नरसिंहपुर में बाइक चोरी की FIR नहीं की:एसपी के पास पहुंचा पीड़ित, बोला- किस्तों पर खरीदी थी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप

नरसिंहपुर जिले के बिल्थारी निवासी फूलसिंह जाटव ने मंगलवार को एसपी को बाइक चोरी का आवेदन दिया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बाइक चोरी होने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। घटना 29 मार्च 2026 की है, जब वह खेत पर काम करने गया था। खेत के किनारे लॉक खड़ी बाइक हुई चोरी 42 वर्षीय आवेदक फूलसिंह जाटव ने बताया कि वह अपनी नीले और सिलेटी रंग की टीवीएस स्टार सिटी बाइक (MP49ZD2690) को दूध डेयरी के पास खेत किनारे लॉक करके गेहूं की फसल काटने गया था। शाम करीब 6:30 बजे वापस लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप पीड़ित ने बताया कि घटना वाले दिन ही उसने तेंदूखेड़ा थाने में लिखित आवेदन देकर चोरी की सूचना दी और एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया। फूलसिंह का आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही वाहन की तलाश के लिए कोई ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। किस्तों पर खरीदी थी गाड़ी, अब आर्थिक संकट फूलसिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने यह मोटरसाइकिल बड़ी मुश्किल से किस्तों पर खरीदी थी। वाहन चोरी होने से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने एसपी से हस्तक्षेप कर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और चोरी गई बाइक की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है।
द्रविड़ विरासत बनाम नई लहर: तमिलनाडु के 15 वर्षों के चुनाव रुझान हमें 2026 प्रतियोगिता के बारे में क्या बताते हैं | चुनाव समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 16:08 IST 2011, 2016 और 2021 के परिणामों को समझना उच्च-दांव अंकगणित को समझने के लिए आवश्यक है जो फोर्ट सेंट जॉर्ज के अगले निवासी का निर्धारण करेगा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (बाएं) और प्रमुख प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक नेता एडप्पादी करुप्पा पलानीस्वामी। फ़ाइल छवि जैसे ही तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, राज्य खुद को एक ऐतिहासिक चौराहे पर खड़ा पाता है। राजनीतिक परिदृश्य, जिसे कभी जे जयललिता और एम करुणानिधि के विशाल व्यक्तित्वों द्वारा परिभाषित किया गया था, गठबंधन, शासन रिकॉर्ड और उभरते तीसरे पक्ष के व्यवधानों की एक परिष्कृत लड़ाई में विकसित हुआ है। 2011, 2016 और 2021 के परिणामों को समझना उच्च-दांव अंकगणित को समझने के लिए आवश्यक है जो फोर्ट सेंट जॉर्ज के अगले कब्जेदार का निर्धारण करेगा। एआईएडीएमके ने अपने प्रभुत्व के दशक (2011 और 2016) को कैसे सुरक्षित रखा? 2011 के चुनाव ने एक भूकंपीय बदलाव को चिह्नित किया, जिसमें अन्नाद्रमुक के लिए निर्णायक जनादेश के साथ द्रमुक के पांच साल के शासन का अंत हुआ। जे जयललिता के नेतृत्व में, एआईएडीएमके गठबंधन ने 234 सीटों में से 203 सीटों पर जीत हासिल की, जिसमें अकेले पार्टी ने 150 सीटें जीतीं। इस जीत में एआईएडीएमके को 38.4% का भारी वोट शेयर मिला, जबकि डीएमके 22.4% वोट शेयर के बावजूद सिर्फ 23 सीटों पर सिमट गई। इसने “गठबंधन प्रभाव” पर प्रकाश डाला – जहां डीएमडीके और वाम दलों के साथ एआईएडीएमके की साझेदारी ने सत्ता विरोधी वोट को प्रभावी ढंग से मजबूत किया। 2016 तक, जयललिता ने वह हासिल किया जिसे कई लोग तमिलनाडु की “यो-यो” राजनीतिक संस्कृति में असंभव मानते थे: उन्होंने लगातार कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखी। ज्यादातर अकेले चुनाव लड़ते हुए, एआईएडीएमके ने 41.3% वोट शेयर के साथ 134 सीटें हासिल कीं। हालाँकि, DMK ने 89 सीटों और 32.1% हिस्सेदारी के साथ सुधार किया, लेकिन पीछे रह गई। यह चुनाव अन्नाद्रमुक के कल्याण-केंद्रित “अम्मा” ब्रांड का एक प्रमाण था, जो महिलाओं और ग्रामीण मतदाताओं के साथ गहराई से जुड़ा था, जिससे एक वफादार आधार तैयार हुआ जो आज भी एक कारक बना हुआ है। 2021 के ‘जनमत संग्रह’ चुनाव के दौरान क्या बदलाव आया? 2021 का चुनाव पहली बार द्रविड़ राजनीति के दो “दिग्गजों” के बिना आयोजित किया गया था। एमके स्टालिन ने सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) को शानदार जीत दिलाई और 10 साल बाद दोबारा सत्ता हासिल की। डीएमके ने अपने दम पर 133 सीटें (37.7% वोट शेयर के साथ) और गठबंधन के रूप में 159 सीटें जीतीं। दिलचस्प बात यह है कि अन्नाद्रमुक एक दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी बनी रही; हारने के बावजूद, उसने 66 सीटें हासिल कीं और 33.3% वोट शेयर बरकरार रखा। 2021 में एक प्रमुख प्रवृत्ति दो मुख्य पार्टियों के बीच अंतर कम होना था। वोट शेयर में अंतर लगभग 4.4% था, फिर भी यह DMK के लिए लगभग दो-से-एक सीट के लाभ में तब्दील हो गया। यह तमिलनाडु की फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली में सीट-बंटवारे और “जीतने की क्षमता” के महत्वपूर्ण महत्व को रेखांकित करता है। इसके अतिरिक्त, 2021 के नतीजों में नाम तमिलर काची (एनटीके) का उदय हुआ, जिसने बिना सीट जीते 6.6% वोट हासिल किए, जो तीसरे विकल्प के लिए बढ़ती भूख का संकेत है। ये रुझान 2026 की प्रतियोगिता को कैसे आकार देते हैं? जैसे ही हम फिर से चुनाव में उतर रहे हैं, प्राथमिक रुझान द्विध्रुवीय से बहुध्रुवीय मुकाबले की ओर बदलाव है। DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन, जो अब दूसरे कार्यकाल की तलाश में है, ने पहले ही कांग्रेस और DMDK (जिसे विशेष रूप से 10 सीटें आवंटित की गई थीं) के साथ सीट-बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। हालाँकि, “इनकंबेंसी फैक्टर” और अभिनेता विजय की तमिलागा वेट्री कज़गम (टीवीके) का उदय नए वाइल्डकार्ड हैं। ऐतिहासिक आंकड़ों से पता चलता है कि जबकि द्रमुक और अन्नाद्रमुक आमतौर पर कुल वोट का 70-75% नियंत्रित करते हैं, शेष 25% वह है जहां 2026 का चुनाव जीता या हारा जाएगा। यदि टीवीके-एनटीके ब्लॉक 10-15% वोट हासिल करने में कामयाब होता है, तो वे करीबी मार्जिन में “बिगाड़ने वाले” के रूप में कार्य कर सकते हैं, खासकर शहरी केंद्रों में। एआईएडीएमके के लिए, 2026 की लड़ाई प्रासंगिकता की तलाश है क्योंकि वे एक प्रमुख डीएमके के खिलाफ विपक्षी वोट को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। पहले प्रकाशित: मार्च 31, 2026, 16:08 IST समाचार चुनाव द्रविड़ विरासत बनाम नई लहर: तमिलनाडु के 15 वर्षों के चुनाव रुझान हमें 2026 की प्रतियोगिता के बारे में क्या बताते हैं अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
भारत में सुबह स्नान, एशिया में रात का ट्रेंड! आखिर कब नहाना है ज्यादा फायदेमंद, जानिए बेस्ट टाइम

Best Time To Bath: सुबह की ठंडी हवा, आधी खुली आंखें और बाथरूम से आती पानी की आवाज-हममें से ज्यादातर लोग इसी तस्वीर के साथ बड़े हुए हैं. घर में अक्सर यही सुनने को मिला कि दिन की शुरुआत स्नान से करो, तभी तन-मन दोनों साफ रहेंगे, लेकिन जैसे ही आप एशिया के दूसरे हिस्सों की तरफ देखते हैं, तस्वीर बदल जाती है. चीन, जापान और कोरिया जैसे देशों में लोग दिनभर काम करने के बाद रात में नहाना पसंद करते हैं. सवाल उठता है-आखिर सही कौन है? क्या सुबह नहाना ज्यादा बेहतर है या रात में स्नान करना शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद साबित होता है? यह सिर्फ साफ-सफाई का मामला नहीं, बल्कि हमारी नींद, ऊर्जा, मूड और लाइफस्टाइल से जुड़ा फैसला है. आइए समझते हैं कि अलग-अलग देशों की आदतों के पीछे क्या सोच और क्या विज्ञान काम करता है. सुबह नहाने की परंपरा: नई शुरुआत का एहसासभारत में सुबह स्नान की परंपरा सदियों पुरानी है. आयुर्वेद में भी सुबह के स्नान को शरीर को सक्रिय करने वाला माना गया है. कई लोग कहते हैं कि जैसे ही ठंडा या सामान्य पानी शरीर पर पड़ता है, नींद की सुस्ती गायब हो जाती है. ऑफिस जाने वालों या सुबह वर्कआउट करने वालों के लिए यह एक तरह का “रीसेट बटन” है. दिल्ली में काम करने वाले आईटी प्रोफेशनल रोहित बताते हैं कि अगर वे बिना नहाए ऑफिस निकलें तो पूरा दिन उनींदा महसूस करते हैं. उनके मुताबिक सुबह स्नान उन्हें मानसिक रूप से तैयार करता है. वैज्ञानिक नजर से देखें तो सुबह का स्नान रक्त संचार को तेज करता है. इससे सतर्कता बढ़ती है और मूड बेहतर हो सकता है. खासकर गर्मियों में पसीने से राहत मिलती है और दिनभर ताजगी बनी रहती है. एशियाई देशों में रात का स्नान क्यों आम है?सार्वजनिक स्नानगृह और आराम की संस्कृतिजापान में ऑनसेन और सेंटो की परंपरा काफी गहरी है. यहां स्नान सिर्फ शरीर धोना नहीं, बल्कि दिनभर की थकान उतारने का तरीका है. घर लौटने के बाद गरम पानी से टब में बैठना वहां के लोगों के लिए आराम की रस्म जैसा है. कोरिया में जिमजिलबांग संस्कृति भी इसी सोच को आगे बढ़ाती है. लोग शाम को परिवार या दोस्तों के साथ स्नानगृह जाते हैं, जहां नहाने के साथ रिलैक्सेशन भी जुड़ा होता है. चीन में भी रात में नहाना रोजमर्रा की आदत का हिस्सा है. वहां की आर्द्र जलवायु के कारण दिनभर पसीना ज्यादा आता है. ऐसे में रात का स्नान त्वचा पर जमा बैक्टीरिया और धूल हटाने का व्यावहारिक तरीका माना जाता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. नींद और मानसिक सुकून से जुड़ा है रात का स्नाननींद विशेषज्ञों का कहना है कि सोने से करीब 60 से 90 मिनट पहले गुनगुने पानी से स्नान करने पर शरीर का तापमान धीरे-धीरे गिरता है. यह प्रक्रिया शरीर को संकेत देती है कि अब आराम का समय है. इससे नींद जल्दी और गहरी आ सकती है. मुंबई की स्लीप कंसल्टेंट डॉ. नेहा शर्मा बताती हैं कि जिन लोगों को अनिद्रा या तनाव की दिक्कत है, वे रात में हल्का गर्म स्नान ट्राई कर सकते हैं. इससे मांसपेशियां ढीली होती हैं और दिमाग भी रिलैक्स मोड में चला जाता है. कई लोगों के लिए रात का स्नान “वर्क मोड” से “रेस्ट मोड” में जाने का संकेत बन जाता है. जैसे ही वे नहाकर निकलते हैं, दिमाग को संदेश मिलता है कि अब दिन खत्म. क्या सुबह का स्नान ज्यादा हेल्दी है?यह कहना मुश्किल है कि एक समय पूरी तरह बेहतर है. सुबह का स्नान उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें दिन की शुरुआत में ऊर्जा चाहिए. ठंडे पानी से नहाना खासकर सुस्ती कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि त्वचा विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बहुत ज्यादा गर्म पानी से बार-बार स्नान करने पर त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है. इसलिए चाहे सुबह हो या रात, पानी का तापमान संतुलित रखना जरूरी है. मन पर असर: नई शुरुआत बनाम सुकूनसुबह नहाना कई लोगों के लिए नई शुरुआत का प्रतीक है. जैसे एक ताजा पन्ना खुल गया हो. वहीं रात का स्नान दिनभर के तनाव को धोकर दिमाग हल्का करने जैसा लगता है. दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका और यूरोप में भी ज्यादातर लोग सुबह स्नान करते हैं, जबकि जापान, चीन और कोरिया में रात का स्नान ज्यादा लोकप्रिय है. यानी यह आदत सिर्फ स्वास्थ्य नहीं, बल्कि संस्कृति और मौसम से भी जुड़ी है. विज्ञान क्या कहता है?रिसर्च बताती है कि दोनों समय के अपने फायदे हैं. अगर लक्ष्य बेहतर नींद है तो रात का गुनगुना स्नान मददगार हो सकता है. अगर दिनभर सतर्क और एक्टिव रहना है तो सुबह नहाना बेहतर विकल्प है.आखिरकार “बेस्ट” समय वही है जो आपकी नींद, ऊर्जा और लाइफस्टाइल से मेल खाए. कुछ लोग जरूरत पड़ने पर दोनों समय हल्का स्नान भी करते हैं, लेकिन त्वचा की देखभाल और पानी की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. नहाना सिर्फ पर्सनल हाईजीन नहीं, बल्कि रोजमर्रा की एक ऐसी आदत है जो तन और मन दोनों को प्रभावित करती है. सुबह ताजगी चाहिए या रात को सुकून-फैसला आपके शरीर और दिनचर्या पर निर्भर करता है. सही समय वही है जो आपको संतुलित रखे. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
अक्षय की वेलकम टू द जंगल का दुबई शूट कैंसिल:तनाव के चलते मेकर्स अब मुंबई में बनाएंगे सेट, शाहरुख की किंग का भी शेड्यलू बिगड़ा

ईरान-इजरायल जंग के बीच कई देशों में तनाव है, जिससे कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का शेड्यूल बदला जा रहा है। हाल ही में शाहरुख खान की मोस्ट अवेडेट फिल्म किंग का दुबई शूट कैंसिल किया गया है, जो 9 अप्रैल से होने वाला था। इसके बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की भी दुबई में होने वाली शूटिंग रद्द कर दी गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान एक गाना दुबई में पूरी स्टारकास्ट के साथ शूट करना चाहते थे। डायरेक्टर ने हालात बेहतर होने का काफी दिनों तक इंतजार किया, लेकिन फिर दुबई शूट कैंसिल करने का फैसला लिया है। अब वो दुबई की जगह मुंबई में ही सेट तैयार करवाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, शूटिंग को टालना संभव नहीं था, क्योंकि इस गाने में बड़ी स्टार कास्ट शामिल है, जिनमें सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार हैं। इन सभी की तारीखों का दोबारा मिलाना बेहद मुश्किल होता, इसलिए मेकर्स को जल्दी ही दूसरा ऑप्शन ढूंढना पड़ा। मुंबई में बनेगा दुबई का सेट रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के अलग-अलग इलाकों जैसे मद आइलैंड, गोल्डन टोबैको स्टूडियो और गोरेगांव की फिल्म सिटी में बड़े-बड़े सेट बनाए जा रहे हैं। इन सेट्स को सैलेश माडिक द्वारा डिजाइन किया जा रहा है, जिनमें नाइटक्लब, कैसीनो और प्राइवेट जेट जैसी हाई-एंड लोकेशंस को दिखाया जाएगा। खबरों के अनुसार, निर्देशक अहमद खान और प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला इस गाने को लग्जरी लाइफस्टाइल के ग्लैमरस अंदाज में दिखाना चाहते थे, इसलिए शुरुआत में दुबई को एक आइडियल लोकेशन माना गया था। शाहरुख की किंग का भी दुबई शूट कैंसिल शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग की शूटिंग 9 अप्रैल से एक हफ्ते तक दुबई में होनी थी। मेकर्स ने इसकी परमिशन भी ले ली थी, लेकिन ईरान-इजरायल जंग के चलते दुबई में चल रहे तनाव को देखते हुए मेकर्स ने शूट कैंसिल कर दिया है। ये फैसला प्रोडक्शन टीम की सिक्योरिटी के मद्देनजर लिया गया है। अब इस फिल्म की शूटिंग भी मुंबई के विले पार्ले स्टूडियो में होगी, जहां रेगिस्तान का बड़ा सेट तैयार किया जाएगा। बता दें कि मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। अहमद खान के निर्देशन में बन रही ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, रवीना टंडन जैसी बड़ी स्टारकास्ट है।
रायसेन में मैरिज गार्डन संचालकों का विरोध:बढ़ते संपत्ति कर और खुली जमीन पर टैक्स को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे

रायसेन में मैरिज गार्डन संचालकों और व्यापारियों ने मंगलवार को बढ़ते संपत्ति कर के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा उन्होंने (एडीएम) मनोज उपाध्याय के सामने अपनी समस्या रखी। संपत्ति कर में हर साल होने वाली वृद्धि और खुली भूमि पर भी टैक्स लगाए जाने पर आपत्ति जताई। शगुन गार्डन के संचालक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा हर वर्ष संपत्ति कर बढ़ाया जा रहा है, जिससे व्यवसाय चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गार्डन की खुली भूमि पर भी संपत्ति कर वसूला जा रहा है, जबकि इस जमीन का टैक्स वे पहले से ही एसडीएम कार्यालय में जमा करते हैं। इससे दोहरी कर प्रणाली लागू हो रही है। संचालकों ने मांग की कि संपत्ति कर का निर्धारण हर साल करने के बजाय तीन वर्ष में एक बार किया जाए। इसके साथ ही, पक्के भवनों पर भी कर दर में हर वर्ष अधिक वृद्धि न की जाए, क्योंकि वर्तमान आर्थिक स्थिति में इतनी बढ़ोतरी देना संभव नहीं है। विचार कर राहत देने की मांग की ज्ञापन में बताया गया कि रायसेन जिला मुख्यालय होने के बावजूद यहां की जनसंख्या और व्यापार सीमित है। इन चुनौतियों के बावजूद, गार्डन संचालक सामाजिक दायित्व निभाते हुए कई कार्यक्रमों के लिए निशुल्क परिसर उपलब्ध कराते हैं और जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं। संचालकों ने प्रशासन से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर राहत देने की मांग की। इस पर एडीएम मनोज उपाध्याय ने नगर पालिका की प्रभारी सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में मां भगवती पैलेस (प्रमोद कांकर), शगुन गार्डन (दिनेश अग्रवाल), होटल अमोघ (धर्मेंद्र कुशवाहा), राम अयोध्या गार्डन (गणेश कुशवाह), यशवंत गार्डन (लोकनाथ सिंह), गौरव गार्डन (राजू चौबे), बंधन गार्डन (सादिक खान), रॉयल गार्डन (शोहेब खान), जे.डी. पैलेस (योगेश उपाध्याय), कुंज बिहारी पैलेस, प्रेसिडेंसी कॉलेज (संजय गोहिल) सहित अन्य संचालक शामिल हैं।
रणबीर ने लॉस एंजेलिस में दिखाया रामायण का पहला टीजर:भारत में हनुमान जयंती पर होगा ऑफिशियल लॉन्च; फिल्म में यश बनेंगे रावण

रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के अपने रोल की पहली झलक लॉस एंजेलिस में दिखाई। सोमवार को वहां हुए एक इवेंट में रणबीर कपूर और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म को लेकर बात की। भारत में यह वीडियो 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम की अहमियत और उनकी विरासत पर बात की। रणबीर ने कहा, “भगवान राम सदियों से दुनिया भर के अरबों लोगों के लिए आदर्श रहे हैं। वे हमें सिखाते हैं कि मुश्किल समय में भी इंसान को कैसे डटे रहना चाहिए। वे करुणा, साहस, धर्म और माफी के प्रतीक हैं। उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है, जिसका अर्थ एक आदर्श व्यक्ति है।” रणबीर के साथ डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी रामायण के मूल्यों पर अपने विचार रखे। रणबीर ने दर्शकों का किया शुक्रिया, बोले- ‘जय सिया राम’ टीजर लॉन्च के बाद रणबीर कपूर, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने दर्शकों के साथ सवाल-जवाब का सेशन (QA) किया। इस दौरान जब एक फैन ने रणबीर का अभिवादन किया, तो एक्टर ने ‘जय सिया राम’ कहकर जवाब दिया। रणबीर ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत खास पल है। आप लोग दुनिया के पहले लोग हैं जिन्होंने हमारे इस प्रोजेक्ट की पहली झलक देखी है। इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं।” 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे होगा ग्लोबल लॉन्च फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत हनुमान जयंती से होगी। गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे के बीच इस वीडियो को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। इसके लिए देश के अलग-अलग शहरों में बड़े इवेंट्स भी प्लान किए गए हैं। मेकर्स की योजना इस फिल्म को इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की है। यश बनेंगे रावण और सनी देओल हनुमान नितेश तिवारी की यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी काफी चर्चा में है। सनी देओल भगवान हनुमान का रोल कर रहे हैं, जबकि ‘KGF’ फेम यश रावण के किरदार में दिखेंगे। रवि दुबे को लक्ष्मण के रोल के लिए चुना गया है। अरुण गोविल और लारा दत्ता भी आएंगे नजर फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं। इनमें लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर और फैसल मलिक जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें कि अरुण गोविल ने पुराने ‘रामायण’ सीरियल में राम का किरदार निभाया था, लेकिन इस फिल्म में वे दूसरे अहम रोल में दिखेंगे। VFX और बड़े स्केल पर बनी फिल्म नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म पर पिछले कई सालों से काम चल रहा है। फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस के हिसाब से तैयार किया जा रहा है, जिसमें हाई-लेवल VFX का इस्तेमाल हुआ है। रणबीर कपूर ने इस रोल के लिए अपनी लाइफस्टाइल और लुक्स में काफी बदलाव किए हैं। हनुमान जयंती के दिन प्रमोशन शुरू करने का मकसद फिल्म के आध्यात्मिक पहलू से दर्शकों को जोड़ना है।
केरल का मुख्यमंत्री कौन होगा? ढेर सारी समस्याओं में फंसी कांग्रेस ने पत्ते अपने पास रखे | चुनाव समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 14:54 IST केरल में कांग्रेस की बहुध्रुवीय प्रकृति को देखते हुए, बड़ा सवाल यह है कि क्या गांधी परिवार झुंड को एक साथ रख सकता है सभी चुनावी राज्यों में से, केवल केरल में ही शीर्ष नेतृत्व को जीत की उम्मीद है और वह पहले से ही नाम उछालकर संभावनाओं को बर्बाद नहीं करना चाहेगा। कांग्रेस की जीत हुई तो केरल का मुख्यमंत्री कौन होगा? कई दावेदारों को देखते हुए, यह एक ऐसा सवाल है जिस पर सबसे पुरानी पार्टी ध्यान नहीं देना चाहती। यदि चुनावों के लिए यूडीएफ के अभियान की हालिया रिलीज से संकेत मिलता है, तो ऐसा लगता है कि राहुल गांधी अपने निकटतम सहयोगी केसी वेणुगोपाल के लिए जोर दे रहे हैं। अभियान में केसी को, जैसा कि उन्हें प्यार से बुलाया जाता है, राहुल गांधी के पक्ष में दिखाया गया। जिन लोगों ने केरल कांग्रेस में फिल्म देखी, उनके लिए यह स्पष्ट था कि वेणुगोपाल का एक विशेष स्थान था और उन्हें चुना जा सकता था। अनुभवी नेता राज्य में काफी समय बिता रहे हैं, बागियों और असंतुष्ट पार्टी सदस्यों से मिल रहे हैं और उनके घरों पर जाकर उन्हें पार्टी में लौटने के लिए मना रहे हैं। खंडित केरल कांग्रेस में, हर नेता मायने रखता है। लेकिन राज्य, कई कांग्रेसी राज्यों की तरह, कई समस्याओं का सामना कर रहा है। फिलहाल, संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर कम से कम छह नाम सामने आ सकते हैं। यह भी पढ़ें | केरल और तमिलनाडु में ईसाई वोट शिफ्ट: एक शांत पुनर्संरेखण चल रहा है? पूर्व नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला भी दौड़ में सबसे आगे हैं। वर्तमान नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीसन भी ऐसे ही हैं। सतीसन को वेणुगोपाल का काफी करीबी माना जाता है और अगर कांग्रेस मुख्यमंत्री के रूप में सांसद के बजाय किसी विधायक को चुनने का फैसला करती है, तो सतीसन वह व्यक्ति हो सकते हैं। फिर भी, यह माना जाता है कि वह केरल में केसी का आदमी होगा। एक समय संभावित मुख्यमंत्री के रूप में शशि थरूर का नाम भी उछाला गया था। लेकिन आलाकमान के साथ भरोसे का मामला है और वह इस दौड़ से लगभग बाहर हैं. केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरन और के मुरलीधरन के नाम भी चर्चा में हैं। यह भी पढ़ें | कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए राहुल गांधी जेन-जेड पर बड़ा दांव लगा रहे हैं। क्या जुआ चलेगा? कांग्रेस स्पष्ट कारणों से मुख्यमंत्री पद के लिए किसी उम्मीदवार का नाम नहीं बताना चाहती। चुनाव से पहले चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर उसने एक बार पंजाब में अपनी उंगलियां जला ली हैं। परिणाम सबके सामने थे। सभी चुनावी राज्यों में से, केवल केरल में ही शीर्ष नेतृत्व को जीत की उम्मीद है और वह पहले से ही नाम उछालकर संभावनाओं को बर्बाद नहीं करना चाहेगा। दूसरा मुद्दा यह है कि पिनाराई विजयन राज्य में एक मृत कारक नहीं हैं। यहां तक कि उनके सबसे कठोर आलोचक भी मानते हैं कि उनमें बहुत ताकत बाकी है और उन्हें हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। इस बिंदु पर, कांग्रेस एक ऐसे मुख्यमंत्री चेहरे को पेश करने का जोखिम नहीं उठा सकती जो विजयन के साथ आमने-सामने हो। बड़ा मुद्दा यह है कि भले ही यूडीएफ जीत जाए और मुख्यमंत्री चुन ले, फिर भी सिरदर्द खत्म नहीं होगा। केरल में कांग्रेस की बहुध्रुवीय प्रकृति को देखते हुए, बड़ा सवाल यह है कि क्या गांधी परिवार झुंड को एक साथ रख सकता है। यदि हां, तो कब तक? या केरल एक और कर्नाटक की कहानी होगी? चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम), भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 31, 2026, 13:03 IST समाचार चुनाव केरल का मुख्यमंत्री कौन होगा? बहुतायत की समस्या में फंसी कांग्रेस ने पत्ते अपने पास रखे अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)केरल के मुख्यमंत्री कांग्रेस(टी)केरल चुनाव(टी)कांग्रेस नेतृत्व केरल(टी)केसी वेणुगोपाल सीएम(टी)राहुल गांधी सहयोगी(टी)यूडीएफ अभियान केरल(टी)वीडी सतीसन सबसे आगे(टी)रमेश चेन्निथला संभावित
हिमाचल में अफसरों की लड़ाई सामने आई:चीफ सेक्रेटरी ने 3 पूर्व CS को लपेटा, विधानसभा में चेस्टर-हिल विवाद गूंजा, अधिकारी को हटाने की मांग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मुख्य सचिव पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का मामला गूंजा। बीजेपी विधायक सत्तपाल सत्ती ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत मामला उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्य सचिव को पद से हटाया था, क्या मुख्यमंत्री सुक्खू भी अधिकारी को पद से हटाने के हिम्मत दिखाएंगे? बता दें कि, हिमाचल के मुख्य सचिव संजय गुप्ता पर एडवोकेट विनय शर्मा और माकपा नेताओं ने चेस्टर हिल प्रोजेक्ट की जमीन खरीद में गड़बड़ियों की जांच को दबाने और परवाणू व न्यू चंडीगढ़ में सस्ते रेट पर जमीन खरीदने के आरोप लगाए है। यही मामला आज विधानसभा में उठने के बाद मुख्य सचिव संजय गुप्ता खुलकर मीडिया के सामने आए और सफ़ाई दी। संजय गुप्ता ने हिमाचल के दो पूर्व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और RD धीमान को डाउटफुल इंटीग्रिटी का बताते हुए उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- प्रबोध सक्सेना और RD धीमान ही उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। गुप्ता ने कहा- इन दोनों के कहने पर ही उनके खिलाफ चेस्टर हिल मामले को लेकर छोटा शिमला में शिकायत दी गई। पुलिस में दी गई शिकायत बेबुनियाद: गुप्ता संजय गुप्ता ने कहा कि मामले में उनके खिलाफ छोटा शिमला पुलिस थाना में दर्ज की गई शिकायत पूरी तरह से बेबुनियाद और भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर 3 एकड़ जमीन लेने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि यह जमीन जुलाई 2025 में सरकार की परमिशन के बाद ली गई। इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई है। कलेक्टर रेट से ज्यादा में जमीन खरीदी: संजय कम रेट पर जमीन खरीदने के आरोपों पर संजय गुप्ता ने कहा कि जमीन का कलेक्टर रेट 1 करोड़ 10 लाख रुपए था और उन्होंने जमीन एक करोड़ 35 लाख में खरीदी। खरीदारी के स्रोत को लेकर संजय गुप्ता ने कहा कि उन्होंने 75 लाख रुपए जून महीने में जीपीएफ से लिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार में अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे विनय शर्मा द्वारा की गई शिकायत प्रेरित और वाहवाही लेने के उद्देश्य से की गई है है। मुख्य सचिव के खिलाफ रची जा रही साजिश मुख्य सचिव ने कहा कि बिजली बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए उन्होंने 5 हजार करोड़ रुपए का मुनाफा कमाकर दिया था। उनके कार्यकाल में कई बड़े फैसले पारदर्शिता के साथ लिए गए थे। इसलिए, उनकी कार्यशैली को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची जा रही है। उन्होंने बताया कि एक ग्रोवर और पूर्व मुख्य सचिव आरडी धीमान के खिलाफ 2 FIR पहले ही विजिलेंस में है। साथ ही ईडी ने भी इस मामले को टेकअप किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 130 करोड़ की लागत वाली कुनिहार-नालागढ़ लाइन में नियमों की अवहेलना हुई थी जिनकी जांच चल रही है। पूर्व रेरा चीफ बाल्दी पर भी सवाल उठाए संजय गुप्ता ने चेस्टर हिल मामले में पूर्व रेरा चेयरमैन श्रीकांत बाल्दी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर चेस्टर हिल में कुछ गड़बड़ी थी तो फिर भी इसकी रेरा से अप्रूवल पूर्व IAS अधिकारी श्रीकांत बाल्दी के समय में दी गई थी।
Cicada New Covid 19 Variant: सिकाडा के भारत में कितने मरीज, क्या ओमिक्रोन से ज्यादा खतरनाक है नया वेरिएंट? जान लें हर बात

Cicada New Covid 19 Variant Explainer: कोरोना के नए वेरिएंट ने एक बार फिर लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप लेकर आया है और ये है बीए.3.2 वेरिएंट, जिसे सिकाडा नाम दिया गया है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह सिकाडा वेरिएंट अमेरिका के कई राज्यों सहित दुनिया के 22 देशों में फैल चुका है और लोगों को तेजी से संक्रमित कर रहा है. लिहाजा यह सवाल लाजिमी है कि क्या भारत में भी यह वायरस एंट्री कर चुका है? और यह वेरिएंट कोविड के पुराने वेरिएंट या सब-वेरिएंट्स से कितना खतरनाक है? क्या इस वेरिएंट पर वैक्सीन काम नहीं कर पाएगी? ऐसे तमाम सवालों के जवाब इस खबर में आप डब्ल्यूएचओ टैक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन कोविड-19 वैक्सीन कंपोजिशन (TAG-CO-VAC) से मिली आधिकारिक जानकारी के अलावा भारत में कोविड महामारी से लेकर अभी तक कोरोना की मॉनिटरिंग कर रहे टॉप हेल्थ एक्सपर्ट्स से मिलने वाले हैं. बता दें कि ओमिक्रोन परिवार से आने वाला यह नया वेरिएंट दुनिया के लिए बिल्कुल नया नहीं है बल्कि यह 2024 के अंत में सबसे पहले साउथ अफ्रीका में मिला था. तभी से दुनिया भर के वैज्ञानिक और ग्लोबल हेल्थ एजेंसियां लगातार इसकी निगरानी कर रही हैं. हालांकि इस वेरिएंट के अब दक्षिण अफ्रीका से निकलकर बाकी यूरोपियन देशों, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में फैलने के बाद यह एक बार फिर चर्चा में आ गया है. डब्ल्यूएचओ की ओर से बताया गया है कि यह वेरिएंट बीए.3.2 ओमिक्रोन परिवार का ही है और इसे अंडर मॉनिटरिंग रखा गया है. सिर्फ यही नहीं जेएन1 वेरिएंट के 4-5 सब वेरिएंट को भी निगरानी में रखा गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह दुनिया के लिए खतरनाक तो नहीं हैं. वहीं डब्ल्यूएचओ टैक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन कोविड-19 के अनुसार यह वेरिएंट ओमिक्रोन की तरह ही है जो तेजी से फैल सकता है लेकिन यह लोगों के लिए कोई बड़े खतरे की ओर इशारा नहीं करता. इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि यह टैग को वैक की ओर से हर छह महीने में रिवाइज होने वाली वैक्सीन के संदर्भ में भी यह डब्ल्यूएचओ की प्राथमिकता सूची में शामिल नहीं है. लिहाजा इसे लेकर फिलहाल डरने की खास जरूरत नहीं है. क्या भारत में भी यह वायरस एंट्री कर चुका है?भारत में कोविड के मामलों को लेकर कोई आधिकारिक डेटा मौजूद नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि जब यह वेरिएंट पिछले एक साल से पूरी दुनिया में मौजूद है और अब 22-23 देशों में रिपोर्ट हो चुका है तो यह भारत में भी मौजूद हो सकता है. हालांकि अभी तक कोविड के नए केस को लेकर कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है. क्या हैं इस वेरिएंट के लक्षण?इस वेरिएंट के लक्षणों में भी ओमिक्रोन के लक्षणों की तरह ही गले में दर्द, सूखी खांसी-सर्दी, बंद या बहती नाक, सिरदर्द-शरीर दर्द, बुखार, स्वाद और गंध का जाना आदि शामिल हैं. यह पुराने वेरिएंट या सब-वेरिएंट्स से कितना खतरनाक है?अभी तक इसकी खतरनाक स्थिति का पता नहीं चला है. इसके लक्षण और प्रभाव इसे ओमिक्रोन की तरह ही सामान्य बनाते हैं. क्या इस वेरिएंट पर वैक्सीन काम नहीं कर पाएगी?ऐसी खबरें भ्रामक हैं. उल्टा डब्ल्यूएचओ की टैग को वैक की ओर से वैक्सीन के लिए प्रायोरिटी में शामिल नहीं किया है. क्या बोल रहे भारत में एक्सपर्ट?भारत में मौजूद कोविड हेल्थ एक्सपर्ट और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. महेश चंद्र मिश्र कहते हैं कि कोरोना के नए वेरिएंट के आने का मतलब ये नहीं है कि महामारी वापस आ रही है. कोरोना वायरस है और वायरस के म्यूटेशन में बदलाव होता रहता है. इसी तरह कोरोना भी अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए रूप बदलता रहता है. मेडिकल क्षेत्र में करीब 3 दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले डॉक्टर मिश्रा आगे कहते हैं कि जब पूरी दुनिया में वायरस है तो भारत में भी होना संभव है इसलिए बचाव के तरीकों को न छोड़ना लोगों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. लोग कोशिश करें कि कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर को अपनाते रहें और हाथों को साबुन से बार-बार धोने, ज्यादा भीड़भाड़ में न जाने और खुद का बचाव करने के प्रयासों को करते रहें.
बेंगलुरु में इंजीनियर कपल ने सुसाइड किया:पति फ्लैट में फंदे से लटका मिला, पत्नी ने 17वीं मंजिल से कूदकर जान दी

बेंगलुरु के कोथनूर इलाके के अपार्टमेंट में एक इंजीनियर कपल के सुसाइड का मामला सामने आया है। पहले पति का शव फ्लैट के बंद कमरे में मिला। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला तो पत्नी ने सिक्योरिटी और पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर पति का शव फंदे से लटका मिला। इसके कुछ ही मिनट बाद पत्नी फ्लैट से बाहर निकलीं और उसी अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतकों की पहचान तेलंगाना के सिद्दीपेट निवासी भानु चंदर रेड्डी कुंटा (32) और उनकी पत्नी शाजिया (31) के रूप में हुई है। भानु चंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। शाजिया IBM में काम करती थीं। रेड्डी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया। साथ ही लिखा कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। कपल शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहे पुलिस के अनुसार, कपल की शादी को लगभग नौ साल हो चुके थे। इससे पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके थे। सूत्रों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उनके बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। हालांकि, दोनों परिवार उनके रिश्ते से अनजान थे। बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या पति के स्वास्थ्य समस्याओं ने इस घटना में कोई भूमिका निभाई। इसके अलावा रिश्तों में तनाव और मानसिक दबाव और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की असली वजह और पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। बेंगलुरु के घर में दो महिलाओं के शव मिले, दो घायल इसी बीच, बेंगलुरु के बाहरी इलाके के घर में दो अन्य महिलाओं के गले कटे हुए शव पाए गए। जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल अवस्था में थे। पुलिस के अनुसार, घटना बढ़ते कर्ज के कारण आत्महत्या की कोशिश लगती है। पुलिस ने बताया कि आशा (55) और उनकी बेटी वर्षिता (32) घर में मृत पाई गईं। आशा का बेटा मोहन (27) और 10 साल का पोता मयंक गौड़ा घायल अवस्था में बच गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ————————- यह खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश में नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका के टुकड़े किए, धड़ को फ्रिज में रखा; पत्नी मायके गई थी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने रविवार 29 मार्च को अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद खुद पुलिस स्टेशन गया और अपना अपराध को कबूल कर लिया। आरोपी ने प्रेमिका का सिर, हाथ और पैर को धड़ से अलग किया। पैरों और कूल्हे के हिस्से को ट्रॉली बैग में छिपा दिया। धड़ को फ्रिज में रखा। पूरी खबर पढ़ें…







