Thursday, 08 Oct 2026 | 04:26 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सतना में हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार:मामूली विवाद में चाकू से हमला, घायल का रीवा में इलाज

सतना में हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार:मामूली विवाद में चाकू से हमला, घायल का रीवा में इलाज

सतना में युवक को चाकू मारकर घायल करने के आरोपी अखंड प्रताप उर्फ गोलू को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना नाका में हुई थी, जिसमें प्रकाश द्विवेदी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि 10 अप्रैल की रात कल्याण पेट्रोल पंप के पास एक दुकान के बाहर युवाओं के दो समूहों के बीच बहस हुई थी। इसी दौरान आरोपी अखंड प्रताप उर्फ गोलू (27), निवासी पन्ना नाका उमरी, ने अंशुमान सिंह (24) और एक अन्य के साथ मिलकर प्रकाश पुत्र संतोष द्विवेदी (33) पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से प्रकाश द्विवेदी बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही रीवा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। वारदात के अगले ही दिन, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने राजेन्द्र नगर में दबिश देकर आरोपी अंशुमान सिंह को देशी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। दूसरे आरोपी अखंड उर्फ गोलू को सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया। उसे सोमवार को ही कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मंदसौर में आज 4 घंटे बिजली बंद:खानपुरा, ईदगाह, शालीमार कॉलोनी सहित कई इलाकों में होगा रखरखाव

मंदसौर में आज 4 घंटे बिजली बंद:खानपुरा, ईदगाह, शालीमार कॉलोनी सहित कई इलाकों में होगा रखरखाव

मंदसौर शहर के कई इलाकों में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। सहायक यंत्री के अनुसार, 11 केवी विद्युत लाइनों के मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। मंगलवार को नाका नंबर 6 के अंतर्गत रामघाट फीडर पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस दौरान रावण रोड, कमल चौक, सिसोदिया फार्म, खानपुरा, नारायण नगर, शालीमार कॉलोनी, अशोक नगर, ईदगाह और रामघाट के सामने के क्षेत्रों सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग ने बताया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में परिवर्तन (घटाया या बढ़ाया) किया जा सकता है। विभाग ने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी है।

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में लगा थ्रेसर पलटा:धूमा बाईपास पर यातायात रहा बाधित, मशक्कत के बाद खुला जाम

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में लगा थ्रेसर पलटा:धूमा बाईपास पर यातायात रहा बाधित, मशक्कत के बाद खुला जाम

सिवनी जिले के धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत धूमा बाईपास पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक ट्रैक्टर में लगा थ्रेसर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, देर रात एक ट्रैक्टर थ्रेसर लेकर धूमा बाईपास मार्ग से गुजर रहा था। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण थ्रेसर अचानक पलट गया। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां आमतौर पर वाहनों और लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। हालांकि, घटना के समय वहां कोई राहगीर या अन्य वाहन मौजूद नहीं था, जिससे संभावित बड़ा नुकसान टल गया। हादसे के बाद सड़क पर थ्रेसर पलटने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। क्रेन की सहायता से पलटे हुए थ्रेसर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बाईपास मार्ग पर तेज गति और मोड़ों पर पर्याप्त संकेतक न होने के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानीपूर्वक वाहन संचालन की आवश्यकता को उजागर किया है।

अमेरिका में आज इजराइल-लेबानन की सीजफायर वार्ता:हिजबुल्लाह मुद्दे पर अटका पेंच, नेतन्याहू बोले- उग्रवादियों पर हमले बंद नहीं करेंगे

अमेरिका में आज इजराइल-लेबानन की सीजफायर वार्ता:हिजबुल्लाह मुद्दे पर अटका पेंच, नेतन्याहू बोले- उग्रवादियों पर हमले बंद नहीं करेंगे

अमेरिका में आज इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर पर अहम बातचीत होगी। यह बैठक वॉशिंगटन डीसी में होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका इस वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। इस बातचीत का मकसद लेबनान सीमा पर हिंसा कम करना और स्थायी युद्धविराम की तरफ बढ़ना है। हालांकि, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही कह चुके हैं कि लेबनान में ईरान समर्थक उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, ईरान का कहना है कि इजराइल को लेबनान में तुरंत हमले रोकने होंगे, क्योंकि सीजफायर समझौते की एक शर्त है कि लेबनान पर हमले नहीं होंगे। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स ईरान जंग जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

राज्यसभा सीट पर कांग्रेस में कास्ट प्रेशर बढ़ा:दलित और ब्राह्मणों के बाद अब सिंधी समाज ने ठोकी दावेदारी

राज्यसभा सीट पर कांग्रेस में कास्ट प्रेशर बढ़ा:दलित और ब्राह्मणों के बाद अब सिंधी समाज ने ठोकी दावेदारी

मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हुई सीट को लेकर कांग्रेस के भीतर खींचतान तेज हो गई है। पार्टी में जातीय समीकरणों को लेकर दबाव(कास्ट प्रेशर) लगातार बढ़ रहा है। जहां पहले दलित और फिर विंध्य के ब्राह्मणों की ओर से दावेदारी पेश की गई थी, वहीं अब इस रेस में सिंधी समाज की भी एंट्री हो गई है। सिंधी प्रतिनिधित्व की मांग उठी रीवा शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिलीप ठारवानी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर सिंधी समाज से राज्यसभा प्रतिनिधि भेजने की मांग उठाई है। ठारवानी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संबोधित पत्र में लिखा है कि वे लंबे समय से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और उनका परिवार पीढ़ियों से पार्टी की विचारधारा से जुड़ा है। सिंधी समाज देशभर में कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था और योगदान के लिए जाना जाता है। आगामी राज्यसभा चयन में सिंधी समाज से एक योग्य और समर्पित प्रतिनिधि के रूप में उनके नाम पर विचार किया जाए। इस पत्र की प्रतिलिपि मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी भेजी गई है। त्रिकोणीय हुआ जातीय समीकरण दलित वर्ग: दिग्विजय सिंह के राज्यसभा जाने से इनकार करने के बाद कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दलित वर्ग के नेता को राज्यसभा भेजे जाने की मांग की थी। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी इसका समर्थन कर चुके हैं। ब्राह्मण समाज: विंध्य क्षेत्र के ब्राह्मण नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में उमंग सिंघार और जीतू पटवारी से मुलाकात की थी। उनका तर्क है कि विंध्य में ब्राह्मण समाज का बड़ा प्रभाव है, जिसे राज्यसभा के जरिए प्रतिनिधित्व देना जरूरी है। सिंधी समाज: अब दिलीप ठारवानी की दावेदारी ने इस रेस को और दिलचस्प बना दिया है। ठारवानी का मानना है कि यदि उन्हें अवसर मिलता है, तो वे संसद में पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा से उठाएंगे। प्रदेश भर में सिंधी समाज कांग्रेस से जुडे़गा।

चंडीगढ़ में लेडी डॉक्टर ने पहले दिन ही जॉब छोड़ी:बोली- अस्पताल मालिक तय करती मरीज ICU में कब तक रहेगा, मेरे नाम पर गलत काम होता

चंडीगढ़ में लेडी डॉक्टर ने पहले दिन ही जॉब छोड़ी:बोली- अस्पताल मालिक तय करती मरीज ICU में कब तक रहेगा, मेरे नाम पर गलत काम होता

चंडीगढ़ के प्रा‌इवेट अस्पताल में महिला डॉक्टर डॉ. प्रभलीन कौर ने नौकरी के पहले ही दिन इस्तीफा दे दिया। डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल की ओनर ही तय करती थी कि मरीज को कितने दिन भर्ती रखना है और कितने दिन ICU में रखना है। उन्होंने कहा कि नाम मेरा और गलत काम उनका। इललिए मैंने रिजाइन कर दिया। महिला डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ये सारी बातें कह रही है। उसी वीडियो को पंजाब ह्यूमन राइट्स कमीशन के मेंबर पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि इस बहादुर डॉक्टर बेटी ने बेधड़क होकर चंडीगढ़ में प्राइवेट अस्पताल माफिया का काला चिट्ठा खोलकर रख दिया है। पंजाब स्टेट एंड चंडीगढ़ ह्यूमन राइट्स कमीशन इस बहादुर बेटी के साहस की सराहना करता है और डटकर इस बेटी के साथ खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि हम ह्यूमन राइट्स की आवाज उठाते हैं। हमारे देश में बड़े-बड़े लोग सोचते हैं कि आवाज को कैसे उठाया जाए, लेकिन इस बेटी ने इसे उठाया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप भी अस्पतालों पर नजर रखें। महिला डॉक्टर की वीडियो में अहम बातें… डॉक्टर का वीडियो शेयर कर जतिंदर सिंह ने ये 2 बातें कहीं चंडीगढ़ की रहने वाली डॉक्टर, जीरकपुर में क्लिनिक जानकारी के मुताबिक, डॉ. प्रभलीन कौर चंडीगढ़ में रहती हैं और जीरकपुर के लोहगढ़ एरिया में अपना क्लिनिक भी चलाती हैं। वह एक इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ हैं। उन्होंने 30 मार्च को सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड किया था। हालांकि, उन्होंने उस अस्पताल का नाम उजागर नहीं किया। वहीं, अस्पताल की ओर से भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। साथ ही कोई कानूनी कार्रवाई भी नहीं की गई है।

यूपी में आगजनी के 26 मामलों की आतंकी जांच होगी:NIA ने तीन आतंकियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया

यूपी में आगजनी के 26 मामलों की आतंकी जांच होगी:NIA ने तीन आतंकियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया

एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) यूपी में हुई आगजनी की करीब 26 घटनाओं की आतंकी एंगल से जांच करेगी। ऐसा पिछले दिनों लखनऊ में पकड़े गए 4 आतंकियों के इनपुट के आधार पर किया जा रहा है। यूपी के अलग-अलग जिलों में गाड़ियों में आग लगने की इन घटनाओं को हादसा बताकर केस बंद कर दिया गया था। अब इनकी गहराई से तफ्तीश की जाएगी। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी मामले में तफ्तीश करेगी। दरअसल, 3 अप्रैल को पकड़े गए आतंकियों ने पूछताछ में बताया था कि वे आगजनी की छोटी-छोटी घटनाओं को अंजाम देकर वीडियो बनाते थे। उन्हें पाकिस्तान में हैंडलर्स को भेज देते थे। इसके बदले उन्हें QR कोड के जरिए पाकिस्तान से पैसे भेजे जाते थे। इनका मकसद देश में डर और सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पूरी कहानी शुरुआत से समझते हैं… यूपी में बड़ी घटना की तैयारी थी, इससे पहले 4 आतंकी धरे गए यूपी ATS ने 2 अप्रैल को लखनऊ से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि ये आगजनी की छोटी-छोटी घटनाओं को अंजाम देकर उसका वीडियो बनाते थे। फिर उसे पाकिस्तानी हैंडलर अबू बकर को भेजते थे। वीडियो के जरिए वे अपने काम का सबूत देते थे। बदले में अबू बकर उन्हें पैसे भेजता था। जांच एजेंसियों को शक है कि इन लोगों ने पहले छोटे स्तर की आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर अपने हैंडलर्स को ‘ट्रायल’ दिखाया था। चारों आतंकी यूपी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पकड़े गए। आतंकियों की पहचान साकिब उर्फ डेविल, विकास गहलावत उर्फ रौनक, लोकेश उर्फ बाबू, उर्फ पपला पंडित और अरबाब के रूप में हुई थी। साकिब गैंग का सरगना है। इन आतंकियों के मोबाइल से कई अहम सबूत मिले थे, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। फोन में आगजनी के VIDEO, लोकेशन और टाइमिंग पता की जा रही एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश बताते हैं- आमतौर पर आग की घटनाओं को हादसा मान कर रिपोर्ट लगा दी जाती है। लेकिन, गाड़ियों में आगजनी के बदले पैसे मिलने की बात सामने आने पर उन मामलों में नए सिरे से जांच की जा रही है। इसके लिए जांच टीम ने 6 महीने में हुए 26 मामलों की पहचान की है। इनमें अलीगढ़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, कानपुर, बरेली और प्रयागराज जिले में हुई घटनाएं शामिल हैं। छानबीन में सामने आया कि लखनऊ में पकड़े गए आतंकियों ने 4 मार्च को एक पिकअप में आग लगाकर उसके वीडियो बनाए थे। आगजनी किरतपुर इलाके में हुई थी। इनके पास मिले 7 मोबाइलों में ऐसे और भी वीडियो हैं। ये वीडियो कब और कहां के हैं, इसकी जांच की जा रही है। जली हुई गाड़ियों की जांच नहीं होती, इसका फायदा उठाया अमिताभ यश कहते हैं- वेस्ट यूपी के बुलंदशहर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, हापुड़ जिलों में पिछले 6 महीने में गाड़ियों, दुकानों और छोटे प्रतिष्ठानों में हुई आगजनी की घटनाओं के रिकॉर्ड देखे जा रहे हैं। जिससे पता लग सके कि आतंकियों का इन घटनाओं से क्या कनेक्शन है? हालांकि, सूत्रों का कहना है कि ये तफ्तीश ATS के लिए आसान नहीं होगी, क्योंकि घटनाएं पुरानी हो चुकी हैं। जांच एजेंसी को फोरेंसिक सबूत और CCTV फुटेज निकालने में खासी दिक्कत आएगी। ऐसे में आसपास के लोगों से पूछताछ और उनके बयान ही अहम होंगे। संदिग्ध लेन-देन मिलने के बाद शुरू की जांच जांच के दौरान पता चला था कि आगजनी के बदले इन आतंकियों को पैसे दिए जाते थे। गिरफ्तार आतंकियों के बैंकखातों की जांच में कुछ संदिग्ध लेन-देन मिले हैं। अब ट्रांजेक्शन की तारीख को आगजनी की तारीख से मैच किया जा रहा है। जिससे पता किया जा सके कि किस घटना के बाद कौन-सा पैसा आया? केंद्रीय एजेंसियों को भेजी गई जानकारी सूत्रों का कहना है कि तफ्तीश के दौरान यूपी एटीएस को दूसरे राज्यों के कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं। इसके बाद पूरी जानकारी एनआईए से भी साझा की गई है। इसमें महाराष्ट्र के कुछ नंबर अहम बताए जा रहे हैं। इस बारे में एडीजी अमिताभ यश बताते हैं कि इनके पास मिले वीडियो में कुछ अन्य आतंकी हथियार के साथ नजर आ रहे थे। उनकी पहचान आकिब, महजुल, आजाद और उबैद मलिक के रूप में हुई है। इनके खिलाफ सेंट्रल एजेंसी के जरिए बिजनौर में मुकदमा दर्ज हुआ है। ये मामला NIA के साथ भी साझा किया गया। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका में रह रहे महजुल, सऊदी अरब में रह रहे आकिब और आजाद के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। दो तरह से पाकिस्तानी हैंडलर से करते थे संपर्क अमिताभ यश ने बताया- जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ये लोग पाकिस्तान के अबु बकर को 2 तरह से संपर्क करते थे। 1. कॉलिंग के लिए सिंग्नल ऐप का इस्तेमाल करते थे। 2. डॉक्यूमेंट, वीडियो फाइल भेजने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते थे। पकड़े न जाएं, इसलिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल करते थे। यही वजह है कि IP एड्रेस ट्रेस करने पर ज्यादा नंबर अफगानिस्तान की लोकेशन के दिख रहे हैं। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर धमाका करने की थी प्लानिंग एटीएस के मुताबिक, गिरोह ने लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल बॉक्स और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई थी। उनका मकसद 2 अप्रैल को बड़ा विस्फोट और बड़ी जनहानि करना था, जिससे दहशत फैल सके। हालांकि, एटीएस को पहले ही इसकी सूचना मिल गई थी। टीम ने समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। यूट्यूब की सर्च हिस्ट्री में लिखा मिला- केमिकल बम कैसे बनाते हैं शाकिब और अरबाब के मोबाइल के यूट्यूब की सर्च में मिला है- टाइम बम कैसे बनाया जाता है? कैमिकल बम कैसे बनाया जाता है? सटीक निशाना लगाने की टेक्निक क्या हैं? इन्होंने कई वीडियो देखे भी हैं। कुछ लिंक और वीडियो अबु बकर ने उन्हें भेजे हैं। ये लोग कितना कुछ सीख सके थे, अब ये 5 दिन की रिमांड के बाद ही क्लियर हो सकेगा। ———————— ये खबर भी पढ़ें… सबसे ज्यादा वोटर भाजपा की सीटों पर घटे, योगी की सीट पर 33 हजार, नेता विपक्ष की सीट पर 41 हजार नाम कटे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद जारी

इंदौर के गोलीकांड में एक आरोपी और पिस्टल की तलाश:बैंक में काम करने वाला आरोपी बोला- पहले से रखी हुई थी देसी पिस्टल

इंदौर के गोलीकांड में एक आरोपी और पिस्टल की तलाश:बैंक में काम करने वाला आरोपी बोला- पहले से रखी हुई थी देसी पिस्टल

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रविवार रात में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। मामले में पुलिस को एक और आरोपी के साथ देसी पिस्टल की तलाश है। इसके लिए टीमें लगी हुई है और जानकारी निकाल रही है। दरअसल, रविवार रात को दो दोस्त झगड़ा सुलझाने के लिए मिले और उनके बीच फिर से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया है। एक युवक ने चाकू से तो दूसरे ने देसी पिस्टल से दो से तीन फायर कर दिए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और दोनों को पकड़ लिया था। इस मामले में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। चाय चौकी कैफे में हुई घटना लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि घटना रविवार रात स्कीम नंबर 78 स्थित चाय चौकी कैफे की है। ऋषभ पिता रघुवीर सिंह राजपूत की शिकायत पर आर्यन पटेल और निखिल उर्फ हैनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, आर्यन पिता राजेंद्र पटेल की शिकायत पर ऋषभ सिंह राजपूत के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने ऋषभ और आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आर्यन का साथी निखिल पिस्टल लेकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले झगड़ा हुआ था। विवाद सुलझाने के लिए वे चाय चौकी कैफे पर मिले, लेकिन यहां भी उनके बीच फिर से विवाद हो गया। झगड़े के दौरान गाली-गलौज हुई और स्टूल-कुर्सियां तक फेंकी गईं। इसके बाद आर्यन ने चाकू निकालकर ऋषभ के पैर में हमला कर दिया। वहीं, ऋषभ ने अपनी एक्टिवा से देसी पिस्टल निकालकर आर्यन पर दो से तीन फायर किए, हालांकि आर्यन बाल-बाल बच गया। हंगामा बढ़ने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया, जबकि अफरा-तफरी के दौरान आर्यन का साथी निखिल देसी पिस्टल लेकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में कहा- पहले से रखी थी पिस्टल टीआई तारेश सोनी ने बताया कि आर्यन ट्रांसपोर्ट का काम करता है, जबकि ऋषभ एक बैंक के लोन विभाग में कार्यरत है। ऋषभ से पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास देसी पिस्टल पहले से ही रखी हुई थी। हालांकि, यह पिस्टल उसके पास कहां से आई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में निखिल की तलाश जारी है। वह घटना स्थल से देसी पिस्टल लेकर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें लगा दी हैं। साथ ही, उसके संभावित ठिकानों पर भी तलाश की जा रही है।

IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश

IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश

IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का यह पहला मुकाबला होगा। CSK और KKR अपना-अपना पांचवां मैच खेलने उतरेंगी। CSK ने अब तक सिर्फ एक मैच जीता है और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। वहीं, KKR को अभी तक पहली जीत का इंतजार है। टीम अपने 4 में से 3 मैच हार चुकी है, जबकि पंजाब के खिलाफ एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। वह पिछले मुकाबले में स्टेडियम नहीं पहुंचे थे। वहीं, कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने DC के खिलाफ मैच के बाद कहा था कि धोनी फिलहाल होटल में रहकर मैच देख रहे हैं और टीम का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन हां, बहुत जल्द आप उन्हें मैदान पर भी देखेंगे। हेड टु हेड में CSK आगे CSK और KKR के बीच 33 IPL मैच खेले गए। 21 में CSK और 12 में KKR को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने कोलकाता को 12 में से 8 मैच हराए हैं, वहीं KKR 4 मैच ही जीत सकी। सैमसन ने पिछले मैच में शतक लगाया बल्लेबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन टॉप पर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 182.66 की शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और एक शतक भी जड़ा है। वहीं, आयुष म्हात्रे 133 रनों के साथ दूसरे टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने भी 160 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 अर्धशतक जमाए हैं। गेंदबाजी में अंशुल कंबोज 8 विकेट लेकर चेन्नई के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उनके अलावा जेमी ओवर्टन ने 5 विकेट अपने नाम किए हैं। अंगकृष-वैभव KKR के टॉप प्लेयर KKR का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम के लिए इस सीजन में अंगकृष रघुवंशी और वैभव ने अहम भूमिका निभाई है। रघुवंशी ने 4 मैचों में 155 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वैभव अरोरा ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। चेपॉक की पिच बैटिंग के लिए मददगार चेपॉक स्टेडियम की पिच पहले स्पिन फ्रेंडली हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है। ओस के कारण चेज करना आसान होता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर बॉलिंग चुन सकती हैं। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए और दोनों में 200+ स्कोर बने। पहले मुकाबले में पंजाब ने यहां होम टीम के खिलाफ 210 रन का टारगेट चेज कर लिया था। हालांकि दूसरे मैच में चेन्नई के खिलाफ दिल्ली 212 रन का टारगेट चेज नहीं कर सकी थी। यहां अब तक कुल 93 IPL मैच खेले गए। इसमें पहले पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 52 मैच जीते, जबकि 41 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते। हाईएस्ट टीम स्कोर 246/5 है, जो 2010 में चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। आज चेन्नई में बारिश नहीं होगी चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। हल्के बादल रहेंगे, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। दिन में 35 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है, लेकिन मैच के दौरान टेम्परेचर 27 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोरा।