पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की भारत को धमकी:कहा- अगला युद्ध बॉर्डर तक नहीं रहेगा, कोलकाता तक पहुंचेंगे; उनके घरों में ही उन पर हमला करेंगे

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (छिपकर हमला) करता है, तो इस बार संघर्ष सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक पहुंच सकता है। ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत अपने लोगों या हिरासत में बंद पाकिस्तानियों का इस्तेमाल करके झूठा ड्रामा रचने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि शवों को कहीं रखकर आतंकवाद का आरोप पाकिस्तान पर लगाया जा सकता है। लेकिन उन्होंने इस दावे के लिए कोई सबूत नहीं दिया। ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भारत को और ज्यादा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। भारतीय रक्षा मंत्री बोले थे- पाकिस्तान ने गंदा खेल खेला तो जवाब देंगे ख्वाजा आसिफ के इस बयान पर भारत की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरलम में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान फिर कोई गलत कदम उठाएगा तो भारतीय सेना निर्णायक जवाब देगी। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और अगर पाकिस्तान ने दोबारा गंदा खेल खेला तो भारतीय सैनिक ऐसा जवाब देंगे जो वे कभी नहीं भूलेंगे। भारत पर प्रॉक्सी वॉर चलाने का आरोप लगा चुके ख्वाजा आसिफ ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में कहा था कि भारत और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हमलों को लेकर नई दिल्ली और काबुल की सोच एक जैसी है। आसिफ ने कहा जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान अफगानिस्तान में दोबारा कार्रवाई कर सकता है। अगर अफगानिस्तान की ओर से शांति की कोई ठोस गारंटी नहीं मिलती है, तो पाकिस्तान वहां नए हमले करने से पीछे नहीं हटेगा। आसिफ ने यह भी कहा कि भारत के साथ युद्ध की संभावना अभी भी खत्म नहीं हुई है। पूर्व पाक उच्चायुक्त मुंबई और दिल्ली पर हमले की बात कह चुके इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भी विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला कर दे, तो पाकिस्तान को बिना एक पल सोचे मुंबई और नई दिल्ली पर हमला कर देना चाहिए। बासित ने कहा, “अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है तो हम अमेरिका तक नहीं पहुंच सकते क्योंकि वह हमारे न्यूक्लियर रेंज में नहीं है। ऐसे में हमारा क्या विकल्प होगा? भारत। बाद में जो होगा देख लेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि यह सबसे खराब स्थिति है, जो संभव नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान पर कोई खतरा मंडराए तो भारत पर हमला करना पाकिस्तान के पास विकल्प होगा। पहलगाम हमले से बढ़ा तनाव 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई में आर्टिलरी, ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल किया। दोनों देशों के बीच चार दिन तक तनाव रहा, जिसके बाद 10 मई 2025 को सीजफायर हुआ। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए थे भारत ने 7 मई को रात डेढ़ बजे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने कहा था कि इस स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। पाकिस्तान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, भारत ने कोटली, बहावलपुर, मुरीदके, बाग और मुजफ्फराबाद में अटैक किया था। इसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वॉर्टर और जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का ठिकाना भी शामिल था। ————————— ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 43% महंगा: डीजल 184 महंगा होकर 520, पेट्रोल 137 बढ़कर 458 रुपया/लीटर हुआ; ईरान जंग का असर पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। एक लीटर पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) के पार पहुंच गया है। सरकार ने पेट्रोल में 43% और हाई-स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 55% का इजाफा किया है। पूरी खबर पढ़ें…
90 साल के दादाजी ने जिम में मचाया तहलका, वर्कआउट वीडियो देख जवान लड़कों के उड़े होश, आप भी देखिए

Last Updated:April 05, 2026, 10:13 IST Strength Training at 90 Viral Video: आजकल युवाओं की फिटनेस भी खराब हो रही है, जबकि कई बुजुर्ग अब भी फिट हैं. फिटनेस ट्रेनर जेनिफर मार्टिन ने अपने 90 साल के दादाजी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. दादाजी वीडियो में एकदम फिट और हेल्दी नजर आ रहे हैं. 90 साल के बुजुर्ग वीडियो में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं. 90-Year-Old’s Workout Goes Viral: अक्सर माना जाता है कि बुढ़ापे में लोगों को बीमारियां हो जाती हैं और उनका शरीर कमजोर हो जाता है. यह बात सही है कि बुजुर्गों को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन जो बुजुर्ग फिजिकली एक्टिव रहते हैं, वे अपनी जिंदगी को बुढ़ापे तक भी आसानी से जी पाते हैं. इंस्टाग्राम पर इस वक्त एक 90 साल के दादाजी के वर्कआउट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फिटनेस एक्सपर्ट जेनिफर मार्टिन ने शेयर किया है. इस वीडियो में दादाजी जबरदस्त वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने साबित कर दिया है कि फिटनेस की कोई उम्र नहीं होती और अगर शरीर का ध्यान रखा जाए, तो बुढ़ापे में भी सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जिया जा सकता है. फिटनेस ट्रेनर जेनिफर मार्टिन ने इंस्टा पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनके दादाजी 90 साल के हैं, लेकिन वे अब भी प्रॉपर वर्कआउट रूटीन फॉलो करते हैं. उनकी सेहत और स्वतंत्र जीवन का राज कोई चमत्कार नहीं, बल्कि सालों की मेहनत और अनुशासन है. जेनिफर के अनुसार उनके दादा हफ्ते में तीन दिन नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, जिससे उनकी मांसपेशियां मजबूत बनी रहती हैं और वे बिना किसी सहारे के अपनी जिंदगी जी पाते हैं. उनका मानना है कि उम्र बढ़ना समस्या नहीं है, बल्कि मांसपेशियों की ताकत खोना असली चुनौती है. हैरानी की बात यह है कि 90 साल की उम्र में भी दादाजी न केवल अकेले रहते हैं, बल्कि खुद ड्राइव भी करते हैं और ज्यादातर दिनों में बिना किसी मदद के जिम चले जाते हैं. View this post on Instagram
बड़वानी में नबालिग लड़किया कराया जा रहा सीवरेज का काम:उम्र 11 से 12 साल के बीच, खोदी गई सड़क की कर रही थीं मरम्मत

बड़वानी में सीवरेज के काम में बाल मजदूरी का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय के योग माया मंदिर रोड पर एक सीवरेज कंपनी द्वारा नाबालिग बच्चों से काम करवाया जा रहा था। यह घटना शनिवार रात को सामने आई, जहां बच्चों से चैंबर बनाने और खोदी गई सड़क को फिर से बनाने का भारी काम लिया जा रहा था। मौके पर नाबालिग बच्चियां सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्य में लगी हुई थीं। बताया गया कि ठेकेदार कम मजदूरी देने के लालच में इन नाबालिगों से काम करवा रहे हैं। इस संबंध में तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। जब मीडिया ने काम कर रहे बच्चों से उनकी उम्र जाननी चाही, तो मौके पर मौजूद ठेकेदार ने उन्हें वहां से भगा दिया। एक बच्ची के पिता से पूछने पर उसने अपनी बेटी की उम्र 11-12 साल बताई, लेकिन ठेकेदार ने उसे भी चुप करा दिया। ठेकेदार ने दावा किया कि बच्ची अपनी मर्जी से काम करने आती है। पांच से सात बच्चियां कर रही थीं काम नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने बताया कि उन्हें देर रात सीवरेज के काम में पांच से सात नाबालिग बच्चों से बाल श्रम करवाने की जानकारी मिली थी। शनिवार रात को उन्होंने मौके पर जाकर जायजा लिया, जहां नाबालिग बच्चों से गैंती-पावड़े उठाकर काम करवाया जा रहा था। जाधव के पहुंचने पर ठेकेदार ने बच्चों को वहां से भगा दिया। जाधव ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे शहर में सीवरेज का घटिया काम किया जा रहा है। इस मामले में श्रम विभाग और जिला प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि खुलेआम हो रही बाल मजदूरी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
लखनऊ में ₹10 लाख कीमत की नकली सिरगेट पकड़ी:मध्य प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार, वरना कार जब्त; यूपी और बिहार में खपाते थे

लखनऊ में 10 लाख रुपए कीमत की नकली सिगरेट पकड़ी गई है। क्राइम ब्रांच और पारा थाना पुलिस ने पारा के जीरो प्वाइंट इलाके में एक कार में सिगरेट के बंडल मिले। इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश के मुरैना के 2 तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं। वे दिल्ली से नकली सिगरेट लाकर यूपी और बिहार में खपाते थे। तस्करों की वरना कार भी जब्त कर ली गई है। कार्रवाई शनिवार शाम को गई। पुलिस के अनुसार, 3940 डिब्बी नकली सिगरेट जब्त की गई। मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग कार में बड़ी मात्रा में सिगरेट लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अनिल कुमार यादव और अपर पुलिस उपायुक्त किरन यादव की क्राइम ब्रांच टीम और थाना पारा की टीम एक्टिव हो गई। फोन से ऑर्डर लेकर डिलीवरी करते थे गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान शादाब अली (30) और शोएब अली (32) के रूप में हुई है। दोनों एमपी के मुरैना के गणेशपुरा के हैं। पुलिस के अनुसार, ये दोनों एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से नकली सिगरेट लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों में सप्लाई करता था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से ऑर्डर लेते थे और तय स्थानों पर माल की डिलीवरी करते थे। पुलिस ने बताया कि बरामद सिगरेट की यह खेप दिल्ली के सदर बाजार से लाई गई थी, जिसे लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी। और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। बरामदगी में एक ग्रे रंग की वरना कार (नंबर MP07 CH 5106) भी शामिल है, जिसका उपयोग तस्करी के लिए किया जा रहा था। दोनों तस्करों के खिलाफ थाना पारा में कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क अधिनियम और सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
मोदी ने चुनावी रैली में फिल्मों का जिक्र किया:बोले- विपक्ष ने 'धुरंधर', 'कश्मीर फाइल्स' और 'केरल स्टोरी' को झूठ बताया, उनका यही काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरलम के थिरुवल्ला में आयोजित एनडीए की रैली में फिल्म धुरंधर, द केरल स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस, UDF-LDF का हर चीज में झूठ बोलने का स्वभाव बन गया है। जब हम नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लाए तो इन्होंने झूठ बोला, आज CAA लागू हुआ, देश को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ‘द केरलम स्टोरी’ यह झूठ है, उन्होंने कहा ‘द कश्मीर फाइल्स’ यह झूठ है, उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ भी एक झूठ है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इन दिनों वे फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर भी ऐसा झूठ फैलाया जा रहा है। गोवा में दशकों से UCC है, लेकिन वे इसके बारे में भी गलत बातें फैला रहे हैं। ये झूठ फैलाने का कारोबार लेकर बैठे हुए हैं।’ फिल्म धुरंधर आदित्य धर की फिल्म है, जो दो भागों में रिलीज हुई। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1999 के कंधार हाईजैक और 26/11 जैसे वास्तविक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रेरित है। फिल्म का पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जबकि इसका दूसरा पार्ट हाल ही में 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ। डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी (2023) उन लड़कियों की कहानी पर केंद्रित है, जिन्हें कट्टरपंथी बनाकर ISIS में शामिल होने के लिए उकसाया गया था। फिल्म में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियोंड’ भी फरवरी 2026 में रिलीज हुआ। वहीं, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 2022 की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन की घटनाओं को दर्शाती है। इसमें अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार थे।
मोदी ने चुनावी रैली में फिल्मों का जिक्र किया:बोले- विपक्ष ने 'धुरंधर', 'कश्मीर फाइल्स' और 'केरल स्टोरी' को झूठ बताया, उनका यही काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरलम के थिरुवल्ला में आयोजित एनडीए की रैली में फिल्म धुरंधर, द केरल स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस, UDF-LDF का हर चीज में झूठ बोलने का स्वभाव बन गया है। जब हम नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लाए तो इन्होंने झूठ बोला, आज CAA लागू हुआ, देश को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ‘द केरलम स्टोरी’ यह झूठ है, उन्होंने कहा ‘द कश्मीर फाइल्स’ यह झूठ है, उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ भी एक झूठ है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इन दिनों वे फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर भी ऐसा झूठ फैलाया जा रहा है। गोवा में दशकों से UCC है, लेकिन वे इसके बारे में भी गलत बातें फैला रहे हैं। ये झूठ फैलाने का कारोबार लेकर बैठे हुए हैं।’ फिल्म धुरंधर आदित्य धर की फिल्म है, जो दो भागों में रिलीज हुई। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1999 के कंधार हाईजैक और 26/11 जैसे वास्तविक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रेरित है। फिल्म का पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जबकि इसका दूसरा पार्ट हाल ही में 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ। डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी (2023) उन लड़कियों की कहानी पर केंद्रित है, जिन्हें कट्टरपंथी बनाकर ISIS में शामिल होने के लिए उकसाया गया था। फिल्म में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियोंड’ भी फरवरी 2026 में रिलीज हुआ। वहीं, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 2022 की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन की घटनाओं को दर्शाती है। इसमें अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार थे।
चेहरे के बाल हटाना: चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए काम आएगा ये 3 देसी नुस्खा, 10 मिनट में चेहरे से बाल हटाएं

आलू और मसूर दाल: अनचाहे बाल हटाने के लिए आप चेहरे पर आलू और मसूर की दाल का पैक लगा सकते हैं। आलू में बालों को हटाने का गुण होता है। वहीं मसूर की दाल बालों को आदर्श बनाने में मदद करती है। छवि: फ्रीपिक एक कटोरी रातभर खरीदी हुई मसूर दाल को पीसकर कद्दूकस किया हुआ आलू, एक चुटकी हल्दी और नींबू का रस स्टॉल शामिल है। फ़ांसी के बाद राँचेकर हटा दिए गए। छवि: फ्रीपिक हल्दी और बेसन पैक: चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए बेसन और हल्दी का प्रयोग करें। एक बेसन में आधा माइल्ड हल्दी और थोड़ा सा गुलाब जल स्टॉक और तैयार पेस्ट को पीस पर। छवि: फ्रीपिक अनइंस्टॉल के बाद प्यारे हाथों से राँघते हुए मिले। यह प्रक्रिया आप एक सप्ताह में दो से तीन बार कर सकते हैं। छवि: फ्रीपिक कच्चा पपीते: कच्चे पपीते एंजाइम होते हैं जो बालों की जड़ों को बनाते हैं। इसमें हल्दी कॉस्मेटिक डॉक्टर और फिजियोथेरेपी हाथ से मसाज करें। छवि: फ्रीपिक इसे आप एक सप्ताह में 1-2 बार अप्लाई करें। इसी कारण कच्चे पपीते से भी आप अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। छवि: फ्रीपिक स्किन पर ग्लोम स्केन रूटीन के लिए आप स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें। इसके लिए आप बाहरी उत्पाद नहीं, बल्कि घर की रसोई में मौजूद एनआइए की सहायता ले सकते हैं। छवि: फ्रीपिक अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए तरीके, तरीके और दावे अलग-अलग विद्वानों पर आधारित हैं। रिपब्लिक भारत लेख में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं किया गया है। किसी भी उपचार और सुझाव को पहले डॉक्टर या डॉक्टर की सलाह से अवश्य लें।
गेहूं काट रहे किसानों के पास पहुंचा कूनो का चीता:पहाड़गढ़ में ईश्वरा महादेव मंदिर के पास भालू मिलने से लौटे श्रद्धालु

मुरैना जिले की अटेर ग्राम पंचायत के मदनपुरा गांव में शनिवार दोपहर 4 बजे गेहूं काट रहे किसानों के पास कूनो नेशनल पार्क का एक चीता पहुंच गया, जिसे एक बुजुर्ग किसान ने शोर मचाकर भगा दिया। वहीं, पहाड़गढ़ क्षेत्र स्थित प्राचीन ईश्वरा महादेव मंदिर के पास एक वयस्क भालू दिखाई देने से दर्शन करने गए श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही लौट आए। इन दोनों घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है और जानवरों के वीडियो भी सामने आए हैं। वर्तमान में वन विभाग की टीम पहाड़गढ़ में भालू की तलाश कर रही है, जबकि चीते की निगरानी कूनो की मॉनिटरिंग टीम द्वारा की जा रही है। गेहूं भर रहे किसानों के पास पहुंचा चीता, बुजुर्ग ने शोर मचाकर भगाया शनिवार दोपहर 4 बजे अटेर ग्राम पंचायत के मदनपुरा गांव में अचानक कूनो का एक चीता भ्रमण करता हुआ पहुंच गया। खेतों में गेहूं की फसल काटने के बाद उसे अपने घर ले जाने के लिए बोरियों में भर रहे किसान चीते को देखकर डर गए। किसानों के शोर मचाने पर चीता पास में ही चारा खा रही पालतू भैंसों का शिकार करने की नीयत से उनकी तरफ बढ़ा। इसी दौरान एक बुजुर्ग किसान शोर मचाते हुए चीते के पीछे-पीछे दौड़ पड़ा। बुजुर्ग के परिवार की महिलाएं और पुरुष उसे वापस आने की समझाइश देते रहे, लेकिन वह नहीं माना। नतीजा यह हुआ कि चीता वहां से भाग गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। ईश्वरा महादेव मंदिर के पास दिखा भालू, बिना दर्शन लौटे श्रद्धालु दूसरी घटना में पहाड़गढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन ईश्वरा महादेव मंदिर पर एक वयस्क भालू दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। कुछ श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने गए थे, लेकिन मंदिर के पास ही भालू दिखाई देने पर वे भय के कारण बिना दर्शन किए ही वापस लौट आए। श्रद्धालुओं द्वारा भालू का वीडियो भी बना लिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग अधीक्षक बोले- भालू को खोज रही टीम वन विभाग अधीक्षक श्याम सिंह चौहान के अनुसार, “वन विभाग को पहाड़गढ़ में भालू होने की सूचना मिली जिसके लिए वन विभाग की टीम को निर्देशित किया गया है वह भालू को खोज रही है । जहां तक चीता का सवाल है उसके लिए कूनो की टीम चीता को मॉनिटरिंग करती है निकल वन विभाग का सपोर्ट भी लेती है।चिता भ्रमण के दौरान आया होगा वह वापस चला जाएगा मॉनिटरिंग टीम उसे मॉनिटर कर रही है।”
श्मशान की राशि से सरपंचों लगवाई स्ट्रीट लाइट:19 पंचायतों के कामों की होगी जांच, इंजीनियर उतरेंगे मैदान में

उमरिया जिले की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 543 एलईडी स्ट्रीट लाइटों के नियम विरुद्ध लगाए जाने की शिकायतों के बाद अब उनके कार्यों की जांच शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ने मानपुर जनपद पंचायत की 6 ग्राम पंचायतों और करकेली जनपद पंचायत की 13 ग्राम पंचायतों में भौतिक सत्यापन के लिए उपयंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। निर्देश में कहा गया है कि 5वें वित्त आयोग की राशि खर्च करने से पहले ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार कर उसे पंचायत दर्पण पोर्टल पर दर्ज करना आवश्यक है। प्राथमिकता अनुसार श्मशान घाट विकास कार्यों पर राशि खर्च की जानी थी, लेकिन कई पंचायतों में इसके विपरीत स्ट्रीट लाइट का कार्य कराया गया। काम का तरीका देखा जाएगा जांच के दौरान उपयंत्री यह देखेंगे कि नए खंभे लगाए गए हैं या नहीं, वायरिंग जमीन के अंदर की गई है या नहीं, तकनीकी स्वीकृति और प्राक्कलन के अनुसार कार्य हुआ है या नहीं, तथा लाइटें चालू हालत में हैं या नहीं। उपयोगिता के आधार पर विस्तृत प्रतिवेदन जिला पंचायत को सौंपा जाएगा। कहां कितनी लगाई गईं करकेली जनपद पंचायत की 13 पंचायतों में 355 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। इनमें पठारीकला में 15, बिरुहलिया 22, कॉलोनी 34, महरोई 60, महिमार 30, बिलासपुर 31, अतरिया 22, अखड़ार 22, पथरहटा 45, बरहटा 21, करकेली 10, पिनौरा 18 और नरवार-25 में 25 लाइट शामिल हैं। वहीं मानपुर जनपद पंचायत की 6 पंचायतों में 188 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। इनमें दमोय 26, जनकपुरी 26, चितरांव 26, मझोखर 30, सकरिया 14 और गोरइया में 26 लाइट लगाई गई हैं।
लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा, सीकर के इस अस्पताल में लगा एक्सरे, दो मिनट में होगी आंखों की जांच

Last Updated:April 05, 2026, 09:01 IST Sikar SK Hospital New Facility: सीकर के एसके अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए नई व्यवस्था शुरू की जा रही है. ट्रोमा सेंटर में एक्स-रे जांच की सुविधा शुरू होने से इमरजेंसी मरीजों को तुरंत राहत मिलेगी और रेडियोलॉजी विभाग पर दबाव कम होगा. साथ ही नेत्र विभाग में नई ऑटो रिफ्रेक्टोमीटर मशीन लगाई जाएगी, जिससे दो मिनट में आंखों की जांच संभव होगी. इन सुविधाओं से मरीजों का समय बचेगा और उन्हें प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. ख़बरें फटाफट एसके अस्पताल में एक्स-रे और आंखों की जांच सुविधा शुरू सीकर: शेखावाटी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल श्री कल्याण (एसके) हॉस्पिटल में अब मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने जा रही है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की बढ़ती संख्या और लंबी कतारों को देखते हुए नई व्यवस्थाएं लागू करने का फैसला लिया है. इसी कड़ी में ट्रोमा सेंटर में एक्स-रे जांच की सुविधा शुरू की जा रही है, जिससे खासतौर पर इमरजेंसी मरीजों को तुरंत राहत मिल सकेगी. अब मरीजों को अलग-अलग विभागों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एक ही छत के नीचे उन्हें आवश्यक जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी. अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रियंका अमन ने बताया कि फिलहाल एक्स-रे जांच की सुविधा केवल एक ही स्थान पर उपलब्ध है, जिससे रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों की लंबी कतारें लग जाती है. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ट्रोमा यूनिट में एक्स-रे जांच शुरू की जा रही है. इससे न केवल रेडियोलॉजी कक्ष का दबाव कम होगा, बल्कि दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को तुरंत जांच की सुविधा मिल सकेगी. इससे इलाज की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी हो पाएगी और मरीजों को समय पर उपचार मिलना आसान होगा. दो मिनट में आंखों की हो सकेगी जांच अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में भी बड़ी राहत देने की तैयारी की गई है. वर्तमान में चश्मे का नंबर जांचने की सुविधा केवल एक ही जगह होने के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है. इसे देखते हुए आई डिपार्टमेंट में एक अतिरिक्त ऑटो रिफ्रेक्टोमीटर मशीन लगाने का निर्णय लिया गया है. यह मशीन महज दो मिनट में आंखों की जांच कर सटीक नंबर बता देती है. इससे मरीजों का समय और पैसे दिनों बचेंगे. दो मशीन लगने से उन्हें लाइनों में भी नहीं लगाना पड़ेगा. डॉ. प्रियंका अमन ने बताया कि अस्पताल प्रशासन लगातार मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए कई नाचार भी किए जा रहे हैं. नई मशीन और ट्रोमा सेंटर में एक्स-रे सुविधा शुरू होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी. खासकर उन मरीजों के लिए यह व्यवस्था बेहद लाभकारी होगी, जिन्हें तुरंत जांच की आवश्यकता होती है. प्राइवेट हॉस्पिटल में जाने की नहीं पड़ेंगी जरूरत सीकर के एसके अस्पताल में एक्स-रे जांच अधिक आसान होने के बाद अब मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे पहले मरीज को सराय और आंखों की जांच के लिए प्राइवेट हॉस्पिटलों पर निर्भर रहना पड़ता था. इसमें सबसे अधिक परेशानी गरीब और मिडिल क्लास लोगों को आ रही थी. ऐसे में इस समस्या का समाधान निकलते हुए अस्पताल प्रशासन ने दोनों मशीनों की संख्या में बढ़ोतरी की है. About the Author deep ranjan दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें Location : Sikar,Rajasthan First Published : April 05, 2026, 09:01 IST









