Sunday, 13 Sep 2026 | 05:20 AM

Trending :

EXCLUSIVE

इंदौर के गोलीकांड में एक आरोपी और पिस्टल की तलाश:बैंक में काम करने वाला आरोपी बोला- पहले से रखी हुई थी देसी पिस्टल

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रविवार रात में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। मामले में पुलिस को एक और आरोपी के साथ देसी पिस्टल की तलाश है। इसके लिए टीमें लगी हुई है और जानकारी निकाल रही है। दरअसल, रविवार रात को दो दोस्त झगड़ा सुलझाने के लिए मिले और उनके बीच फिर से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया है। एक युवक ने चाकू से तो दूसरे ने देसी पिस्टल से दो से तीन फायर कर दिए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और दोनों को पकड़ लिया था। इस मामले में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। चाय चौकी कैफे में हुई घटना लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि घटना रविवार रात स्कीम नंबर 78 स्थित चाय चौकी कैफे की है। ऋषभ पिता रघुवीर सिंह राजपूत की शिकायत पर आर्यन पटेल और निखिल उर्फ हैनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, आर्यन पिता राजेंद्र पटेल की शिकायत पर ऋषभ सिंह राजपूत के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने ऋषभ और आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आर्यन का साथी निखिल पिस्टल लेकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले झगड़ा हुआ था। विवाद सुलझाने के लिए वे चाय चौकी कैफे पर मिले, लेकिन यहां भी उनके बीच फिर से विवाद हो गया। झगड़े के दौरान गाली-गलौज हुई और स्टूल-कुर्सियां तक फेंकी गईं। इसके बाद आर्यन ने चाकू निकालकर ऋषभ के पैर में हमला कर दिया। वहीं, ऋषभ ने अपनी एक्टिवा से देसी पिस्टल निकालकर आर्यन पर दो से तीन फायर किए, हालांकि आर्यन बाल-बाल बच गया। हंगामा बढ़ने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया, जबकि अफरा-तफरी के दौरान आर्यन का साथी निखिल देसी पिस्टल लेकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में कहा- पहले से रखी थी पिस्टल टीआई तारेश सोनी ने बताया कि आर्यन ट्रांसपोर्ट का काम करता है, जबकि ऋषभ एक बैंक के लोन विभाग में कार्यरत है। ऋषभ से पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास देसी पिस्टल पहले से ही रखी हुई थी। हालांकि, यह पिस्टल उसके पास कहां से आई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में निखिल की तलाश जारी है। वह घटना स्थल से देसी पिस्टल लेकर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें लगा दी हैं। साथ ही, उसके संभावित ठिकानों पर भी तलाश की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का मैटरनिटी फोटोशूट:बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन, तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज, फैंस दे रहे बधाइयां

March 9, 2026/
5:34 pm

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री लिन लैशराम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले...

West Indies Record Partnership vs Sri Lanka

June 28, 2026/
10:52 am

एंटीगुआ7 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्टइंडीज के आमिर जंगू और कप्तान रोस्टन चेज ने टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट की...

Dehradun Student Murder: UP B.Tech Student Killed, 3 Arrested

March 24, 2026/
10:08 am

देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जटराणा की हत्या कर दी गई। देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु...

कॉमेडी फिल्मों में अक्षय ने बनाए हैं रिकॉर्ड:सबसे ज्यादा ₹100 करोड़ क्लब में फिल्में, जल्द वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे

June 21, 2026/
3:37 pm

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी। गौरतलब...

भारतीय बटर चिकन दुनिया के टॉप 6 चिकन व्यंजनों में:भारतीय कुजिन दुनिया में 13वां सबसे बेस्ट, बटर गार्लिक नान दुनिया की नंबर-1 ब्रेड

April 24, 2026/
11:28 am

भारतीय व्यंजन बटर चिकन इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में न्यूजीलैंड के एक मंत्री ने न्यूजीलैंड और भारत...

authorimg

May 17, 2026/
8:51 pm

Last Updated:May 17, 2026, 20:51 IST Vaginoplasty Surgery: वजाइनोप्लास्टी एक मेडिकल सर्जरी है, जो मेडिकल कंडीशंस और कॉस्मेटिक वजह से...

Surat Nagar Nigam Recruitment 1924 Posts

March 13, 2026/
8:00 pm

1 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी सूरत नगर निगम में 1924 पदों पर भर्ती का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इंदौर के गोलीकांड में एक आरोपी और पिस्टल की तलाश:बैंक में काम करने वाला आरोपी बोला- पहले से रखी हुई थी देसी पिस्टल

इंदौर के गोलीकांड में एक आरोपी और पिस्टल की तलाश:बैंक में काम करने वाला आरोपी बोला- पहले से रखी हुई थी देसी पिस्टल

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रविवार रात में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। मामले में पुलिस को एक और आरोपी के साथ देसी पिस्टल की तलाश है। इसके लिए टीमें लगी हुई है और जानकारी निकाल रही है। दरअसल, रविवार रात को दो दोस्त झगड़ा सुलझाने के लिए मिले और उनके बीच फिर से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया है। एक युवक ने चाकू से तो दूसरे ने देसी पिस्टल से दो से तीन फायर कर दिए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और दोनों को पकड़ लिया था। इस मामले में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। चाय चौकी कैफे में हुई घटना लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि घटना रविवार रात स्कीम नंबर 78 स्थित चाय चौकी कैफे की है। ऋषभ पिता रघुवीर सिंह राजपूत की शिकायत पर आर्यन पटेल और निखिल उर्फ हैनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, आर्यन पिता राजेंद्र पटेल की शिकायत पर ऋषभ सिंह राजपूत के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने ऋषभ और आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आर्यन का साथी निखिल पिस्टल लेकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले झगड़ा हुआ था। विवाद सुलझाने के लिए वे चाय चौकी कैफे पर मिले, लेकिन यहां भी उनके बीच फिर से विवाद हो गया। झगड़े के दौरान गाली-गलौज हुई और स्टूल-कुर्सियां तक फेंकी गईं। इसके बाद आर्यन ने चाकू निकालकर ऋषभ के पैर में हमला कर दिया। वहीं, ऋषभ ने अपनी एक्टिवा से देसी पिस्टल निकालकर आर्यन पर दो से तीन फायर किए, हालांकि आर्यन बाल-बाल बच गया। हंगामा बढ़ने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया, जबकि अफरा-तफरी के दौरान आर्यन का साथी निखिल देसी पिस्टल लेकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में कहा- पहले से रखी थी पिस्टल टीआई तारेश सोनी ने बताया कि आर्यन ट्रांसपोर्ट का काम करता है, जबकि ऋषभ एक बैंक के लोन विभाग में कार्यरत है। ऋषभ से पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास देसी पिस्टल पहले से ही रखी हुई थी। हालांकि, यह पिस्टल उसके पास कहां से आई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में निखिल की तलाश जारी है। वह घटना स्थल से देसी पिस्टल लेकर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें लगा दी हैं। साथ ही, उसके संभावित ठिकानों पर भी तलाश की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket