स ने उनकी एंट्री को दमदार बताया है। एक यूजर ने सलमान की एंट्री को “लय खतरनाक भाई” बताते हुए उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “सीन कड़क आहे एकदम”। सलमान के फैंस खासतौर पर उनके अलग लुक मूंछ और भगवा पगड़ी को पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस अवतार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

शादी में गई मां, बेटे ने साफ कर दी अलमारी:65 हजार कैश-ज्वेलरी लेकर फरार; राजेंद्र नगर में फ्लैट से छात्रों के लैपटॉप भी चोरी

शादी में गई मां, बेटे ने साफ कर दी अलमारी:65 हजार कैश-ज्वेलरी लेकर फरार; राजेंद्र नगर में फ्लैट से छात्रों के लैपटॉप भी चोरी

इंदौर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। विजयनगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे पर घर से नकदी और जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है, वहीं राजेंद्र नगर में बदमाश फ्लैट से दो छात्रों के लैपटॉप चुराकर फरार हो गए। विजयनगर थाना क्षेत्र के न्यू शीतल नगर में रहने वाली लक्ष्मीबाई (65) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 28 अप्रैल की शाम वह एक शादी समारोह में गई थीं। वापस लौटने पर घर का गेट खुला मिला और अलमारी की चाबी भी लगी हुई थी। जांच करने पर करीब 65 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और बेटी रेणुका व उसके बच्चों के जरूरी दस्तावेज गायब मिले। महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा जितेंद्र खोजे ही घर का ताला तोड़कर यह सामान ले गया। घटना के समय घर में उसका दूसरा बेटा भी मौजूद था। प्रेम प्रसंग में पहले भी कर चुका वारदात पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेंद्र का एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी के चलते वह पहले भी घर में चोरी जैसी हरकत कर चुका है। बेटे की इन हरकतों से परेशान होकर मां ने गुरुवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। राजेंद्र नगर में छात्रों के लैपटॉप चोरी एक अन्य मामले में राजेंद्र नगर इलाके में बदमाशों ने एक फ्लैट को निशाना बनाया। उज्ज्वल सरैया और उसका दोस्त कुनाल नेगी, जो बीटेक के छात्र हैं, किराए के फ्लैट में रहते हैं। रात 3 बजे तक पढ़ाई करने के बाद सुबह जल्दबाजी में दरवाजा खुला रह गया। इसी दौरान चोर फ्लैट में घुसे और दोनों के लैपटॉप चोरी कर ले गए।

स्वाद के साथ सेहत का खजाना है यह चमत्कारी तेल, शरीर में अकड़न हो या जकड़न होगा तुरंत छूमंतर! – News18 हिंदी

arw img

X स्वाद के साथ सेहत का खजाना है यह तेल, जोड़ों का दर्द होगा तुरंत छूमंतर   Health Tips: औषधीय और बहुगुणी खूबियों से भरपूर महुआ ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होता है. इससे न सिर्फ ग्रामीणों को खाद्य तेल प्रचुर मात्रा में मिल जाता है बल्कि अच्छी आमदनी भी होती है. महुआ के बीज से निकला डोरी के तेल के फायदे बताते हुए रीवा आयुर्वेद हॉस्पिटल के डीन (MD) डॉक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि डोरी के फल से अर्थ महुआ के फल से है. इस फल को चुनने के बाद ग्रामीण उसके बीज को निकालते हैं और धूप में सुखाते हैं. सूखे हुए बीज को उबालने के बाद उसका चूर्ण बना लेते हैं. उसके बाद इससे तेल निकालते हैं. डोरी का तेल खाने के साथ-साथ शरीर पर लगाने के भी काम में आता है. इस तेल से शरीर में होने वाले दर्द से राहत मिलती है. जोड़ों के दर्द में भी यह असरदार माना जाता है. शरीर में जकड़न, दर्द और जोड़ों के दर्द में इसका तेल काफी उपयोगी है. इसके लगाने से सिरदर्द से राहत के साथ-साथ अनिद्रा से छुटकारा मिलता है. शरीर और चेहरे पर दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं. महुआ तेल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

खन्ना के युवक की अमेरिका में मौत:हार्टअटैक आया, दो साल पहले गया था विदेश, स्टोर पर करता था काम

खन्ना के युवक की अमेरिका में मौत:हार्टअटैक आया, दो साल पहले गया था विदेश, स्टोर पर करता था काम

लुधियाना जिले के खन्ना के पास स्थित गांव घणगस के एक युवक की अमेरिका में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। गांव घणगस निवासी 29 वर्षीय महक सिंह, बेहतर भविष्य की तलाश में 1 अप्रैल 2024 को कनाडा गया था और बाद में अमेरिका चला गया। अमेरिका के इंडियाना में वह एक स्टोर पर काम कर रहा था। मृतक के पिता उदय सिंह ने बताया कि उनकी बेटे से आखिरी बार 15 अप्रैल को बात हुई थी। उस समय महक सिंह ठीक था और परिवार की चिंता कर रहा था। महक की बुआ सुखविंदर कौर ने बताया कि 21 अप्रैल को भी महक से बातचीत हुई थी। वह सामान्य रूप से बात कर रहा था और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की तैयारी के बारे में चर्चा कर रहा था। जिसके बाद परिजनों को 22 अप्रैल की सुबह परिवार को फोन पर महक सिंह की मौत की सूचना मिली। बताया जाता है कि हार्टअटैक आने से महक सिंह मौत हुई। केंद्र और पंजाब सरकार से मदद की अपील इस घटना के बाद परिवार के सामने महक का शव भारत लाने की चुनौती है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे शव को वापस लाने का खर्च वहन नहीं कर पा रहे हैं। परिवार चाहता है कि महक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में हो। परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से मदद की अपील की है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज मनजीत सिंह मदनीपुर ने भी परिवार के साथ दुख सांझा किया और सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए तथा महक के शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। पायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि वे सीएम भगवंत मान के माध्यम से केंद्र सरकार से राबता करके महक का शव भारत लाने में पूरी मदद करेंगे। इस समय गांव घणगस का माहौल बेहद गमगीन है। हर आंख नम है और परिवार अपने लाडले की अंतिम झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

बुद्ध पूर्णिमा पर तुलाई बंद, किसानों ने किया चक्काजाम:आगर मालवा में बिना सूचना केंद्र बंद होने से भड़के किसान, आश्वासन के बाद खुला मार्ग

बुद्ध पूर्णिमा पर तुलाई बंद, किसानों ने किया चक्काजाम:आगर मालवा में बिना सूचना केंद्र बंद होने से भड़के किसान, आश्वासन के बाद खुला मार्ग

आगर मालवा जिले के बड़ौद क्षेत्र में गेहूं खरीदी केंद्र पर बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के कारण तुलाई बंद होने से किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम कंकड़ेल के समीप स्थित सायलो गेहूं उपार्जन केंद्र पर शुक्रवार को तुलाई कार्य बिना पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया था। जानकारी के अभाव में कई किसान अपनी उपज लेकर केंद्र पर पहुंचे। तुलाई बंद मिलने पर वे आक्रोशित हो गए और उन्होंने डग-बड़ौद मार्ग स्थित गोशाला के पास चक्काजाम कर दिया। किसान सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। चक्काजाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। किसानों ने आरोप लगाया कि वे पिछले कई दिनों से अपनी उपज लेकर केंद्र पर आ रहे हैं, लेकिन उचित व्यवस्थाओं के अभाव में उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रूप सिंह बेस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाइश दी और अधिकारियों द्वारा तुलाई जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी एम.एल. मालवीय ने बताया कि कुछ किसानों का गेहूं पिछले दिन तुलाई से शेष रह गया था। वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद उन किसानों का गेहूं तुलवाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुद्ध पूर्णिमा के कारण अवकाश था, लेकिन किसानों की परेशानी को देखते हुए यह समाधान निकाला गया है।

‘बंगाला में बीजेपी सत्ता में आई तो…’ बांग्लादेश की संसद में विधानसभा चुनाव को लेकर क्या बोला बांग्लादेशी अल्पसंख्यक, मचा हंगामा

'बंगाला में बीजेपी सत्ता में आई तो...' बांग्लादेश की संसद में विधानसभा चुनाव को लेकर क्या बोला बांग्लादेशी अल्पसंख्यक, मचा हंगामा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की वोट पूरी हो गई है। बंगाल की सत्ता कौन बनाएगा, इसका फैसला तो 4 मई को नतीजे आने के बाद ही हो सकता है, लेकिन इससे पहले ज्यादातर एगलिट पोल राज्य में पहली बार कमल खिलता दिखा रहे हैं। एक्जालिट पोल्स की चर्चा बंगाल और भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बांग्लादेश में भी इसकी चर्चा दे रही है। वहां के एक सांसद का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चर्चा में बांग्लादेशी न्यूमेरिक का बयान बांग्लादेश की रंगपुर सीट से नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के मोमिन अख्तर हुसैन का पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर नया बयान दिया गया है। अख्तर ने बंगाल में बीजेपी की जगह को लेकर चिंता जताई है। बांग्लादेशी सांसद ने कहा कि बंगाल में समाजवादी पार्टी और चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को आगे दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी तो ढेका को संकट का सामना करना पड़ सकता है. बांग्लादेशी आतंकियों ने कथित तौर पर अवैध बांग्लादेशियों को बंगाल से वापस ले जाने वाले दल के विनाश की पेशकश करते हुए कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार सफल हो जाती है तो वह उन लोगों को सीमा पार भेज देंगे, जिनमें अवैध घुसपैठिया शामिल हैं। क्या बोले एनसीपी मौलाना अख्तर हुसैन ? बांग्लादेशी बहुमत में शामिल एनसीपी सांसद ने कहा, ‘अगर पश्चिम बंगाल के चुनावी सर्वेक्षण में बीजेपी की जीत होती है और अगर बीजेपी वहां सरकार बनाती है, तो वे सभी ‘कांगलू’ लोगों को बांग्लादेश में बुलाएंगे।’ हमारे लिए एक बड़ा मानव, आर्थिक और सितारा संकट खड़ा होगा। हम इस बात को लेकर चिंतित हैं।’ ‘कांगलू’ शब्द का इस्तेमाल बांग्लादेश से आया बांग्लादेशी अवैध मुस्लिम आक्रमणकारियों के लिए किया जाता है। 4 मई को आएंगे बंगाल चुनाव के नतीजे पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर चुनाव के दूसरे चरण में 92.47 प्रतिशत वोट हुए। इस तरह, दोनों स्टेज का कुल औसत प्रतिशत प्रतिशत रिकॉर्ड 92.85 तक पहुंच गया। ज्यादातर डिजिटल पोल्स में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि 4 मई को नतीजे आने के बाद ही साफ हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। (टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी(टी)बांग्लादेश समाचार(टी)बंगाल चुनाव 2026(टी)चुनाव 2026(टी)एग्जिट पोल(टी)टीएमसी(टी)बांग्लादेश(टी)बंगाल चुनाव 2026(टी)बांग्लादेश नामांकन बयान(टी)हुसैन अख्तर बयान(टी)बीजेपी(टी)बंगाल कांग्रेस पोल

खंडवा में जनगणना कार्य को लेकर सख्ती:अधिकारी और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, पहले से ली गई छुट्टियां भी रद्द

खंडवा में जनगणना कार्य को लेकर सख्ती:अधिकारी और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, पहले से ली गई छुट्टियां भी रद्द

भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने खंडवा जिले में सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन ने 1 मई से शुरू हो रहे मकानों के सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य को गंभीरता से लेते हुए सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जिला जनगणना अधिकारी बजरंग बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई से 30 मई 2026 तक जिले में मकानों के सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। यह जनगणना की प्रक्रिया का अहम चरण है, जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इसी के मद्देनजर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इस अवधि में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेगा। इतना ही नहीं, सभी को मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। पहले से मंजूर छुट्टियां भी रद्द प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी प्रकार के पूर्व स्वीकृत अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। मुख्यालय अवकाश भी रद्द रहेगा। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 1 मई को दोपहर पूर्व तक अनिवार्य रूप से मुख्यालय पर उपस्थित होना होगा। जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन सतर्क प्रशासन का मानना है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी नहीं होनी चाहिए। यही कारण है कि पूरे एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान फील्ड स्तर पर पूरी मानव संसाधन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह सख्त निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और इसका उल्लंघन करने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। जनगणना 2027 की दिशा में यह कदम प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है, जहां हर स्तर पर तैयारियों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।