Thursday, 08 Oct 2026 | 10:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Cicada New Covid 19 Variant: सिकाडा के भारत में कितने मरीज, क्या ओमिक्रोन से ज्यादा खतरनाक है नया वेरिएंट? जान लें हर बात

एमपी में TET पर बगावत, 18 अप्रैल को डेढ़ लाख टीचर्स बड़ा प्रदर्शन करेंगे

Cicada New Covid 19 Variant Explainer: कोरोना के नए वेरिएंट ने एक बार फिर लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप लेकर आया है और ये है बीए.3.2 वेरिएंट, जिसे सिकाडा नाम दिया गया है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह सिकाडा वेरिएंट अमेरिका के कई राज्यों सहित दुनिया के 22 देशों में फैल चुका है और लोगों को तेजी से संक्रमित कर रहा है.

लिहाजा यह सवाल लाजिमी है कि क्या भारत में भी यह वायरस एंट्री कर चुका है? और यह वेरिएंट कोविड के पुराने वेरिएंट या सब-वेरिएंट्स से कितना खतरनाक है? क्या इस वेरिएंट पर वैक्सीन काम नहीं कर पाएगी? ऐसे तमाम सवालों के जवाब इस खबर में आप डब्ल्यूएचओ टैक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन कोविड-19 वैक्सीन कंपोजिशन (TAG-CO-VAC) से मिली आधिकारिक जानकारी के अलावा भारत में कोविड महामारी से लेकर अभी तक कोरोना की मॉनिटरिंग कर रहे टॉप हेल्थ एक्सपर्ट्स से मिलने वाले हैं.

बता दें कि ओमिक्रोन परिवार से आने वाला यह नया वेरिएंट दुनिया के लिए बिल्कुल नया नहीं है बल्कि यह 2024 के अंत में सबसे पहले साउथ अफ्रीका में मिला था. तभी से दुनिया भर के वैज्ञानिक और ग्लोबल हेल्थ एजेंसियां लगातार इसकी निगरानी कर रही हैं. हालांकि इस वेरिएंट के अब दक्षिण अफ्रीका से निकलकर बाकी यूरोपियन देशों, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में फैलने के बाद यह एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

डब्ल्यूएचओ की ओर से बताया गया है कि यह वेरिएंट बीए.3.2 ओमिक्रोन परिवार का ही है और इसे अंडर मॉनिटरिंग रखा गया है. सिर्फ यही नहीं जेएन1 वेरिएंट के 4-5 सब वेरिएंट को भी निगरानी में रखा गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह दुनिया के लिए खतरनाक तो नहीं हैं.

वहीं डब्ल्यूएचओ टैक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन कोविड-19 के अनुसार यह वेरिएंट ओमिक्रोन की तरह ही है जो तेजी से फैल सकता है लेकिन यह लोगों के लिए कोई बड़े खतरे की ओर इशारा नहीं करता. इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि यह टैग को वैक की ओर से हर छह महीने में रिवाइज होने वाली वैक्सीन के संदर्भ में भी यह डब्ल्यूएचओ की प्राथमिकता सूची में शामिल नहीं है. लिहाजा इसे लेकर फिलहाल डरने की खास जरूरत नहीं है.

क्या भारत में भी यह वायरस एंट्री कर चुका है?
भारत में कोविड के मामलों को लेकर कोई आधिकारिक डेटा मौजूद नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि जब यह वेरिएंट पिछले एक साल से पूरी दुनिया में मौजूद है और अब 22-23 देशों में रिपोर्ट हो चुका है तो यह भारत में भी मौजूद हो सकता है. हालांकि अभी तक कोविड के नए केस को लेकर कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है.

क्या हैं इस वेरिएंट के लक्षण?
इस वेरिएंट के लक्षणों में भी ओमिक्रोन के लक्षणों की तरह ही गले में दर्द, सूखी खांसी-सर्दी, बंद या बहती नाक, सिरदर्द-शरीर दर्द, बुखार, स्वाद और गंध का जाना आदि शामिल हैं.

यह पुराने वेरिएंट या सब-वेरिएंट्स से कितना खतरनाक है?
अभी तक इसकी खतरनाक स्थिति का पता नहीं चला है. इसके लक्षण और प्रभाव इसे ओमिक्रोन की तरह ही सामान्य बनाते हैं.

क्या इस वेरिएंट पर वैक्सीन काम नहीं कर पाएगी?
ऐसी खबरें भ्रामक हैं. उल्टा डब्ल्यूएचओ की टैग को वैक की ओर से वैक्सीन के लिए प्रायोरिटी में शामिल नहीं किया है.

क्या बोल रहे भारत में एक्सपर्ट?
भारत में मौजूद कोविड हेल्थ एक्सपर्ट और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. महेश चंद्र मिश्र कहते हैं कि कोरोना के नए वेरिएंट के आने का मतलब ये नहीं है कि महामारी वापस आ रही है. कोरोना वायरस है और वायरस के म्यूटेशन में बदलाव होता रहता है. इसी तरह कोरोना भी अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए रूप बदलता रहता है.

मेडिकल क्षेत्र में करीब 3 दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले डॉक्टर मिश्रा आगे कहते हैं कि जब पूरी दुनिया में वायरस है तो भारत में भी होना संभव है इसलिए बचाव के तरीकों को न छोड़ना लोगों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. लोग कोशिश करें कि कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर को अपनाते रहें और हाथों को साबुन से बार-बार धोने, ज्यादा भीड़भाड़ में न जाने और खुद का बचाव करने के प्रयासों को करते रहें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दीया मिर्जा बोलीं-फिल्म फ्लॉप हुई तो लोग पनौती कहने लगे:ऐश्वर्या राय से होती थी तुलना; फिर राजकुमार हिरानी से कॉल पर मांगना पड़ा काम

March 30, 2026/
4:30 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ आज भले ही कल्ट क्लासिक मानी जाती हो, लेकिन...

Rajasthan Royals' Ravi Bishnoi, second left, celebrates with teammates the wicket of Gujarat Titans' Sai Sudharsan during the Indian Premier League cricket match between Gujarat Titans and Rajasthan Royals in Ahmedabad, India, Saturday, April 4, 2026. (AP Photo/Ajit Solanki)

April 4, 2026/
10:13 pm

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 22:13 IST फ्रांसीसी औपनिवेशिक प्रशासन से भारतीय संघ में विलय के बाद से पुडुचेरी एक केंद्र...

होर्मुज में अमेरिका पर ईरान भारी पड़ रहा:ट्रम्प की धमकी के बावजूद जहाज ईरानी रास्ते से जा रहे, सिर्फ 3 ने ओमानी रास्ता चुना

August 20, 2026/
3:05 pm

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले ज्यादातर जहाज अपनी पहचान या रास्ता छिपा रहे हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक,...

टीकमगढ़ की सुभाषपुरम कॉलोनी में अंडरग्राउंड नाले का काम शुरू:50 लाख की लागत से निर्माण, सीएमओ बोले-बारिश से पहले होगा पूरा

April 29, 2026/
1:01 pm

टीकमगढ़ शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित सुभाषपुरम कॉलोनी में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए अंडरग्राउंड नाले का...

बिग बॉस फेम अनुराग मर्डर की कोशिश में गिरफ्तार:आरोप- साले को रॉड से पीटा, कार के नीचे डाला; बोले- पहले हम पर हुआ हमला

October 6, 2026/
11:20 am

उत्तराखंड के देहरादून निवासी बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल को चचेरे साले राज सिंह चौहान पर जानलेवा हमला करने...

भाईके इलाज के लिए ढाई लाख में गिरवी रखे गहने:ब्याज सहित 7.20 लाख चुकाए, सूद खोर ने वापस किए नकली जेवर

March 15, 2026/
6:13 pm

डिंडोरी में सूदखोरी का एक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने भाई के इलाज के लिए महिलाओं से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Cicada New Covid 19 Variant: सिकाडा के भारत में कितने मरीज, क्या ओमिक्रोन से ज्यादा खतरनाक है नया वेरिएंट? जान लें हर बात

एमपी में TET पर बगावत, 18 अप्रैल को डेढ़ लाख टीचर्स बड़ा प्रदर्शन करेंगे

Cicada New Covid 19 Variant Explainer: कोरोना के नए वेरिएंट ने एक बार फिर लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप लेकर आया है और ये है बीए.3.2 वेरिएंट, जिसे सिकाडा नाम दिया गया है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह सिकाडा वेरिएंट अमेरिका के कई राज्यों सहित दुनिया के 22 देशों में फैल चुका है और लोगों को तेजी से संक्रमित कर रहा है.

लिहाजा यह सवाल लाजिमी है कि क्या भारत में भी यह वायरस एंट्री कर चुका है? और यह वेरिएंट कोविड के पुराने वेरिएंट या सब-वेरिएंट्स से कितना खतरनाक है? क्या इस वेरिएंट पर वैक्सीन काम नहीं कर पाएगी? ऐसे तमाम सवालों के जवाब इस खबर में आप डब्ल्यूएचओ टैक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन कोविड-19 वैक्सीन कंपोजिशन (TAG-CO-VAC) से मिली आधिकारिक जानकारी के अलावा भारत में कोविड महामारी से लेकर अभी तक कोरोना की मॉनिटरिंग कर रहे टॉप हेल्थ एक्सपर्ट्स से मिलने वाले हैं.

बता दें कि ओमिक्रोन परिवार से आने वाला यह नया वेरिएंट दुनिया के लिए बिल्कुल नया नहीं है बल्कि यह 2024 के अंत में सबसे पहले साउथ अफ्रीका में मिला था. तभी से दुनिया भर के वैज्ञानिक और ग्लोबल हेल्थ एजेंसियां लगातार इसकी निगरानी कर रही हैं. हालांकि इस वेरिएंट के अब दक्षिण अफ्रीका से निकलकर बाकी यूरोपियन देशों, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में फैलने के बाद यह एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

डब्ल्यूएचओ की ओर से बताया गया है कि यह वेरिएंट बीए.3.2 ओमिक्रोन परिवार का ही है और इसे अंडर मॉनिटरिंग रखा गया है. सिर्फ यही नहीं जेएन1 वेरिएंट के 4-5 सब वेरिएंट को भी निगरानी में रखा गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह दुनिया के लिए खतरनाक तो नहीं हैं.

वहीं डब्ल्यूएचओ टैक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन कोविड-19 के अनुसार यह वेरिएंट ओमिक्रोन की तरह ही है जो तेजी से फैल सकता है लेकिन यह लोगों के लिए कोई बड़े खतरे की ओर इशारा नहीं करता. इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि यह टैग को वैक की ओर से हर छह महीने में रिवाइज होने वाली वैक्सीन के संदर्भ में भी यह डब्ल्यूएचओ की प्राथमिकता सूची में शामिल नहीं है. लिहाजा इसे लेकर फिलहाल डरने की खास जरूरत नहीं है.

क्या भारत में भी यह वायरस एंट्री कर चुका है?
भारत में कोविड के मामलों को लेकर कोई आधिकारिक डेटा मौजूद नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि जब यह वेरिएंट पिछले एक साल से पूरी दुनिया में मौजूद है और अब 22-23 देशों में रिपोर्ट हो चुका है तो यह भारत में भी मौजूद हो सकता है. हालांकि अभी तक कोविड के नए केस को लेकर कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है.

क्या हैं इस वेरिएंट के लक्षण?
इस वेरिएंट के लक्षणों में भी ओमिक्रोन के लक्षणों की तरह ही गले में दर्द, सूखी खांसी-सर्दी, बंद या बहती नाक, सिरदर्द-शरीर दर्द, बुखार, स्वाद और गंध का जाना आदि शामिल हैं.

यह पुराने वेरिएंट या सब-वेरिएंट्स से कितना खतरनाक है?
अभी तक इसकी खतरनाक स्थिति का पता नहीं चला है. इसके लक्षण और प्रभाव इसे ओमिक्रोन की तरह ही सामान्य बनाते हैं.

क्या इस वेरिएंट पर वैक्सीन काम नहीं कर पाएगी?
ऐसी खबरें भ्रामक हैं. उल्टा डब्ल्यूएचओ की टैग को वैक की ओर से वैक्सीन के लिए प्रायोरिटी में शामिल नहीं किया है.

क्या बोल रहे भारत में एक्सपर्ट?
भारत में मौजूद कोविड हेल्थ एक्सपर्ट और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. महेश चंद्र मिश्र कहते हैं कि कोरोना के नए वेरिएंट के आने का मतलब ये नहीं है कि महामारी वापस आ रही है. कोरोना वायरस है और वायरस के म्यूटेशन में बदलाव होता रहता है. इसी तरह कोरोना भी अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए रूप बदलता रहता है.

मेडिकल क्षेत्र में करीब 3 दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले डॉक्टर मिश्रा आगे कहते हैं कि जब पूरी दुनिया में वायरस है तो भारत में भी होना संभव है इसलिए बचाव के तरीकों को न छोड़ना लोगों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. लोग कोशिश करें कि कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर को अपनाते रहें और हाथों को साबुन से बार-बार धोने, ज्यादा भीड़भाड़ में न जाने और खुद का बचाव करने के प्रयासों को करते रहें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket