40 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनीं:बेटे को जन्म दिया, खुशखबरी शेयर कर कहा- हमारा परिवार बड़ा हो गया है

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने 29 मार्च को मुंबई में बेटे को जन्म दिया। इससे पहले उनका एक बेटा वायु है। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की। कपल ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, बहुत खुशी और प्यार के साथ हम यह बताना चाहते हैं कि आज, 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक बेटे का जन्म हुआ है। अब हमारा परिवार बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल खुशी से भर गए हैं। वायु अपने छोटे भाई के आने से बहुत खुश है। इस नन्हे मेहमान ने हमारे घर में ढेर सारी खुशियां ला दी हैं। हम अब चार लोगों का परिवार बनकर इस नई शुरुआत के लिए बहुत आभारी हैं। प्यार के साथ- सोनम, आनंद और वायु। खुशखबरी के बाद करीना कपूर, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, हुमा कुरैशी समेत कई सेलेब्स कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। नवंबर में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी सोनम कपूर ने नवंबर 2025 में दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी फैंस को दी थी। उन्होंने पिंक ग्लैमरस आउटफिट में मदरहुड कैप्शन के साथ इसकी घोषणा की। इसके बाद उनके प्रेग्नेंसी लुक चर्चा में रहे। फरवरी में गोद भराई की रस्म हुई थी सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म फरवरी में हुई थी, जिसमें कपूर और आहूजा परिवार समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए। एक्ट्रेस ने तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर लिखा था, ‘सीमंतोन्नयन, सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में तीसरा संस्कार है। इसे आमतौर पर “बालों की मांग भरने की रस्म” कहा जाता है, जो मां और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का सम्मान करती है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे गोद भराई, श्रीमंत, दोहाले जेवन, शाद, सीमन्थम, वलैकप्पु, सीमंथा, पुलिक्कुड़ी और साधभक्षण। नाम भले बदल जाएं, लेकिन इसका भाव एक ही होता है, नए जीवन के लिए प्यार, सुरक्षा और खुशियों का आशीर्वाद।’ शादी के 7 साल बाद दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर ने 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद 2022 में उन्होंने बेटे वायु को जन्म दिया और 2026 में दूसरी बार मां बनीं।
सिंगरौली में स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर:चालक समेत तीन गंभीर घायल; पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज किया

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जयंत चौकी अंतर्गत वार्डर सीएमपीटीआई के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए एनसीएल के नेहरू अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर नवानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखपुर में मोरिंगा सूप के दीवाने हुए लोग, यहां 3 घंटे में बिक रहे 200 ग्लास, कीमत 25 रुपये

X गोरखपुर में मोरिंगा सूप के दीवाने हुए लोग, यहां 3 घंटे में बिक रहे 200 ग्लास Moringa Soup: गोरखपुर के रामगढ़ ताल इलाके में राहुल नाम के युवक का छोटा सा स्टॉल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह स्टॉल सुबह 5 से 8 बजे तक सिर्फ तीन घंटे के लिए खुलता है. लेकिन यहां मिलने वाला सहजन (मोरिंगा) सूप और जूस लोगों को खूब पसंद आ रहा है. राहुल ताजे सहजन की फलियों को उबालकर उसमें नमक, काली मिर्च और खास घरेलू मसाले मिलाकर सूप तैयार करते है. इसके अलावा एलोवेरा जूस, लौकी सूप, मूंगफली सूप और शुगर स्पेशल सूप भी उपलब्ध है. सहजन का सूप विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. जो सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है. सुबह वॉक करने वाले लोग इसे खास पसंद करते है. एक गिलास की कीमत 25 रुपये है और रोजाना 150 से 200 ग्लास की बिक्री हो जाती है, जिससे यह स्टॉल लोगों के बीच खास बन गया है.
कुर्सी विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल:छतरपुर में चार आरोपी हिरासत में, न्यायालय में पेश

छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। यह घटना बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के पास रात के समय हुई। मामूली बात पर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। मारपीट में अभिषेक यादव नामक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर उन पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रात में स्टेडियम के पास कुछ युवक कुर्सी पर बैठने को लेकर आपस में बहस कर रहे थे, जो बाद में मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में कई युवक एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। यदि इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
तमिल में महिलाओं को कैश नहीं 8,000 का डायलॉग, सरकार बोली- वाशिंग मशीन, टीवी, फ़िरोज़ या मिक्सी कुछ भी खरीदें

स्टालिन सरकार ने महिलाओं के लिए ₹8,000 मूल्य के कूपन की घोषणा की: तमिल में विलय दौर का काम हो गया है। प्रोपर्टी पार्टी स्कूल्स (डीएमके) ने रविवार को 29 मार्च को अपना पत्र (घोषणापत्र) जारी करने की घोषणा की है। इसपत्र की घोषणा मुख्यमंत्री एम.के. स्टेलिन ने चेन्नई में जारी किया। इस मेनिफेस्टो में महिलाओं को मिलने वाले 8000 रुपये के सिंपल वर्जन को लॉन्च किया गया है, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। बता दें कि तमिल में 23 अप्रैल को चुनाव होना है। इसलिए सभी सामान अपना-अपना मेनिफेस्टो के माध्यम से अपने नए-नए विज्ञापन कर रही हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिया ‘स्मृति चिन्ह’ का विवरण चेन्नई में आयोजित इस कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री स्टालिन ने पूछा कि रेस्ट ऑफर तो सीधे बैंक में पैसा कमाने की बात कर रही हैं, तो आपने स्टूल का रास्ता क्यों चुना? इस पर उन्होंने कहा, ‘अगर हम सीधे कैश करेंगे तो डर है कि वो घर के दूसरे छोटे-मोटे खर्चों में निकल जाएंगे।’ हम चाहते हैं कि घर की महिलाओं के पास उनकी पसंद के सामान की आज़ादी हो। ‘लुओम का मतलब है कि वे अपनी ज़रूरत के हिसाब से वॉशिंग मशीन, टीवी, फ़र्ज़ी या मिक्सी से कोई भी बड़ा सामान ख़रीदें या पुराने के बदले नया ले जाएँ।’ इस दौरान स्टालिन ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘2021 के चुनाव में हमारा मेनिफेस्टो हीरो था, लेकिन ये मेनिफेस्टो हीरो और हीरोइन दोनों हैं।’ जानकारियों के सुझावों से बनाया गया है ये मेनिफेस्टो मेनि फ़ेस्टिलो कमेटी के कैंब्रिज वाले स्कूल के उप-वर्चस्व कनिमोझी ने इस घोषणा पत्र के पीछे की पूरी कहानी बताई। उन्होंने कहा कि इसे बनाने के लिए हमारे पास कोई दुकान नहीं है। एक पूरी तरह से समिति बनाई गई थी, जिसने डु के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया और सीधे जनता से बात की। कनिमोझी का कहना है, ‘ये सिर्फ पार्टी का विज़न नहीं है, बल्कि हर उस व्यक्ति का सुझाव है जिससे हम मिलेंगे। हम चाहते थे कि जब हम लोग कुछ मांगें तो उन्हें ये रेस्तरां का पूरा हक मिले। ‘जनता को अपनी पसंद का सामान रेस्तरां का हक देना ही असली लोकतंत्र है।’ (टैग्सटूट्रांसलेट)राजनीतिक समाचार(टी)डीएमके(टी)एमके स्टालिन(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव(टी)तमिलनाडु चुनाव 2026(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 उम्मीदवार सूची(टी)2026 तमिलनाडु चुनाव जीतने का प्रतिशत(टी)तमिलनाडु चुनाव तिथि 2026 तमिल(टी)तमिलनाडु चुनाव नामांकन तिथि(टी) राजनीतिक समाचार(टी)डीएमके(टी)एमके स्टालिन(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 डेमो की सूची(टी)2026 तमिल चुनाव में जीत प्रतिशत की तारीखतमिलनाडु चुनाव की तारीख 2026(टी)तमिलनाडु चुनाव नामांकन की तारीख
महिला से रेप का आरोपी पुजारी गिरफ्तार:पूजा कराने महिला के मोहल्ले में गया था; शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

गुना शहर के कैंट थाना इलाके में पुलिस ने रेप के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूजा कराने एक महिला के घर गया था। वहीं से दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद शादी का झांसा देकर रेप किया। जब महिला ने शादी की बात कही, तो वह मुकर गया। मिली जानकारी के अनुसार कैंट थाना इलाके की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि पिछले साल मार्च 2025 में बांसखेड़ी का भुवनेश्वर शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा उसके मोहल्ले में पूजा करने आया था। इसी दौरान उससे जान पहचान हो गयी थी। शादी करने की बात कही महिला ने बताया कि फिर दोनों फोन पर एक दूसरे से बात चीत करते थे। दोनों के प्रेम संबंध थे। भुवनेश्वर शर्मा ने कई बार कहा कि अपने पति को छोड दो तो वह शादी कर लेगा। 20 फ़रवरी को शाम करीब 7.30 बजे भुवनेश्वर शर्मा महिला से मिलने उसके घर आया। उस समय घर में कोई नहीं था। तभी भुवनेश्वर ने महिला को शादी का झंसा देकर उसके साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाये। महिला ने मना किया, तो वह बोला कि जल्दी ही तुमसे शादी कर लूंगा। फिर यह बात महिला के पति को पता चल गयी, जिसके बाद उसके पति ने उसे रखने से मना कर दिया। महिला ने बताया कि इसके बाद उसने भुवनेश्वर से बात की, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। अभी तक वह भुवनेश्वर से बातचीत करने की कोशिश करती रही, लेकिन अब भुवनेश्वर अपना मोबाइल बंद करके कहीं चला गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश की के लिए टीम बनाई कैंट पुलिस ने बताया कि SP हितिका वासल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। ASP मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और CSP प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में कैंट TI अनूप भार्गव और उनकी टीम आरोपी की तलाश में लग गई। पुलिस ने आरोपी को तलाश में अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी क्रम में रविवार को जानकारी लगने पर टीम ने आरोपी भुवनेश्वर शर्मा(22) पुत्र जगदीश शर्मा निवासी बांसखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।
हार्दिक ने मिहिका को ₹1.7 करोड़ की कार गिफ्ट की:दोनों शोरूम पर साथ दिखे, अक्टूबर में अपने रिश्ते का खुलासा किया था

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा को करीब 1.7 करोड़ रुपए की मर्सिडीज बेंज वी क्लास कार गिफ्ट की है। रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक और मिहिका दोनों शोरूम पर साथ दिखे, जहां उन्होंने इस कार को डिलीवर करवाया। हार्दिक लग्जरी कारों के शौकीन हैं और हाल ही में उन्होंने खुद के लिए भी एक महंगी फरारी खरीदी थी। वहीं, क्रिकेट के मैदान पर भी हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया है। टीम ने 13 सालों के सूखे को खत्म करते हुए सीजन का अपना पहला मैच जीत लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हराया। अक्टूबर 2025 में किया था अपने रिश्ते का खुलासा हार्दिक और मिहिका शर्मा ने अक्टूबर 2025 में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। इसके बाद से ही मिहिका को अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों और क्रिकेट स्टेडियम में हार्दिक के साथ देखा जाता रहा है। हाल ही में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीती, तब भी मिहिका जीत के जश्न के दौरान हार्दिक के साथ मौजूद थीं। 2024 में नताशा स्टेनकोविच से हुआ तलाक हार्दिक ने साल 2024 में सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविच से तलाक लिया था। दोनों की मुलाकात 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुई थी, जिसके बाद उन्होंने उसी साल शादी कर ली थी। 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। अब हार्दिक और नताशा मिलकर अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश कर रहे हैं। हार्दिक का जैस्मीन वालिया के साथ नाम जुड़ा नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक का नाम मॉडल-सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ जुड़ा। दोनों को कई मौकों पर एक ही लोकेशन पर स्पॉट किया गया था। दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते थे लेकिन कुछ समय बाद दोनों की राहें अलग हो गई। पिछले साल अक्टूबर में हार्दिक और मिहिका ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया। हार्दिक ने अपने जन्मदिन के मौके पर मिहिका के साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं।

केरल के CM बोले-सॉफ्ट हिंदुत्व से कांग्रेस का वोट खिसका:इससे भाजपा को फायदा; राज्य में सांप्रदायिक राजनीति की कोई जगह नहीं

केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। पिछले दस साल से लेफ्ट के नेतृत्व वाला LDF यानी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट सत्ता में है। LDF की ओर से मुख्यमंत्री पी. विजयन चुनावी कमान संभाल रहे हैं। 80 साल के विजयन प्रचार से लेकर विरोधियों के आरोपों का जवाब देने तक हर मोर्चे पर सक्रिय हैं। यहां मुकाबला सीधे कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF यानी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट से है। हालांकि वे कहते हैं कि कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व वाले रुख की वजह से उसका कोर वोट बैंक धीरे-धीरे भाजपा की ओर जा रहा है। विजयन ने भास्कर के कई सवालों के जवाब दिए… सवाल: 10 साल की एंटी इंकंबेंसी और विपक्ष के भ्रष्टाचार के आरोपों को कैसे देखते है? जवाब: कोई एंटी इंकंबेंसी नहीं है। हम 10 साल से लगातार कल्याणकारी और विकास वाली सरकार चला रहे हैं। बाढ़ हो या वैश्विक महामारी, हम हमेशा जनता के साथ खड़े रहे। स्वास्थ्य और शिक्षा का हमारा ढांचा दूसरे राज्यों के लिए मिसाल बन चुका है। सवाल: इस चुनाव में UDF कितनी बड़ी चुनौती है? सवाल: भाजपा आपके लिए कितनी बड़ी चुनौती है? जवाब: केरल में सांप्रदायिक राजनीति के लिए जगह नहीं है। भाजपा चाहे जितनी ताकत और पैसा लगा ले, यहां अपनी जड़ें नहीं जमा पाएगी। यहां के लोग उन दलों के साथ हैं, जो पूरी तरह सेक्यूलरिज्म और अल्टरनेटिव डेवलपमेंट मॉडल में यकीन करते हैं। हां, यह जरूर दिख रहा है कि कांग्रेस का वोट भाजपा की ओर जा रहा है। नेमोन और त्रिशुर जैसी जगहों पर यह साफ नजर आया है। यह कांग्रेस के राजनीतिक गिरावट को दिखाता है। सवाल: RSS को किस नजरिए से देखते हैं? जवाब: वामपंथ किसी भी ऐसे संगठन को स्वीकार नहीं कर सकता और न ही उसकी सराहना कर सकता है, जो सांप्रदायिकता के जरिए देश को बांटने और लोगों को अलग करने का काम करता है। सवाल: लाखों केरलवासी खाड़ी देशों में हैं। युद्ध के बीच आपने अब तक उनके लिया क्या किया? जवाब: खाड़ी देशों में काम करने वाले लाखों मलयाली केरल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। राज्य सरकार लोका केरलम सभा और नोरका रूट्स के जरिए प्रवासी मलयाली समुदाय और संबंधित दूतावासों के साथ लगातार संपर्क में है। मैंने इस बारे में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को औपचारिक पत्र भी लिखा है। सवाल: कांग्रेस आरोप लगाती है कि आपके पीएम मोदी से अच्छे संबंध हैं… इस पर क्या कहेंगे? जवाब: यह राजनीतिक आरोप हैं और पूरी तरह निराधार हैं। मेरा प्रधानमंत्री से सिर्फ संवैधानिक और आधिकारिक जिम्मेदारी वाला संबंध है। हमारे पद संघीय व्यवस्था का हिस्सा हैं। लेकिन भाजपा की नीतियों के खिलाफ राजनीतिक रूप से वामपंथ ही मजबूती से खड़ा है। इस मामले में कोई समझौता नहीं है। सवाल: क्या राजनीति में लेफ्ट का स्थान खत्म हो रहा है? जवाब: वामपंथ (लेफ्ट) को सिर्फ सीटों की संख्या से नहीं आंका जा सकता। आज देश के सामने बड़ी चुनौती कॉरपोरेट समर्थक, अवसरवादी नीतियां और सांप्रदायिकता है। इनके खिलाफ सिर्फ वामपंथ ही एकमात्र अडिग विकल्प है। जमीन पर देखें तो आज भी देश के कई हिस्सों में किसानों, गरीबों और मजदूरों के बड़े आंदोलनों का नेतृत्व वामपंथी दल और संगठन ही कर रहे हैं। सवाल: चुनाव में किस संदेश के साथ उतरे हैं? जवाब: केरल आशावादी द्वीप है। पूरा देश इसे सांप्रदायिकता और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष के रूप में देखता है। हमें राज्य की एकता, शांति और विकास की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। हम केंद्र की नीतियों के खिलाफ एक मजबूत लोकतांत्रिक जनादेश मांग रहे हैं, जो केरल को आर्थिक रूप से प्रभावित कर रही हैं। —————–