Tuesday, 06 Oct 2026 | 10:12 PM

Trending :

EXCLUSIVE

राजगढ़ में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:लव जिहाद के खिलाफ कानून की मांग; राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

राजगढ़ में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:लव जिहाद के खिलाफ कानून की मांग; राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

राजगढ़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शिवाजी चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों पर सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और केंद्र सरकार से इन मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की मांग की। संगठन ने प्रतीकात्मक रूप से एक पुतले का दहन भी किया, जिसे कार्यकर्ताओं ने कथित जिहादी मानसिकता के विरोध का प्रतीक बताया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में देशभर में ऐसे मामलों पर एक समान और कड़ा कानून लागू करने की मांग की गई, ताकि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सभा को संबोधित करते हुए विहिप के प्रांत सह प्रचार-प्रसार प्रमुख कपिल शर्मा ने कहा कि संगठन के अनुसार, कई मामलों में महिलाओं और युवतियों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण के प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि बजरंग दल लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहा है और आगे भी आवाज उठाता रहेगा। प्रदर्शन में विभाग मंत्री अशोक गुप्ता, विभाग संयोजक राजू मीणा, सहसंयोजक आशीष मेवाड़, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र उपाध्याय, जिला संयोजक सोनू शर्मा, जिला मंत्री मयंक जायसवाल, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख लखन गुर्जर, बाल उपासना प्रमुख चेतराम गुर्जर, महिला उपाध्यक्ष ममता रानोलिया और चंदन महेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही।

बार-बार कुछ मीठा खाने का मन, शरीर में इन गड़बड़ी का संकेत, सिर्फ क्रेविंग समझ न करें इग्नोर

authorimg

Last Updated:April 18, 2026, 19:38 IST What Cause Sweet Cravings: मीठा खाने की क्रेविंग होना सिर्फ स्वाद से जुड़ा मसला नहीं है. यदि आप मीठा खाने के बाद शांत महसूस करते है, तो ये आपके शरीर में चल रही गड़बड़ी का एक बड़ा संकेत है. आयुर्वेद में भी बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग को चेतावनी संकेत बताया गया है. ऐसे में आपको क्या करना चाहिए, चलिए इस लेख में समझते हैं. ख़बरें फटाफट मीठा खाना लगभग सभी को पसंद होता है. भारत में खाने के बाद कुछ मीठा खाने की परंपरा भी रही है. लेकिन यदि आप अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग महसूस करते हैं, तो सावधान हो जाएं. यह नॉर्मल नहीं है. कई बार यह शरीर के अंदर हो रही गड़बड़ी या हार्मोन के असंतुलन का संकेत हो सकता है. कुछ लोगों को तो मीठा खाने के बाद ही संतुष्टि मिलती है.आयुर्वेद के अनुसार, इसके पीछे शरीर का असंतुलन जिम्मेदार होता है. बार-बार मीठा खाने की इच्छा सिर्फ आदत या लालच नहीं है. जब शरीर थका हुआ होता है या आप तनाव में होते हैं, तब मीठा खाने की इच्छा ज्यादा होती है. मीठा खाने से कुछ समय के लिए अच्छा महसूस होता है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी आदत बढ़ जाती है. फिर रोज मीठा खाने का मन करता है और न मिलने पर चिड़चिड़ापन होने लगता है. मीठा खाने की क्रेविंग गड़बड़ी की इशाराअसल में, जब शरीर के हार्मोन संतुलित होते हैं, तो किसी खास स्वाद की क्रेविंग नहीं होती. भूख लगने पर शरीर सिर्फ खाने का संकेत देता है, न कि किसी खास चीज का. लेकिन अगर बार-बार मीठा खाने का मन कर रहा है, तो यह शरीर के असंतुलन का संकेत है. आयुर्वेद में इसे वात और पित्त दोष के असंतुलन से जोड़ा जाता है. जब ये दोनों असंतुलित हो जाते हैं, तो मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है. ज्यादा मीठा खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है. शुरुआत में यह मन को शांत करता है, लेकिन धीरे-धीरे शरीर कमजोर होने लगता है. लो ब्लड प्रेशर का लक्षणशरीर में ऊर्जा की कमी या लो ब्लड प्रेशर होने पर भी मीठा खाने की इच्छा बढ़ती है, क्योंकि मीठा तुरंत ऊर्जा देता है. इसके अलावा, शरीर में मैग्नीशियम की कमी भी इसका एक कारण हो सकती है. चुनें हेल्दी विकल्पअगर आपको बार-बार मीठा खाने का मन करता है, तो आप कुछ हेल्दी विकल्प चुन सकते हैं. जैसे गुड़, शहद, मिश्री या ताजे मीठे फल खा सकते हैं. साथ ही, खजूर या किशमिश अपने पास रखें. ये चीजें मीठा खाने की इच्छा को संतुलित करती हैं और शरीर के लिए भी फायदेमंद होती हैं. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 18, 2026, 19:38 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

सीहोर में दो पक्षों की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज:एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया; दो आरोपी अस्पताल में भर्ती

सीहोर में दो पक्षों की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज:एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया; दो आरोपी अस्पताल में भर्ती

सीहोर के मिलन गार्डन रोड पर हुए दो पक्षों के झगड़े में भैरुंदा पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को फरियादी और उसके जीजा अंकेश को रोहित तथा संतोष परते ने गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से मारा था। इस हमले में अंकेश को गंभीर चोटें आईं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैरुंदा में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के पीड़ित रोहित बिले निवासी धौलपुर की रिपोर्ट पर आरोपी अंकेश और एक अन्य बाल अपचारी निवासी पलाशी कलां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायल व्यक्तियों को थाने के वाहन से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। मामले की जांच के लिए गठित टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर एक पक्ष से फरार आरोपी संतोष परते (पिता रमेश, उम्र 35 साल, निवासी वार्ड क्रमांक एक, आईटीआई कॉलोनी, भेरूंदा, सीहोर) को बाइपास भेरुंदा से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने पर जेल भेज दिया गया। घटना का एक अन्य आरोपी रोहित एम्स अस्पताल में भर्ती है। दूसरे पक्ष के आरोपियों में से एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है, जिस पर विधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही, अन्य आरोपी अंकेश (उम्र 35 साल, निवासी पलासी कला, सीहोर) अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। इलाजरत दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रायसेन में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन:लव जिहाद-धर्मांतरण रोकने सख्त कानून की मांग, सुरक्षा मुद्दों पर जताई चिंता

रायसेन में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन:लव जिहाद-धर्मांतरण रोकने सख्त कानून की मांग, सुरक्षा मुद्दों पर जताई चिंता

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम 5 बजे रायसेन में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम मनीष शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश में बढ़ती विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी गतिविधियों को लेकर चिंता जताई गई और प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि देश में सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाना आवश्यक है। ज्ञापन में अवैध कब्जों, महिलाओं के शोषण और जनजातीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मांग की कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए। इसके साथ ही, जनजातीय और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपते समय संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश वाल्यान, जिला मंत्री बद्री पारासर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इन मुद्दों पर जल्द प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

टीकमगढ़ में महिलाओं ने साफा बांधकर निकाली बाइक रैली:कल परशुराम जन्मोत्सव पर होगाअभिषेक-पूजन, शाम को निकलेगी शोभायात्रा

टीकमगढ़ में महिलाओं ने साफा बांधकर निकाली बाइक रैली:कल परशुराम जन्मोत्सव पर होगाअभिषेक-पूजन, शाम को निकलेगी शोभायात्रा

टीकमगढ़ में भगवान परशुराम जन्म महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में शनिवार शाम ब्राह्मण समाज द्वारा बाइक रैली निकाली गई। रैली की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर साफा बांधकर बाइक चलाई और उत्साह के साथ भागीदारी की। नजरबाग मंदिर से शुरू होकर शहर में किया भ्रमण बाइक रैली की शुरुआत नजरबाग मंदिर से हुई। इसके बाद रैली शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई गांधी चौराहे पहुंची, जहां भगवान परशुराम की महाआरती की गई। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ब्राह्मण महिला संगठन की अध्यक्ष नीतू द्विवेदी ने बताया कि 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 5 बजे महेंद्र सागर तालाब स्थित प्रतिमा स्थल पर अभिषेक और पूजन किया जाएगा। साथ ही अग्निहोत्र यज्ञ भी आयोजित होगा। सुबह से शाम तक रहेंगे धार्मिक आयोजन सुबह 5 बजे से 9 बजे तक प्रतिमा स्थल पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। इसके बाद शाम 5 बजे प्राचीन नजरबाग मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के सदस्य एडवोकेट सौरभ शर्मा के अनुसार, शोभायात्रा नजरबाग मंदिर से शुरू होकर सिंधी धर्मशाला, लोकमान्य चौराहा, नजाई बाजार, कटरा बाजार, पुराना पोस्ट ऑफिस और तालदरवाजा होते हुए महेंद्र सागर तालाब पहुंचेगी। यहां प्रतिमा की महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

शाजापुर में पारिवारिक विवाद सुलझा:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कराई मध्यस्थता

शाजापुर में पारिवारिक विवाद सुलझा:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कराई मध्यस्थता

शाजापुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से एक पारिवारिक विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान किया गया है। यह मामला मध्यस्थता की प्रभावशीलता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन गया है। यह कार्यवाही शनिवार को प्राधिकरण के अध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में, सचिव नमिता बौरासी और डीएलएओ शिखा शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुई। यह विवाद कपिल सोनलिया और दीपिका कौरव (जो वाक एवं श्रवण बाधित दंपत्ति हैं) तथा विष्णु प्रसाद सोनलिया और महेंद्र सोनलिया के बीच चल रहा था। इस प्रकरण को जिला न्यायालय स्थित एडीआर सेंटर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया था। मध्यस्थता प्रक्रिया के दौरान, सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ अतुल राठौर और मध्यस्थ ज्ञानेंद्र पुरोहित ने दोनों पक्षों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे उनके आपसी मतभेद दूर करने में सहायता मिली। ऐसे बनी सहमति प्रारंभिक सहमति के तहत विद्युत आपूर्ति बहाल की गई, जिससे दोनों पक्षों के बीच विश्वास का माहौल बना। आगे की चर्चा में कृषि आय के बंटवारे, पारिवारिक सहयोग और संसाधनों के उपयोग को लेकर भी सहमति बनी। इसके अतिरिक्त, घास काटने की मशीन उपलब्ध कराने और सोलर पैनल से संबंधित मुद्दों के समाधान पर भी दोनों पक्ष सहमत हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे अपने विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता जैसे वैकल्पिक उपायों को अपनाएं।

भारतीय फैंस के फीफा देखने पर संकट:वर्ल्ड कप में दो महीने से भी कम समय; किसी चैनल ने नहीं लिए राइट्स

भारतीय फैंस के फीफा देखने पर संकट:वर्ल्ड कप में दो महीने से भी कम समय; किसी चैनल ने नहीं लिए राइट्स

भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में अब दो महीने से भी कम समय बाकी है, लेकिन भारत में अभी तक किसी भी नेटवर्क ने इसके ब्रॉडकास्टिंग राइट्स नहीं खरीदे हैं। फीफा ने जापान, इंडोनेशिया, सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग समेत पूरे एशिया में पहले ही डील पक्की कर ली है, लेकिन भारत में फीफा को टीवी पर दिखाने के लिए कोई भी ब्रॉडकास्टर पैसे खर्च करने को तैयार नहीं है। यह स्थिति इसलिए भी असामान्य है क्योंकि भारत को फीफा द्वारा एक प्रमुख फुटबॉल बाजार माना जाता है। इस साल की शुरुआत में कोका-कोला की स्पॉन्सरशिप के तहत फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी भारत आई थी, जिसे लेकर फैंस में भारी उत्साह दिखा था। भारत में फीफा वर्ल्ड कप का प्रसारण हमेशा से किसी न किसी प्रमुख नेटवर्क के पास रहा है। साल 2002 में टेन स्पोर्ट्स, 2010 में ईएसपीएन-स्टार, 2014 व 2018 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क और 2022 में वायकॉम18 ने राइट्स खरीदे थे और स्पोर्ट्स18 व जियोसिनेमा पर टेलीकास्ट हुआ था। लेकिन 2026 के लिए स्थिति बिल्कुल उलट है। जुलाई 2025 में, फीफा ने भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टेंडर ​जारी किए थे। इसमें 2026 और 2030 के वर्ल्ड कप के राइट्स को एक साथ बंडल किया गया था, ताकि यह डील ब्रॉडकास्टर्स को आर्थिक रूप से आकर्षक लगे। इसके अलावा 2027 महिला वर्ल्ड कप के लिए भी अलग से टेंडर निकाला गया। इसकी समय सीमा 2 सितंबर 2025 थी, जो काफी पहले ही बीत चुकी है। लेकिन राइट्स अभी भी नहीं बिके हैं। प्रसारकों की बेरुखी के 5 सबसे बड़े कारण 1. क्रिकेट जैसे हर ओवर के बाद एड का मौका फुटबॉल में नहीं मिलता भारत एक सब्सक्रिप्शन बाजार नहीं है, बल्कि यह एडवरटाइजिंग से चलता है। एक पूर्व ब्रॉडकास्टिंग सीईओ के अनुसार, क्रिकेट में हर ओवर के बाद विज्ञापन का मौका होता है, लेकिन फुटबॉल में ऐसा नहीं है। हाफ-टाइम के दौरान लोग अक्सर टीवी बंद कर देते हैं। यही वजह है कि 2018 में फुटबॉल वर्ल्ड कप का विज्ञापन प्रभाव 12.6 बिलियन डॉलर था, जिसके 2026 में 10.5 बिलियन तक घटने का अनुमान है। 2. फीफा ने कीमत घटाई, लेकिन ब्रॉडकास्टर को महंगा लग रहा सौदा स्टार इंडिया और वायकॉम18 के विलय के बाद भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा कम हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में फीफा ने 2026 और 2030 वर्ल्ड कप के संयुक्त अधिकारों की कीमत करीब 928 करोड़ रुपए रखी थी। खरीदार न मिलने पर इसे घटाकर करीब 324 करोड़ कर दिया गया। हालांकि, जियोस्टार इस पैकेज की कीमत करीब 232 करोड़ के करीब आंक रहा है। 3. भारत में फुटबॉल के लिए पैसे नहीं देते फैंस, टीवी पर दर्शक घट चुके हैं सोशल मीडिया पर फुटबॉल की चर्चा बहुत होती है, लेकिन यह व्यूअरशिप पैसे में तब्दील नहीं होती। भारतीय दर्शक फुटबॉल देखने के लिए पैसे देने से कतराते हैं। भारत ने 2018 से 2022 के बीच टीवी पर 8.7 करोड़ दर्शक खो दिए थे, क्योंकि लोग डिजिटल की तरफ मुड़ गए थे, लेकिन वहां भी विज्ञापन से होने वाली कमाई नाममात्र की है। ऐसे में प्रसारक बड़े इवेंट का रिस्क नहीं लेना चाह रहे हैं। 4. एडवरटाइजर आईपीएल तक खर्च चुके होंगे विज्ञापन का बजट डेंट्सू के पूर्व सीईओ आशीष भसीन के अनुसार, ‘भारत में खेल बाजार पर क्रिकेट का कब्जा है। फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से है और ठीक इससे पहले 31 मई तक आईपीएल चलेगा। ऑटोमोटिव, एफएमसीजी, फिनटेक और टेलीकॉम जैसे बड़े एडवरटाइजर 74 मैचों वाले आईपीएल में अपने बजट का बड़ा हिस्सा खर्च कर चुके होंगे। ऐसे में उनके पास वर्ल्ड कप के लिए पैसा नहीं बचेगा।’ 5. शेड्यूलिंग भारत के हक में नहीं, 87% मैच रात 10 बजे के बाद होंगे इस बार वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जा रहा है। इसका मतलब है कि 104 मैचों में से 87% से ज्यादा मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे के बाद प्रसारित होंगे। भारत को दिन में केवल 13 मैच देखने को मिलेंगे। इसलिए रात के मुकाबलों के लिए एडवरटाइजर पैसा लगाने को तैयार नहीं हैं। आईपीएल जैसे इवेंट्स इसलिए भी महंगे बिकते हैं क्योंकि उनका प्रसारण प्राइम टाइम में होता है। प्रसार भारती राइट्स की चर्चा कर रहा; फीफा के पास यूट्यूब पर प्रसारण करने का विकल्प भी है एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पुष्टि की है कि राइट्स के लिए प्रसार भारती ने फीफा के साथ प्रारंभिक बातचीत की है। दूरदर्शन ने 2023 फीफा महिला वर्ल्ड कप का भी प्रसारण किया था। डीडी फ्री डिश और ‘WAVES OTT’ प्लेटफॉर्म की पहुंच के चलते यह एक बड़ा विकल्प बन सकता है। इसके अलावा, भारत के ‘स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग सिग्नल्स एक्ट’ के तहत सेमीफाइनल और फाइनल जैसे प्रमुख मैचों को अनिवार्य रूप से दूरदर्शन के साथ साझा करना होगा। वहीं, 2026 वर्ल्ड कप के लिए यूट्यूब फीफा का पसंदीदा प्लेटफॉर्म है। भले ही टीवी पर प्रसारण न हो, लेकिन यूट्यूब पर क्रिएटर्स, क्लिप्स और कुछ चुनिंदा लाइव मैचों तक भारतीय दर्शकों की पहुंच होगी।

HDFC बैंक का मुनाफा 9% बढ़कर ₹19,221 करोड़ हुआ:मार्च तिमाही में रेवेन्यू भी 5% बढ़ा; बैंक हर शेयर पर ₹13 का डिविडेंड देगा

HDFC बैंक का मुनाफा 9% बढ़कर ₹19,221 करोड़ हुआ:मार्च तिमाही में रेवेन्यू भी 5% बढ़ा; बैंक हर शेयर पर ₹13 का डिविडेंड देगा

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई इस तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 9% बढ़कर 19,221 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 17,616 करोड़ रुपए था। बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 13 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 19 जून 2026 तय की गई है। इससे पहले बैंक अगस्त 2025 में 2.5 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड भी दे चुका है। इस तरह निवेशकों को पूरे साल में कुल 15.5 रुपए का डिविडेंड मिलेगा। HDFC बैंक के रेवेन्यू में 5% की बढ़त HDFC बैंक का कुल नेट रेवेन्यू सालाना आधार पर 5% बढ़कर 46,280 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल मार्च तिमाही में यह 44,090 करोड़ रुपए था। बैंक की मुख्य आय यानी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 3.2% बढ़कर 33,080 करोड़ रुपए रही। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) कुल एसेट्स पर 3.38% दर्ज किया गया। एसेट क्वालिटी में सुधार, NPA घटा चौथी तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है। बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) घटकर 1.24% से 1.15% पर आ गया है। वहीं नेट NPA मार्च 2026 तक 0.38% रहा। बैंक ने इस तिमाही के लिए प्रोविजंस और कंटिंजेंसी के तौर पर 2,610 करोड़ रुपए अलग रखे हैं। बैंक का टोटल क्रेडिट कॉस्ट रेश्यो 0.35% रहा। डिपॉजिट्स में 12.8% की शानदार ग्रोथ बैंक के औसत डिपॉजिट्स में अच्छी बढ़त देखी गई है। मार्च 2026 तिमाही में औसत डिपॉजिट्स 28.5 लाख करोड़ रुपए रहे, जो पिछले साल की तुलना में 12.8% ज्यादा हैं। इसी तरह बैंक के औसत CASA (करेंट अकाउंट और सेविंग्स अकाउंट) डिपॉजिट्स भी 10.8% की ग्रोथ के साथ 9.18 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गए हैं। पूंजी की स्थिति मजबूत, CAR 19.7% पर बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो (CAR) 19.7% रहा, जो नियामक जरूरत 11.9% से काफी ज्यादा है। यह बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है। बैंक का टीयर-1 CAR 17.7% और कॉमन इक्विटी टीयर-1 कैपिटल रेश्यो 17.3% दर्ज किया गया है। 9,689 ब्रांच तक पहुंचा बैंक का नेटवर्क क्या होता है नेट इंटरेस्ट मार्जिन और CASA? NIM: यह बैंक की कमाई का अहम पैमाना है। बैंक जिस दर पर कर्ज देता है और जिस दर पर जमाकर्ताओं को ब्याज देता है, उसके अंतर को नेट इंटरेस्ट मार्जिन कहते हैं। CASA: इसका मतलब है ‘करेंट अकाउंट और सेविंग्स अकाउंट’। इसमें जमा पैसा बैंक के लिए सस्ता फंड होता है क्योंकि इस पर उसे कम ब्याज देना पड़ता है। जिस बैंक का CASA रेश्यो ज्यादा होता है, उसका मुनाफा बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। नॉन परफॉर्मिंग एसेट या NPA क्या है? जब कोई व्यक्ति या संस्था किसी बैंक से लोन लेकर उसे वापस नहीं करती, तो उसे बैड लोन या नॉन परफॉर्मिंग एसेट या NPA कहा जाता है। यानी इन लोन्स की रिकवरी की उम्मीद काफी कम होती है। नतीजतन बैंकों का पैसा डूब जाता है और बैंक घाटे में चला जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, अगर किसी बैंक लोन की किस्त 90 दिनों तक यानी तीन महीने तक नहीं चुकाई जाती है, तो उस लोन को NPA घोषित कर दिया जाता है। अन्य वित्तीय संस्थाओं के मामले में यह सीमा 120 दिन की होती है। बुक को क्लियर करने के लिए बैंकों को ऐसा करना होता है। ये खबर भी पढ़ें… केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया: 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने DA-DR 58% से बढ़कर 60% किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इस फैसले से सरकार का सालाना 6,791 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा। इससे पहले अक्टूबर में महंगाई भत्ते को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था। पिछला रिविजन 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना गया था, जिसका भुगतान एरियर के साथ किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

कार में बैठकर लगा रहे थे IPL मैच पर सट्‌टा:मॉल के पास से पुलिस ने पकड़ा, 10 लाख नगद 5 मोबाइल फोन सहित दो गिरफ्तार

कार में बैठकर लगा रहे थे IPL मैच पर सट्‌टा:मॉल के पास से पुलिस ने पकड़ा, 10 लाख नगद 5 मोबाइल फोन सहित दो गिरफ्तार

विजय नगर पुलिस ने मॉल के पास कार में बैठकर IPL मैच पर सट्टा लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 लाख रुपए नगद, 5 मोबाइल और एक कार जब्त की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मोबाइल के इनके नेटवर्क का पता लगा रही है। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। एसीपी पराग सैनी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि ऑर्बिट मॉल के पास के एक कार में दो लोग बैठे और अवैध गतिविधि संचालित कर रहे है। पुलिस को जैसी ही इनकी जानकारी मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को रंगे हाथ धरदबोचा। मोबाइल चेक किया तो पता चला सट्टा लगा रहे उन्होंने बताया कि जब दोनों के मोबाइल फोन चेक किए गए तो पता चला कि दोनों IPL के मैच में क्रिकेट के सट्टे के दांव लगा रहे थे, इस पर तत्काल उनको मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 10 लाख रुपए नगद, 5 मोबाइल फोन और कार को जब्त किया गया है। पकड़ाए आरोपी आकाश बिंदल निवासी और प्रियांश जैन निवासी नीमच है। दोनों से पूछताछ कर जानकारी निकाली जा रही है। मोबाइल से निकाल रहे जानकारी इधर, बताया जा रहा है कि पुलिस जब्त मोबाइल से इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी निकाल रही है। ये बात भी सामने आ रही है कि ये कार में घूमकर सट्टा लगाने के काम कर रहे थे, इस बारे में पुलिस जानकारी निकाल रही है। वहीं जो दस लाख रुपए इनके पास से बरामद किए है, उसकी भी जानकारी जुटा रही है।

अक्षय तृतीया पर रायसेन में शोभायात्रा की तैयारी:बाजारों में रौनक बढ़ी; बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट

अक्षय तृतीया पर रायसेन में शोभायात्रा की तैयारी:बाजारों में रौनक बढ़ी; बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट

रायसेन में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर इस बार शहर में धार्मिक आस्था, उत्साह और प्रशासनिक सतर्कता तीनों का संगम देखने को मिलेगा। एक ओर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं बाजारों में खरीदारी की भीड़ बढ़ गई है। उधर, बाल विवाह की रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में कल (19 अप्रैल) भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 8 बजे हनुमान मंदिर गंजबाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री रामपुर मंदिर रामनगर पहुंचेगी। आयोजकों ने समाज के सभी विप्र बंधुओं से परिवार सहित शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाने की अपील की। भाजपा जिला अध्यक्ष को दिया आमंत्रण शोभायात्रा और जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया। इस दौरान महासभा अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश दीक्षित, पंडित संतोष शर्मा, पंडित प्रकाश पाराशर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अक्षय तृतीया को लेकर शहर के बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखा जा रहा है। शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त के चलते कपड़ा, साड़ी और ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। व्यापारी भी अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं। बाल विवाह रोकने प्रशासन सख्त अक्षय तृतीया पर संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिले में विशेष निगरानी के आदेश दिए हैं। विकासखंड स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में कोर ग्रुप और उड़न दस्ते गठित किए गए हैं, जिनमें पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल हैं। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन जारी जिला मुख्यालय पर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय (दशहरा मैदान) में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बाल विवाह की सूचना चाइल्ड लाइन 1098, डायल 112 और महिला हेल्पलाइन 181 पर दी जा सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 21 वर्ष से कम आयु के बालक और 18 वर्ष से कम आयु की बालिका का विवाह कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।