भरंगी पौधा औषधीय गुणों से भरपूर, दमा से लेकर पेट दर्द तक में लाभकारी, कई रोगों में उपयोगी

Last Updated:March 22, 2026, 10:55 IST Benefits of Bharangi: प्रकृति ने इंसान को कई ऐसे पौधे दिए हैं जो देखने में साधारण लगते हैं, लेकिन उनके भीतर कई औषधीय गुण छिपे होते हैं. सही जानकारी और सही उपयोग से ये पौधे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इन्हीं पौधों में एक नाम भरंगी का भी आता है. यह पौधा आमतौर पर जंगल या बगीचों के आसपास देखने को मिल जाता है, लेकिन बहुत कम लोगों को इसके गुणों की जानकारी होती है. भरंगी का पौधा करीब 10 से 12 फीट तक लंबा हो सकता है और इसमें बैंगनी रंग के फूल भी आते हैं. आयुर्वेद में इस पौधे को खास महत्व दिया गया है और इसकी जड़ को कई औषधीय प्रयोगों में इस्तेमाल किया जाता है.समस्तीपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मेडिसिनल प्लांट विभाग के वैज्ञानिक डॉ. दिनेश राय ने लोकल 18 से बातचीत करते बताया कि भरंगी का पौधा औषधीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. उन्होंने बताया कि यह पौधा लगभग 8 से 14 फीट तक बढ़ सकता है और इसके फूल बैंगनी रंग के होते हैं. आयुर्वेद में इसकी जड़ का विशेष उपयोग किया जाता है. वैज्ञानिकों के अनुसार भरंगी का उपयोग दमा यानी अस्थमा जैसी समस्या में लाभकारी माना जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google इसके अलावा पेट दर्द, बवासीर और मूत्र रोग जैसी समस्याओं में भी इसका प्रयोग किया जाता है. पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में इसे कई रोगों के उपचार में काफी उपयोगी माना जाता है. डॉ. दिनेश राय के अनुसार भरंगी के पौधे को घर या बगीचे में आसानी से लगाया जा सकता है. यह पौधा ज्यादा देखभाल के बिना भी बढ़ जाता है. उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में इसकी जड़ का पाउडर बनाकर उपयोग किया जाता है. हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. आमतौर पर 5 से 10 ग्राम तक इसका उपयोग किया जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी औषधीय पौधे का उपयोग करने से पहले आयुर्वेदाचार्य या चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है, ताकि इसका सही और सुरक्षित लाभ मिल सके. First Published : March 22, 2026, 10:55 IST
आदिरंग महोत्सव में भीली गायन, गणगौर नृत्य की प्रस्तुति:3 दिनी समारोह का आज समापन, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर करेंगी शिरकत

खंडवा जिले के नया हरसूद (छनेरा) के स्टेडियम ग्राउंड में जनजातीय नृत्य, संगीत एवं शिल्प कलाओं पर आधारित तीन दिवसीय “आदिरंग” महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार रात देशभर की लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके और प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जनजातीय महापुरुषों के योगदान और समाज के विकास पर बात की। उड़ीसा के ढीमसा सहित कई लोक नृत्यों ने दर्शकों का मन मोहा। महोत्सव का समापन आज (रविवार) मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में होगा। केंद्रीय मंत्री बोले- गौरव दिवस मनाने का निर्णय ऐतिहासिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को “जनजाति गौरव दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय ऐतिहासिक है। साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा, टंट्या भील, शंकर शाह और रघुनाथ शाह के योगदान को याद किया। मंत्री शाह ने जताया आभार प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि “आदिरंग” महोत्सव के माध्यम से विभिन्न जनजातियों की समृद्ध कला और संस्कृति को एक मंच मिल रहा है। उन्होंने छनेरा जैसे छोटे नगर में राज्य स्तरीय आयोजन की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। विधायक कंचन तन्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उड़ीसा के ढीमसा और बरेदी नृत्य की प्रस्तुतियां महोत्सव के दूसरे दिन भीली गायन, गणगौर नृत्य, ढीमसा नृत्य, लहंगी नृत्य, बरेदी नृत्य, सौंगी मुखौटा और भवाड़ा नृत्य जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें उड़ीसा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ढीमसा लोक नृत्य ने विशेष रूप से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। समापन समारोह में शामिल होंगी मंत्री महोत्सव का समापन आज रविवार को होगा। समापन समारोह में मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री भूरिया दोपहर में खंडवा पहुंचकर स्थानीय संस्थाओं का निरीक्षण करेंगी और दादाजी धूनी वाले मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद शाम को छनेरा में आयोजित समापन समारोह में भाग लेंगी।
CJI बोले- AI ज्यूडीशियरी को मजबूत करने में मदद करे:डेटा-रिकॉर्ड संभाले, पैटर्न पहचाने लेकिन फैसले सुनाने के काम में दखल न दे

CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कहा है कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) को ज्यूडिशियल सिस्टम में इस तरह से शामिल किया जाना चाहिए जिससे यह हमारी व्यवस्था को मजबूत करे, न कि उसके असली काम को ही कमजोर कर दे। CJI बोले- “AI को बड़ी मात्रा में डेटा और रिकॉर्ड को संभालने, पैटर्न पहचानने और सिस्टम में हो रही देरी को कम करने में मदद करनी चाहिए। वह फैसले सुनाने के काम में दखल न दे, बल्कि फैसले इंसानों के हाथों में ही रहना चाहिए।” चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के बेंगलुरु में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 में शामिल हुए थे। जहां ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- विवादों की रोकथाम और समाधान’ विषय सेमिनार रखा गया था। CJI के AI पर बयान की बड़ी बातें… लैंगिक समानता पर बोले- सरकारी वकीलों और पैनल में 50% महिलाएं हों CJI सूर्यकांत ने कानूनी पेशे में लैंगिक समानता को लेकर भी सुझाव दिया। CJI ने कहा कि सरकारी वकीलों और मुफ्त कानूनी सहायता पैनल में कम से कम 50% महिलाओं को शामिल किया जाना चाहिए। देश में 45 से 50% न्यायिक अधिकारी महिलाएं हैं और कई राज्यों में यह आंकड़ा 60% तक पहुंच चुका है। कानून के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या बढ़ी है, लेकिन करियर के अगले फेज में भागीदारी घट जाती है। इसके पीछे अनियमित काम के घंटे, मुवक्किलों का भरोसा कम मिलना और आर्थिक अस्थिरता जैसी समस्याएं हैं।
हिंदू संगठनों ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा:युवती के साथ मिला था, मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिलने का आरोप

इंदौर के आजाद नगर में हिंदू संगठनों ने शनिवार रात हंगामा कर दिया। यहां एक युवती के साथ शिप्रा के एक युवक को पकड़ा गया। संगठन के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की, बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आजाद नगर पुलिस ने धन्ना सेठ उर्फ रूहाब शाह, निवासी शिप्रा, पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक इलाके में हिंदूवादी संगठन और कुछ वकीलों ने युवती के साथ इलाके में धन्ना को पकड़ा था। रहवासियों ने यहां काफी देर तक हंगामा किया। बाद में हिंदूवादियों ने धन्ना को पुलिस के हवाले कर दिया। उनका आरोप था कि धन्ना के मोबाइल में आपत्तिजनक सामग्री मिली है और वह हिंदू युवतियों को अपना शिकार बनाता है। यहां लोगों ने युवती के साथ भी मारपीट की। युवती ने शिकायत से किया इनकार थाने में युवती को भी पूछताछ के लिए लाया गया। पुलिस अधिकारियों ने उससे एफआईआर को लेकर बात की, लेकिन उसने शिकायत करने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि वह धन्ना को कई सालों से जानती है। रात में हंगामे को देखते हुए पुलिस ने धन्ना को थाने में ही रखा। वहीं शिप्रा पुलिस से भी उसकी जानकारी मंगाई जा रही है। थाने के घेराव की चेतावनी इस मामले में हिंदूवादी युवकों और वकीलों ने आजाद नगर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि धन्ना लंबे समय से इलाके में आता-जाता रहा है और उसके साथ कुछ अन्य युवक भी रहते हैं। उस पर पहले से शादीशुदा होने का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि युवती द्वारा शिकायत नहीं करने के चलते पुलिस ने केवल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
धुरंधर 2 ने दुनियाभर में ₹500 करोड़ कमाए:तीसरे दिन ₹113 करोड़ का कलेक्शन किया, जवान-बाहुबली 2 और दंगल को पीछे छोड़ा

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 113 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का पेड प्रीव्यू समेत तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपए हो गया। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए की कमाई कर ली और तीसरे दिन कमाई के मामले में जवान, बाहुबली 2 और दंगल जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने अब तक विदेशों में करीब 96.50 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिसके चलते दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 501.04 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। भारत में तीन दिन का नेट कलेक्शन पेड प्रीव्यू शो (बुधवार): 43 करोड़ रुपए गुरुवार: 102.55 करोड़ रुपए शुक्रवार: 80.72 करोड़ रुपए शनिवार: 113 करोड़ रुपए कुल: 339.27 करोड़ रुपए तीसरे दिन हिंदी वर्जन ने रिकॉर्ड कमाई की तीसरे दिन 20,917 शोज में फिल्म की 81.6% ऑक्यूपेंसी रही। हिंदी वर्जन ने 105 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 5 करोड़ और तमिल में 2.95 करोड़ का कलेक्शन हुआ। धुरंधर 2 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। धुरंधर 2 ने सिर्फ तीन दिनों में 339.27 करोड़ रुपए कमाए, जिसमें से हिंदी वर्जन ने 105 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। अगर तुलना करें तो इसके पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने तीसरे दिन सिर्फ 51.60 करोड़ रुपए कमाए थे। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 ने भले ही तीसरे दिन 142.59 करोड़ रुपए कमाए हों, लेकिन पहले शनिवार को फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई सिर्फ 88.20 करोड़ रुपए रही थी। इसके अलावा कई बड़ी फिल्मों के आंकड़े भी पीछे रह गए। आमिर खान की ‘दंगल’ ने पहले शनिवार को हिंदी में 33.93 करोड़ रुपए, यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने 42.90 करोड़, शाहरुख खान की ‘जवान’ ने 82.46 करोड़ रुपए और प्रभास की ‘बाहुबली 2’ ने तीसरे दिन 46.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि RRR ने 31.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन भी हैं। फिल्म के राइटर, डायरेक्टर आदित्य धर हैं। ज्योति देशपांडे, लोकेश धर और आदित्य धर ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है। बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹1,307 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹840 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
कुरुक्षेत्र के तीन युवक उज्बेकिस्तान में किडनैप:बंधक बनाकर रखा, टॉर्चर किया; 45 लाख की फिरौती लेकर छोड़े, एजेंट ने भेजना था स्पेन

कुरुक्षेत्र जिले में तीन युवक को स्पेन भेजने का झांसा देकर एजेंट ने उज्बेकिस्तान में किडनैप करवा दिया। यहां किडनैपर्स ने 3 दिन तक उनको हाथ-पांव बांधकर रखा और टॉर्चर किया। उन्होंने टॉर्चर की वीडियो दिखाकर परिवार से 45 लाख रुपए की फिरौती मांगी। किडनैपर्स ने परिवार को वीडियो कॉल पर धमकाया कि उन्होंने एजेंट से इन तीनों को खरीदा है। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उनके बच्चों को मार देंगे। परिवार से 45 लाख रुपए की फिरौती वसूलने के बाद अगले दिन तीनों को छोड़ा गया। एजेंट ने उज्बेकिस्तान से स्पेन का वीजा लगवाने का भरोसा दिया था। 15 लाख रुपए में बात तय सुनील कुमार का बेटा मोहन लाल, कुलदीप सिंह का बेटा बहादुर सिंह ओर सोमप्रकाश का बेटा मनदीप है। तीनों कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। सुनील कुमार, कुलदीप सिंह और सोम प्रकाश ने बताया कि, मोहन लाल, बहादुर सिंह और मनदीप को स्पेन भेजने की बात हुई थी। आरोपी एजेंट प्रेम सैनी, उसकी पत्नी अनीता रानी और उनके साथी अकरम खान व अली ने उन तीनों से 15-15 लाख रुपए मांगे थे। इसमें 2-2 लाख एडवांस, बाकी पेमेंट स्पेन पहुंचने पर देना तय हुआ था। स्पेन की जगह उज्बेकिस्तान भेजा आरोपी एजेंट ने जनवरी 2026 में पासपोर्ट के साथ तीनों परिवार से 2-2 लाख रुपए एडवांस लिए। पैसे लेकर आरोपी एजेंट ने बच्चों को जाने का रूट बदल दिया। आरोपी ने आश्वासन दिया कि सीधे स्पेन नहीं जा सकते। इसलिए पहले उज्बेकिस्तान, फिर अजरबैजान, उसके बाद उनको स्पेन भेजा जाएगा। 16 फरवरी को करवाई फ्लाइट आरोपी ने 9 फरवरी को उज्बेकिस्तान का वीजा दिया और 16 फरवरी को फ्लाइट करवा दी। 15 फरवरी की शाम को परिवार तीनों को लेकर दिल्ली के महिपालपुर होटल पहुंचे। यहां अकरम खान और अली ने युवकों के पासपोर्ट-टिकट देखे और फोटो लेकर उज्बेकिस्तान में उनके लोग होने का दावा किया। साथ ही आश्वासन दिया कि उनके लोग तीनों युवकों को रिसीव कर लेंगे। 16 फरवरी शाम 4 बजे तीनों युवक उज्बेकिस्तान पहुंच गए। एयरपोर्ट पर अकबर खान और दानिश खान नाम के दो लोग आए। उन्होंने एजेंट प्रेम सैनी, अकरम और अली का हवाला दिया और अपने साथ लेकर चले गए। दो दिन बाद 18 फरवरी को युवकों का फोन उनके पास आया। हाथ-पैर बांध किया टॉर्चर किडनैपर्स ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर दिखाया कि उनके बच्चों के हाथ-पैर बांध रखे हैं और उनके साथ मारपीट की जा रही है। उसी दिन बाबा खान नाम के शख्स का फोन आया, जिसने धमकाया कि उसने तुम्हारे बच्चों को प्रेम सैनी, अकरम और अली से खरीद लिया है। 45 लाख रुपए मांगे उसने धमकाते हुए 45 लाख रुपए की फिरौती मांगी और कहा कि पैसे नहीं तो जान खतरे में। वे घबरा गए और प्रेम सैनी से बातचीत की। आरोपी एजेंट ने कहा कि उनको पैसे दे दो, हम बच्चों को छुड़वा लेंगे। 20 फरवरी उन्होंने 45 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए। अगले ही दिन आरोपियों ने बच्चों को छोड़ दिया और टिकट करवाने की बात कही। पुलिस ने किया मामला दर्ज परिवार ने उसी दिन उनकी टिकट करवाई और अगले ही दिन तीनों बच्चे सुरक्षित घर वापस आ गए। उन्होंने आरोपी एजेंट से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्होंने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। अब शिकायत पर पुलिस ने थाना कृष्णा गेट में आरोपी एजेंट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रात में सोने से पहले किशमिश का 10 दाना पानी में भिगोंए, सुबह खाली पेट खाएं, पाचन, रक्तचाप, कमजोरी होगी दूर, दिन भर शरीर रहेगा फुर्तीला

Last Updated:March 22, 2026, 08:57 IST बदलते मौसम में हमें अक्सर खांसी, इन्फेक्शन और कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन हम अपने खान-पान में सुधार करके इन से बच सकते हैं. जिसमे किशमिश का अहम रोल है. जो हमारे स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करती है. इसको यदि रेगुलर तरीके से खाया जाय तो हमारी शरीर में कई तरह के फायदे हो सकते हैं. बदलते मौसम में हमें अक्सर खांसी, इन्फेक्शन और कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन हम अपने खान-पान में सुधार करके इन से बच सकते हैं. जिसमे किशमिश का अहम रोल है. जो हमारे स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करती है. इसको यदि रेगुलर तरीके से खाया जाय तो हमारी शरीर में कई तरह के फायदे हो सकते हैं. मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि किशमिश, जो एक तरह का सूखा अंगूर होता है, स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभप्रद माना जाता है. इसे खाने से शरीर को एक अलग तरह की ऊर्जा मिलती है क्योंकि किशमिश में नेचुरल शर्करा होती है, जो तुरंत ऊर्जा बढ़ाने का काम करती है. किशमिश प्राकृतिक हमारी शरीर के लिए औषधि का काम करता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. जो स्वतंत्र कणों के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं. जिससे हमारे शरीर का प्रतिरक्षातंत्र मजबूत होता है. Add News18 as Preferred Source on Google डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि बदलते मौसम में किशमिश खाने से रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है. किशमिश पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इसके अलावा किशमिश खाने से कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर रहती हैं. यदि हम छोटी मात्रा में सेवन करें तो पेट को लंबे समय तक भर रख सकते हैं. किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो शरीर में खून बनाने के लिए आवश्यक होता है. इसके सेवन से एनीमिया जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है.इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे राइबोफ्लेविन और थायामाइन मौजूद होते हैं, जो शरीर में ऊर्जा उत्पादन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने का काम करते हैं. किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने का कार्य करते हैं. किशमिश खाने का एक सबसे अच्छा फायदा यह होता है कि यदि आपको तात्कालिक ऊर्जा की आवश्यकता है तो खाने के बाद आपको तुरंत ऊर्जा की अनुभूति होने लगती है. क्योंकि इसमें प्रकृतिक शर्करा होती है जिसकी वजह से यह थकान को दूर कर देता है और दिन भर के लिए आप ऊर्जावान बने रहते हैं. किशमिश क्योंकि एनीमिया के लिए भी फायदेमंद होता है, इसके साथ ही यह अपने पोषक तत्वों के वजह से यह लोगों की हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है. इसमें कैल्शियम और बोरान की मात्रा होती है जिसकी वजह से इसका सेवन करने वाले लोगों की हड्डियां मजबूत होती हैं. यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको भिगोया हुआ किशमिश का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए क्योंकि इसमें ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने की क्षमता होती है. पोटेशियम की अच्छी मात्रा होने के कारण या रक्त दबाव को नियंत्रित करता है जिससे ब्लड प्रेशर के मरीजों को काफी लाभ मिलताहै. First Published : March 22, 2026, 08:57 IST
सफेद कद्दूू के जूस में छिपा है ये राज, पीने से दिमाग होता है तेज, पाचन तंत्र ठीक से करता है काम, एक्सपर्ट ने बताया

Last Updated:March 22, 2026, 08:45 IST आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि कद्दू कई प्रकार के होते हैं. जिनमें मुख्य रूप से हर कद्दू और सफेद कद्दू होता है. ज्यादातर कद्दू की सब्जी बनाई जाती है और सफेद कद्दू पेठा बनाने के लिए काफी फेमस होता है, लेकिन यदि सफेद कद्दू का जूस बनाकर पिया जाए तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है. क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सफल बनाते हैं. मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि कद्दू कई प्रकार के होते हैं. जिनमें मुख्य रूप से हर कद्दू और सफेद कद्दू होता है. ज्यादातर कद्दू की सब्जी बनाई जाती है और सफेद कद्दू पेठा बनाने के लिए काफी फेमस होता है. लेकिन यदि सफेद कद्दू का जूस बनाकर पिया जाए तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सफल बनाते हैं. चूंकि इसमें लगभग 95% पानी होता है. इससे यह शरीर में ठंडक प्रदान करता है और डिटॉक्स करता है. इसके साथ ही शरीर के विषाक्त पदार्थों को भी बाहर करने का काम करता है. शरीर को डिटॉक्स करने से ठंडक मिलती है और यह ठंडक प्रदान करने में काफी कारगर सिद्ध होता है. सफेद कद्दू एक ऐसा औषधि फल होता है जो जूस के सेवन करने पर लोगों के मन को साथ बनता है और दिमाग चलने की प्रक्रिया को भी नियंत्रित करता है इसके साथ ही संतुलन की गुण होने की वजह से या दिमाग को तेज और प्रखर बनाने का काम करता है इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो माइंड को शार्प करते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google सफेद कद्दू में कैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं. इसमें विटामिन, मिनरल, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, नियासिन, थियामिन, राइबोफ्लेविन, आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, डाइटरी फाइबर आदि भरपूर होते हैं. सफेद कद्दू को ऐश गार्ड भी कहा जाता है. इसे खाने से शरीर में ऊर्जा आती है. यह धड़कनों को शांत रखता है. और इसमें विटामिन बी3 होने के कारण ये फूड को इस्तेमाल किए जाने वाले एनर्जी में बदल कर एनर्जी मेटाबॉलिज्म में मुख्य भूमिका निभाता है.जिसे शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है और थकान दूर होती है इसके साथ या स्ट्रेस कम करने मेंभी काफी मदद करता है. जिन लोगों को एनीमिया, शारीरिक कमजोरी है उनको सफेद कद्दू का सेवन करना चाहिए सफेद कद्दू के यदि जूस को नियमित रूप से किया जाए तो शरीर में रक्त की कमी दूर हो जाएगी और एनीमिया से लोगों को काफी राहत मिलेगी इसके साथ ही जिन लोगों को एनीमिया हुआ है उनमें एनर्जी लेवल को बढ़ जाएगा और थकान दूर हो जाएगी. सफेद कद्दू में शरीर को शांत रखने और शीतलता प्रदान करने की क्षमता होती है ऐसे में जिन लोगों को सर्दी और जुकाम की समस्या होती है उन लोगों को इसके जूस का सेवन करने से बचना चाहिए यदि वह इसका सेवन कर रहे हैं तो काली मिर्च और शहद मिलाकर सफेद कद्दू के जूस का सेवन करें. ऐसा करने से कूलिंग इफेक्ट काफी हद तक कम हो जाता है. अगर आप सफेद कद्दू का जूस बनाना चाहते हैं तो आपको जूस बनाने के लिए एक सफेद कद्दू को काट लें. मिक्सी में डालकर इसे ब्लेंड कर लें. इसे एक गिलास में छान लें. इसमें नींबू का रस, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार डालें, मिलाएं और पी जाएं. या आपके लिए काफी फायदेमंद होगा. First Published : March 22, 2026, 08:45 IST
मैहर में घर के आंगन में घुसा मगरमच्छ:वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाणसागर बांध में छोड़ा

मैहर जिले के अमरपाटन वन परिक्षेत्र के ग्राम हर्रई टटेहरा टोला में शनिवार शाम एक मगरमच्छ खेत में बने एक घर के आंगन में घुस गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मुकुंदपुर रेस्क्यू सेंटर की विशेषज्ञ टीम को भी बुलाया गया। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू कर बाणसागर बांध के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को वाहन से ले जाकर बाणसागर बांध के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इस अभियान में मुकुंदपुर रेस्क्यू सेंटर के रेस्क्यू इंचार्ज अभिषेक विश्वकर्मा, परिक्षेत्र सहायक रामनिहोर वर्मा, अखिलेश मिश्रा, सीताराम पाल, पप्पू कोल, मोहित सिंगरहा और आशीष रैकवार शामिल थे। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल विभाग को सूचित करें।
वर्ल्ड इंडोर चैंपियनशिप में अमेरिका के जॉर्डन एंथनी का गोल्ड:60 मीटर की दौड़ 6.41 सेकंड में पूरा किया; नौ महीने पहले फुटबॉल छोड़ा

ट्रैक एंड फील्ड की दुनिया में एक नई स्प्रिंट सनसनी उभरकर सामने आई है। अमेरिका के 21 वर्षीय जॉर्डन एंथनी ने वर्ल्ड इंडोर चैम्पियनशिप की 60 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतकर न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि अपनी संघर्ष भरी कहानी से सभी को प्रेरित भी किया। एंथनी ने 6.41 सेकंड का समय निकाला, जो इतिहास का चौथा सबसे तेज समय है। रेस से सिर्फ 36 घंटे पहले उन्हें गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा था। पोलैंड पहुंचने के बाद डोप टेस्ट के दौरान एक अधिकारी ने जब खून लिया तो सुई नस में नहीं लगी, बल्कि बाहर लग गई, जिससे उनके हाथ में ब्लड क्लॉट हो गया। वे अपना हाथ ठीक से हिला भी नहीं पा रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दर्द के साथ ही मैदान में उतरने का फैसला किया। नौ महीने पहले फुटबॉल छोड़कर चुना एथलेटिक्स जॉर्डन एंथनी की कहानी और भी खास इसलिए है क्योंकि उन्होंने महज नौ महीने पहले ही पेशेवर एथलेटिक्स में कदम रखा है। इससे पहले वे कॉलेज फुटबॉल में अर्कांसस रेजरबैक्स टीम से खेलते थे। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने एनएफएल का सपना क्यों छोड़ा, तो उन्होंने साफ कहा, ‘क्योंकि यहां कोई मुझे टक्कर मारने के लिए मेरी तरफ नहीं दौड़ रहा है।’ रोमांचक रहा फाइनल, 0.01 सेकंड से चूके अजू रोमांचक फाइनल में कांटे की टक्कर दिखी। जमैका के किशाने थॉम्पसन ने 6.45 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि अमेरिका के ट्रेवॉन ब्रोमेल ने भी 6.45 सेकंड के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया। इसका फैसला फोटो फिनिश से हुआ। ब्रिटेन के जेरमायाह अजू महज 0.01 सेकंड से मेडल से चूक गए। ओलिंपिक चैम्पियन लायल्स के साथ ट्रेनिंग एंथनी 100 मीटर के ओलिंपिक चैम्पियन नोआ लायल्स के ट्रेनिंग ग्रुप का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं दूसरों की रेस देखता हूं। यह ठीक वैसा ही है जैसे फुटबॉल में हम दूसरी टीम का विश्लेषण करते हैं। ट्रैक एंड फील्ड में कई लोग ऐसा नहीं करते, लेकिन मैं माइंड गेम पर ध्यान देता हूं। मुझे पता होता है कि सामने वाला क्या अच्छा करता है और क्या नहीं।’ डेब्यू में जीता गोल्ड, अब घरेलू ओलिंपिक पर नजर इस जीत से एंथनी का आत्मविश्वास बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने डेब्यू में गोल्ड जीता और इसे अमेरिका लेकर जा रहा हूं। मैंने कॉलेज फुटबॉल में ज्यादा दर्शकों के सामने खेला है, लेकिन यहां आकर मैं ज्यादा उत्साहित था। यह मेरे लिए आसान लगा।’ अब उनका अगला लक्ष्य लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में गोल्ड जीतना है। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाश दीप IPL 2026 से बाहर हुए:KKR के पेसर इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे; मेगा ऑक्शन में एक करोड़ में खरीदा था कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। शनिवार को क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। पूरी खबर







