लापरवाही के आरोप में एसडीएम संतोष तिवारी हटाए गए:दतिया में प्रशासनिक फेरबदल; संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सरल को मिली जिम्मेदारी

दतिया में प्रशासनिक कामकाज को गति देने और लापरवाही के चलते कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने दतिया अनुभाग के एसडीएम (SDM) में बड़ा बदलाव किया है। एसडीएम संतोष कुमार तिवारी को उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सिंह सरल को दतिया का नया एसडीएम और दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। वर्तमान में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इस बदलाव से जिले में राजस्व व प्रशासनिक कार्यों की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जांच पेंडिंग रखने और लापरवाही पर हुई कार्रवाई विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पूर्व एसडीएम संतोष तिवारी अपने कार्य में कथित तौर पर लापरवाही बरत रहे थे और उनकी टेबल पर कई जांच लंबे समय से पेंडिंग थीं। इसी लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सकेगा। लोकेंद्र सिंह सरल संभालेंगे दंडाधिकारी का प्रभार कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब दतिया अनुभाग के एसडीएम के रूप में संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सिंह सरल पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें एसडीएम के साथ-साथ दंडाधिकारी दतिया का प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि नए एसडीएम की पदस्थापना से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी और लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो सकेगा।
वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में पहली बार महिला बनेगी सेना प्रमुख, सुसान कॉयल को जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास में पहली बार एक महिला को सेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल जुलाई से यह जिम्मेदारी संभालेंगी। सरकार के मुताबिक, कॉयल लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट की जगह लेंगी। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि 125 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला को सेना प्रमुख बनाया जा रहा है। रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगा। 55 वर्षीय कॉयल 1987 में सेना में शामिल हुई थीं और कई वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस फोर्स में फिलहाल महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 21% है और 2030 तक इसे 25% करने का लक्ष्य रखा गया है। हाल के वर्षों में सेना में यौन उत्पीड़न और भेदभाव के आरोपों के बीच यह फैसला अहम माना जा रहा है। सरकार ने इसके साथ ही नौसेना प्रमुख मार्क हैमंड को डिफेंस फोर्स का नया प्रमुख और मैथ्यू बकली को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद चीन दौरे पर पहुंचे UAE के राष्ट्रपति और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान आधिकारिक दौरे पर चीन की राजधानी बीजिंग पहुंच गए हैं। यह दौरा UAE और चीन के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यात्रा के दौरान निवेश, व्यापार और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। साथ ही नए विकास अवसरों को तलाशने पर भी जोर रहेगा। इस दौरे के जरिए UAE को वैश्विक व्यापार केंद्र और निवेश के प्रमुख गेटवे के रूप में और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। क्राउन प्रिंस के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है, जिसमें कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
2 बाइकों की टक्कर में 1 की मौत:बैतूल-नागपुर हाईवे पर हादसा; ढाबे के पास टकराए वाहन, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बानूर खापा के पास रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक अपने साथी के साथ ससुंद्रा क्षेत्र से लौट रहा था और ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका था। पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज कर लिया है और सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। ससुंद्रा क्षेत्र से लौटते समय ढाबे के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, झिरी खापा निवासी सुखराम भूरा (36) अपने साथी तुलसीदास मस्कोले के साथ ससुंद्रा क्षेत्र गए थे। लौटते समय वे बानूर खापा के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान रात में दो बाइकों की जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में सुखराम भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गणेश सहित दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुखराम भूरा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक के भांजे रोशन ने बताया कि सुखराम खेती-किसानी का काम करते थे और परिवार में सबसे बड़े भाई थे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत:राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे, 4 घायलों की हालत भी गंभीर

गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे लखतर पुलिस इंस्पेक्टर योगेश पटेल ने बताया कि घटना लखतर-विरामगाम हाईवे पर रात करीब रात करीब 1:30 बजे हुई। तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप पैदल राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सभी को कुचल दिया। हादसे में छह तीर्थयात्रियों और सड़क किनारे खड़े एक डंपर के ड्राइवर की मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। फरार ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक श्रद्धालु ने बताया- राजकोट के दत्ता गांव से ठाकर के दर्शन करने के बाद हम लोग राजबाई मानी का झंडा फहराने के लिए विरामगाम जा रहे थे। सभी लोग सड़क किनारे चल रहे थे। तभी लखतर-विरामगाम हाईवे पर फुल स्पीड में आ रहे एक ट्रक ने पीछे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे की 5 तस्वीरें… हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… वृंदावन हादसा-नाव पर ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली:युवती का शव भी उतराकर बाहर आया; अब तक 15 की मौत, एक लापता मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे के बाद सोमवार को चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुबह 8 बजे यमुना नदी में 2 लाशें मिलीं। हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश बरामद हुई। पूरी खबर पढ़ें…
गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत:राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे, 4 घायलों की हालत भी गंभीर

गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे लखतर पुलिस इंस्पेक्टर योगेश पटेल ने बताया कि घटना लखतर-विरामगाम हाईवे पर रात करीब रात करीब 1:30 बजे हुई। तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप पैदल राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सभी को कुचल दिया। हादसे में छह तीर्थयात्रियों और सड़क किनारे खड़े एक डंपर के ड्राइवर की मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। फरार ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक श्रद्धालु ने बताया- राजकोट के दत्ता गांव से ठाकर के दर्शन करने के बाद हम लोग राजबाई मानी का झंडा फहराने के लिए विरामगाम जा रहे थे। सभी लोग सड़क किनारे चल रहे थे। तभी लखतर-विरामगाम हाईवे पर फुल स्पीड में आ रहे एक ट्रक ने पीछे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे की 5 तस्वीरें… हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… वृंदावन हादसा-नाव पर ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली:युवती का शव भी उतराकर बाहर आया; अब तक 15 की मौत, एक लापता मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे के बाद सोमवार को चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुबह 8 बजे यमुना नदी में 2 लाशें मिलीं। हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश बरामद हुई। पूरी खबर पढ़ें…
खाना खाने के बाद पसीने से हो जाता है बुरा हाल, शरीर से निकलती है आग? आयुर्वेद में बताई गई है वजह

Last Updated:April 13, 2026, 11:33 IST Feeling Heat After Meals Causes: खाना खाने के बाद शरीर में गर्मी, पसीना और बेचैनी महसूस होना पाचन संबंधी समस्या और पित्त दोष बढ़ने का संकेत हो सकता है. आयुर्वेद के अनुसार ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना पित्त को बढ़ाता है, जिससे गैस, एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं होती हैं. संतुलित और हल्का आहार अपनाकर इस समस्या से राहत मिल सकती है. शरीर में पित्त दोष बढ़ने से खाना खाने के बाद गर्मी लगती है और पसीना आता है. (Image- AI) Why Do You Sweat After Eating Meal: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. कई जगहों पर तापमान 35 के पार हो गया है और धूप की तपिश लोगों को परेशान करने लगी है. गर्मी के मौसम में कुछ लोग जब खाना खाते हैं, तो उसके बाद उनका पसीना और गर्मी से बुरा हाल हो जाता है. कई लोग मानते हैं कि खाने के बाद पसीना और बेचैनी होना नॉर्मल है, लेकिन ऐसा नहीं है. आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर में किसी परेशानी का संकेत हो सकता है. आयुर्वेद में इन लक्षणों को पाचन की समस्या से जोड़कर देखा गया है और इससे निजात पाने के तरीके भी बताए गए हैं. आयुर्वेद का मानना है कि जब शरीर में पाचन अग्नि का स्तर बढ़ जाता है, तब शरीर गर्म और तपा हुआ महसूस करने लगता है. ज्यादा अग्नि से खाना ठीक से पच नहीं पाता और शरीर के अंदर गर्मी बढ़ने लगती है. इससे हमें पसीना आना शुरू हो जाता है. इसके अलावा तला-भुना या फिर अधिक मसालेदार खाने की वजह से भी शरीर में पित्त बढ़ता है और पित्त बढ़ने से शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है. पित्त बढ़ने के कारण शरीर में जलन, सीने में जलन, खट्टी डकार आना और ज्यादा गैस बनने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इससे पाचन भी प्रभावित होता है और खाने के बाद बेचैनी भी महसूस होती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. कई बार गलत फूड कॉम्बिनेशन से भी शरीर पर नेगेटिव असर पड़ता है. इससे पाचन अग्नि प्रभावित होती है और शरीर के भीतर गर्मी का स्तर भी बढ़ जाता है. लिवर की बिगड़ी कार्यशैली भी पाचन पर असर डालती है. जब लिवर ही गति से काम नहीं करता तो शरीर खाने को अच्छे से प्रोसेस नहीं कर पाता और यही कारण है कि खाना ठीक से न पचने के बाद बेचैनी और घबराहट होती है. कई लोग तो इस डर से पेट भरकर खाना भी नहीं खाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप इसकी वजह और इससे निजात पाने के तरीके जान लें. इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी और ओवरऑल हेल्थ में भी सुधार हो जाएगा. अब सवाल है कि इन समस्याओं से कैसे राहत पाई जाए? आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो खाने के बाद होने वाली बेचैनी और पसीने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है. कोशिश करें कि संतुलित और हल्का आहार लें, जो पचने में आसान रहे. तला-भुना या फिर अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें. आहार में पित्त को शांत करने वाली चीजों को शामिल करें, जिससे शरीर की गर्मी हो. शरीर की गर्मी संतुलित होने से पाचन आसानी से होगा और गर्मी भी कम बनेगी. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 13, 2026, 11:33 IST
Summer Baby Care Tips: गर्मियों के मौसम में ऐसे करें छोटे बच्चों की देखभाल, कभी नहीं होगे बीमार, डॉक्टर से जानिए

Last Updated:April 13, 2026, 11:00 IST Baby Summer Care Tips: बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए उनके आसपास का वातावरण संतुलित रखना बेहद जरूरी है. न ज्यादा गर्म और न ही ज्यादा ठंडा माहौल होना चाहिए क्योंकि दोनों ही स्थितियां बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं. विशेषज्ञों ने गर्मियों में बच्चों की देखभाल के लिए ट्रिपल H फॉर्मूला को सबसे प्रभावी बताया है, जिसमें हाइड्रेशन, हेल्थी डाइट और हाइजीन शामिल हैं. (रिपोर्ट: शिवांक द्विवेदी/सतना) गर्मी का मौसम शुरू होते ही बच्चों की सेहत पर खतरा मंडराने लगता है. तेज धूप, बढ़ता तापमान और बदलता खानपान बच्चों को जल्दी बीमार कर सकता है. ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो डिहाइड्रेशन, लू और पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं. खासकर छोटे बच्चों में यह खतरा और ज्यादा होता है क्योंकि उनकी इम्युनिटी बाकियों के अपेक्षाकृत कमजोर होती है, इसलिए माता-पिता के लिए जरूरी है कि वे बच्चों के खानपान, रहन-सहन और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें. सतना जिला चिकित्सालय के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश खरे ने बताया कि जैसे ही गर्मी बढ़ती है, वैसे ही अस्पतालों में बच्चों की संख्या भी बढ़ने लगती है. इस मौसम में बच्चों में वायरल इन्फेक्शन, उल्टी-दस्त और कमजोरी के मामले अधिक सामने आते हैं. कई बार माता-पिता इन लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर स्थिति पैदा कर सकते हैं. डॉक्टर के अनुसार, बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए उनके आसपास का वातावरण संतुलित रखना बेहद जरूरी है. न ज्यादा गर्म और न ही ज्यादा ठंडा माहौल होना चाहिए क्योंकि दोनों ही स्थितियां बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं. विशेषज्ञों ने गर्मियों में बच्चों की देखभाल के लिए ट्रिपल H फॉर्मूला को सबसे प्रभावी बताया है, जिसमें हाइड्रेशन, हेल्थी डाइट और हाइजीन शामिल हैं. Add News18 as Preferred Source on Google डॉक्टर ने कहा कि हाइड्रेशन जरूरी है, जिसमें बच्चों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना अनिवार्य है. इसके साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ और फलों का सेवन भी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है. दूसरा आता है हेल्थी डाइट, जिसमें बच्चों को हल्का और पौष्टिक भोजन देना चाहिए. हरी सब्जियां, मौसमी फल जैसे- संतरा, मौसंबी, खरबूजा और खीरा शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल देते हैं. तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाना इस मौसम में नुकसानदायक हो सकता है. फिर आता है हाइजीन, जिसमें नाम के ही मुताबिक साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. बच्चों को खाने से पहले और बाहर से आने के बाद हाथ धोने की आदत डालें. साफ सुथरा खाना और स्वच्छ वातावरण बीमारियों से बचाव में अहम भूमिका निभाता है. डॉक्टर का कहना है कि आजकल बच्चे बाहर का खाना, चौपाटी आइटम्स और पैकेज्ड ड्रिंक्स ज्यादा पसंद करते हैं, जो गर्मियों में सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं. ऐसे फूड्स में बैक्टीरिया और अनहाइजीनिक एलिमेंट्स होने का खतरा रहता है, जिससे पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को घर का बना ताजा और साफ खाना ही दें. साथ ही बच्चों की पसंद का हेल्दी खाना तैयार करके उन्हें बाहर के खाने से दूर रखा जा सकता है. गर्मी के दिनों में बच्चों को तेज धूप में खेलने से बचाना चाहिए. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो उन्हें हल्के कपड़े पहनाएं, टोपी लगाएं और पर्याप्त पानी साथ रखें. दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना सबसे बेहतर उपाय है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर माता-पिता बच्चों के खानपान, साफ-सफाई और दिनचर्या पर ध्यान दें, तो गर्मियों में होने वाली अधिकांश बीमारियों से बचा जा सकता है. छोटी-छोटी सावधानियां बच्चों को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती हैं. ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही इस मौसम में बच्चों की सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल है. First Published : April 13, 2026, 11:00 IST
हिमाचल में युवती का गला काटकर मर्डर, आरोपी गिरफ्तार:ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पिटाई की, नशे में वारदात की आशंका, कॉलेज जाते वक्त हमला

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवती की गला और बाजू काटकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने साढ़े तीन घंटे बाद गिरफ्तार किया। इससे पहले ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से आरोपी की जमकर धुनाई की। पुलिस ने उसे घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीणों की मदद से जंगल में पकड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी विकास पटियाल (36) नशे का आदि बताया जा रहा है। वह, सरकाघाट के गोपालपुर के पतयालग गांव का रहने वाला है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार- आरोपी ने नशे में ही युवती का मर्डर कर डाला। अब तक की जांच में हत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई और सनक में मर्डर बताया जा रहा है। मंडी के गोपालपुर में मर्डर यह घटना मंडी जिले के सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र की है। युवती सुबह के समय अपने घर से कॉलेज को निकली थी। रास्ते में विकास पटियाल ने उसकी हत्या कर दी और खुद मौके से फरार हो गया। मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय सिया गुलेरिया पुत्री जोगिंद्र कुमार गांव नैण सरकाघाट मंडी के तौर पर हुई है। वह बीकॉम सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। घर से एक किलोमीटर दूरी पर मर्डर सिया गुलेरिया अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर ही पहुंची थी। इस दौरान रास्ते में सिया गुलेरिया पर आरोपी ने हमला कर दिया और किसी तेजधार हथियार से गला व बाजू काट दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। ग्रामीण आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया था। इसके बाद, पुलिस ने टीमें गठित की और आरोपी को सरकाघाट के जंगल में दबोचा लिया। गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोपी को पीटने की कोशिश की। पुलिस ने मुश्किल से ग्रामीणों को समझाया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुआ। पुलिस-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी वहीं मंडी पुलिस को सुबह करीब साढ़े नौ बजे मर्डर की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। इसके बाद युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी गिरफ्तार: SP SP मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम मौके पर है और जांच में जुटी है। शव कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।
ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरी महिला:RPF जवान ने बचाया, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर शनिवार देर रात जीटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। मौके पर तैनात RPF आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार सामने आया है। सुनीता नाम की महिला ग्वालियर से आगरा जाने के लिए जीटी एक्सप्रेस में सवार होने आई थी। ट्रेन चलने लगी तो उसने जल्दबाजी में चढ़ने का प्रयास किया, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरी महिला पैर फिसलने से महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। घटना के बाद वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात RPF जवान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को खींचकर बाहर निकाला। कुछ सेकंड की देरी से बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील की है। घटना के बाद महिला की हालत सामान्य बताई गई है।
आपकी पेशाब में भी आ रहा स्पर्म? यह कौन सी बीमारी और कितनी खतरनाक, डॉक्टर से जानें वजह और ट्रीटमेंट

Last Updated:April 13, 2026, 10:43 IST Sperm Discharge in Urine: कई लोगों के पेशाब में स्पर्म आने लगता है. अक्सर लोग इसे गंभीर बीमारी मान लेते हैं और नीम-हकीम के चक्कर में फंस जाते हैं. गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमरेंद्र पाठक के मुताबिक पेशाब में स्पर्म आना कोई बीमारी नहीं है. जब युवा लड़कों के शरीर में स्पर्म जमा हो जाता है, तो यह पेशाब के जरिए बाहर निकलने लगता है. कुछ मामलों में स्पर्म का डिस्चार्ज प्रोस्टेट इंफेक्शन की वजह से होता है. ऐसी कंडीशन में एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं. पेशाब में स्पर्म आना अधिकतर मामलों में कोई बीमारी नहीं होती है. Sperm Leakage in Urine Causes: कई पुरुषों की पेशाब में स्पर्म आने लगता है. इससे वे परेशान हो जाते हैं और इसे गंभीर बीमारी मान लेते हैं. कई झोलाछाप इस मौके का फायदा उठाते हैं और इलाज के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लेते हैं. जब समस्या कंट्रोल नहीं होती है, तब जाकर डॉक्टर से मिलते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेशाब में सफेद और चिपचिपा पदार्थ निकलना आमतौर पर किसी बीमारी का संकेत नहीं होता है. हालांकि यह समस्या लंबे समय तक रहे, तो इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है. डॉक्टर से जानते हैं कि पेशाब में स्पर्म क्यों आता है, यह कौन सी बीमारी है और इसका क्या ट्रीटमेंट होता है. नई दिल्ली के सर गंगाराम सिटी हॉस्पिटल के सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया कि 20 से 30 साल के युवाओं की पेशाब में स्पर्म आना एक सामान्य बात है. अधिकतर लोगों को पता भी नहीं होता कि उनकी पेशाब में स्पर्म आ रहा है. कई टेस्ट के जरिए इसका पता लगाया जा सकता है, लेकिन यह बीमारी नहीं होती है. मेडिकल की भाषा में इसे स्पर्मेटोरिया कहा जाता है. यह कई कारणों से हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में वीर्य का जमा होना है. जब लंबे समय तक कोई युवा यौन संबंध न बनाए, तो इससे शरीर में जरूरत से ज्यादा स्पर्म जमा हो जाता है. धीरे-धीरे शरीर इसे पेशाब के जरिए नेचुरल तरीके से बाहर निकाल देता है. यह कोई बीमारी नहीं है और इससे डरने की जरूरत नहीं है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. यूरोलॉजिस्ट के मुताबिक कई बार पेशाब में स्पर्म आने की वजह प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन या इंफेक्शन हो सकती है. अगर कोई व्यक्ति प्रोफेशनल सेक्स वर्कर के साथ बिना कंडोम के संबंध बनाता है, तो इससे उसके यूरेथ्रा में खतरनाक बैक्टीरिया पहुंच जाते हैं. इससे प्रोस्टेट में सूजन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या अन्य संक्रमण पैदा हो सकते हैं. इससे भी सीमन लीक होने लगता है. ऐसे मामलों में जांच के बाद डॉक्टर एंटीबायोटिक दवाएं देते हैं. एक्सपर्ट का साफ कहना है कि इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल करें. इससे करीब 70 से 80% तक संक्रमण से बचाव हो सकता है. अगर इसके बाद किसी तरह की समस्या पैदा हो, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच कराएं और प्रॉपर ट्रीटमेंट लें. डॉक्टर पाठक की मानें तो 35-40 की उम्र के बाद शरीर में स्पर्म प्रोडक्शन कम हो जाता है और इसके बाद पेशाब में स्पर्म न के बराबर आता है. ऐसे में अगर आप युवा हैं और सेक्सुअली एक्टिव नहीं है, तब आपको स्पर्म आने की समस्या हो सकती है. इससे घबराने या डरने की बात नहीं है. यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि आपके हेल्दी होने का संकेत है. अगर समस्या बहुत ज्यादा हो रही है और इसके साथ अन्य लक्षण नजर आ रहे हैं, तब आपको इसकी जांच करानी चाहिए. सबसे जरूरी बात यह है कि लोगों को झोलाछापों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए. किसी भी परेशानी का इलाज क्वालिफाइड डॉक्टर से ही कराना चाहिए. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 13, 2026, 10:43 IST








