मैहर में घर के आंगन में घुसा मगरमच्छ:वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाणसागर बांध में छोड़ा

मैहर जिले के अमरपाटन वन परिक्षेत्र के ग्राम हर्रई टटेहरा टोला में शनिवार शाम एक मगरमच्छ खेत में बने एक घर के आंगन में घुस गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मुकुंदपुर रेस्क्यू सेंटर की विशेषज्ञ टीम को भी बुलाया गया। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू कर बाणसागर बांध के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को वाहन से ले जाकर बाणसागर बांध के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इस अभियान में मुकुंदपुर रेस्क्यू सेंटर के रेस्क्यू इंचार्ज अभिषेक विश्वकर्मा, परिक्षेत्र सहायक रामनिहोर वर्मा, अखिलेश मिश्रा, सीताराम पाल, पप्पू कोल, मोहित सिंगरहा और आशीष रैकवार शामिल थे। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल विभाग को सूचित करें।
वर्ल्ड इंडोर चैंपियनशिप में अमेरिका के जॉर्डन एंथनी का गोल्ड:60 मीटर की दौड़ 6.41 सेकंड में पूरा किया; नौ महीने पहले फुटबॉल छोड़ा

ट्रैक एंड फील्ड की दुनिया में एक नई स्प्रिंट सनसनी उभरकर सामने आई है। अमेरिका के 21 वर्षीय जॉर्डन एंथनी ने वर्ल्ड इंडोर चैम्पियनशिप की 60 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतकर न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि अपनी संघर्ष भरी कहानी से सभी को प्रेरित भी किया। एंथनी ने 6.41 सेकंड का समय निकाला, जो इतिहास का चौथा सबसे तेज समय है। रेस से सिर्फ 36 घंटे पहले उन्हें गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा था। पोलैंड पहुंचने के बाद डोप टेस्ट के दौरान एक अधिकारी ने जब खून लिया तो सुई नस में नहीं लगी, बल्कि बाहर लग गई, जिससे उनके हाथ में ब्लड क्लॉट हो गया। वे अपना हाथ ठीक से हिला भी नहीं पा रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दर्द के साथ ही मैदान में उतरने का फैसला किया। नौ महीने पहले फुटबॉल छोड़कर चुना एथलेटिक्स जॉर्डन एंथनी की कहानी और भी खास इसलिए है क्योंकि उन्होंने महज नौ महीने पहले ही पेशेवर एथलेटिक्स में कदम रखा है। इससे पहले वे कॉलेज फुटबॉल में अर्कांसस रेजरबैक्स टीम से खेलते थे। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने एनएफएल का सपना क्यों छोड़ा, तो उन्होंने साफ कहा, ‘क्योंकि यहां कोई मुझे टक्कर मारने के लिए मेरी तरफ नहीं दौड़ रहा है।’ रोमांचक रहा फाइनल, 0.01 सेकंड से चूके अजू रोमांचक फाइनल में कांटे की टक्कर दिखी। जमैका के किशाने थॉम्पसन ने 6.45 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि अमेरिका के ट्रेवॉन ब्रोमेल ने भी 6.45 सेकंड के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया। इसका फैसला फोटो फिनिश से हुआ। ब्रिटेन के जेरमायाह अजू महज 0.01 सेकंड से मेडल से चूक गए। ओलिंपिक चैम्पियन लायल्स के साथ ट्रेनिंग एंथनी 100 मीटर के ओलिंपिक चैम्पियन नोआ लायल्स के ट्रेनिंग ग्रुप का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं दूसरों की रेस देखता हूं। यह ठीक वैसा ही है जैसे फुटबॉल में हम दूसरी टीम का विश्लेषण करते हैं। ट्रैक एंड फील्ड में कई लोग ऐसा नहीं करते, लेकिन मैं माइंड गेम पर ध्यान देता हूं। मुझे पता होता है कि सामने वाला क्या अच्छा करता है और क्या नहीं।’ डेब्यू में जीता गोल्ड, अब घरेलू ओलिंपिक पर नजर इस जीत से एंथनी का आत्मविश्वास बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने डेब्यू में गोल्ड जीता और इसे अमेरिका लेकर जा रहा हूं। मैंने कॉलेज फुटबॉल में ज्यादा दर्शकों के सामने खेला है, लेकिन यहां आकर मैं ज्यादा उत्साहित था। यह मेरे लिए आसान लगा।’ अब उनका अगला लक्ष्य लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में गोल्ड जीतना है। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाश दीप IPL 2026 से बाहर हुए:KKR के पेसर इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे; मेगा ऑक्शन में एक करोड़ में खरीदा था कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। शनिवार को क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। पूरी खबर
नवरात्रि व्रत में थकान दूर कर देगा ये पौष्टिक आहार, दिन भर रहेंगे एनर्जी से भरपूर, न्यूट्रिएंट्स और फायदों से भरपूर

Last Updated:March 22, 2026, 08:26 IST चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन लोग मां दुर्गा की भक्ति में डूबे रहते हैं. हर दिन देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है और आज के दिन मां कूष्मांडा की पूजा हो रही है. पूजा के साथ ही लोग नौ दिनों का उपवास भी रखते हैं. इस दौरान सात्विक भोजन किया जाता है. व्रत में आप फिट रहें, एनर्जी से भरपूर रहें, उसके लिए कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आपको ताकत भी दे. व्रत में साबूदाना खाना भी काफी फायदेमंद होता है. काफी लोग साबूदाना की खिचड़ी, खीर, पकोड़े आदि बनाकर खाते हैं. साबूदाना व्रत में खाया जाने वाला हेल्दी ऑप्शन है. जानिए, इसे व्रत में खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं. चैत्र नवरात्रि का व्रत रखा है तो इस दौरान शरीर को सही पोषण और ऊर्जा मिलना जरूरी होता है. ऐसे में अपने खान-पान का ध्यान अच्छी तरह से करना चाहिए. आप मां दुर्गा की पूजा श्रद्धा भाव और पूरी एनर्जी के साथ तभी कर सकेंगे, जब आप खुद स्वस्थ महसूस करेंगे. ऐसे में साबूदाना व्रत में खाया जाने वाला एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बन जाता है. यह हल्का, जल्दी पचने वाला और स्वादिष्ट होता है. साबूदाना खाने से व्रत में थकान दूर होती है. पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं. साबूदाने में मौजद पोषक तत्व- साबूदाना में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, विटामिंस आदि भरपूर होते हैं. व्रत में यह तुरंत ऊर्जा देता है. शारीरिक कमजोरी दूर करता है. फाइबर से पाचन मजबूत होता है. इसके सेवन से व्रत के दिनों में कब्ज की समस्या दूर होती है. पेट हल्का महसूस होता है. व्रत में अक्सर गैस या अपच की शिकायत होती है. साबूदाना इसे रोकता है. साबूदाना वजन भी कंट्रोल करने में सहायक है. साबूदाना कसावा (टैपिओका) के कंद से बनता है. यह छोटे-छोटे दानों का रूप लेता है, जो पानी या दूध में उबालने पर पारदर्शी हो जाता है. व्रत में लोग साबूदाना की खिचड़ी, खीर, पकोड़े आदि बनाकर खाते हैं. साबूदाने की खिचड़ी में हरी सब्जियों को मिलाकर बनाने से यह और भी अधिक पौष्टिक बन जाती है. व्रत वाले दिन आप नाश्ते में साबूदाना खाएंगे, तो दिन भर आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. Add News18 as Preferred Source on Google साबूदाने में कैलोरी कम होती है. ऐसे में आप इसे व्रत के समय बेफिक्र होकर खा सकते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि फाइबर और प्रोटीन ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं. इसमें कैल्शियम की मौजूदगी हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है. पोटैशियम और मैग्नीशियम होने के कारण साबूदाना हार्ट को हेल्दी रखता है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल में बनाए रखता है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और सेलेनियम त्वचा और बालों को चमकदार बनाते हैं. व्रत में साबूदाना खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. साबूदाना को इस्तेमाल करने का सही तरीका- साबूदाना 1 से 2 घंटे पहले पानी में भिगोकर रख दें. सब्जियां जैसे आलू, मटर, मूंगफली, हरी धनिया पत्ती, गाजर, बीन्स, मिर्च, मटर आदि मिलाकर पैन में तेल डालकर फ्राई करें. मसाले डालें. अब साबूदाना को पानी से निकालकर कड़ाही में डालें. इसे अच्छी तरह से पकने दें. चलाते रहें. स्वादानुसार सेंधा नमक डालें. साबूदाना की खिचड़ी व्रत के दौरान खाने से इंस्टेंट एनर्जी देती है. इसमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं. यह आसानी से पच भी जाता है. मूंगफली, आलू, मटर या अन्य हरी सब्जियों को डालकर इसकी पौष्टिकता को बढ़ा सकते हैं. First Published : March 22, 2026, 08:26 IST
रीवा में शोभायात्रा में हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया:कैमरा मैन के पैर में लगी गोली; पुलिस कर रही तलाश

रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र स्थित गुलाब नगर में एक शोभायात्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में कैमरा मैन पवन सिंह को गोली लग गई। गोली उनके पैर के अंगूठे में लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वीडियो में दिखा आरोपी, पुलिस कर रही पहचान सामने आए घटना के वीडियो में एक युवक स्पष्ट रूप से फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के मिलने के बाद पुलिस अब इसी आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पैर के अंगूठे में लगी गोली, पहले अज्ञात पर दर्ज हुई थी FIR जानकारी के मुताबिक, इस हर्ष फायरिंग की घटना में कैमरा मैन पवन सिंह घायल हुए हैं। गोली उनके पैर के अंगूठे में लगी है। घायल कैमरा मैन को घटना के तुरंत बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पहले इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की थी। हालांकि, अब वीडियो सामने आने के बाद जांच की दिशा बदल गई है।
विश्व जल दिवस पर मैनिट में ‘जल पर चर्चा’:जल प्रबंधन और समान वितरण पर विशेषज्ञ करेंगे मंथन

भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में विश्व जल दिवस के अवसर पर 22 मार्च को ‘जल पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में “विकसित भारत 2047 एवं जल प्रबंधन” विषय पर विशेषज्ञ, शोधार्थी और छात्र विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “Where Water Flows, Equality Grows” रखा गया है, जिसके तहत जल संसाधनों के समान वितरण और सतत प्रबंधन पर फोकस रहेगा। आयोजन का उद्देश्य जल संकट, भूजल गिरावट और भविष्य की चुनौतियों को लेकर जागरूकता बढ़ाना है, ताकि समाज में जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके। कार्यक्रम का आयोजन मैनिट भोपाल के जनपद अभियांत्रिकी विभाग कर रहा है। इसमें जल संसाधनों के बेहतर उपयोग, संरक्षण और समान वितरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि जल प्रबंधन केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि सामाजिक समानता से भी जुड़ा हुआ है। ये रहेंगे मुख्य अतिथि और वक्ता कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में संस्थान के निदेशक डॉ. करुणेश कुमार शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय जल आयोग भोपाल के डायरेक्टर एम. डब्ल्यू. पौनिकर, डीन डॉ. आर. एन. यादव और केंद्रीय भूजल बोर्ड के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सुभाष सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. एम. एस. चौहान करेंगे। छात्रों और शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मंच कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एच. एल. तिवारी के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों और विशेषज्ञों के बीच संवाद स्थापित करना है। इससे नई पीढ़ी को जल संरक्षण और प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा सकेगा। विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में जल संकट, भूजल स्तर में गिरावट और असमान जल वितरण गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। ऐसे में जल संरक्षण को प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल तक समान पहुंच सुनिश्चित होने पर ही समाज में वास्तविक समानता और सतत विकास संभव हो सकेगा। जनभागीदारी से बनेगा समाधान कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील की गई है कि वे जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएं। संस्थान के छात्रों, शोधार्थियों और फैकल्टी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया गया है, ताकि इस पहल को सफल बनाया जा सके।
'धुरंधर द रिवेंज' में छाई हरियाणा की बहू:वकील वीना के किरदार में दिखीं, 6 साल पहले नारनौल में हुई थी शादी

हरियाणा के नारनौल की बहू एक्ट्रेस भाषा सुंबली इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अपनी एक्टिंग से छाई हुई हैं। मूवी में उन्होंने रणवीर सिंह के कैरेकटर जसकीरत की एडवोकेट वीना का रोल निभाया है। कोर्ट रूम में उनके सीन की दर्शक भी जमकर सराहना कर रहे हैं। सुंबली मूल रूप से जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं। करीब छह साल पहले उनकी शादी नारनौल के रहने वाले एक्टर सुनील सोनी के साथ हुई थी। दोनों की मुलाकात NSD (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) में पढ़ाई के दौरान हुई थी। परिजनों का कहना है कि दोनों ने साथ में कई स्टेज परफॉर्मेंस की। इसके बाद धीरे धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। जिसके बाद दोनों ने 2016 में शादी की। भाषा सुंबली के बारे में जानिए… कई फिल्मों में किया अभिनय भाषा सुंबली ने अपने अभिनय करियर में कई महत्वपूर्ण फिल्मों में काम किया है। उन्हें सबसे अधिक पहचान वर्ष 2022 में आई फिल्म द कश्मीर फाइल्स में ‘शारदा पंडित’ की भूमिका से मिली। इसके अलावा उन्होंने छपाक (2020) में दीपिका पादुकोण के साथ काम किया, जबकि बारामूला (2025) में उन्होंने गुलनार सैयद का प्रमुख किरदार निभाया। बारामूला फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। थियेटर से जुड़ाव फिल्मों के साथ-साथ भाषा सुंबली थिएटर से भी जुड़ी रही हैं और टेलीविजन के कुछ प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने मुंबई में कई बच्चों के शो किए। पति भी कई फिल्म, टीवी सीरियल में काम कर चुके भाषा के पति सुनील सोनी भी उनके साथ मुंबई शिफ्ट हो चुके हैं। वो मुंबई में एक्टिंग, डायरेक्शन का काम करते हैं। दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत में पति ने क्या बताया… सवाल: क्या मुंबई जाने बाद कभी नारनौल आना हुआ? सुनील सोनी: हां, हम दोनों का नारनौल से जुड़ाव है। हम पिछले साल ही 2 नवंबर को नारनौल आए थे। सवाल: घर में और कौन-कौन है? सुनील सोनी: मेरे घर में मां और मेरा एक भाई है। वहीं, दूसरे भाई चंडीगढ़ में फैमिली के साथ रहते हैं। सवाल: आपने एक्टर के तौर पर कहां-कहां काम किया? सुनील सोनी: मैंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग-3, इनकार में मैं काम कर चुका हूं। मेरी दो फिल्म और शूट हो चुकी है, जो आनी बाकी है। सवाल: क्या किसी टीवी शो में भी काम किया? सुनील सोनी: मैं कई बड़े शो में काम करता रहता हूं। जैसे इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज, सबसे बड़ा कलाकार, इंडियाज गॉट टैलेंट और आईपीएल में भी काम कर चुका हूं। सवाल: भाषा सुंबली को ‘धुरंधर द रिवेंज’ फिल्म कैसे मिली? सुनील सोनी: फिल्म की कास्टिंग टैलेंट बेस्ड है। उन्होंने पहले भी दिपिका पादुकोण के साथ छपाक, द कश्मीर फाइल्स, बारामूला में काम किया है। सुंबली के परिवार के बारे में जानिए…
वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान के काबुल में 4.6 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के एक बयान के अनुसार, शनिवार देर रात अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 82 किलोमीटर की गहराई पर आया। इससे पहले दिन में, इसी क्षेत्र में 130 किलोमीटर की गहराई पर 4.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। रेड क्रॉस के अनुसार, अफगानिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, विशेष रूप से हिंदू कुश क्षेत्र में, जो एक अत्यधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। अफगानिस्तान में भूकंप का खतरा, भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव वाले क्षेत्र में इसकी भौगोलिक स्थिति से जुड़ा है।
वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान के काबुल में 4.6 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के एक बयान के अनुसार, शनिवार देर रात अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 82 किलोमीटर की गहराई पर आया। इससे पहले दिन में, इसी क्षेत्र में 130 किलोमीटर की गहराई पर 4.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। रेड क्रॉस के अनुसार, अफगानिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, विशेष रूप से हिंदू कुश क्षेत्र में, जो एक अत्यधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। अफगानिस्तान में भूकंप का खतरा, भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव वाले क्षेत्र में इसकी भौगोलिक स्थिति से जुड़ा है।
भास्कर अपडेट्स:सिक्किम के मंगन में 4.1 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि शनिवार को सिक्किम के मंगन में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप रात 8:46 बजे 14 किलोमीटर की कम गहराई पर आया। इससे पहले शनिवार को ही असम के कोकराझार में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई पांच किलोमीटर थी।
ग्वालियर में कॉन्स्टेबल को जिंदा जलाने की कोशिश:फर्जी कॉल कर DIAL-112 को बुलाया; पेट्रोल उड़ेलकर निकाली माचिस, पुलिसकर्मियों ने दबोचा

ग्वालियर के बेहट सर्कल के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने झूठी सूचना देकर DIAL-112 को मौके पर बुलाया और फिर कॉन्स्टेबल पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की। समय रहते पुलिसकर्मी ने झपट्टा मारकर माचिस छीन ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे ग्राम फदलपुर की है। यहां रहने वाले मनोज कुशवाह ने खुद के साथ मारपीट होने की सूचना दी थी। कॉल मिलते ही संयुक्त एफआरवी (हस्तिनापुर-उटीला थाना) मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि युवक नशे में था और झूठी सूचना देकर पुलिस को बुलाया था। जब पुलिस टीम लौटने लगी, तभी उसने वाहन रोक लिया और अपने पास रखी पेट्रोल की बोतल कॉन्स्टेबल अनिल कुशवाह व एफआरवी पर उड़ेल दी। इसके बाद उसने जेब से माचिस निकालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी ने तुरंत उसे काबू कर लिया। आरोपी ने पकड़े जाने के दौरान कॉन्स्टेबल से हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है। एएसपी विदिता डागर के अनुसार, झूठी सूचना देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पेट्रोल डालने की घटना की जांच की जा रही है।






