Sunday, 13 Sep 2026 | 05:31 AM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश

IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का यह पहला मुकाबला होगा। CSK और KKR अपना-अपना पांचवां मैच खेलने उतरेंगी। CSK ने अब तक सिर्फ एक मैच जीता है और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। वहीं, KKR को अभी तक पहली जीत का इंतजार है। टीम अपने 4 में से 3 मैच हार चुकी है, जबकि पंजाब के खिलाफ एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। वह पिछले मुकाबले में स्टेडियम नहीं पहुंचे थे। वहीं, कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने DC के खिलाफ मैच के बाद कहा था कि धोनी फिलहाल होटल में रहकर मैच देख रहे हैं और टीम का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन हां, बहुत जल्द आप उन्हें मैदान पर भी देखेंगे। हेड टु हेड में CSK आगे CSK और KKR के बीच 33 IPL मैच खेले गए। 21 में CSK और 12 में KKR को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने कोलकाता को 12 में से 8 मैच हराए हैं, वहीं KKR 4 मैच ही जीत सकी। सैमसन ने पिछले मैच में शतक लगाया बल्लेबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन टॉप पर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 182.66 की शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और एक शतक भी जड़ा है। वहीं, आयुष म्हात्रे 133 रनों के साथ दूसरे टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने भी 160 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 अर्धशतक जमाए हैं। गेंदबाजी में अंशुल कंबोज 8 विकेट लेकर चेन्नई के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उनके अलावा जेमी ओवर्टन ने 5 विकेट अपने नाम किए हैं।
अंगकृष-वैभव KKR के टॉप प्लेयर KKR का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम के लिए इस सीजन में अंगकृष रघुवंशी और वैभव ने अहम भूमिका निभाई है। रघुवंशी ने 4 मैचों में 155 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वैभव अरोरा ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। चेपॉक की पिच बैटिंग के लिए मददगार चेपॉक स्टेडियम की पिच पहले स्पिन फ्रेंडली हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है। ओस के कारण चेज करना आसान होता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर बॉलिंग चुन सकती हैं। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए और दोनों में 200+ स्कोर बने। पहले मुकाबले में पंजाब ने यहां होम टीम के खिलाफ 210 रन का टारगेट चेज कर लिया था। हालांकि दूसरे मैच में चेन्नई के खिलाफ दिल्ली 212 रन का टारगेट चेज नहीं कर सकी थी। यहां अब तक कुल 93 IPL मैच खेले गए। इसमें पहले पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 52 मैच जीते, जबकि 41 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते। हाईएस्ट टीम स्कोर 246/5 है, जो 2010 में चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। आज चेन्नई में बारिश नहीं होगी चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। हल्के बादल रहेंगे, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। दिन में 35 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है, लेकिन मैच के दौरान टेम्परेचर 27 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोरा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केदारनाथ में खराब मौसम के चलते उड़ानों पर असर:4000 बुकिंग कैंसिल, DGCA बोला- कोई चांस नहीं ले; IRCTC के जरिए टिकट

May 9, 2026/
11:45 am

केदारनाथ जाने के लिए हेली सेवाओं पर खराब मौसम के चलते बार-बार असर पड़ रहा है। अब तक 4 हजार...

सतलुज:डायरेक्टर हनी त्रेहान बोले- पंजाब की राजनीति में वर्षों से दबे दर्द की कहानी है ये फिल्म

July 6, 2026/
4:35 pm

दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘सतलुज’ साढ़े तीन साल के इंतजार के बाद फाइनली जी5 पर आ रही है। इसके निर्देशक हनी...

सुप्रीम कोर्ट बोला-सीएम जांच में दखल देंगी, सोचा न था:वे लोकतंत्र को खतरे में नहीं डाल सकतीं; ममता IPAC छापेमारी के बीच पहुंची थीं

April 22, 2026/
4:32 pm

I-PAC रेड मामले में ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सेंट्रल एजेंसी की...

New Zealand Vs South Africa Live Cricket Score, 3rd T20I: Stay updated with NZ vs SA Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Auckland. (Picture Credit: AFP)

March 20, 2026/
12:17 pm

आखरी अपडेट:मार्च 20, 2026, 12:17 IST बोरदोलोई, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं और उन्हें दिसपुर विधानसभा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश

IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश

IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का यह पहला मुकाबला होगा। CSK और KKR अपना-अपना पांचवां मैच खेलने उतरेंगी। CSK ने अब तक सिर्फ एक मैच जीता है और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। वहीं, KKR को अभी तक पहली जीत का इंतजार है। टीम अपने 4 में से 3 मैच हार चुकी है, जबकि पंजाब के खिलाफ एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। वह पिछले मुकाबले में स्टेडियम नहीं पहुंचे थे। वहीं, कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने DC के खिलाफ मैच के बाद कहा था कि धोनी फिलहाल होटल में रहकर मैच देख रहे हैं और टीम का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन हां, बहुत जल्द आप उन्हें मैदान पर भी देखेंगे। हेड टु हेड में CSK आगे CSK और KKR के बीच 33 IPL मैच खेले गए। 21 में CSK और 12 में KKR को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने कोलकाता को 12 में से 8 मैच हराए हैं, वहीं KKR 4 मैच ही जीत सकी। सैमसन ने पिछले मैच में शतक लगाया बल्लेबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन टॉप पर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 182.66 की शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और एक शतक भी जड़ा है। वहीं, आयुष म्हात्रे 133 रनों के साथ दूसरे टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने भी 160 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 अर्धशतक जमाए हैं। गेंदबाजी में अंशुल कंबोज 8 विकेट लेकर चेन्नई के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उनके अलावा जेमी ओवर्टन ने 5 विकेट अपने नाम किए हैं।
अंगकृष-वैभव KKR के टॉप प्लेयर KKR का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम के लिए इस सीजन में अंगकृष रघुवंशी और वैभव ने अहम भूमिका निभाई है। रघुवंशी ने 4 मैचों में 155 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वैभव अरोरा ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। चेपॉक की पिच बैटिंग के लिए मददगार चेपॉक स्टेडियम की पिच पहले स्पिन फ्रेंडली हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है। ओस के कारण चेज करना आसान होता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर बॉलिंग चुन सकती हैं। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए और दोनों में 200+ स्कोर बने। पहले मुकाबले में पंजाब ने यहां होम टीम के खिलाफ 210 रन का टारगेट चेज कर लिया था। हालांकि दूसरे मैच में चेन्नई के खिलाफ दिल्ली 212 रन का टारगेट चेज नहीं कर सकी थी। यहां अब तक कुल 93 IPL मैच खेले गए। इसमें पहले पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 52 मैच जीते, जबकि 41 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते। हाईएस्ट टीम स्कोर 246/5 है, जो 2010 में चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। आज चेन्नई में बारिश नहीं होगी चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। हल्के बादल रहेंगे, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। दिन में 35 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है, लेकिन मैच के दौरान टेम्परेचर 27 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोरा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket